व्यक्तित्व परिचय (personality introduction)

‘व्यक्तित्व परिचय’ नाम के अपने इस लेख में हम भारत के महान व्यक्तित्वों की सामान्य जानकारी साझा कर रहे हैं। जैसे – उनका जन्मस्थल, जन्मतिथि, कार्य क्षेत्र, मृत्यु इत्यादि।

कबीर दास का व्यक्तित्व परिचय

  • जन्म – सन् 1398 ई. काशी (वाराणसी) में
  • मृत्यु – सन् 1518 ई. में मगहर में

समाज सुधारक संत कवि कबीरदास जी का जन्म साल 1398 ई. में काशी में हुआ था। नीरु व नीमा नाम के एक मुस्लिम जुलाहा दम्पत्ति ने इनका लालन पालन किया। परंतु इन्हें शिक्षा प्राप्ति का अवसर नहीं मिल सका। इनकी पत्नी का नाम लोई था जिससे इनकी दो संतान कमाल और कमाली हुईं। कबीरदास जी ने रामानंद को अपना गुरु बनाया। अपनी कविताओं के माध्यम से इन्होंने धर्म और समाज में व्याप्त कर्मकाण्डों और संकीर्णताओं पर कठोर प्रहार किया। सन् 1518 ई. में इनकी मृत्यु मगहर में हो गई।

बीजक –

कबीरदास जी के शिष्य धर्मदास ने कबीर की रचनाओं का संग्रह बीजक नाम से किया। बीजक तीन भागों – साखी, सबद, रमैनी में विभक्त है। साखी में कबीर की शिक्षाओं व सिद्धांतों का प्रस्तुतीकरण किया गया है। इसमें दोहा छंद का प्रयोग हुआ है। कबीर के गेय पदों का संग्रह सबद है। कबीर दास जी के रहस्यवादी व दार्शनिक विचारों को रमैनी में संकलित किया गया है।

कबीर ग्रंथावली –

बाबू श्यामसुंदर दास ने कबीर दास जी की संपूर्ण रचनाओं का संकलन कबीर ग्रंथावली में किया है। इसे काशी की नागरी प्रचारिणी सभा द्वारा प्रकाशित किया गया है।

अब्दुल कलाम का व्यक्तित्व परिचय

  • जन्म – 15 अक्टूबर 1931
  • पूरा नाम – अबुल पाकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम
  • पिता –  जैनुलाब्दीन
  • माता – अशिअम्मा जैनुलाब्दीन
  • भारत के राष्ट्रपति (11वें) 25 जुलाई 2002 से 25 जुलाई 2007 तक

भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक और बहुमुखी प्रतिभाओं के धनी डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को धनुष्कोडि (रामेश्वरम, तमिलनाडु) में हुआ था। इनका प्रारंभिक जीवन बेहद आर्थिक तंगी से गुजरा। ये आजीवन अविवाहित रहे और देश की सेवा की। 1962 ई. में इन्होंने इसरो को जॉइन किया।

संबंधित पुस्तकें –

  • विंग्स ऑफ फायर : एन ऑटोबायोग्राफी
  • इंडिया 2020 : ए विजन फॉर द् न्यू मिलेनियम
  • इग्नाइटेड माइंड्स : अनलीशिंग द् पॉवर विथिन इंडिया
  • द् ल्यूमिनस स्पार्क्स : ए बायोग्राफी इन वर्स एंड कलर्स
  • स्पिट ऑफ इंडिया
  • टर्निंग पॉइंट
  • टारगेट थ्री बिलियन
  • द् फैमिली एंड द् नेशन
इसे भी पढ़ें  एपीजे अब्दुल कलाम APJ Abdul Kalam

डॉ. भीमराव अम्बेडकर

  • जन्म – 14 अप्रैल 1891 को महू (मध्यप्रदेश) में
  • बचपन का नाम – भिवा
  • पिता – रामजी मालोजी सकपाल
  • माता – भीमाबाई मुरबादकर
  • विदेश जाकर अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट करने वाले पहले भारतीय
  • विशेषताएं – अर्थशास्त्री, विधिवेत्ता, दार्शनिक, वकील, लेखक, पत्रकार, इतिहासविद्, प्रोफेसर, राजनीतिज्ञ।
  • प्रारूप समिति के अध्यक्ष (29 अगस्त 1947 – 24 जनवरी 1950)
  • आजाद भारत के पहले कानून मंत्री (15 अगस्त 1947 – 27 दिसंबर 1951)
  • धर्म परिवर्तन की घोषणा – 13 अक्टूबर 1935 ई.
  • धर्म परिवर्तन – 14 अक्टूबर 1956 को
  • मृत्यु – 6 दिसंबर 1956 को नई दिल्ली में

