भारत में कितने राज्य हैं

states of india

‘भारत में कितने राज्य हैं’ से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न ये हैं –

  • भारत में कितने राज्य हैं ?
  • देश में कुल कितने राज्य हैं?
  • वर्तमान में वर्तमान में कितने राज्य हैं ?
  • वर्तमान में देश में कुल कितने राज्य हैं ?
  • भारत में कितने राज्य व केंद्रशासित प्रदेश हैं ?
  • भारत में वर्तमान में कितने राज्य व केंद्रशासित प्रदेश हैं ?

यह ऐसा सवाल है जिसका उत्तर कुछ सालों के अंतराल से बदलता रहता है। यही वजह है कि बिना जानकारी के लोग इस पर बहस करना शुरु कर देते हैं। दरअसल उनके उत्तर भी गलत नहीं होते। परंतु वे पुराने होने के कारण बदल चुके होते हैं। इसी लिए देश व विश्व के साथ जुड़े रहने के लिए निरंतर जानकारी एकत्र करते रहना आवश्यक है।

उत्तर – वर्तमान में भारत में कुल 28 राज्य व 8 केंद्रशासित प्रदेश हैं।

भारत के राज्य –

31 अक्टूबर 2019 को जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा समाप्त कर दिया गया। इसके स्थान पर दो केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख अस्तित्व में आए। इसी के साथ भारत में राज्यों की संख्या 28 हो गई।

आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पं. बंगाल

इसे भी पढ़ें  हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान

भारत के केंद्रशासित प्रदेश –

31 अक्टूबर 2019 को जम्मू – कश्मीर व लद्दाख के केंद्रशासित प्रदेश बनने के बाद देश में केंद्रशासित प्रदेशों की संख्या 9 हो गई थी। बाद में दो केंद्रशासित प्रदेशों ‘दमन व दीव’ और ‘दादर व नगर हवेली’ को मिलाकर एक कर दिया गया है। इसकी राजधानी दमन है। इसके बाद  26 जनवरी 2020 से भारत में केंद्रशासित प्रदेशों की संख्या 8 हो गई। विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

  • अंडमान निकोबार द्वीप समूह
  • चंड़ीगढ़
  • दादरा व नांगर हवेली और दमन व दीव
  • दिल्ली
  • जम्मू – कश्मीर
  • लद्दाख
  • लक्षदीप
  • पदुच्चेरी

इससे पहले की स्थिति –

दरअसल 2 जून 2014 को तेलंगाना राज्य के बनने के बाद भारत में 29 राज्य हो गए थे। साथ ही देश में केंद्रशासित प्रदेशों की संख्या 7 थी। इसके बाद अगस्त 2019 से जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को समाप्त करने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। इसके प्रक्रिया के फलस्वरूप अक्टूबर 2019 तक जम्मू – कश्मीर का राज्य का दर्जा समाप्त कर दो केंद्र शासित प्रदेशों का निर्माण किया गया। इसके बाद भारत में राज्यों की संख्या 29 से 28 रह गई। दो केंद्रशासित प्रदेशों ‘जम्मू व कश्मीर’ और ‘लद्दाख’ के बढ़ने के बाद केंद्रशासित प्रदेश 9 हो गए। इसके बाद केंद्र सरकार ने दो केंद्रशासित प्रदेश ‘दमन व दीव’ और ‘दादर व नागर हवेली’ को एक में मिला दिया। इसके बाद भारत में केंद्रशासित प्रदेशों की संख्या 8 हो गई।

(Visited 1,187 times, 1 visits today)
error: Content is protected !!