मध्यकालीन भारत प्रश्न उत्तर (Medieval India)

मध्यकालीन भारत प्रश्न उत्तर

‘मध्यकालीन भारत प्रश्न उत्तर’ शीर्षक के इस लेख में मध्यकालीन भारत के प्रश्न उत्तर संकलित किए गए हैं। इस लेख में राजवंश व उनके संस्थापकों, युद्ध व लड़ाइयों संबंधी प्रश्नों को सम्मिलित नहीं किया गया है। क्योंकि उनकी अलग से पोस्ट बनी हुई हैं, उन्हें देखें।

Medieval India Question Answer in Hindi

राजपूत राजवंश से संबंधित प्रश्न उत्तर –

चौहान राजवंश के कुछ शासक – वासुदेव, वाक्यपतिराज, विग्रहराज द्वितीय, अजयराज, अर्णोराज, विग्रहराज चतुर्थ, पृथ्वीराज चौहान।

प्रश्न – चौहान वंश का संस्थापक कौन था ?

उत्तर – वासुदेव

प्रश्न – चौहान वंश की प्रारंभिक राजधानी कहाँ थी ?

अहिच्छत्रपुर (अनन्तदेश)

प्रश्न – अजमेर चौहानों की राजधानी किसके समय बना ?

उत्तर – अजयराज

प्रश्न – चौहान वंश का सबसे प्रतापी शासक कौन था ?

उत्तर – विग्रहराज चतुर्थ

प्रश्न – चौहानों का स्वर्णकाल किसके काल को कहा जाता है ?

उत्तर – विग्रहराज चतुर्थ

प्रश्न – चौहान वंश का सबसे प्रसिद्ध शासक कौन था ?

उत्तर – पृथ्वीराज चौहान (पृथ्वीराज तृतीय)

प्रश्न – चौहानों का उदय कहाँ पर हुआ ?

उत्तर – जांगल देश

प्रश्न – जांगल देश को बाद में किस नाम से जाना गया ?

उत्तर – सपादलक्ष

प्रश्न – सपादलक्ष का पहला शासक कौन था ?

उत्तर – वासुदेव

प्रश्न – वासुदेव के बाद कौन शासक बना ?

उत्तर – सामन्तराज

प्रश्न – किस चौहान शासक की पत्नी रुद्राणी एक महान शिवभक्त थी ?

उत्तर – चन्दनराज

प्रश्न – चौहान किस स्थानीय देवी के उपासक थे ?

उत्तर – शाकम्भरी

प्रश्न – पृथ्वीराज विजय में किस चौहान शासक को 188 युद्धों का विजेता बताया गया है ?

उत्तर – वाक्यपतिराज

प्रश्न – बिजौलिया लेख में किसे विन्ध्यशक्ति कहा गया है ?

उत्तर – वाक्यपतिराज चौहान

प्रश्न – महाराज की उपाधि धारण करने वाला पहला चौहान शासक कौन था ?

उत्तर – वाक्यपतिराज (विन्ध्यशक्ति)

प्रश्न – पुष्कर में शिव मंदिर का निर्माण किस चौहान शासक ने कराया ?

उत्तर – विन्ध्यशक्ति

प्रश्न – किसके शासनकाल में चौहान शासक प्रतिहारों की अधीनता से मुक्त हुए ?

उत्तर – सिंहराज

प्रश्न – सिंहराज के बाद चौहान शासक कौन बना ?

उत्तर – विग्रहराज द्वितीय

प्रश्न – किस चौहान शासक ने गुजरात के शासक मूलराज प्रथम को हराया ?

उत्तर – विग्रहराज द्वितीय

प्रश्न – विग्रहराज द्वितीय से हारकर मूलराज प्रथम ने कहाँ पर शरण ली ?

उत्तर – कन्था दुर्ग

प्रश्न – किस चौहान शासक ने भृगुकच्छ में आशापुरी देवी का मंदिर बनवाया ?

विग्रहराज द्वितीय

प्रश्न – किस चौहान शासक को वैरिघट्ट (शत्रुओं का संहारक) कहा जाता है ?

गोविन्दराज द्वितीय

प्रश्न – किस चौहान शासक ने रणथम्भौर के जैन मंदिरों पर स्वर्ण कलश चढ़ाए ?

उत्तर – प्रथ्वीराज प्रथम

प्रश्न – चौहान नरेश पृथ्वीराज प्रथम का  उत्तराधिकारी कौन हुआ ?

उत्तर – अजयराज

प्रश्न – अजमेर की स्थापना किसने की ?

उत्तर – अजयराज (चौहान)

प्रश्न – सांभर के स्थान पर अजमेर को चौहानों की राजधानी किसने बनाया ?

अजयराज

प्रश्न – मालवा के परमार शासक नरवर्मा को किस चौहान शासक ने हराया ?

अर्णोराज चौहान

प्रश्न – पुष्कर में बराह मंदिर का निर्माण किसने कराया ?

उत्तर – अर्णोराज चौहान

प्रश्न – पुष्कर के बराह मंदिर को किसने तुड़वाया ?

उत्तर जहाँगीर

प्रश्न – बीसलदेव किसकी उपाधि थी ?

विग्रहराज चतुर्थ

प्रश्न – अजमेर में सरस्वती मंदिर विद्यालय का निर्माण किसने कराया ?

विग्रहराज चतुर्थ

प्रश्न – हरिकेलि नाटक की रचना किसने की ?

विग्रहराज चतुर्थ (बीसलदेव)

प्रश्न – प्रबंधकोष में बीसलदेव को क्या कहा गया है ?

उत्तर – तुरुष्कजित

प्रश्न – बीसलदेव ने किस तुर्क शासक को पराजित किया ?

उत्तर – खुसरुशाह

प्रश्न – किस नाटक की कुछ पंक्तियां अजमेर के ढाई दिन का झोपड़ा मस्जित की सीढ़ियों पर उत्कीर्ण हैं ?

हरिकेलि

प्रश्न – किस चौहान नरेश ने तोमर शासक तंवर को परिजित कर ढिल्लिका(दिल्ली) पर चौहानों की सत्ता स्थापित की (विलय नहीं) ?

उत्तर – विग्रहराज चतुर्थ

प्रश्न – किस चौहान शासक ने दिल्ली के तोमर वंश को अपना सामंत बना लिया ?

विग्रहराज चतुर्थ

प्रश्न – किस शासक की उपलब्धियों का उल्लेख उसके दिल्ली-शिवालिक स्तंभलेख में हुआ है ?

उत्तर – विग्रहराज चतुर्थ

प्रश्न – ललित विग्रहराज की नाटक की रचना किसने की ?

उत्तर – सोमदेव

प्रश्न – किस नाटक की पंक्तियों को पत्थर पर उत्कीर्ण कराकर सरस्वती मंदिर में रखा गया था ?

उत्तर – ललित विग्रहराज

प्रश्न – किसके कहने पर विग्रहराज चतुर्थ ने एकादशी को जीवहिंसा बंद करी दी ?

उत्तर – जैन आचार्त धर्मधोषसूरि

प्रश्न – किस चौहान शासक का बचपन चालुक्यों की राजधानी अन्हिलवाड़ में कुमारपाल की देखरेख में बीता ?

उत्तर – सोमेश्वर

प्रश्न – चौहान नरेश सोमेश्वर के बिजौलिया अभिलेख में उसकी क्या उपाधि मिलती है ?

उत्तर – प्रतापलंकेश्यर

प्रश्न – किस चौहान नरेश का विवाह त्रिपुरी की राजकुमारी कर्पूरदेवी से हुआ था ?

उत्तर – सोमेश्वर

प्रश्न – चौहान शासक सोमेश्वर पर आक्रमण कर उसकी हत्या किसने कर दी ?

उत्तर – चालुक्य नरेश भीम द्वितीय

प्रश्न – पृथ्वीराज चौहान के पिता का क्या नाम था जिनकी हत्या चालुक्य नरेश भीम द्वितीय ने कर दी थी ?

उत्तर – सोमेश्वर

प्रश्न – सोमेश्वर की पत्नी का क्या नाम था ?

