गणित : संख्या पद्यति (Number System)

‘गणित : संख्या पद्यति (Number System)’ के अंतर्गत सम, विषम, भाज्य, अभाज्य, सह अभाज्य, पूर्णांक, प्राकृतिक संख्या इत्यादि की जानकारी दी गई है।

शून्य (0)सम संख्या है। ये भाज्य है। ये न तो घनात्मक संख्या है और न ही ऋणात्मक संख्या। ये खुद के सिवाय हर संख्या से विभाज्य है। ‘Zero is divisible by every number except itself’.

एक (1) – न भाज्य है, न अभाज्य है।

दो(2) – एकमात्र सम संख्या जो अभाज्य है।

दो(2) – सबसे छोटी अभाज्य संख्या है।

1 से 100 तक की संख्या में – 74 भाज्य और 25 अभाज्य संख्याएं होती है। क्योंकि एक(1) न भाज्य है न अभाज्य।

1 से 50 तक की संख्याओं में – 34 भाज्य और 15 अभाज्य संख्याएं होती हैं।

गणित : संख्या पद्यति (Number System)

अंक (Digit) – 0 से 9 तक की पूर्ण संख्याओं को अंक कहा जाता है। इनकी संख्या 10 (0, 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9) होती है।

प्राकृतिक संख्याएं (Natural Numbers) : 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11… अनंत तक।

पूर्ण संख्याएं – 0, 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11… अनंत तक।

पूर्णांक (Integers) तीन प्रकार के होते हैं – घन पूर्णांक (1,2,3,4,5….), शून्य पूर्णांक (0), ऋणात्मक पूर्णांक (-1, -2, -3, -4, -5 -6……)।

सम, विषम, भाज्य, अभाज्य –

सम (Even) संख्याएं : 0, 2, 4, 6, 8, 10, 12… (2 से पूर्णतः विभाजित होने वाली संख्याओं और शून्य को सम संख्या कहते हैं।

विषम (Odd) संख्या : 1, 3, 5, 7, 9, 11, 13, 15….

भाज्य (Composite) संख्याएं : वे संख्याएं जो 1 और स्वयं के अतिरिक्त कम से कम किसी एक अन्य संख्या से भी विभाजित हो जाए।

जैसे – 4, 6, 8, 9, 10, 12, 14, 15, 16, 18, 20 इत्यादि।

अभाज्य (Prime) पूर्णांक : वे संख्याएं जो 1 और स्वयं से ही विभाजित होती हैं वे अभाज्य संख्याएं कहलाती हैं।

जैसे –

2,3,5,7,11,13,17,19,23,29,31,37,41,43,47,53,59,61,67,71,73,79,83,89,97

‘एक (1)’ इन दोनों ही मापदण्डों में सटीक नहीं बैठता। इसी कारण ‘एक (1)’ न तो भाज्य है और न ही अभाज्य।

सह अभाज्य संख्याएं (Co-Prime Numbers)– दो या दो से अधिक ऐसी संख्याएं जिनमें 1 के अतिरिक्त कोई अन्य अभयनिष्ठ (Common) गुणनखंड न हो।

भिन्नात्मक संख्याएं (Fractional Numbers) – इन संख्याओं में पूर्णतः का अभाव पाया जाता है। इन्हें दो प्रकार से लिखा जाता है। एक दशमलव (1.2) में दूसरा अंश व हर (1/3) के रूप में।

उचित भिन्न – जिस भिन्न में अंश कम और हर अधिक होता है, उसे उचित भिन्न कहते हैं।

अनुचित भिन्न – जिस भिन्न में अंश अधिक और हर कम होता है, उसे अनुचित भिन्न कहते हैं। अनुचित भिन्नों को मिश्रित भिन्नों के रूप में भी लिखा जा सकता है।

आवृत्ति दशमलव संख्या :- इसके अंतर्गत कई प्रकार की आवृत्तियां आती हैं। जो कि निम्नलिखित हैं –

  • 4/9 = 0.4444444…
  • 2/3 = 0.6666666…..
  • 3/11 = 0.272727272…..
  • 3/37 = 0.081081081081081

गणित की अपरिमेय संख्याएं – वे संख्याएं जिनका सटीक मान पता न हो। जैसे पाई का मान 22/7 प्रयोग में आता है।

