अंतर्राष्ट्रीय संगठन : मुख्यालय व स्थापना वर्ष

अंतरराष्ट्रीय संगठन International Organizations

‘अंतर्राष्ट्रीय संगठन : मुख्यालय व स्थापना वर्ष’ शीर्षक इस लेख में विश्व के तमाम संगठनों व संस्थाओं के मुख्यालयों व उनके स्थापना वर्ष को संकलित किया गया है।

इनमें ‘संयुक्त राष्ट्र संघ, विश्व बैंक, विश्व स्वास्थ्य संगठन, नाटो, इंटरपोल, सार्क’ विश्व के महत्वपूर्ण संगठनों में से कुछ हैं।

इन संगठनों की स्थापना विभिन्न उद्देश्यों के लिए की जाता है।

इनकी स्थापना आर्थिक, सांस्कृतिक व व्यापारिक सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भी की जाती है।

इसके अलावा विश्व शांति व मानव कल्याण के उद्देश्य से भी वैश्विक संगठनों की स्थापना की जाती है।

विश्व के प्रमुख संगठन : मुख्यालय व स्थापना वर्ष

संगठनउपनाममुख्यालयस्थापना
संयुक्त राष्ट्र संघUN/UNOन्यूयॉर्क24 अक्टूबर 1945
विश्व बैंकWorld Bankवाशिंगटन डी.सी.1945
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोषIMFवाशिंगटन डी.सी.27 दिसंबर 1945
विश्व व्यापार संगठनWorld Trade Organisation (WTO)जेनेवा1 जनवरी 1995
एशियाई विकास बैंकADBमनीला1966
दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों का संघAssociation of South East Asian Nations (ASEAN)जकार्ता1967
यूरोपीय संघEuropean Unionब्रुसेल्स1958
पेट्रोलियम उत्पादक देशों का संगठनOrganisation of the Petroleum Exporting Countries (OPEC)वियना1960
दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघदक्षेस (SAARC)काठमांडू7-8 दिसंबर 1985
जी - 15जेनेवा 1989
एशियाई क्लीयरिंग यूनियनACUतेहरान1975
यूनिसेफन्यूयॉर्क-
यूरोपीय आर्थिक समुदायEECजेनेवा-
यूरोपीय संसदलग्जम्बर्ग-
गैटGATTजेनेवा-
एमनेस्टी इंटरनेशनललंदन
नाटोNorth Atlantic Treaty Organisation (NATO)ब्रुसेल्स4 अप्रैल 1949
अफ्रीकी एकता संगठनOAUआदिस अबाबा-
रेड क्रासRed Crossजेनेवा1863
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रमUNEPनैरोबी-
इंटरपोलInterPolपेरिस-
अमेरिकी राज्यों का संगठनOASवाशिंगटन डी.सी.-
अरब लीगArab Leagueकाहिरा22 मार्च 1945
वर्ल्ड काउंसिल ऑफ चर्चेजWCCजेनेवा-
अफ्रीकी आर्थिक सहयोगECAआदिस अबाबा-
पश्चिमी एशिया आर्थिक सहयोगECWAबगदाद-
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायोगUNHCRजेनेवा-
अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसीIAEAवियना-
संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठनUNIDOवियना1966
संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास सम्मेलनUNCTADजेनेवा-
विश्व वन्यजीव संरक्षण कोषWorld Wild Fund (WWF)ग्लांड (स्विजरलैंड)-
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक कमेटीIOCलुसाने-
यूरोपियन कॉमन मार्केटECMजेनेवा-
चोगमCHOGMस्ट्रांसबर्ग-
आर्थिक सहयोग और विकास संगठनOECDपेरिस1961
यूरोपीय मुक्त व्यापार संघECTAजेनेवा-
राष्ट्रमंडलCommonwealth लंदन1926
यूरोपियन परमाणु ऊर्जा समुदायEURATONब्रुसेल्स-
यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसीEuropean Space Agencyपेरिस1975
एशिया एवं प्रशांत क्षेत्रों का आर्थिक और सामाजिक आयोगESCAPबैंकॉक-
परस्पर आर्थिक सहायता परिषदComeconमास्को
अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठनILOजेनेवा 11 अप्रैल 1919
विश्व पर्यटन संगठनWTOमैड्रिड1925
अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठनICAOमांट्रियल7 दिसंबर 1944
संयुक्त राष्ट्र खाद्य व कृषि संगठनFAOरोम16 अप्रैल 1945
यूनेस्कोUNESCOपेरिस4 नवंबर 1946
अंतर्राष्ट्रीय सामुदायिक व्यापार संगठनIMOलंदन17 मार्च 1948
विश्व स्वास्थ्य संगठनWHOजेनेवा7 अप्रैल 1948
विश्व मौसम विज्ञान संगठनWMOजेनेवा 1951
अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरणIAEAवियना 29 जुलाई 1957
विश्व बौद्धिक सम्पदा संगठनWIPOजेनेवा 1967
अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास कोषIFADरोम13 जून 1976
रासायनिक हथियार निषेध संगठनOPCWद् हेग29 अप्रैल 1997
व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि संगठनCTBTवियना19 नवंबर 1996
सार्वभौम डाक संघUPUबर्न1948
अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघITUजेनेवा 1865
नाफ्टाNorth American Free Trade Agreement (NAFTA)-1994
गुटनिरपेक्षNAMकाठमांडू1961
स्वतंत्र राष्ट्रों का राष्ट्रकुलCISमिंस्क (बेलारुस)8 दिसंबर 1991
ब्रिकBRIC / BRICS-2009