उत्तर – कर्पूरदेवी

प्रश्न – पृथ्वीराज चौहान की माता कर्पूरदेवी कहाँ की राजकुमारी थीं ?

उत्तर – त्रिपुरी की

प्रश्न – पृथ्वीराज चौहान के पिता की हत्या किसने की ?

उत्तर – चालुक्य नरेश भीम द्वितीय

प्रश्न – कर्पूरदेवी ने ने किस मंत्री की सहायता से पृथ्वीराज की संरक्षिका के रूप में शासन चलाया ?

उत्तर – मंत्री कैम्बास

प्रश्न – रायपिथौरा के नाम से किसे जाना जाता है ?

उत्तर – पृथ्वीराज चौहान

प्रश्न – पृथ्वीराज चौहान के नाम से प्रसिद्ध शासक कौन था ?

उत्तर – चौहान नरेश पृथ्वीराज तृतीय

प्रश्न – पृथ्वीराज का जन्म कहाँ पर हुआ था ?

उत्तर – अन्हिलबाड़

प्रश्न – पृथ्वीराज चौहान कहाँ का शासक था ?

उत्त – अजमेर

प्रश्न – पृथ्वीराज चौहान अजमेर का शासक कब बना ?

उत्तर – 1177 ई. में

प्रश्न – पृथ्वीराज चौहान के नाना कौन थे ?

उत्तर – दिल्ली के तोमर शासक अनंगपाल

प्रश्न – पृथ्वीराज चौहान ने दिल्ली का सूबेदार किसे नियुक्त किया ?

उत्तर – छोटे भाई गोविन्दराय को

प्रश्न – पृथ्वीराज चौहान ने किस वर्ष चन्देल नरेश परमर्दिदेव को पराजित कर महोबा पर अधिकार कर लिया ?

1182 ई. में

प्रश्न – पृथ्वीराज की सहायता के लिए आल्हा व ऊदल को किसने भेजा था ?

उत्तर – जयचन्द

प्रश्न – तराइन की पहली लड़ाई में पृथ्वीराज चौहान ने किसे हराया ?

उत्तर – मुहम्मद गोरी

प्रश्न – तराइन की दूसरी लड़ाई में पृथ्वीराज चौहान को किसने हराया ?

उत्तर – मुहम्मद गोरी

प्रश्न – पृथ्वीराज चौहान का राजकवि कौन था ?

उत्तर – चन्दवरदाई

प्रश्न – हम्मीर महाकाव्य के अनुसार पृथ्वीराज चौहान ने कितनी बार गोरी को हराया ?

उत्तर – कम से कम 7 बार

प्रश्न – प्रबंधचिन्तामणि के अनुसार पृथ्वीराज चौहान ने गोरी को कितनी बार हराया ?

उत्तर – 21 बार

गहड़वाल वंश से संबंधित प्रश्न उत्तर –

प्रश्न – गहड़वाल वंश की स्थापना किसने की ?

उत्तर – चंद्रदेव गहड़वाल

प्रश्न – गहड़वाल राजवंश का सबसे प्रतापी शासक कौन था ?

उत्तर – गोविंद चंद्र गहड़वाल

प्रश्न – प्रतिहारों के पतन के बाद कन्नौज और बनारस के क्षेत्र में किस वंश का शासन स्थापित हुआ ?

उत्तर – गहड़वाल वंश

प्रश्न – गहड़वाल वंश का वास्तविक संस्थापक और उनकी स्वतंत्रता का जन्मदाता कौन था ?

उत्तर – चन्द्रदेव

प्रश्न – चंद्रदेव गहड़वाल ने किसे पराजित कर कन्नौज पर अधिकार किया ?

उत्तर – गोपाल

प्रश्न – चंद्रदेव गहड़वाल का उत्तराधिकारी कौन हुआ ?

उत्तर – मदनपाल

प्रश्न – मदनपाल का उत्तराधिकारी कौन हुआ ?

उत्तर – गोविंद चंद्र गहड़वाल

प्रश्न – कुमारदेवी किस गहड़वाल शासक की पत्नी थी ?

उत्तर – गोविंदचंद्र

प्रश्न – कुमारदेवी के सारनाथ लेख में किसे विष्णु का अतार कहा गया है ?

उत्तर – गोविंदचंद्र गहड़वाल को

प्रश्न – किस गहड़वाल नरेश ने कल्चुरी सिक्कों की नकल कर बैठी हुई लक्ष्मी शैली के सोने, चांदी व तांबे के सिक्के चलाए ?

उत्तर – गोविंदचंद्र

प्रश्न – राजनीतिशास्त्र का पंडित लक्ष्मीधर किसका मंत्री थी ?

उत्तर – गोविंदचंद्र गहड़वाल

प्रश्न – कृत्यकल्पतरु की रचना किसने की ?

उत्तर – लक्ष्मीधर

प्रश्न – मंत्र महिमा का आश्चर्य किसे कहा जाता है ?

उत्तर – लक्ष्मीधर

प्रश्न – जयचंद्र का कमौली अभिलेख कहाँ से प्राप्त हुआ है ?

उत्तर – बनारस

प्रश्न – 1194 ई. की चन्दावर की लड़ाई में मुहम्मद गोरी ने किसे हराया ?

उत्तर – जयचन्द्र

प्रश्न – चन्दावर कहाँ पर स्थित है ?

उत्तर – एटा, उत्तर प्रदेश

प्रश्न – गहड़वाल वंश का अंतिम शासक कौन था ?

उत्तर – हरिशचंद्र

सेन वंश से संबंधित प्रश्न उत्तर –

प्रश्न – पाल शासकों के बाद बंगाल में किस राजवंश का उदय हुआ ?

उत्तर – सेन वंश

प्रश्न – आनन्द भट्ट की बल्लालचरित के अनुसार सेनों को महाभारत के किस योद्धा से जोड़ा गया है ?

उत्तर – कर्ण

प्रश्न – सेन वंश की स्थापना किसने की ?

उत्तर – सामन्तसेन

प्रश्न – सेन वंश का वास्तविक संस्थापक किसे माना जाता है ?

उत्तर – विजयसेन

प्रश्न – विजयसेन किस मत का अनुयायी था ?

उत्तर – शैव

प्रश्न – विजयसेन की देवपाड़ा प्रशस्ति का लेखक कौन है ?

उमापतिधर

प्रश्न – सेन वंश के किस शासक की उपाधि गौडेश्वर थी ?

उत्तर – बल्लाल सेन

प्रश्न – कुलीनवाद नामक प्रसिद्ध सामाजिक आंदोलन किसने शुरु किया ?

उत्तर – बल्लाल सेन

प्रश्न – सर्वप्रथम कन्नौज से ब्राह्मणों को बंगाल बुलाकर किसने बसाया ?

उत्तर – बल्लाल सेन

प्रश्न – अद्भुत सागर (खगोलशास्त्र) की रचना किसने प्रारंभ की ?

उत्तर – बल्लालसेन

प्रश्न – अद्भुत सागर (खगोलशास्त्र) की रचना को किसने पूर्ण किया ?

उत्तर – लक्ष्मणसेन

प्रश्न – सेन वंश के किस शासक ने परमभागवत की उपाधि धारण की ?

उत्तर – लक्ष्मणसेन ने

प्रश्न – लक्ष्मणसेन किस मत का अनुयायी था ?

उत्तर – वैष्णव

प्रश्न – किस शासक के लेखों की शुरुवात विष्णु की स्तुति से होती है ?

उत्तर – लक्ष्मणसेन

प्रश्न – गीतगोविंद के लेखक जयदेव किसके दरबार के 5 रत्नों में से एक थे ?

उत्तर – लक्ष्मणसेन

प्रश्न – ब्राह्मण सर्वस्व के लेखक हलायुध किसके प्रधान न्यायधीश व मुख्यमंत्री थे ?

उत्तर – लक्ष्मणसेन

प्रश्न – लक्ष्मण संवत की शुरुवात किसने की ?

उत्तर – लक्ष्मण सेन

प्रश्न – लक्ष्मणसेन ने काशी व प्रयाग किससे छीना ?

उत्तर – जयचन्द्र गहड़वाल

प्रश्न – लक्ष्मणसेन ने कहाँ कहाँ पर विजय स्तंभ स्थापित किये ?