गणित के महत्वपूर्ण तथ्य –

  • फरवरी में तीन साल 28 दिन और चौथे साल 29 दिन (लीप) होते हैं।
  • अप्रैल, जून, सितंबर, नवंबर में 30 दिन होते हैं।
  • जनवरी, मार्च, मई, जुलाई, अगस्त, अक्टूबर, दिसंबर में 31 दिन होते हैं।
  • जिस साल फरवरी में 29 दिन होते हैं, उस साल को लीप वर्ष कहते हैं।
  • 100 वर्षों में 24 लीप वर्ष और 76 साधारण वर्ष होते हैं।
  • परंतु 400 वर्षों में लीप वर्ष 24×4 = 96 नहीं बल्कि 97 होते हैं।
  • 1 से 9 तक सभी अंकों से विभाजित होने वाली सबसे छोटी संख्या 2520 है।
  • शतरंज में आयतों की संख्या – 1296 होती है।
  • पाई क्या है – पाई एक करणी है।
  • तीन सरल रेखाओं से घिरी आकृति को त्रिभुज करते हैं।
  • तीन या अधिक सरल रेखाओं से घिरी आकृति को बहुभुज करते हैं।
  • त्रिभुज में विकर्णों की संख्या कितनी होती है – शून्य
  • चतुर्भुज में विकर्णों की संख्या कितनी होती है – दो
  • पंचभुज में विकर्णों की संख्या कितनी होती है – 5
  • षष्ठभुज में विकर्णों की संख्या कितनी होती है – 9
  • सप्तभुज में विकर्णों की संख्या कितनी होती है – 14
  • अष्टभुज में विकर्ण की संख्या – 20 होती है।
  • शताब्दी का पहला दिन सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शनिवार ही हो सकता है।
  • शताब्दी का पहला दिन बुधबार, शुक्रवार और रविवार नहीं हो सकता।
  • सदी का अंतिम दिन सोमवार, बुधबार, शुक्रवार और रविवार ही हो सकता है।
  • शताब्दी का अंतिम दिन मंगलवार, गुरुवार, शनिवार नहीं हो सकता है।

गणित शब्द अर्थ :-

अंकगणित – Arithmetic
बीजगणित – Algebra
रेखागणित – Geometry
त्रिकोणमिति – Trigonometry
सम – Even
विषम – Odd
अभाज्य – Prime
शून्य – Zero
वृत्त – Circle
गोला – Sphere
आयात – Rectangle
वर्ग – Squire
समचतुर्भुज – Rhombus
समानांतर चतुर्भुज – Parallelogram
समलम्ब चतुर्भुज – Trapezoid
घन – Cube
घनाभ – cuboid
त्रिभुज – Triangle
बेलन – Cylinder
खोखला बेलन – Hollow Cylinder
शंकु – Cone

1 11 21 31 41 51 61 71 81 91
2 12 22 32 42 52 62 72 82 92
3 13 23 33 43 53 63 73 83 93
4 14 24 34 44 54 64 74 84 94
5 15 25 35 45 55 65 75 85 95
6 16 26 36 46 56 66 76 86 96
7 17 27 37 47 57 67 77 87 97
8 18 28 38 48 58 68 78 88 98
9 19 29 39 49 59 69 79 89 99
10 20 30 40 50 60 70 80 90 100

गणित में 1 से 100 तक की संख्या में –

11 बार शून्य (0) आता है।

21 बार – एक (1) आता है।

1 से 10 तक की संख्याओं के घन –

  • 1 का घन – 1
  • 2 का घन – 8
  • 3 का घन – 27
  • 4 का घन – 64
  • 5 का घन – 125
  • 6 का घन – 216
  • 7 का घन – 343
  • 8 का घन – 512
  • 9 का घन – 729
  • 10 का घन – 1000

1 से 20 तक की संख्याओं के वर्ग –

  • 1 का वर्ग- 1
  • 2 का वर्ग – 4
  • 3 का वर्ग – 9
  • 4 का वर्ग – 16
  • 5 का वर्ग – 25
  • 6 का वर्ग – 36
  • 7 का वर्ग – 49
  • 8 का वर्ग – 64
  • 9 का वर्ग – 81
  • 10 का वर्ग – 100
  • 11 का वर्ग – 121
  • 12 का वर्ग – 144
  • 13 का वर्ग – 169
  • 14 का वर्ग – 196
  • 15 का वर्ग – 225
  • 16 का वर्ग – 256
  • 17 का वर्ग – 289
  • 18 का वर्ग – 324
  • 19 का वर्ग – 361
  • 20 का वर्ग – 400

क्रिकेट सामान्य ज्ञान (Cricket General Knowledge)

क्रिकेट सामान्य ज्ञान (Cricket General Knowledge) : क्रिकेट वर्तमान समय का सबसे लोकप्रिय खेल है। विश्व भर में इसके प्रशंसकों की संख्या अन्य खेलों की तुलना में सर्वाधिक है। क्रिकेट का जन्म इंग्लैंड में हुआ था। क्रिकेट का मूल नाम ‘क्लब बॉल‘ था। यह आज विश्व भर में सबसे लोकप्रिय खेल बन चुका है। विश्व भर में होने वाली इसकी विभिन्न प्रतियोगिताओं ने इसे और भी रोमांचक बना दिया है। आइये जानते हैं क्रिकेट से जुड़ी कुछ रोचक व महत्वपूर्ण जानकारी।

