हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान

‘हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान’ शीर्षक के इस लेख में हिमाचल प्रदेश राज्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को साझा किया गया है। हिमाचल प्रदेश भारत के 28 राज्यों में से एक है। इसकी राजधानी शिमला है। वर्तमान गणना के अनुसार यह भारत का सबसे उत्तरी राज्य है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर भारतका सबसे उत्तरी राज्य था। लेकिन उसको दो केंद्रशासित प्रदेश के रूप में बदलने के बाद अब हिमाचल प्रदेश भारत का सबसे उत्तर में अवस्थित राज्य है।

Himachal Pradesh Hindiprem.com

हिमाचल प्रदेश : एक नजर में
राज्यहिमाचल प्रदेश
राजधानीशिमला
स्थापना25 जनवरी 1971
मुख्यमंत्रीसुखविंदर सिंह सुखू
राज्यपालशिवप्रसाद शुक्ला
क्षेत्रफल55,673 वर्ग किमी.
जनसंख्या68,64,602
संभाग/मंडल03
जिले12
राजकीय विधायिकाएकसदनीय
विधानसभा सदस्य68
लोकसभा सदस्य04
राज्यसभा सदस्य03
राजकीय पशुहिम तेंदुआ
राजकीय पक्षीजुजुराना
राजकीय फूलगुलाबी बुरुंंश
राजकीय वृक्षहिमालयी देवदार
प्रमुख भाषाएंहिंदी व, हिमाचली
उच्च न्यायालयशिमला हाईकोर्ट
जनघनत्व123
लिंगानुपात974
प्रथम राज्यपालएस. चक्रवर्ती
प्रथम मुख्यमंत्रीयशवंत सिंह परमार

राज्य की भौगोलिक सीमाएं –

राज्य की भौगोलिक सीमा तीन भारतीय राज्यों, दो केंद्रशासित प्रदेशों व एक देश चीन से लगती है। राज्य के उत्तर में लद्दाख व जम्मू-कश्मीर, पश्चिम में पंजाब, दक्षिण में हरियाणा और दक्षिण-पूर्व में उत्तराखंड अवस्थित है। राज्य की पूर्वी सीमा चीन व भारत के मध्य अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाती है।

हिमाचल प्रदेश के जिले –
  1. Bilaspur (बिलासपुर)
  2. Chamba,
  3. Hamirpur,
  4. Kangra (कांगड़ा)
  5. Kinnaur,
  6. Kullu (कुल्लू)
  7. Lahaul & Spiti,
  8. Mandi,
  9. Shimla (शिमला)
  10. Sirmaur,
  11. Solan,
  12. Una.

हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर

प्रश्न – हिमाचल प्रदेश की स्थापना कब हुई थी ?

उत्तर – 25 जनवरी 1971 ई. को

प्रश्न – हिमाचल प्रदेश की राजधानी कहाँ है ?

उत्तर – शिमला

प्रश्न – हिमाचल प्रदेश का न्यायिक क्षेत्र किस हाई कोर्ट के अंतर्गत आता है ?

उत्तर – शिमला हाई कोर्ट

प्रश्न – हिमाचल प्रदेश राज्य का क्षेत्रफल कितना है ?

उत्तर – 55,673 वर्ग किलोमीटर

प्रश्न – हिमाचल प्रदेश में कुल कितने मण्डल हैं ?

उत्तर – 03

प्रश्न – हिमाचल प्रदेश में कुल कितने जिले हैं ?

उत्तर – 12 जिले

प्रश्न – हिमाचल प्रदेश की राजकीय विधायिका का स्वरूप कैसा है ?

उत्तर – एक सदनीय

प्रश्न – हिमाचल प्रदेश राज्य विधानमण्डल में कितनी सीटें हैं ?

उत्तर – 68 सीटें

प्रश्न – हिमाचल प्रदेश राज्य में कितनी लोकसभा सीटें हैं ?

