अफ्रीका महाद्वीप – देश, राजधानी, मुद्रा (Africa)

‘अफ्रीका महाद्वीप – देश, राजधानी, मुद्रा (Africa)’ शीर्षक के इस लेख में अफ्रीका महाद्वीप से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को साझा किया गया है। यह विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। सामाजिक, आर्थिक, उद्योगिक, शिक्षा व संस्कृत में अत्यंत पिछड़ा होने के कारण इसे अंधमहाद्वीप के नाम से भी जाना जाता है।

https://hindiprem.com/

अफ्रीका महाद्वीप की सीमाएं –

इसके पूर्व में हिंद महासागर, पश्चिम में अटलांटिक महासागर और उत्तर में यूरोप महाद्वीप अवस्थित है।

यह जिब्राल्टर जलसंधि द्वारा यूरोप से पृथक होता है। अफ्रीका के उत्तर में भूमध्यसागर अवस्थित है।

अफ्रीका का क्षेत्रीय भूगोल –

विषुवत रेखा को दो बार काटने वाली कांगो/जायरे नदी इसी महाद्वीप पर बहती है।

यहां की लिम्पोपी नदी मकर रेखा को दो बार काटती है।

सवाना अफ्रीका का उष्ण घास का मैदान और वेल्ड शीतोष्ण घान मैदान है।

केप काहिरा रेलमार्ग महाद्वीप का सबसे लम्बा रेलमार्ग है, जो केपटाउन (दक्षिण अफ्रीका) से काहिरा (मिश्र) तक जाता है।

‘टैफिलालेट मरुद्यान’ मोरक्को में अवस्थित है।

अफ्रीका में अबीसीनिया का पठार और दक्षिण अफ्रीका का पठार अवस्थित है।

दक्षिण अफ्रीका का जोहांसबर्ग स्वर्णनगर के नाम से जाना जाता है।

महाद्वीप का सबसे अधिक कॉफी उत्पादक देश केन्या है।

यहां का सर्वाधिक जैतून उत्पादन करने वाला देश ‘ट्यूनीशिया’ है।

स्टेनले जलप्रपात कांगो नदी पर और विक्टोरिया प्रपात जाम्बेजी नदी पर स्थित है।

मिश्र के किसानों को फेल्लाह कहा जाता है। घाना को गोल्ड कोस्ट के नाम से जाना जाता है।

नाइजर नदी को पॉम ऑयल नदी के नाम से जाना जाता है।

मिश्र को एशिया व यूरोप महाद्वीप के जंक्शन के रूप में जाना जाता है।

कांगो देश को वनों का देश कहा जाता है।

विश्व में अफ्रीका –

यह पृथ्वी का एकमात्र ऐसा महाद्वीप है जिससे कर्क, मकर और विषुवत तीनों रेखाएं गुजरती हैं।

विश्व की सबसे लंबी नदी नील इसी महाद्वीप पर बहती है।

यह नदी विक्टोरिया झील से निकलती है, आसवन बाँध नील नदी पर ही अवस्थि है।

दक्षिण अफ्रीका की किम्बरले खान विश्व की सबसे बड़ी हीरे की खान है।

इसीलिए किंबरले को हीरों का नगर कहा जाता है।

विश्व का सबसे बड़ा हीरा कुलिनान दक्षिण अफ्रीका की प्रीमियर खान से प्राप्त हुआ था।

इस हीरे को सर थॉमस कुलिनॉन द्वारा खोजा गया था, इसी कारण इसका नाम कुलिनॉन रखा गया।

विश्व के 90 प्रतिशत क्रोमियम का उत्पादन दक्षिण अफ्रीका से होता है।

स्वेज नहर के बारे में –

मिश्र की स्वेज नहर लालसागर को भूमध्यसागर से जोड़ती है।

168 किलोमीटर लंबी इस नहर का निर्माण वर्ष 1869 में का किया गया था।

इसके बाद साल 1956 में मिश्र द्वारा इस नहर का राष्ट्रीयकरण किया गया।

इसके निर्माण के बाद यूरोप और भारत के बीच की दूरी में 7000 किलोमीटर की कमी आयी है।

इस नहर के उत्तरी छोर पर पोर्ट सईद बंदरगाह और दक्षिणी छोर पर पोर्ट स्वेज अवस्थित है।

अफ्रीका महाद्वीप की जनजातियां –

बुशमैन जनजाति कालाहारी मरुस्थल में पायी जाती है।

पिग्मी जनजाति कांगो बेसिन में पायी जाती है।

बद्दू जनजाति सहारा मरुस्थल में पायी जाती है।

तुओंग जनजाति सहारा मरुस्थल में पायी जाती है, यह विदेशी पर्यटकों के लिए मार्गदर्शक का कार्य करती है।

छग्गा जनजाति – इस जनजाति द्वारा किलिमंजारो पर्वत के पूर्वी ढलानों पर कॉफी (कहवा) की खेती की जाती है।

अफ्रीका महाद्वीप की प्रमुख नदियाँ –

  • Benne
  • Blue Nile
  • Bomu
  • Chari
  • Congo (Zaire)
  • Cubango
  • Cuito
  • Cunene
  • Gambia
  • Joliba
  • Lualaba
  • Kafue
  • Kasai
  • Molopo
  • Niger
  • Nile
  • Nimba
  • Ogooue
  • Orange
  • Rufiji
  • Ruvuma
  • Sangha
  • Sankuru
  • Senegal
  • Shibeli
  • Sobat
  • Tana
  • Turkana
  • Vaal
  • Volta
  • White Nile
  • Zambezi

अफ्रीका का मरुस्थल –

पृथ्वी का सबसे बड़ा मरुस्थल सहारा अफ्रीका महाद्वीप पर अवस्थित है। चाड झील इसी मरुस्थल पर अवस्थित है। दक्षिण अफ्रीका में अवस्थित कालाहारी मरुस्थल में शुतुर्मुर्ग पाये जाते हैं।

अफ्रीका के स्थलआबद्ध देश कौन कौन से हैं ?

स्थलरुद्ध देश वे कहलाते हैं जिनकी भौगोलिक सीमा समुद्र से नहीं मिलती। माली , बुर्किनाफासो , नाइजर , चाड , मध्य अफ्रीकी गणराज्य, दक्षिणी सूडान , युगांडा , रवांडा , वुरुंडी , मालावी , जाम्बिया, जिम्बाम्बे , बोत्सवाना , स्वाजीलैंड , और लेसोथो अफ्रीका महाद्वीप के स्थलआबद्ध देश हैं।

फ्रंटलाइन स्टेट्स – अफ्रीका के अंगोला, बोत्सवाना, मोजाम्बिक, तंजानिया, जिम्बाम्बे, जाम्बिया को संयुक्त रूप से फ्रंटलाइन स्टेट्स (सीमावर्ती राज्य) के नाम से जाना जाता है।

हॉर्न ऑफ अफ्रीका – इसमें पूर्वी अफ्रीका के देश इथोपिया, सोमालिया, जिबूती शामिल हैें।

भूमध्यरेखा पर अवस्थित अफ्रीकी देश – गैबोन, कांगो, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, युगांडा, केन्या, सोमालिया हैं।

नील नदी को बारे में जानकारी

लम्बाई के आधार पर विश्व की सबसे बड़ी नदी नील है। नील नदी की लम्बाई 6500 किलोमीटर है। यह अफ्रीका महाद्वीप की विक्टोरिया झील से निकलती है। यह उत्तरवाहिनी नदी है। दक्षिण से निकलकर उत्तर की ओर बहती हुई यह भूमध्यसागर में गिरती है। रवांडा , बुरुंडी , युगांडा , कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य , केन्या , इथोपिया , सूडान , दक्षिणी सूडान , व मिश्र नील नदी के अपवाह क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। मिश्र को नील नदी का उपहार कहा जाता है। मिश्र की राजधानी काहिरा नील नदी पर बसी है।

अफ्रीका का नवीनतम देश कौनसा है ?