संयुक्त राष्ट्र (United Nation) –

विश्व शांति के उद्देश्य से इसका गठन किया गया। इस संस्था का नामकरण तात्कालिक अमेरिकी राष्ट्रपति ‘फ्रैंकलिन रूजवेल्ट’ द्वारा किया गया था। यूनाइटेड नेशन की रुपरेखा के निर्माण के लिए 21 अगस्त 1944 को बड़े देशों के प्रतिनिधियों के सम्मेलन का आयोजन वाशिंगटन के डम्बार्टन ऑक्स भवन में किया गया। यह सम्मेलन 7 अक्टूबर 1944 तक चला। 4 फरवरी 1944 को याल्टा नगर (क्रीमिया प्रदेश, सोवियत संघ) में विंस्टन चर्चिल (ब्रिटिश प्रधानमंत्री), स्टालिन (सोवियत राष्ट्रपति), रूजवेल्ट (अमेरिकी राष्ट्रपति) का एक शिखर सम्मेलन हुआ। जिसमें सुरक्षा परिषद में मतदान प्रणाली पर निर्णय लिया गया।

  • स्थापना तिथि – 24 अक्टूबर 1945
  • मुख्यालय – न्यूयॉर्क के मैनहट्टन द्वीप पर
  • संस्थापक देशों की संख्या – 51
  • हस्ताक्षर करने वाले देशों की संख्या – 50 (पोलैण्ड ने उस समय हस्ताक्षर नहीं किये)
  • प्रथम महिला अध्यक्ष – विजयलक्ष्मी पण्डित
  • यूएन चार्टर में – 19 अध्याय, और 111 धाराएं
  • आधिकारिक भाषाएं – अंग्रेजी, रूसी, चीनी, फ्रेंच, स्पेनिश, अऱबी
  • लोगो – जैतून की पत्तियों के बीच विश्व का मानचित्र
  • सर्वाधिक बार वीटो – रूस ने
  • अंग – 6
  • सबसे शक्तिशाली अंग – सुरक्षा परिषद
  • अंतर्राष्ट्रीय न्यायलय का मुख्यालय – द् हेग (नीदरलैंड)
  • अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय की आधिकारिक भाषाएं – English, फ्रेंच

संयुक्त राष्ट्र संघ –

अंतर्राष्ट्रीय संगठन UNO

24 अक्टूबर 1945 को United Nation Organization (UNO) की स्थापना हुई। संयुक्त राष्ट्र संघ के संस्थापक देशों की संख्या 51 थी। 26 जून 1945 को अधिकार पत्र पर 50 देशों ने हस्ताक्षर किये। बाद में पोलैंड इस पर हस्ताक्षर करने वाला 51वां संस्थापक देश बना। दक्षिणी सूडान संयुक्त राष्ट्र का 193वां सदस्य बना। संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय न्यूयॉर्क में है। इसका भवन 17 एकड़ में 39 मंजिला इमारत का है। यह मैनहट्टन द्वीप में बना हुआ है। इस भवन के लिए 17 एकड़ जमीन जॉन डी. रॉकफेलर ने दान की थी। इसी में इसका सचिवालय है। UNO का मुख्य कार्यालय 1952 ई. में बनकर तैयार हुआ। यहाँ पर संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली बैठक का आयोजन अक्टूबर 1952 ई. में हुआ। संयुक्त राष्ट्र संघ की कार्य करने की भाषाओं में फ्रेंच व अंग्रेजी शामिल है। इसके अतिरिक्त चीनी, रशियन, अरबी और स्पेनिश को भी मान्यता प्राप्त है।

संयुक्त राष्ट्र संघ का बजट –

यूएन घोषणा पत्र के 17वें अनुच्छेद के अनुसार महासभा को बजट पर विचार और अनुमोदन करने का अधिकार दिया गया है। हर दूसरे वर्ष महासभा द्वारा इसके बजट का अनुमोदन किया जाता है। यह बजट संयुक्त राष्ट्र महासचिव द्वारा पेश किया जाता है।

संयुक्त राष्ट्र संघ का ध्वज –

यूएनओ के ध्वज की पृष्ठभूमि हल्की नीली है और उस पर श्वेत रंग से संयुक्त राष्ट्र संघ का प्रतीक बना हुआ है। इस प्रतीक में जैतून की दो वक्राकार शाखाएं बनी हैं जो ऊपर की ओर से खुली हुई हैं, और उनके बीच विश्व का नक्शा बना है।

