करेंट अफेयर्स सितंबर 2023 | Current Affairs September 2023

करेंट अफेयर्स सितंबर 2023 | Current Affairs September 2023 : समसामयिकी घटनाक्रम | राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रम | प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे – संघ लोक सेवा आयोग | UPSC | राज्य लोक सेवा आयोग | State PCS |एसएससी | SSC | CGL | MTS | बैंकिंग | Banking | पुलिस | Police | Competition | लेखपाल | Lekhpal | पटवारी इत्यादि के लिए महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स 2023…

प्रश्न – 1 से 8 सितंबर को किस सप्ताह के रूप में मनाया गया ?

उत्तर – साक्षरता सप्ताह

प्रश्न – 850 गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर कौन बने ?

उत्तर – क्रिस्टियानो रोनाल्डो

प्रश्न – इसरो ने आदित्य एल-1 का प्रक्षेपण किस रॉकेट के माध्यम से किया ?

उत्तर – PSLV-C57

प्रश्न – हाल ही में किस ब्रिटिश शहर ने खुद को दीवीलिया घोषित किया ?

उत्तर – बर्मिंघम

प्रश्न – सर्वश्रेष्ठ देशों की रैंकिंग 2023 में शीर्ष पर कौनसा देश है ?

उत्तर – स्विजरलैंड

प्रश्न – हाल ही में आए समुद्री तूफान हाइकुई ने किस देश के जनजीवन को अस्तव्यस्त किया ?

उत्तर – ताइवान

प्रश्न – 20वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन का आयोजन कहाँ पर किया गया ?

उत्तर – जकार्ता

प्रश्न – दिव्यांग बच्चों के लिए सबल योजना किस राज्य में शुरु की गई ?

उत्तर – हिमाचल प्रदेश

प्रश्न – भारतीय मूल के थर्मन शनमुगरत्ना को किस देश का राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है ?

उत्तर – सिंगापुर

प्रश्न – हाल ही में किस भारतीय को वर्ल्ड इनोवेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया ?

उत्तर – शांता थोटम

प्रश्न – हाल ही में 6.8 तीव्रता के भूकंप से कौनसा शहर प्रभावित हुआ ?

उत्तर – माराकेच, मोरक्को

प्रश्न – हाल ही में कई देशों में पाया गया ‘पेरोला’ किसका वैरिएंट है ?

उत्तर – ओमिक्रॉन स्ट्रेन

प्रश्न – हाल ही में जी20 शेरपा की बैठक का आयोजन कहाँ पर किया गया ?

उत्तर – नूह में

प्रश्न – हाल ही में चर्चा में रहा नागोर्नो काराबाख विवाद किन देशों से संबंधित है ?

उत्तर – आर्मेरिया व अजरबैजान

प्रश्न – हाल ही में दुर्लभ धातु वैनेडियम को कहाँ खोजा गया ?

उत्तर – गुजरात

प्रश्न – चंद्रमिशन ‘मून स्नाइपर’ किस देश से संबंधित है ?

उत्तर – जापान

प्रश्न – हंगरी में आयोजित इंटरनेशनल ओलंपियाड फॉर इंफॉरमेटिक्स में भारत ने कौनसा पदक जीता ?

उत्तर – स्वर्ण, रजत, कांस्य

प्रश्न – भारतीय वायुसेना की किस कमान ने मेगा प्रशिक्षण अभ्यास ‘त्रिशूल’ शुरु किया ?

उत्तर – पश्चिमी कमान

प्रश्न – इंटरनेशनल ईस्पोर्ट्स फेडरेशन समिति का सदस्य बनने वाले प्रथम भारतीय कौन है ?
उत्तर – लोकेश सुजी

प्रश्न – भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है ?

उत्तर – रंगनाथन माधवन

प्रश्न – हाल ही में यूजीसी समर्थित किस शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुवात की गई ?

उत्तर – मालवीय कार्यक्रम

प्रश्न – UIDAI ने हाल ही में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2023 का आयोजन कहाँ पर किया ?

उत्तर – मुम्बई

प्रश्न – हाल ही में चर्चा में रहा ट्रूनेट पोर्टेबल टेस्ट किस वायरस के लिए है ?

उत्तर – निपाह

प्रश्न – प्लैटिनम रेटिंग के साथ IGBC का ग्रीन रेलवे स्टेशन प्रमाणन किस रेलवे स्टेशन को मिला ?

उत्तर – विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन, आंध्रप्रदेश

प्रश्न – पारंपरिक चिकित्सा पर हाल ही में ‘गुजरात घोषणा पत्र’ किसने जारी किया ?

उत्तर – विश्व स्वास्थ्य संगठन

प्रश्न – अमेरिका की ग्लोबल फाइनेंस पत्रिका ने विश्व स्तर का शीर्ष केंद्रीय बैंकर हाल ही में किसे नामित किया गया ?

उत्तर – शशिकांत दास

प्रश्न – 14वें विश्व मसाला कांग्रेस का आयोजन कहाँ पर हुआ ?

उत्तर – मुम्बई

प्रश्न – हाल ही में किस देश की सर्वोच्च अदालत ने गर्भपात को अपराध की श्रेणी से बाहर किया ?

उत्तर – मैक्सिको

प्रश्न – पहला अंतर्राष्ट्रीय पुलिस सहयोग दिवस कब मनाया गया ?

उत्तर – 7 सितंबर

प्रश्न – सरकारी स्कूलों में पारंपरिक इस्लामिक परिधान ‘अबाया’ पहनने पर किस देश ने प्रतिबंध लगाया ?

उत्तर – फ्रांस

प्रश्न – देश के पहले सोलर सिटी का उद्घाटन कहाँ पर किया गया ?

उत्तर – सांची

प्रश्न – लद्दाख में दुनिया का सबसे ऊँचा लड़ाकू हवाई अड्डा किसके द्वारा स्थापित किया जाएगा ?

उत्तर – सीमा सड़क संगठन

प्रश्न – सैनिकों के परिजनों की सुविधा औऱ शिकायत निवारण के लिए कौनसा प्रोजेक्ट शुरु किया ?

उत्तर – नमन

प्रश्न – भारत का पहला UPI-ATM किसने लांच किया ?

उत्तर – हिताची पेमेंट्स सर्विसेज

प्रश्न – दक्षिण कोरिया में आयोजित एशियाई टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने कौनसा पदक जीता ?

उत्तर – कांस्य पदक

प्रश्न – SAFF अंडर 16 चैंपियनशिप की उपविजेता टीम कौनसी है ?

उत्तर – बांग्लादेश

प्रश्न – जी20 अवसंरचना कार्य समूह की बैठक कहाँ पर हुई ?

