हरियाणा सामान्य ज्ञान (Haryana General Knowledge)

‘हरियाणा सामान्य ज्ञान’ नामक इस लेख में हरियाणा राज्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को संकलित किया गया है। हरियाणा भारत के 28 राज्यों व 8 केंद्रशासित प्रदेशों में से एक है। इसकी अपनी स्वतंत्र राजधानी नहीं है। चंडीगढ़ ही पंजाब व हरियाणा की संयुक्त राजधानी है।

हरियाणा : एक नजर में

राज्यहरियाणा
राजधानीचंडीगढ़
स्थापना1 नवंबर 1966
मुख्यमंत्रीमनोहरलाल खट्टर
राज्यपालबंडारू दत्तात्रेय
संभाग/मंडल6
जिले22
क्षेत्रफल44,212 वर्ग किमी
राजकीय पशुकाला हिरण
राजकीय पक्षीकाला तीतर
राजकीय फूलकमल
राजकीय वृक्षपीपल
प्रमुख भाषाएंहिंदी, पंजाबी
बोली हरियाणवी
उच्च न्यायालयचंडीगढ़ में
राजकीय विधायिकाएकसदनीय
विधानसभा सदस्य90 + 1
लोकसभा सदस्य10
राज्यसभा सदस्य05
तहसीलें 93
ब्लाक140
ग्राम पंचायत6212
लिंगानुपात877
प्रथम राज्यपालश्री धर्मवीर
प्रथम मुख्यमंत्रीभगवत दयाल शर्मा
नृत्यस्वांग
प्रमुख नदियांयमुना घग्घर
प्रमुख मेलेफरीदाबाद का सूरजकुंड मेला

सीमावर्ती राज्य –

राज्य के उत्तर में पंजाब, चंडीगढ़ व हिमाचल प्रदेश, पूर्व में उत्तर प्रदेश व दिल्ली, दक्षिण पश्चिम में राजस्थान अवस्थित है।

उच्च न्यायालय –

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ के न्यायिक क्षेत्र के अंतर्गत हरियाणा के साथ-साथ पंजाब व चंडीगढ़ का भी न्यायिक क्षेत्र आता है।

हरियाणा के जिले –

राज्य में 06 मण्डलों के अंतर्गत कुल 22 जिले हैं।

  1. अंबाला (Ambala),
  2. भिवानी (Bhiwani),
  3. Charkhi Dadri,
  4. फरीदाबाद (Faridabad),
  5. फतेहाबाद (Fatehabad),
  6. गुरुग्राम (Gurugram/Gurgaon),
  7. हिसार (Hisar),
  8. Jhajjar,
  9. जींद (Jind),
  10. कैथल (Kaithal),
  11. कर्नाल (Karnal),
  12. कुरुक्षेत्र (Kurukshetra),
  13. महेंद्रगढ़ (Mahendragarh),
  14. Nuh,
  15. Palwal,
  16. पंचकुला (Panchkula),
  17. पानीपत (Panipat),
  18. रेवाड़ी (Rewari),
  19. रोहतक (Rohtak),
  20. सिरसा (Sirsa),
  21. सोनीपत (Sonipat),
  22. यमुनानगर (Yamunanagar) हैं।

हरियाणा सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर – 1

प्रश्न – हड़प्पा संस्कृति के सबसे बड़े संग्रहालय का निर्माण किस राज्य में किया जाएगा ?

उत्तर – हरियाणा

प्रश्न – हरियाणा राज्य का सर्वोच्च खेल पुरस्कार कौनसा है ?

उत्तर – भीम पुरस्कार

प्रश्न – शिवालिक की पहाडियां हरियाणा के किस भाग में अवस्थित हैं ?

उत्तर – पूर्वी भाग

प्रश्न – हरियाणा का कौसना नृत्य मुख्यतः विवाह समारोह के दौरान किया जाता है ?

उत्तर – घोड़ा

प्रश्न – कृष्ण द्वारा गीता का ज्ञान देने के कारण प्रसिद्ध स्थल ‘मेला ज्योतिसर सरोवर’ हरियाणा के किस जिले में लगता है ?

