दिल्ली सामान्य ज्ञान (Delhi General Knowledge)

‘दिल्ली सामान्य ज्ञान’ शीर्षक के इस लेख में दिल्ली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को साझा किया गया है। दिल्ली भारत के 8 केंद्रशासित प्रदेशों में से एक है। दिल्ली की राजधानी ‘नई दिल्ली’ है। यहाँ पर ध्यान देने योग्य तथ्य यह है कि ‘दिल्ली’ एक केंद्रशासित प्रदेश है और ‘नई दिल्ली’ इसका एक जिला। दिल्ली की स्थापना का श्रेय तोमर शासकों को जाता है।

दिल्ली : एक नजर में

केंद्रशासित राज्यदिल्ली
राजधानीनई दिल्ली
क्षेत्रफल1484 वर्गकिमी.
मुख्यमंत्रीअरविंद केजरीवाल
उप-राज्यपालविनय कुमार सक्सेना
जिले11
जनसंख्या (2011)1,10,34,555
राजकीय पक्षीगौरैया
प्रमुख भाषाएंहिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, पंजाबी
उच्च न्यायालयदिल्ली हाईकोर्ट
राजकीय विधायिकाएकसदनीय
विधानसभा सदस्य70
लोकसभा सदस्य07
राज्यसभा सदस्य03
लिंगानुपात866
जनघनत्व11,297
प्रथम उपराज्यपालआदित्य झा
प्रथम मुख्यमंत्रीचौधरी ब्रह्मप्रकाश
पहली महिला मुख्यमंत्रीसुषमा स्वराज
प्रमुख नदियांयमुना

दिल्ली का इतिहास –

दिल्ली का इतिहास तोमरों द्वारा दिल्ली की स्थापना से लेकर वर्तमान में इसके देश की राजधानी बनने तक का रहा है। यह हमेशा से ही भारत की राजनीति का केंद्र रही है। चंद्रबरदाई की रचना पृथ्वीराज रासो के अनुसार तोमर नरेश आनंदपाल ने दिल्ली की स्थापना ढिल्लिका के नाम से की थी। पृथ्वीराज चौहान को दिल्ली का अंतिम हिंदू शासक माना जाता है। इसके बाद दिल्ली पर मुस्लिम शासकों का आधिपत्य हो गया।

मध्यकालीन शासकों में इल्तुतमिश ने सर्वप्रथम इसे साम्राज्य की राजधानी बनाया। इसके बाद मुगलकाल में सर्वप्रथम शाहजहाँ ने दिल्ली को शासन की राजधानी बनाया। साल 1911 में अंग्रेजों ने दिल्ली को भारत की औपचारिक राजधानी घोषित किया। 1 नवंबर 1956 को दिल्ली को केंद्रशासित प्रदेश घोषित कर दिया गया। उसके बाद से आज तक दिल्ली भारत की राजनीति का केंद्र बनी हुई है। संविधान के 69 वें संशोधन के तहत साल 1991 में दिल्ली को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र घोषित किया गया।

दिल्ली में कितने जिले हैं –

इस केंद्रशासित प्रदेश में कुल 11 जिले हैं।

  1. नई दिल्ली,
  2. सेन्ट्रल दिल्ली,
  3. पूर्वी दिल्ली,
  4. पश्चिमी दिल्ली,
  5. उत्तरी दिल्ली,
  6. साउथ दिल्ली,
  7. उत्तर पूर्वी दिल्ली,
  8. उत्तर पश्चिमी दिल्ली,
  9. दक्षिण पूर्वी दिल्ली,
  10. दक्षिण पश्चिमी दिल्ली,
  11. शाहदरा।

प्रमुख पर्यटन स्थल –

दिल्ली के पर्यटन स्थलों में कुतुबमीनार, जामा मस्जिद, संसद भवन, इंडिया गेट, राष्ट्रपति भवन, लाल किला, अक्षरधाम मंदिर, व जंतर-मंदर प्रमुख है।

दिल्ली सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर

प्रश्न – दिल्ली की स्थापना का श्रेय किस वंश के शासकों को दिया जाता है ?

उत्तर – तोमर शासकों को

प्रश्न – केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली की राजधानी कहाँ है ?

उत्तर – नई दिल्ली

प्रश्न – दिल्ली की सीमा किन किन राज्यों से मिलती है ?

उत्तर – हरियाणाउत्तर प्रदेश

प्रश्न – दिल्ली का क्षेत्रफल कितना है ?