क्रिकेट पिच, बैट, बॉल आदि की परिमाप –

पिच की लम्बाई 22 गज (20.11 मीटर) होती है। गेंद का भार 155-163 ग्राम होता है। विकेट की लम्बाई 72 सेमी. होती है। इसके बल्ले की अधिकतम लम्बाई 38 इंच (96.52 सेमी) होती है। बल्ले की चौंड़ाई 10.8 सेमी (4.24 इंच) होती है। ये बल्ले सैलिक्स परप्युरिया लकड़ी से बनाए जाते हैं। सबसे अच्छा बल्ला सरपत (Willow) की लकड़ी का बनता है।

मेरिलिबॉन क्रिकेट क्लब –

यह विश्व का पहला क्रिकेट क्लब है। मेरिलिबान क्रिकेट क्लब की स्थापना साल 1787 ई. में इंग्लैंड के हैम्बलडन में हुई थी।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) –

विश्व की क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था आई. सी. सी. है। इसकी स्थापना 1909 ई. में हुई थी। इसका मुख्यालय दुबई (संयुक्त अरब अमीरात) में है। 1 अगस्त 2005 से पहले इसका मुख्यालय लार्ड्स (लंदन) में था।

टेस्ट मैच –

क्रिकेट की दुनिया का पहला टेस्ट मैच 15-19 मार्च 1877 ई. को खेला गया। इसका आयोजन ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हुआ था। यह आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया। सबसे पहले 100 टेस्ट मैच पूरे करने वाले भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर हैं। सुनील गावस्कर ने अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच में सबसे पहले 10 हजार रन बनाए।

वन डे क्रिकेट मैच –

विश्व के पहले एकदिवसीय विश्वकप का आयोजन साल 1971 ई. में किया गया था। इसका आयोजन मेलबर्न में किया गया। यह इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। इसके बाद हर चार साल के अंतराल से इनका आयोजन होना प्रारंभ हो गया। वनडे इंटरनेशनल में हैट्रिक लगाने वाले पहले भारतीय गेंदबाज कुलदीप यादव हैं। अब तक के एक दिवसीय मैच के विजेताओं की सूची –

  • 1975 – वेस्टइंडीज
  • 1979 – वेस्टइंडीज
  • 1983 – भारत
  • 1987 – ऑस्ट्रेलिया
  • 1991 – पाकिस्तान
  • 1996 – श्रीलंका
  • 1999 – ऑस्ट्रेलिया
  • 2003 – ऑस्ट्रेलिया
  • 2007 – ऑस्ट्रेलिया
  • 2011 – भारत
  • 2015 – ऑस्ट्रेलिया
  • 2019 – इंगलैंड

20-20 विश्वकप विजेता

  • 2007 – भारत
  • 2009 – पाकिस्तान
  • 2010 – इंग्लैंड
  • 2012 – वेस्टेंडीज
  • 2014 – श्रीलंका
  • 2016 – वेस्टेंडीज

डकवर्थ लुईस नियम क्या है ?

इस नियम का प्रयोग वर्षा से प्रभावित एकदिवसीय और टी-20 क्रिकेट मैच के नतीजे पाने के लिए किया जाता है। इस नियम का आविष्कार सांख्यिकी विशेषज्ञ ‘फ्रैंक डकवर्थ और टोनी लुईस’ ने किया था। इसीलिए इस नियम का नाम दोनों के नामों को जोड़कर डकवर्थ लुइस रखा गया। अंतर्राष्ट्रीय मैच में इस नियम का प्रयोग पहली बार साल 1996-97 ई. में इंग्लैंड व जिम्बांबे के बीच हुए मैच के दौरान किया गया। इस नियम के अनुसार जिम्बाम्बे की टीम विजयी हुई। आई. सी. सी. ने साल 1999 ई. में इस नियम को मान्यता दी। नवंबर 2014 में फ्रैंक डकवर्थ और टोनी लुईस की सेवानिवृत्ति के बाद स्टीव स्टर्न को इस नियम का संरक्षक नियुक्त किया गया। तब से इस नियम का नाम डकवर्थ लुईस स्टर्न नियम कर दिया गया।

क्रिकेट शब्दावली –

पिच, बैट, बैट्समैन, बॉलर, कैच, मेडन, छक्का, थ्रो, विकेट, विकेट कीपर, हिट विकेट, चाइनामैन, फील्डर, अल. बी. डब्ल्यू, चौका, छक्का।