उत्तर – काशी, पुरी, प्रयाग

प्रश्न – 1202 ई. में किसने सक्ष्मणसेन पर आक्रमण कर उसकी राजधानी नदिया जीत ली ?

उत्तर – तुर्क बख्तियार खिलजी

प्रश्न – किस वंश के शासक अपनी उत्पत्ति ब्रह्मक्षण परम्परा से मानते हैं ?

उत्तर – सेन वंश

मालवा के परमार वंश से संबंधित प्रश्न उत्तर –

प्रश्न – परमार वंश का संस्थापक कौन था ?

इसे भी पढ़ें  NVS PGT EXAM 2019

उत्तर – उपेन्द्रराज (कृष्णराज)

प्रश्न – परमारों की स्वतंत्रता का जन्मदाता किसे कहा जाता है ?

उत्तर – हर्ष या सीयक द्वितीय

प्रश्न – किन शासकों ने धारा को भारतवर्ष की साहित्यिक राजधानी बना दिया था ?

उत्तर – परमार शासक

प्रश्न – परमार का शाब्दिक अर्थ क्या है ?

उत्तर – शत्रुओं का नाश करने वाला

प्रश्न – परमारों को ब्रह्मक्षत्र कुलीन किसने बताया है ?

उत्तर – हलायुध

प्रश्न – किस परमार शासक के दरबार में सीता नामक कवयित्री रहती थी ?

उत्तर – उपेन्द्र

प्रश्न – परमारों को राष्ट्रकूटों की अधीनता से किसने मुक्त कराया ?

उत्तर – हर्ष या सीयक द्वितीय

प्रश्न – हूण राजकुमारों की हत्या कर हूणमण्डल किसने जीता ?

उत्तर – सीयक द्वितीय

प्रश्न – सीयक द्वितीय ने अपना उत्तराधिकारी किसे घोषित किया ?

उत्तर – वाक्यपति मुञ्ज (दत्तक पुत्र)

प्रश्न – सीयक द्वितीय के बाद परमार शासक कौन बना ?

वाक्यपति मुञ्ज

प्रश्न – मुंजप्रतिदेशव्यवस्था नामक भूगोल ग्रंथ की रचना किसने की ?

उत्तर – वाक्यपतिमुञ्ज

प्रश्न – वाक्यपति मुंज ने किस कलचुरि शासक को पराजित कर त्रिपुरी को लूटा ?

उत्तर – युवराज द्वितीय

प्रश्न – वाक्यपति मुंज ने किसकी सेनाओं को 6 बार पराजित किया ?

उत्तर – तैलप या तैल द्वितीय (कल्याणी का चालुक्य नरेश)

प्रश्न – अंत में वाक्यपति मुंज किससे पराजित हुआ और मारा गया ?

उत्तर – तैलप (तैल द्वितीय)

प्रश्न – वाक्यपति मुंज के बाद परमार शासक कौन बना ?

उत्तर – सिन्धुराज

प्रश्न – सिन्धुराज कौन था ?

उत्तर – वाक्यपति मुंज का छोटा भाई

प्रश्न – सिन्धुराज ने कल्याणी के किस चालुक्य नरेश को पराजित किया ?

उत्तर – सत्याश्रय

प्रश्न – परमार नरेश सिन्धुराज किस चालुक्य शासक के हाथों पराजित हुआ ?

उत्तर – चामुण्डराज

प्रश्न – किस परमार शासक के बारे में प्रचलित था कि वह प्रत्येक श्लोक पर कवि को एक लाख मुद्राएं प्रदान करता था ?

उत्तर – भोज परमार

प्रश्न – किस शासक की मृत्यु पर कहा गया ‘अद्यधारा निराधार निरालम्बा सरस्वती ?

उत्तर – परमार भोज

प्रश्न – किस परमार शासक का कार्यकाल राजनीतिक व सांस्कृतिक दृष्टि से परमार वंश का चरमोत्कर्ष था ?

उत्तर – परमार भोज

प्रश्न – परमारों की राजधानी उज्जैन से धारा में किसने स्थानांतरित की ?

उत्तर – भोज परमार

प्रश्न – परमार भोज का पहला संघर्ष किससे हुआ ?

उत्तर – कल्याणी के चालुक्यों से

प्रश्न – परमार भोज को किसने पराजित किया ?

उत्तर – विद्याधर चंदेल

प्रश्न – किससे हुए यु्द्ध में भोज परमार का सेनापति साद मारा गया ?

उत्तर – वीर्याराम चौहान

प्रश्न – सेनापति साद की मृत्यु के बाद भोज परमार ने अपना सेनापति किसे बनाया ?

उत्तर – जैनी कुलचंद्र

प्रश्न – भोज परमार के विरुद्ध बने संघ का नेतृत्व किसने किया ?

उत्तर – कल्चुरी नरेश लक्ष्मीकर्ण

प्रश्न – चित्तौड़ में त्रिभुवननारायण मंदिर का निर्माण किसने कराया ?

उत्तर – परमार भोज

प्रश्न – परमार भोज ने भोजसर नामक झील का निर्माण कहाँ पर कराया ?

उत्तर – भोपाल

प्रश्न – परमार भोज के बाद परमार शासक कौन बना ?

उत्तर – जयसिंह तत्पश्चात उदयादित्य

प्रश्न – उदयादित्य ने अपनी राजधानी धारा को किसकी मदद से लक्ष्मीकर्ण से मुक्त कराया ?

उत्तर – विग्रहराज चौहान

प्रश्न – किसने परमार शासक यशोवर्मन को हराकर संपूर्ण मालवा क्षेत्र पर अधिकार कर लिया ?

उत्तर – चालुक्य नरेश जयसिंह सिद्धराज

प्रश्न – 1305 ई. में किसने मालवा को जीतकर वहाँ मुस्लिम सत्ता स्थापित की ?

उत्तर – अलाउद्दीन खिलजी

खजुराहो के चंदेल शासकों से संबंधित प्रश्न उत्तर –

प्रश्न – 831 ई. में चन्देल वंश की स्थापना किसने की ?

उत्तर – नन्नुक

प्रश्न – चन्देल वंश की स्वाधीनता का वास्तविक संस्थापक कौन था ?

उत्तर – धंग

प्रश्न – बुंदेलखंड का प्रचीन नाम क्या था ?

उत्तर – जेजाभुक्ति

प्रश्न – चन्देल पहले किसके सामंत थे ?

उत्तर – प्रतिहार

प्रश्न – किन राजाओं ने सर्वप्रथम देवनागरी लिपि का प्रयोग अपने लेखों में किया ?

उत्तर – चन्देल शासकों ने

प्रश्न – भारतीय इतिहास के वीर सैनिक आल्हा व ऊदल किसकी सेना में थे ?

उत्तर – परमर्दिदेव (परमल)

प्रश्न – खजुराहो के प्रसिद्ध चतुर्भुज मंदिर का निर्माण किसने कराया ?

उत्तर – यशोवर्मन ने

प्रश्न – यशोवर्मन के बाद चंदेल शासक कौन बना ?

उत्तर – महाराजाधिराज धंग

प्रश्न – धंग की सबसे महत्वपूर्ण सफलता कौनसी विजय थी ?

उत्तर – ग्वालियर विजय

प्रश्न – धंग की किस विजय के बाद से चंदेल शासक प्रतिहारों की नाममात्र की अधीनता से मुक्त हो गए ?

उत्तर – ग्वालियर विजय

प्रश्न – कालिंजर से स्थान पर खजुराहो को चन्देलों की राजधानी किसने बनाया ?

उत्तर – धंग

प्रश्न – धंग ने शाही शासक जयपाल को किसके विरुद्ध सहायता भेजी ?

उत्तर – सुबुक्तगीन

प्रश्न – चन्देल शासक धंग की मृत्यु कैसे हुई ?

उत्तर – प्रयाग में जल समाधि

प्रश्न – धंग का मुख्य न्यायाधीश कौन था ?

उत्तर – भट्टयशोधऱ

प्रश्न – धंग का प्रधानमंत्री कौन था ?

उत्तर – प्रभास

प्रश्न – खजुराहो के अधिकांश मंदिरों का निर्माता कौन था ?

