भारत के प्रमुख व्यक्ति (Important Persons of India)

‘भारत के प्रमुख व्यक्ति’ शीर्षक के इस लेख में भारत के सबसे प्रमुख व्यक्तियों को स्थान दिया गया है। कहते हैं कि किसी भी देश के लोगों में से 100 प्रमुख नाम यदि निकाल दिये जाएं तो उस देश का अस्तित्व ही नहीं रहेगा। किसी भी देश को बनाने में इन्हीं का हाथ होता है।

महात्मा गाँधी –

https://hindiprem.com/ महात्मा गाँधी

भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 ई. को पोरबंदर (काठियावाड़, गुजरात) में हुआ था। ये भारत की आजादी की लड़ाई के प्रमुख व्यक्तित्व थे। 30 जनवरी 1948 को गोड़से द्वारा इनकी हत्या कर दी गई। इन्हें महात्मा, बापू, राष्ट्रपिता इत्यादि नामों से जाना जाता है। ये भारत के सबसे प्रमुख व्यक्ति हैं।

अब्दुल कलाम –

भारत के वैज्ञानिक व पूर्व राष्ट्रपति ए. पी. जे. अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था। अब्दुल कलाम का पूर्ण नाम अबुल पाकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम है। बहुमुखी प्रतिभा के धनी कलाम साहब आजीवन अविवाहित रहे और देश की सेवा की। 27 जुलाई 2015 को इनका देहांत मेघालय की राजधानी शिलांग में हो गया।

जवाहर लाल नेहरु –

जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। प्रधानमंत्री के रूप में इनका कार्यकाल सर्वाधिक रहा। इनका जन्म 14 नवंबर 1889 को तात्कालिक इलाहाबाद में हुआ था।

भीमराव अम्बेडकर –

भारतीय संविधान के जनक कहे जाने वाले अम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्यप्रदेश के महू में हुआ था। ये विदेश जाकर डॉक्टरेट करने वाले पहले भारतीय हैं। इनकी मृत्यु 6 दिसंबर 1956 को हो गई।

अशोक –

प्राचीन भारत के इतिहास के शासकों में अशोक को महान शासक के रूप में जाना जाता है। कलिंग युद्ध की हिंसा देख इनका हृदय परिवर्तन हुआ और इन्होंने बौद्ध धर्म अपना लिया। ये 273 ई. पू. से 232 ई. पू. शासक रहे। भारतीय इतिहास में ये अपने अभिलेखीय साक्ष्यों के लिए जाना जाता है।

अकबर –

अकबर का जन्म 15 अक्टूबर 1542 ई. को अमरकोट के राणा वीरसाल के महल में हुआ था। भारत का यह मुगल शासक अपनी धार्मिक सहष्णुता के लिए जाना जाता है। ये 1556 से 1605 ई. तक भारत का शासक रहा।

अबुल कलाम आजाद –

भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, कवि, लेखक व पत्रकार ये भारत के पहले शिक्षा मंत्री थे। इनका जन्म 11 नवंबर 1888 को हुआ था। इनकी मृत्यु 22 फरवरी 1958 ई. को हो गई। ये भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने।

अलाउद्दीन खिलजी –

अक्टूबर 1296 में यह दिल्ली सल्तनत का सुल्तान बना। खिलजी वंश के इस शासक को अपनी बाजार व्यवस्था के मूल्य नियंत्रण प्रणाली के लिए जाना जाता है। इसने सैनिकों का हुलिया लिखने व घोड़ा दागने की पृथा की शुरुवात की।

अटल बिहारी वाजपेयी –

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी का जन्म 25 दिसंबर 1924 ई. को ग्वालियर (मध्यप्रदेश) में हुआ था। इनका देहांत 16 अगस्त 2018 को दिल्ली में हो गया। इनके जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है।