दक्षिणी सूडान इस महाद्वीप का नवीनतम देश है।

9 जुलाई 2011 को यह एक देश के रुप में अस्तित्व में आया। यह संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बनने वाला विश्व का 193 वां देश है।

अफ्रीकी देश – राजधानी व मुद्रा

देशराजधानीमुद्रा
मिश्रकाहिरापाउंड
सूडानखारतूमपाउंड
द. सूडानसूबापाउंड
नाइजीरियालागोसनैरा
नामीबियाविंडहाकरैंड
अंगोलालुआंडाक्वांजा
कांगो/जायरेकिंशासाफ्रैंक
कांगो गणराज्यब्राजविलेफ्रैंक
सोमालियामेगादिशूशिलिंग
इथोपियाअदिसअबाबाबिरर
मोरक्कोरबातदरहम
युगांडाकम्पालाशिलिंग
बोत्सवानागैबरोनपुला
शेसल्शविक्टोरियारुपया
केन्यानैरोबीशिलिंग
तंजानियादारुस्सलमशिलिंग
अल्जीरियाअल्जीयर्सदीनार
मोजांबिकमपूतोमेटिकल
रवांडाकेगालीफ्रैंक
मॉरीशसपोर्ट लुइसरुपया
माली बमाकोECO
जिम्बाम्बेहरारेडॉलर
बेनिनपोर्टोनोवाECO
जाम्बियालुसाकाक्वाचा
चाडअनडजमेनाCFA फ्रैंक
जिबूतीजिबूतीफ्रैंक
सेनेगलडकारECO
गैबनलिब्रेविलCFA फ्रैंक
गाम्बियाबांजुलदलासी
बुरुंडीबुजुम्बुराफ्रैंक
घानाअक्काराकैडी
बुर्किनाफासोक्वागादोगोECO
गिनीकोनेक्रीसीली
गिनी बिसाऊबिस्सौECO
इरीट्रियाअस्मारानाकफा
लेसोथोमासेरुलोटी
कैमरूनयाओंडेCFA फ्रैंक
स्वाजीलैंडएंबाबनेलिलंगनी
नाइजरनिआमीECO
मेडागास्करएंटेनानेरिवोमलागासी फ्रैंक
मलावीलिलोंग्वेक्वाचा
मॉरिटानियानौकचोटमॉरीशस रुपया
केप वर्डेप्रायाएस्कुडो
टोगोलोमECO
लाइबेरियामोनरोवियाडॉलर
कोमोरोसमोरोनीफ्रैंक
ट्यूनीशियाटुनिसदीनार
लीबियात्रिपोलीदीनार
सियरालियोनफ्रीटाउनलियोन
साओ टोमे और प्रिंसिपेसाओ टोमदोबरा
भूमध्यरेखीय गिनीमालाबीCFA फ्रैंक
मध्य अफ्रीकी गणराज्यबांगुईCFA फ्रैंक
द. अफ्रीकाकेपटाउन (विधायी)
प्रिटोरिया (प्रशासनिक)
ब्लूमफांटिन (न्यायिक)
रैंड
कोट द आइवर (आइवरी कोस्ट)यामोस्सोक्रोECO

अल्जीरिया –

यह अफ्रीका महाद्वीप पर स्थित एक देश है। इसकी राजधानी अल्जीयर्स देश के सुदूर उत्तर में स्थित है। अल्जीरिया का क्षेत्रफल 23,81,741 वर्ग किलोमीटर है। क्षेत्रफल के आधार पर यह विश्व का 10वां सबसे बड़ा देश है। यहाँ की राजभाषा अरबी है। अल्जीरिया के पूर्व में ट्यूनीशिया व लीबिया, पश्चिमोत्तर में मोरक्को, पश्चिम में पश्चिमी सहारा, दक्षिण पश्चिम में मौरिटानिया, माली और दक्षिण में नाइजर अवस्थित है। यहाँ की राष्ट्रीय मुद्रा ‘अल्जीरियाई दिनार’ है। यह बहुत सी प्राचीन सभ्यताओं की पृष्ठभूमि रह चुका है। इस क्षेत्र में बहुत सी सल्तनतों व राजकुलों का शासन रहा है। यह 48 राज्यों वाला एक अर्द्ध राष्ट्रपति प्रधान देश है।

नाइजर –

नाइजर एक अफ्रीकी देश है, यह अफ्रीका महाद्वीप पर स्थित है। इसकी राजधानी  नियामे (Niamey) है। यह एक स्थल आबद्ध देश है, अर्थात इसकी सीमा समुद्र से नहीं लगती। नाइजर के पूर्व में चाड, पश्चिम में माली व बुर्किनाफासो, उत्तर में अल्जीरिया व लीबिया, और दक्षिण में नाइजीरिया व बेनिन स्थित है। यहाँ पर नाइजर नदी बहती है।

नाइजीरिया –

नाइजीरिया एक अफ्रीकी देश है, इसकी राजधानी अबूजा है। इससे पहले लागोस नाइजीरिया की राजधानी थी। नाइजीरिया अफ्रीका का सर्वाधिक आबादी वाला देश है। इसके उत्तर में नाइजर, पूर्व में कैमरून, पश्चिम में बेनिन और पूर्वोत्तर में थोड़ी सी सीमा चाड से भी लगती है। इसके दक्षिण में अटलांटिक महासागर है। नाइजीरिया का क्षेत्रफल 9,23,768 वर्ग किलोमीटर है। इस देश का इतिहास बहुत ही पुराना है। पुरातात्विक अभिलेखों के अनुसार यहाँ 9000 ई. पू. में सभ्यता की शुरुवात हुई थी। ब्रिटेन ने 1900 ई. में इस देश पर नियंत्रण कर लिया और 1914 ई. में उपनिवेश बना।

इसे 1 अक्टूबर 1960 को ब्रिटेन से आजादी मिली। 1963 ई. में नाइजीरिया ने खुद को एक संघीय गणराज्य घोषित किया। यहाँ पर प्रधानमंत्री की हत्या के बाद गृहयुद्ध भी हो चुका है। यहाँ की राजभाषा अंग्रेजी है।  नाइजीरिया में अंग्रेजी व इस्लामिक कानूनों को मान्यता है। यहाँ के बोर्नो प्रांत में चाड झील एक पर्यटन स्थल है।

लीबिया –

यह अफ्रीका महाद्वीप का उत्तर में अवस्थित देश है। इसकी राजधानी त्रिपोली देश का सबसे बड़ा नगर है। लीबिया के पूर्व में मिश्र, पश्चिम में अल्जीरिया व ट्यूनीशिया, दक्षिण में नाइजर व चाड और दक्षिण पूर्व में सूडान अवस्थित है। इसके उत्तर में सिद्रा की खाड़ी और भूमध्यसागर अवस्थित है।  यहाँ की राजभाषा अरबी है। इसे यूके व फ्रांस से 24 सितंबर 1951 को स्वतंत्रता प्राप्त हुई। लीबिया का क्षेत्रफल 17,59,541 किलोमीटर है। क्षेत्रफल की दृष्टि से लीबिया अफ्रीका महाद्वीप का चौथा और दुनिया का 17वां सबसे बड़ा देश है। इसका लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा मरुस्थल है।