उत्तर – कुरुक्षेत्र

प्रश्न – हरियाणा के प्रसिद्ध मंदिर सर्वेश्वर महादेव का निर्माण किसने कराया ?

उत्तर – बाबा श्रवणनाथ ने

प्रश्न – हड़प्पाई स्थल भगवानपुर हरियाणा के किस जिले में अवस्थित है ?

उत्तर – कुरुक्षेत्र

प्रश्न – ओमप्रकाश चौटाला कितनी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे ?

उत्तर – चार बार

प्रश्न – हरियाणा के रोहतक जिले में कांग्रेस की शाखा किस वर्ष शुरु की गई ?

उत्तर – 1888 ई.

प्रश्न – साल 1887 में हरियाणा के किस जिले में कांग्रेस की शाखा की शुरुवात की गई?

उत्तर – हिसार में

प्रश्न – हरियाणा का वीर सेनानी जो मेरठ क्रांति के समय मेरठ का नायब कोतवाल था ?

उत्तर – राव कृष्णा गोपाल

प्रश्न – सेंट्रल सोसाइटी सैलेनिटी रिसर्च इंस्टीट्यूट हरियाणा के किस जिले में अवस्थित है ?

उत्तर – करनाल

प्रश्न – एवरेस्ट पर दो बार चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला कौन है ?

उत्तर – संतोष यादव

प्रश्न – हरियाणा के मंडल ?

उत्तर – अम्बाला, हिसार, फरीदाबाद, करनाल, रोहतक, गुरुग्राम।

प्रश्न – अम्बाला मंडल में कौन से जिले आते हैं ?

उत्तर – कुरुक्षेत्र, पंचकुला, अम्बाला, यमुनानगर।

प्रश्न – कौन कौन से जिले करनाल मंडल के अंतर्गत आते हैं?

उत्तर – पानीपत, करनाल, कैथल

हरियाणा सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर – 2

प्रश्न – कौन कौन से जिले रोहतक मंडल के अंतर्गत आते हैं?

उत्तर – सोनीपत, रोहतक, झज्जर, भिवानी, चरखी दादरी

प्रश्न – कौन कौन से जिले हिसार मंडल के अंतर्गत आते हैं?

उत्तर – सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, जींद

प्रश्न – गुरुग्राम मंडल में कौन कौन से जिले आते हैं ?

उत्तर – गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी

प्रश्न – फरीदाबाद मंडल के अंतर्गत कौन कौन से जिले आते हैं ?

उत्तर – फरीदाबाद, पलवल, नूह

प्रश्न – हरियाणा में नयी पुलिस रेंज कौनसी बनाई गई है ?

उत्तर – अम्बाला

प्रश्न – हर्षवर्धन ने हरियाणा के किस स्थल को अपनी राजधानी बनाया था ?

उत्तर – थानेश्वर

प्रश्न – HSIIDC का पूर्ण रूप क्या है ?

Haryana State Industrial And Infrastructure Development Corporation

प्रश्न – HARIS की फुलफार्म क्या है?

उत्तर – Haryana registration information system

प्रश्न – मेवात विकास बोर्ड का चेयरमैन कौन होता है ?

उत्तर – हरियाणा के मुख्यमंत्री

प्रश्न – मेवात विकास बोर्ड की स्थापना कब हुई ?

उत्तर – 1980 ई.

प्रश्न – माता मनसा देवी मंदिर हरियाणा के किस जिले में है ?

उत्तर – पंचकुला जिला

प्रश्न – Internate Solar Alliance हरियाणा के किस जिले में स्थापित किया गया है?

उत्तर – गुड़गांव

प्रश्न – ‘स्वच्छ हरियाणा स्वच्छ भारत’ अभियान की शुरुवात कब की गई ?

उत्तर – 1 नवम्बर 2014 को

प्रश्न – हरियाणा में ‘चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय’ की स्थापना कब हुई ?

उत्तर – 1970 ई.

प्रश्न – चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हरियाणा के किस जिले में हैं ?

उत्तर – हिसार

प्रश्न – नेशनल रिसर्च सेन्टर ऑन इक्वाइन्स (NRCE) हरियाणा के किस जिले में है ?