अमर्त्यसेन –

भारत के महान अर्थशास्त्री अमर्त्यसेन का जन्म 3 नवंबर 1937 ई. को शांतिनिकेतन (बंगाल) में हुआ था। इन्हें साल 1998 में अर्थशास्त्र के नोबल पुरस्कार और 1999 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

भगतसिंह –

भारत के महान क्रांतिकारी भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को हुआ था। इन्होंने अंग्रेज अधिकारी साण्डर्स की हत्या की। दिल्ली की सेंट्रल असेंबली में बम फेंका। 23 मार्च 1931 को भारत के इस वीर सपूत को अंग्रेजों ने फाँसी दे दी।

बालगंगाधर तिलक –

तिलक भारतीय क्रांतिकारी और कांग्रसी गरम दल के नेता थे। इनका जन्म 23 जुलाई 1856 ई. को हुआ था।

इसे भी पढ़ें  मुगल वंश (Mughal Dynasty)

बीरबल –

इनका जन्म 1528 ई. में हुआ था। ये अकबर के नवरत्नों में से एक थे। भारतीय इतिहास में इन्हें अपनी चतुराई के लिए जाना जाता है। इनका मूल नाम महेश दास था। 1586 ई. में इनकी मृत्यु हो गई।

चंद्रशेखर आजाद –

भारत के इस क्रांतिकारी का जन्म 23 जुलाई 1906 को हुआ था। 27 फरवरी 1931 को इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क (वर्तमान नाम चंद्रशेखर आजाद पार्क) में पुलिस मुठभेड़ में इनकी मृत्यु हो गई।

चक्रवर्ती राजगोपालाचारी –

ये स्वतंत्र भारत के प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल थे। ये ही भारत के अंतिम गवर्नर जनरल भी थे। राजा जी का जन्म 10 दिसंबर 1878 ई. को हुआ था। इनकी मृत्यु 25 दिसंबर 1972 को हुई। ये महात्मा गाँधी जी के समधी भी थे। इनकी पुत्री लक्ष्मी का विवाह गाँधी जी के सबसे छोटे पुत्र देवदास के साथ हुआ था।

सी. वी. रमन –

भारत के महान वैज्ञानकि चंद्रशेखर वेंकटरमन का जन्म 7 नवंबर 1888 को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में हुआ था। प्रकाश के प्रकीर्णन पर अपने उत्कर्ष कार्य हेतु इन्हें साल 1930 ई. में भौतिक के नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इन्हें साल 1954 ई. में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इनकी मृत्यु 21 नवंबर 1970 ई. को बेंग्लुरु (कर्नाटक) में हो गई।

दयानंद सरस्वती –

आर्य समाज के संस्थापक दयानंद सरस्वती का जन्म 12 फरवरी 1824 ई. को हुआ था। इनके बचपन का नाम मूलशंकर था। इन्होंने ही कहा था कि ‘वेदों की ओर लौटो’। 10 अप्रैल 1875 को इन्होंने आर्य समाज की स्थापना की। इनका देहांत 30 अक्टूबर 1883 ई. को राजस्थान के अजमेर में हुआ था।

गौतम बुद्ध –

बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध का जन्म 563 ई. पू. लुम्बिनी में हुआ था। 483 ई. पू. कुशीनगर में इनका देहावसान हो गया।

गोपाल कृष्ण गोखले –

इनका जन्म 9 मई 1866 ई. को हुआ था। महात्मा गाँधी इन्हें अपना राजनीतिक गुरु मानते थे। गोखले अपना गुरु महादेव गोविंद राणाडे को मानते थे। 19 फरवरी 1915 ई. को इनकी मृत्यु हो गई।

हरिवंशराय बच्चन –

भारत के महान कवि हरिवंशराय बच्चन का जन्म 27 नवंबर 1907 को तात्कालिक इलाहाबाद में हुआ था। ये अपनी अरम कृति मधुशाला के लिए प्रसिद्ध हैं।