उत्तर – धंग

प्रश्न – धंग के बाद चंदेश शासक कौन बना ?

उत्तर – गण्ड

प्रश्न – गण्ड के बाद चंदेल शासक कौन बना ?

उत्तर – विद्याधर

प्रश्न – विद्याधर ने किस प्रतिहास शासक पर आक्रमण कर उसे मार डाला ?

उत्तर – राज्यपाल

प्रश्न – महमूद गजनबी का चंदेलों पर आक्रमण किस शासक के समय हुआ ?

उत्तर – विद्याधर

प्रश्न – चंदेल लेखों के अनुसार कौनसा चेदि शासक विद्याधर चंदेल की गुरु की तरह पूजा करता था ?

उत्तर – गांगेय देव

प्रश्न – प्रबोध चंद्रोदय के लेखक कृष्णा मिश्र किसके दरबार में निवास करते थे ?

उत्तर – कीर्तिवर्मन (चन्देल)

प्रश्न – चंदेल वंश का अंतिम महान शासक कौन था ?

उत्तर – परमर्दिदेव (परमल)

प्रश्न – चन्देल सेना के दो वीर आल्हा और ऊदल किसकी सेना में थे ?

उत्तर – परमर्दिदेव (परमल)

प्रश्न – 1203 ई. में किसने परमर्दिदेव को हराकर कालंजर दुर्ग जीत लिया ?

उत्तर – कुतुबुद्दीन ऐबक

प्रश्न – अन्ततः चन्देल राज्य को दिल्ली सल्तनत में कब मिला लिया गया ?

उत्तर – 1305 ई.

चालुक्य (सोलंकी) वंश से संबंधित प्रश्न उत्तर –

प्रश्न – किस लेख के अनुसार चौलुक्यों की उत्पत्ति ब्रह्मा के कमण्डल (चुलुक) से बताई गई है ?

उत्तर – वाडनगर लेख

प्रश्न – अन्हिलवाड़ के चालुक्य वंश की स्थापना किसने की ?

उत्तर – मूलराज प्रथम

प्रश्न – कच्छ के किस शासक ने मूलराज को 11 बार हराया ?

उत्तर – लाखा (परंतु 12वीं बार मूलराज ने लाखा को हराकर सौराष्ट्र पर अधिकार कर लिया)।

प्रश्न – चालुक्य (सोलंकी) वंश का सबसे शक्तिशाली शासक कौन था ?

उत्तर – भीमदेव प्रथम

प्रश्न – आबू पर्वत पर दिलवाड़ा के जैन मंदिर का निर्माण किसने कराया ?

उत्तर – विमल (भीमदेव का सामंत)

प्रश्न – दिलवाड़ा के जैन मंदिर में हीरे की आँख वाली किसकी मूर्ति है ?

उत्तर – ऋषभदेव (आदिनाथ)

प्रश्न – गजनबी के सोमनाथ के आक्रमण के समय भीमदेव प्रथम ने भागकर कहाँ शरण ली ?

उत्तर – कन्था दुर्ग

प्रश्न – भीम प्रथम के बाद चौलुक्य शासक कौन बना ?

उत्तर – कर्ण

प्रश्न – कर्ण के बाद अल्पायु में शासक बने जयसिंह की संरक्षिका कौन बनीं ?

उत्तर – माँ मयणल्लदेवी

प्रश्न – किसने आबू पर्वत पर अपने सात पूर्वजों की गजारोही मूर्तियां स्थापित कराईं ?

उत्तर – जयसिंह ने

प्रश्न – किस चौलुक्य शासक की उपाधि सिद्धराज थी ?

उत्तर – जयसिंह

प्रश्न – जयसिंह ने 1113-14 ई. में कौन सी संवत् चलाई ?

उत्तर – सिद्ध संवत्

प्रश्न – अपनी माँ के कहने पर सोमनाथ की यात्रा कर किसने समाप्त किया ?

उत्तर – जयसिंह सिद्धराज

प्रश्न – सिद्धपुर में रुद्रमहाकाल मंदिल का निर्माण किसने कराया ?

उत्तर – जयसिंह सिद्धराज

प्रश्न – पाटन में सहस्त्रलिंग नामक कृत्रिक झील किसने बनवाई ?

उत्तर – जयसिंह सिद्धराज

प्रश्न – पाटन में चण्डिका देवी मंदिर का निर्माण किसने कराया ?

उत्तर – जयसिंह सिद्धराज

प्रश्न – खम्भात में मस्जिद के निर्माण के लिए एक लाख वलोतरा सक्के किसने दान किये ?

उत्तर – जयसिंह सिद्धराज

प्रश्न – कौनसा शासक अपनी माँ के साथ सोमनाथ मंदिर जाया करता था ?

उत्तर – जयसिंह सिद्धराज

प्रश्न – व्याकरण ग्रंथ सिद्धहेम की रचना किसने की ?

उत्तर – हेमचंद्र

प्रश्न – प्रसिद्ध जैन विद्वान हेमचंद्र किसके दरबार में रहता था ?

उत्तर – जयसिंह सिद्धराज, कुमारपाल

प्रश्न – कुमारपाल की वाडनगर प्रशस्ति का लेखक कौन था ?

उत्तर – श्रीपाल

प्रश्न – चौलुक्य नरेश कुमारपाल के सभी लेख किसकी स्तुति से प्रारंभ होते हैं ?

उत्तर – शिव

प्रश्न – किससे प्रभावित होकर कुमारपाल ने जैन धर्म स्वीकार किया ?

हेमचंद्र

प्रश्न – कुमारपाल को जैन धर्म में किसने दीक्षित किया ?

उत्तर – हेमचंद्र

प्रश्न – चौलुक्य नरेश कुमारपाल किस मत का अनुयायी था ?

उत्तर – जैन

प्रश्न – कौन चौलुक्य शासक नियमित रूप से जैन मंत्रों का उच्चारण करता था ?

उत्तर – कुमारपाल

प्रश्न – किस चौलुक्य नरेश ने राज्य में पशु वध, द्युत क्रीड़ा, वेश्यावृत्ति, और नवरात्रि में बकरे की बलि पर प्रतिबंध लगाया ?

उत्तर – कुमारपाल

प्रश्न – विधवा एवं निःसंतानों की संपत्ति राज्य द्वारा जब्त करने के नियम पर किसने रोक लगाई ?

उत्तर – कुमारपाल

प्रश्न – किस शासक ने जैन विद्वान हेमचंद्र के साथ सोमनाथ में जाकर उपासना की ?

उत्तर – कुमारपाल

प्रश्न – कुमारपालचरित का लेखक कौन था ?

उत्तर – जयचंद्र सूरि

प्रश्न – कुमारपाल का पहला संघर्ष किससे हुआ ?

उत्तर – चौहान शासक अर्णोराज

प्रश्न – अर्णोराज ने अपनी पुत्री जल्हणादेवी का विवाह किससे किया ?

उत्तर – कुमारपाल

प्रश्न – कुमारपाल की विष देकर किसने हत्या की ?

उत्तर – भतीजे अजयपाल

प्रश्न – किस चौलुक्य नरेश ने साधुओं की हत्या और जैन मंदियों को ध्वस्त कराया ?

उत्तर – अजयपाल

प्रश्न – अजयराज के बाद कौन शासक बना ?

उत्तर – मूलराज द्वितीय

प्रश्न – मूलराज द्वितीय के बाद कौन शासक बना ?

भीम द्वितीय

प्रश्न – चौलुक्य वंश का अंतिम शासक कौन था ?

उत्तर – भीमदेव द्वितीय

प्रश्न – मुहम्मद गोरी को भारत में पहली शिकस्त किसने दी ?

उत्तर – भीमदेव द्वितीय

प्रश्न – भीमदेव द्वितीय ने मोहम्मद गोरी को 1178 ई. में कहाँ पर हराया ?

उत्तर – काशहद मैदान

प्रश्न – किस चौलुक्य शासक ने 1195 ई. में कुतुबुद्दीन ऐबक को हराया ?

उत्तर – भीमदेव द्वितीय

प्रश्न – भीम द्वितीय 1197 ई. में किससे पराजित हुआ ?