1911 ई. में इतावली सैनिकों ने राजधानी त्रिपोली पर कब्जा कर लिया। 1934 ई. में इटली ने लीबिया को अपना उपनिवेश बना लिया। लीबिया को 1951 ई. में स्वतंत्रता प्राप्त हुई और इसका नाम ‘यूनाइटेड लीबियन किंगडम’ रखा गया। बाद में 1963 ई. में इसका नाम बदलकर ‘किंगडम ऑफ लीबिया’ कर दिया गया। 1969 ई. में हुए तख्तापलट के बाद इसका नाम ‘लिबियन अरब रिपब्लिकन’ कर दिया गया। बाद में 1977 ई. में इसका नाम बदलकर ‘महान समाजवादी जनवादी लिबियाई अरब जम्हूरिया’ कर दिया गया। इसके पास बहुत सारा तेल का भंडार है। 1958 ई. में यहाँ पर तेल की खोज होने के बाद से इसकी अर्थव्यवस्था में बदलाव आया।

कांगो गणराज्य (जायरे) –

समुद्र तल से दूर जायरे नदी के जलग्रहण क्षेत्र में स्थित एक देश है। इस देश की राजधानी किनशासा है। अटलांटिक महासागर से कांगो नदी द्वारा यहाँ तक जाया जा सकता है। यहाँ के अधकांश लोग बंतू जनजाति से संबंधित हैं और इनकी भाषा भी बंतू है। पहले इस देश का नाम जायरे था और इस पर बेल्जियम का अधिपत्य था। यह अफ्रीका महाद्वीप का पहला देश है जिसने पूर्ण रूप से अशांति फैलाकर स्वतंत्रता प्राप्त की। यहाँ पर उष्णार्द्र जलवायु पायी जाती है। यहाँ पर घनी वनस्पतियां पायी जाती हैं। वन्य प्राणियों की विशाल विविधता के कारण जायरे को विशाल चिड़ियाघर कहा जाता है। जायरे के पास विश्व का सबसे सम्पन्न तांबे का भंडार है।

मिश्र ( Egypt ) –

मिश्र अफ्रीका महाद्वीप के उत्तर में स्थित है। इसकी राजधानी काहिरा है। इसके उत्तरी छोर पर काहिरा के निकट विश्व की सबसे लम्बी नदी नील नदी डेल्टा बनाती है। नील नदी इसके पूर्वी हिस्से में दक्षिण से उत्तर की दिशा में बहती है और भूमध्यसागर में गिरती है। अस्वान बांध नील नदी का सबसे ऊंचा बांध है। यह देश थोड़ा सा एशिया महाद्वीप में भी प्रवेश करता है। एशिया का सिनाई प्रायद्वीप इन दोनों महाद्वीपों को संगम स्थल पर ला देता है। कर्क रेखा मिश्र के दक्षिणी भाग से गुजरती है। मिश्र का दक्षिणी भाग साल भर शु्ष्क व गर्म रहता है। मिश्र के मात्र 3 प्रतिशत भाग पर ही खेती होती है। यहाँ के किसानों को फेल्लाह कहा जाता है। सर्दियों में भूमध्यसागरीय तटों पर कुछ वर्षा होती है। अप्रैल-मई में दक्षिण की ओर से चलने वाली धूलभरी शुष्क हवाओं को ‘खमसिन’ कहा जाता है।

सूडान –

यह दक्षिण पूर्व अफ्रीका महाद्वीप पर स्थित एक देश है। इसके पूर्व में भूमध्यसागर स्थित है। उत्तर में मिश्र, पश्चिमोत्तर में लीबिया, पश्चिम में चाड, दक्षिण-पश्चिम में सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक और दक्षिण में दक्षिण सूडान स्थित है। इसके पूर्व में इरीट्रिया और दक्षिण-पूर्व में इथोपिया स्थित है। इसकी राजधानी खार्तूम (Khartoum) है। यहाँ के विधानमण्डल को मजलिस कहा जाता है। इसका उच्च सदन राज्य परिषद और निम्न सदन राष्ट्रीय सभा है।

इसे 1 जनवरी 1956 को यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्रता प्राप्त हुई। हालांकि इसके 17 साल बाद तक इसे गृहयुद्ध का सामना करना पड़ा। 1989 ई. में कर्नल उमर अल बाशिर ने रक्तविहीन तख्तापलट कर सत्ता हथिया ली। सूडान ने व्यापक आर्थिक सुधार कर बेहतर आर्थिक विकास दर प्राप्त की। 5 जनवरी 2005 को इसने अपना वर्तमान संविधान लागू किया। साल 2011 में स्वतंत्रता के मुद्दे पर जनमत संग्रह कराने की बात पर गृहयुद्ध शांत हो गया। सूडान का क्षेत्रफल 25,05,813 वर्ग किलोमीटर है। 30 साल के इस्लामी शासन को त्याग सितंबर 2020 में सूडान एक धर्मनिर्पेक्ष राज्य बना। यहाँ आज भी 3000 ई. पू. स्थापित बस्तियाँ अपना बजूद बचाए हुए हैं।

दक्षिण सूडान –

यह पूर्वी अफ्रीका में स्थित एक स्थलरुद्ध देश है। इसकी कोई भी सीमा समुद्र से नहीं लगती। जुबा इसकी राजधानी व देश का सबसे बड़ा शहर है। इसके पूर्व में इथोपिया, पश्चिम में केंद्रीय अफ्रीकी गणराज्य, उत्तर में सूडान और दक्षिण में कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, उगांडा व केन्या स्थित हैं। यहाँ की राजभाषा अंग्रेजी है। 9 जुलाई 2011 को एक जनमत संग्रह द्वारा इसे सूडान से स्वतंत्रता प्राप्त हुई। इस जनमत संग्रह में देश के भारी जनादेश (98.83 प्रतिशत) ने सूडान से पृथक एक स्वतंत्र राष्ट्र निर्माण के पक्ष में वोट किया। यह विश्व का 196वां स्वतंत्र देश और संयुक्त राष्ट्र संघ का 193वां सदस्य बना। साथ ही यह अफ्रीका का 55वां देश बना। इसने जुलाई 2012 में जेनेवा सम्मेलन पर हस्ताक्षर किये। इसका कुल क्षेत्रफल 6,19,745 वर्ग किलोमीटर है। दक्षिण सूडानी पाउण्ड यहाँ की राष्ट्रीय मुद्रा है।

दक्षिण अफ्रीका –

यह अफ्रीका महाद्वीप का सबसे दक्षिणी हिस्सा है। यहाँ की वैधानिक राजधानी केपटाउन देश का सबसे पड़ा पत्तन नगर है। प्रिटोरियो यहाँ की प्रशासनिक राजधानी है। यह अफ्रीका महाद्वीप का प्रायद्वीपीय भाग है अर्थात यह देश तीन ओर से समुद्र से घिरा है। इसके पूर्व में हिन्द महासागर और पश्चिम में अटलांटिक महासागर स्थित है। इसके उत्तर में नामीबिया, बोत्सवाना, जिम्बांबे और मोजाम्बिक स्थित हैं।

दक्षिण अफ्रीका के दक्षिणतम हिस्से को Cape of Good Hope के नाम से जाना जाता है। यह देश एक उच्च पठार पर स्थित है जिसकी ऊँचाई पूर्व से पश्चिम को ओर घटती जाती है। पूर्वी उच्च भाग को ड्रैकेंसबर्ग कहा जाता है। यहाँ वर्षा की मात्र दक्षिण से उत्तर को ओर और पूर्व से पश्चिम को ओर घटती जाती है। यहाँ की प्रमुख फसल मक्का है। यहाँ का जोहान्सबर्ग स्वर्णनगर के रूप में जाना जाता है। हीरे की खानों का विश्व प्रसिद्ध स्थल किम्बरले यहीं पर स्थित है।

