करेंट अफेयर्स सितंबर 2022

Daily Current Affairs in Hindi करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स सितंबर 2022 ( Current Affairs September 2022 ) – प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स…

प्रश्न – किस हवाई अड्डे का नाम भगतसिंह के नाम पर रखा गया ?

उत्तर – चंडीगढ़ हवाई अड्डा

प्रश्न – सीबीआई द्वारा चलाया गया ऑफरेशन मेघ चक्र किससे संबंधित है ?

उत्तर – बाल यौन शोषण

प्रश्न – भारत ने प्लांट बेस्ड मीट प्रोडक्ट्स की पहली खेंप किस देश को निर्यात की ?

उत्तर – अमेरिका

प्रश्न – विश्व बैंक ने बढ़ग्रस्त किस देश के पुनर्निर्माण के लिए 2 अरब अमेरिकी डॉलर की सहायता देने का वादा किया ?

उत्तर – पाकिस्तान

प्रश्न – हाल ही में भारत का अगला अटॉर्नी जनरल किसे नामित किया गया है ?

उत्तर – मुकुल रोहतगी

प्रश्न – राष्ट्रीय रक्षा MSME सम्मेलन और प्रदर्शनी का आयोजन कहाँ पर हुआ ?

उत्तर – कोटा, राजस्थान

प्रश्न – अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष किसे बनाया गया है ?

उत्तर – वोल्कर टर्क

प्रश्न – द हीरो ऑफ टाइगर हिल किसकी आत्मकथा है ?

उत्तर – सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह यादव

प्रश्न – भारत और जापान ने नौसैनिक अभ्यास कहाँ पर किया ?

उत्तर – बंगाल की खाड़ी

प्रश्न – भूजल स्तर में सुधार हेतु किस राज्य ने वर्षा जल संचयन योजना शुरु की ?

उत्तर – ओडिशा

प्रश्न – भारत का सबसे बड़ा रबर डैम कहाँ पर बनाया गया ?

उत्तर – गया, बिहार

प्रश्न – यूएई की प्रमुख स्वास्थ्य सेवा प्रदाता कंपनी बुर्जील होल्डिंग्स ने किस भारतीय फिल्स अभिनेता को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है ?

उत्तर – शाहरुख खान

प्रश्न – किस देश ने भारतीय नौसना के पूर्व प्रमुख सुनील लांबा को मेधावी सेवा पदक से सम्मानित किया ?

उत्तर – सिंगापुर

प्रश्न – भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जम्मू-कश्मीर से किसे राज्यसभा के लिए नामित किया ?

उत्तर – गुलाम नबी आजाद

प्रश्न – पांच लाख करोड़ मार्केट काप पार करने वाला देश का तीसरा बैंक कौनसा बना ?

उत्तर – स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

प्रश्न – किस तेलुगू फिल्म अभिनेता का इस माह में निधन हो गया ?

उत्तर – उप्पलपति कृष्णन

प्रश्न – अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मशीन (IBM) ने भारत में क्वांटम कम्प्यूटर को बढ़ावा देने के लिए किस संस्थान के साथ सहयोग किया ?

उत्तर – आईआईटी मद्रास

प्रश्न – हाल ही में भारत ने किस खाद्य पदार्थ के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया है ?

उत्तर – टुकड़ा चावल

प्रश्न – हड़प्पा संस्कृति के सबसे बड़े संग्रहालय का निर्माण किस राज्य में हो रहा है ?

उत्तर – हरियाणा

प्रश्न – ट्विटर पर 50 मिलियन फॉलोअर वाले विश्व के पहले क्रिकेटर कौन बने ?

उत्तर – विराट कोहली

किस बैंक ने गुजरात में बैंक ऑन व्हील्स लांच किया – HDFC

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु कब हुई – 8 सितंबर 2022

हाल ही में विमोचित पुस्तक रजनी के मंत्र के लेखक कौन हैं – पीसी बालासुब्रमण्यम

संयुक्त राष्ट्र मानव विकास सूचकांक 2021 में भारत को कौनसा स्थान प्राप्त हुआ – 132वां

पाकिस्तान के किस पूर्व क्रिकेट अंपायर का हाल ही में निधन हो गया – असद रऊफ

अरुणाचल प्रदेश स्थित किबिथू सैन्य गैरीसन शिविर का नाम बदलकर किसके नाम पर किया गया – जनरल बिपिन रावत

किस देश की क्रिकेट टीम के कप्तान एरोन फिंच ने वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की – ऑस्ट्रेलिया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री कौन हैं जिन्होंने राज्य में 2 नए जिलों का उद्घाटन किया – भूपेश बघेल