उत्तर – खजुराहो

प्रश्न – हरियाणा सरकार की ‘सेफ सिटी योजना’ किससे संबंधित है ?

उत्तर – महिला सुरक्षा

प्रश्न – भारत ड्रोन शक्ति 2023 का आयोजन कहाँ पर किया जाएगा ?

उत्तर – गाजियाबाद

प्रश्न – हाल ही में चर्चा में रही ‘चाक परियोजना’ किस राज्य से संबंधित है ?

उत्तर – छत्तीसगढ़

प्रश्न – किस देश के वैज्ञानिकों ने हाल ही में बादलों में माइक्रोप्लास्टिक की खोज की ?

उत्तर – जापान

प्रश्न – दुनिया के पहले एआई एंटी ड्रोन सिस्टम ‘इंद्रजाल’ का अनावरण कहाँ पर किया गया ?

उत्तर – हैदराबाद

प्रश्न – अमेरिकी शहर लुइसविले ने किस तिथि को सनातन धर्म दिवस घोषित किया ?

उत्तर – 3 सितंबर

प्रश्न – किस टेनिस खिलाड़ी पर डोपिंग आरोप में चार साल का बैन लगाया गया ?

उत्तर – सिमोना हालेप

प्रश्न – जापानी कंपनी ‘यूनिक्लो’ ने भारत में अफना पहला ब्रांड एम्बेसडर किस अभिनेत्री को बनाया है ?

उत्तर – कैटरीना कैफ

प्रश्न – हाल ही में नैसकॉम का अध्यक्ष कौन बना ?

उत्तर – राजेश नांबियार

प्रश्न – हाल ही में नार्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल का आयोजन कहाँ पर किया गया ?

उत्तर – इटली

प्रश्न – अमेरिका के किस राज्य ने हाल ही में अक्टबर माह को हिंदू हेरिटेज माह के रुप में घोषित किया ?

उत्तर – जॉर्जिया

प्रश्न – हाल ही में केंद्र सरकार ने किसे डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा प्रदान किया ?

उत्तर – NCERT

प्रश्न – निपाह वायरस से मौत के बाद किस राज्य में अलर्ट जारी किया गया ?

उत्तर – केरल

प्रश्न – संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘वरुण-23’ किन देशों से संबंधित है ?

उत्तर – भारत औऱ फ्रांस

प्रश्न – हाल ही में किसे नवरत्न कंपनी का दर्जा प्रदान किया गया ?

उत्तर – राष्ट्रीय केमिकल्स एण्ड फर्टिलाइजर्स

प्रश्न – एशियाई तटरक्षक एजेंसियों के प्रमुखों की 19वीं बैठक कहाँ पर आयोजित हुई ?

उत्तर – इस्तानबुल

प्रश्न – विश्व का पहला पोर्टेबल अस्पताल आरोग्य मैत्री क्यूब कहाँ पर लांच किया गया ?

उत्तर – गांधीनगर

प्रश्न – टाइम्स हायर एजुकेशन की वर्ल्ड रैंकिंग में शीर्ष पर कौनसी यूनिवर्सिटी है ?

उत्तर – ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी

प्रश्न – अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाली पहली ट्रांसजेंडर क्रिकेटर कौन हैं ?

उत्तर – लगातार 10 बार इटालियन ग्रांड प्रिक्स जीतने का वर्ल्ड रिकार्ड किसने बनाया ?

उत्तर – मैक्स वेरस्टैपेन

प्रश्न – हाल ही में सैन्य उपग्रह नूर 3 किस देश ने लांच किया ?

उत्तर – ईरान

प्रश्न – मोटोजीपी भारत 2023 के विजेता कौन बने ?

उत्तर – मार्को बेजेची

प्रश्न – भारत में गोरिल्ला ग्लास मैन्युफैक्चरिंग फैसलिटी किस कंपनी द्वारा शुरु की जाएगी ?

उत्तर – कार्निंग इंक

प्रश्न – मॉब लिंचिंग पीड़ित मुआवजा योजना किस राज्य ने प्रारंभ की ?

उत्तर – मध्यप्रदेश

प्रश्न – भारत ने आसियान सम्मेलन के दौरान कहाँ पर अपना दूतावास खोलने की घोषणा की ?

उत्तर – तिमोर लेस्ते

प्रश्न – आईसीसी विश्वकप के लिए कौनसा एंथम रिलीज हुआ है ?

उत्तर – दिल जश्न बोले

प्रश्न – 19वें हांग्जो एशियन गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल स्वर्ण विजेता भारतीयों की टीम में कितने सदस्य थे ?

उत्तर – तीन

प्रश्न – हाल ही में शुरु की गई ‘चैटन जलविद्युत संयंत्र’ परियोजना किससे संबंधित है ?

उत्तर – सिक्किम

प्रश्न – हाल ही में कुर्मी समुदाय द्वारा किस राज्य में रेल रोको आंदोलन चलाया गया ?

उत्तर – झारखण्ड

प्रश्न – संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय व्यापार विधि आयोग के दक्षिण एशिया सम्मेलन का आयोजन कहाँ पर हुआ ?

उत्तर – नई दिल्ली

प्रश्न – एशिया कप 2023 किस टीम ने जीता ?

उत्तर – भारत

प्रश्न – वैश्विक नवाचार सूचकांक 2023 में भारत की रैंकिंग क्या है ?

उत्तर – 40वां

प्रश्न – हाल ही में तूफान डेनियल के किस देश में भयंकर तबाही मचाई ?

उत्तर – लीबिया

प्रश्न – हाल ही में नई दिल्ली में प्रारंभ देश की पहली ग्रीन हाइड्रोजन फ्यूल सेब बस को किसने विकसित किया ?

उत्तर – आईओसीएल

प्रश्न – इंटरनेशनल कन्वेंशन और एक्सपो सेंटर ‘यशोभूमि’ का उद्घाटन कहाँ पर किया गया ?

उत्तर – नई दिल्ली

प्रश्न – हाल ही में देश के पहले कार्टोग्राफी संग्रहालय ‘जॉर्ज एवरेस्ट’ का उद्घाटन कहाँ पर किया ?

उत्तर – उत्तराखण्ड

प्रश्न – हाल ही में सतत विकास लक्ष्यों पर किस शीर्ष से प्रगति रिपोर्ट लांच की गई ?

उत्तर – जेंडर स्नैपशॉट 2023

प्रश्न – हाल ही में डिजिटल किराया भुगतान के लिए किस बैंक द्वारा पहला कार्ड लांच किया गया ?

उत्तर – स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

प्रश्न – 132वें डूरंड कप 2023 की विजेता टीम कौनसी है ?

