हाल ही में निधन (Recently Died)

निधन या मृत्यु

‘निधन’ या मृत्यु इस संसार का अटल सत्य है। हर माह हम किसी न किसी प्रमुख व्यक्ति को खो ही देते हैं। ‘प्रमुख व्यक्तियों के निधन’ शीर्षक के इस लेख में देश विदेश के प्रमुख व्यक्तियों के बारे में जानकारी दी गई है। वह व्यक्ति साहित्य, विज्ञान, कला, पत्रकारिता, सिनेमा या राजनीति से जुड़ा हो सकता है। क्योंकि ऐसे सवाल प्रतियोगी परीक्षाओं में आते रहते हैं।

PersonDied On
Satish Kaushik
Died on 9-3-2023
Raju SrivastavDied On 25-9-2022
K.K.Died on 31-5-2022
Siddharth ShuklaDied on 2-9-2021
Chadwick Boseman
(Black Panther)
Died on 28-8-2020
Sushant Singh RajputDied on 14-6-2020
Irfan KhanDied on 29-4-2020
Atal Bihari VajpayeeDied on 16-8-2028
A P J Abdul KalamDied on 27-7-2015
Amrish PuriDied on 12-1-2005
Indira GandhiDied on 31-10-1984

बिपिन रावत –

पूर्व सेना प्रमुख व वर्तमान चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (SDS) विपन रावत का 8 दिसंबर 2021 को एक हवाई दुर्घटना में निधन हो गया। यह घटना तमिलनाडु के कुन्नूर में हुई। इस हेलीकॉप्टर Mi-17 V5 में बिपिन रावत की पत्नी मधुलिका समेत कुल 14 लोग थे। इनका जन्म 16 मार्च 1958 को गढ़वाल (उत्तर प्रदेश) में हुआ था। ये 31 दिसंबर 2016 से 31 दिसंबर 2019 तक भारतीय थलसेना प्रमुख (26वें) रहे। इन्हें 1 फरवरी 2020 को भारत का पहला रक्षा प्रमुख बनाया गया था। 1978 ई. में इन्होंने 11वीं गोरखा राइफल की 5वीं बटालियन में अपने सेना सफर की शुरुवात की। जनवरी 1979 ई. में इन्होंने मिजोरम में अपनी पहली नियुक्ति पायी। 1 दिसंबर 2016 को सेना के उप-प्रमुख बनाए गए।

इसे भी पढ़ें  करेंट अफेयर्स 2021 : Current Affairs 2021

ब्रह्मस्वरूप मिश्रा –

2 दिसंबर 2021 को वर्सोवा के अपने फ्लैट में मृत पाये गए।

इन्हें मिर्जापुर वेब सीरीज में अभिनय के लिए प्रसिद्धि मिली थी। ये मात्र 36 वर्ष के थे।

सीताराम शास्त्री का निधन-

तेलुगू गीतकार सिरीवेन्नेला सीताराम शास्त्री का 30 नवंबर 2021 को फेफड़ों के कैंसर के कारण 66 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। इन्होंने तीन हजार से ज्यादा फिल्मों के लिए गीत लिखे थे। इनका जन्म 20 मई 1955 को हुआ था। इन्होंने दक्षिण में 11 राज्य नन्दी पुरस्कार और चार फिल्म पुरस्कार जीते। इन्हें 2019 के पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

सुशांत सिंह राजपूत का निधन –

14 जून 2020 को भारतीय फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने बांद्रा(मुम्बई) में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इनका जन्म 21 जनवरी 1986 ई. को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। इन्होंने अपने अभिनय की शुरुवात किस देश में है मेरा दिल नामक सीरियल से की थी। इसके बाद पवित्र रिश्ता से इन्हें पहचान मिली। इसके बाद इन्होंने फिल्मों में अभिनय करना शुरु किया। साल 2016 में इन्होंने महेंद्र सिंह धोनी पर बनी बायोपिक में धोनी का किरदार निभाया था।

ऋषि कपूर (30 अप्रैल 2020) –

भारतीय फिल्म निर्माता, निर्देषक, व अभिनेता ऋषि कपूर का 30 अप्रैल 2020 को निधन हो गया। इनका जन्म 4 सितंबर 1952 ई. को मुम्बई के चेम्बूर में हुआ था। 1970 ई. में फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ में बाल कलाकार के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। साल 1974 ई. में फिल्म ‘बॉबी’ के लिए इन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें  United States of America (USA)

इरफान खान (29 अप्रैल 2020)-

"https://hindiprem.com/

इरफान हिन्दी फिल्म जगत के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक थे। इन्होंने हॉलीबुड की भी कई फिल्मों में काम किया। इनका जन्म 7 जनवरी 1967 ई. को राजस्थान के जयपुर में हुआ था। इन्होंने अभिनय की शुरुवात छोटे पर्दे से की। पहले इन्होंने चाणक्य, भारत एक खोज, चंद्रकांता जैसे सीरियल्स में काम किया। इन्होंने बॉलीवुड में करियर की शुरुवात फिल्म ‘सलाम बाम्बे’ में एक छोटे किरदार से की। 29 अप्रैल 2020 को मुम्बई के कोकिलाबेन हास्पिटल में कैंसर (न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर) से इनकी मृत्यु हो गई। मृत्यु के समय ये 53 साल के थे। इनकी आखरी फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ थी।

सतीश गुजराल (26 मार्च 2020) –

सतीश गुजराल का निधन 94 वर्ष की अवस्था में 26 मार्च 2020 को हो गया। ये भारत के प्रसिद्ध लेखक, चित्रकार व वास्तुकार थे। इनका जन्म 25 दिसंबर 1925 को हुआ था। ये भारत के पूर्व प्रधानमंत्री आई. के. गुजराल के छोटे भाई थे। इन्हें साल 1999 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

श्री श्यामसुंदर कलानी (26 मार्च 2020) –

रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव की भूमिका निभाने वाले श्रीश्याम सुंदर का निधन हो गया।

निधन के समय ये 80 वर्ष के थे।

ये लंबे समय से कैंसर के जूझ रहे थे। इन्होंने हीर रांझा फिल्म में भी काम किया था।

इसे भी पढ़ें  क्रिकेट से संन्यास

पी. के. बनर्जी (20 मार्च 2020) –

पूर्व भारतीय फुटबॉलर पी. के. बनर्जी का लंबी बीमारी के बाद 20 मार्च 2020 को निधन हो गया।

इनका जन्म 23 जून 1936 को जलपाईगुड़ी (पं बंगाल) में हुआ था। वे 83 वर्ष के थे।

ये 1960 के रोम ओलंपिक में भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान रहे।

1961 ई. में अर्जुन पुरस्कार पाने वाले ये पहले भारतीय फुटबॉलर थे।

इन्होंने अपने करियर की शुरुवात जमशेदपुर स्पोर्ट्स एसोसिएशन बिहार से की थी।

शांति हीरानंद (10 अप्रैल 2020) –

प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतज्ञ व गजल गायिका शांति हीरानंद का गुरुग्राम (हरियाणा) में 10 अप्रैल 2020 को निधन हो गया।

साल 2007 में भारत सरकार द्वारा इन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

(Visited 115 times, 1 visits today)
error: Content is protected !!