100 दिन की शहरी रोजगार गारंटी योजना किसराज्य सरकार ने शुरु की – राजस्थान

फॉर्च्यून इंडिया रिच लिस्ट 2022 में भारत के सबसे अमीर व्यक्ति कौन बने – गौतम अडानी

भारत के तीन शहर जो यूनेस्को ग्लोबल नेटवर्क ऑफ लर्निंग सिटीज में शामिल किये गए – वारंगल, त्रिशूर, नीलांबुर

भारत और चीन के सैनिकों ने किस स्थान से पीछे हटना शुरु किया – गोगरा हॉट स्प्रिंग पेट्रोलिंग पॉइंट 15

शिक्षा को हमले से बचाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है – 9 सितंबर

इंडिगो एयरलाइन का नया सीईओ कौन बना – पीटर एल्बर्स

भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे को किस देश के जनरल के मानद पद से सम्मानित किया गया है – नेपाल

डायमंड लीग ट्रॉफी जीतने वाले वाले पहले भारतीय कौन बने – नीरज चोपड़ा

केंद्र  सरकार ने अघले 5 साल में कितने गति शक्ति कार्गो टर्मिनल विकसित करने की मंजूरी प्रदान की है – 300

भारत के रक्षा मंत्री को किस देश ने घोड़ा गिफ्ट किया – मंगोलिया

6 सितंबर 2022 को ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री कौन बनीं – लिज ट्रस

अमेरिका ने यूरोप को कितनी धनराशि की सहायता प्रदान करने की घोषणा की – दो अरब अमेरिकी डॉलर

इसे भी पढ़ें  करेंट अफेयर्स (Current Affairs in Hindi December 2021)

भारतीय मूल की महिला जो ब्रिटेन की ग्रह सचिव नियुक्त की गईं – सुएला ब्रेवमैन

पुधुमाई पेन योजना किस राज्य सरकार द्वारा शुरु की गई – तमिलनाडु

बिहार के किस पद्मश्री विजेता लोक कलाकार का हाल ही में निधन हो गया – रामचंद्र मांझी

नेपाल के राष्ट्रपति भवन को किस नाम से जाना जाता है – शीतल निवास

कर्नाटक के किस प्रसिद्ध संगीतकार का हाल ही में निधन हो गया – टीवी शंकर नारायण

इंडिया गेट के पास किस स्वतंत्रता सेनानी की 28 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया गया – सुभाषचंद्र बोस

मैत्री सुपर थर्मल पॉवर प्रोजक्ट का उद्घाटन किस देश ने किया – बांग्लादेश

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने किस राज्य के लिए नई तटीय क्षेत्र प्रबंधन योजना को मंजूरी प्रदान की – कर्नाटक

राजपथ का नया नाम क्या होगा – कर्तव्य पथ

कनाडा में भारत का अगला उच्चायुक्त किसे नियुक्त किया गया – संजय वर्मा

वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मार्च 2022 तक भारत पर कितना विदेशी कर्ज है – 620 बिलियन डॉलर

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा मंत्रालय ने किसकी शुरुवात की है – शिक्षक पर्व

किस राज्य के मुख्यमंत्री ने विधानसभा में 48/81 से विश्वास प्रस्ताव जीता – झारखंड

किस देश के पूर्व राष्ट्रपति को एमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया – अमेरिका

स्मार्ट समाधान चुनौती एवं समावेशी शहर पुरस्कार 2022 किसने प्रस्तुत किये – हरदीप सिंह पुरी

किस भारतीय बॉक्सर का हाल ही में निधन हो गया – बिरजू साह

भारतीय नौसेना का नया ध्वज कौनसा है – निशान

हाल ही में कनाडा में एक सड़क का नाम किस भारतीय के नाम पर रखा गया – ए.आर. रहमान

संस्कृति के लिए सर्वश्रेष्ठ गंतव्य पुरस्कार के लिए किस राज्य को चुना गया – पश्चिम बंगाल

अबू धाबी में आयोजित 14वें भारत-यूएई संयुक्त आयोग की सह-अध्यक्षता किसने की – एस. जयशंकर

30वीं दक्षिण क्षेत्रीय परिषद की बैठक का आयोजन कहाँ पर किया गया – तिरुवनंतपुरम

किस देश को आर्थिक संकट से निपटने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने 2.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर के ऋण की मंजूरी दी – श्रीलंका

किस देश की राष्ट्रपति ने भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे की मानद उपाधि प्रदान की – नेपाल