उत्तर – तुर्कों से

प्रश्न – किस चौलुक्य शासक ने नारायणावतार की उपाधि ली ?

उत्तर – भीमदेव द्वितीय

प्रश्न – गुजरात में बघेल वंश की स्थापना किसने की ?

उत्तर – लवण प्रसाद

कल्चुरी – चेदि वंश से संबंधित प्रश्न उत्तर

प्रश्न – चेदि वंश की राजधानी कहाँ थी ?

इसे भी पढ़ें  यूजीसी नेट इतिहास पेपर UGC NET HISTORY PAPER

उत्तर – त्रिपुरी (डाहल)

प्रश्न – चेदि वंश का संस्थापक कौन था ?

उत्तर – वामराज देव

प्रश्न – चेदि वंश का वास्तविक संस्थापक कौन था ?

उत्तर – कोक्कल प्रथम

प्रश्न – अभिलेखों के अनुसार कलचुरी वंशावली किससे प्रारंभ होती है ?

उत्तर – कोक्कल प्रथम

प्रश्न – कल्चुरी स्वयं को किसका वंशज बताया करते थे ?

उत्तर – कीर्तिवीर्य

प्रश्न – किसके शासनकाल में राजशेखर कन्नौज छोड़कर त्रिपुरी आ गए ?

उत्तर – युवराज प्रथम

प्रश्न – राजशेखर ने काव्यमीमांसा और विद्धशालभंजिका की रचना करहाँ पर की ?

उत्तर – त्रिपुरी

प्रथम – राजशेखर ने त्रिकलिंगाधिपति किसे कहा ?

उत्तर – युवराज प्रथम

प्रश्न – किस चेदि नरेश ने बंगाल के पाल और कलिंग के गंग शासकों को पराजित किया ?

उत्तर – युवराज प्रथम

प्रश्न – चेदि नरेश युवराज प्रथम को किसने हराया ?

उत्तर – चंदेल शासक यशोवर्मन

प्रश्न – किस चेदि नरेश ने सोमनाथ तक सफल अभियान किये ?

उत्तर – लक्ष्मणराज

प्रश्न – किस चेदि नरेश को चेदीन्द्रचन्द्र कहा ?

उत्तर – युवराज द्वितीय

प्रश्न – सोने का सिक्का चलाने वाला पहला राजपूत शासक कौन था ?

उत्तर – गांगेयदेव

प्रश्न – किस चेदि नरेश ने विक्रमादित्य और त्रिकलिंगाधिपति की उपाधि धारण की ?

उत्तर – गांगेयदेव

प्रश्न – गांगेय देव ने अपना निवास स्थल कहाँ पर बनाया ?

उत्तर – प्रयाग

प्रश्न – किस चेदि शासक की मृत्यु प्रयाग में अपनी 100 रानियों के पास वटवृक्ष के नीचे हुई ?

उत्तर – गांगेयदेव

प्रश्न – सिक्के चलाने वाला एकमात्र चेदि नरेश कौनसा था ?

उत्तर – गांगेयदेव

प्रश्न – गांगेयदेव ने किस प्रकार के सिक्के प्रचलित कराए जिनका अनुसरण बाद में चंदेल, गहड़वाल और तोमरों ने भी किया ?

उत्तर – बैठी हुई लक्ष्मी

प्रश्न – चेदि नरेश लक्ष्मीकर्ण (कर्णदेव) ने कौनसी उपाधि धारण की ?

उत्तर – त्रिकलिंगाधिपति

प्रथम – चेदि वंश का सबसे शक्तिशाली शासक कौन था ?

उत्तर – लक्ष्मीकर्ण

प्रश्न – विल्हण ने किसे कालंजरपति के लिए काल कहा ?

उत्तर – कर्णदेव

प्रश्न – चेदि नरेश कर्णदेव किस मत का अनुयायी था ?

उत्तर – शैव

प्रश्न – कौनसा चेदि शासक नियमित रूप से प्रयाग व काशी में दान देता था ?

उत्तर – कर्णदेव

प्रश्न – कश्मीर का कवि विल्हण किसके शासन काल में कुछ समय काशी में रहा ?

उत्तर – लक्ष्मीकर्ण (कर्णदेव) चेदि शासक

प्रश्न – चेदि वंश का अंतिम शासक कौन था ?

उत्तर – विजयसिंह

प्रश्न – किसने विजयसिंह को पराजित कर त्रिपुरी को अपने राज्य में मिला लिया ?

उत्तर – त्रैलोक्यवर्तमन चंदेल

कल्हण की राजतरंगिणी से संबंधित प्रश्न उत्तर –

प्रश्न – प्रथम ऐतिहासिक पुस्तक का दर्जा किसे दिया गया है ?

उत्तर – राजतरंगिणी

प्रश्न – राजतरंगिणी का लेखक कौन है ?

उत्तर – कल्हण

प्रश्न – कल्हण किसके आश्रित कवि थे ?

उत्तर – हर्ष

प्रश्न – हर्ष द्वारा मंदिरों की संपत्ति लूटने के कारण किसने उसे तुरुष्क कहा ?

उत्तर – कल्हण

प्रश्न – राजतरंगिणी का विस्तार किन अन्य लेखकों द्वारा किया गया ?

जोनराज (सुल्तान जैनुल-आब्दीन के समय), श्रीवर, प्राज्ञभट्ट एवं सुका।

प्रश्न – राजतरंगिणी किसके शासनकाल में पूर्ण हुई ?

उत्तर – जयसिंह

प्रश्न – राजतरंगिणी का अंतिम शासक कौन है ?

उत्तर – जयसिंह

प्रश्न – राजतरंगिणी किस भाषा में लिखी गई है ?

उत्तर – संस्कृत

प्रश्न – राजतरंगिणी किस शैली में लिखी गई है ?

उत्तर – महाभारत शैली

प्रश्न – राजतरंगिणी में कितने तरंग (अध्याय) हैं ?

उत्तर – 8 तरंग

1,2,3 तरंगों में प्राचीन इतिहास का सर्वेक्षण मात्र,

4,5,6 तरंगों में कार्कोट वंश और उत्पल वंश का इतिहास,

7,8 तरंगों में लोहार वंश का इतिहास

प्रश्न – राजतरंगिणी में कितने श्लोक हैं ?

उत्तर – 8 हजार

प्रश्न – राजतरंगिणी में कब से कब तक का इतिहास वर्णित है ?

उत्तर – आदिकाल से 1151 ई. तक

प्रश्न – कल्हण ने राजतरंगिणी में खुद से पहले के कितने इतिहासकारों का जिक्र किया है ?

उत्तर – 11 इतिहासकार

प्रश्न – कल्हण ने कश्मीर का पहला मौर्य शासक किसे बनाया है ?

उत्तर – अशोक

प्रश्न – कल्हण ने श्रीनगर का संस्थापक किसे बताया है ?

उत्तर – अशोक

प्रश्न – कल्हण ने अशोक के किस उत्तराधिकारी को शैव समर्थक और बौद्ध विरोधी बताया है ?

उत्तर – जौलाक

प्रश्न – कल्हण नें कश्मीर में हिन्दू सभ्यता के प्रसार का श्रेय किसे दिया है ?

उत्तर – जालौक को

प्रश्न – राजतरंगिणी में कितनी उप-जातियों का उल्लेख है ?

उत्तर – 64

प्रश्न – क्या राजतरंगिणी में सती प्रथा का उल्लेख मिलता है ?

उत्तर – हाँ अनेक उल्लेख हैं

प्रश्न – खूय (सूय्य) नामक इंजीनियर का उल्लेख किस पुस्तक में मिलता है ?

उत्तर – राजतरंगिणी

प्रश्न – किसके आदेश पर खूय ने झेलम तट पर बाँध बनाकर नहरें निकालीं ?

उत्तर – अवन्तिवर्मन

प्रश्न – कल्हण के अनुसार किस गुप्त शासक ने मिहिरकुल को हराया ?

उत्तर – नरसिंह बालादित्य

प्रश्न – मिहिरकुल किस मत का अनुयायी था ?

