फिनलैंड के बारे में Ι About Finland

फिनलैंड के बारे में ( About Finland ) : फिनलैंड यूरोप महाद्वीप के उत्तरी हिस्से में बाल्टिक सागर की सीमा पर अवस्थित एक देश है। इसे झीलों के देश के रूप में जाना जाता है। इसकी राजधानी हेलसिंकी (Helsinki) सबसे बड़ा शहर है। फिनलैंड की सीमा पूर्व में रूस से, पश्चिम में स्वीडन से और उत्तर में नॉर्वे से मिलती है। यहाँ की राजभाषाएं फिनिश और स्वीडिश हैं। इसे रूसी साम्राज्य से 29 मार्च 1809 ई. को स्वायत्तता प्राप्त हुई थी। जिसकी घोषणा 6 दिसंबर 1917 को की गई। 4 जनवरी 1918 ई. को इसे मान्यता प्राप्त हुई। फिनलैंड का क्षेत्रफल 3,38,424 वर्ग किलोमीटर है।

नाटो का 31वां सदस्य बना फिनलैंड –

यूरोपीय देश फिनलैंड को नाटो का 31वां सदस्य बना लिया गया है। फिनलैंड को नाटो की स्थाई सदस्यता 4 अप्रैल 2022 को प्रदान कर दी गई। जिनकी संख्या बढ़ते-बढ़ते अब 31 हो गई है। फिनलैंड से पहले मेसिडोनिया ने साल 2020 में नाटो की सदस्यता ग्रहण की थी। फिनलैंड की 1300 किलोमीटर लम्बी सीमा रूस से लगी हुई है। रूस शुरु से ही नाटो को अपना शत्रु मानता है।

फिनलैंड की नाटो सदस्यता में अड़चन –

स्वीडन व फिनलैंड ने साल 2022 में नाटो की सदस्यता के लिए आवेदन किया था। हालांकि अधिकतर देशों ने इनके सदस्य बनने की मंजूरी दे दी थी। लेकिन हंगरी व तुर्किये इसके लिए राजी नहीं थे। बाद में दोनों देशों ने फिनलैंड के प्रति रुख को नरम किया औऱ इनकी सदस्यता के लिए मंजूरी दे दी। तुर्किये संसद में 30 मार्च को फिनलैंड के नाटो में शामिल होने के लिए आवेदन के पक्ष में मतदान किये गए। तब जाकर फिनलैंड के नाटों में शामिल होने की अड़चन समाप्त हुई। इस तरह तुर्किये फिनलैंड की नाटो सदस्यता को मंजूरी देने वाला अंतिम देश था। लेकिन स्वीडन को सदस्यता देने के लिए अभी भी दोनों देश राजी नहीं हैं।

फिनलैण्ड की सेना –

फिनलैंड की सेना वर्तमान में दुनिया की 51वीं सबसे शक्तिशाली सेना है। फिनलैंड में सैन्य सेवा अनिवार्य है। जिसकी अवधि 180 से 362 दिन तक की होती है। वहाँ हर साल 21,000 नई भर्तियाँ होती हैं। रिटायर होने के बाद फिनलैंड के सिपाही फिनलैंड के रिजर्व कोर का हिस्सा बन जाते हैं। इस प्रकार फिनलैंड की रिजर्व सेना में 2 लाख 80 हजार सैनिक हैं। इनमें से हर साल 10 हजार सैनिकों को बारी-बारी रिफ्रेशर कोर्स के लिए बुलाया जाता है।

साल 1994 से महिलाएं भी फिनलैंड की सेना में भर्ती हो रही हैं। हालांकि वहाँ महिलाओं के लिए सैन्य सेवा अनिवार्य नहीं है। फिनलैंड की सेना को फिनिश सेना के नाम से जाना जाता है। फिनिश सेना में 8 ब्रिगेड शामिल हैं। उनके पास 239 मुख्य युद्धक टैंक शामिल हैं। 55 लाख की कुल आबादी वाले फिनलैंड में 17 से 60 आयु वर्ग के 9 लाख लोग सेना में शामिल हो सकते हैं। फिनलैंड की सेना में 239 मुख्य युद्धक टैंक हैं। इसके अतिरिक्त 212 इंफेंट्री फाइट व्हीकल, 27 हेलीकॉप्टर और 650 एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइलें भी शामिल हैं।