संयुक्त राष्ट्र संघ के अंग – यूएनओ के कुल 6 अंग हैं।

  • महासभा (General Assembly)
  • सुरक्षा परिषद (Security Council) – सबसे शक्तिशाली अंग
  • आर्थिक एवं सामाजिक परिषद् (Economic and Social Council)
  • प्रन्यास परिषद् (Trusteeship)
  • अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (International court of Justice)
  • सचिवालय (Secretariat)
इसे भी पढ़ें  भारत की प्रमुख प्रतिमाएं | Important Statues in India

महासभा (General Assembly)

सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधि सम्मिलित होने के कारण इसे ‘विश्व की लघु संसद’ के नाम से जाना जाता है। हर देश इसमें अपने 5 प्रतिनिध भेज सकता है, लेकिन हर देश का सिर्फ एक ही वोट होगा। शांति, सुरक्षा व नए सदस्यों को जोड़ने व बजट निर्णय जैसे मुद्दों के लिए दो-तिहाई वोटों की आवश्यकता होती है। महासभा का नियमित सत्र हर साल सितंबर के तीसरे मंगलवार को शुरु होकर आधे दिसंबर तक चलता है। प्रत्येक नियमित सत्र की शुरुवात पर महासभा एक अध्यक्ष का चुनाव करती है। इसके अतिरिक्त 21 उपाध्यक्ष और सात मुख्य समितियों के अध्यक्षों का भी चुनाव किया जाता है। नियमित सत्र के अतिरिक्त विशेष सत्रों का भी आयोजन किया जा सकता है। इनका आयोजन महासभा की सुरक्षा परिषद के आग्रह पर किया जाता है।

सुरक्षा परिषद (Security Council)

यह एक प्रकार से संयुक्त राष्ट्र संघ की कार्यपालिका का कार्य करती है। यह संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्य अंग है। इसकी मुख्य जिम्मेदारी अंतर्राष्ट्रीय शांति व सुरक्षा बनाए रखना है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कुल 15 सदस्य (5 स्थाई और 10 अस्थाई) हैं। अमेरिका, रूस, फ्रांस, चीन, ब्रिटेन इसके पांच स्थाई सदस्य हैं। वहीं अस्थाई सदस्यों का निर्वाचन संयुक्त राष्ट्र महासभा के दो तिहाई बहुमत से प्रत्येक दो वर्षों के लिए किया जाता है। यदि किसी मामले में कोई स्थाई सदस्य अपना वोट विपक्ष में डालता है तो बाकी के 14 सदस्यों के पक्ष में वोट डालने पर भी वह स्वीकृत नहीं होगा। क्योंकि इन 5 स्थायी सदस्यों को वीटो पावर प्राप्त है। इसलिए किसी भी अहम मुद्दे पर इन पांच स्थाई सदस्यों की सहमति अनिवार्य है।

हां लेकिन यदि कोई स्थायी सदस्य किसी मामले के पक्ष में वोट नहीं डालना चाहता और न ही विपक्ष में, तो वह मतदान के दौरान अनुपस्थित रहकर तटस्थता की भूमिका निभा सकता है। अब तक सबसे अधिक बार सोवियत संघ ने वीटो पावर का प्रयोग किया है। अमेरिका ने पहली बार वीटो पावर का इस्तेमाल रोडेशिया के मामले में मार्च 1971 ई. में किया था। चीन ने पहली बार वीटो का प्रयोग अगस्त 1972 ई. में बांग्लादेश के विश्व संस्था में प्रवेश के प्रश्न पर किया था।

आर्थिक एवं सामाजिक परिषद् (Economic and Social Council)

इसकी स्थापना 16 जून 1945 ई. को की गई थी। इसके सदस्यों का कार्यकाल 3 वर्ष का होता है। यह एक स्थाई संस्था है, इसके एक तिहाई सदस्य हर साल पदमुक्त कर नए सदस्य नियुक्त होते रहते हैं। प्रारंभ में इसकी सदस्य संख्या 18 थी। 1966 ई. में संशोधन के बाद इसकी सदस्य संख्या 27 कर दी गई। 24 सितंबर 1973 को संशोधन कर इसकी सदस्य संख्या 54 कर दी गई। वर्तमान में इसके सदस्यों की संख्या 54 है। जिनमें 14 अफ्रीकी स्टेट, 11 एशियाई-प्रशांत स्टेट, 6 पूर्वी यूरोपीय स्टेट, 10 लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन स्टेट, और 13 पश्चि यूरोपीय और अन्य स्टेट शामिल हैं।

परिषद में हर प्रतिनिधि राज्य का एक ही सदस्य होता है। इसमें निर्णय साधारण बहुमत से होता है। इसकी बैठक साल में दो बार होती हैं अप्रैल में न्यूयॉर्क में और जुलाई में जेनेवा में। आर्थिक और रोजगार आयोग, जनसंख्या और यातायात आयोग, संयुक्त राष्ट्र बाल संकट कोष इसके प्रमुख आयोग हैं।

