दुनिया में कब क्या हुआ Ι Duniya mei Kab Kya Hua

कब क्या हुआ

दुनिया में कब क्या हुआ ( Duniya mei Kab Kya Hua ) –

इस लेख में हम विश्व भर की महत्वपूर्ण घटनाओं को उनके घटितक्रम में वर्णित करेंगे। जिससे आप किसी समय विशेष की जानकारी प्राप्त करते समय समझ पायें कि उस वक्त तक दुनिया में क्या और कौन आ चुना था और कौन नहीं। इस लेख में आप यह जानकारी भी ले सकते हैं कि कौनसी घटना किस घटना के पहले और किस घटना के बाद हुई।

इस लेख में सभी घटनाओं उनके कालक्रम के वर्ष के अनुसार ही दर्शाया गया है –

  • 1 करोड़ 22 लाख साल पहले – रामापिथेकस (सिवापिथेकस) पृथ्वी पर था
  • 40 लाख से 20 लाख वर्ष पूर्व – ऑस्ट्रेलोपिथेकस मानव था
  • 10 लाख साल से 7 लाख साल पूर्व – जावा मानव
  • 6 लाख ई. पू. से 10 हजार ई. पू. – पुरापाषाण काल
  • 5 लाख वर्ष पूर्व – पीकिंग मानव (सिनांथ्रोपस)
  • 1,60,000 वर्ष पूर्व – निएंडरथल मानव
  • 36000-34000 वर्ष पूर्व – पृथ्वी पर क्रोमैग्नॉन मानव था
  • 10 हजार ई. पू. से 4000 ई. पू. – मध्यपाषाण काल
  • 4000 ई. पू. से 1000 ई. पू. – नवपाषाण काल
  • 2300 से 1700 ई. पू. – सिंधु घाटी सभ्यता
  • 1500 ई. पू. ऋग्वैदिक सभ्यता का आरंभ।
  • 800 ई. पू. लोहे का प्रयोग, आर्य सभ्यता का प्रसार
  • 776 ई. पू. ओलंपिक खेलों की शुरुवात यूनान के ओलंपिया शहर से हुई।
  • 599 ई. पू. महावीर स्वामी का जन्म हुआ।
  • 563 ई. पू. – महात्मा बुद्ध का जन्म हुआ।
  • 544 ई. पू. – हर्यक वंश का संस्थापक बिम्बिसार मगध का शासक बना।
  • 519 ई. पू. ईरान के साइरस द्वितीय द्वारा भारत के पश्चिमोत्तर क्षेत्रों की विजय।
  • 493 ई. पू. – बिम्बिसार की हत्या कर उसका पुत्र अजातशत्रु मगध का शासक बना।
  • 483 ई. पू. – महात्मा बुद्ध की मृत्यु हुई।
  • 461 ई. पू. – अजातशत्रु की हत्या कर उसका पुत्र उदायिन मगध का शासक बना।
  • 412 ई. पू. – शिशुनाग मगध का शासक बना और नागवंश की स्थापना की।
  • 356 ई. पू. – सिकन्दर महान का जन्म हुआ।
  • 345 ई. पू. – चन्द्रगुप्त मौर्य का जन्म हुआ।
  • 329 ई. पू. – सिकंदर के पिता फिलिप (मकदूनिया का शासक) की हत्या कर दी गई।
  • 326 ई. पू. – सिकंदर ने भारत विजय अभियान की शुरुवात की।
  • 325 ई. पू. – स्थल मार्ग से सिकंदर भारत से लौट गया।
  • 323 ई. पू. – बेबीलोन में सिकन्दर की मात्र 33 वर्ष की अवस्था में मृत्यु हो गई।
  • 322 ई. पू. – चन्द्रगुप्त मौर्य मगध का शासक बना।
  • 305 ई. पू. – चन्द्रगुप्त मौर्य ने सेल्युकस निकेटर को हराया।
  • 298 ई. पू. – चंद्रगुप्त मौर्य की श्रवणबेलगोला नामक स्थान पर मृत्यु हो गई।
  • 269 ई. पू. – अशोक महान मगध का शासक बना।
  • 261 ई. पू. अशोक की कलिंग विजय
  • 250 ई. पू. पाटलिपुत्र में तृतीय बौद्ध संगीति का आयोजन।
  • 185 ई. पू. अंतिम मौर्य सम्राट बृहद्रथ की हत्या, शुंग वंश की स्थापना।
  • 73 ई. पू. देवभूति की हत्या के साथ शुंग वंश का अन्त, कण्व वंश की स्थापना।
  • 57-58 ई. पू. विक्रम संवत् की शुरुवात।
  • 50 ई. पू. कलिंग का राजा खारवेल हुआ।
  • 1 जनवरी सन् 0001 – ईसा मसीह का जन्म हुआ। इसी तिथि से आधुनिक ग्रेगोरियन कलेंडर की शुरुवात हुई।
  • 50 ई. सन्त थॉमस भारत आए।
  • 78 ई. कनिष्क का राज्यारोहण, शक सम्वत की शुरुवात।
  • 86 ई. गौतमीपुत्र शातकर्णी शासक बना।
  • 240 ई. – श्रीगुप्त शासक बना।
  • 280 ई. – घटोत्कच शासक बना।
  • 320 ई. – चन्द्रगुप्त प्रथम शासक बना।
  • 335 ई. – समुद्रगुप्त शासक बना।
  • 380 ई.- चन्द्रगुप्त द्वितीय (विक्रमादित्य) शासक बना।
  • 415 ई. – कुमारगुप्त प्रथम (गोविन्दगुप्त) शासक बना।
  • 455 ई. – स्कन्धगुप्त शासक बना।
  • 510 ई. – भारत में सती प्रथा का पहला प्रमाण 510 ई. के भानुगुप्त के एरण अभिलेख से प्राप्त होता है।
  • 518 ई. – चीनी यात्री संयुगन भारत आया।
  • 530 ई. – चीनी यात्री ह्वेनसांग भारत में सर्वप्रथम कपिशा पहुँचा।
  • 570 ई. – हजरत मोहम्मद का जन्म मक्का में हुआ।
  • 610 ई. – हजरत मोहम्मद को मक्का में हीरा नामक गुफा में ज्ञान की प्राप्ति हुई।
  • 24 सितम्बर 622 – हजरत मोहम्मद ने मक्का से मदीना की यात्रा (हिजरी संवत् की शिरुवात) की।