उत्तर – 04

प्रश्न – हिमाचल प्रदेश राज्य में कितनी राज्यसभा सीटें हैं ?

उत्तर – 03

प्रश्न – हिमाचल प्रदेश में बोली जाने वाली प्रमुख भाषाएं कौनसी हैं ?

उत्तर – हिंदी व हिमाचली

प्रश्न – हिमाचल प्रदेश के पहले राज्यपाल कौन हैं ?

उत्तर – एस. चक्रवर्ती

प्रश्न – हिमाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री कौन थे ?

उत्तर – यशवंत सिंह परमार

प्रश्न – हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक सीमाएं किन किस राज्यों से मिलती हैं ?

उत्तर – पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड।

प्रश्न – हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक सीमाएं किन किस केंद्र शासित प्रदेशों से  मिलती हैं ?

उत्तर – लद्दाख व जम्मू-कश्मीर से

प्रश्न – हिमाचल प्रदेश की अंतर्राष्ट्रीय सीमा किस देश से मिलती है ?

उत्तर – चीन

हिमाचल सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर –

प्रश्न – हिमाचल प्रदेश विधानसभा के प्रथम उपाध्यक्ष कौन थे ?

उत्तर – कृष्ण चंद्र

प्रश्न – हिमाचल प्रदेश की सबसे प्राचाीन रियासत कौनसी थी ?

उत्तर – त्रिगर्त

प्रश्न – हिमाचल प्रदेश विधानसभा भवन की स्थापना कब हुई ?

उत्तर – 1925 ई.

प्रश्न – हिमाचल दिवस कब मनाया जाता है ?

उत्तर – 15 अप्रैल

प्रश्न – नालदेहला गोल्फ क्लब किस राज्य में है ?

उत्तर – हिमाचल प्रदेश

प्रश्न – हिमाचल प्रदेश की सर्वाधिक जनसंख्या किस धर्म की है ?

उत्तर – हिंदू

प्रश्न – हिमाचल राज्य सरकार की प्रथम जल विद्युत परियोजना कौनसी है ?

उत्तर – गिरी

प्रश्न – चितपूर्णा माता का मंदिर किस जिले में है ?

उत्तर – ऊना

प्रश्न – हिमाचल प्रदेश का सबसे कम वर्षा वाला जिला कौनसा है ?

उत्तर – लौहल स्पीति

प्रश्न – पहाड़ियों की रानी के नाम से किसे जाना जाता है ?

उत्तर – शिमला

प्रश्न – शिमला भूकंप खतरे के किस जोन में आता है ?

उत्तर – जोन-4

प्रश्न – राज्य में रोरिक संग्रहालय कहाँ पर है ?

उत्तर – नग्गर

प्रश्न – फिल्म अभिनेता अनुपम खेर का जन्म किस जिले में हुआ ?

उत्तर – शिमला

प्रश्न – हिमाचल प्रदेश की सबसे अधिक जलघनत्व वाली नदी कौनसी है ?

उत्तर – चिनाब

प्रश्न – 1942 ई. में किसान सभा ने किस रियासत में संवतंत्र सरकार की स्थापना की ?

उत्तर – सिरमौर

प्रश्न – हिमाचल के लौहल स्पीति मे कौनसा दर्रा अवस्थित है ?

उत्तर – कुंजम दर्रा

प्रश्न – शोभा सिंह कला संग्रहालय कहाँ पर स्थित है ?

उत्तर – अंदरेटा

प्रश्न – कांगड़ा को पहले किस नाम से जाना जाता था ?

उत्तर – त्रिगर्त

प्रश्न – राज्य का उच्च न्यायालय पहले किस इमारत में अवस्थित था ?

उत्तर – पीटर हॉफ में

प्रश्न – 2011 की जनगणना के अनुसार हिमाचल प्रदेश के किस जिले की महिला साक्षरता दर सबसे कम थी ?