क्रिकेट व क्रिकेटर संबंधी पुस्तकें

प्लेइंग इट माय वे‘ पुस्तक सचिन तेंदुलकर ने लिखी। यह उनकी स्वयं द्वारा लिखित जीवनी (Autobiography) है। इसका विमोचन 5 नवंबर 2014 को मुम्बई में किया गया। यह 486 पन्नों की किताब है। ‘चमत्कारी सचिन‘ पुस्तक लोकेश थानी ने लिखी। ‘सौरभ गांगुली : द् महाराजा ऑफ क्रिकेट‘ देवाशीष दत्ता ने लिखी है।

जिम लेकर –

जिम लेकर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज थे। ये एक ही पारी में सभी 10 विकेट लेने वाले विश्व के पहले क्रिकेटर बने। साथ ही एक टेस्ट में 19 विकेट लेने का रिकार्ड भी बनाया। इन्होंने यह कारनामा साल 1956 ई. में कर दिखाया। इन्होंने यह कारनामा मैनचेस्टर टेस्ट में आस्ट्रेलिया की टीम के विरुद्ध करके दिखाया था। इन्होंने सरे क्रिकेट काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए 1946 ई. में खेलना शुरु किया। इस क्लब के लिए ये 1959 ई. तक खेले। इनका जन्म 9 फरवरी 1922 को हुआ था। इन्होंने अपने करियर के 46 टेस्ट मैच में 139 विकेट लिए।

एजाज पटेल –

एजाज पटेल एक न्यूलीजैंड टीम के क्रिकेटर हैं। इनका जन्म मुम्बई (भारत) में हुआ था। दिसंबर 2021 में इन्होंने मुम्बई में ही इंडिया के विरुद्ध खेलते हुए एक ही पारी में इंडियन टीम के सभी 10 विकेट ले लिए। ये ऐसा करने वाले विश्व के तीसरे क्रिकेटर बने।

एरोन फिंच ने की संन्यास की घोषणा –

आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान एरोन फिंच ने क्रिकेट के वनडे प्रारूप से संन्यास लेने की घोषणा की है। इन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच 11 सितंबर 2022 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला। ये ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम के लिए 145 वनडे मैच खेल चुके हैं, जिनमें 5401 रन बनाए। अब ये इसी साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम की कप्तानी करेंगे। इन्होंने अपने करियर की शुरुवात 2013 में मेलबर्न में श्रीलंका के खिलाफ खेलकर की थी। इन्होंने अपना पहला शतक स्कॉटलैंड के विरुद्ध लगाया। इन्हें वनडे मैच में आस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी 2018 में प्राप्त हुई।

मुशफिकुर रहमान ने की क्रिकेट से संन्यास की घोषणा –

बांग्लादेश की क्रिकेट टीम के विकेट कीपर एवं बल्लेबाज मुशपिकुर रहमान ने सितंबर 2022 में क्रिकेट के टी-20 अंतर्राष्ट्रीय प्रारूप से संन्यास लेने की घोषणा की है। इन्होंने टी-20 एशिया कप 2022 में बांग्लादेशी टीम के खराब प्रदर्शन के बाद संन्यास लेने की घोषणा की। ये इसके बाद फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। इन्होंने नवंबर 2006 में जिम्बांबे के खिलाफ टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में पदार्पण किया था। इन्होंने अपना आखरी टी-20 मैच 1 सितंबर 2022 को श्रीलंका के खिलाफ खेला।

कॉलिन डी ग्रैंडहोम –

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर क्रिकेटर कॉलिन डी. ग्रैंड होम ने 31 अगस्त 2022 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। जम्बांबे में जन्मे कॉलिन न्यूजीलैंड की टीम की तरफ से 29 टेस्ट मैच खेल चुके हैं जिनमें इन्होंने 1342 रन बनाए। पाकिस्तान के खिलाफ 41 रन देकर 6 विकेट लेना इनके करियर का सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन था। इन्होंने टीम के लिए 45 वनडे मैच खेले जिनमें 742 रन बनाए और 30 विकेट लिए। इन्होंने 41 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले जिनमें 505 रन बनाए और 12 विकेट लिए।

कीरोन पोलार्ड –

वेंस्टंडीज के क्रिकेटर एवं पूर्व कप्तान कीरोन पोलार्ड 600 टी-20 मैच खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने इन्होंने यह उपलब्धि सितंबर 2022 में द् हंड्रेज लीग में लंदन की ओर से खेलते हुए हासिल की। इसमें इन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 11 गेंदों में 34 रन की पारी खेली, जनमें चार छक्के शामिल थे। इससे पहले ये अ्प्रैल 2022 में ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इसके बाद इन्होंने विभिन्न देशों में होने वाली घरेलू लीग में खेलना जारी रखा।

भारत के प्रमुख क्रिकेटर –

कपिलदेव, सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, वीरेंद्र सहवाग, सौरभ गांगुली, हरभजन सिंह, युवराज सिंह, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, इरफान पठान, विराट कोहली, रोहित शर्मा इत्यादि।