उत्तर – शैव

प्रश्न – किस गुर्जर प्रतिहार शासक की उपलब्धियों की जानकारी राजतरंगिणी से प्राप्त होती है ?

उत्तर – मिहिरभोज

कश्मीर के राजवंशों से संबंधित प्रश्न उत्तर –

प्रश्न – कश्मीर के इतिहास के प्रमुख राजवंश कौन कौन से हैं ?

उत्तर –  गोनंद वंश, कार्कोट वंश, उत्पल वंश, लोहार वंश।

प्रश्न – गोनंद वंश के अंतिम शासक बालादित्य की हत्या किसने की ?

उत्तर – दुर्लभवर्द्धन

प्रश्न – कार्कोट वंश की स्थापना किसने की ?

उत्तर – दुर्लभवर्द्धन

प्रश्न – किसने शासनकाल में ह्वेनसांग ने कश्मीर में दो वर्ष बिताए ?

उत्तर – दुर्लभवर्द्धन

प्रश्न – कश्मीर में रखे बुद्ध के दाँतों को किसने हर्ष को भेंट किया ?

उत्तर – दुर्लभवर्धन

प्रश्न – दुर्लभवर्द्धन के बाद कार्कोट वंश का शासक कौन बना ?

उत्तर – दुर्लभक (उपाधि- प्रतापादित्य)

प्रश्न – प्रतापपुर नामक नगर की स्थापना किसने की ?

उत्तर – दुर्लभक

प्रश्न – कश्मीर का शासक ललितादित्य मुक्तिरीड किस वंश का शासक था ?

उत्तर – कार्कोट वंश

प्रश्न – कार्कोट वंश का सर्वाधिक शक्तिशाली शासक कौन था ?

उत्तर – ललितादित्य मुक्तिपीड

प्रश्न – 733 ई. में किसने चीन में दूतमण्डल भेजा ?

उत्तर – लालितादित्य

प्रश्न – ललितादित्य ने किसे पराजित कर कन्नौज पर अधिकार किया ?

उत्तर – यशोवर्मन

प्रश्न – यशोवर्मन के दरबारी कवि वाक्यपति एवं भवभूति को कौन कश्मीर ले गया ?

उत्तर – ललितादित्य मुक्तिपीड

प्रश्न – पर्वरपुर नगर जला देने की आज्ञा किसने दी ?

उत्तर – ललितादित्य मुक्तिपीड

प्रश्न – ललितादित्य के सिक्के उत्तर प्रदेश में कहाँ से प्राप्त हुए हैं ?

उत्तर – बांदा

प्रश्न – ललितादित्य ने कहाँ के शासक को कश्मीर बुलाकर बीच रास्ते में ही मरवा दिया ?

उत्तर – गौड़

प्रश्न – ललितादित्य मुक्तिपीड की मृत्यु कैसे हुई ?

उत्तर – ठंड से

प्रश्न – कार्कोट वंश के बाद कश्मीर पर किस वंश का उदय हुआ ?

उत्तर – उत्पल वंश

प्रश्न – कश्मीर की महिला शासिका रानी दिद्दा किस वंश की थीं ?

उत्तर – उत्पल वंश

प्रश्न – रानी दिद्दा किसकी पत्नी थी ?

उत्तर – क्षेमगुप्त

प्रश्न – दिद्दा किस वंश की राजकुमारी थी ?

उत्तर – हिन्दूशाही वंश

प्रश्न – अवन्तिपुर का संस्थापक अवन्तिवर्मन किस वंश का शासक था ?

उत्तर – उत्पल वंश

प्रश्न – अवन्तिवर्मन ने अपने किस योग्य मंत्री के साथ शासन किया ?

उत्तर – मंत्री शूर

प्रश्न – कश्मीर के किस शासक की मृत्यु उरशा (हजारा) की जनता के साथ संघर्ष करते हुई ?

उत्तर – अवंति वर्मन

प्रश्न – अवंतिवर्मन की मृत्यु के बाद शासन का संचालन किसने किया ?

उत्तर – पत्नी सुगन्धा

प्रश्न – उत्पल वंश के बाद कश्मीर पर किस वंश का शासन हुआ ?

उत्तर – लोहार वंश

प्रश्न – लोहार वंश की स्थापना किसने की ?

उत्तर – संग्राम राज

प्रश्न – संग्रामराज ने अपने किस मंत्री को त्रिलोचनलाल को ओर से महमूद गजबनी से लड़ने भेजा ?

उत्तर – तुंग

प्रश्न – लोहार वंश के किस शासक ने आत्महत्या कर ली ?

उत्तर – अनन्त

प्रश्न – कश्मीर का हर्ष किस वंश का शासक था ?

उत्तर – लोहार वंश

प्रश्न – लोहार वंश का अंतिम शासक कौन था ?

उत्तर – जयसिंह

प्रश्न – 1325 ई. में किस मंगोल नेता ने कश्मीर पर भयानक हमला किया ?

उत्तर – दलूचा

चोल साम्राज्य –

प्रश्न – किस चोल नरेश ने दो बार भूमि की माप कराई ?

उत्तर – कुलोत्तुंग प्रथम

प्रश्न – किस शासक ने रामानुजाचार्य के प्रभाव में आकर वैष्णव धर्म अपना लिया ?

उत्तर –  विष्णुवर्धन

प्रश्न – गयासुद्दीन तुगलक ने वारंगल पर अधिकार कर उसका नया नाम क्या रखा ?

उत्तर – सुल्तानपुर

सिंध पर अरब आक्रमण –

प्रश्न – सिंध पर अरबों के आक्रमण की जानकारी किस पुस्तक से मिलती है ?

उत्तर – चचनामा से

प्रश्न – चचनामा के लेखक कौन है ?

उत्तर – कोई अज्ञात

प्रश्न – चचनामा का फारसी में अनुवाद किसने किया ?

उत्तर – कूफी ने

प्रश्न – मु. बिन कासिम के सिंध पर आक्रमण का प्रमुख कारण क्या था ?

उत्तर – देवल के डाकुओं द्वारा अरब जहाजों को लूटा जाना।

प्रश्न – मु. बिन कासिम के आक्रमण के समय सिंध का शासक कौन था ?

उत्तर – दाहिर

प्रश्न – गजनी राज्य का संस्थापक कौन था ?

उत्तर – अल्पतगीन

प्रश्न – महमूद गजनबी ने अपना पहला अक्रमण किस पर किया ?

उत्तर – शाहीयों पर (1001 ई.)

प्रश्न – महमूद गजनबी के समकालीन शासक कौन कौन थे ?

उत्तर – परमार भोज, महीपाल, राजराज प्रथम, राजेंद्र प्रथम, दिद्दा व संग्रामराज।

प्रश्न – तराइन के प्रथम युद्ध में पृथ्वीराज चौहान ने किसे पराजित किया ?

उत्तर – मोहम्मद गोरी को

प्रश्न – गोरी की मृत्यु किस स्थान पर हुई ?

उत्तर – दमयक (सिंधु नदी का तट) में

दिल्ली सल्तनत से संबंधित प्रश्न उत्तर –

प्रश्न – दिल्ली का संस्थापक किसे माना जाता है ?

उत्तर – तोमर शासक अनंगपाल को

प्रश्न – दिल्ली सल्तनत पर कितने राजवंशों ने शासन किया ?

उत्तर – पांच

प्रश्न – दिल्ली सल्तनत पर किस वंश ने सर्वाधिक सालों तक शासन किया ?

उत्तर – तुगलक वंश

प्रश्न – दिल्ली सल्तनत के किस शासक का कार्यकाल सर्वाधिक रहा ?

उत्तर – बहलोल लोदी (38 वर्ष), फिरोज तुगलक (37 वर्ष)

प्रश्न – सल्तनत काल के कौन कौन से शासक हिंदू माँ की सन्तान थे ?

उत्तर – नासिरुद्दीन खुशरो शाह, गियासुद्दीन तुगलक, फिरोज तुगलक, सिकंदर लोदी।

प्रश्न – सल्तनत काल में सर्वाधिक विस्तृत साम्राज्य किसका था ?

उत्तर – मु. बिन तुगलक (23 प्रांत)

प्रश्न – युद्ध भूमि में मारा जाने वाला दिल्ली सल्तनत का एकमात्र सुल्तान कौन था ?