होमी जहाँगीर भाभा –

भारतीय परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के जनक होमी जहाँगीर भाभा का जन्म 30 अक्टूबर 1909 को हुआ था। भारत सरकार द्वारा 1947 ई. में परमाणु ऊर्जा आयोग के पहले अध्यक्ष चुने गए। इनका निधन 24 जनवरी 1966 ई. को फ्रांस में हो गया।

इंदिरा गाँधी –

भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को हुआ था। ये 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 तक तीन कार्यकाल में भारत की प्रधानमंत्री रहीं। इसके बाद अपने चौथे कार्यकाल हेतु 14 जनवरी 1980 को भारत की प्रधानमंत्री बनीं। 31 अक्टूबर 1984 को अपनी मृत्यु तक ये भारत की प्रधानमंत्री रहीं।

कबीर दास –

भारतीय समाज सुधारक संत कवि कबीर दास जी का जन्म 1398 ई. में हुआ था। इन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से देश में व्याप्त आडम्बरों पर गहरी चोट की। इनकी मृत्यु मगहर में हो गई।

कालिदास-

भारत के इस महान कवि को भारत का शेक्सपियर के नाम से जाना जाता है। ये संस्कृत भाषा के महान कवि व नाटककार थे। मेघदूत, अभिज्ञानशाकुंतलम् व मालविकाग्निमित्रम् इनकी सबसे प्रसिद्ध रचनाएं है। अभिज्ञानशाकुंतलम् का अनुवाद कई यूरोपीय भाषाओं में भी हो चुका है।

कपिलदेव –

कपिलदेव का जन्म 6 जनवरी 1959 ई. को हुआ था। इन्होंने 1983 ई. में क्रिकेट विश्वकप में भारत को पहली बार जीत दिलाई। 1983 ई. में इन्हें विजडन क्रिकेटर ऑफ द् ईयर से सम्मानित किया गया। साल 1991 ई. में इन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें  इतिहास की प्रमुख पुस्तकें और उनके लेखक

लाला लाजपतराय –

पंजाब केसरी के नाम से प्रसिद्ध कांग्रेसी गरम दल के नेता लाला लाजपतराय का जन्म 28 जनवरी 1865 ई. को हुआ था। साल 1928 ई. में साइमन कमीशन का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठी चार्ज में ये घायल हो गए। फलस्वरूप 17 नवंबर 1928 को इनकी मृत्यु हो गई।

महावीर स्वामी

महावीर स्वामी जैन धर्म के 24वें व अंतिम तीर्थांकर थे।

महात्मा ज्योतिबा फुले

भारत के प्रसिद्ध लेखक, दार्शनिक, धर्म सुधारक व समाज सेवी महात्मा ज्योतिबा फुले का जन्म 11 अप्रैल 1827 ई. को खानवाड़ी (पुणे, महाराष्ट्र) में हुआ था। माली जाति में जन्म लेने के कारण ये फुले कहलाए। इन्होंने बाल विवाह और जाति प्रथा का पुरजोर विरोध किया। ये स्त्री शिक्षा व विधवा पुनर्विवाह के समर्थक थे। सितंबर 1873 ई. में महाराष्ट्र में इन्होंने सत्यशोधक समाज की स्थापना की। इनका निधन 28 नवंबर 1890 ई. को हो गया।

मेजर ध्यानचंद –

भारतीय हॉकी टीम के दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 ई. को हुआ था। इन्हें 1956 ई. में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया। 1928 ई. के एम्सटर्डम ओलंपिक खेलों में भारतीय टीम ने पहली बार भाग लिया और इन्होंने भारत को भारी जीत दिलाई। हॉकी के इस जादूगर की मृत्यु 3 दिसंबर 1979 ई. को हो गई।

महेंद्र सिंह धोनी –

भारत को दूसरी बार क्रिकेट विश्वकप दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ही हैं।