अनिल कुंबले –

भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले का जन्म 17 अक्टूबर 1970 को मैसूर, कर्नाटक में हुआ था। कुंबला नाम के इनके पैतृक गाँव के कारण इनका सरनेम कुंबले पड़ा। अपनी लम्बाई के कारण इन्हें जम्बो के नाम से भी जाना जाता है। इन्होंने 19 साल की अवस्था में कर्नाटक के लिए खेलना शुरु किया। ये अप्रैल 1990 ई. में श्रीलंका के विरुद्ध भारत की वनडे क्रिकेट टीम के लिए चुने गए। इन्होंने इसी साल अपना पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला।

इन्हें साल 1993 का भारतीय क्रिकेटर ऑफ द् ईयर चुना गया था। 1995 ई. में भारत सरकार ने इन्हें अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया। इन्होंने 1999 में दिल्ली में एक ही पारी में पाकिस्तान के सभी 10 विकेट झटक लिए थे। ये एक ही पारी में 10 विकेट लेने वाले विश्व के दूसरे और इंडिया के पहले क्रिकेटर हैं। ये भारत की ओर से 500 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी हैं। 2005 में इन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया। ये नवंबर 2007 में इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान बने और एक साल तक रहे। 2008 में इन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। 2012 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) की क्रिकेट कमेटी के अध्यक्ष बने। फरवरी 2015 में इन्हें आईसीसी के हॉल ऑफ फेम में जगह मिली।

सचिन तेंदुलकर : व्यक्तिगत जीवन

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का जन्म राजापुर के मराठी ब्राह्मण परिवार में 24 अप्रैल 1973 ई. को हुआ था। इनके पिता का नाम रमेश तेंदुलकर था। उन्होंने इनका नाम अपने पसंदीदा संगीतकार सचिन देव बर्मन के नाम पर रखा। सचिन ने अपनी शिक्षा शारदाश्रम विद्यामंदिर में ग्रहण की। यहीं पर कोच रमाकांत अचरेकर के सानिध्य में अपने क्रिकेट जीवन की शुरुवात की। सचिन के दो भाई अजीत, नितिन और एक बहन सविताई तेंदुलकर है। बड़े भाई अजीत तेंदुलकर ने इन्हें क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। 24 मई 1995 को इन्होंने डॉ. अंजलि मेहता से विवाह किया। इनकी दो संतानों में बड़ी बेटी सारा और बेटा अर्जुन तेंदुलकर है। बच्चों के पालनपोषण के लिए सचिन ‘अपनालय’ नाम का एक एनजीओ भी चलाते हैं।

तेंदुलकर का क्रिकेट करियर –

ये बैटिंग और बॉलिंग दाएं हाथ से करते हैं। इन्होंने प्रथम श्रेणी पहला क्रिकेट मैच 14 वर्ष की अवस्था में मुम्बई के लिए खेला। 1989 में इन्होंने कराँची में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा। इन्होंने 15 नवंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में पदार्पण किया। इसके बाद 18 दिसंबर 1989 को पाकिस्तान के ही खिलाफ वनडे मैच में पदार्पण किया। ये 31 मार्च 2001 को इंदौर में आस्ट्रेलिया के विरुद्ध खेलते हुए 10 हजार रन पूरे करने वाले पहले क्रिकेटर बने। 2009 में इन्हें आईपीएल में मुम्बई टीम का कप्तान बनाया गया। ये 2011 की विश्वकप विजेता इंडियन टीम के सदस्य थे। इन्होंने अपना अंतिम वनडे मैच 18 मार्च 2012 को पाकिस्तान के खिलाफ खेला। 2013 में ये आईपीएल से सेवानिवृत्त हो गए। 14 नवंबर 2013 को अपना अंतिम टेस्ट मैच वेस्टंडीज के विरुद्ध खेला।

इसके बाद 16 नवंबर 2013 को क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा की। सचिन तेंदुलकर 14000 रन बनाने वाले विश्व के पहले क्रिकेटर हैं। इन पर एक बायोपिक Sachin : A Billion Dreams भी बन चुकी है।

सचिन तेंदुलकर को मिले पुरस्कार –

  • 1994 ई. में इन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 1997 के विजडन क्रिकेटर चुने गए।
  • खेल जगत के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित पहले क्रिकेटर हैं। यह सम्मान इन्हें 1997-98 में प्राप्त हुआ।
  • 1999 में इन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
  • 2001 ई. में इन्हें महाराष्ट्र पद्मभूषण से सम्मानित किया गया।
  • इन्हें 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है।
  • 2010 में इन्हें इंडियन एयरफोर्स द्वारा मानद ग्रुप कैप्टन की उपाधि दी गई।
  • 2011 में बीसीसीआई ने सर्वोच्च भारतीय क्रिकेटर चुना।
  • 2012 में इन्हें राज्यसभा सांसद के रूप में नामित किया गया।
  • 4 फरवरी 2014 को इन्हें देश के सर्वोच्च पुरस्कार ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पाने वाले सचिन सबसे कम उम्र के व्यक्ति व प्रथम खिलाड़ी बने।