किलीमंजारो पर्वत शिखर पर पहुँची गीता समोता –

भारतीय महिला गीता समोता केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की महिला कर्मचारी हैं। इन्होंने अफ्रीका के सर्वोच्च (5895 मीटर) पर्वत शिखर किलीमंजारो पर चढ़कर एक नया रिकार्ड बनाया। ये इस पर्वत पर सबसे तेजी से चढ़ने वाली भारतीय बनीं। क्लिमंजारों दुनिया का सबसे ऊंचा मुक्त पर्वत शिखर है। इसके शिखर पर तीन ज्वालामुखी शंकु हैं। इससे पहले मात्र 9 साल की आंध्र प्रदेश की ऋत्विका इस पर्वत शिखर पर पहुँची थीं। ऋत्विका किलीमंजारो पर पहुँचने वाली सबसे कम उम्र की एशियाई लड़की हैं।

एशिया महाद्वीप (Asia)

एशिया महाद्वीप (Asia) पृथ्वी का सबसे बड़ा महाद्वीप है। यह क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनो ही मामलों में पृथ्वी का सबसे बड़ा महाद्वीप है। यह पृथ्वी के कुल स्थलीय भाग के लगभग 30 प्रतिशत पर फैला हुआ है। इस पर विश्व की कुल जनसंख्या का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा निवास करता है। विश्व के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शीर्ष दो देश चीन व भारत इसी महाद्वीप पर अवस्थित हैं। पृथ्वी के तीन अक्षांशीय वृत्त विषुवत वृत्त, कर्क वृत्त और आर्कटिक वृत्त इस महाद्वीप से होकर गुजरते हैं।

एशिया का मैप

इस शब्द ‘एशिया’ की उत्पत्ति हिब्रू भाषा के शब्द ‘आसु’ से हुई है। जिसका शाब्दिक अर्थ ‘उगते सूरज’ के संदर्भ में है। विषुवत वृत्त, कर्क वृत्त और आर्कटिक वृत्त इस महाद्वीप से होकर गुजरते हैं।

एशिया महाद्वीप की भौगोलिक सीमाएं –

इस महाद्वीप के पूर्व में प्रशांत महासागर, उत्तर में आर्कटिक महासागर, और दक्षिण में हिंद महासागर अवस्थित है। एशिया महाद्वीप के पश्चिम में यूरोल पर्वत, कैस्पियन सागर, काला सागर, व भूमध्यसागर यूरोप की सीमा बनाते हैं। बेरिंग जलसंधि एशिया को उत्तरी अमेरिका से अलग करती है। बेरिंग जलसंधि अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा के समानांतर है। स्वेज नहर व लाल सागर एशिया को अफ्रीका महाद्वीप से अलग करते है। स्वेज नहर लाल सागर व भूमध्यसागर को जोड़ती है।

एशिया महाद्वीप का भौगोलिक क्षेत्र –

इस महाद्वीप पर तीन प्रमुख प्रायद्वीप अरब प्रायद्वीप, दक्कन प्रायद्वीप व इंडोचीन प्रायद्वीप हैं। रूस के एशिया में अवस्थित भौगोलिक क्षेत्र को साइबेरिया के नाम से जाना जाता है। यांग्सी इस महाद्वीप की सबसे लंबी नदी है। महावेली गंगा श्रीलंका की सबसे लंबी नदी है। स्वर्णिम त्रिभुज के तहत लाओस, म्यांमार व थाईलैंड आते हैं। मध्य हिमालय को नेपाल में महाभारत श्रेणी के नाम से जाना जाता है।

माउंट एवरेस्ट –

माउंट एवरेस्ट

विश्व का सर्वोच्च पर्वत शिखर ‘माउंट एवरेस्ट’ एशिया में ही स्थित है। इसकी ऊँचाई 8848.86 मीटर (दिसंबर 2020 से) है। इसे नेपाल में ‘सागरमाथा’ और तिब्बत में ‘कोमोलंग्मा’ के नाम से जाना जाता है। इसे ‘पृथ्वी का तीसरा ध्रुव’ भी कहा जाता है। 1830 से 1843 तर भारत के महासर्वेक्षक रहे सर जॉर्ज एवरेस्ट के नाम पर इसका नाम रखा गया। इन्होंने ही एवरेस्ट की अवस्थिति का पता लगाया था। इससे पहले इस पर्वत शिखर को ‘चोटी-15’ के नाम से जाना जाता था। ‘एडमंड हिलेरी व तेनजिंग नोरगे’ माउंट एवरेस्ट पर पहुँचने वाले विश्व के पहले व्यक्ति थे। ये साल 1953 में एवरेस्ट पर पहुँचे। तिब्बत की ओर से एवरेस्ट पर चढ़ने पर आयु सीमा की बाध्यता नहीं है।

विश्व में एशिया का स्थान –

  • दुनिया में सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश चीन इसी महाद्वीप पर अवस्थित है।
  • एशिया महाद्वीप पर अवस्थित अरब प्रायद्वीप विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप है।
  • विश्व का सबसे विस्तृत पठार तिब्बत का पठार एशिया महाद्वीप पर ही अवस्थित है।
  • सबसे ऊँचा पठार पामीर का पठार (विश्व की छत) इसी महाद्वीप पर अवस्थित है।
  • विश्व की सर्वोच्च पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट एशिया महाद्वीप पर अवस्थित है, नेपाल की स्थानीय भाषा में इसे सागरमाथा के नाम से जाना जाता है। माउंट एवरेस्ट की ऊँचाई 8850 मीटर है।
  • सबसे गहरा गर्त ‘मेरियाना गर्त’ इसी महाद्वीप के क्षेत्र में अवस्थित फिलिपींस द्वीप समूह के निकट अवस्थित है। इस गर्त की गहराई 11,022 मीटर है।
  • विश्व की सबसे विस्तृत झील ‘कैस्पियन सागर’ इसी महाद्वीप पर अवस्थित है।
  • दुनिया की सबसे गहरी झील ‘बैकाल झील’ इसी महाद्वीप पर अवस्थित है।
  • कैस्पियन सागर व बैकाल झील साइबेरिया में अवस्थित हैं।
  • पैगांग झील ( लद्दाख व तिब्बत ) विश्व में सर्वाधिक ऊँचाई (4267 मीटर) पर अवस्थित झील एशिया में ही है।
  • विश्व का सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान मासिनराम (मेघालय, भारत) एशिया में ही है।

एशिया की नदियाँ –

  • Aldan
  • Amur
  • Brahmaputra
  • Chambal
  • Chu
  • Ganga
  • Godavari
  • Helmand
  • Huang he
  • Indigirka
  • Indus
  • Irtysh
  • Kolyma
  • Kotuy
  • Lower Tunguska
  • Mekong
  • Olenek
  • Poyang
  • Satluj
  • Si Kiang
  • Songhua
  • Syr Darya
  • Tarim
  • Tsangpo
  • Yangtze – एशिया की सबसे लम्बी नदी
  • Yenisey