उत्तर – चंबा

प्रश्न – हिमाचल प्रदेश की पूर्वी सीमा किस देश से लगती है ?

उत्तर – चीन

प्रश्न – हिमालय की धौलाधार शाखा हिमाचल प्रदेश के किस जिले में पड़ती है ?

उत्तर – कांगड़ा

प्रश्न – कांगड़ा कला शैली का मुख्य केंद्र कहाँ पर था ?

उत्तर – सुजानपुर

Himachal Pradesh GK Question Answer in Hindi –

प्रश्न – भारत के किसी उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश बनने वाली प्रथम भारतीय महिला कौन थीं ?

उत्तर – लीला सेठ

प्रश्न – चम्बा का कौनसा मंदिर 6 मंदिरों का समूह है ?

उत्तर – लक्ष्मी नारायण मंदिर

प्रश्न – अदरक उत्पादन में शीर्ष हिमाचल प्रदेश का जिला कौनसा है ?

उत्तर – सिरमौर

प्रश्न – फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश के किस जिले से संबंधित हैं ?

उत्तर – मंडी

प्रश्न – नूरपुर को पहले किस नाम से जाना जाता था ?

उत्तर – धमेरी या धमेड़ी

प्रश्न – हिमाचल प्रदेश की दूसरी सबसे प्राचीन रियासत कौनसी है ?

उत्तर – कुल्लुत

हिमाचल प्रदेश सामान्य जानकारी –

  • भारत में पहली बार हींग की खेती की शुरुवात हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी व स्पीति घाटी में अक्टूबर 2020 में शुरु की गई।
  • केंद्र सरकार की शिक्षा नीति को सितंबर 2020 में लागू करने वाला भारत का पहला राज्य बना हिमाचल प्रदेश।

अज्ञात शवों की पहचान हेतु डीएनए डाटाबेस –

राज्य में पाए जाने वाले अज्ञात शवों की पहचान करने के लिए हिमाचल प्रदेश द्वारा DNA डाटाबेस को तैयार किया गया है। ऐसा करने वाला हिमाचल प्रदेश भारत का पहला राज्य बन गया है। इसकी प्रक्रिया एक साल पहले ही शुरु कर दी गई थी। अब तक कुल 150 डीएनए सैंपल कलेक्ट किये जा चुके हैं। फारेंसिक निदेशक के अनुसार इसके माध्यम से सेकेंड्स के अंदर किसी अज्ञात शव की पहचान की जा सकती है। इसके साथ ही किसी आपराधिक जाँच में भी यह डाटाबेस काफी उपयोगी  सिद्ध होगा। इस डाटाबेस और मैचिंग टेक्नोलॉजी को पिछले साल 55 लाख रुपये में खरीदा गया था। इसकी डीएनए सैम्पल कलेक्ट करने की क्षमता 20 हजार है। राज्य पुलिस के अनुसार हर साल राज्य में 100 से ज्यादा ऐसे शव प्राप्त होते हैं जिनकी कोई पहचान या रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं। (अप्रैल 2023)

गोवा सामान्य ज्ञान (Goa General Knowledge)

‘गोवा सामान्य ज्ञान’ शीर्षक के इस लेख में गोवा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को साझा किया गया है। गोवा भारत के 28 राज्यों में से एक है। इसकी राजधानी पणजी है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह भारत का सबसे छोटा राज्य है। इसका न्यायिक क्षेत्र बाम्बे हाईकोर्ट के अंतर्गत आता है।