  • 8 जून 632 ई. – हजरत मोहम्मद की मृत्यु हुई।
  • 641 ई. – हर्ष वर्धन ने अपने दूत चीन भेजे।
  • 645 ई. – ह्वेनसांग बापस चीन लौट गया।
  • 661 ई. – हजरत अली की हत्या।
  • 680 ई. – कर्बला (इराक) में हुसैन की हत्या।
  • 712 ई. – मो. बिन कासिम (अरबों) का सिंध (भारत) पर आक्रमण।
  • 752 ई. – दन्तिदुर्ग ने राष्ट्रकूट राजवंश की स्थापना की।
  • 973 ई. – कल्याणी के चालुक्य तैलप द्वितीय ने राष्ट्रकूट राज्य पर अधिकार कर लिया।
  • 1117 ई. – विष्णुवर्धन ने बेल्लूर में चेल्ला केशव मंदिर का निर्माण कराया।
  • 1333 ई. – अफ्रीकी देश मोरक्को का निवासी यात्री इब्नबतूता दिल्ली पहुँचा।
  • मई 1498 ई. में बास्कोडिगामा भारत आया और भारत  व यूरोप के बीच समुद्री मार्ग की खोज की।
  • 1505 ई. में  फ्रांसिस द् अल्मीडा पुर्तगाली गवर्नर के रूप में भारत आया।
  • 1509 ई. में  अलफांसो द् अलबुकर्क पुर्तगाली गवर्नर के रूप में भारत आया।
  • 1510 ई. में पुर्तगाली गवर्नर अलबुकर्क ने बीजापुर के यूसुफ आदिल शाह से गोवा को जीता।
  • 1539 ई. में करतारपुर में गुरुनानक जी की मृत्यु हो गई।
  • 1540 ई. में शेरशाह सूरी शासक बना।
  • 1545 ई. में शेरशाह के मकबरे का निर्माण हुआ।
  • 1556 ई. में अकबर मुगल शासक बने।
  • 5 नवंबर 1956 को पानीपत की दूसरी लड़ाई हुई।
  • 1557 ई. में गोवा के पादरियों (पुर्तगाली) द्वारा भारत में पहली पुस्तक छापी गई।
  • 1563 ई. में अकबर ने तीर्थयात्रा कर समाप्त किया।
  • 1564 ई. में अकबर ने जजिया कर समाप्त किया।
  • 1576 ई. में हल्दीघाटी का युद्ध हुआ।
  • 1583 ई. में अकबर ने इलाही संवत् की शुरुवात की।
  • 31 दिसंबर 1600 को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी को अधिकार पत्र दिया।
  • 1606 ई. में जहाँगीर ने सिक्खों के गिरु अर्जुन देव जी को मरवा दिया।
  • अप्रैल 1609 ई. में मुगल दरबार में पहुँचने वाला पहला अंग्रेज कैप्टन हॉकिंस (जेम्स प्रथम का दूत) बना।
  • 10 अप्रैल 1627 को शिवाजी का जन्म शिवनेर के किले में हुआ।
  • 1632 ई. में गोलकुण्डा के सुल्तान ने अंग्रेजों को एक सुनहरा फरमान जारी किया।
  • 1642 ई. में ऐबेल तस्मान ने आस्ट्रेलिया की खोज की।
  • 1644 ई. में बैरोमीटर का आविष्कार ई. टौरसेली (इटली) ने किया।
  • 1656 ई. में घड़ी (पेंडुलम) का आविष्कार क्रिश्चियन हयूगेंस (नीदरलैंड) ने किया।
  • 1661 ई. में पुर्तगाली राजकुमारी कैथरीन ब्रिगेंजा का विवाह ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स द्वितीय से हुआ। इस विवाह में बम्बई दहेज स्वरूप चार्ल्स द्वितीय को दे दी गई।
  • 22 जून 1665 को पुरंदर की संधि हुई।
  • 8 फरवरी 1666 को सूरत की पहली लूट हुई।
  • 1666 ई. में गुरु गोविंद सिंह का जन्म पटना में हुआ था।
  • 1668 ई. में चार्ल्स द्वितीय ने बम्बई ईस्ट इंडिया कंपनी को किराए पर दे दी।
  • 6 जून 1674 को रायगढ़ में शिवाजी का राज्याभिषेक हुआ।
  • 1674 ई. में फ्रांसिस मार्टिन ने पांडिचेरी की स्थापना की।
  • 1684 ई. में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने बम्बई में एक प्रिंटिंग प्रेस स्थापित की।
  • 1699 ई. में वैशाखी के दिन गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की।
  • 1725 ई. में घड़ी (यांत्रिक) का आविष्कार आई सिंग व लियांग सेन (चीन) ने किया।
  • 1748 ई. में ए-ला-शापेल की संधि से आस्ट्रिया के उत्तराधिकार युद्ध की समाप्ति हुई।
  • 1750 ई. – अशोक के शिलालेखों की खोज पाद्रेटी फैन्थेलर ने की।
  • 20 जून 1756 को कालकोठरी की घटना हुई।
  • 9 फरवरी 1757 को अलीनगर की संधि हुई।
  • 13 मार्च 1757 को क्लाइव और वाटसन ने चन्द्रनगर फ्रांसीसियों से छीना।
  • 23 जून 1757 को प्लासी की लड़ाई हुई।
  • 1757 ई. में प्लासी का युद्ध जीतने के बाद राबर्ट क्लाइव को बंगाल का गवर्नर बनाया गया।
  • 1759 ई. में अंग्रेजों व डचों के बीच हुए वेदरा के युद्ध में डचों का भारत से पतन हो गया।
  • 1760 ई. में वांडिवाश की लड़ाई में अंग्रेजों ने सर आयरकूट के नेतृत्व में फ्रांसीसी सेना को बुरी तरह पराजित किया।
  • 25 फरवरी 1760 को राबर्ट क्लाइव बापस इंग्लैंड चला गया।