एशिया के स्थलरुद्ध देश –

एशिया के स्थलरुद्ध देश

स्थलरुद्ध देश उन देशों को कहा जाता है जिनकी भौगोलिक सीमा समुद्र से नहीं मिलती। अफगानिस्तान, नेपाल, भूटान, मंगोलिया, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, तजाकिस्तान, उजबेकिस्तान, लाओस इस महाद्वीप पर अवस्थित स्थलरुद्ध देश हैं। कजाकिस्तान एशिया का सबसे बड़ा स्थलरुद्ध देश है, इसके बाद मंगोलिया एशिया का दूसरा सबसे बड़ा स्थलारुद्ध देश है। लाओस दक्षिण पूर्व एशिया का एकमात्र स्थलरुद्ध देश है।

एशिया में विख्यात उपनाम –

  • पाकिस्तान का स्वर्ग – स्वात घाटी
  • लैंड ऑफ थंडरबोल्ट – भूटान
  • जापान का मानचेस्टर – ओसाका
  • म्यांमार की जीवनधारा – इरावदी नदी
  • स्वर्ण पैगोड़ो का देश – म्यांमार
  • जापान का डेट्रायट – नगोया
  • पूर्व का ग्रेट ब्रिटेन – जापान
  • जापान का ब्रेडफोर्ड – नगोया
  • चीन का मानचेस्टर – शंघाई
  • जापान का पिट्सबर्ग – यवाटा

एशिया के देश – राजधानी व मुद्रा

देशराजधानीआधिकारिक मुद्रा
भारतदिल्लीरुपया
पाकिस्तानइस्लामाबादरुपया
अफगानिस्तानकाबुलअफगानी
चीनबीजिंगयूआन
नेपालकाठमांडूरुपया
बांग्लादेशढाकाटका
भूटानथिम्पूगुलट्रम
म्यांमारनेपिताक्यात
उत्तर कोरियाप्योंगयांगवॉन
दक्षिण कोरियासियोलवॉन
श्रीलंकाकोलंबो रुपया
जापानटोक्योयेन
इराकबगदाददीनार
ईरानतेहरानदीनार
तुर्कीअंकारालीरा
ताइवानताइपेताइवान डॉलर
मालदीवमालेरुपया
कजाकिस्तानअस्तानाTenge
यमनसनारियाल
ओमानमस्कटरियाल
कतरदोहारियाल
कुवैतकुवैत सिटीदीनार
थाईलैंडबैंकॉकBaht
सिंगापुरसिंगापुरडॉलर
मलेशियाकुआलालम्पुररिंगिट
मंगोलियाउलल बटोरतुगरिक
इजराइलजेरुसलमसीकल
इंडोनेशियाजकार्तारुपिया
फिलिपींसमनीलापेसो
अर्मेनियायेरेवनDram
अजरबैजानबाकूमनत
बहरीनमनामादीनार
कंबोडियानामपेन्हरियाल
साइप्रसनिकोसियायूरो
जॉर्जियाT'bilisiलारी
जॉर्डनअम्मनदीनार
लाओसवियनतियानेकिप
लेबनानबेरुतपाउंड
सऊदी अऱबरियादरियाल
सीरियादमस्कसपाउंड
ताजिकिस्तानदुशांबेरूबल
तिमूर लेस्तेदिलीUS डॉलर
तुर्कमेनिस्तानअशगाबतमनत
उजबेकिस्तानताशकंदसोम
विएतनामहनोईडोंग
किरगिस्तानबिश्केकसोम
फिलिस्तीनरमल्लाशेकल
ब्रुनेईबंदर सेरीबेगावनडॉलर
संयुक्त अरब अमीरात (UAE)अबूधाबीदिरहम

महाद्वीप की अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखाएं –

डूरंड रेखा

डूरंड रेखा

यह रेखा पाकिस्तान व अफगानिस्तान के बीच अवस्थित है। 1886 ई. में यह रेखा भारत व अफगानिस्तान के बीच सर मार्टिमर डूरंड द्वारा खींची गई थी। परंतु 1947 में भारत-पाकिस्तान के विभाजन के बाद उत्पन्न विवाद के बाद वर्तमान में यह क्षेत्र पाकिस्तान के अधिकार में है।

मैकमोहन रेखा –

यह रेखा भारत और चीन के बीच अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाती है। सर हेनरी मैकमोहन द्वारा निर्धारित की गई इस रेखा की लम्बाई 1120 किलोमीटर है। परंतु चीन ने इसे सीमा मानने से इनकार कर दिया।

रेडक्लिफ रेखा –

यह भारत व पाकिस्तान के मध्य अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाती है। यह रेखा 1947 ई. में भारत पाकिस्तान सीमा आयोग के अध्यक्ष सर सारिल रेडक्लिफ द्वारा निर्धारित की गई थी।

24वीं समानांतर रेखा –

यह सीमा भारत व पाकिस्तान के मध्य अवस्थित है। पाकिस्तान के अनुसार यह कच्छ क्षेत्र का सही निर्धारण करती है। परंतु भारत इसे स्वीकार नहीं करता।

इजराइल फिलिस्तीन संघर्ष –

9 मई 2021 को इजराइल व फिलिस्तीन के बीच जंग की शुरुवात हो गई। हमास ने गाजा पट्टी से इस्त्राइल के यरुशलेम पर 300 से ज्यादा रॉकेट दाग दिये। इसके जबाव में इजराइल ने भी हमास के करीब 150 ठिकानों को निशाना बनाया। इजराइल ने फिलिस्तीन की एक 13 मंजिला बिल्डिंग को भी ध्वस्त कर दिया। इजरायल फिलिस्तीनी संगठन हमास को एक आतंकी संगठन मानता है। दरअसल हाल ही में इजरायली सुप्रीम कोर्ट ने यरुशलम से 7 फिलिस्तीनी परिवारों को हटाने का आदेश जारी किया था। इस निर्णय में इजराइल के गठन से पहले 1948 ई. में यहूदी धर्म एसोसिएशन के अंतर्गत आने वाले घरों को खाली कराने का आदेश था।

अतः शेख जर्रा नामक स्थान से फिलिस्तीनियों को हटाकर यहूदियों को बसाया जा रहा था। फिलिस्तीनियों ने इसके विरोध में जगह-जगह आंदोलन भी किये। यरुशलम की मस्जिद अल-अक्सा में नमाज के बाद कोर्ट के इस फैसले का विरोध किया गया। शांतिपूर्ण रूप से शुरु किया गया यह विरोध बाद में हिंसक हो गया। पुलिस पर पत्थरबाजी की गई तो पुलिस को अश्रुगैस के गोले फेंकने पड़े। हिंसा अधिक बढ़ने के बाद पुलिस को हैंड ग्रेनेड फेंकने पड़े, जो कि मस्जिद में जा गिरे। यहीं से विवाद अधिक बढ़ गया। इजराइल की राजधानी येरुशलम यहूदी, ईसाई, व मुस्लिम तीनों धर्मों का प्रमुख केंद्र है।

2014 में भी हुआ था इजराइल फिलिस्तीन संघर्ष, जो कि 50 दिन तक चला था।

चीन सामान्य ज्ञान –

देशचीन
राजधानीबीजिंग
क्षेत्रफल में विश्व का तीसरा
उत्तर में तकलामकान
उत्तर में गोबी मरुस्थल
बड़ी नदियांयांग्टीसीक्यांग, सीक्यांग
जलवायुरूपांतरित मानसूनी
सबसे बड़ा पत्तनशंघाई
सूत्री वस्त्र का केंद्रशंघाई
चीन का मानचेस्टरशंघाई
उत्तर में देशमंगोलिया
पूर्व में देशजापान, उ. कोरिया, द. कोरिया, ताइवान
दक्षिण में देशनेपाल, भूटान, म्यांमार, विएतनाम
पश्चिम में देशताजिकिस्तान
पूर्व में महासागरप्रशांत