प्रन्यास परिषद् (Trusteeship)

संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा न्यास पद्यति को अपनाया गया है। इसके संचालन के लिए न्यास समिति का गठन किया गया। कुछ पिछड़े अल्पविकसित व आदिम दशा वाले देशों के निवासी इतने योग्य नहीं हैं कि अपना प्रशासन स्वयं संभाल सकें। ये इस कार्य के लिए दूसरे विकसित देशों से अपेक्षित हैं। अतः उन विकसित देशों का उत्तरदायित्व है कि वे इनके विकास में सहायक हों और अपने स्वार्थ के लिए उनका शोषण न करें। यह न्यास पद्यति का मूल सिद्धांत है। आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका व ब्रिटेन को इन राष्ट्रों के न्यास का भार सौंपा गया है। अमेरिका द्वारा प्रशासित प्रशांत द्वीप पलाऊ के नवंबर 1994 ई. में स्वतंत्र होने के साथ ही प्रन्यास परिषद के कार्य समाप्त हो गए।

अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (International court of Justice)

3 अप्रैल 1946 ई. को अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय की स्थापना हेग, नीदरलैंड में की गई। इसके संविधान में 5 अध्याय व 70 अनुच्छेद हैं। इसमें कुल 15 न्यायाधीश हैं इनका कार्यकाल 9 वर्षों का होता है। हर तीन साल बाद 5 न्यायाधीश सेवामुक्त कर नए नियुक्त किये जाते हैं। किसी भी देश से 1 से अधिक न्यायाधीश नहीं चुने जा सकते। न्यायाधीशों में से ही एक को अध्यक्ष व एक उपाध्यक्ष तीस साल के लिए चुना जाता है। फ्रेंच व अंग्रेजी न्यायालय की सरकारी भाषाएं हैं। न्यायालय के कोरम की संख्या 9 निर्धारित की गई है।

सचिवालय (Secretariat)

यह संयुक्त राष्ट्र के दिन-प्रतिदिन के कार्यों का निपटारा करता है। सचिवालय का प्रमुख महासचिव होता है, इसे सुरक्षा परिषद की सलाह पर महासभा द्वारा 5 साल के लिए नियुक्त किया जाता है। महासचिव को दोबारा भी नियुक्त किया जा सकता है। घोषणा पत्र के अनुसार महासचिव संगठन का प्रशासनिक अधिकारी होता है।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद् –

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद् (UNHRC) का गठन जून 2006 में हुआ था। इसका मुख्यालय जेनेवा, स्विजरलैंड में है। इसने मानवाधिकार आयोग का स्थान लिया। इसके कुल 47 सदस्य हैं। जिनमें एशिया से 13, अफ्रीका से 13, पूर्वी यूरोप से 6, पश्चिमी यूरोप से 7, लैटिन अमेरिका व कैरिबियन 8 देश शामिल हैं। यह सीधे संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधीन है। वहीं मानवाधिकार आयोग संयुक्त राष्ट्र संघ की आर्थिक व सामाजिक परिषद् के अधीन था। इसके सदस्यों का कार्यकाल 3 वर्ष का होता है। इसके एक तिहाई सदस्य हर साल बदले जाते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठवंधन –

अंतर्राष्ट्रीय संगठन अंतर्राष्ट्रीय सौर गठवंधन

यह ‘वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड’ को लागू करने हेतु एक नोडल एजेंसी है। इसका उद्देश्य एक क्षेत्र में उत्पन्न सोलर एनर्जी को दूसरे क्षेत्र की बिजली की मांग को पूरा करने के लिए स्थानांतरित करना है। वर्तमान में इस गठबंधन को कुल 105 सदस्य हैं। नेपाल इसका नवीनतम सदस्य है। ताप विद्युत उत्पादन के विपरीत सौर ऊर्जा कहीं अधिक पर्यावरण मित्र साबित हुई है। इससे किसी प्रकार का पर्यावरण प्रदूषण नहीं होता।

इसे भी पढ़ें  राजस्थान सामान्य ज्ञान ( Rajasthan )

नवीनतम सदस्य – नेपाल (105वां), बहरीन (104वां), सीरिया (103वां), एंटीगुआ & बारबुडा (102वां), अमेरिका (101वां) है।

विश्व व्यापार संगठन –

अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन World Trade Organization (WTO)

World Trade Organization (WTO) की स्थापना 1 जनवरी 1995 ई. को हुई थी। इसका मुख्यालय जेनेवा, स्विजरलैंड में है। WTO का पहला मंत्रिस्तरीय सम्मेलन दिसंबर 1996 ई. में सिंगापुर में हुआ। यह विभिन्न समितियों व परिषदों के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के उन 28 समझौतों को लागू करता है, जिन्हें उरुग्वे दौरे की वार्ता में शामिल किया गया था। इन नियमों को 1994 ई. में मोरक्को में मर्राकेश में पारित किया गया था। विश्व व्यापार सम्मेलन के नवंबर 2001 में कतर की राजधानी दोहा में हुए सम्मेलन के दौरान चीन को शामिल किया गया। विश्व व्यापार संगठन के सदस्यों की संख्या 164 है। अफगानिस्तान 29 जुलाई 2016 को विश्व व्यापार संगठन का 164वां सदस्य बना।