उत्तर – मोहन बागान एसजी

प्रश्न – हाल ही में NCERT ने यूनेस्को के साथ मिलकर कौनसी कॉमिक बुक लांच की ?

उत्तर – Let’s Move Forward

प्रश्न – हांग्जो एशियन गेम्स में भारतीय दल का आधिकारिक स्पॉन्सर कौन है ?

उत्तर – AMUL

प्रश्न – शुक्राणु के बिना स्टेम सेल का प्रयोग कर ‘मानव भ्रूण मॉडल’ किस देश द्वारा विकसित किया गया है ?

उत्तर – इजराइल

प्रश्न – हाल ही में किस राज्य के ‘काला जीरा चावल’ को जीआई टैग मिला ?

उत्तर – ओडिशा

प्रश्न – गुजरात के किस विश्वविद्यालय ने वैश्विक संस्थान एयरबस से समझौता किया ?

उत्तर – गतिशक्ति विश्वविद्यालय

प्रश्न – 53वें दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार 2021 से किसे सम्मानित किया गया ?

उत्तर – वहीदा रहमान

प्रश्न – ‘पोइला बैसाख’ को हाल ही में किस राज्य ने अपना स्थापना दिवस बनाने का प्रस्ताव पारित किया ?

उत्तर – प. बंगाल

प्रश्न – किस पशु को हाल ही में खाद्य पशु का टैग दिया गया ?

उत्तर – मिथुन

प्रश्न – उत्सर्जन व्यापार योजना लागू करने वाला देश का दूसरा शहर कौनसा है ?

उत्तर – अहमदाबाद

प्रश्न – जी-20 फ्रेमवर्क कार्यकारी समूह की अंतिम बैठक का आयोजन कहाँ पर हुआ ?

उत्तर – छत्तीसगढ़

प्रश्न – भारतीय तटरक्षक बल तटीय सुरक्षा के लिए पश्चिमी तट पर कौनसा अभ्यास किया ?

उत्तर – सजग

प्रश्न – हाल ही में 11 सूत्री विकास कार्यक्रम कहाँ पर शुरु किये गए ?

उत्तर – महाराष्ट्र

प्रश्न – 19वें एशियाई खेलों में भारत ने किस खेल में 41 साल बाद स्वर्ण पदक जीता ?

उत्तर – घुड़सवारी

प्रश्न – पारंपरिक शिल्पकारों व कारिगरों को आर्थिक लहायता देने हेतु केंद्र सरकार ने कौनसी योजना शुरु की है ?

उत्तर – पीएम विश्वकर्मा योजना

प्रश्न – हाल ही में मुख्यमंत्री संपूर्ण पुष्टि योजना किस राज्य ने लांच की ?

उत्तर – ओडिशा

प्रश्न – मध्यप्रदेश में 108 फीट ऊँची प्रतिमा ‘स्टेच्यू ऑफ वननेस’ किसकी है ?

उत्तर – शंकराचार्य

प्रश्न – हाल ही में जी20 का 21वां सदस्य देश कौनसा बना ?

उत्तर – अफ्रीकन यूनियन

प्रश्न – हाल ही में खबरों में रहा जीलैंडिया क्या है ?

उत्तर – आठवां महाद्वीप (संभावित)

प्रश्न – वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन की शुरुवात किसने की ?

उत्तर – भारत

प्रश्न – टाइम माग्जीन की The World’s Best Companies 2023 में शामिल एकमात्र भारतीय कंपनी कौनसी है ?

उत्तर – इंफोसिस

प्रश्न – प्रवर्तन निदेशालय का अंतरिम निदेशक किसे नियुक्त किया गया है ?

उत्तर – राहुल नवीन

प्रश्न – हाल ही में ई-कैबिनेट शुरु करने वाला चौथा राज्य कौनसा है ?

उत्तर – त्रिपुरा

प्रश्न – ग्लोबल क्रिप्टो एडॉप्शन इंडोक्स 2023 में शीर्ष पर कौनसा देश है ?

उत्तर – भारत

प्रश्न – हाल ही में 14वें वैश्विक कौशल शिखर सम्मेलन का आयोजन कहाँ पर हुआ ?

उत्तर – नई दिल्ली

प्रश्न – यूएस टेनिस ओपन 2023 में एकल पुरुष वर्ग का खिताब किसने जीता ?

उत्तर – नोवाक जोकोविच

प्रश्न – भारत में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहर कौन कौनसे हैं ?

उत्तर – इंदौर, आगरा, ठाणे

प्रश्न – किस राज्य की अत्रेयापुरम पूथारेकुलु मिठाई को जीआई टैग मिला है ?

उत्तर – आंध्रप्रदेश

प्रश्न – मुख्यमंत्री लाडली बहन आवास योजना किस राज्य से संबंधित है ?

उत्तर – मध्यप्रदेश

प्रश्न – हाल ही में कला क्रांति मिशन को किस राज्य में लांच किया गया ?

उत्तर – पश्चिम बंगाल

प्रश्न – हाल ही में कृषि उत्सव नुआखाई का आयोजन किस राज्य में किया गया ?

उत्तर – ओडिशा

प्रश्न – महिला सर्जन से पैरा कमांडो बनने वाली पहली भारतीय महिला सैन्य अधिकारी कौन है ?

उत्तर – पायल छाबड़ा

प्रश्न – पहले आसियान संयुक्त सैन्य अभ्यास ASEX-01N का आयोजन कहाँ पर किया गया ?

उत्तर – इंडोनेशिया

प्रश्न – हाल ही में बंगस वैली फेस्टिवल का आयोजन कहाँ पर किया गया ?

उत्तर – जम्मू-कश्मीर

प्रश्न – हाल ही में भारतीय प्राणी सर्वेक्षण ने किस समुद्री मछली की खोज पश्चिम बंगाल में की ?

उत्तर – सी-रॉबिन्स

प्रश्न – किस देश में स्थित किलाऊआ ज्वालामुखी हाल ही में सक्रिय हो गया है ?

उत्तर – हवाई द्वीप, यूएसए

प्रश्न – FIBA विश्वकप 2023 की विजेता टीम कौनसी है ?

उत्तर – जर्मनी

प्रश्न – मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना किस राज्य में लांच की गई ?

उत्तर – मध्यप्रदेश

प्रश्न – FIBA विश्वकप 2023 का आयोजन कहाँ पर हुआ ?

उत्तर – फिलिपींस

प्रश्न – 19वें एशियाई खेलों मे भारत ने पहला स्वर्ण पदक किस खेल में जीता ?

