रेलवे सामान्य ज्ञान (Railway General Knowledge)

https://hindiprem.com/

‘भारतीय रेलवे सामान्य ज्ञान’ शीर्षक के इस लेख में भारतीय रेलवे से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को साझा किया गया है। भारत का सबसे बड़ा सार्वजनिक उपक्रम भारतीय रेलवे ही है। रेलवे की परीक्षाओं में रेलवे से संबंधित सामान्य ज्ञान अक्सर पूछा जाता है। इसमें रेलमार्ग, रेल परिवहन, रेलवे स्टेशन इत्यादि से संबंधित जानकारी पूछी जाती है। इस लेख के माध्यम से रेलवे से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को साझा किया गया है। वर्तमान में रेल परिवहन मालवाहक एवं सबारी के आवागमन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। किसी महाद्वीप के एक छोर को दूसरे छोर से जोड़ने वाले रेलमार्ग को अंतर्महाद्वीपीय रेलमार्ग कहा जाता है।

ट्रांस साइबेरियन रेलमार्ग –

ट्रांस साइबेरियन रेलमार्ग का निर्माण 1891 ई. में आरंभ हुआ था। यह 1905 ई. में बनकर तैयार हुआ। यह अब तक विश्व का सबसे लम्बा रेलमार्ग है। इसकी लम्बाई 9232 किलोमीटर है। यह यूरेशिया महाद्वीप के पूर्व में स्थित व्लाडीवोस्टक नगर से पश्चिम में स्थित सेंटपीटर्सबर्ग से जोड़ता है। मॉस्को, चेलियाबिंन्स्क, ओमस्क, नोवोसिबिर्स्क, इर्कुटस्क इत्यादि इसके प्रमुख स्टेशन हैं। इसके निर्माण का उद्देश्य पूर्व सोवियत संघ के केंद्रीय औद्योगिक क्षेत्र को साइबेरिया, यूराव व पूर्व में स्थित सुदूर क्षेत्रों से जोड़ना था।

कनाडियन पैसिफिक रेलमार्ग –

5600 किलोमीटर लंबा यह दुनिया का दूसरा सबसे लंबा रेलमार्ग है। यह कनाडा के पूर्वी स्थल न्यू ब्रंसविक के सेंट जैन्स शहर से पश्चिम में स्थित वैंकुवर तक विस्तृत है। इस रेलमार्ग के माध्यम से प्रेयरी प्रदेश, मुलायम लकड़ी वाले वन क्षेत्र, और क्यूबेक व मांट्रियल के औद्योगिक क्षेत्रों को जोड़ा गया है। विनिपेग (विश्व की सबसे बड़ी गेहूँ की मंडी) को भी इसी रेलमार्ग के माध्यम से जोड़ा गया है।

कनाडियन नेशनल रेलमार्ग –

नोवास्कोशिया के हैलोफैक्स नगर से ब्रिटिश कोलंबिया के प्रिंस रूपर्ट नगर तक विस्तृत है।

आस्ट्रेलियन अंतर्महाद्वीपीय रेलमार्ग –

पूर्व में स्थित सिडनी से लेकर पश्चिम में स्थित पर्थ नगर से जोड़ने वाला यह आस्ट्रेलिया का सबसे लम्बा रेलमार्ग है। ब्रोकेन हिल, कूलगार्डी व कालगूर्ली इसके प्रमुख स्टेशन हैं। कूलगार्डी व कालगूर्ली विश्व की प्रमुख स्वर्ण खदानें हैं।

काहिरा केपटाउन अंतर्महाद्वीपीय रेलमार्ग –

यह मिश्र की राजधानी काहिरा को दक्षिण अफ्रीका की वैधानिक राजधानी केपटाइन से जोडने वाला अंतर्महाद्वीपीय रेलमार्ग है। प्रमुख नगर अस्वान, आदिस अबाबा, व मोम्बारा इत्यादि इसी के मार्ग पर पड़ते हैं।