उत्तर – हिसार

प्रश्न – नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (NDRI) हरियाणा के किस जिले में हैं ?

उत्तर – जिला करनाल

हरियाणा सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर – 3

प्रश्न – नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (NDRI) की स्थापना कब हुई ?

उत्तर – 1955 ई.

प्रश्न – अच्छे किस्म का बासमती चावलों का उत्पादन हरियाणा के किन जिलों में होता है ?

उत्तर – कुरुक्षेत्र व करनाल

प्रश्न – हरियाणा में सबसे बड़ा पशु मेला किस जिले में लगता है ?

उत्तर – झज्जर

प्रश्न – कुरुक्षेत्र किस मंडल के अंतर्गत आता है ?

उत्तर – अम्बाला

प्रश्न – भारत की पहली CNG ट्रेन, हरियाणा के किन स्थानों के बीच चली ?

उत्तर – रोहतक से रेवाड़ी

प्रश्न – हरियाणा का कौनसा मेला ‘कारीगरों के कुम्भ’ के नाम से जाना जाता है?

उत्तर – सूरजकुंड मेला

प्रश्न – महाभारत में, हरियाणा को किस नाम से जाना जाता था?

उत्तर – बहुधान्य  (पर्याप्त अनाज की भूमि)

प्रश्न – भगवद गीता का जन्म स्थान हरियाणा का कौनसा स्थान है?

उत्तर – कुरुक्षेत्र

प्रश्न – HSHDB से क्या तात्पर्य है?

उत्तर – हरियाणा सरस्वती हैरिटेज डेवलपमेंट बोर्ड

प्रश्न – हरियाणा के नये बने मंडल (Division)  कौन से हैं ?

उत्तर – करनाल और फरीदाबाद

प्रश्न – हरियाणा के किस जिले की सीमा किसी भी राज्य की सीमा से नहीं लगती हैं ?

उत्तर – रोहतक

प्रश्न – सोहना कुण्ड हरियाणा के किस जिले में हैं ?

उत्तर – गुडगाँव

प्रश्न – हरियाणा राज्य विधानसभा में कुल कितनी सीटें हैं ?

उत्तर – 90 सीटें

प्रश्न – हरियाणा में मोतीलाल नेहरू खेलकूद स्कूल कहाँ पर है ?

उत्तर – राई (सोनीपत)

प्रश्न – हरियाणा राज्य का वन्य प्राणी विहार ‘सुल्तानपुर पक्षी विहार’ किस जिले में हैं ?

उत्तर – गुरुग्राम

प्रश्न – हरियाणा का राज्य खेल कौन सा हैं ?

उत्तर – कुश्ती

हरियाणा सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर – 4

प्रश्न – तराइन का मैदान कहाँ पर है ?

उत्तर – हरियाणा के करनाल में

प्रश्न – 1530 ई. में मण्ढ़ार राजपूतों के नेता मोहन सिंह की सेना ने किसे पराजित किया था ?

उत्तर – अलीकुली हमदान को

प्रश्न – हरियाणा में राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान कहाँ स्थित है ?

उत्तर – करनाल

प्रश्न – हरियाणा में अब तक कितनी बार राष्ट्रपति शासन लग चुका है ?

उत्तर – तीन बार

प्रश्न – हरियाणा के सर्वाधिक समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले व्यक्ति कौन हैं ?

उत्तर – चौधरी भजनलाल

प्रश्न – हरियाणा का कौनसा नेता तीन राज्यों यथा पंजाब, हरियाणा, व राजस्थान में मंत्री रहा ?

उत्तर – तैयब हुसैन

प्रश्न – हरियाणा में पुरुषों द्वारा पहनी जाने वाली पगड़ी को क्या कहते है ?

उत्तर – खंडवा

प्रश्न – भगत फूलसिंह महिला विश्वविद्यालय कहाँ पर स्थित है ?

उत्तर – सोनीपत जिले के खानपुर में

प्रश्न – हरियाणा का कौनसा शहर बुनकरों की नगरी के नाम से जाना जाता है ?

उत्तर – पानीपत

प्रश्न – विधायक आदर्श गांव योजना की शुरुवात कब हुई ?