यूरोपीय संघ –

अंतर्राष्ट्रीय संगठन यूरोपीय संघ

European Union की स्थापना 1 जनवरी 1958 ई. को हुई थी। रोम की संधि के माध्यम से 6 देशों इटली, जर्मनी, फ्रांस, नीदरलैंड, बेल्जियम, व लक्जेमबर्ग द्वारा यूरोपीय आर्थिक समुदाय की स्थापना की गई थी। इसी समुदाय को आगे चलकर यूरोपीय संघ नाम से जाना गया। जिसकी स्थापना 1 नवंबर 1993 को मास्ट्रिच (नीदरलैंड) में की गई। यूरोपीय संघ का मुख्यालय बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में है। ये छः देश ‘इनर मिक्स’ के नाम से जाने जाते हैं।

यूरोपियन यूनियन में 27 सदस्य हैं। 1 जुलाई 1994 को स्वतंत्र यूरोपीय मुद्रा संस्थान की स्थापना की गई। जून 1998 ई. में फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) में यूरोपीय सेंट्रल बैंक की स्थापना की गई। इस बैंक की स्थापना का उद्देश्य यूरो के चलन व संचालन पर नियंत्रण करना था। 1 जनवरी 2002 को यूरो का चलन शुरु हुआ। ब्रिटेन, स्वीडन, डेनमार्क यूरो मुद्रा संघ के सदस्य नहीं बने। यूरोपीय आर्थिक समुदाय का मुख्यालय जेनेवा, स्विजरलैंड में है। वहीं यूरोपीय आर्थिक क्षेत्र में यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के अतिरिक्त नॉर्वे, आइसलैंड, व लिचस्टेटीन भी शामिल हैं।

यूरोपियन यूनियन के संगठन –

  • यूरोपियन कमीशन (मुख्यालय – ब्रुसेल्स में)
  • यूरोपियन पार्लियामेंट (मुख्यालय – लक्जेमबर्ग)
  • द यूरोपियन कोर्ट ऑफ आडिटर्स (मुख्यालय – लक्जेमबर्ग)
  • द् कोर्ट ऑफ जस्टिस ऑफ द् यूरोपियन कम्यूनिटीज (मुख्यालय – लक्जेमबर्ग)

यूरोपीय संघ के सदस्य देश –

  • आस्ट्रिया
  • बेल्जियम
  • बुल्गारिया
  • क्रोएशिया
  • साइप्रस
  • Czechia
  • डेनमार्क
  • एस्टोनिया
  • फिनलैंड
  • फ्रांस
  • जर्मनी
  • ग्रीस (यूनान)
  • हंगरी
  • आयरलैंड
  • इटली
  • लाटविया
  • लिथुआनिया
  • लक्जमबर्ग
  • माल्टा
  • नीदरलैंड
  • पोलैंड
  • पुर्तगाल
  • रोमानिया
  • स्लोवाकिया
  • स्लोवेनिया
  • स्पेन
  • स्वीडन

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी –

अंतर्राष्ट्रीय संगठन european space agency

यूरोपियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन और यूरोपियन लांचर डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के स्थान पर 1975 ई. में European Space Agency की स्थापना की गई थी। इसका मुख्यालय पेरिस, फ्रांस में है। यूरोप के 22 देश इसके सदस्य हैं।

यूरोपियन अंतरिक्ष एजेंसी के सदस्य –

  • जर्मनी
  • आस्ट्रिया
  • बेल्जियम
  • डेनमार्क
  • स्पेन
  • एस्टोनिया
  • फ्रांस
  • फिनलैंड
  • यूनान (ग्रीस)
  • हंगरी
  • इटली आयरलैंड
  • नॉर्वे
  • लक्जमबर्ग
  • नीदरलैंड
  • पुर्तगाल
  • पोलैंड
  • चेक गणराज्य
  • रोमानिया
  • यूनाइटेड किंगडम
  • स्वीडन
  • स्विजरलैंड