नाटो के बार में –

North Atlantic Treaty Organization (NATO) एक रक्षा गठबंधन है।

इसका गठन 1949 ई. में किया गया था।

इसके गठन का मुख्य उद्देश्य यूरोपीय देशों को रूस की शक्ति से बचाना था।

इसमे अमेरिका, कनाडा, यूके, फ्रांस जैसे देश शामिल हैं। इस संगठन के किसी देश पर हमला होने पर बाकी देश उसकी मदद करेंगे और विरोधी देश पर हमला करेंगे। प्रारंभ में नाटो के कुल 12 सदस्य थे। लेकिन वर्तमान (अप्रैल 2023) में इसके सदस्यों की संख्या 31 हो गई है।

फिनलैंड की दुनिया को देन –

दुनिया को पहला इंटरनेट ब्राउजर फिनलैंड ने ही दिया। दुनिया का पहला ग्राफिकल वेब ब्राउजर 1991 में फिनलैंड के ही चार छात्रों ने बनाया था। भारत में अब तक सर्वाधिक बिकने वाला मोबाइल फोन बनाने वाली NOKIA फिनलैंड की ही कंपनी है।

फिनलैंड से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य –

तथ्य – फिनलैंड यूरोप का आठवां सबसे बड़ा देश है।

1 तथ्य – फिनलैंड को ‘झीलों की भूमि’ कहा जाता है। यहाँ 1.88 लाख झीलें हैं। फिनलैंड की की सबसे बड़ी झील साइमा है।

2 तथ्य – फिनलैंड एक विकसित देश है।

3 तथ्य – फिनलैंड की राजधानी हेलेंस्की है।

4 तथ्य – फिनलैंड की मुद्रा यूरो है।

5 तथ्य – फिनलैंड की राजकीय भाषा फिनिश और स्पेनिश है।

6 तथ्य – 1809 ई. तक फिनलैंड स्वीडन का हिस्सा था।

7 तथ्य – 1809 से 1863 ई. तक इनलैंड पर रूस का शासन था।

8 तथ्य – फिनलैंड ने 1995 ई. में यूरोपीय संघ की सदस्यता प्राप्त की।

9 तथ्य – फिनलैंड की शिक्षा व्यवस्था दुनिया में सबसे बेहतरीन मानी जाती है।

10 तथ्य – फिनलैंड में बच्चे 7 साल की उम्र के बाद स्कूल जाते हैं।

11 तथ्य – फिनलैंड के स्कूलों में 8वीं कक्षा तक कोई ग्रड सिस्टम नहीं है।

12 तथ्य – फिनलैंड की सरकार 17 वर्ष तक के बालकों को निःशुल्क शिक्षा देती व वित्तीय सहायता देती है।

13 तथ्य – महिलाओं को समान मताधिकार देने वाले पहला यूरोपीय देश फिनलैंड ही है। 1906 ई. में दिया गया।

14 – दुनिया का सबसे कम भ्रष्टाचार वाला देश फिनलैंड ही है।

15 – फिनलैंड में प्लास्टिक की 90 प्रतिशत बोतलों को और कांच की 100 प्रतिशत बोतलों को रिसाइकिल किया जाता है।

16 – फिनलैंड में गाड़ी चलाते वक्त हर समय हैडलाइट ऑन रखनी पड़ती है।

17 तथ्य – फिनलैंड की जेलें दुनिया की बेहतरीन जेलों मे से एक हैं। यहाँ की कई जेलें दूसरे देशों के होटलों से भी बेहतर हैं।

18 तथ्य – फिनलैंड की सरकार हर माह बेरोजगारों को 35-40 हजार रुपये गुजारा भत्ता देती है।

19 तथ्य – यहाँ पर लोगों के चालान उनकी आय के आधार पर काटे जाते हैं।

नेपाल की सामान्य जानकारी (Nepal GK)

नेपाल की सामान्य जानकारी (Nepal GK) – एशिया महाद्वीप पर स्थित नेपाल हिमालय की गोद में स्थित एक पर्वतीय देश है। इसकी राजधानी काठमांडू है। यहाँ की राजभाषा नेपाली है और यहाँ के लोगों को नेपाली कहा जाता है। यह देश उत्तर में चीन से और बाकी तीन दिशाओं में भारत से घिरा हुआ है। नेपाल की सीमा भारतीय राज्यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, प. बंगाल, और सिक्किस से मिलती है।

नेपाल मैप

मध्य हिमालय को यहाँ महाभारत श्रेणी के नाम से जाना जाता है। विश्व की सर्वोच 14 हिम श्रंखलाओं में से 8 नेपाल में ही अवस्थित हैं। विश्व का सर्वोच्च पर्वत शिखर एवरेस्ट नेपाल व चीन की सीमा पर स्थित है। एवरेस्ट को नेपाल में सागरमाथा के नाम से जाना जाता है। नेपाल का क्षेत्रफल 1,47,516 वर्ग किलोमीटर है। 2021 की जनगणना के अनुसार नेपाल की जनसंख्या 2,91,92,480 है। 20 सितंबर 2015 को नेपाल का विभाजन 7 राज्यों में किया गया था। वर्तमान में नेपाल में कुल 7 राज्य हैं।