उत्तर – इब्राहीम लोदी

प्रश्न – चहलगानी या चालीसा दल का गठन किसने किया था ?

उत्तर – इल्तुतमिश

प्रश्न – कुतुबमीनार का नामकरण किसके नाम पर हुआ ?

उत्तर – कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी

प्रश्न – दिल्ली सल्तनत का एकमात्र सुल्तान जिसकी सिर्फ एक पत्नी थी ?

इसे भी पढ़ें  16 महाजनपद (16 Mahajanapadas)

उत्तर – नासिरुद्दीन महमूद

प्रश्न – सल्तनत काल का कौनसा शासक बाजार व्यवस्था के प्रबंध के लिए जाना जाता है ?

उत्तर – अलाउद्दीन खिलजी

प्रश्न – सर्वप्रथम किस सुल्तान ने वैश्यावृत्ति रोकने का प्रयास किया ?

उत्तर – अलाउद्दीन खिलजी

प्रश्न – दिल्ली का एकमात्र सुल्तान कौन था जिसने स्वयं को खलीफा घोषित किया ?

उत्तर – मुबारक खिलजी

प्रश्न – दिल्ली का कौनसा सुल्तान हिंदू धर्म से परिवर्तित मुसलमान था ?

उत्तर – नासिरुद्दीन खुसरवशाह

प्रश्न – किस सुल्तान ने निजामुद्दीन औलिया को 5 लाख टंका दान दिये ?

उत्तर – नासिरुद्दीन खुसरवशाह

तुगलक वंश से संबंधित प्रश्न उत्तर –

प्रश्न – ‘दिल्ली अभी दूर है’ निजामुद्दीन औलिया ने यह वक्तव्य किसके लिए दिया ?

उत्तर – गियासुद्दीन तुगलक

प्रश्न – अमीर खुसरो का तुगलकनामा किस शासक को समर्पित है ?

उत्तर – गियासुद्दीन तुगलक

प्रश्न – गियासुद्दीन तुगलक का अंतिम अभियान कौनसा था ?

उत्तर – बंगाल अभियान (1324 ई.)

प्रश्न – किन शासकों की धार्मिक नीतियों के विरुद्ध काजियों ने फतवे जारी किए ?

उत्तर – मु. बिन तुगलक व अकबर

प्रश्न – सर्वप्रथम अकाल संहिता का निर्माण किस सुल्तान ने कराया ?

उत्तर – मु. बिन तुगलक

प्रश्न – विजयनगर की स्थापना (1336 ई.) के समय दिल्ली का सुल्तान कौन था ?

उत्तर – मु. बिन तुगलक

प्रश्न – बहमनी राज्य की स्थापना (1336 ई.) के समय दिल्ली का सुल्तान कौन था ?

उत्तर – मु. बिन तुगलक

प्रश्न – किन किन शासकों द्वारा अनुवाद विभाग की स्थापना की गई ?

उत्तर – फिरोज तुगलक, सिकंदर लोदी, अकबर।

प्रश्न – अशोक के पाषाण स्तंभों को किस सुल्तान ने टोपरा से दिल्ली मंगाया ?

उत्तर – फिरोज तुगलक

प्रश्न – तैमूर ने भारत पर आक्रमण किस वर्ष किया ?

उत्त – 1398 ई. में

प्रश्न – तैमूर के आक्रमण के समय कहाँ की मुस्लिम स्त्रियों ने जौहर किया ?

उत्तर – भटनेर

सैय्यद व लोदी वंश से संबंधित प्रश्न उत्तर –

प्रश्न – तैमूर ने रैयत-ए-आला की उपाधि किसे दी थी ?

उत्तर – खिज्र खाँ को

प्रश्न – याहिया बिन सरहिंदी अहमद ने तारीख ए मुबारकशाही किसके समय लिखी ?

उत्तर – मुबारकशाह (सैय्यद)

प्रश्न – सैय्यद वंश के शासक मुहम्मद शाह ने बहलोल लोदी को कौनसी उपाधि दी ?

उत्तर – खान ए खाना या खान ए जहाँ

प्रश्न – सैय्यद शासक अलाउद्दीन आलमशाह की मृत्यु कहाँ पर हुई ?

उत्तर – बदायूं

प्रश्न – दिल्ली पर शासन करने वाला पहला अफगान वंश कौनसा था ?

उत्तर – लोदी वंश

प्रश्न – दिल्ली का कौनसा सुल्तान गुलरुखी के नाम से कविताएं लिखता था ?

उत्तर – सिकंदर लोदी।

प्रश्न – सल्तनत काल में सबसे अच्छी गुप्तचर व्यवस्था किसकी थी ?

उत्तर – सिकंदर लोदी

प्रश्न – राजा का कोई सगा संबंधी नहीं होता, यह किस सुल्तान ने कहा ?

उत्तर – इब्राहीम लोदी

प्रश्न – पानीपत की पहली लड़ाई में किसकी हार हुई ?

उत्तर – इब्राहीम लोदी

मुगल वंश –

मुगल वंश में कुल 17 शासक हुए। प्रारंभ के 6 शासक ही अधिक प्रचलित हुए, इन्हें पूर्व मुगल के नाम से जाना जाता है। औरंगजेब के बाद के मुगल शासकों को उत्तर मुगल के नाम से जाना जाता है। दिल्ली सल्तनत से विपरीत ये शासक सुल्तान के स्थान पर बादशाह कहलाए।

जहीरुद्दीन मोहम्मद बाबर –

प्रश्न – मुगल वंश की स्थापना किसने की ?

उत्तर – बाबर

प्रश्न – किस युद्ध के बाद मुगल वंश की स्थापना हुई ?

उत्तर – पानीपत की पहली लड़ाई

प्रश्न – पादशाहनामा से किस मुगल शासक के इतिहास की जानकारी प्राप्त होती है ?

उत्तर – शाहजहाँ

प्रश्न – भारत आने से पूर्व बाबर कहाँ का शासक था ?

उत्तर – फरगना

प्रश्न – बाबर के पिता का नाम क्या था ?

उत्तर – उमर शेख मिर्जा

प्रश्न – बाबर की माता का नाम क्या था ?

उत्तर – कुतुलुग निगारखानम

प्रश्न – बाबर ने बाबरनामा में भारत के किन दो हिंदू शासकों का जिक्र किया है ?

उत्तर – राणा सांगा (मेवाड़) व कृष्णदेवराय (विजयनगर)

प्रश्न – बाबर ने भारत में प्रमुख कौनसी लड़ाइयां जीतीं ?

उत्तर – पानीपत, खानवा, चंदेरी, घाघरा

प्रश्न – बाबर की मृत्यु कब हुई ?

उत्तर – 26 दिसंबर 1530

प्रश्न – किस युद्ध में शेरशाह सूरी बाबर की ओर से लड़ा ?

उत्तर – चंदेरी का युद्ध

प्रश्न – बाबर को कहाँ दफनाया गया ?

उत्तर – पहले आगरा के आरामबाद में, बाद में काबुल में

प्रश्न – बाबर ने अपनी आत्मकथा बाबरनामा किस भाषा में लिखी ?

उत्तर – तुर्की

प्रश्न – बाबरनामा का फारसी में अनुवाद सर्वप्रथम किसने किया ?

उत्तर – शेख जेतुद्दीन ख्वाजा

प्रश्न – बाबर के पुत्रों के नाम क्या क्या थे ?

उत्तर – हुमायूं, हिंदाल, अस्करी, कामरान

हुमायूं व शेरशाह सूरी से संबंधित प्रश्न उत्तर –

प्रश्न – हुमायूं का जन्म कब हुआ था ?

उत्तर – 6 मार्च 1508 ई. को

प्रश्न – हुमायूं का मूल नाम क्या था ?

उत्तर – नासिरुद्दीन मोहम्मद

प्रश्न – हुमायूं का पहला अभियान कौनसा था ?

उत्तर – कालिंजर अभियान (चंदेल शासक प्रताप रुद्रदेव)

प्रश्न – हुमायूं द्वारा किया गया राज्य विभाजन किस प्रकार का था ?