नाटो (NATO) –

नाटो अंतर्राष्ट्रीय संगठन

North Atlantic Treaty Organization (NATO) की स्थापना 4 अप्रैल 1949 ई. को की गई। इसका मुख्यालय बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में है। स्थापना के समय नाटो के सदस्यों की संख्या 12 थी। परिषद, प्रतिरक्षा समिति, उप-परिषद, सैनिक समिति नाटो के अंग हैं। नाटो का सर्वोच्च अंग ‘परिषद’ है। इस परिषद का निर्माण सदस्य राज्यों के मंत्रियों से होता है। नाटो महासचिव ही इस परिषद का अध्यक्ष होता है। प्रतिरक्षा समिति में सभी राष्ट्रों के रक्षा मंत्री प्रतिनिधित्व करते हैं। परिषद द्वारा स्वीकृत सैनिक निर्णयों पर यह विचार करती है। उप-परिषद नाटो द्वारा नियुक्त कूटनीतिज्ञों की परिषद है। फ्रांस व आइसलैंड के अतिरिक्त सभी सदस्य देशों के सेनाध्यक्ष सैनिक समिति में प्रतिनिधित्व करते हैं। 4 अप्रैल 2023 को फिनलैंड नाटो का 31वां देश बना।

नाफ्टा (NAFTA) –

North America Free Trade Agreement (NAFTA) उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के तीन बड़े देशों अमेरिका, कनाडा व मैक्सिको का क्षेत्रीय संगठन है। यह 1 जनवरी 1994 ई. को अस्तित्व में आया।

एशियाई विकास बैंक –

एशियाई विकास बैंक अंतर्राष्ट्रीय संगठन

Asian Development Bank (ADB) की स्थापना 1966 ई. में की गई थी। इसका मुख्यालय मनीला में है। स्थापना के समय एशियाई विकास बैंक के 31 सदस्य थे। वर्तमान में इसके 68 सदस्य है, इनमें से 49 एशिया व प्रशांत क्षेत्र से और 19 बाहर के हैं।

एशियाई विकास बैंक के सदस्य (एशिया पैसिफिक) –

अफगानिस्तान, अर्मेनिया, ऑस्ट्रेलिया, अजरबैजान, बांग्लादेश, भूटान, ब्रुनेई दारुस्सलाम, कम्बोडिया, कुक आइसलैंड, फेडरेटेड स्टेट्स ऑफ माइक्रोनेशिया, फिजी, जॉर्जिया, हांगकांग, भारत, इंडोनेशिया, जापान, कजाकिस्तान, किरिबती, किरगिज गणराज्य, लाओ पीपल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक, मलेशिया, मालदीव, मार्शल आइसलैंड, मंगोलिया, म्यांमार, नौरू, नेपाल, न्यूजीलैंड, Nieu, पाकिस्तान, पलाऊ, पापुआ न्यूगिनी, चीन, फिलिपींस, कोरिया, सामोआ, सिंगापुर, सोलोमन दीप, श्रीलंका, ताइपे, ताजिकिस्तान, थाईलैंड, लिमोर-लेस्ते, टोंगा, तुर्कमेनिस्तान, तुवालू, उजबेकिस्तान, Vanuatu, विएतनाम,

एशियन डेवलपमेंट बैंक के सदस्य (एशिया से बाहर के)

आस्ट्रिया, बेल्जियम, कनाडा, डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, इटली, लक्जमबर्ग, नार्वे, नीदरलैंड, पुर्तगाल, स्पेन, स्वीडन, स्विजरलैंड, तुर्की, यूके, यूएस।

सार्क SAARC) –

अंतर्राष्ट्रीय संगठन सार्क

South Asian Association for Regional cooperation (SAARC) की स्थापना 7-8 दिसंबर 1985 ई. को की गई थी। इसका मुख्यालय नेपाल की राजधानी काठमांडू में है। भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, मालदीव, श्रीलंका व अफगानिस्तान इसके सदस्य हैं। 1985 ई. में सार्क का प्रथम सम्मेलन ढाका में हुआ था।

आसियान (ASEAN) –

दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन (Association of South East Asian Nations) की स्थापना 8 अगस्त 1967 ई. को बैंकॉक, थाईलैंड में हुई थी। इसका गठन 5 देशों इंडोनेशिया, मलेशिया, थाईलैंड, सिंगापुर व फिलीपींस द्वारा किया गया था। आसियान का केंद्रीय सचिवालय जकार्ता (इंडोनेशिया) में है। इसके बाद 7 जनवरी 1984 को ब्रुनेई आसियान का सदस्य बना। 28 जुलाई 1995 को विएतनाम आसियान का सदस्य बना। 23 जुलाई 1997 को Lao PDR और म्यांमार इसके सदस्य बने। 30 अप्रैल 1999 को कम्बोडिया इसका सदस्य बना। वर्तमान में आसियान के सदस्यों की संख्या 10 है। 24 अगस्त 1996 को भारत को आसियान का पूर्व संवाद सहभागी बनाया गया। रूस व चीन को भी पूर्ण संवाद सहभागी का स्तर प्रदान कर दिया गया है।