विराट कोहली –

विराट कोहली का जन्म 05 नवंबर 1988 को दिल्ली में हुआ था। इन्हें चीकू, रन मशीन और क्रिकेट का किंग के नाम से भी जाना जाता है। इनकी माता का नाम सरोज कोहली और पिता का नाम प्रेम कोहली है। इनके भाई का नाम विकास और बहन का नाम भावना है। इनके पिता प्रेम कोहली एक वकील थे, जनकी मृत्यु दिसंबर 2006 में हो गई।

क्रिकेट करियर की शुरुवात –

ये अंडर-15 टीम की पोली उमरीगर ट्रॉफी 2002-03 के लिए अक्टूबर 2002 में पहली बार खेले। इसके अगले साल ही ये इस ट्रॉफी के लिए हुए टूर्नामेंट में दिल्ली की टीम के कप्तान बने। साल 2003-04 की विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए दिल्ली की अंडर-17 टीम का कप्तान चुना गया। अगले साल हुई इसी प्रतियोगिता में इन्होंने विजय मर्चेंट ट्रॉफी जीती। जुलाई 2006 में इन्होंने इंग्लैंड में हुई अंडर-19 टेस्ट सीरीज में जीत हासिल की। अप्रैल 2007 में इन्होंने अंतरराज्यीय जी-20 क्रिकेट में पदार्पण किया। ये साल 2008 में भारत की अंडर-19 विश्वकप क्रिकेट टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। साल 2008 में मलेशिया में हुए अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप में भारत को जीत दिलाई।

इंडियन टीम में करियर –

भारत में होने वाले आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर की टीम के कप्तान हैं। इन्होंने 18 अगस्त 2008 को अपना पहला वनडे मैच श्रीलंका के विरुद्ध खेला। इन्होंने 12 जून 2010 को अपना पहला टी-20 मैच जिम्बांबे के विरुद्ध खेला। इन्होंने 20 जून 2011 को अपना पहला टेस्ट मैच वेस्टंडीन के विरुद्ध खेला। साल 2013 की वनडे आईसीसी रैंकिंग में इन्हें शीर्ष स्थाप प्राप्त हुआ। इसके बाद साल 2014 और 2016 में इन्हें आईसीसी के टी-20 विश्वकप का मैन ऑफ द् टूर्नामेंट चुना गया। ये दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं, इन्हें विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है। ये साल 2011 में आईसीसी विश्वकप जीतने वाली भारतीय टीम में शामिल थे। साल 2008 में इन्हें भारत की अंतरराष्ट्रीय टीम के लिए चुना गया।

कप्तान के रुप में विराट कोहली –

साल 2012 में इन्हें वन डे क्रिकेट टीम का उपकप्तान चुना गया। साल 2014 में महेंद्र सिंह धोनी द्वारा टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा के बाद विराट को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया।

विराट कोहली की शादी –

इन्होंने 11 दिसंबर 2017 को भारतीय फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से इटली में शादी की। अगस्त 2013 में अनुष्का और विराट ने साल में एक शैम्पू का विज्ञापन किया था। तभी से ये एक दूसरे को जानने लगे। इनके घर 11 जनवरी 2021 को एक पुत्री ने जन्म लिया जिसका नाम वलिका कोहली रखा।

विराट कोहली के बारे में –

  • विराट जर्मनी की लग्जरी ब्रैंड कार निर्मीता कंपनी ऑडी की जनवरी 2020 में भारत में लांच नई कार SUV Audi Q8 को खरीदने वाले पहले भारतीय बने। इस समय इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.33 करोड़ रुपये है। इस समय ये ऑडी के ब्रांड अम्बेसडर भी हैं और इसके लांचिंग इवेंट में भी उपस्थित रहे।