  • 14 जनवरी 1761 को पानीपत का तीसरा युद्ध हुआ।
  • 1761 ई. में हैदर अली मैसूर का शासक बना।
  • 1761 ई. में अंग्रेजों ने पांडिचेरी को फ्रांसीसियों से छीन लिया।
  • 22 अक्टूबर 1764 को बक्सर का युद्ध हुआ।
  • 1765 ई. में बंगाल में द्वैध शासन लगाया गया।
  • 1766 ई. में आधुनिक भारतीय प्रेस की शुरुवात हुई।
  • 1769 ई. में स्टीम इंजन (कंडेंसर) का आविष्कार जेम्स वॉट (स्कॉटलैंड) ने किया।
  • निकोलस कुगनाट (फ्रांस) ने 1769 ई. में कार (वाष्प) का आविष्कर किया।
  • 1769 ई. में कप्तान कुक ने आस्ट्रेलिया की खोज की।
  • 1774 ई. में वारेन हेंस्टिंग्स बंगाल का गवर्नर जनरल बना।
  • 1774 ई. में कलकत्ता में एक सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना की गई।
  • 1 मार्च 1776 को पुरंदर की संधि हुई।
  • 1780 ई. में जेम्स आगस्टस हिक्की ने भारत के पहले समाचार पत्र ‘द् बंगाल गजट’ का प्रकाशन शुरु किया। यह अंग्रेजी भाषा का पत्र था।
  • 1781 ई. में कलकत्ता में पहले मदरसे की स्थापना हुई।
  • 1782 ई. में जोनाथन डंकन ने वाराणसी में संस्कृत विद्यालय की स्थापना की।
  • 1782 ई. में द्वितीय आंग्ल मूसूर युद्ध में हैदर अली की मृत्यु हो गई।
  • 1784 ई. में विलियम जोंस ने एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बंगाल की स्थापना की।
  • 1787 ई. में मेरिलिबॉन क्रिकेट क्लब बना।
  • 1799 ई. में  चतुर्थ आंग्ल मैसूर युद्ध में टीपू सुल्तान की मृत्यु हो गई।
  • 1800 ई. में विद्युत बैटरी का आविष्कार अलेसांड्रो वोल्टा (इटली) ने किया।
  • 25 अप्रैल 1809 को महाराजा रणजीत सिंह और चार्ल्स मेटकॉफ के बीच अमृतसर की संधि हुई।
  • मार्च 1816 में अंग्रेजों व गोरखों के बीच संगोली की संधि हुई।
  • 1826 ई. में सैमुअल ब्राउन (ब्रिटेन) ने कार (आन्तरिक दहन) का आविष्कर किया।
  • 1826 ई. में भारत के पहले हिंदी समाचार पत्र उदन्त मार्तण्ड प्रकाशन प्रारंभ हुआ।
  • 1829 ई. में लार्ड विलियम बैंटिंग ने सती प्रथा को समाप्त कर दिया।
  • 1830 ई. में बेंटिंग ने ठगी प्रथा का अंत किया।
  • 1833 ई. में अल्फ्रेड नोबल का जन्म स्टॉकहोम (स्वीडन) में हुआ था।
  • 1834 ई. में चार्ल्स बैवेज (ब्रिटेन) ने कम्प्यूटर का आविष्कार किया।
  • 1835 ई. में असम राइफल्स की स्थापना की गई।
  • 1837 ई. – अशोक के शिलालेखों को पढ़ने में पहली सफलता जेम्स प्रिंसेप को मिली।
  • 1839 ई. में साईकल का आविष्कार के. मैकमिलन (सकॉटलैंड) ने किया।
  • 7 जून 1839 को महाराजा रणजीत सिंह की मृत्यु हो गई।
  • 1843 ई. से भारत में रविवार की छुट्टी की शुरुवात हुई।
  • 9 मार्च 1846 को लाहौर की संधि हुई।
  • 29 मार्च 1849 को पंजाब को ब्रिटिश साम्राज्य में मिला लिया गया।
  • 16 अप्रैल 1853 को भारत में पहली रेल (मालगाड़ी) बम्बई से ठाणे के बीच चली।
  • 1854 ई. में लोक सेवा विभाग की स्थापना हुई।
  • 1854 ई. में डलहौजी ने शिक्षा सुधारों में वुड डिस्पैच को लागू किया।
  • 1855 ई. में स्टील निर्माण हेनरी बेसेमर (ब्रिटेन) ने किया।
  • 1856 ई. में अवध पर कुशासन का आरोप लगाकर ब्रिटिश साम्राज्य में मिला लिया।
  • 1856 ई. में तोपखाने के मुख्यालय को कलकत्ता से मेरठ स्थानांतरित किया।
  • लार्ड कैनिंग के समय 1856 में ही विधवा पुनर्विवाह अधिनियम लागू हुआ।
  • 8 अप्रैल 1857 को मंगल पाण्डे के फाँसी दे दी गई।
  • 1857 ई. में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के पद का सृजन किया गया।
  • भारत शासन अधिनियम 1858 द्वारा मुगल बादशाह के पद को समाप्त कर दिया गया।
  • 1860 ई. में वाटर पोलो की शुरुवात इंग्लैंड में हुई।
  • 1861 ई. में इंडियन काउंसिल एक्ट पारित हुआ।
  • 1863 ई. में सत्येंद्रनाथ टैगोर लंदन में सिविल सेवा परीक्षा पास करने वाले पहले भारतीय बने।
  • 1863 ई. में हेनरी ड्यूनेट ने जेनेवा (स्विजरलैंड) में रेडक्रास की स्थापना की।
  • 1866 ई. में उड़ीसा में भयंकर अकाल पड़ा।
  • 1867 ई. में अल्फ्रेड नोबल ने डायनामाइड की खोज की।
  • 15 से 19 मार्च 1877 के बीच पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड व आस्ट्रेलिया के बीच खेला गया।