ट्रांस काकेशियन रेलमार्ग –

यह पूर्व सोवियत संघ के बाटूम शहर से फरगना व कुश्क तक विस्तृत है।

ओरिएंट एक्सप्रेस रेलमार्ग –

यूरोप का सबसे महत्वपूर्ण रेलमार्ग ‘ओरिएंट एक्सप्रेस रेलमार्ग’ है। यह पेरिस (फ्रांस) से कोस्टेनटिनोपुल (टर्की) तक जाता है। अपने समय की विश्व की सबसे लंबी रेल सुरंग गोथार्ड बेस टनेल (स्विजरलैंड) इसी मार्ग में स्थित है और अक्टूबर 2010 से चालू है।

ट्रांस इंडियन रेलमार्ग –

यह दक्षिण अमेरिका का सबसे महत्वपूर्ण रेलमार्ग है। यह वालपरेजो (चिली) से ब्यूनस आयर्स (अर्जेंटीना) तक विस्तृत है।

ट्रांस महाद्वीपीय रेलमार्ग –

यह न्यूयॉर्क (संयुक्त राज्य अमेरिका) से सिएटल, सैनफ्रांसिस्को व लॉस एंजिल्स तक विस्तृत है। भारतीय रेलवे सामान्य ज्ञान

एशियन यूरोप रेल नेटवर्क –

एशिया व प्रशांत के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक आयोग की बैठक में साल 2006 में इस रेल नेटवर्क के लिए मसौदा तैयार किया गया था। एशिया व प्रशांत के 28 देशों को जोड़ने वाली ट्रांस एशियन रेलवे संध 11 जून 2009 से प्रभावी हो गई। यह रेल नेटवर्क म्यामांर सीमा से भारत मे प्रवेश कर बांग्लादेश से गुजरेगा। यह यूरोप में पेरिस व इस्तानबुल के बीच स्थित रेल लिंक जैसा होगा। इस रेलवे नेटवर्क की लम्बाई 1 लाख 14 हजार किलोमीटर होगी। इसके तहत एशिया व यूरोप के बीच यात्री व माल के आवागमन हेतु दक्ष रेलवे परिवहन सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके तहत बंदरगाह रहित देशों को बंदरगाह तक पहुँच प्रदान की जाएगी। संधि में गैर तटों पर स्थित प्रमुख महत्वपूर्ण स्टेशनों को चिह्नित किया गया है। जो गैर तटीय क्षेत्रों में तटीय बंदरगाहों की तरह भूमिका निभाते हैं। इन्हें ड्राई पोर्ट कहा जाता है।

भारतीय रेलवे

भारत में पहला रेलमार्ग 16 अप्रैल 1853 ई. को मुंबई से ठाणे के बीच शुरु किया गया। जिसकी लम्बाई 34 किलोमीटर थी। भारतीय रेलवे एशिया की सबसे बड़ी और विश्व की दूसरी सबसे बड़ी रेल प्रणाली है। वर्तमान में भारतीय रेलवे के अंतर्गत 7500 से अधिक रेलवे स्टेशन और 65 हजार किलीमीटर लम्बा रेलमार्ग विस्तृत है। उत्तर रेलवे भारत का सबसे रेलवे क्षेत्र है। वर्तमान में तेजी से रेलमार्गों का वित्युतीकरण किया जा रहा है। भारत में रेल लाइनों की अधिकतम लम्बाई उत्तर प्रदेश में है। इसके बाद राजस्थान, महाराष्ट्र व गुजरात का स्थान है।

इसे भी पढ़ें  नोबल पुरस्कार विजेता भारतीय | Nobel Prize Winner

पूर्वोत्तर राज्यों में रेल परियोजनाओं की प्रगति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक नॉन लैप्सेबल फंड का सृजन किया गया है। रेलवे नेटवर्क को सुदृढ़ बनाने के लिए जनवरी 2003 में रेल विकास निगम की स्थापना की गई। भारत में राष्ट्रीय रेल विकास योजना के अंतर्गत तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं – स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना, महासेतु निर्माण परियोजना, बंदरगाहों से द्रुत संपर्क परियोजना को शामिल किया गया है।

स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना –

इसके तहत भारत के चार प्रमुख नगरों दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता, चेन्नई को हाई डेन्सिटी रेलमार्गों द्वारा जोड़ने की सुदृढ़ योजना बनाई गई थी। इसके तहत रेलमार्गों का दोहरीकरण, मालगाड़ियों की गति को बढ़ाना, टर्मिनल्स, जंक्शन व नवीनीकरण इत्यादि को बढ़ावा देना शामिल है।