कोहली की उपलब्धियां व तथ्य –

  • सितंबर 2022 में ये ट्विटर पर 50 मिलियन फॉलोअर वाले विश्व के पहले क्रिकेटर बने
  • आईसीसी प्लेयर ऑफ द् ईयर (सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी)
  • साल 2012, 2017, 2018 में आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ द् ईयर
  • साल 2018 में आईसीसी टेस्ट प्लेयर ऑफ द् ईयर
  • साल 2016, 2017, 2018 विजडन लीडिंग क्रिकेटर इन द् वर्ल्ड
  • साल 2018 में टाइम पत्रिका द्वारा इन्हें विश्व के 10 प्रतिभाशाली व्यक्तियों में चुना गया
  • साल 2018 में विराट कोहली आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर आए।
  • आईपीएल 2022 में कोहली ने 16 मैचों में सिर्फ 341 रन ही बनाए।
  • आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 से पहले कोहली ने कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया।
  • विराट ने 64 टेस्ट मैचों में कप्तानी की जिनमें से 39 में जीत मिली।
  • साल 2013 में अर्जुन पुरस्कार, साल 2017 में पद्म श्री और साल राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

सुरेश रैना –

भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने 4 सितंबर 2022 को सोशल मीडिया के माध्यम से इंडियन प्रीमयर लीग से संन्यास लेने की घोषणा की। इससे पहले ही 15 अगस्त 2022 को ये अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके थे। तब से ये घरेलू क्रिकेट ही खेल रहे थे। इन्होंने आखरी आईपीएल अक्टूबर 2021 में राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध चेन्नई सुपर किंग्स को ओर  से अबूधाबी में खेला। इसके बाद 2022 के आईपीएल के लिए किसी फ्रेंचाइजी ने इन्हें नहीं खरीदा। अब घरेलू क्रकेट से भी संन्यास की घोषणा के बाद इनका क्रिकेट करियर समाप्त हो गया। हालांकि अब ये विदेशों में होने वाली क्रिकेट लीग्स के लिए योग्य हो गए हैं। ये साल 2011 में विश्वकप जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा थे।

इन्होंने अपने करियर में 336 टी-20 मैच, 205 आईपीएल, 226 वनडे इंटरनेशनल, 78 टी-20 इंटरनेशनल, 18 टेस्ट मैच खेले। टेस्ट में 13 विकेट, वनडे इंटरनेशनल में 36 विकेट, टी-20 इंटरनेशनल में 13 विकेट, IPL में 25 विकेट लिए।

हरभजन सिंह –

भारतीय क्रिकेटर टीम के स्पिनर गेंदबाज हरभजन सिंह का जन्म 3 जुलाई 1980 को पंजाब के जालंधर में हुआ था। ये आईपीएल की मुम्बई, चेन्नई और पंजाब की टीम्स के लिए खेल चुके हैं। ये चेन्नई और पंजाब की आईपीएल टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। इन्होंने 163 आईपीएल मैचों में कुल 150 विकेट लिए। इन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसी क्रिकेट के साथ करियर की शुरुवात 1998 ई. में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलकर की। 2001 में कोलकाता के ईडन गार्डन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैट्रिक लेकर भारत को मैच जिताया। अपने करियर में कुल 236 वनडे मैचों में 269 विकेट लिए।

इन्होंने अपना पहला टी-20 मैच 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला। करियर में कुल 28 टी-20 मैच खेले और 25 विकेट लिए। 2008 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच में पदार्पण किया। अपने करियर में कुल 103 टेस्ट मैच खेले और 417 विकेट लिए। इन्होंने अपना अंतिम इंटरनेशनल मैच 3 मार्च 2016 को ढाका में यूएई के खिलाफ एशिया कप टी-20 में खेला। इसके बाद से ही ये टीम से बाहर चल रहे थे। 24 दिसंबर 2021 को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की।

क्रिकेट प्रश्नोत्तरी –

प्रश्न – भारत ने पहला क्रिकेट विश्वकप कब जीता ?

उत्तर – 1983 ई. में

प्रश्न – आई. सी. सी. ने 20वीं शताब्दी का क्रिकेटर किसे घोषित किया ?

उत्तर – कपिल देव

प्रश्न – भारत अब तक कितनी बार वनडे विश्वकप जीत चुका है ?

उत्तर – दो बार (1983 और 2011 में)।

प्रश्न – भारत ने पहली बार क्रिकेट विश्वकप किसकी कप्तानी में जीता ?

उत्तर – कपिल देव

प्रश्न – भारत ने पहली बार क्रिकेट विश्वकप किस टीम को हराकर जीता ?

उत्तर – वेस्टइंडीज।

प्रश्न – भारतीय क्रिकेट का भीष्म पितामह किसे कहा जाता है ?

उत्तर – सी. के. नायडू

प्रश्न – अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लगाने वाला पहला भारतीय क्रिकेटर कौन बना ?

उत्तर – हरभजन सिंह

प्रश्न – वनडे क्रिकेट में हैट्रिक लगाने वाला भारत का पहला गेंदबाज कौन था ?

उत्तर – चेतन शर्मा

प्रश्न – भारत और इंग्लैंड के बीच कौनसी टेस्ट मैच श्रंखला खेली जाती है ?