  • 2 अक्टूबर 1869 को महात्मा गाँधी जी का जन्म हुआ।
  • 1872 ई. में कृषि विभाग की स्थापना हुई।
  • 1872 ई. में लॉर्ड मेयो में अजमेर में मेयो कॉलेज की स्थापना की।
  • लार्ड मेयो के कार्यकाल में सन् 1872 ई. में भारत में पहली बार जनगणना हुई।
  • 1872 ई. में एक अफगान में चाकू मार कर लॉर्ड मेयो की हत्या कर दी।
  • 1873 ई. में मोटर (डी. सी.) का आविष्कार जेनोब ग्रामे (बेल्जियम) ने किया।
  • 1 जनवरी 1877 को दिल्ली दरबार का आयोजन और ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया को कैसर-ए-हिंद की उपाधि दी।
  • 1881 ई. में प्रथम कारखाना अधिनियम आया।
  • 1881 ई. में भारत में सर्वप्रथम नियमित जनगणना करवाई गई।
  • 1882 ई. में लॉर्ड रिपन ने वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट को समाप्त कर दिया।
  • 1885 ई. में कार्ल बेंज (जर्मनी) ने कार (पेट्रोल) का आविष्कार किया।
  • 28 दिसम्बर 1885 को ए. ओ. ह्यूम ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना की।
  • 1888 ई. में मोटर (ए.सी.) का आविष्कार निकोला टेस्ला (यू. एस. ए.) ने किया।
  • 1888 ई. में साईकल टायर का आविष्कार जॉन डनलप (ब्रिटेन) ने किया।
  • 1891 ई. में लॉर्ड लैंसडाउन के समय दूसरा कारखाना अधिनियम लाया गया।
  • 1891 ई. में बास्केटबॉल खेल का आविष्कार अमेरिका में जेम्स स्मिथ ने किया।
  • 1894 ई. में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की स्थापना हुई।
  • 1895 ई. में डीजल इंजन का आविष्कार रुडोल्फ डीजल (जर्मनी) ने किया।
  • 1896 में आधुनिक ओलंपिक खेल प्रतियोगिता की शुरुवात हुई।
  • 1900 ई. में लाउडस्पीकर का आविष्कार होरेस शार्ट (ब्रिटेन) ने किया।
  • 1901 ई. में नोबेल पुरस्कारों की स्थापना की गई।
  • 1904 ई. में भारतीय विश्वविद्यालय अधिनियम पास किया गया।
  • 1904 ई. में लॉर्ड कर्जन ने भारतीय पुरातत्व विभाग की स्थापना की।
  • 20 जुलाई 1905 को बंगाल विभाजन का निर्णय लिया गया।
  • 16 अक्टूबर 1905 ई. से बंगाल का विभाजन प्रभावी हुआ।
  • 1906 ई. में मुस्लिम लीग की स्थापना हुई।
  • 1909 ई. में मार्ले मिंटो सुधार अधिनियम आया।
  • 1911 ई. में ऑटो पायलेट का आविष्कार चार्ल्स कैटरिंग (यू.एस. ए.) ने किया।
  • 1911 ई. में नॉर्वे के एमंडसेन दक्षिणी ध्रुव पर पहुँचने वाले पहले व्यक्ति बने।
  • 12 दिसंबर 1911 को जॉर्ज पंचम के स्वागत के लिए दिल्ली में भव्य दरबार का आयोजन किया गया। इसी में बंगाल विभाजन को रद्द करने व भारत की राजधानी दिल्ली से कलकत्ता लाने की घोषणा की गई।
  • 1912 ई. में भारत की राजधानी दिल्ली बनी।
  • 23 दिसंबर 1912 को दिल्ली में लॉर्ड हार्डिंग पर बम फेंका गया।
  • 11 अप्रैल 1919 को अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना हुई।
  • 1913 ई. में रवींद्रनाथ टैगोर साहित्य का नोबल पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय व एशियन बने।
  • 28 जुलाई 1914 को प्रथम विश्व युद्ध की शुरुवात हुई।
  • 1916 ई. में कांग्रेस का एकीकरण व मुस्लिम लीग से समझौता हुआ।
  • 1916 ई. में पूना में महिला विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
  • 1917 ई. में शिक्षा पर सैडलर आयोग का गठन किया गया।
  • 1917 ई. में पुलित्जर पुरस्कार की शुरुवात हुई।
  • इंटरनेशनल कमेटी ऑफ रेड क्रॉस को 1917 ई. में शांति का नोबल पुरस्कार प्राप्त (पहली बार) हुआ।
  • 11 नवंबर 1918 को प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति हुई।
  • 1919 ई. में रौलेट एक्ट पारित हुआ।
  • 13 अप्रैल 1919 को जलियाँवाला बाग हत्याकांड हुआ।
  • नवंबर 1921 ई. में प्रिंस ऑफ वेल्स ने भारत की यात्रा की।
  • 1921 ई. में मोपला विद्रोह हुआ।
  • 1921 ई. में एम. एन. राय ने कम्युनिस्ट पार्टी का गठन किया।
  • 5 फरवरी 1922 को चौरी चौरा कांड हुआ।
  • 1922 ई. में लंदन और इलाहाबाद में एक साथ सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन किया गया।
  • 1922 ई. में विश्वभारतीय विश्वविद्यालय ने कार्य करना प्रारंभ किया।
  • 1925 ई. में विश्व पर्यटन संगठन की स्थापना हुई।
  • 9 अगस्त 1925 को काकोरी ट्रेन डकैती काण्ड हुआ।