उत्तर – निशानेबाजी

प्रश्न – हाल ही में एम.एस.स्वामीनाथ का निधन हो गया, वे कौन थे?

उत्तर – हरित क्रांति के जनक

प्रश्न – मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक उद्यमी योजना किस राज्य से संबंधित है ?

उत्तर – बिहार

प्रश्न – हाल ही में इजराइल ने किस अत्याधुनिक युद्धक टैंक का अनावरण किया ?

उत्तर – मर्कावा मार्क 5

प्रश्न – हाल ही में सामरिक परमाणु हमला पनडुब्बी ‘किम कुन ओके’ किस देश ने लांच की ?

उत्तर – उत्तर कोरिया

प्रश्न – उत्तर प्रदेश के पहले अंतर्राष्ट्रीय शो का आयोजन कहाँ पर हुआ ?

उत्तर – ग्रेटर नोएडा

प्रश्न – उच्चतम न्यायालय ने न्यायिक सहयोग के लिए किस देश से समझौता किया ?

उत्तर – सिंगापुर

प्रश्न – यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल होने वाला भारत का 41वां स्थान कौनसा है ?

उत्तर – शांति निकेतन

प्रश्न – यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल होने वाला भारत का 42वां स्थल कौनसा है ?

उत्तर – होयसल मंदिर समूह

प्रश्न – खाद्य व कृषि संगठन ने किसानों के अधिकारों पर पहली वैश्विक संगोष्ठी कहाँ पर आयोजित हुई ?

उत्तर – भारत

प्रश्न – सिंधु जल संधि के संबंध में स्थायी मध्यस्थता अदालत की बैठक कहाँ पर हुई ?

उत्तर – विएना

प्रश्न – पुराने संसद भवन का नाम बदलकर क्या कर दिया गया है ?

उत्तर – संविधान सदन

प्रश्न – सर्वाधिक समय तक अंतरिक्ष में रहने वाले पहली अरब यात्री कौन हैं ?

उत्तर – सुल्तान अल नेयादी

प्रश्न – हाल ही में ‘जी77+चीन’ का शिखर सम्मेलन कहाँ पर आयोजित हुआ ?

उत्तर – क्यूबा

प्रश्न – हाल ही में केंद्र सरकार ने कहाँ पर AFSPA की समय सीमा को बढ़ाया है ?

उत्तर – अरुणाचल प्रदेश-नागालैंड

प्रश्न – हाल ही में कर्मा पूजा महोत्सव कहाँ पर आयोजित किया गया ?

उत्तर – झारखण्ड

प्रश्न – हाल ही में चर्चा में रही गिफ्ट डीड योजना किससे संबंधित है ?

उत्तर – उत्तर प्रदेश

प्रश्न – इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसिंग ब्रिज का शुभारंभ भारत ने किसके साथ किया ?

उत्तर – ब्रिटेन

प्रश्न – सांसदों के खिलाफ आपराधिक मामलों में कौनसा राज्य शीर्ष पर है ?

उत्तर – केरल

प्रश्न – यूपी के किस शहर में हाल ही में ‘ट्रांसजेंडर प्राइड वॉक’ का आयोजन किया गया ?

उत्तर – लखनऊ

प्रश्न – हाल ही में आतंकवाद निरोधक फील्ड प्रशिक्षण अभ्यास FTX-23 का आयोजन किस देश में किया गया ?

उत्तर – रूस

प्रश्न – खबरों में रहा नासा का ओसिरिस रेक्स मिशन किससे संबंधित है ?

उत्तर – क्षुद्रग्रह

प्रश्न – उत्तरी क्षेत्रीय परिसर की 31वीं बैठक कहाँ पर हुई ?

उत्तर – पंजाब

प्रश्न – इंडोनेशिया बैडमिंटन मास्टर्स मे एकल पुरुष का खिताब किसने जीता ?

उत्तर – किरण जॉर्ज

प्रश्न – भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र का निदेशक किसे बनाया गया है ?

उत्तर – विवेक भसीन

प्रश्न – कोविड-19 महामारी के बाद गंधी वॉक का आयोजन कहाँ पर किया गया ?

उत्तर – जोहान्सबर्ग

प्रश्न – डाआरडीओ द्वारा विकसित किस स्व-निष्क्रिय एंटी टैंक माइंस को सेना में शामिल किया गया ?

उत्तर – विभव

प्रश्न – केंद्र सरकार ने ग्रामीण युवाओं के कौशल विकास हेतु स्किल ऑन व्हील्स पहल किसकी मदद से शुरु की ?

उत्तर – इंडसइंड बैंक

प्रश्न – हाल ही में संयुक्त अंतरिक्ष उद्यम की स्थापना की घोषणा किस संगठन ने की ?

उत्तर – I2U2

प्रश्न – हाल ही में इंडिया स्मार्ट सिटी कान्क्लेव 2023 का आयोजन कहाँ पर था ?

उत्तर – इंदौर

प्रश्न – महापाषाण काल की टेराकोटा मूर्तियां हाल ही में किस राज्य में मिली ?

उत्तर – कर्नाटक

प्रश्न – वर्ल्ड टैलेंट रैंकिंग 2023 में भारत किस स्थान पर है ?

उत्तर – 56वां

प्रश्न – डॉली भेड़ को बनाने वाले वैज्ञानिक जिनका हाल ही में निधन हो गया ?

उत्तर – इयान विल्मुट

प्रश्न – विलुप्ति के कगार पर पहुँचने वाली ‘रैफलेसिया जीनस’ किसकी प्रजाति है ?

उत्तर – पुष्प

प्रश्न – नार्मन बोरलॉग फील्ड पुरस्कार 2023 से किसे सम्मानित किया गया ?

उत्तर – स्वाति नायक

प्रश्न – सार्वजनिक परिवहन योजना LAccMI को किस राज्य ने मंजूरी दी ?

उत्तर – ओडिशा

प्रश्न – भारत के सरकारी बॉण्ड को जेपी मॉर्गन ‘इंडेक्स इमर्जिंग मार्केट्स सूचकांक’ में कब शामिल करेगा ?

उत्तर – 2024 में

प्रश्न – कॉन्टेक्टलेस पेमेंट वियरेबल रिंग ‘OTG’ किसने लांच की ?

उत्तर – एन.पी.सी.आई.

प्रश्न – देश का पहला लाइटहाउस फेस्टिवल कहाँ पर आयोजित हुआ ?

उत्तर – गोवा

प्रश्न – किस आईआईटी के शोधकर्ताओं ने चाय फैक्ट्री के कचरे को फार्मा उत्बाद में बदला है ?