देशनेपाल
राजधानीकाठमांडू
क्षेत्रफल1,47,516 वर्ग किलोमीटर
जनसंख्या (2021)2,91,92,480
राष्ट्रपतिपामचंद्र पौडेल
उपराष्ट्रपतिरामसहाय यादव
प्रधानमंत्रीपुष्पकमल दहल
राष्ट्रीय पशुगाय
राष्ट्रीय पक्षीडांफे (इंपीरियल मोनाल)
राष्ट्रीय पुष्पलाली गुरांश
राष्ट्रीय खेलवालीबॉल
राजकीय भाषानेपाली
राष्ट्रीय वाक्यजननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी
प्रथम राष्ट्रपतिरामबरन यादव
प्रथम महिला राष्ट्रपतिविद्यादेवी भण्डारी
प्रथम उपराष्ट्रपतिपरमानन्द झा
राष्ट्रगानसयौं थुऊङ्गा फूलका हामी
सर्वोच्च पर्वत शिखरमाउंट एवरेस्ट
पड़ोसी देशतिब्बत, चीन, भारत
सीमावर्ती भारतीय राज्यउत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, बिहार, प. बंगाल, सिक्किम

नेपाल के राजकीय प्रतीक

ध्वज

नेपाल का राष्ट्रीय ध्वज

राष्ट्रगान – सयौं थुऊङ्गा फूलका हामी

नेपाल का राज चिह्न

नेपाल का राजचिह्न

राष्ट्रीय पक्षी – डाँफे (इंपीरियन मोनाल या हिमालयन मोनाल)

नेपाल का राष्ट्रीय पक्षी

राष्ट्रीय पशु – गाय

नेपाल का राष्ट्रीय पशु गाय

पुष्प – लाली गुरांस (Crimson Red)

नेपाल का राष्ट्रीय पुष्प

खेल – वालीबॉल

भाषा – नेपाली

पोशाक – दौरा सुरूवाल

नेपाल का राष्ट्रीय वाक्य – ‘‘जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी’

राजनैतिक व धार्मिक स्वरूप

वर्तमान में नेपाल एक लोकतांत्रिक गणराज्य है। इससे पहले यह एक राजतंत्र था। साथ ही पहले ये एक हिंदू राष्ट्र था। तब यह विश्व का एकमात्र हिंदू राष्ट्र था। यहाँ की जनसंख्या में सर्वाधिक आबादी हिंदू तत्पश्चात बौद्ध उसके बाद मुस्लिम जनसंख्या की है। 21 दिसंबर 1768 को नेपाल का एकीकरण किया गया था।

रामसहाय प्रसाद यादव

रामसहाय यादव

पीपल्स सोशलिस्ट पार्टी के 52 वर्षीय राम सहाय यादव को नेपाल के तीसरे उपराष्ट्रपति के रूप में चुने गए नेपाल के तीसरे उपराष्ट्रपति के रूप में रामसहाय यादव का कार्यकाल 20 मार्च 2023 को शुरु हुआ। इस पद पर इन्होंने नंद बहादुर पुन का स्थान लिया। इससे पहले 2021-22 में रामसहाय जी वन एवं पर्यावरण मंत्री भी रह चुके हैं। ये 4 मार्च 2018 को नेपाल संसद की प्रतिनिधि सभा के सदस्य बने। इनका जन्म 24 जुलाई 1970 को हुआ था। इन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुवात साल 1990 में नेपाल सद्भावना पार्टी से की थी। ये मधेसी जन अधिकार फोरम के संस्थापक महासचिव हैं। 2007 में हुए पहले मधेश आंदोलन में इनकी सक्रिय भूमिका रही। नेपाल के उपराष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है।

नेपाल का राष्ट्रवाक्य –

‘‘जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी’’

अर्थात – माता और मातृभूमि स्वर्ग से भी महान होती है।

राष्ट्रगान –

सयौं थुऊङ्गा फूलका हामी (सैकड़ों तरह के फूल हम)

गणतंत्र की घोषणा –

2008 में नेपाल को राजतंत्र से गणतंत्र में परिवर्तित करने की घोषणा की गई। वर्तमान में नेपाल एक लोकतांत्रिक गणराज्य है। इससे पहले यह एक राजतंत्र था। साथ ही पहले ये एक हिंदू राष्ट्र था। तब यह विश्व का एकमात्र हिंदू राष्ट्र था। नेपाल सामान्य जानकारी ।