एशिया महाद्वीप पर स्थित चीन जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा देश है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह विश्व का तीसरा सबसे बड़ा देश है। इसकी राजधानी बीजिंग है। संसार का सबसे विस्तृत पठार ‘तिब्बत का पठार’ अब चीन के ही अधिकार क्षेत्र में है। जहाँ से सिंधु, सतलज, ब्रह्मपुत्र, व मेकांग जैसी बड़ी नदियां निकलती हैं। चीन के उत्तर में तकलामकान पठार स्थित है, जो कि एक शीत व सूनसान पठार है। उत्तरी चीन मंगोलिया पठार का हिस्सा है। चीन के उत्तरी भाग में गोबी मरुस्थल स्थित है। यांग्टीसीक्यांग, सीक्यांग व ह्वांगहो यहाँ की बड़ी नदियां हैं। ये तीनो नदियां पूर्व की ओर बहती हुई प्रशांत महासागर में गिरती हैं।

यहाँ की जलवायु रूपांतरित मानसूनी है। शंघाई चीन का सबसे बड़ा पत्तन व सूती वस्त्रों का केंद्र है। इसे चीन का मानचेस्टर कहा जाता है। हांगकांग व मकाओ चीन में विलय किये गए नवीनतम क्षेत्र हैं। चीन विश्व का सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं वाला देश है।

भारत सामान्य ज्ञान –

भारत के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ पर क्लिक करें

पाकिस्तान सामान्य ज्ञान –

महाद्वीपएशिया
देशपाकिस्तान
राजधानीइस्लामाबाद
स्वतंत्रता14 अगस्त 1947
स्वतंत्रता पूर्व उपनिवेशब्रिटेन का
सीमावर्ती देशभारत, अफगानिस्तान, ईरान
प्रमुख नदीसिंधु
उपनामनहरों का देश
पठारबलूचिस्तान का पठार
सर्वोच्च शिखरतिरिचमीर
तिरिचमीर की स्थितिहिंदुकुश पर्वत
पाकिस्तान का स्वर्गस्वात घाटी
परमाणु शक्ति केंद्रकाहुटा

पाकिस्तान एशिया महाद्वीप पर स्थित एक देश है। इसकी राजधानी इस्लामाबाद है। यह 14 अगस्त 1947 को ब्रटेन से आजाद होकर एक नए राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आया। इसकी सीमा भारत,  अफगानिस्तान व ईरान से मिलती है। सिंधु पाकिस्तान की प्रमुख नदी है। इसके अरब सागर में गिरने से पहले रावी, व्यास, झेलम, चिनाव, सतलज व काबुल नदियां इसमें मिलती हैं। सिंधु व उसकी सहायक नदियों से इतनी नहरें निकाली गई हैं कि पाकिस्तान को ‘नहरों का देश‘ कहा जाने लगा। इसी कारण वर्षा का अभाव होने के कारण भी पाकिस्तान एक कृषि प्रधान देश है।

बलूचिस्तान का पठार पाकिस्तान के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित है। ‘तिरिचमीर‘ पाकिस्तान का सर्वोच्च पर्वत शिखर है जो हिंदुकुश पर्वत पर स्थित है। प्रसिद्ध खैबर दर्रा हिंदुकुश श्रेणी में आता है।  पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी सीमा प्रांत में स्वात घाटी स्थित है, जिसे पाकिस्तान का स्वर्ग कहा जाता है। हालांकि आतंकी गतिविधियों के कारण यह अशांति का क्षेत्र बन गया। काहुटा पाकिस्तान का परमाणु शक्ति केंद्र है।

बांग्लादेश –

बांग्लादेश एशिया में स्थित एक देश है। इसकी राजधानी ढाका है। टका यहाँ की आधिकारिक मुद्रा है। 1947 ई. से पहले ब्रिटिश काल में यह ब्रिटिश भारत का हिस्सा था। पहले ये बंगाल प्रेसिडेंसी के अंतर्गत आता था। 1905 में हुए बंगाल विभाजन के बाद इसे पूर्वी बंगाल के नाम से जाना गया। 14 अगस्त 1947 को आजाद हुए पाकिस्तान का हिस्सा बना और पूर्वी पाकिस्तान के नाम से जाना गया। बाद में 16 दिसंबर 1971 को यह पाकिस्तान से स्वतंत्र होकर एक नए राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आया।

यह भी तीन ओर से भारत से घिरा हुआ है।  यह भारत के साथ सबसे लम्बी स्थल सीमा बनाता है। बांग्लादेश की पूर्वी सीमा म्यांमार से भी मिलती है। भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, व मिजोरम की सीमा बांग्लादेश से लगती है। इसकी दक्षिणी सीमा बंगाल की खाड़ी से लगती है। विश्व का सबसे बड़ा नदी डेल्टा सुंदरवन का डेल्टा इसी की सीमा में आता है। डेल्टाई भाग में ज्वारीय वन पाए जाते हैं जो सुंदरवन के नाम से प्रसिद्ध हैं। ब्रह्मपुत्र नदी को बांग्लादेश में जमुना के नाम से जाना जाता है। वहीं गंगा में मिलने के बाद संयुक्त धारा को पद्मा के नाम से जाना जाता है।

अफगानिस्तान –

प्रचीनकाल में इसे एरियाना और मध्यकाल में खुरासान के नाम से जाना जाता था। इसकी राजधानी ‘काबुल‘ है। देश का क्षेत्रफल 6,52,864 वर्ग किलोमीटर है। हिंदुकुश यहाँ पर प्रमुख पर्वत श्रेणी है। पश्तो यहाँ की सरकारी भाषा है। यह अफीम का बहुत बड़ा उत्पादक देश है। लोया जिरगा यहाँ की सर्वोच्च सभा है। यहाँ का बामियान प्रदेश बुद्ध की विशाल मूर्तियों के लिए विख्यात है। ये अप्रैल 2007 में सार्क का 8वां सदस्य देश बना।

नेपाल –

नेपाल हिमालय की गोद में स्थित एशिया महाद्वीप का एक पहाड़ी देश है। इसकी राजधानी काठमांडू है। यह उत्तर में चीन से और बाकी तीन दिशाओं में भारत से घिरा हुआ है। नेपाल की सीमा भारतीय राज्यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, प. बंगाल, और सिक्किस से मिलती है। मध्य हिमालय को यहाँ महाभारत श्रेणी के नाम से जाना जाता है। विश्व का सर्वोच्च पर्वत शिखर एवरेस्ट नेपाल व चीन की सीमा पर स्थित है। एवरेस्ट को नेपाल में सागरमाथा के नाम से जाना जाता है।

भूटान –

भूटान भी एक हिमालयी देश है। इसकी राजधानी थिम्पू है। नेपाल की तरह यह भी तीन तरफ से भारत से और उत्तर में चीन से घिरा हुआ है। भारतीय राज्य सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम व अरुणाचल प्रदेश की सीमा भूटान से लगती है। कुलाकांगड़ी भूटान का सर्वोच्च पर्वत शिखर है। सकल राष्ट्रीय प्रसन्नता सूचकांक अपनाने वाला भूटान विश्व का पहला देश है।