इनका जन्म 7 जुलाई 1981 ई. को रांची (झारखंड) में हुआ।

साल 2011 में इनकी कप्तानी में भारत ने वनडे विश्वकप जीता।

मंगल पांडे –

1857 के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का प्रणेता मंगल पांडे ही था।

यह बैरकपुर छावनी का एक सैनिक था।

इन्होंने चर्बीयुक्त कारतूस के प्रयोग का विरोध किया और अंग्रेज अधिकारी को गोली मार दी।

बाद में इन्हें फाँसी दे दी गई।

मदनमोहन मालवीय –

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रणेता मालवीय जी का जन्म 25 दिसंबर 1861 ई. को हुआ था। 12 नवंबर 1946 ई. को इनका निधन हो गया। साल 2014 में इन्हें भारतरत्न से सम्मानित किया गया।

महाराणा प्रताप –

प्रताप का जन्म 9 मई 1540 ई. को राजस्थान के कुम्भलगढ़ में हुआ था।

ये सिसोदिया राजवंश के शासक थे। इन्होंने मेवाड़ पर 29 वर्षों तक शासन किया।

हल्दीघाटी के युद्ध में इनकी पराजय हुई। 29 जनवरी 1597 ई. को इनकी मृत्यु हो गई।

इनके प्रिय घोड़े का नाम चेतक था। इनके प्रिय हाथी का नाम रामप्रसाद था।

हल्दीघाटी के युद्ध में इसे अकबर की सेना द्वारा पकड़ लिया गया।

अकबर ने रामप्रसाद का नाम बदलकर पीरप्रसाद कर लिया।

रामधारी सिंह दिनकर

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर का जन्म 23 सितंबर 1908 को बिहार के बेगुसराय जिले के सिमरिया में हुआ था।

कुरुक्षेत्र, रश्मिरथी, उर्वशी, रेणुका इत्यादि इनकी प्रमुख रचनाएं हैं।

उर्वशी के लिए इन्हें साल 1972 के ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

रवींद्रनाथ टैगोर –

रवींद्रनाथ टैगोर का जन्म 1861 ई. में कोलकाता में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था।

इन्होंने भारतीय राष्ट्रीय गान की रचना की।

ये साहित्य का नोबल पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले भारतीय व पहले एशियाई व्यक्ति हैं।

इन्हें इनकी रचना संग्रह गीतांजति के लिए साल 1913 के साहित्य के नोबल से नवाजा गया था।

7 अगस्त 1941 ई. को इनका देहांत हो गया।

डा. राजेंद्र प्रसाद –

भारतीय इतिहास में अजातशत्रु के नाम से विख्यात डॉ. राजेंद्र प्रसाद 26 जनवरी 1950 को गणतंत्र भारत के पहले राष्ट्रपति बने।

11 दिसंबर 1946 को इन्हें संविधान सभा का स्थाई अध्यक्ष चुना गया था।

इसे भी पढ़ें  विश्व की नदियाँ (Rivers of the World)

राजा राममोहन राय –

राजा राममोहन राय भारत के महान समाज सुधारक व भारतीय पुनर्जागरण के अग्रदूत कहे जाते हैं।

इनका का जन्म 22 मई 1772 ई. को तात्कालिक बंगाल में हुआ था।

इन्होंने सन् 1828 ई. में ब्रह्मसमाज की स्थापना की।

राकेश शर्मा –

राकेश शर्मा भारत के पहले और विश्व के 138 वें अंतरिक्ष यात्री थे।

इनका जन्म 13 जनवरी 1949 ई. को पंजाब के पटियाला में हुआ था।

रानी लक्ष्मीबाई –

लक्ष्मीबाई का जन्म नवंबर 1828 ई. को वाराणसी में हुआ था।

इनके बचपन का नाम मणिकर्णिका (मनु) था। ये झांसी नरेश गंगाधर राव की पत्नी थीं।

इन्हें 1857 के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों से लोहा लेने के लिए जाना जाता है।