उत्तर – आईआईटी गुवाहाटी

प्रश्न – 19वें एशियन गेम्स में 50 मीटर राइफल 3-P व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक दिलाने वाले भारतीय कौन हैं ?

उत्तर – सिफत कौर समर

प्रश्न – हाल ही में लांच ताइवान की पहली घरेलू निर्मित पनडुब्बी कौनसी है ?

उत्तर – हाइकुन

प्रश्न – राष्ट्रीय व्हीलचेयर रग्बी चैंपियनशिप 2023 की विजेता टीम कौनसी है ?

उत्तर – महाराष्ट्र

प्रश्न – हाल ही में फोन-पे ने Play Store का भारतीय वर्जन किसने लांच किया ?

उत्तर – इंडस एप स्टोर

प्रश्न – पहली बार भारत में होने वाली मोटोजीपी रेस के शीर्ष प्रायोजन अधिकार किसे प्राप्त हुए हैं ?

उत्तर – इंडियन ऑयल

प्रश्न – 1000 साल पुराने एलियन शवों को हाल ही में किस देश की संसद में प्रस्तुत किया गया ?

उत्तर – मेक्सिको

प्रश्न – राष्ट्रीय हिंदी दिवस के मौके पर तीसरे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन कहाँ पर हुआ ?

उत्तर – पुणे

प्रश्न – हिंद-प्रशांत सेना प्रमुखों के सम्मेलन का आयोजन कहाँ पर हुआ ?

उत्तर – भारत

प्रश्न – सर्बिया में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में भारत की अंतिम पंघाल ने कौनसा पदक जीता ?

उत्तर – कांस्य

प्रश्न – देश में खोजा गया ‘क्लैड-9’ वायरस किससे संबंधित है ?

उत्तर – चिकनपॉक्स

प्रश्न – हाल ही में ऑपरेशन पोलो की कौनसी वर्षगाँठ मनाई गई ?

उत्तर – 75वीं

प्रश्न – स्पेनिश लीग ‘ला लीगा’ भारत में कहाँ पर फुटबाल अकादमी स्थापित करेगा ?

उत्तर – पश्चिम बंगाल

प्रश्न – प्रधानमंत्री जी यूपी के किस जिले में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे ?

उत्तर – वाराणसी

प्रश्न – तीन बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुने जाने वाले पहले पुरुष क्रिकेटर कौन बने ?

उत्तर – बाबर आजम

प्रश्न – हाल ही में खबरों में रही वेस्ट कोस्ट रिफाइनरी परियोजना किससे संबंधित है ?

उत्तर – भारत-सऊदी अरब

प्रश्न – 19वें हांगझू एशियन गेम्स का शुभंकर क्या है ?

उत्तर – चेन्चेन, कांगकांग, और लियानलियान

प्रश्न – हाल ही में बांध सुरक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कहाँ पर किया गया ?

उत्तर – जयपुर, राजस्थान

प्रश्न – भारतीय वायुसेना को किस देश से पहला सी-295 MW वरिवहन विमान मिला ?

उत्तर – स्पेन

प्रश्न – भारत ने किस देश के राजनयिक को निष्कासित किया है ?

उत्तर – कनाडा

प्रश्न – वित्तीय समावेशन सेवाओं को बढ़ाने के लिए ‘आईबी साथी’ पहल किसने लांच की है ?

उत्तर – इंडियन बैंक

प्रश्न – वित्तीय समावेशन पर चौथी जी-20 वैश्विक भागीदारी बैठक का आयोजन कहाँ पर हुआ ?

उत्तर – मुम्बई

प्रश्न – सारागढ़ी स्मरक की आधारशिला कहाँ पर रखी गई ?

उत्तर – पंजाब

प्रश्न – भारत का सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गाँव किसे चुना गया ?

उत्तर – किरीटेश्वरी, पश्चिम बंगाल

प्रश्न – ‘Cash for Waste’ योजना किस नगर निगम द्वारा निकाली गई ?

उत्तर – पटना

प्रश्न – 19वें हांग्जो इशियन गेम्स के उद्घाटन समारोह में भारतीय ध्वजावाहक कौन बने ?

उत्तर – हरमनप्रीत औऱ लवलीना

प्रश्न – जलवायु परिवर्तन पर पहली ग्लोबल स्टॉकटेक रिपोर्ट किसने जारी की ?

उत्तर – UNFCCC

प्रश्न – फ्रांस के ‘नाइट ऑफ द ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एण्ड लेटर्स’ से किसे सम्मानित किया गया ?

उत्तर – राहुल मिश्रा

प्रश्न – हाल ही में मस्टरकार्ड इंडिया का चेयरमैन किसे बनाया गया है ?

उत्तर – रजनीश कुमार

प्रश्न – विश्व की सबसे मुक्त अर्थव्यवस्था कौनसी है ?

उत्तर – सिंगापुर

प्रश्न – ओडिशा विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष कौन बनीं ?

उत्तर – प्रमिला मलिक

प्रश्न – हाल ही में प्रोजेक्ट अभिनंदन किसने प्रारंभ किया ?

उत्तर – एयर इण्डिया

प्रश्न – क्रिकेट के तीनों प्रारूपों की रैंकिंग में शीर्ष पर कौनसी टीम है ?

उत्तर – भारत

प्रश्न – उत्तर प्रदेश सरकार ने किन-किन शहरों में यूनिटी मॉल बनाने की मंजूरी दी ?

उत्तर – आगरा, लखनऊ, वाराणसी

प्रश्न – किस राज्य में स्थित भोज वेटलैंड में नौकाओं के संचालन पर हाल ही में NGT ने प्रतिबंध लगाया है ?

उत्तर – मध्य प्रदेश

प्रश्न – हाल ही में ‘सरपंच संवाद’ एप किस राज्य में लांच की गई ?

