अंटार्कटिका महाद्वीप (Antarctica)

‘अंटार्कटिका महाद्वीप’ शीर्षक की इस पोस्ट में अंटार्कटिका महाद्वीप से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को साझा किया गया है। यह विश्व का ‘पांचवां’ सबसे बड़ा महाद्वीप है। यह पूरी तरह से दक्षिणी गोलार्द्ध में अवस्थित है।

इसका 98 प्रतिशत भाग वर्ष भर बर्फ से ढका रहता है।

पूरी तरह बर्फ से ढके रहने के कारण इसे श्वेत महाद्वीप भी कहा जाता है।

अंटार्कटिका महाद्वीप की खोज –

इसकी खोज का सर्वप्रथम प्रयास ‘जेम्स कुक’ द्वारा किया गया था, परंतु वे इसकी मुख्य भूमि तक नहीं पहुंच पाये।

इसकी खोज का श्रेय ‘फेबियन वेलिंग शॉसेन’ को जाता है।

ये साल 1820 ई. में बोस्टॉक नामक जहाज से इस महाद्वीप की मुख्य भूमि तक पहुंचने में सफल हुए।

अंटार्कटिका महाद्वीप का क्षेत्रीय भूगोल –

यह प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर और हिंद महासागर से घिरा हुआ है।

इन तीनो महासागरों के दक्षिणी सिरे को ‘दक्षिणी महासागर’ या ‘अंटार्कटिका महासागर’ कहते हैं।

वेडेल सागर और रॉस सागर अंटार्कटिका महासागर के ही भाग हैं।

महाद्वीप की सर्वोच्च पर्वत चोटी बिंसन मासिफ (5140 मीटर) है।

यहाँ की सबसे लंबी नदी ओनेक्स है। माउंट एलब्रुश इस महाद्वीप का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है।

दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति नॉर्वे के एमंडसन थे, जो साल 1911 में दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचे।

शीत व ग्रीष्म ऋतु में इसके बदलते आकार के कारण इसे गतिशील महाद्वीप भी कहा जाता है।

इसे भी पढ़ें  रामसर स्थल | Ramsar Site

क्वीन मोड पर्वत श्रेणियां इस महाद्वीप को दो हिस्सों में बंटती है।

विश्व में सबसे कम तापमान (-89.2 डिग्री सेल्सियस) यहां के वोस्टाक का रिकार्ड किया गया है।

विश्व का न्यूनतम वार्षिक तापमान यहां के पोल ऑफ कोल्ड में मापा गया है।

लाइकेन व मास यहां की प्रमुख वनस्पति हैं।

अंटार्कटिका भारत संबंध –

भारत ने यहां पर दक्षिणी गंगोत्री नाम का अपना पहला शोध केंद्र साल 1983 में स्थापित किया था।

इसके बाद साल 1989 में भारत ने मैत्री नाम के दूसरे शोध केंद्र को स्थापित किया।

इसके बाद भारती नाम के एक अन्य शोध केंद्र को भारत ने स्थापित किया।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के डॉ. गिरिराज सिरोही दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बने।

छः माह का दिन/रात –

सूर्य के उत्तरायण होने की स्थिति में इस महाद्वीप पर 6 माह तक रात रहती है। सूर्य के दक्षिणायन होने पर यहां 6 माह तक दिन ही रहता है।

प्रश्न – अंटार्कटिका महाद्वीप है या महासागर ?

उत्तर – दोनों, अंटार्कटिका महाद्वीप तो है ही।

साथ ही में प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, और हिंद महासागर के दक्षिणीं सिरों को संयुक्त रुप में अंटार्कटिका महासागर या दक्षिणी महासागर के नाम से जाना जाता है।

(Visited 1,542 times, 1 visits today)
error: Content is protected !!