NHPC का अध्यक्ष व MD किसे नियुक्त किया गया है – यमुना कुमार चौबे

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने कचरा प्रबंधन नियमों के उल्लंघन के लिए किस राज्य सरकार पर 3500 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया – पश्चिम बंगाल

शतरंज का 22वां दुबई ओपन टूर्नामेंट खिताब किसने जीता – जी.एम. चिताम्बरम

Ph.D Chamber of Commerce and Industry ने एजुकेशन समिट का आयोजन कहाँ पर किया – नई दिल्ली

बांग्लादेश के किस क्रिकेटर ने क्रिकेट के टी-20 अंतर्राष्ट्रीय प्रारूप से संन्यास की घोषणा की – मुशफिकुर रहमान

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है – वाई. चंद्रचूड़

किस देश में स्थित रूसी दूतावास के बाहर विस्फोट में दो रूसी राजनयिक मारे गए – अफगानिस्तान

तमिलनाडु मर्केटाइल बैंक के एमडी व सीईओ कौन बने – कृष्णन शंकर सुब्रमण्यम

किस देश को पछाड़कर भारत विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना – ब्रिटेन

राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (NCRB) के अनुसार किस राज्य में राजद्रोह के सर्वाधिक मामले दर्ज किये गए – आंध्रप्रदेश

भारत में पहले लिक्विड नेचुरल गैस चालित ट्रक का निर्माण कौनसी कंपनी करेगी – ब्लू एनर्जी मोटर्स

भारतीय फुटबॉल महासंघ का नया अध्यक्ष किसे बनाया गया है – कल्याण चौबे

स्टारबक्स का नया सीईओ किसे बनाया गया है – लक्षमण नरसिम्हन

भारतीय कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम द्वारा किस नाम से साइबर सुरक्षा अभ्यास आयोजित किया गया – सिनर्जी

हाल ही में थाईलैंड में भारत का अगला राजदूत किसे नियुक्त किया गया है – नागेश सिंह

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के नए अध्यक्ष कौन बने – कल्याण चौबे

स्मार्ट समाधान चुनौती एवं समावेशी शहर पुरस्कार 2022 किसके द्वारा प्रस्तुत किये गए – हरदीप सिंह पुरी

मूडीज इंवेस्टर्स सर्विस ने 2022 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर को घटाकर कितना कर दिया है – 7.7 प्रतिशत

मध्य रेलवे द्वारा हवा से पानी बनाने वाली मशीन मूघदूत कहाँ पर लगाई गई हैं – मुम्बई

वेंचराइज ग्लोबल स्टार्टअप चैलेंज किस राज्य सरकार द्वारा पेश किया गया – कर्नाटक

किस देश के पूर्व राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव का हाल ही में निधन हो गया – रूस

इसे भी पढ़ें  करेंट अफेयर्स नवंबर 2023 | Current Affairs November 2023

2 सितंबर को मनाए जाने वाले विश्व नारियल दिवस 2022 की थीम क्या है – Growing coconut for a Better Future and Life.

किस देश के ऑलराउंडर क्रिकेटर कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की – न्यूजीलैंड

भारतीय जहाजरानी निगम का नया सीएमडी किसे नियुक्त किया गया – कैप्टन बी.के. त्यागी

एनआईए ने दाऊद इब्राहीम की जानकारी देने वाले को कितना इनाम देने की घोषणा की है – 25 लाख रुपये

महानगर गैस लिमिटेड का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया – महेश वी. अय्यर

साल 2022 में जी-20 की सदस्यता किसके पास है – इंडोनेशिया

किस राज्य सरकार ने ई-समर्थ गवर्नेंस पोर्टल की शुरुवात की – उत्तराखंड

भारत का पहला नाइट स्काई सैंक्चुअरी कहाँ पर बनाया जाएगा – लद्दाख

किस वर्ष के आंकड़ों के तहत दोपहिया वाहन दुर्घटना में मरने वालों की संख्या सर्वाधिक रही – 2022

100 मीटर की रेस में किसने 10.25 सेकेंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया – अमलान बोरगोहेन

किस भारतीय क्रिकेटर ने 4 सितंबर 2022 को IPLसे संन्यास लेने की घोषणा की – सुरेश रैना

छत्तीसगढ़ का 29वां जिला कौनसा बना – मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी

किस राज्य सरकार ने प्लास्टिक के खिलाफ अभियान के तहत विनाइल के बने बैनर पर प्रतिबंध लगाया – आंध्र प्रदेश

कन्नड़ सरकार ने किस अभिनेता को अपनी योजना का ब्रांड एम्बेसडर बनाया है – सुदीप

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन जिनका एक सड़क दुर्घटना में 4 सितंबर 2022 को निधन हो गया – साइरस मिस्त्री