उत्तर – 1484 वर्ग किलोमीटर

प्रश्न – दिल्ली राज्य का न्यायिक क्षेत्र किस उच्च न्यायालय के अंतर्गत आता है ?

उत्तर – दिल्ली हाईकोर्ट

प्रश्न – दिल्ली की राज्य विधायिका का स्वरूप कैसा है ?

उत्तर – एक सदनीय

प्रश्न – दिल्ली विधानसभा में कितनी सीटें हैं ?

उत्तर – 70 सीटें

प्रश्न – दिल्ली में कितनी लोकसभा सीटें हैं ?

उत्तर – 07 सीटें

प्रश्न – दिल्ली में कितनी राज्यसभा सीटें हैं ?

उत्तर – 03 सीटें

प्रश्न – दिल्ली के पहले उपराज्यपाल कौन थे ?

उत्तर – आदित्य झा

प्रश्न – दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री कौन थे ?

उत्तर – चौधरी ब्रह्मप्रकाश

प्रश्न – दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री कौन थीं ?

उत्तर – सुषमा स्वराज

दिल्ली सामान्य जानकारी –

  • अक्टूबर 2020 में ‘ट्री ट्रांसप्लांट पॉलिसी’ लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र संशोधन विधेयक 2021

यह बिल 22 मार्च 2021 को लोकसभा से तत्पश्चात 24 मार्च 2021 को राज्यसभा से पारित कर दिया गया। कई विपक्षी दलों ने इसे काला कानून बताकर लोकतंत्र के विरुद्ध करार दिया है। कई विपक्षी दलों ने संसद से वॉकआउट भी किया। इसके बाद 28 मार्च 2021 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हस्ताक्षर के बाद यह कानून बन गया। इस कानून के तहत दिल्ली के उपराज्यपाल को दिल्ली की राज्य सरकार पर प्रमुखता दे दी गई है। अब दिल्ली की राज्य सरकार को किसी भी कार्यकारी कदम से पहले उपराज्यपाल से परामर्श करना होगा।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 –

  • आम आदमी पार्टी – 67 सीटें
  • भारतीय जनता पार्टी – 3 सीटें

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 –

  • आम आदमी पार्टी – 62 सीटें
  • भारतीय जनता पार्टी – 8 सीटें

पंजाब सामान्य ज्ञान (Punjab General Knowledge)

‘पंजाब सामान्य ज्ञान’ शीर्षक के इस लेख में पंजाब से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को संकलित किया गया है। पंजाब भारत के 28 राज्यों में से एक है। इसे पांच नदियों की भूमि के उपनाम से भी जाना जाता है। इसकी अपनी स्वतंत्र राजधानी नहीं है। चंडीगढ़ ही पंजाब व हरियाणा की संयुक्त रुप से राजधानी है।

पंजाब : एक नजर में

राज्यपंजाब
राजधानीचंडीगढ़
स्थापना1 नवंबर 1966
मुख्यमंत्रीभगवंत मान
राज्यपालबनवारी लाल पुरोहित
जिले23
क्षेत्रफल50, 362 वर्ग किमी
जनसंख्या2,77,04,236
राजकीय पक्षीबाज
राजकीय फूलग्लेडीओलस
राजकीय पशुचिंकारा
राजकीय वृक्षशीशम
प्रमुख भाषापंजाबी
उच्च न्यायालयचंडीगढ़ में
राज्य जलीयजीवसिंधुनदी डॉल्फिन
विधानसभा सदस्य117
लोकसभा सदस्य13
राज्यसभा सदस्य07
प्रमुख स्थलस्वर्णमंदिर, जलियांवाला बाग
लोकनृत्यभांगड़ा, गिद्दा
लिंगानुपात893
प्रथम राज्यपालश्री धर्मवीरा
प्रथम मुख्यमंत्रीगुरमुख सिंह मुसाफिर
प्रमुख नदियांरावी, व्यास, सतलज, झेलम, चेनाव

पंजाब के जिले –

पंजाब में कुल कितने जिले हैं ?