भारत के महान व्यक्तित्व डॉ. भीमराव अम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्यप्रदेश के महू में हुआ था। बचपन में ही इनकी माता का देहांत हो गया था। इन्हें समाज में व्यापत छुआ छूत का बचपने से ही सामना करना पड़ा। इन्हें प्रारंभिक शिक्षा बड़े ही अपमाजनक तरीके से हासिल हुई।

महात्मा गाँधी का व्यक्तित्व परिचय

  • जन्म – 2 अक्टूबर 1869 को
  • पूरा नाम – मोहनदास करमचंद गाँधी
  • उपनाम -बापू, महात्मा, राष्ट्रपिता
  • पिता – करमचंद गाँधी
  • माता – पुतली बाई
  • भाई बहन – लक्ष्मीदास, करसन दास, रालियातबेन
  • पत्नी – कस्तूरबा गाँधी (कस्तूरबाई माखनजी कपाड़िया)
  • मृत्यु – 30 जनवरी 1948 को

राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर, जिला-काठियावाड़ (गुजरात) में हुआ था। इनके चार पुत्र हरीलाल, मणिलाल, रामदास, व देवदास थे। 9 जनवरी 1915 को गाँधी जी दक्षिण अफ्रीका से बापस लौटे, इसी दिन को प्रवासी भारतीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। 1916 ई. में इन्होंने अहमदाबाद में साबरमती आश्रम की स्थापना की। साल 1917 के चंपारण सत्याग्रह का नेतृत्व करने के कारण रवींद्रनाथ टैगोर ने इन्हें महात्मा की उपादि दी। इसके बाद साल 1918 में खेड़ा सत्याग्रह और अहमदाबाद मिल मजदूर आंदोलन का नेतृत्व किया। इसके बाद खिलाफत आंदोलन (1919-22), असहयोग आंदोलन (1920-22) का नेतृत्व किया।

‘हिंद स्वराज’, व ‘सत्य के साथ प्रयोग’ इनकी प्रमुख पुस्तकें हैं।  1930 में इन्हें टाइम पत्रिका द्वारा पर्सन ऑफ द् ईयर चुना गया। 30 जनवरी 1948 को दिल्ली के बिड़ला भवन में नाथूराम गोड़से ने गोली मारक इनकी हत्या कर दी। 15 नवंबर 1949 को गोड़से को फांसी दे दी गई।

इसे भी पढ़ें  नरेंद्र मोदी | Narendra Modi

अटल बिहारी वाजपेयी

अटल बिहारी वाजपेयी

  • जन्म – 25 दिसंबर 1924
  • पिता – कृष्ण बिहारी
  • माता – कृष्णा देवी
  • प्रधानमंत्री (पहली बार) – 16 मई 1996 से 1 जून 1996 तक
  • दूसरी बार प्रधानमंत्री – 19 मार्च 1998 से 13 अक्टूबर 1999 तक
  • प्रधानमंत्री (तीसरी बार) –  13 अक्टूबर 1999 से 21 मई 2004 तक
  • जनसंघ के अध्यक्ष – 1968 से 1973 तक
  • विदेश मंत्री – 1977 से 1979 तक
  • पद्म विभूषण – 1992 में
  • संसद में विपक्ष के नेता – 1993 में
  • सर्वश्रेष्ठ सांसद का अवार्ड – 1994 में
  • 2005 से राजनीति से पृथक हो गए।
  • भारतरत्न – 2014 में
  • मृत्यु – 16 अगस्त 2018 को दिल्ली के एम्स में।

भारत के 10 वें प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में हुआ था। ये आजीवन अविवाहित रहे। 1955 ई. में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा पर सफलता नहीं मिली। पहली बार 1957 में इन्होंने बलरामपुर (गोंडा, उत्तर प्रदेश) से चुनाव जीता। अपने राजनीतक करियर में ये दो बार राज्यसभा सदस्य और 9 बार लोकसभा सदस्य बने। ये उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली व गुजरात से सांसद रह चुके हैं। 16 अगस्त 2018 को दिल्ली के एम्स में इनकी मृत्यु हो गई। भारत सरकार ने इनके जन्मदिवस 25 दिसंबर को ‘सुशासन दिवस‘ के रूप में मनाने की घोषणा की।