महासेतु निर्माण परियोजना –

इसके तहत गंगा नदी पर दो पुलों (पटना के निकट दीघा-सोनपुर के बीच और दूसरा मुंगेर व खगड़िया के बीच रेल सह-सड़क पुल) के निर्माण की योजना बनाई गई। डिब्रूगढ़ के निकट बोगीबील पर ब्रह्मपुत्र नदी पर एक पुल और निर्मला व भपतियाही के बीच कोसी नदी पर एक पुल बनाने की योजना बनाई गई।

बंदरगाहों से द्रुत संपर्क परियोजना –

निर्यात व्यापार को सुदृढ़ बनाने के लिए बंदरगाहों से जोड़े रेलमार्गों को सुदृढ़ करने की योजना बनाई गई। इसके लिए आवश्यकतानुसार रेल लाइन बिछाने की भी योजना बनाई गई।

यूनीगेज प्रोजेक्ट –

भारत में अनेक प्रकार की रेलवे लाइन उपस्थित हैं। जिनके कारण परिवहन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जहाँ एक ओर छोटी लाइनों का परिवहन अधिक समय लेता था, साथ ही बहुत खर्चीला भी था। इसी समस्या के निराकरण हेतु ‘यूनीगेज प्रोजेक्ट’ अर्थात एक समान रेलवे लाइन की परियोजना साल 1992 में शुरु की गई। इसके तहत छोटी व मध्यम लाइनों को बड़ी लाइनों में परिवर्तित करने की योजना बनाई गई।

विवेक एक्सप्रेस –

यह भारत की सबसे लम्बी दूरी तय करने वाली रेल है। यह असम के डिब्रूगढ़ से कन्याकुमार तक 4286 किलोमीटर का सफर तय करती है। इससे पहले हिमसागर एक्सप्रेस भारत की सबसे लम्बी दूरी तय करने वाली रेल थी। जो जम्मूतवी से कन्यूकुमारी तक का 3726 किलोमीटर का सफर किया करती थी।

हिमसागर एक्सप्रेस –

यह रेल जम्मूतबी से कन्याकुमार तक का 3726 किलोमीटर का लम्बा सफर तय करती है। विवेक एक्सप्रेस से पहले यही देश की सबसे लम्बा सफर तय करने वाली रेल थी।

गतिमान एक्सप्रेस –

यह भारत की सबसे तेज चलने वाली रेल है। इसकी रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसे 5 अप्रैल 2016 को हजरत निजामुद्दीन स्टेशन (नई दिल्ली) से आगरा कैंट के बीच शुरु किया गया था। इस रेल में एयर होस्टेज की तर्ज पर ट्रेल होस्टेजेस की तैनाती की गई है। इससे पहले दिल्ली-भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस भारत की सबसे तेज चलने वाली रेल थी।

डेक्कन क्वीन –

यह भारत की पहली इलेक्ट्रिक रेल है। इसे बम्बई से पुणे के बीच शुरु किया गया था। भारतीय रेलवे सामान्य ज्ञान

गोरखपुर रेलवे प्लेटफार्म –

पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत आने वाला उत्तर प्रदेश का गोरखपुर रेलवे स्टेशन विश्व का सबसे लम्बा रेलवे स्टेशन है। इसकी लम्बाई 1.3 किलोमीटर है। इसके बाद खड़गपुर रेलवे स्टेशन भारत का दूसरा सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है। गोरखपुर रेलवे स्टेश्न का निर्माण 1885 ई. में हुआ था।

भारतीय रेलवे –

इंडियन रेलवे के प्रबंधन व प्रशासन का उत्तरदायित्व रेलवे बोर्ड के पास है। भारतीय रेलवे के 18 जोन में विभाजित किया गया है।