उत्तर – 6 जुलाई 2015

प्रश्न – सांसद आदर्श ग्राम योजना की शुरुवात कब की गई ?

उत्तर – 11 अक्टूबर 2014

प्रश्न – ऑनलाइन जन्म पंजीकरण प्रणाली की शुरुवात कब की गई ?

उत्तर – 2 मई 2015

प्रश्न – ‘हर घर हरियाली योजना’ की शुरुवात कब की गई ?

उत्तर – जुलाई 2015

प्रश्न – महिला पुलिस थानों की शुरुवात कब की गई?

उत्तर – 29 अगस्त 2015

प्रश्न – प्रशासनिक सुधारों के लिए हरियाणा में कौन सी संस्था बनाई गई है?

उत्तर – हरियाणा गवर्नेंस रिफार्म अथॉरिटी

हरियाणा सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर – 5

प्रश्न – हरियाणा में बायोमास पोर्टल किसके द्वारा लांच किया गया ?

उत्तर – केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

प्रश्न – चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय हरियाणा के किस जिले में स्थापित हैं ?

उत्तर – सिरसा

प्रश्न – गुरु जम्बेश्वर विश्वविद्यालय हरियाणा के किस जिले में हैं ?

उत्तर – हिसार

प्रश्न – हरियाणा में कितनी राज्यसभा सीटें हैं ?

उत्तर – 5

प्रश्न – हरियाणा में पहली बार राष्ट्रपति शासन कब लगा ?

उत्तर – 1967 ई. में

प्रश्न – हरियाणा का कौनसा लोकनृत्य बांगर क्षेत्र में किया जाता हैं ?

उत्तर – लूर

प्रश्न – हरियाणा में विश्व प्रसिद्ध हस्तशिल्प मेले का आयोजन कहाँ पर होता है ?

उत्तर – सूरजकुंड (फरीदाबाद) में

प्रश्न – हरियाणा में वार्षिक वर्षा का औसत कितना हैं ?

उत्तर – 45 सेमी.

प्रश्न – हरियाणवी भाषा की पहली फिल्म कौनसी थी ?

उत्तर – चंद्रावल

प्रश्न – मारूति कारों का निर्माण राज्य में कहॉँ पर होता हैं ?

उत्तर – गुरुग्राम में

प्रश्न – फतेहाबाद नगर की स्थापना किसने की ?

उत्तर – फिरोजशाह तुगलक

प्रश्न – पंजाब हरियाणा सीमा आयोग के अध्यक्ष कौन थे ?

उत्तर – जस्टिस जे. सी. शाह

प्रश्न – भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश कहाँ पर दिया था ?

उत्तर – कुरुक्षेत्र

प्रश्न – हरियाणा का क्षेत्रफल कितना है ?

उत्तर – 44212 वर्ग किमी.

प्रश्न – हरियाणा के सभी गाँवों का विद्युतीकरण कब पूरा हुआ ?

उत्तर – 1970 ई. में

प्रश्न – थाननेश्वर महादेव मन्दिर का निर्माण किसने करवया था ?

उत्तर – पुष्यभूति शासक द्वारा

प्रश्न – गुरुग्राम में ‘माता शीतला देवी मन्दिर’ का निर्माण कब हुआ ?

उत्तर – 1650 ई. में

प्रश्न – हरियाणा के किस स्थान पर मनोकामना पूरी होने पर घड़ी चढ़ाने का रिवाज है ?

उत्तर – पीर नौगजा की मजार पर

प्रश्न – हरियाणा का  कौनसा शहर ‘धान का कटोरा’ और ‘हरियाणा का पेरिस’ के नाम से जाना जाता है ?

उत्तर – करनाल

हरियाणा सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर – 6

प्रश्न – हरियाणा के किस जिले में अवस्थित सीही गाँव में सूरदास जी का जन्म हुआ था ?

उत्तर – फरीदाबाद

प्रश्न – हरियाणा राज्य में अम्बाला छावनी (सैनिक अड्डा) किस वर्ष बना था ?

उत्तर – 1843 ई,

प्रश्न – क्षेत्रफल के दृष्टि से हरियाणा का सबसे बड़ा जिला कौनसा है ?