उत्तर – अस्करी को सम्भल, हिन्दाल को अलवर, कामरान को काबुल, कांधार, पंजाब व सिंध।

प्रश्न – हुमायूं के मकबरे का निर्माण किसने कराया ?

उत्तर – पत्नी हाजी बेगम ने

प्रश्न – शेरशाह सूरी का जन्म कहाँ पर हुआ था ?

उत्तर – हिसार फिरोजा के बजवाड़ा में

प्रश्न – शेरखाँ ने शेरशाह की उपाधि कब धारण की ?

उत्तर – चौसा विजय

प्रश्न – किस भारतीय शासक ने कहा था ‘कर निर्धारण के समय उदार रहो, बसूली के समय कठोर’।

उत्तर – शेरशाह सूरी

प्रश्न – कौनसा अभियान शेरशाह के माथे पर कलंक है ?

उत्तर – रायसीन अभियान

प्रश्न – शेरशाह का अंतिम अभियान कौनसा था ?

उत्तर – कालिंजर अभियान

प्रश्न – भारत में जी. टी. रोड का निर्माण किस शासक ने कराया था ?

उत्तर – शेरशाह सूरी

प्रश्न – शेरशाह सूरी का मकबरा कहाँ पर अवस्थित है ?

उत्तर – सासाराम (बिहार)

प्रश्न – शेरशाह सूरी के बाद कौन शासक बना ?

उत्तर – इस्लाम शाह

अकबर (मध्यकालीन भारत प्रश्न उत्तर)

प्रश्न – अकबर का जन्म कब हुआ था ?

उत्तर – 15 अक्टूबर 1542 को

प्रश्न – अकबर का राज्याभिषेक कब हुआ ?

उत्तर – 14 फरवरी 1556 को

प्रश्न – अकबर के राज्याभिषेक का विरोध किसने किया था ?

उत्तर – अबुल मआली

प्रश्न – अकबर का संरक्षक कौन था ?

उत्तर – बैरम खां

प्रश्न – अकबर के समय मेवाड़ का शासक कौन था ?

उत्तर – महाराणा प्रताप

प्रश्न – महाराणा प्रताप की राजधानी कहां थी ?

उत्तर – कुम्भलगढ़

प्रश्न – महाराणा प्रताप ने मृत्यु से पूर्व किसे अपनी राजधानी बनाया ?

उत्तर – चावंद

प्रश्न – काबुल में नियुक्त पहला मुगल गवर्नर कौन था ?

उत्तर – मानसिंह

प्रश्न – अकबर ने किस किले को सोने की कुंजियों से खोला ?

उत्तर – असीरगढ़ का किला

प्रश्न – फतेहपुर सीकरी में अकबर ने इबादतखाने का निर्माण कब कराया ?

उत्तर – जनवरी 1575

प्रश्न – जैन धर्म का कौनसा विद्वान अकबर के दरबार में रहता था ?

उत्तर – हीरविजय सूरी

प्रश्न – अकबर ने मजहर की घोषणा कब की ?

उत्तर – सितंबर 1579 में

प्रश्न – अकबर ने दीन ए इलाही की शुरुवात कब की ?

उत्तर – 1582 ई. में

प्रश्न – अकबर ने दास प्रथा का अंत कब किया ?

उत्तर – 1562 ई. में

प्रश्न – अकबर ने जजिया कब हटाया ?

उत्तर – 1564 ई. में,

प्रश्न – अकबर ने जजिया कर कब लगाया ?

उत्तर – 1575 ई. में

प्रश्न – अकबर ने अंतिम रूप से जजिया कर को कब हटाया ?

उत्तर – 1579 ई.

प्रश्न – अकबर के नवरत्नों में कौन कौन थे ?

उत्तर – बीरबल, तानसेन, फैजी, मानसिंह, रहीम, टोडरमल, अबुल फजल, हकीम हुकाम, मुल्ला जो प्याजा

प्रश्न – अकबर की मृत्यु कब हुई ?

उत्तर – 1605 ई. में पेचिस (अतिसार) से

प्रश्न – अकबर के पुत्रों के नाम क्या थे ?

उत्तर – सलीम(जहांगीर), मुराद, दानियाल।

प्रश्न – अकबर के समय महाभारत का फारसी में अनुवाद (रज्मनामा) किसने किया ?

उत्तर – अब्दुल कादिर बदांयूनी

प्रश्न – अकबर के समय रामायण का फारसी में अनुवाद किसने किया ?

उत्तर – अब्दुल कादिर बदांयूनी

जहाँगीर से संबंधित प्रश्न उत्तर –

प्रश्न – जहांगीर के बचपन का नाम क्या था ?

उत्तर – सलीम

प्रश्न – जहांगीर का जन्म कब हुआ ?

उत्तर – 30 अगस्त 1569 को सलीम चिश्ती की कुटिया में

प्रश्न – जहांगीर के काल में किस कला का विकास अधिक हुआ ?

उत्तर – चित्रकला

प्रश्न – किस मुगल शासक ने न्याय की जंजीर स्थापित की ?

उत्तर – जहांगीर

प्रश्न – जहांगीर की पत्नी नूरजहां का वास्तविक नाम क्या था ?

उत्तर – मेहरुन्निसा

प्रश्न – गुलाब से इत्र निकालने की तकनीक किसने खोजी ?

उत्तर – अस्मत बेगम (नूरजहाँ की माता)

प्रश्न – जहांगीर के किस पुत्र ने उससे विद्रोह किया था ?

उत्तर – खुसरो, खुर्रम

शाहजहाँ से संबधित प्रश्न उत्तर –

प्रश्न – शहजादा खुर्रम शाहजहां के नाम से कब शासक बना ?

उत्तर – जनवरी 1592 में

प्रश्न – दिल्ली को मुगलों की राजधानी किसने बनाया ?

उत्तर – शाहजहाँ ने

प्रश्न – शाहजहाँ द्वारा बनवाई सबसे प्रमुख इमारत कौनसी है ?

उत्तर – ताजमहल

प्रश्न – शाहजहाँ की कुल कितनी संतानें थीं ?

उत्तर – 14 (इनमें 7 ही जीवित रहीं)

प्रश्न – शाहजहाँ के पुत्रों के नाम ?

उत्तर – दाराशिकोह, शाहशुजा, औरंगजेब, मुराद

प्रश्न – शाहजहाँ की पुत्रियों के नाम ?

उत्तर – जहाँआरा, रोशनआरा, गौहरआरा।

प्रश्न – शाहजहाँ के समय रामायण का फारसी में अनुवाद किसने किया ?

उत्तर – इब्नहरकरण ने

औरंगजेब आलमगीर से संबंधित प्रश्न उत्तर –

प्रश्न – औरंगजेब ने किस प्रकार सत्ता हासिल की ?

उत्तर – भाइयों से युद्ध और पिता को कैद कर

प्रश्न – औरंगजेब ने किस वर्ष तीर्थयात्रा कर लगाया ?

उत्तर – 1663 ई.

प्रश्न – औरंगजेब ने सती प्रथा पर रोक किस वर्ष लगाई ?

उत्तर – 1663 ई.

प्रश्न – औरंगजेब ने झरोखा दर्शन पर किस वर्ष रोक लगा दी ?

उत्तर – 1669 ई.

प्रश्न – औरंगजेब ने तुलादान पर किस वर्ष प्रतिबंध लगा दी ?

उत्तर – 1670

प्रश्न – औरंगजेब ने जजिया कब लगाया ?

उत्तर – 1679 ई.

प्रश्न – औरंगजेब की मृत्यु कब हुई ?

उत्तर – 1707 ई. में

मुगलों के मकबरे –

  • बाबर – काबुल (अफगानिस्तान) में
  • हुमायूं – दिल्ली में
  • अकबर – सिकंदरा (आगरा) में
  • जहाँगीर – लाहौर (पाकिस्तान)
  • शाहजहाँ – ताजमहल (आगरा)
  • औरंगजेब – दौलताबाद (औरंगाबाद, महाराष्ट्र)

मध्यकालीन भारत प्रश्न उत्तर लेख समाप्त।

(Visited 845 times, 1 visits today)
error: Content is protected !!