भारत में सरकारी बैंक्स दिसंबर 2022 तक कितनी और शाखाएं खोलेंगे – 300

6 साल की किस बच्ची ने मलेशिया शतरंज प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता – अनिष्का बियानी

विश्व जूनियर तैराकी के फाइनल में पहुँचने वाली पहली भारतीय महिला कौन बनीं – अपेक्षा फर्नांडीज

किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश ने वर्चुअल स्कूल्स की शुरुवात की है – दिल्ली सरकार

भारत की कौनसी कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा कार्बन फाइबर प्लांट बनाएगी – रिलायंस इंडस्ट्री

केंद्र सरकार ने किस तिथि को हैदराबाद मुक्ति दिवस मनाने का फैसला किया – 17 मार्च

हाल ही में संसद टीवी का प्रभार किसे सौंपा गया है – उत्पल कुमार (लोकसभा महासचिव)

उद्योग मानकों का उल्लंघन करने के कारण सेबी ने किस पर जुर्माना लगाया – आधार वेंचर्स इंडिया लिमिटेड

वेदांता-फॉक्सकॉन किस राज्यमें सेमीकंडक्टर का निर्माण करेंगी – गुजरात

भारत के किस प्रसिद्ध इतिहासकार का हाल ही में निधन हो गया – बी. शेख अली

आपूर्ति श्रंखला वित्तपोषण के लिए इंडसइंड बैंक ने किसके साथ समझौता किया – एशियाई विकास बैंक

किस राज्य सरकार ने राज्य के किसानों को इस माह 869 करोड़ रुपये वितरित किये – ओडिशा

इसी माह क्वाड वरिष्ठ अधिकारियों के सम्मेलन काी मेजबानी कौनसा देश करेगा – भारत (नई दिल्ली)

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2022 कब से कब तक मनाया गया जा रहा है – 1 से 7 सितंबर 2022

किस तेलुगू अभिनेता को लोक नायक फाउंडेशन साहित्य पुरस्कार के लिए चुना गया – तनिकेला भरणी

FSSAI ने किस जिले में स्थित सेंट्रल जेल के खाने के 5 स्टार रेटिंग प्रदान की – फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश

भारत-पे के बोर्ड में आरबीआई के किस पूर्व डिप्टी गवर्नर को शामिल किया गया है – बी. पी. कानूनगो

काकाडू युद्धाभ्यास 2022 का आयोजन किसके द्वारा किया गया – रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना

किस दो यूरोपीय देशों के बीच सीमा संघर्ष ने जोर पकड़ लिया – आर्मेनिया व अजरबैजान

ग्रामीण पिछवाडे सुअर पालन योजना की शुरुवात किस राज्य सरकार द्वारा की गई है – मेघालय

पहले होम्योपैथी अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन का आयोजन कहाँ पर किया जाएगा – दुबई में

प्रश्न – द्वितीय विश्व युद्ध कब शुरु हुआ ?

उत्तर –  1 सितंबर 1939 को।

प्रश्न – 2 सितम्बर को कौनसा दिवस मनाया जाता है ?

विश्व नारियल दिवस

प्रश्न – जवाहरलाल नेहरु के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन कब हुआ ?

उत्तर – 2 सितंबर 1946 को।

प्रश्न – 5 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है ?

शिक्षक दिवस

इंटरनेशनल चैरिटी दिवस

प्रश्न – 7 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है ?

ब्राजील स्वतंत्रता दिवस

नीले आसमान के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस

प्रश्न – 8 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है ?

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस

विश्व भौतिक चिकित्सा दिवस

प्रश्न – 8 सितंबर को उत्तराखंड सरकार द्वारा कौनसा दिवस मनाया जाता है ?

उत्तर – हिमालय दिवस

प्रश्न – 10 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है ?

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस

प्रश्न – लाहौर जेल में भूख हड़ताल के दौरान जतिन दास की मौत कब हुई ?

इसे भी पढ़ें  करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी जनवरी 2021 (Current Affairs Quiz)

उत्तर – 13 सितंबर 1929 ई. को।

प्रश्न – 14 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है ?

विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस

हिन्दी दिवस

प्रश्न – 15 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है ?

अभियंता दिवस ( भारत के महान भियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जन्मतिथि पर मनाया जाता है)।

अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस ( संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इसकी घोषणा 2007 में की गई, इसे पहली बार साल 2008 में मनाया गया।

संचायिका दिवस

विश्व लिंफोमा जागरूकता दिवस

प्रश्न – 16 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है ?