म्यांमार –

इसे स्वर्ण पैगोड़ा के देश के रूप में जाना जाता है।  म्यांमार को पहले बर्मा के नाम से जाना जाता था। इसकी राजधानी नायपिडाव है। मांडले व यांगून(रंगून) म्यांमार की पुरानी राजधानी हैं। इसकी सीमा भारत, बांग्लादेश, चीन, लाओस व थाईलैंड से मिलती है। यहाँ की प्रमुख पर्वत श्रेणी अराकानयोमा है। हकाकाबोराजी म्यामांर का सर्वोच्च पर्वत शिखर है। इरावदी नदी को म्यांमार की जीवनधारा कहा जाता है।

श्रीलंका –

यह भारत के दक्षिण में हिन्द महासागर में एक द्वीप पर स्थित है। यह पाक जलसंधि द्वारा भारत से पृथक होता है। इसकी राजधानी कोलंबो देश का सबसे बड़ा पत्तन नगर है और यह केलानी नदी के मुहाने पर बसा है। कैंडी यहाँ की पूर्व राजधानी है। भारत के धनुषकोंडि, रामेश्वरम से लेकर तलैयामन्नार, श्रीलंका के बीच जल में डूबी एक प्रवाल भित्ति की श्रंखला है। पिथुराथालागला श्रीलंका की सर्वोच्च पर्वत चोटी है। श्रीलंका  की सबसे लम्बी नदी महावेली गंगा है। इस देश में स्थित मन्नार की खाड़ी से मोती लिकाले जाते हैं। तमिल व सिंहली यहाँ की राष्ट्रभाषाएं हैं।

मालदीव –

मालदीव एशिया का सबसे छोटा देश है। यह 8 डिग्री चैलन के माध्यम से भारत के मिनिकॉय द्वीप से अलग होता है। यह मूंगे की चट्टान से निर्मित करीब 1200 द्वीपों की श्रंखला का समूह है। यहाँ की राजधानी माले है, देश की एक चौथाई जनसंख्या यहीं पर निवास करती है। यह 1968 ई. में ब्रिटेन से स्वतंत्र होकर एक नए राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आया। मालदीव की भाषा विदेही है जो सिंहली भाषा का ही परिवर्तित रूप है। इसकी समुद्रतल से औसत ऊंचाई मात्र 1.5 मीटर है। बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग के खतरे के चलते इसके अस्तित्व पर ही खतरा मंडरा रहा है। कृषि, मत्स्यन, व पर्यटन देश की आय का बड़ा साधन हैं।

मलेशिया –

यह पूरा देश दो भागों में विभाजित है मलाया द्वीप, और बोर्नियो द्वीप का उत्तरी हिस्सा। मलाया द्वीप एशिया के मुख्य भू भाग का हिस्सा है। बोर्नियो द्वीप एशिया महाद्वीप की मुख्य भूमि से पृथ्क एक द्वीप है, जिसके उत्तरी भाग पर मलेशिया और दक्षिणी भाग पर इंडोनेशिया का अधिकार है। क्वालालंपुर मलेशिया की राजधानी है। देश के कुल कृषि योग्य क्षेत्र में आधे से अधिक पर रबर के बागान लगाए गए हैं। यह रबर उत्पादन में विश्व मे शीर्ष पर है।

इंडोनेशिया –

यह एशिया महाद्वीप के मुख्य भूभाग से पृथ्क दक्षिण पूर्व में स्थित एक द्वीपों की श्रंखला के रुप में विस्तृत देश है। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता है। इसमें 13 हजार से अधिक द्वीप हैं, जिनमें से 6 हजार द्वीपों पर ही लोग रहते हैं। ये द्वीप करीब 5 हजार किलोमीटर में विस्तृत हैं। जिनका क्षेत्रफल लगभग 19 लाख वर्ग किलोमीटर है। जावा, सुमात्रा, बोर्नियो, इरियन जाया, सुलावेसी यहाँ के प्रमुख द्वीप हैं।  यह विश्व का सबसे बड़ा सिनकोना उत्पादक देश है। सिनकोना से मलेरिया की दवा बनाई जाती है। पहले इंडोनेशिया डच लोगों की कालोनी थी।

एशिया से संबंधित प्रश्न उत्तर –

विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौनसा है ?

एशिया

विश्व की सर्वाधिक जनसंख्या किस महाद्वीप पर है ?

एशिया

जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौनसा है ?

एशिया

क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौनसा है ?

एशिया

एशिया महाद्वीप के सर्वाधिक जनसंख्या वाले देश कौनसे हैं ?

चीन, भारत

पृथ्वी के कौनसे अक्षांशीय वृत्त एशिया महाद्वीप से होकर गुजरते हैं ?

आर्कटिक वृत्त, कर्क वृत्त, विषुवत वृत्त

एशिया शब्द की उत्पत्ति हिब्रू भाषा के किस शब्द से हुई है ?

आसु

एशिया शब्द की उत्पत्ति कि भाषा के शब्द से हुई है ?

हिब्रू

एशिया महाद्वीप के पूर्व में कौनसा महासागर स्थित है ?

प्रशांत महासागर

एशिया महाद्वीप के उत्तर में कौनसा महासागर स्थित है ?

आर्कटिक महासागर

एशिया महाद्वीप के दक्षिण में कौनसा महासागर स्थित है ?

हिन्द महासागर

एशिया महाद्वीप के पश्चिम में कौनसा पर्वत यूरोप की सीमा बनाता है ?

यूराल पर्वत

कौनसी जलसंधि एशिया को उत्तर अमेरिका से अलग करती है ?

बेरियं जलसंधि

कौनसी जलसंधि अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा के समानांतर है ?

बेरिंग जलसंधि

स्वेज नहर व लाल सागर एशिया को किस महाद्वीप से अलग करते हैं ?

अफ्रीका महाद्वीप

एशिया महाद्वीप के प्रायद्वीप कौन कौन से हैं ?

अरब प्रायद्वीप, दक्कन का प्रायद्वीप, इंडोचीन प्रायद्वीप

रूस के एशिया वाले क्षेत्र को किस नाम से जाना जाता है ?

साइबेरिया

एशिया महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी कौनसी है ?

यांग्सी

श्रीलंका की सबसे लम्बी नदी कौनसी है ?

महावेली गंगा

स्वर्णिम त्रिभुज के अंतर्गत कौनसे क्षेत्र आते हैं ?

लाओस, म्यामांर, व थाईलैंड

मध्य हिमालय को नेपाल में किस नाम से जाना जाता है ?

महाभारत श्रेणी

मध्य हिमालय को महाभारत श्रेणी के नाम से किस देश में जाना जाता है ?

नेपाल।

विश्व का सर्वोच्च पर्वत शिखर कौनसा है ?

माउंट एवरेस्ट

विश्व की सर्वोच्च पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट किस महाद्वीप पर है ?

एशिया

माउंट एवरेस्ट को तिब्बत में किस नाम से जाना जाता है ?

कोमोलंग्मा

माउंट एवरेस्ट को नेपाल में किस नाम से जाना जाता है ?

सागरमाथा

माउंट एवरेस्ट की ऊँचाई कितनी है ?

8848.86 मीटर

पृथ्वी का तीसरा ध्रुव किसे कहा जाता है ?

माउंट एवरेस्ट

विश्व के सर्वोच्च पर्वत शिखर का नामकरण किसके नाम पर किया गया ?

सर जॉर्ज एवरेस्ट (1830 से 1843 तक भारत के महासर्वेक्षक रहे)।

माउंट एवरेस्ट से पहले इस पर्वत चोटी को किस नाम से जाना जाता था ?

चोटी – 15

माउंट एवरेस्ट पर सबसे पहले कौन पहुँचा ?

