पठार (Plateau)

पठार (Plateau)

‘पठार (Plateau)’ पृथ्वी पर द्वितीय क्रम के उच्चावच हैं। पर्वतों के बाद ये दूसरी सर्वोच्च संरचना हैं। इनका विस्तार पृथ्वी के भूभाग के एक-तिहाई भाग पर है। पर्वतों व पहाड़ों के विपरीत इसका ऊपरी भाग सपाट या चपटा होता है। पठारों के निर्धारण में इसकी ऊँचाई से अधिक महत्व इसके ऊपरी सपाट होने को ही दिया जाता है।

तिब्बत का पठार –

तिब्बत का पठार

तिब्बत के पठार को ‘चेंगतांग का पठार‘, व ‘किंघाई तिब्बत का पठार‘ के नाम से भी जाना जाता है। यह करीब 25 लाख वर्गकिलोमीटर के क्षेत्र में विस्तृत है। इसकी औसत ऊँचाई 4500 मीटर (4.5 किलोमीटर) है।

पठारों का वर्गीकरण

उत्पत्ति के आधार पर पठारों का वर्गीकरण निम्नलिखित है –

अंतर्पर्वतीय पठार –

ये वे पठार हैं जो चारो ओर से पर्वतों से घिरे होते हैं। पृथ्वी के सर्वोच्च व विस्तृत पठारों में सर्वाधिक पठार इसी के अंतर्गत आते हैं। विश्व का सबसे विस्तृत पठार तिब्बत का पठार इसी प्रकार के पठार का उदाहरण है। अन्य उदाहरण – पेरु के पठार, बोलीविया के पठार, इशिया माइनर, कोलंबिया पठार, व मैक्सिको पठार।

ज्वालामुखी पठार –

ज्वालामुखी क्रिया द्वारा निकले लावा के जमाव से बने पठारों को ज्वालामुखी पठार के नाम से जाना जाता है। उदाहरण – कोलंबिया स्नेक पठार (अमेरिका), व दक्कन का लावा पठार (भारत)।

इसे भी पढ़ें  विश्व में कुल कितने देश हैं

महाद्वीपीय पठार –

इन पठारों को शील्ड के नाम से भी जाना जाता है। इनकी उत्पत्ति धरातल के उठने व लावा के निक्षेपण से होती है। ये पर्वतीय क्षेत्रों से दूर सागरीय तटों व मैदानी क्षेत्र से घिरे होते हैं। उदाहरण – बाल्टिक शील्ड, साइबेरिया शील्ड, लारेंशिया(कनाडियन) शील्ड, व ब्राजील शील्ड।

गिरपद पठार –

पर्वतों या पहाड़ों के आधार में स्थित पठारों को गिरिपद पठार के नाम से जाना जाता है। इनके एक ओर पर्वत और दूसरी तरफ मैदान या सागरीय तट स्थित होता है। उदाहरण – पीटमांड पठार (अमेरिका), व पैटागोनिया का पठार।

गुम्बदाकार पठार –

भूपटल पर वलन की क्रिया द्वारा बनी गुम्बदाकार आकृति के निर्माण से इन पठारों का निर्माण होता है। उदाहरण – छोटा नागपुर का पठार (भारत), रामगढ़ पठार (भारत), व ओजार्क पठार (अमेरिका)।

विश्व के प्रमुख पठार –

विश्व के प्रमुख पठार

  • तिब्बत का पठार
  • पामीर का पठार – इसे विश्व की छत के नाम से जाना जाता है।
  • मंगोलिया का पठार
  • ईरान का पठार
  • अबीसीनिया का पठार
  • मैक्सिको का पठार
  • अरब का पठार
  • टर्की का पठार
  • ग्रीनलैंड का पठार
  • अलास्का का पठार
  • कोलम्बिया का पठार
  • मेसेटा पठार (आइबेरिया प्रायद्वीप – स्पेन) – स्पेन की राजधानी मेड्रिड इसी पठार पर अवस्थित है।
  • ग्रेट बेसिन का पठार (अमेरिका)
  • एशिया माइनर का पठार (तुर्की)
  • ब्राजील का पठार
  • कोलोरेडो पठार (अमेरिका)
  • आस्ट्रेलिया का पठार
  • बोलीविया का पठार
  • मालागासी का पठार
  • चियापास का पठार
  • दक्षिण अफ्रीका का पठार
  • दक्षिण भारत का पठार
  • पैटागोनिया का पठार – यह दक्षिण अमेरिका में अवस्थित खनिजों का भंडार है।
इसे भी पढ़ें  जीआई टैग | GI Tag

– पठार (Plateau) लेख समाप्त।

(Visited 430 times, 1 visits today)
error: Content is protected !!