ओजोन परत संरक्षण दिवस

प्रश्न – 20 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है ?

RPF स्थापना दिवस

प्रश्न – 21 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है ?

विश्व अल्जाइमर दिवस

प्रश्न – 21 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है ?

विश्व शांति दिवस

प्रश्न – पूना समझौता कब हुआ ?

24 सितंबर 1932 को।

प्रश्न – 25 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है ?

विश्व फार्मासिस्ट दिवस

पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती को अंत्योदय दिवस के रूप में मनाया गया

प्रश्न – जापानी जहाज कोमागातामारू हुगली (भारत) कब पहुँचा ?

उत्तर – 26 सितंबर 1914 को।

प्रश्न – 26 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है ?

  • विश्व गर्भनिरोधक दिवस
  • यूरोपीय भाषा दिवस
  • विश्व नदी दिवस

परमाणु हथियारों के पूर्ण उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस

प्रश्न – 27 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है ?

विश्व पर्यटन दिवस

प्रश्न – 29 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है ?

विश्व हृदय दिवस

प्रश्न – 30 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है ?

अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस

विश्व समुद्री दिवस (World Maritime Day)

सितंबर माह में मनाए जाने वाले दिवस –

हिन्दी दिवस, विश्व हृदय दिवस, विश्व फार्मासिस्ट दिवस, विश्व पर्यटन दिवस, विश्व रेबीज दिवस इत्यादि…

हिंदी दिवस कब मनाया जाता है –

हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है। इसे हिंदी के ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 14 सितंबर को मनाने का फैसला किया था। पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 ई. को मनाया गया था।

विश्व हृदय दिवस (World Heart Day) –

World Heart Day मनाने की शुरुवात 2000 में की गई थी। परंतु तब यह सितंबर माह के अंतिम रविवार को मनाया जाता था। साल 2014 से इसे 29 सितंबर को मनाने का निश्चय किया गया। तब से हर साल इसे 29 सितंबर को ही मनाया जाता है।

विश्व फार्मासिस्ट दिवस –

World Pharmacist Day 25 सितंबर को दुनिया भर में माया जाता है। इंटरनेशलन फार्मास्युटिकल फेडरेशन अपने सभी सदस्यों को इस दिवस के आयोजन में भाग लेकर इसे सफल बनाने हेतु प्रोत्साहित करता है। यह फार्मासिस्ट्स को सम्मानित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इंटरनेशलन फार्मास्युटिकल फेडरेशन की पहल पर शुरु किए गए इस दिवस को मान्यता साल 2000 में इस्तानबुल में आयोजित एक सम्मेलन में दी गई।

विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day) –

27 सितंबर को हर साल विश्व पर्यटन दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन द्वारा इसे मनाने की शुरुवात साल 1980 में की गई थी।

विश्व रेबीज दिवस –

28 सितंबर को हर साल विश्व भर में विश्व रेबीज दिवस मनाया जाता है। यह लुई पाश्चर की पुण्यतिथि है। लुई पाश्चर ने ही सबसे पहले रेबीज के टीके को विकसित किया था। रेबीज की रोकथाम के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से इसे मनाया जाता है। अधिकतर रेबीज कुत्तों के काटने से होता है। परंतु इसके सिवाय यह सियार, भेड़िया, बंदर, कुत्ता, सुअर, चमगादड़, जंगली चूहे, नेवला, व घोडे के काटने से भी हो सकता है। भारत में रेबीज के करीब 90% मामले कुत्तों के काटने से होते हैं। भारत में करीब 45 हजार लोग हर साल रेबीज के कारण अपनी जान गवा देते हैं। वहीं विश्व भर में हर साल जानवरों के काटने के चालीस लाख मामले देखने को मिलते हैं।

रेबीज ‘लाइसो वायरस’ के कारण होता है। रेबीज के विषाणु पागल कुत्ते (रेबीजग्रस्त) की लार में होते हैं। काटने पर ये मनुष्य में फैल जाते हैं। साथ ही यदि रेबीजग्रस्त कुत्ते मनुष्य के कटे या छिले भाग को चाट ले, तो भी रेबीज का संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। रेबीज वायरस तंत्रिका तंत्र से होते हुए धीरे-धीरे मस्तिष्क तक पहुँच जाता है। ध्यान रहे रेबीज सभी जानवरों में नहीं होता। रोगग्रस्त पशु 10 दिन के अंदर मर जाता है।

करेंट अफेयर्स अगस्त 2022

(Visited 65 times, 1 visits today)
error: Content is protected !!