उत्तर – सिरसा

प्रश्न – चौधरी देवीलाल का जन्म कहाँ पर हुआ था ?

उत्तर – चौटाला गाँव (सिरसा)

प्रश्न – बाबर के विरुद्ध मोहन सिंह मंढार ने विद्रोह कब किया?

उत्तर – 1530 ई. में

प्रश्न – शेरशाह का बचपन हरियाणा के किस जिले में बीता था ?

उत्तर – महेंद्रगढ़

प्रश्न – शेरशाह सूरी के दादा इब्राहिम सूर का मकबरा हरियाणा के किस स्थान पर है ?

उत्तर – नारनौल

प्रश्न – सिंधुघाटी सभ्तया का स्थल बनवाली को फतेहाबाद खुदाई में किसने निकाला ?

उत्तर – आर. एस. बिष्ट

प्रश्न – चौटांग नदी को ऋग्वेद में किस नाम से जाना जाता था ?

उत्तर – दृश दवती

प्रश्न – भारतीय सेना के पश्चिमी कमांड का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है ?

उत्तर – चंडी मंदिर

प्रश्न – विनेश फौगाट को किस खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा ?

उत्तर – कुश्ती

प्रश्न – अलग हरियाणा राज्य की मांग कब शुरू हुई?

उत्तर – 1948 ई. में

प्रश्न – सच्चर फार्मूला कब लागू हुआ ?

उत्तर – 1949 ई.

प्रश्न – क्षेत्रीय फार्मूला कब लागू हुआ?

उत्तर – 1956 ई.

प्रश्न – हरियाणा राज्य कब बना ?

उत्तर – 1 नवंबर 1966 को

प्रश्न – हरियाणा का पहला मुख्यमंत्री कौन था ?

उत्तर – पं. भगवतदयाल शर्मा

प्रश्न – चौधरी चरणसिंह एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी की स्थापना कब हुई ?

उत्तर – 1970 ई.

प्रश्न – हरियाणा में जल महल कहा पर है ?

उत्तर – नारनौल में

प्रश्न – शेख चिल्ली का मकबरा कहाँ है ?

उत्तर – कुरुक्षेत्र के थानेश्वर में

प्रश्न – हरियाणा में श्री कृष्ण संग्राहलय कहाँ पर है ?

उत्तर – कुरुक्षेत्र

हरियाणा सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर – 7

प्रश्न – संगमरमर मुख्यतः हरियाणा के किस जिले में पाया जाता है ?

उत्तर – महेंद्रगढ़

प्रश्न – हरियाणा में संहित सरोवर कहाँ पर स्थित है ?

उत्तर – थानेश्वर

प्रश्न – विशाल हरियाणा पार्टी किसने बनाई थी ?

उत्तर – राव विरेन्द्र सिंह

प्रश्न – शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज कहाँ है ?

उत्तर – नल्हड़ (मेवात)

प्रश्न – शाह आयोग ने अपनी रिपोर्ट कब प्रस्तुत की ?

उत्तर – 31 मई 1966

प्रश्न – पानीपत की दूसरी लड़ाई कब हुई ?

उत्तर – 1556 ई.

प्रश्न – पानीपत की दूसरी लड़ाई किन किन के बीच लड़ी गई ?

उत्तर – हेमू और अकबर

प्रश्न – पानीपत के दूसरे युद्ध में कौन जीता ?

उत्तर – अकबर

प्रश्न – लाला लाजपत राय हिसार से लाहौर कब गए ?

उत्तर – 1892 ई.

प्रश्न – हरियाणा पूर्वी पंजाब का हिस्सा किस वर्ष बना ?

उत्तर – 1947 ई.