18 जून 1858 ई. को इनकी मृत्यु ग्वालियर में हुई।

सरोजिनी नायडू –

सरोजिनी नायडू का जन्म 13 फरवरी 1879 ई. को हैदराबाद में हुआ था।

इनकी मृत्यु 2 मार्च 1949 ई. को तात्कालिक इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) में हो गई।

सुचेता कृपलानी –

भारत के किसी राज्य की मुख्यमंत्री बनने वाली पहली महिला थीं।

ये 2 अक्टूबर 1963 से 13 मार्च 1967 तक उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं।

सावित्रीबाई फुले –

ये भारत की पहली महिला शिक्षिका व पहले बालिका विद्यालय की प्रधानाध्यापिका थीं।

इनका जन्म 3 जनवरी 1831 ई. को हुआ था। ये महात्मा ज्योतिबा फुले की पत्नी थीं।

10 मार्च 1897 ई. को प्लेग से इनकी मृत्यु हो गई।

सचिन तेंदुलकर –

भारत व विश्व के शीर्ष क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक सचिन तेंदुलकर का जन्म 24 अप्रैल 1973 ई. को हुआ था। भारत रत्न से सम्मानित ये भारत के पहले खिलाड़ी हैं।

इन्हें साल 2014 में भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

सुभाष चंद्र बोस –

भारतीय स्वतंत्रता सेनानी सुभाषचंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 ई. को कटक (ओडिशा) में हुआ था।

भारत में इन्हें नेता जी के नाम से जाना जाता है। इन्होंने जय हिंद का नारा दिया।

‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ इन्हीं का वक्तव्य है।

इन्होंने आजाद हिंद फौज की स्थापना की। 18 अगस्त 1945 ई. को इनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

सरदार बल्लभ भाई पटेल –

भारत के एकीकरण के जनक पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 ई. को हुआ था। भारत की आजादी के बाद का प्रमुख कार्य तमाम बिखरी पड़ी रियासतों का एकीकरण इन्ही के नेतृत्व में सफल हो सका।

शिवाजी

सूरदास (भारत के प्रमुख व्यक्ति)-

महाकवि सूरदास का जन्म आगरा के निकट रुनकता गाँव में 1478 ई. में हुआ था।

वात्सल्य रस के सम्राट कहे जाने वाले इस महान कवि का निधन 1583 ई. में हो गया।

सूरसागर, सूरसारावली और, साहित्यलहरी इनकी प्रमुख रचनाएं हैं।

तुलसीदास (भारत के प्रमुख व्यक्ति)-

गोस्वामी तुलसीदास जी का जन्म 1532 ई. में उत्तर प्रदेश के बाँदा जिले के राजापुर गाँव में हुआ था।

भारत के इस महान कवि का निधन 1623 ई. में हो गया।

रामचरितमानस, गीतावली, दोहावली, व कवितावली इनकी प्रमुख रचनाएं हैं।

विवेकानंद(भारत के प्रमुख व्यक्ति)-

19वीं सदी के उत्तरार्द्ध के सबसे युवा व प्रबल सनातन धर्मप्रचारक थे। इनका जन्म 12 जनवरी 1863 ई. को कोलकाता में हुआ था। इनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में हर साल युवा दिवस मनाया जाता है। इनके बचपन का नाम नरेंद्र दत्त था। इन्होंने साल 1893 ई. में शिकागो (अमेरिका) में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इसमें इन्होंने विश्व के समक्ष सनातन धर्म की विचारधारा को रखा। इनके गुरु रामकृष्ण परमहंस थे। इनकी मृत्यु 4 जुलाई 1902 को तात्कालिक बंगाल के बेलूर मठ में हो गई।

– भारत के प्रमुख व्यक्ति लेख समाप्त।

(Visited 2,226 times, 1 visits today)
error: Content is protected !!