एडमंड हिलेरी व तेनजिंग नोरगे

एडमंड हिलेरी व तेनजिंग नोरगे माउंट एवरेस्ट पर कब पहुँचे ?

1953 ई. में

किस देश की ओर से माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने पर आयु सीमा की बाध्यता नहीं है ?

तिब्बत

विश्व का सबसे विस्तृत पठार किस महाद्वीप पर अवस्थित है ?

एशिया

विश्व का सबसे ऊँचा पठार किस महाद्वीप पर अवस्थित है ?

एशिया

विश्व का सबसे गहरा गर्त कौनसा है ?

मेरियाना गर्त

विश्व का सबसे गहरा गर्त ‘मेरियाना गर्त’ किस महाद्वीप के क्षेत्र में आता है ?

एशिया महाद्वीप

मेरियाना गर्त की गहराई कितनी है ?

11022 मीटर

विश्व की सबसे विस्तृत झील कौनसी है ?

कैस्पियन सागर

कैस्पियन सागर किस महाद्वीप पर है ?

एशिया महाद्वीप

विश्व की सबसे गहरी झील कौनसी है ?

बैकाल झील

कैस्पियन सागर व बैकाल झील एशिया के किस क्षेत्र में हैं ?

साइबेरिया

विश्व में सर्वाधिक ऊंचाई (4267 मीटर) पर अवस्थित झील कौनसी है ?

पैगांग झील (लद्दाख व तिब्बत)

विश्व में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान कौनसा है ?

मासिनराम (मेघालय, भारत) एशिया में ही है।

एशिया का सबसे बड़ा स्थलरुद्ध देश कौनसा है ?

कजाकिस्तान, ततपश्चात मंगोलिया

दक्षिण पूर्व एशिया का एकमात्र स्थलरुद्ध देश कौनसा है ?

लाओस

डूरंड रेखा किन देशों के बीच खींची गई थी ?

भारत व अफगानिस्तान

डूरंड रेखा कब खींची गई थी ?

1886 ई. में

वर्तमान में डूरंड रेखा किन देशों के बीच अवस्थित है ?

अफगानिस्तान व पाकिस्तान (POK)

मैकमोहन रेखा किन देशों के बीच स्थित है ?

भारत व चीन

मैकमोहन रेखा की लम्बाई कितनी है ?

1120 किलोमीटर

रेडक्लिफ रेखा किन देशों के बीच स्थित है ?

भारत व पाकिस्तान

एशिया के उपनाम संबंधी प्रश्न उत्तर –

पाकिस्तान का स्वर्ग किसे कहा जाता है ?

स्वात घाटी

लैंड ऑफ थंडरबोल्ट किसे कहा जाता है ?

भूटान

जापान का मानचेस्टर किसे कहा जाता है ?

ओसाका

म्यांमार की जीवनधारा किस नदी को कहा जाता है ?

इरावदी नदी

स्वर्ण पगोड़ा का देश किसे कहा जाता है ?

म्यांमार

जापान का डेट्रायट किसे कहा जाता है ?

नगोया

पूर्व का ग्रेट ब्रिटेन किसे कहा जाता है ?

जापान

जापान का ब्रेडफोर्ड किसे कहा जाता है ?

नगोया

चीन का मानचेस्टर किसे कहा जाता है ?

शंघाई

जापान का पिट्सबर्ग किसे कहा जाता है ?

यवाटा

एशिया के देशों की राजधानी से संबंधित प्रश्न उत्तर –

प्रश्न – भारत की राजधानी कहाँ है ?

– नई दिल्ली

प्रश्न – पाकिस्तान की राजधानी कहाँ है ?

– इस्लामाबाद

प्रश्न – चीन की राजधानी कहाँ है ?

– बीजिंग

प्रश्न – अफगानिस्तान की राजधानी कहाँ है ?

– काबुल

प्रश्न – नेपाल की राजधानी कहाँ है ?

– काठमांडू

प्रश्न – भूटान की राजधानी कहाँ है ?

– थिम्पू

प्रश्न – बांग्लादेश की राजधानी कहाँ है ?

– ढाका

प्रश्न – म्यांमार की राजधानी कहाँ है ?

– नेपिता

प्रश्न – उत्तर कोरिया की राजधानी कहाँ है ?

– प्योंगयांग

प्रश्न – दक्षिण कोरिया की राजधानी कहाँ है ?

– सियोल

प्रश्न – ईरान की राजधानी कहाँ है ?

– तेहरान

प्रश्न – इराक की राजधानी कहाँ है ?

– बगदाद

प्रश्न – जापान की राजधानी कहाँ है ?

– टोक्यो

प्रश्न – श्रीलंका की राजधानी कहाँ है ?

– कोलंबो

प्रश्न – मालदीव की राजधानी कहाँ है ?

– माले

प्रश्न – संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी कहाँ है ?

– अबूधाबी

प्रश्न – ताइवान की राजधानी कहाँ है ?

– ताइपे

प्रश्न –  तुर्की की राजधानी कहाँ है ?

– अंकारा

प्रश्न – कजाकिस्तान की राजधानी कहाँ है ?

– अस्ताना

प्रश्न – ताजिकिस्तान की राजधानी कहाँ है ?

– दुशांबे

प्रश्न – तुर्कमेनिस्तान की राजधानी कहाँ है ?

– अशगाबत

प्रश्न – उजबेकिस्तान की राजधानी कहाँ है ?

– ताशकंद

प्रश्न – किरगिस्तान की राजधानी कहाँ है ?

– बिश्केक

प्रश्न – कतर की राजधानी कहाँ है ?

– दोहा

प्रश्न – इजराइल की राजधानी कहाँ है ?

– जेरुसलेम

प्रश्न – फिलिस्तीन की राजधानी कहाँ है ?

– रमल्ला

प्रश्न – कुवैत की राजधानी कहाँ है ?

– कुवैत सिटी

प्रश्न – ब्रुनेई की राजधानी कहाँ है ?

– बंदर सेरीबेगावन

प्रश्न – यमन की राजधानी कहाँ है ?

– सना

प्रश्न – ओमान की राजधानी कहाँ है ?

– मस्कट

प्रश्न – थाईलैंड की राजधानी कहाँ है ?

– बैंकॉक

प्रश्न – सिंगापुर की राजधानी कहाँ है ?

– सिंगापुर

प्रश्न – विएतनाम की राजधानी कहाँ है ?

– हनोई

प्रश्न – मलेशिया की राजधानी कहाँ है ?

– कुआलालम्पुर

प्रश्न – इडोनेशिया की राजधानी कहाँ है ?

– जकार्ता

प्रश्न – मंगोलिया की राजधानी कहाँ है ?

– उलन बटोर

प्रश्न – फिलिपींस की राजधानी कहाँ है ?

– मनीला

प्रश्न – अर्मेनिया की राजधानी कहाँ है ?

– येरेवन

प्रश्न – अजरबैजान की राजधानी कहाँ है ?

– बाकू

प्रश्न – बहरीन की राजधानी कहाँ है ?

– मनामा

प्रश्न – कम्बोडिया की राजधानी कहाँ है ?

– नामपेन्ह

प्रश्न – साइप्रस की राजधानी कहाँ है ?

– निकोसिया

प्रश्न – जॉर्डन की राजधानी कहाँ है ?

– अम्मन

प्रश्न – लाओस की राजधानी कहाँ है ?

– वियनतियाने

प्रश्न – सऊदी अरब की राजधानी कहाँ है ?

– रियाद

प्रश्न – सीरिया की राजधानी कहाँ है ?

– दमस्क

error: Content is protected !!