उत्तर – असम

Current Affairs in Hindi

Current Affairs in Hindi : करेंट अफेयर्स इन हिंदी | समसामयिकी घटनाक्रम | डेली करेंट अफेयर्स | Daily Current Affairs in Hindi | दैनिक समसामयिकी | राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स | International Current Affairs | अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी घटनाक्रम | Competition | प्रतियोगी परीक्षोपयोगी महत्वपूर्ण समसामयिकी | Exam | SSC | एसएससी | CGL | सीजीएल | MTS | एमटीएस | Banking |बैंकिंग | Lekhpal |लेखपाल | State | PCS |पीसीएस | UPSC | यूपीएससी |UP PET | Super TET | UGC NET | NTA NET etc…

ओडिशा रेल हादसा –

ओडिशा के बालासोर में 2 जून 2023 शाम करीब साढ़े सात बजे तीन ट्रेनें हादसे का शिकार हो गईं। यह हादसा बाहानगा स्टेशन के पास हुआ। हावड़ा-शालीमार एक्सप्रेस बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बालेश्वर जिले के बाहानगा स्टेशन से 2 किलोमीटर दूरी पर कोरोमण्डल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार हादसे की चपेट में आये 1175 लोगों को अस्पतालों में भर्ती किया गया। इनमें मरने वालों की संख्या 287+ पहुँच चुकी है। इस भीषण हादसे के बाद 58 ट्रेनें रद्द कर दी गईं। 81 गाड़ियों के माग में परिवर्तन किया गया। वहीं 10 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया।

कूनो नेशनल पार्क में एक और चीते की मौत –

चीते की मौत

मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीतों को रखा गया था। यहाँ लाए गए चीतों में से दो साशा और उदय की मौत पहले ही बीमारी से हो चुकी है। जिनमें साशा की मौत लिवर और किडनी में इन्फेक्शन से हुई। जिनमें से पहले की मौत 27 मार्च को और दूसरे की मौत 23 अप्रैल को हुई। अब तीसरे चीते की मौत की खबर सामने आयी है। यह एक मादा चीता थी जिसका नाम दक्षा रखा गया था। इसकी मौत एक बाड़े में आपसी लड़ाई के दौरान 9 मई को हो गई। ये मात्र 45 दिनों के अंदर तीसरे चीते की मौत की खबर है। इन चीतों को नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाया गया था। जिनमें आठ चीते नामीबिया से और 12 चीतों को दक्षिण अफ्रीका से लाया गया।

चंद्रग्रहण 2023

Current Affairs in Hindi चंद्रग्रहण 2023

साल 2023 का पहला चंद्रग्रहण 5-6 मई 2023 को पड़ेगा। यह 5 मई की रात 8 बजकर 46 मिनट पर शुरु होगा। 6 मई रात 1 बजकर 02 मिनट तक रहेगा। इस चंद्रग्रहण की अवधि 4 घण्टे 15 मिनट की होगी। यह चंद्रग्रहण भारत में नई दिल्ली में नजर आयेगा। यह एक खगोलीय घटना है जो समय-समय पर घटित होती रहती है। सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाने के कारण चंद्रग्रहण की घटना होती है। चंद्रमा एक उपग्रह है और उपग्रहों के पार अपना प्रकाश नहीं होता। ऐसे में सूर्य की रोशनी पड़ने पर वह सूर्य की रोशनी से चमकता है। लेकिन सूर्य व चंद्रमा के बीच पृथ्वी के आ जाने से यह रौशनी चंद्रमा पर नहीं पड़ पाती। इसी घटना को चंद्रग्रहण कहते हैं।

बुद्ध पूर्णिमा 2023 –

इस बार 2023 में बुद्ध पूर्णिमा 5 मई की पड़ी है। इस बार 5 मई की रात को बुद्ध पूर्णिमा होगी। इसी रात चंद्रग्रहण भी पड़ेगा। जो कि साल 2023 का पहला चंद्रग्रहण है। यह दुर्लभ संयोग 130 साल बाद पड़ा है। जब बुद्ध पूर्णिमा और चन्द्रग्रहण एक साथ पड़े हैं। बुद्ध पूर्णिमा का बौद्ध धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। इस दिन बुद्ध के जीवन की तीन महत्वपूर्ण घटनाएं घटी। बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति और निर्वाण इसी दिन हुए। यह पर्व हर साल बैशाख माह की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस दिन दुनिया भर से बौद्ध अनुयायी बोधगया आते हैं। वे बोधिवृक्ष की पूजा करते हैं। इसी दिन भगवान बुद्ध को बोधिवृक्ष के नीच ज्ञान की प्रप्ति हुई थी।

कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश –

Current Affairs in Hindi

न्यायमूर्ति टी.एस. शिवगनानम को कलकत्ता उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। उच्च न्यायालय में सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश शिवगनानम 31 मार्च 2023 से कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर सेवा दे रहे थे। ये 15 सितंबर 2025 को सेवानिृवत्त होंगे। इनका जन्म 16 सितंबर 1963 को हुआ था। इन्होंने लॉ की प्रैक्टिस सितंबर 1986 में शुरु की थी। 31 मार्च 2009 को इन्हें मद्रास हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। 29 मार्च 2011 को इन्हें स्थायी न्यायधीश नियुक्त कर दिया गया था। बाद में अक्टूबर 2021 में इन्हें कलकत्ता उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया गया। कलकत्ता उच्च न्यायालय को 1862 ई. में स्थापित किया गया था। पश्चिम बंगाल, और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायिक क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। कलकत्ता हाईकोर्ट में कुल 72 (1+71) न्यायाधीश हैं।

अंडमान और निकोबार के कमांडर इन चीफ –

एयर मार्शल साजी बालकृष्णन को भारतीय वायुसेना की अंडमान और निकोबार कमान का कमान्डर इन चीफ नियुक्त किया गया है। यह भारत की एकमात्र त्रिसेवा कमान है। जिसका उद्देश्य भारत की तीनों सेनाओं के बीच अधिक तालमेल लाना है। बालकृष्णन यहाँ के 17वें कमांडर इन चीफ बने हैं। इन्होंने इस पद पर लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह का स्थान लिया है। इस क्षेत्र में चीन के बढ़ते दखल के मद्देजनर यह कमान हिंद महासागर में कड़ी निगरानी रखती है। इससे पहले ये विभिन्न महत्वूर्ण पदों पर अपनी सेवा दे चुके हैं। ये 1986 ई. में भारतीय वायुसेना में नियुक्त किये गए थे। इनके पास मिग-21 और किरण विमान उड़ाने का 3200 घंटों से अधिक का अनुभव है।

World Press Freedom Index 2023 –

World Press Freedom Index 2023

हाल ही में ‘The Reporters without Borders’ द्वारा जारी की गई। इस रैंकिंग में इस बार कुल 180 देशों को शामिल किया गया। इसमें भारत को 161वां स्थान प्राप्त हुआ। पिछले साल 2022 में भारत को इसमें 150वीं रैंकिंग प्राप्त हुई थी। इस बार की रैंकिंग में नॉर्वे की शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं दूसरी ओर उत्तर कोरिया इस इंडेक्स में सबसे बुरी स्थिति में 180वें स्थान पर है। वर्तमान समय में भारत में 1,00,000 से अधिक समाचार पत्र है। साथ ही 380 टीवी समाचार चैनल हैं।

वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स 2023 में देशों की स्थित –