इसे भी पढ़ें  भीमराव अंबेडकर | Bhimrao Ambedkar

भारतीय रेलवे के जोन व उनके मुख्यालय –

  • पूर्व रेलवे – कोलकाता
  • पश्चिम रेलवे – चर्चगेट, मुम्बई
  • उत्तर रेलवे – नई दिल्ली
  • दक्षिण रेलवे – चेन्नई
  • मध्य रेलवे – मुम्बई (सी.टी.एस.)
  • पूर्व मध्य रेलवे – हाजीपुरा
  • उत्तर मध्य रेलवे – इलाहाबाद
  • पूर्वोत्तर रेलवे – गोरखपुर
  • उत्तर पूर्वी सी. रेलवे – मालेगाँव
  • दक्षिण मध्य रेलवे – सिकंदराबाद
  • दक्षिण पश्चिम रेलवे – हुबली
  • उत्तर पश्चिम रेलवे – जयपुर
  • दक्षिण पूर्व रेलवे – कोलकाता
  • पश्चिम मध्य रेलवे – जबलपुर
  • दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे – बिलासपुर
  • पूर्व तट रेलवे – भुवनेश्वर
  • कोलकाता मेट्रो रेल – कोलकाता
  • दक्षिण तटीय रेलवे – विशाखापट्टनम

भारतीय रेलवे : मण्डल, मुख्यालय, व स्थापना वर्ष

रेल मंडलमुख्यालयस्थापना
दक्षिण रेलवेचेन्नई14 अप्रैल 1951
मध्य रेलवेमुंबई5 नवंबर 1951
पश्चिम रेलवेचर्चगेट (मुम्बई)5 नवंबर 1951
उत्तर रेलवेनई दिल्ली14 अप्रैल 1952
पूर्वोत्तर रेलवेगोरखपुर1952 ई.
पूर्व रेलवेकोलकाताअप्रैल 1952
दक्षिण पूर्व रेलवेकोलकाता1955 ई.
पूर्वोत्तर सीमांतर रेलवेमालेगांव (गुवाहाटी)1958 ई.
दक्षिण मध्य रेलवेसिकंदराबाद2 अक्टूबर 1966
कोंकण रेलवेनवी मुम्बई26 जनवरी 1998
उत्तर पश्चिम रेलवेजयपुर1 अक्टूबर 2002
पूर्व मध्य रेलवेहाजीपुरा1 अक्टूबर 2002
पश्चिम मध्य रेलवेजबलपुर1 अप्रैल 2003
उत्तर मध्य रेलवेइलाहाबाद1 अप्रैल 2003
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवेबिलासपुर1 अप्रैल 2003
पूर्व तटीय रेलवेभुवनेश्वर1 अप्रैल 2003
दक्षिण पश्चिम रेलवेहुबली1 अप्रैल 2003
दक्षिण तटीय रेलवेविशाखापट्टनम27 फरवरी 2019

प्रश्न – विश्व में पहली रेल कब चली ?

उत्तर – 1825 ई.

प्रश्न – विश्व का सबसे लंबा रेलमार्ग कौनसा है ?

उत्तर – ट्रांस साइबेरियन रेल मार्ग।

प्रश्न – भारत में रेल की शुरुवात किसने की ?

उत्तर – लार्ड डलहौजी

प्रश्न – भारत में पहली रेल कब चली ?

उत्तर – 16 अप्रैल 1853 ई.

प्रश्न – रेल दिवस किस तिथि को मनाया जाता है ?

उत्तर – 16 अप्रैल

प्रश्न – भारत में पहली रेल किन किन स्थानों के बीच चली ?

उत्तर – मुम्बई से ठाणे

प्रश्न – भारत में चली पहली रेल ने कितनी दूरी तय की ?

उत्तर – 34 किलोमीटर

प्रश्न – भारत में रेल बजट को आम बजट से किस वर्ष अलग कर दिया गया था ?

उत्तर – 1924 ई.

प्रश्न – कोयले से चलने वाला भारत का सबसे पुराना रेल इंजन कौनसा है ?

उत्तर – फेयरी क्वीन

प्रश्न – भारत में चलने वाली पहली विद्युत रेल कौनसी थी ?

उत्तर – डेक्कन क्वीन (कल्याण से पुणे)

प्रश्न – विश्व का सबसे लम्बा रेलवे स्टेशन कौनसा है ?

उत्तर – उत्तर प्रदेश में ‘गोरखपुर रेलवे स्टेशन’ (1.36 किमी.)