गोवा : एक नजर में

राज्यगोवा
राजधानीपणजी
स्थापना30 मई 1987
मुख्यमंत्रीप्रमोद सावंत
राज्यपालपी.एस.श्रीधरन पिल्लई
जिले02
क्षेत्रफल3702 वर्ग किमी.
जनसंख्या14,58,545
राजकीय पशुगौर
राजकीय पक्षीपीली बुलबुल
राजकीय वृक्षटेर्नियालिया करेनलता
राज्य खेलफुटबॉल
प्रमुख भाषाएंकोंकण व, मराठी
उच्च न्यायालयबाम्बे हाईकोर्ट
हाईकोर्ट की स्थापना14 अगस्त 1862
राजकीय विधायिकाएकसदनीय
विधानसभा सदस्य40
लोकसभा सदस्य02
राज्यसभा सदस्य01
जनघनत्व394
लिंगानुपात968
प्रथम राज्यपालके.पी. कैंडिथ
प्रथम मुख्यमंत्रीदयानंद बंदोडकर
नृत्यमाण्डी, टकनी, व झागोर
राज्य के जिले –

गोवा में सिर्फ दो जिले ‘उत्तरी गोवा’ व ‘दक्षिणी गोवा’ हैं।

राज्य की भौगोलिक सीमाएं –

गोवा की उत्तरी सीमा महाराष्ट्र से और पूर्वी सीमा कर्नाटक से लगती है।

अरब सागर गोवा की पश्चिमी सीमा बनाता है।

गोवा सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर

प्रश्न – गोवा को पुर्तगालियों से कब मुक्त करा लिया गया ?

उत्तर – 19 दिसंबर 1961 को। तब इसे केंद्रशासित प्रदेश के रूप में भारत में शामिल किया गया था।

प्रश्न – गोवा को भारत में पूर्ण राज्य के रूप में कब सम्मिलित किया गया ?

उत्तर – 30 मई 1987 ई. को

प्रश्न – गोवा की राजधानी कहाँ है ?

उत्तर – पणजी

प्रश्न – गोवा किस हाई कोर्ट के न्यायिक क्षेत्र के अंतर्गत आता है ?

उत्तर – बाम्बे हाई कोर्ट

प्रश्न – भारत का सबसे छोटा राज्य कौनसा है ?

उत्तर – गोवा

प्रश्न – गोवा राज्य का क्षेत्रफल कितना है ?

उत्तर – 3702 वर्ग किलोमीटर

प्रश्न – भारत की स्वतंत्रता के पश्चात भी गोवा पर किस विदेशी शासन का आधिपत्य रहा ?

उत्तर – पुर्तगाल

प्रश्न – गोवा राज्य की राज्यभाषा कौनसी है ?

उत्तर – कोंकणी

प्रश्न – कोंकणी के अतिरिक्त अन्य कौन कौन सी भाषाएं गोवा में बोली जाती हैं ?

उत्तर – हिंदी, अंग्रजी, मराठी, कन्नड़

प्रश्न – गोवा राज्य के वर्तमान राज्यपाल कौन हैं ?

उत्तर – सत्यपाल मलिक

प्रश्न – गोवा राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं ?

उत्तर – प्रमोद सावंत

प्रश्न – गोवा में कुल कितने जिले हैं ?

उत्तर – 02

प्रश्न – गोवा का राजकीय खेल कौनसा है ?

उत्तर – फुटबॉल

प्रश्न – गोवा की राजकीय विधायिका का स्वरूप कैसा है ?

उत्तर – एक सदनीय विधायिका

प्रश्न – गोवा विधानसभा में कितनी सीटें हैं ?

उत्तर – 40 सीटें

प्रश्न – गोवा में कितनी लोकसभा सीटें हैं ?

उत्तर – 02

प्रश्न – गोवा में कितनी राज्यसभा सीटें हैं ?

उत्तर – 01

प्रश्न – गोवा के पहले राज्यपाल कौन थे ?

उत्तर – के. पी. कैंडिथ

प्रश्न – गोवा के पहले मुख्यमंत्री कौन थे ?

उत्तर – दयानंद बंदोडकर

प्रश्न – गोवा के प्रमुख नृत्य कौन से हैं ?

उत्तर – माण्डी, टकनी, झागोर

error: Content is protected !!