  • 1925 ई. में जॉर्ज बर्नार्ड शॉ को साहित्य का नोबल प्राप्त हुआ।
  • 1926 ई. में इंटरनेशनल टेबल टेनिस एसोसिएशन की स्थापना इंग्लैंड में हुई।
  • 1927 ई. में टेबल टेनिस विश्व चैंपियनशिप का पहला मैच हुआ।
  • 3 फरवरी 1928 को साइमन कमीशन बम्बई पहुँचा।
  • 8 अप्रैल 1929 को असम्बली हॉल में बम फेंकने की घटना।
  • 1929 ई. में ऑस्कर पुरस्कारों की शुरुवात हुई।
  • 26 जनवरी 1930 को स्वतंत्रता दिवस मनाने की घोषणा की गई।
  • 12 मार्च 1930 को गाँधी जी ने डाण्डी यात्रा की शुरुवात की।
  • 1930 ई. में राष्ट्रमण्डल खेलों की शुरुवात हेमिल्टन (कनाडा) में की गई।
  • 1930 ई. में चंद्रशेखर वेंकट रमन को रमन प्रभाव  के लिए भौतिकी का नोबल पुरस्कार प्राप्त हुआ।
  • 12 नवंबर 1930 को लंदन में प्रथम गोलमेज सम्मेलन का आयोजन हुआ।
  • 4 मार्च 1931 को गाँधी इरविन समझौते पर हस्ताक्षर कर सविनय अवज्ञा आंदोलन को समाप्त किया गया।
  • 23 मार्च 1931 को भगत सिंह को फाँसी दी गई।
  • 1931 ई. में लॉर्ड वेलिंगटन भारत का वायसराय बना।
  • 7 सितंबर 1931 को द्वितीय गोलमेज आंदोलन की शुरुवात हुई।
  • 3 जनवरी 1932 को गाँधी जी द्वरा दोबारा सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरुवात की गई।
  • 1 अप्रैल 1935 को रिचर्व बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना।
  • 4 अगस्त 1935 ई. को ब्रिटिश सरकार द्वारा भारत शासन अधिनियम 1935 लाया गया।
  • 1936 ई। में लॉर्ड लिनलिथगो भारत का गवर्नर जनरल बना।
  • 19 फरवरी 1938 को कांग्रेस के हरिपुरा अधिवेशन में सुभष चंद्र बोस को कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया।
  • 27 जुलाई 1939 को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का गठन किया गया।
  • 1 सितंबर 1939 को द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुवात हुई
  • 1944 ई. में लार्ड वेबेल को भारत का गवर्नर जनरल बनाया गया।
  • 1944 में इंटरनेशनल कमेटी ऑफ रेड क्रॉस को शांति का नोबल पुरस्कार प्राप्त (दूसरी बार) हुआ।
  • 7 दिसंबर 1944 को अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन की स्थापना हुई।
  • 22 मार्च 1945 को अरब लीग की स्थापना काहिरा (मिश्र) में हुई।
  • 16 अप्रैल 1945 को संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन की स्थापना हुई।
  • जुलाई 1945 में विश्व का पहला परमाणु परीक्षण अमेरिका ने ह्वाइट सैंडस में किया।
  • 2 सितंबर 1945 को द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति हुई।
  • 27 दिसंबर 1945 ई. को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना हुई।
  • 24 अक्टूबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना हुई।
  • 3 अप्रैल 1946 ई. को अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय की स्थापना हेग (नीदरलैंड) में की गई।
  • 1946 ई. में भारत में होम गार्ड्स की स्थापना हुई।
  • 4 नवंबर 1946 को यूनेस्को की स्थापना हुई।
  • 9 दिसंबर 1946 को भारतीय संविधान सभा की पहली बैठक हुई।
  • 24 मार्च 1947 को लार्ड माउंटबेटन भारत का गवर्नर जनरल बना।
  • 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ।
  • 15 अगस्त 1947 को जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री बने।
  • 29 अगस्त 1947 को संविधान की प्रारूप समिति का गठन किया गया।
  • 26 अक्टूबर 1947 को राजा हरिसिंह ने विलय-पत्र पर हस्ताक्षर किए।
  • 17 मार्च 1948 ई. को अंतर्राष्ट्रीय सामुद्रिक व्यापार संगठन की स्थापना हुई।
  • 6 अप्रैल 1948 को भारत की प्रथम औद्योगिक नीति की घोषणा की गई।
  • 7 अप्रैल 1948 को विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना हुई।
  • 10 अगस्त 1948 को हॉ. होमी जहाँगीर भाभा की अध्यक्षता में परमाणु ऊर्जा आयोग की स्थापना हुई।
  • 1948 ई. में नेशनल कैडेट कोर (NCC) की स्थापना की गई।
  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का राष्ट्रीयकरण 1 जनवरी 1949 ई. को किया गया।
  • 4 अप्रैल 1949 को नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन (नाटो) की स्थापना हुई।