रवींद्रनाथ टैगोर

रवींद्रनाथ टैगोर का जन्म सन् 1861 ई. में जोड़ासांको (कोलकाता) में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम देवेंद्रनाथ टैगोर व माता का नाम शारदा देवी था। इनके पिता व दादा अत्यंत संपन्न थे। ये समाज में बहुत ठाट-बाट से रहते थे। समाज में अधिक सम्मान होने के कारण लोग इन्हें ठाकुर कह कर बुलाते थे। यही ठाकुर शब्द उस काल के अंग्रेजी के प्रभाव में आकर टैगोर बन गया। स्कूली शिक्षा के बाद ये बैरिएस्टर की पढ़ाई के लिए इग्लैंड चले गए। परंतु बैरिएस्टर की डिग्री पूरी किए बिना ही कोलकाता बापस लौट आए।

इसे भी पढ़ें  मध्यप्रदेश के प्रमुख व्यक्तित्व

इन्होंने अपनी पहली कविता मात्र 8 वर्ष की अवस्था में लिखी। साल 1913 में इन्हें साहित्य के नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साहित्य के नोबल से सम्मानित यह प्रथम एशियाई व्यक्ति हैं। 1919 में हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड से आहत होकर इन्होंने अपनी नाइटहुड की उपाधि सरकार को बापस कर दी। 7 अगस्त 1941 को इनका देहांत हो गया।

काव्य कृतियां –

गीतांजलि, निरुपमा, रवींद्र संगीत, मानसी, चित्रा, क्षणिका, भारत प्रशस्ति, जन्मकथा, आरोग्य, शेषलेखा, बलाका, पूरबी, नैवेद्य, सोनार तरी।

राष्ट्रगान –

इन्होंने भारत के राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन‘ के साथ साथ बांग्लादेश के राष्ट्रगान ‘आमार शोनार बांग्ला‘ की भी रचना की।

उपन्यास –

घरे बाइरे, गोरा, राजऋषि, आँख की किरकिरी।

नाटक –

चित्रांग्दा, विसर्जन, डाकघर, वाल्मीकि प्रतिभा, गीतिनाट्य, राजा, रुद्रचण्ड।

कहानी –

प्रेम का मूल्य, काबुलीवाला, अपरिचित, समाज का शिकार, भिखारिन, विदा, पिंजर, गूँगी, अनाथ, पत्नी का पत्र, कंचन, अंतिम प्यार से, अनमोल भेंट।

साबित्रीबाई फुले का व्यक्तित्व परिचय

  • जन्म – 3 जनवरी 1831
  • मृत्यु – 10 मार्च 1897

भारत की पहली महिला शिक्षिका और देश के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रधानाध्यापिका साबित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को हुआ था। 1840 ई. में इनका विवाह महात्मा ज्योतिबा फुले से हुआ। भारतीय इतिहास में बालिका शिक्षा के क्षेत्र में इनके योगदान के लिए इन्हें जाना जाता है। प्रारंभ में देश में बालिका शिक्षा को लेकर इनका जीवन बड़ा ही संघर्षमय रहा। जब ये बालिकाओं को पढ़ाने जाती थीं। तब लोग इनपर पत्थर फेंका करते थे। 1852 ई. में इन्होंने एक बालिका विद्यालय की स्थापना की। इन्होंने देश में पहले किसान स्कूल की स्थापना की। 10 मार्च 1897 को प्लेग के कारण इनकी मृत्यु हो गई।

भारतीय महापुरुषों के समाधि स्थल

  • महात्मा गाँधी – राजघाट (नई दिल्ली)
  • डॉ. भीमराव अम्बेडकर – चैत्य भूमि (मुंबई, महाराष्ट्र)
  • जवाहरलाल नेहरू – शांतिवन
  • इंदिरा गाँधी – शक्ति स्थल
  • लालबहादुर शास्त्री – विजयघाट
  • डॉ. राजेंद्र प्रसाद – महाप्रयाग घाट
  • राजीव गाँधी – वीर भूमि
  • मोरारजी देसाई – अभय घाट
  • चौधरी चरण सिंह – किसान घाट
  • शंकर दयाल शर्मा – कर्म भूमि
  • बाबू जगजीवनराम – समता स्थल
  • ज्ञानी जैलसिंह – एकता स्थल
(Visited 567 times, 1 visits today)
error: Content is protected !!