  1. नॉर्वे
  2. आयरलैंड
  3. डेनमार्क
  4. स्वीडन
  5. फिनलैंड

176 – तुर्कमेनिस्तान

177 – ईरान

178 – वियतनाम

179 – चीन

180 – उत्तर कोरिया

भारत का पहला केबल आधारित रेल पुल –

Current Affairs in Hindi अंजी खड्ड ब्रिज

अंजी खड्ड ब्रिज भारत में केबल आधारित पहला रेल पुल है। भारत के पहले केबल स्टेड रेल पुल ‘अंजी ब्रिज’ का उद्घाटन केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में किया गया है। यह उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना का हिस्सा है। 473.25 मीटर लंबा यह पुल 96 केबल्स पर स्थापित है। इन तारों का कुल भार 848.7 मीट्रिक टन है। इसे पुल को अंजी नदी पर बनाया गया है। अंजी नदी तल से इसकी ऊँचाई 331 मीटर है। इसे 11 माह के रिकार्ड समय में 26 अप्रैल 2023 को तैयार कर लिया गया। इस पर रेल 100 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से दौड़ेगी। यह रेल पुल कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन द्वारा बनाया गया है। इसे 28,000,00,00,000 रुपये की लागत से बनाया गया है।

चार्ल्स डार्विन का विकास का सिद्धांत –

NCERT ने चार्ल्स डार्विन के विकास के सिद्धांत को 9वीं और 10वीं कक्षा के पाठ्यक्रम से हटा दिया है। NCERT के इस फैसले पर साइंटिस्ट्स ने आपत्ति जताई है। भारत के 1800 से अधिक शिक्षकों व वैज्ञानिकों ने इसके खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया। वहीं ब्रेकथ्रू साइंस सोसाइटी ने NCERT के इस फैसले के खिलाफ एक अपील पत्र जारी किया। एनसीईआरटी के इस फैसले को वैज्ञानिकों ने शिक्षा का मजाक माना है। इससे पहले ‘आनुवांशिकता और विकास’ को ‘आनुवांशिकता’ में परिवर्तित किया था। लेकिन तब कोविड महामारी के दौरान यह कार्य छात्रों पर पड़ रहे बोझ को कम करने के लिए किया गया था। लेकिन अब इसे विज्ञान की किताब से पर्मानेंट हटाने का निर्णय ले लिया गया। जो कि शिक्षा का उपहास मात्र है।

भारत का पहला गाँव –

Current Affairs in Hindi

उत्तराखण्ड के चमोली जिले में स्थित माणा गांव को भारत का पहला गाँव घोषित किया गया है। सीमा सड़क संगठन द्वारा हाल ही में यहाँ पर भारत के पहले गांव का बोर्ड लगाया गया। इससे पहले इस गाँव को भारत के अंतिम गांव के रूप में जाना जाता था। यह गाँव भारत-चीन सीमा पर स्थित है। यह गाँव सरस्वती नदी के किनारे बसा हुआ है। बद्रीनाथ धाम यहाँ से मात्र तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह गाँ वुलन गार्मेंट्स और मटेरियल के लिए प्रसिद्ध है। जिन्हें मुख्यतः भेंड़ के ऊन से बनाया जाता है। इसके अतिरिक्त यह गाँव आलू व राजमा की खेती के लिए भी विख्यात है।

पेन्सिलवेनिया में दीपावली पर राष्ट्रीय अवकाश –

अमेरिकी राज्य पेन्सिलवेनिया ने राज्य में दीपावली पर राष्ट्रीय अवकाश की घोषणा की है।

अब पेंसिलवेनिया मे हर साल दीपावली के दिन राष्ट्रीय अवकाश रहा करेगा।

ऐसा करने वाला पेंसिलवेनिया पहला अमेरिकी राज्य बना है।

प्रकाश सिंह बादल का निधन –

प्रकाश सिंह बादल का निधन

पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके शिरोमणि अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल नहीं रहे। इनका 95 वर्ष की अवस्था में 25 अप्रैल 2023 को निधन हो गया। सांस संबंधी समस्या के कारण इन्हें मोहाली के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। इनके निधन पर केंद्र सरकार ने दो दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। देश के प्रधानमंत्री मोदी जी और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने इनके निधन पर शोक प्रकट किया। इनका जन्म 8 दिसंबर 1927 को हुआ था। ये 1957 में पहली बार पंजाब विधानसभा के लिए विधायक चुने गए थे। ये कुल 10 बार विधानसभा सदस्य रहे। प्रकाश सिंह बादल 1970 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। 2017 में वे आखरी बार इस पद पर रहे।

सूडान में फसे भारतीयोंं के लिए ऑपरेशन कावेरी –

ऑपेरशन कावेरी Operation Kaveri

अफ्रीकी देश सूडान में पिछले दस दिनों से चल रहे हिंसा, तनाव व संघर्ष के बाद वहाँ स्थिति खराब होती जा रही है। वहाँ कुछ दिनों से सेना व अर्द्धसैनिक बलों के बीच सत्तो को लेकर संघर्ष जारी है। इस लड़ाई में अब तक सैकड़ो लोगों की जान भी जा चुकी है। इस बीच वहाँ फंसे भारतीयों को बापस लाने की कवायद शुरु की गई। 24 अप्रैल 2023 को इसके लिए ऑपरेशन कावेरी चलाया गया। इसके तहत भारतीय नौसेना के जहाज INS सुमेधा के माध्यम से 278 भारतीयों के पहले जत्थे को रवाना किया गया। ये सूडान से सऊदी अरब के लिए रवाना किया गया। उसके बाद इन्हें भारत के लिए रवाना किया जाएगा। अभी सूडान में करीब 3000 भारतीय फसे हुए हैं। केरल के 48 वर्षीय भारतीय अल्बर्ट ऑगस्टस की गोली लगने से मौत हो गई।

स्टारशिप की लान्टिंग फेल –

Current Affairs in Hindi

अमेरिकन अंतरिक्ष कंपनी स्पेस-एक्स द्वाला लांच दुनिया के सबसे शक्तिशाली रॉकेट स्टारशिप की लांचिंग फेल हो गई। 20 अप्रैल 2023 को इसके लांच होने 50 मिनट बाद इसमें बिस्फोट हो गया। तब यह 39 किलोमीटर की ऊँचाई पर पहुँच चुका था। यह स्टारशिप की पहली परीक्षण उड़ान थी। इससे पहले 17 अप्रैल को भी इसे लान्च करने की कोशिश की गई थी। लेकिन प्रेशर वाल्व के फ्रीज होने के कारण इसकी लांचिंग आगे बढ़ा दी गई थी। स्पेसएक्स के स्टारशिप अंतरिक्ष यान और सुपर हैवी रॉकेट को संयुक्त रूप से स्टारशिप का नाम दिया गया है। यह reusable अंतरिक्ष यान है। यह दुनिया का अब तक का सबसे शक्तिशाली लांच व्हीकल है। इसकी ऊँचाई 120 मीटर और व्यास 9 मीटर है। इसकी पेलोड क्षमता 100-150 टन है।