ओपेक (OPEC) –

पेट्रोलियम निर्याक देशों का संगठन (Organization of Petroleum Exporting Countries) – की स्थापना 1960 ई. में बगदाद में की गई थी। इसका मुख्यालय वियना, आस्ट्रिया में है। ईरान, इराक, सऊदी अरब, कुवैत, वेनेजुएला ओपेक के संस्थापक देश हैं। 1994 ई. में गैबोन और 2008 में इंडोनेशिया ओपेक का सदस्य बना। इसके बाद कतर (1961 में), इंडोनेशिया व लीबिया (1962 में), संयुक्त अरब अमीरात (1967 में), अल्जीरिया (1969 में), नाइजीरिया (1971 में), इक्वाडोर (1973 में), गैबोन (1975 में), अंगोला (2007 में), इक्वेटोरियल गिनी (2017 में), कांगो (2018 में) ओपेक के सदस्य बने। इक्वाडोर ने दिसंबर 1992 में ओपेक से अपनी सदस्यता नीलंबित कर ली थी।

इसे भी पढ़ें  शुद्ध हिन्दी कैसे बोलें

इसके बाद अक्टूबर 2007 में फिर से वह ओपेक में शामिल हो गया। इसके बाद 1 जनवरी 2020 को इसने अपनी सदस्यता फिर छोड़ दी। इसी प्रकार इंडोनेशिया ने भी जनवरी 2009 में इसकी सदस्यता छोड़ दी। फिर जनवरी 2016 में पुनः इंडोनेशिया ओपेक में शामिल हो गया। इसके बाद इंडोनेशिया ने 30 जनवरी 2016 को ओपेक के 171वें सम्मेलन के दौरान फिर से सदस्यता त्याग दी। गैबोन ने जनवरी 1995 में ओपेक की सदस्यता त्याग दी और जुलाई 2016 में फिर से सदस्य बन गया। कतर ने 1 जनवरी 2019 को ओपेक की सदस्यता त्याग दी।

ओपेक के सदस्य देश –

इस तरह वर्तमान (जून 2022) में 13 देश ओपेक के सदस्य हैं। अल्जीरिया, अंगोला, कांगो, इक्वेटोरियल गिनी, गैबोन, ईरान, इराक, कुवैत, लीबिया, नाइजीरिया, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, वेनेजुएला ओपेक के सदस्य हैं।

अरब लीग –

Arab League की स्थापना 22 मार्च 1945 ई. को हुई थी। इसे League of Arab के नाम से भी जाना जाता है। इसका मुख्यालय काहिरा (Cairo), मिश्र में है। यह अरब देशों का एक क्षेत्रीय संगठन है, जिसका उद्देश्य आर्थिक विकास और आपसी झगड़ों का निपटारा करना है। मिश्र, सीरिया, लेबनान, इराक, ट्रांसजॉर्डन (अब जॉर्डन), सऊदी अरब व यमन इसके संस्थापक सदस्य देश हैं।

इसके बाद लीबिया (1953), सूडान (1956), ट्यूनीशिया व मोरक्को (1958), कुवैत (1961), अल्जीरिया (1962), बहरीन, ओमान, कतर, यूएई (1971), मौरिटानिया (1973), सोमालिया (1974), फिलिस्तीन लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन (1976), जिबूती (1977), कोमोरोस (1993) अरब लीग के सदस्य बने। संगठन में हर देश का एक वोट होता है।

जी-8 ( Group-8 )

फ्रांस द्वारा जी-8 की स्थापना 1975 ई. में की गई थी। तब इसकी स्थापना जी-6 के रूप में हुई थी। फ्रांस, पश्चिमी जर्मनी, अमेरिका, इटली, यूके, जापान इसके सदस्य थे। 1976 ई. में कनाडा इसका सदस्य बना। इसके बाद रूस 1998 ई. में इसका सदस्य बना। इस प्रकार वर्तमान में यह विश्व के 8 उच्च औद्योगिक राष्ट्रों का संगठन है। वर्तमान में फ्रांस, रूस, जर्मनी, अमेरिका, इटली, यूके, जापान, कनाडा इसके सदस्य राष्ट्र हैं।

रेडक्रॉस –

हेनरी डुनेंड द्वारा 1863 ई. में जेनेवा, स्विजरलैंड में रेडक्रास की स्थापना की गई थी। पेशे से ये स्विस बिजनेसमैन थे। रेडक्रास का मुख्यालय जेनेवा, स्विजरलैंड में है। अब तक तीन बार (1917, 1944, 1963 में) इसे नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। यह युद्ध व कठिनाई के वक्त लोगों को अपनी सेवा प्रदान करता है। हर साल 8 मई को रेड क्रास दिवस मनाया जाता है। यह हेनरी डुनेंट की जन्मतिथि को इंगित करता है।

राष्ट्रमंडल (Commonwealth) –

यह कभी ब्रिटेन के गुलाम रहे देशों का संगठन है। इसकी स्थापना 1926 ई. में की गई थी। इसका मुख्यालय लंदन, ब्रिटेन में है। भारत को इसकी सदस्यता 1949 ई. में प्राप्त हुई। वर्तमान में 56 देश कॉमनवेल्थ के सदस्य हैं।