उत्तर – 23 जिले हैं।

  1. Amritsar(अमृतसर),
  2. Barnala,
  3. Bathinda,
  4. Faridkot(फरीदकोट),
  5. Fatehgarh Sahib (फतेहगढ़ साहिब),
  6. Fazilka,
  7. Ferozepur (फिरोजपुर),
  8. Gurdaspur (गुरदासपुर),
  9. Hoshiarpur (होशियारपुर),
  10. Jalandhar (जालंधर),
  11. Kapurthala (कपूरथला),
  12. Ludhiana (लुधियाना),
  13. Mansa,
  14. Moga,
  15. Muktsar,
  16. Nawanshahr (Shahib Bhagat Singh Nagar),
  17. Pathankot (पठानकोट),
  18. Patiala (पटियाला),
  19. Rupnagar (रूपनगर),
  20. Sahibzada Ajit Singh Nagar (Mohali),
  21. Sangrur,
  22. Tarn Taran
  23. Malerkotla

पंजाब के सीमावर्ती राज्य –

राज्य के उत्तर में केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर अवस्थित है। उत्तर पूर्व में हिमाचल प्रदेश व दक्षिण पूर्व में हरियाणा अवस्थित है। इसके पश्चिम में राजस्थान अवस्थित है। इसकी पश्चिमोत्तर सीमा पाकिस्तान से देश की अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाती है।

इतिहास –

ब्रिटिश काल में पंजाब का स्वरूप आधुनिक पंजाब से कहीं विस्तृत था। 1947 में भारत के विभाजन के वक्त इसका आधा हिस्सा भारत में और आधा हिस्सा पाकिस्तान में चला गया। इसके बाद वर्ष 1966 में इसका पुनः विभाजन कर हरियाणा राज्य का गठन किया गया।

पंजाब सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर

प्रश्न – पंजाब राज्य के वर्तमान स्वरूप की स्थापना कब हुई ?

उत्तर – 1 नवंबर 1966 को

प्रश्न -पंजाब की राजधानी कहाँ है ?

उत्तर – चंडीगढ़

प्रश्न – पंजाब का क्षेत्रफल कितना है ?

उत्तर – 50,362 वर्ग किलोमीटर

प्रश्न – पंजाब की प्रमुख भाषा कौनसी है ?

उत्तर – पंजाबी

प्रश्न – पंजाब राज्य किस उच्च न्यायालय के न्यायिक क्षेत्र के अंतर्गत आता है ?

उत्तर – चंडीगढ़ हाई कोर्ट

प्रश्न – पंजाब राज्य विधायिका का स्वरूप कैसा है ?

उत्तर – एक सदनीय

प्रश्न – पंजाब राज्य विधानसभा में कितनी सीटें हैं ?

उत्तर – 117 सीटें

प्रश्न – पंजाब में कितनी लोकसभा सीटें हैं ?

उत्तर – 13 सीटें

प्रश्न – पंजाब में कितनी राज्यसभा सीटें हैं ?

उत्तर – 07 सीटें

प्रश्न – स्वर्णमंदिर व जलियांवाला बाग किस राज्य में अवस्थित है ?

उत्तर – पंजाब में

प्रश्न – पंजाब के पहले राज्यपाल कौन थे ?

उत्तर – श्री धर्मवीर

प्रश्न – पंजाब के पहले मुख्यमंत्री कौन थे ?

उत्तर – गुरमुख सिंह मुसाफिर

प्रश्न – पंजाब की प्रमुख नदियां कौन कौसनी हैं ?

उत्तर – रावी, व्यास, चिनाव, सतलज, झेलम इत्यादि।

पंजाब सामान्य ज्ञान –

  • अक्टूबर 2020 में पंजाब स्थित आईआईटी रोपड़ के स्थायी परिसर का उद्टघान किया गया।
  • अक्टूबर 2020 में पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार के कृषि कानून के विरुद्ध बिल पारित किया।
  • अगस्त 2020 में राज्य के सभी स्कूलों की गुणवत्ता आंकलन हेतु सर्वेक्षण की घोषणा की।
  • मार्च 2020  में राज्य में fssai के मानकों को पूरा किये बगैर खाने की डिलिवरी करने वालों के लिए ऑनलाइन फूड सप्लाई पर रोक लगा दी।
  • फरवरी 2020 में राज्य सरकार ने राज्य में हिंसा व अपराध को बढ़ावा देने वाली फिल्म ‘शूटर’ पर प्रतिबंध लगा दिया।
  • नवंबर 2019 में पंजाब सरकार ने शांति के क्षेत्र में श्री गुरुनानक देव जी पुरस्कार की शुरुवात की। इसके साथ 11 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।
  • पंजाब के मार्कफेड और इजराइल के सयाग के बीच 21 अप्रैल 2001 को हुए समझौते के तहत पंजाब में ग्रीनहाउस कृषि के माध्यम से सब्जियाँ उगाई गई थीं।
error: Content is protected !!