उत्तर – एंथनी की मिलो ट्रॉफी

प्रश्न – क्रिकेट का लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम कहाँ पर है ?

उत्तर – हैदराबाद

प्रश्न – क्रिकेट का वानखेड़े स्टेडियम कहाँ पर है ?

उत्तर – मुम्बई

प्रश्न – क्रिकेट का ईडन गार्डन स्टेडियम कहाँ पर है ?

उत्तर – कोलकाता

प्रश्न – क्रिकेट का ग्रीनपार्क स्टेडियम कहाँ पर है ?

उत्तर – कानपुर

प्रश्न – भारत की पहली महिला क्रिकेट अम्पायर कौन बनीं ?

उत्तर – अंजलि राजगोपाल

प्रश्न – किस भारतीय क्रिकेटर को लिटिल मास्टर के नाम से जाना जाता है ?

उत्तर – सुनील गावस्कर

प्रश्न – ‘इंडियन क्रिकेट प्लेयर्स एसोसिएशन’ की स्थापना कब हुई ?

उत्तर – 29 अक्टूबर 2002

प्रश्न – वनडे क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने वाला पहला भारतीय क्रिकेटर कौन था ?

उत्तर – सचिन तेंदुलकर

प्रश्न – टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने वाला पहला भारतीय क्रिकेटर कौन था ?

उत्तर – सुनील गावस्कर

प्रश्न – टेस्ट क्रिकेट में तिहरा सतक लगाने वाला पहला भारतीय बल्लेबाज कौन था ?

उत्तर – वीरेंद्र सहवाग

प्रश्न – राजीव गाँधी खेलरत्न पुरस्कार से सम्मानित प्रथम भारतीय क्रिकेटर कौन हैं ?

उत्तर – सचिन तेंदुलकर

प्रश्न – भारत ने अपना पहला टेस्ट मैच कब खेला ?

उत्तर – फरवरी 1952 ई. में

प्रश्न – भारत ने अपना पहला टेस्ट मैच कहाँ पर खेला ?

उत्तर – मद्रास (भारत) में

प्रश्न – टी-20 में शतक लगाने वाली प्रथम भारतीय महिला क्रिकेटर कौन बनीं ?

उत्तर – हरमन प्रीत कौर

प्रश्न – भारत के पहले टेस्ट क्रिकेट के कप्तान कौन थे ?

उत्तर – सी. के नायडू

अंतर्राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी

प्रश्न – टेस्ट सीरीज एशेज किन दो देशों के बीज खेली जाती है ?

उत्तर – ऑस्ट्रेलिया व इंग्लैंड

प्रश्न – क्रिकेट का मक्का किसे कहा जाता है ?

उत्तर – लार्ड्स

प्रश्न – ब्रिटेन में इस खेल के कौन कौन से प्रमुख स्टेडियम हैं ?

उत्तर – लीड्स, लॉर्ड्स, ओवल

प्रश्न – ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट के कौन कौन से प्रमुख स्टेडियम हैं ?

उत्तर – मेलबर्न, पर्थ, ब्रिसबेन

प्रश्न – किस क्रिकेटर को खिलाड़ियों में हालीबुड के नाम से जाना जाता है ?

उत्तर – शेन वार्न

प्रश्न – रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से किस क्रिकेटर को जाना जाता है ?

उत्तर – शोएव अख्तर (पाकिस्तान)

प्रश्न – रचर्ड हेडली किस देश के क्रिकेटर हैं ?

उत्तर – न्यूजीलैंड

प्रश्न – क्रिकेट का बाइबल किस पत्रिका को कहा जाता है ?

उत्तर – विजडन

प्रश्न – मुथैया मुरलीधरन किस देश के क्रिकेटर हैं ?

उत्तर – श्रीलंका

प्रश्न – एक ही टेस्ट पारी में चार शतक लगाने वाले क्रिकेटर कौन हैं ?

उत्तर -ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज)

प्रश्न – 6 गेंद के ओवर की शुरुवात कब से हुई ?

उत्तर – 1900 ई. से

प्रश्न – 600 टी-20 मैच खेलने वाले विश्व के पहले क्रिकेटर कौन हैं ?

उत्तर – कीरोन पोलार्ड (वेस्टंडीज)

प्रश्न – एक पारी में सभी 10 विकेट लेने वाले क्रिकेटर ?

  • इंग्लैंड के जिम लेकर ने 1956 ई. में मानचेस्टर टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के सभी 10 विकेट लिए।
  • भारत के अनिल कुंबले ने 1999 में दिल्ली में एक ही पारी में पाकिस्तान के सभी 10 विकेट लिए।
  • न्यूजीलैंड के एजाज पटेल ने 2021 में मुम्बई में इंडिया के सभी 10 विकेट लिए।
error: Content is protected !!