प्रश्न – किस पूर्वोत्तर राज्य में रेल मार्ग नहीं है ?

उत्तर – मेघालय

प्रश्न – भारत का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन कौनसा है ?

उत्तर – मथुरा जंक्शन (उत्तर प्रदेश)

प्रश्न – भारतीय रेलवे बोर्ड की स्थापना कब हुई ?

उत्तर – 1905 ई.

प्रश्न – भारतीय रेल का राष्ट्रीयकरण कब हुआ ?

उत्तर – 1950 ई. में

प्रश्न – भारत में मेट्रो (भूमिगत रेल) की शुरुवात कब की गई ?

उत्तर – 1984-85 ई.

प्रश्न – भारत में भूमिगत रेल (मेट्रो) की शुरुवात कहाँ से की गई ?

उत्तर – कोलकाता से

प्रश्न – वृंदावन एक्सप्रेस किन स्थानों के बीच चलती है ?

उत्तर – बेंग्लुरु व चेन्नई

प्रश्न – भारत में पहली क्रांति रेल किन स्थानों के बीच चली ?

उत्तर – दिल्ली से बेंग्लुरु

प्रश्न – भारत में पहली विद्युत रेल कब चली ?

उत्तर – 1925 ई. में

रेलवे सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर –

प्रश्न – भारतीय रेलवे में कितने मंडल (जोन) हैं ?

उत्तर – 18

प्रश्न – भारतीय रेलवे में कितने डिवीजन हैं ?

उत्तर – 73

प्रश्न – भारत में पहले विद्युत इंजन का निर्माण कब किया गया ?

उत्तर – 1971 ई.

प्रश्न – भारतीय रेलवे में तृतीय श्रेणी कब समाप्त कर दी ?

उत्तर – 1974 ई. में

प्रश्न – भारतीय रेलवे की सर्वाधिक आय किससे होती है ?

उत्तर – माल भाड़ा

प्रश्न – भारतीय रेलवे का स्लोगन क्या है ?

उत्तर – राष्ट्र की जीवनरेखा (Lifeline of The Nation)

इसे भी पढ़ें  सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर (GK Question Answer)

प्रश्न – डीजल लोकोमोटिव वर्क्स की स्थापना कब हुई ?

उत्तर -1964 ई. में

प्रश्न – भारत में रेडियो आधारित सिग्नल डिजाइन परियोजना की शुरुवात कब की गई ?

उत्तर – 2015 ई.

प्रश्न – रेलवे कोच फैक्ट्री की स्थापना कब हुई ?

उत्तर – 1988 ई.

प्रश्न – रेलवे कोच फैक्ट्री कहाँ है ?

उत्तर – हुसैनपुर (कपूरथला, पंजाब)

प्रश्न – इंट्रीगल कोच फैक्ट्री कहाँ पर है ?

उत्तर – पेरंबूर (चेन्नई, तमिलनाडु)

प्रश्न – भारतीय रेलवे का संग्रहालय कहाँ है ?

उत्तर – चाणक्यपुरी ( नई दिल्ली)

प्रश्न – भारत में सबसे लम्बी दूरी तय करने वाली रेल कौनसी है ?

उत्तर – विवेक एक्सप्रेस (4230 किमी.)

प्रश्न – विवेक एक्सप्रेस किन स्थानों के बीच चलती है ?

उत्तर – डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी

प्रश्न – भारत में पहली विद्युत रेल कब चली ?

उत्तर – 3 फरवरी 1925 ई.

प्रश्न – भारत में पहली विद्युत रेल किन स्थानों के बीच चली ?

उत्तर -बाम्बे वीटी व कुर्ला

प्रश्न – भारत की पहली सेमी-हाई स्पीड ट्रेन कौनसी है ?

उत्तर – गतिमान एक्सप्रेस (160 किमी./घंटा)

प्रश्न – रेल मंत्रालय ने ‘विलेज ऑन व्हील्स परियोजना’ की शुरुवात कब की ?

उत्तर – 2004 ई.

प्रश्न – डेक्कन ओडिसी रेल किस राज्य में चलती है ?

उत्तर – महाराष्ट्र

प्रश्न – भारतीय रेलवे का व्हील एंड एक्सल प्लांट कहाँ पर है ?