राष्ट्रमंडल के सदस्य देश –

अफ्रीकी देश – बोत्सवाना, कैमरून, गाम्बिया, घाना, केन्या, किंगडम ऑफ ऐस्वाटिनी, लेसोथो, मालावी, मॉरीशस, मोजाम्बिक, नामीबिया, नाइजीरिया, रवांडा, सेशल्स, सिएरा लियोन, दक्षिण अफ्रीका, युगांडा, यूनाइटेड रिपब्लिक ऑफ तंजानिया, जांबिया।

इशियाई देश – भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, सिंगापुर, मालदीव, ब्रुनेई दारुस्सलाम, मलेशिया।

अमेरिका व कैरिबियन देश – कनाडा, डोमिनिका, गुयाना, ग्रेनाडा, जमैका, एंटीगुआ व बरबूडा, बाहमास, बरबाडोस, बेलीज, सेंट लुसिया, त्रिनिदाद व टोबागो, सेंट कीट्स व नेविस, सेंट विनसेंट द् ग्रेनाडिन्स।

यूरोपीय देश – यूनाइटेड किंगडम, साइप्रस, माल्टा।

प्रशांत क्षेत्र – ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, फिजी, किरिबती, नौरू, वनुआटू, टुवालू, टोंगा, समोआ, सोलोमन द्वीप।

ब्रिक्स (BRICS) –

ब्राजील, रूस, भारत, व चीन ने मिलकर 2009 में BRIC की स्थापना की। ब्रिक का पहला सम्मेलन 16 जून 2009 को येकेटरिनबर्ग, रुस में हुआ। 15 अप्रैल 2010 को ब्राजीलिया में हुए इसके दूसरे सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीका भी इसमें शामिल हो गया। तब से यह BRIC के स्थान पर BRICS (Brazil, Russia, India, China, South Africa) कहलाने लगा।

14 अप्रैल 2011 में चीन में हुए इसके तीसरे सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीका पहली बार शामिल हुआ। 15-16 जुलाई 2014 में फोर्टालेजा, ब्राजील सम्मेलन में ब्रिक्स विकास बैंक की स्थापना की गई। इस बैंक का मुख्यालय शंघाई, चीन में है। शुरुवात के 6 वर्षों तक इसकी अध्यक्षता भारत को प्रदान करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद ब्राजील व रूस के पास 5-5 वर्षों के लिए इसकी अध्यक्षता होगी।

अंतर्राष्ट्रीय संगठन – प्रश्न उत्तर

प्रश्नविश्व का सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय संगठन कौनसा है ?

उत्तर – संयुक्त राष्ट्र संघ (यू. एन. ओ.)

प्रश्न – संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय कहाँ है ?

उत्तर – न्यूयॉर्क

प्रश्न – संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना कब हुई ?

उत्तर – 24 अक्टूबर 1945 को

प्रश्न – अंतर्राष्ट्रीय संगठन विश्व बैंक का मुख्यालय कहाँ है ?

उत्तर – वाशिंगटन डी. सी.

प्रश्न – अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना कब हुई ?

उत्तर – 27 दिसंबर 1945 को

प्रश्न – अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का मुख्यालय कहाँ है ?

उत्तर – वाशिंगटन डी. सी.

प्रश्न – विश्व व्यापार संगठन की स्थापना कब हुई ?

उत्तर – 1 जनवरी 1995

प्रश्न – एशियाई विकास बैंक का मुख्यालय कहां है ?

उत्तर – मनीला (फिलीपींस) में

प्रश्न – दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों के संघ का मुख्यालय कहाँ है ?

उत्तर – जकार्ता में

प्रश्न – अंतर्राष्ट्रीय संगठन यूरोपीय संघ का मुख्यालय कहाँ है ?

उत्तर – ब्रुसेल्स में

प्रश्न – अंतर्राष्ट्रीय संगठन ओपेक का मुख्यालय कहाँ है ?

उत्तर – वियना में

प्रश्न – दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ ( दक्षेस ) का मुख्यालय कहाँ है ?

उत्तर – काठमांडू (नेपाल) में

प्रश्न – दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ ( दक्षेस ) की स्थापना कब हुई ?

उत्तर – 7-8 दिसंबर 1985

प्रश्न – अंतर्राष्ट्रीय संगठन जी – 15 का मुख्यालय कहाँ है ?

उत्तर – जेनेवा में

प्रश्न – अंतर्राष्ट्रीय संगठन यूनिसेफ का मुख्यालय कहाँ है ?

उत्तर – न्यूयॉर्क

प्रश्न – नॉर्थ अटलांटिक सहयोग संगठन की स्थापना कब हुई ?

उत्तर – 4 अप्रैल 1949 को

प्रश्न – अंतर्राष्ट्रीय संगठन नॉर्थ अटलांटिक सहयोग संगठन का मुख्यालय कहाँ है ?

उत्तर – ब्रुसेल्स

प्रश्न – अंतर्राष्ट्रीय संगठन अरब लीग की स्थापना कब हुई ?

उत्तर – 22 मार्च 1945 ई. को

(Visited 4,958 times, 1 visits today)
error: Content is protected !!