  • 29 नवंबर 1949 ई. को भारतीय संविधान बनकर तैयार हुआ।
  • 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान पूर्णतः लागू हुआ।।
  • 26 जनवरी 1950 को डॉ. राजेंद्र प्रसाद भारत के पहले राष्ट्रपति बने।
  • 15 जनवरी 1950 को योजना आयोग का गठन किया गय।
  • 1951 ई. में विश्व मौसम विज्ञान संगठन की स्थापना हुई।
  • 4 मार्च 1951 को एशियाई खेलों की शुरुवात नई दिल्ली में हुई।
  • 3 अप्रैल 1952 को राजयसभा का गठन किया गया।
  • 13 मई 1952 को लोकसभा की पहली बैठक हुई।
  • 1952 ई. में कलिंग पुरस्कार की शुरुवात की गई।
  • 1953 ई. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यू जी सी) की स्थापना की गई।
  • 1954 ई. में पहली बार भारत रत्न सम्मान प्रदान किया गया।
  • 1 जुलाई 1955 को इम्पीरियल बैंक का राष्ट्रीयकरण कर उसका नाम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कर दिया गया।
  • हिन्दू विवाह कानून (Hindu Marriage Act) 1955 में आया।
  • भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की स्थापना 1 सितंबर 1956 को की गई।
  • 1956-57 ई. में मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी की शुरुवात की गई।
  • 29 जुलाई 1957 ई. को अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण की स्थापना हुई।
  • 1957 में कम्प्यूटर की भाषा फॉरट्रान का विकास।
  • अप्रैल 1957 में फिलिपींस सरकार ने रैमन मैग्सेसे पुरस्कार की स्थापना की।
  • 1 जनवरी 1958 को यूरोपीय संघ की स्थापना हुई।
  • 2 फरवरी 1959 को रूस ने अपना पहला चंद्र मिशन भेजा।
  • 2 अक्टूबर 1959 को भारत में पंचायती राज व्यवस्था की शुरुवात की गई।
  • 1960 ई. में पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) की स्थापना बगदाद में हुई।
  • 1961 ई. में गुटनिरपेक्ष देशों का पहले शिखर सम्मेलन का आयोजन बेलग्रेड में हुआ।
  • 1961 में अर्जुन पुरस्कार की शुरुवात की गई।
  • एक कानून के द्वारा 1961 ई. में दहेज प्रथा को गैर कानूनी घोषित किया गया।
  • 13 मई 1962 को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राष्ट्रपति बने।
  • 1962 ई. में भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान समिति का गठन हुआ।
  • अक्टूबर 1962 में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) का गठन किया गया।
  • 1963 ई. में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र की स्थापना तिरुवनंतपुरम में की गई।
  • 21 नवंबर 1963 को भारत का पहला साउंडिंग रॉकेट ‘नाइक एपाश‘ प्रक्षेपित किया गया।
  • 9 जून 1964 को लालबहादुर शास्त्री भारत के प्रधानमंत्री बने।
  • 1965 ई. में सीमा सुरक्षा बल की स्थापना की गई।
  • 11 जनवरी 1966 को लालबहादुर शास्त्री की ताशकंद में मृत्यु हो गई।
  • 24 जनवरी 1966 को इंदिरा गाँधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
  • 1966 में इंटरनेशनल कमेटी ऑफ रेड क्रॉस को शांति का नोबल पुरस्कार प्राप्त (तीसरी बार) हुआ।
  • 1967 ई. में विश्व बौद्धिक सम्पदा संगठन की स्थापना हुई।
  • 3 दिसंबर 1967 को पहला हार्ट ट्रांसप्लांट दक्षिण अफ्रीका के डॉ. क्रिश्चियान बर्नार्ड ने किया।
  • 1968 ई. में सुमित्रानंदन पंत को चिदम्बरा (हिन्दी) के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला।
  • 1968 ई. में हरगोविंद खुराना को जीन के संश्लेषण हेतु चिकित्सा का नोबल पुरस्कार प्राप्त हुआ।
  • 1969 में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की स्थापना की गई।
  • 20 जुलाई 1969 को मानव ने चांद पर पहला कदम रखा।
  • 15 अगस्त 1969 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) की स्थापना हुई।
  • 1969 ई. में मान बुकर पुरस्कार (साहित्य का नोबल नाम से प्रसिद्ध) की शुरुवात हुई।
  • 1971 में पहले एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आयोजन मेलबर्न में इंग्लैंड व आस्ट्रेलिया के बीच किया गया।
  • 3 जुलाई 1972 को शिमला समझौता हुआ।
  • स्टॉकहोम अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन का आयोजन 1972 ई. में किया गया।