हड़प्पा संस्कृति का संग्रहालय –

सिंधु घाटी सभ्यता से संबंधित सबसे बड़े संग्रहालय का निर्माण हरियाणा में किया जाएगा। इसका निर्माण हड़प्पाई स्थल राखीगढ़ी में किया जाएगा। यह हरियाणा के हिसार जिले के नारनौंद उपमंडल में स्थित है। 32 करोड़ रुपये की लागत से इस अत्याधुनिक संग्रहालय का निर्माण किया जाएगा। यह एक अंतर्राष्ट्रीय म्यूजियम होगा जिसे विश्व स्तर पर पहचान मिलेगी। यहाँ पर हड़प्पा की हजारों साल पुरानी कलाकृतियों को सहेज कर रखा जाएगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा राखीगढ़ी में 1963 ई. में उत्खनन कार्य शुरु किया था। इसके बाद 1998-2001 में एक बार फिर खुदाई की गई। राखीगढ़ी में 1998 से अब तक 56 कंकाल मिल चुके हैं जिनका DNA परीक्षण चल रहा है।

हरियाणा सामान्य ज्ञान लेख समाप्त।

गुजरात सामान्य ज्ञान (Gujarat General Knowledge)

‘गुजरात सामान्य ज्ञान’ शीर्षक के इस लेख में गुजरात से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को संकलित किया गया है। गुजरात भारत के 28 राज्यों व 8 केंद्रशासित प्रदेशों में से एक है। यह भारत का सर्वाधिक पश्चिम में अवस्थित राज्य है। यह स्वतंत्र राज्य के रूप में 1 मई 1960 को बम्बई प्रेसीडेंसी के विभाजन के फलस्वरूप अस्तित्व में आया। इसकी राजधानी ‘गाँधीनगर’ है। यह भारत का सर्वाधिक लंबी समुद्री सीमा वाला प्रदेश है। ‘कांडला’ यहां का प्रमुख बंदरगाह है।

एक नजर में : गुजरात सामान्य ज्ञान

राज्यगुजरात
राजधानीगाँधीनगर
मुख्यमंत्रीभूपेंद्र भाई पटेल
राज्यपालआचार्य देवव्रत
जिले33
क्षेत्रफल1,96,024 वर्ग किमी
जनसंख्या6,03,83,628
राजकीय पशुएशियाई शेर
राजकीय पक्षीविशाल फ्लैमिंगो
राजकीय फूलमैरी गोल्ड
राजकीय वृक्षआम
राजकीय मछलीघोल
राजकीय भाषागुजराती व हिंदी
उच्च न्यायालयअहमदाबाद हाईकोर्ट
राजकीय विधायिकाएकसदनीय
विधानसभा सदस्य182
लोकसभा सदस्य26
राज्यसभा सदस्य11
पुनर्गठन1 मई 1960
स्थापना दिवस1 मई
जनघनत्व308
लिंगानुपात890
प्रथम राज्यपालमेहंदी नवाज जंग
प्रथम मुख्यमंत्रीजीवराज नरायण मेहता
लोकनृत्यगरबा, डांडिया, रासलीला
प्रमुख नदियांनर्मदा, ताप्ती, साबरमती
महोत्सवकच्छ महोत्सव
सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला जिलाकच्छ
सबसे कम क्षेत्रफल वाला जिलाडांग

गुजरात के प्रमुख स्थल व शहर –

  • कच्छ – यह गुजरात का सबसे बड़ा जिला है।
  • सोमनाथ – हिंदू धर्म का पवित्र स्थल, यह सोमनाथ मंदिर के लिए प्रसिद्ध है।
  • द्वारका – भगवान कृष्ण से संबंधित पावन नगरी।
  • पोरबंदर – राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जन्मस्थली।
  • साबरमती आश्रम – महात्मा गाँधी द्वारा इस आश्रम की स्थापना साल 1917 में की गई थी।
  • सूरत – ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत में अपना पहला कारखाना सूरत में ही स्थापित किया था।

गुजरात के जिले –

गुजरात सामान्य ज्ञान

  • Ahmedabad(अहमदाबाद),
  • Amreli, Anand(आनन्द),
  • Aravalli,
  • Banaskantha/Palanpur,
  • Bharuch(भड़ौच),
  • Bhavnagar(भावनगर),
  • Botad,
  • Chhota Udepur,
  • Dahod,
  • Dangs/Ahwa,
  • Devbhoomi Dwarka (द्वारका),
  • Gandhinagar(गाँधीनगर),
  • Gir Somnath,
  • Jamnagar(जामनगर),
  • Junagadh(जूनागढ़),
  • kachchh(कच्छ),
  • Kheda/Nadiad,
  • Mahisagar,
  • Mehsana(मेहसांड़ा),
  • Morbi,
  • Narmada/Rajpipla,
  • Navsari,
  • Panchmahal/Godhara,
  • Patan(पाटन),
  • Porbandar(पोरबंदर),
  • Rajkot(राजकोट),
  • Sabarkantha/Himmatnagar,
  • Surat(सूरत),
  • Surendranagar,
  • Tapi/Vyara,
  • Vadodara(वड़ोदरा),
  • Valsad.