अब चीनी भाषा सीखेंगे भारतीय सैनिक –

भारत-चीन पर अक्सर तनाव के चलते यह कदम उठाया गया है। अब भारतीय सैनिकों को भी चीनी भाषा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए भारतीय सेना ने असम की तेजपुर यूनिवर्सिटी के साथ समझौता किया है। 16 सप्ताह के इस पाठ्यक्रम का तेजपुर यूनिवर्सिटी में आयोजित किया जाएगा। इस समझौते पर तेजपुर विश्वविद्यालय के कुलपति एस.एन. सिंह ने हस्ताक्षर किये। यह विश्वविद्यालय विदेशी भाषाओं के शिक्षण में अग्रणी है।

अज्ञात शवों की पहचान हेतु डीएनए डाटाबेस –

हिमाचल प्रदेश में पाए जाने वाले अज्ञात शवों की पहचान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा DNA डाटाबेस को तैयार किया गया है। ऐसा करने वाला हिमाचल प्रदेश भारत का पहला राज्य बन गया है। इसकी प्रक्रिया एक साल पहले ही शुरु कर दी गई थी। अब तक कुल 150 डीएनए सैंपल कलेक्ट किये जा चुके हैं। फारेंसिक निदेशक के अनुसार इसके माध्यम से सेकेंड्स के अंदर किसी अज्ञात शव की पहचान की जा सकती है। इसके साथ ही किसी आपराधिक जाँच में भी यह डाटाबेस काफी उपयोगी  सिद्ध होगा। इस डाटाबेस और मैचिंग टेक्नोलॉजी को पिछले साल 55 लाख रुपये में खरीदा गया था। इसकी डीएनए सैम्पल कलेक्ट करने की क्षमता 20 हजार है। हिमाचल पुलिस के अनुसार हर साल राज्य में 100 से ज्यादा ऐसे शव प्राप्त होते हैं जिनकी कोई पहचान या रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं।

हिमाचल हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश –

वरिष्ठ जस्टिस तारलोक सिंह चौहान को हाल ही मे हिमाचल हाईकोर्ट का नया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। कानून व न्याय मंत्रालय की ओर से इस संबंध में सूचना जारी की गई है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सबीना के सेवानृवित्त होने के बाद 20 अप्रैल 2023 से तारलोक जी का कार्यकाल प्रारंभ हुआ। ये राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। शिमला में जन्मे तारलोक जी ने यहाँ के बिशप कॉटन स्कूल से अपनी शिक्षा ग्रहण की। बाद में इन्होंने चंडीगढ़ के पंजाब विश्वविद्यालय से लॉ में डिग्री प्राप्त की। इन्हें 23 फरवरी 2014 को उच्च न्यायलय का अतिरिक्त न्यायाधीश बनाया गया था। बाद में 30 नवंबर 2014 को ये हिमाचल हाईकोर्ट के स्थायी न्यायाधीश बने।

मिस इंडिया 2023 : नंदिता गुप्ता

मिस इंडिया 2023 Miss India 2023 Nandita Gupta Current Affairs in Hindi

फेमिना मिस इंडिया 2023 का ताज राजस्थान की 19 वर्षीय नंदिता गुप्ता को पहनाया गया। नन्दिता गुप्ता राजस्थान के कोटा की रहने वाली हैं। इन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। नंदिता भारत की 59वीं मिस इण्डिया चुनी गई हैं। नंदिता को यह ताज पूर्व मिस इंडिया सिनी शेट्टी द्वारा पहनाया गया।

नंदिता के बाद दिल्ली की श्रेया पूंजा फर्स्ट रनरअप और मणिपुर की थौना ओजम स्ट्रेला लुवांग सेकेण्ड रनरअप रहीं।

अब नंदिता मिस वर्ल्ड के अगले सीजन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Richest CM List 2023 –

Current Affairs in Hindi Richest CM List 2023

भारत के 30 मुख्यमंत्रियों की सूची में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी भारत के सर्वाधिक संपत्ति वाले मुख्यमंत्री हैं। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भारत की सबसे कम संपत्ति वाली मुख्यमंत्री हैं। इनके पास सिर्फ 15.38 लाख रुपये की संपत्ति है। यह रिपोर्ट नेताओं के अपराधों  व संपत्ति पर नजर रखने वाली Association for Democratic Reforms (ADR) द्वारा जारी की गई है। इस रिपोर्ट में देश के कुल 30 मुख्यमंत्रियों की संपत्ति के बारे में जानकारी दी गई है। इसमें जगनमोहन रेड्डी को भारत का सबसे अमीर मुख्यमंत्री घोषित किया गया है। जिनके पास 510.38 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

इनके अतिरिक्त बाकी 10 सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति मिलाकर भी जगनमोहन रेड्डी के बराबर नहीं। वहीं दूसरी ओर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के पास माज्ञ 15 लाख रुपये की संपत्ति है। देश के मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति 33.96 करोड़ रुपये है। सिवाय ममता बनर्जी के बाकी सभी 29 मुख्यमंत्री करोड़पति हैं। दूसरे नंबर पर अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू हैं जिनके पास कुल 163.5 करोड़ रुपये की संपत्ति है। तीसरे नंबर पर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक हैं। जिनके पास कुल 63.87 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास 1.54 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

भारत के मुख्यमंत्रियों की संपत्ति –

  • एस.जगनमोहन रेड्डी – 510.38 करोड़ रुपये
  • पेमा खांडू – 163.50 करोड़ रुपये
  • नवीन पटनायक – 63.87 करोड़ रुपये
  • नेफ्यू रियो – 46.95 करोड़ रुपये
  • एन. रंगासामी – 38.39 करोड़ रुपये
  • भूपेश बघेल – 23 करोड़ रुपये
  • अरविंद केजरीवाल – 3.44 करोड़ रुपये
  • नीतीश कुमार – 3 करोड़ रुपये
  • भगवंत मान – 1.97 करोड़ रुपये
  • योगी आदित्यनाथ – 1.54 करोड़ रुपये
  • एन.बीरेन सिंह – 1.47 करोड़ रुपये
  • मनोहर लाल खट्टर – 1.27 करोड़ रुपये
  • पिनराई विजयन – 1.18 करोड़ रुपये
  • ममता बनर्जी – 15.38 लाख रुपये
error: Content is protected !!