  • 18 मई 1974 को भारत ने अपना पहला स्वदेशी परीक्षणीय परमाणु विस्फोट पोखरण (राजस्थान) में किया।
  • 1974 ई. में  नियम बनाया गया कि मरणोपरांत किसी को नोबल पुरस्कार नहीं दिया जाएगा।
  • 19 अप्रैल 1975 को स्वदेशी तकनीक से विकसित भारत का पहला उपग्रह आर्यभट्ट स्थापित किया गया। कब क्या हुआ ।
  • 1975 ई. में यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी की स्थापना हुई।
  • 24 मार्च 1977 को मोरारजी देसाई भारत के प्रधानमंत्री बने।
  • 1977 ई. में जनता पार्टी की सरकार ने भारतरत्न व पद्म पुरस्कारों पर रोक लगा दी।
  • 25 जुलाई 1978 को विश्व के पहले परखनली शिशु लुइस ब्राउन का जन्म हुआ।
  • 3 अक्टूबर 1978 को भारत की पहली परखनली शिशु दुर्गा का जन्म हुआ।
  • 1978 ई. में तट रक्षा बल (कोर्ट गार्ड्स) की स्थापना हुई। कब क्या हुआ ।
  • 28 जुलाई 1979 को चौधरी चरण सिंह भारत क प्रधानमंत्री बने।
  • 1979 ई. में मदर टैरेसा को शांति का नोबल प्राप्त हुआ। कब क्या हुआ ।
  • 14 जनवरी 1980 को इंदिरा गाँधी भारत की प्रधानमंत्री बनीं।
  • 1980 ई. में कांग्रेस सरकार ने भारतरत्न सम्मान और पद्म पुरस्कारों को पुनः शुरु किया।
  • 1980 ई. में मदर टैरेसा को भारतरत्न से सम्मानित किया गया।
  • 15 अगस्त 1982 को भारत में पहली बार दूरदर्शन पर रंगीन कार्यक्रम का प्रसारण किया गया।
  • 1983 ई. में ताजमहल को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में डाला गया।
  • 1983 ई. में आगरा के किले को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में डाला गया।
  • अजंता व एलोरा की गुफाओं को 1984 ई. में यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में डाला गया।
  • 1983 ई. में एस. चंद्रशेखर को चंद्रशेखर सीमा के लिए भौतिकी का नोबल पुरस्कार प्राप्त हुआ।
  • 1983 ई. में भारत ने अंटार्किटिका में अपना पहला शोध केंद्र दक्षिणी गंगोत्री स्थापित किया।
  • 3 अप्रैल 1984 को राकेश शर्मा अंतरिक्ष में पहुँचने वाले पहले ( विश्व के 139 वें व्यक्ति) भारतीय बने।
  • 1984 ई. में कोणार्क (ओडिशा) के सूर्य मंदिर को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया। कब क्या हुआ ।
  • 1984 ई. में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड्स की स्थापना की गई।
  • 31 अक्टूबर 1984 को इंदिरा गाँधी की हत्या हो गई।
  • 31 अक्टूबर 1984 को राजीव गाँधी भारत के प्रधानमंत्री बने।
  • 7-8 दिसंबर 1985 को दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ (सार्क) की स्थापना हुई।
  • 1985 ई. में सार्क का पहला शिखर सम्मेलन ढाका (बांग्लादेश) में हुआ।
  • 1985 में द्रोणाचार्य पुरस्कार की शुरुवात की गई। कब क्या हुआ ।
  • 1986 ई. में फतेहपुर सीकरी को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया।
  • 2 दिसंबर 1989 को वी. पी. सिंह भारत के प्रधानमंत्री बने।
  • 1990 ई. में पुरुषों के कबड्डी मैच को एशियाई खेलों में शामिल किया गया।
  • 10 नवंबर 1990 को चंद्रशेखर भारत के प्रधानमंत्री बने। कब क्या हुआ ।
  • 21 जून 1991 को पी. वी. नरसिम्हाराव भारत के प्रधानमंत्री बने।
  • 1991-92 में राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार की शुरुवात की गई।
  • 1993 ई. में कुतुबमीनार व हुमायूं के मकबरे को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया।
  • 1994 ई. में गैबोन ने ओपेक की सदस्यता त्याग दी। कब क्या हुआ ।
  • 1 जनवरी 1995 को विश्व व्यापार संगठन की स्थापना हुई।
  • 1995 में अंतर्राष्ट्रीय गाँधी शांति पुरस्कार की शुरुवात हुई।
  • 16 मई 1996 को अटल बिहारी वाजपेयी भारत के प्रधानमंत्री बने (पहली बार)।
  • 1 जून 1996 को एच. डी. देवगौड़ा भारत के प्रधानमंत्री बने।
  • 24 अगस्त 1996 को भारत को आसियान का पूर्ण संवाद सहभागी बना लिया गया।
  • 21 अपर्लै 1997 को आई. के. गुजराल भारत के प्रधानमंत्री बने।
  • 17 सितंबर 1997 को कलपक्कम मिनी रिएक्टर (कामिनी) ने काम करना शुरु किया।
  • 19 मार्च 1998 को अटल बिहारी वाजपेयी भारत के प्रधानमंत्री बने।
  • 28 मार्च 1998 को सी-डैक के वैज्ञानिकों ने सुपर कम्प्यूटर परम-10000 का निर्माण किया।