राज्य की नदियां –

‘नर्मदा’ गुजरात की सबसे लंबी नदी है। सूरत इसी नदी पर अस्थित है। सरदार सरोवर बांध भी इसी नदी पर अवस्थित है। यह नदी अमरकंटक से निकलती है।

इसके अतिरिक्त साबरमती, माही, सरस्वती, भोगवा, तापी,  ओजल, रुपेन इत्यादि राज्य की अन्य नदियां हैं।

गुजरात के सीमावर्ती राज्य –

राज्य की उत्तर-पूर्वी सीमा राजस्थान से लगती है। इसकी पूर्वी सीमा पर मध्यप्रदेश अवस्थित है। राज्य की दक्षिण-पूर्वी सीमा महाराष्ट्र से लगती है। इनके अतिरिक्त गुजरात की सीमा केंद्रशासित प्रदेश दमन दीव व दादर नागर हवेली से भी मिलती है। राज्य की उत्तरी सीमा पाकिस्तान से लगती है। राज्य की दक्षिण – पश्चिमी सीमा अरब सागर से मिलती है। गुजरात का तट भारत के अन्य तटवर्ती राज्यों में सर्वाधिक लंबाई रखता है।

गुजरात के मुख्यमंत्रियों की सूची –

मुख्यमंत्रीकब से कब तक
जीवराज मेहता1 मई 196019 सितंबर 1963
बलवंतराय मेहता19 सितंबर 196319 सितंबर 1965
हितेंद्रभाई देसाई19 सितंबर 196512 मई 1971
राष्ट्रपति शासन13 मई 197117 मार्च 1972
घनश्मयाम भाई ओझा17 मार्च 197217 जुलाई 1973
चिमनभाई पटेल17 जुलाई 19739 फरवरी 1974
राष्ट्रपति शासन9 फरवरी 197418 जून 1975
बाबूभाई जशभाई पटेल18 जून 197512 मार्च 1976
राष्ट्रपति शासन12 मार्च 197624 दिसंबर 1976
साधवसिंह सोलंकी24 दिसंबर 197610 अप्रैल 1977
बाबूभाई जशभाई पटेल11 अप्रैल 197717 फरवरी 1980
राष्ट्रपति शासन17 फरवरी 19806 जून 1980
माधवसिंह सोलंकी7 जून 19806 जुलाई 1985
अमरसिंह चौधरी6 जुलाई 19859 दिसंबर 1989
माधवसिंह सोलंकी10 दिसंबर 19893 मार्च 1990
चिमनभाई पटेल4 मार्च 199017 फरवरी 1994
छविदास मेहता17 फरवरी 199413 मार्च 1995
केशूभाई पटेल14 मार्च 199521 अक्टूबर 1995
सुरेशचंद्र मेहता21 अक्टूबर 199519 सितंबर 1996
राष्ट्रपति शासन19 सितंबर 199623 अक्टूबर 1996
शंकरसिंह वघेला23 अक्टूबर 199627 अक्टूबर 1997
दिलीपभाई पारेख28 अक्टूबर 19974 मार्च 1998
केशूभाई पटेल4 मार्च 19986 अक्टूबर 2001
नरेंद्र मोदी7 अक्टूबर 200122 मई 2014
आनंदीबेन पटेल22 मई 20147 अगस्त 2016
विजन रूपाणी7 अगस्त 201613 सितंबर 2021
भूपेंद्र भाई पटेल13 सितंबर 2021वर्तमान

करेंट अफेयर्स –

  • 36वें राष्ट्रीय खेळों का आयोजन 27 सितंबर से 10 अक्टूबर 2022 के बीच गुजरात में, 34 से अधिक खेल सम्मिलित।
error: Content is protected !!