उत्तर – बेंग्लुरु में

प्रश्न – स्वतंत्र भारत का पहला रेल बजट किसने प्रस्तुत किया ?

उत्तर – जॉन मथाई ने

प्रश्न – भारत के किस रेलवे जोन की लम्बाई सर्वाधिक है ?

उत्तर – उत्तर रेलवे

रेलवे सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर –

प्रश्न – भारत का पहला रेलवे स्टेशन कौनसा है ?

उत्तर -छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (मुम्बई, महाराष्ट्र)

प्रश्न – कोंकण रेलमार्ग किस पर्वत श्रंखला से होकर गुजरता है ?

उत्तर – पश्चिमी घाट

प्रश्न – रेलपथ के ब्राड गेज की लम्बाई कितनी होती है?

उत्तर – 1.676 मीटर

प्रश्न – भारत का सबसे दक्षिणी रेलवे स्टेशन कौनसा है ?

उत्तर – कन्याकुमारी

प्रश्न – सर्वाधिक रेल चलाने वाला भारत का रेलवे स्टेशन कौनसा है ?

उत्तर – कानपुर रेलवे स्टेशन (उत्तर प्रदेश, प्रतिदिन 300 ट्रेन)

प्रश्न – भारत में किन दो रेलवे स्टेशनों के बीच सर्वाधिक रेलवे लाइंस हैं ?

उत्तर – मुम्बई के अंधेरी और बांद्रा के बीच (सात समानांतर रेलवे लाइनें)

प्रश्न – भारत के सबसे छोटे नाम वाले रेलवे स्टेशन कौनसे हैं ?

उत्तर – इब रेलवे स्टेशन, और ओड रेलवे स्टेशन

प्रश्न – भारत व पाकिस्तान के बीच कौन कौन सी रेल चलाई गईं ?

उत्तर – समझौता व थार एक्सप्रेस

प्रश्न – भारत व बांग्लादेश के बीच चलने वाली रेल कौनसी है ?

उत्तर – मैत्री एक्सप्रेस

प्रश्न – भारतीय रेलवे का शुभंकर क्या है ?

उत्तर – भोलू (हरी बत्ती वाली लालटेन लिए गजमुख गार्ड)

प्रश्न – भारतीय रेलवे का प्रशासन व संचालन कौन करता है ?

उत्तर – रेलवे बोर्ड

प्रश्न – भारत में कितने रेलवे भर्ती बोर्ड हैं ?

उत्तर – 19

प्रश्न – भारत का सबसे पूर्वी रेलवे स्टेशन कौनसा है ?

उत्तर – लीडो

प्रश्न – भारत का सबसे पश्चिम में अवस्थित रेलवे स्टेशन कौनसा है ?

उत्तर – ओखा

प्रश्न – उत्तर रेलवे का सुदूरतम रेलवे स्टेशन कौनसा है ?

उत्तर – बारामूला

रेलवे सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर –

प्रश्न – भारत का दक्षिणतम रेलवे स्टेशन कौनसा है ?

उत्तर – कन्याकुमारी

प्रश्न – भारत में पहली सबारी गाड़ी कब चली ?

उत्तर – 1982 ई.

प्रश्न – भारत में चली पहली सबारी गाड़ी कौनसी है ?

उत्तर – पैलेस ऑन हील्स

प्रश्न – भारत में पहली सबारी गाड़ी किन स्थानों के बीच चली ?

उत्तर – दिल्ली से जयपुर

प्रश्न – भारत का सबसे बड़ा रेलवे यार्ड कहाँ है ?

उत्तर – मुगलसराय (उत्तर प्रदेश)

प्रश्न – भारत का सर्वाधिक प्लेटफार्म वाला स्टेशन कौनसा है ?

उत्तर – हावड़ा (26 प्लेटफार्म)

प्रश्न – ISO 9001-2000 प्रमाणपत्र पाने वाला भारत का पहला रेलवे स्टेशन कौनसा है ?

उत्तर – हबीबगंज (भोपाल मंडल)

प्रश्न – भारत में मैट्रोमैन के नाम से किसे जाना जाता है ?

उत्तर – श्रीधरन

(Visited 121 times, 1 visits today)
error: Content is protected !!