  • 11 व 13 मई 1998 को राजस्थान के पोखरण में दूसरा परमाणु परीक्षण (शक्ति-98) किया गया।
  • 1998 ई. में अमर्त्य सेन को कल्याणकारी अर्थशास्त्र के लिए अर्थशास्त्र का नोबल प्राप्त हुआ।
  • 13 अक्टूबर 1999 को अटल बिहारी वाजपेयी भारत के प्रधानमंत्री बने।
  • जून 2001 में ब्रह्मोस मिसाइल का पहला परीक्षण किया गया।
  • 2001 ई. में लाल किले को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया।
  • 2001 ई. में वी एस नायपाल को साहित्य का नोबल पुरस्कार प्राप्त हुआ।
  • 1 जनवरी 2002 को यूरो का चलन प्रारंभ हुआ।
  • 2002 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण पर्यटन वर्ष के रूप में घोषित किया गया।
  • 2002 ई. में ध्यानचंद पुरस्कार की शुरुवात की गई।
  • 1 फरवरी 2003 को कल्पना चावला की मृत्यु हुई। कब क्या हुआ ।
  • 2003 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ जल वर्ष के रूप में घोषित किया गया।
  • 15 दिसंबर 2003 को सशस्त्र सीमा बल (SSB) का गठन किया गया।
  • 22 मई 2004 को डॉ. मनमोहन सिंह भारत के प्रधानमंत्री बने।
  • 2004 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय चावल वर्ष के रूप में घोषित किया गया।
  • 2004 ई. में छत्रपति शिवाजी टर्मिनल को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में डाला गया।
  • 16 फरवरी 2005 को क्योटो प्रोटोकॉल लागू हुआ। कब क्या हुआ ।
  • 1 अगस्त 2005 को आई सी सी का मुख्यालय लॉर्ड्स से दुबई में स्थानांतरित किया गया।
  • 2007 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय डॉल्फिन वर्ष के रूप में घोषित किया गया।
  • 2008 में इंडोनेशिया ने ओपेक की सदस्यता त्याग दी। कब क्या हुआ ।
  • 22 अक्टूबर 2008 को भारत ने अपना पहला चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-1′ लांच किया।
  • कोपेनहेग शिखर सम्मेलन का आयोजन 2009 में हुआ।
  • 2009 में वेंकटरमण रामकृष्ण को रसायन विज्ञान का नोबल पुरस्कार प्राप्त हुआ।
  • 2009 में ब्राजील, रूस, इंडिया, चीन ने मिलकर एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन ब्रिक (BRIC) की स्थापना की। कब क्या हुआ ।
  • 16 जून 2009 को BRIC का पहला शिखर सम्मेलन येकेटरिनबर्ग (रूस) में हुआ।
  • 15 अप्रैल 2010 को ब्राजीलिया में हुए BRIC के दूसरे शिखर सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीका को सदस्य बनाने पर सहमति बनी।
  • 14 अप्रैल 2011 को चीन में हुए ब्रिक्स के तीसरे सम्मेलन में पहली बार दक्षिण अफ्रीका सम्मिलित हुआ। कब क्या हुआ ।
  • 26 मई 2014 को नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने (पहली बार)
  • 15-16 जुलाई 2014 को फोर्टालेजा (ब्राजील) में हुए ब्रिक्स सम्मेलन में ब्रिक्स विकास बैंक स्थापित करने को सहमति बनी। कब क्या हुआ ।
  • 21 अगस्त 2014 को डिजिटल इंडिया की शुरुवात हुई।
  • 24 सितंबर 2014 को भारत के मंगल मिशन (मंगलयान) ने मंगल की कक्षा में प्रवेश किया।
  • 2014 ई में कैलाश सत्यार्थी को शांति का नोबल पुरस्कार प्राप्त हुआ।
  • 2014 ई में पाकिस्तान की मलाला यूसुफजई शांति का नोबल पुरस्कार प्राप्त करने वाली सबसे कम उम्र की व्यक्ति बनीं।
  • 8 नवंबर 2016 को भारत में नोटबंदी हुई। कब क्या हुआ ।
  • 2016 ई. में नालंदा को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया।
  • 1 जुलाई 2017 को GST लागू हुआ।
  • 14 फरवरी 2019 को पुलवामा अटैक हुआ।
  • 30 मई 2019 को नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने (दूसरी बार)।
  • 2019 के अंत में कोरोना वायरस फैला।
  • 22 मार्च 2020 को कोरोना महामारी के कारण भारत में जनता कर्फ्यू लगाया गया।
  • 23 मार्च 2020 को कोरोना महामारी के कारण भारत में कर्फ्यू लगाया गया।
  • 24 फरवरी 2022 को रूस-यूक्रेन युद्ध शुरु हुआ।
  • 8 सितंबर 2022 को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु।
(Visited 201 times, 1 visits today)
इसे भी पढ़ें  भारत की प्रमुख प्रतिमाएं | Important Statues in India

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!