नेपाल के राष्ट्रपति –

  • रामबरन यादव
  • विद्यादेवी भण्डारी
  • रामचंद्र पौडेल

रामबरन यादव –

रामबरन यादव

पेशे से एक चिकित्सक व राजनेता रामबरन यादव 23 जुलाई 2008 को नेपाल के पहले राष्ट्पति बने। इन्हें राष्ट्रपति पद व गोपनीयता की शपथ नेपाल के मुख्य न्यायाधीश केदार प्रसाद गिरि ने राष्ट्रपति भवन के शीतल निवास में दिलाई। इस पद पर इन्होंने 27 अक्टूबर 2015 तक कार्य किया। इनका जन्म 4 फरवरी 1948 को हुआ था। इनकी पत्नी का नाम जुलेखा यादव है। इनकी 3 संतान चंद्रमोहन यादव, चंद्रशेखर यादव और अनिता यादव हैं। राष्ट्रपति बनने से पूर्व 2007 में जनकपुर स्थित इनके आवास पर जनतांत्रिक तराई मुक्ति मोर्चा के उग्रवादियों द्वारा हमला भी किया गया था। इन्होंने 2008 में हुए संविधान सभा के चुनाव में धनुषा-5 क्षेत्र से चुनाव जीता था। इन्होंने नेपाल के राष्ट्रपति का पद कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार रामराजा प्रसाद सिंह को हराकर जीता था।

विद्यादेवी भण्डारी –

विद्यादेवी भण्डारी

 

28 अक्टूबर 2015 को विद्यादेवी भंडारी नेपाल की दूसरी राष्ट्रपति एवं प्रथम महिला राष्ट्रपति बनीं। इनका जन्म 19 जून 1961 ई. को भोजपुर में हुई थी। ये 1994 और 1999 के संसदीय चुनावों में निर्वाचित हुई थीं। इस पद पर इनका कार्यकाल 13 मार्च 2023 तक रहा।

रामचंद्र पौडेल –

रामचंद्र पौडेल

रामचंद्र पौटेल ने  13 मार्च 2023 को नेपाल के तीसरे राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की। 9 मार्च को हुए नेपाल राष्ट्रपति के चुनाव में इन्होंने यूएमएल प्रत्याशी सुभाषचंद्र नेमबांग को हराकर जीत हासिल की। इस पद पर इन्होंने विद्यादेवी भण्डारी का स्थान लिया। इनका जन्म बहुनपोखरा ग्रामीण क्षेत्र में एक साधारण परिवार में दुर्गा प्रसाद के घर 15 अक्टूबर 1944 को हुआ था। अपने अब तक के लम्बे कार्यकाल में ये कई बार स्पीकर व मंत्री रह चुके हैं। ये मात्र 15 वर्ष की अवस्था में ही छात्र राजनीति में सक्रिय हो गए थे। ये एक अच्छे लेखक भी है, इन्होंने कई पुस्तकें लिखी हैं।

ये 18 दिसंबर 1994 से 1999 तक प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष रहे। इसके बाद साल 2000 से 2002 तक गृहमंत्री (उप-प्रधानमंत्री रहे। 22 दिसंबर 2002 से 9 मार्च 2023 तक ये प्रतिनिधि सभा सांसद रहे। ये 28 मई 2008 से 14 अक्टूबर 2017 तक नेपाली संविधान सभा के सदस्य भी रहे। नेपाल की सामान्य जानकारी ।

उपराष्ट्रपति –

  • परमानन्द झा (23 जुलाई 2008-31 अक्टूबर 2015)
  • नन्दबहादुर पुन (31 अक्टूबर 2015 – 20 मार्च 2023)
  • रामसहाय प्रसाद यादव (20 मार्च 2023 से…)

मुख्तियारों की सूची –

  • भीमसेन थापा (1806 – 1837)
  • रंगनाथ पौडयाल (1837 – 1838)
  • पुष्कर शाह (1838 – 1839)
  • मुख्तियार काजी साहेब रणजङ्ग पांडे (1839 – 1840)
  • रंगनाथ पौडयाल (1840 – 1840)
  • फतेहजंग शाह (1840 – 1843 )

नेपाल के प्रधानमंत्रियों की सूची –

  • माथवर सिंह थापा (नवंबर 1843 – 17 मई 1845 ई.)
  • मुख्तियार चौतारिया फत्तेजंग शाह (1845 – 46 ई.)
  • जंगबहादुर राणा (15 सितंबर 1846 – 1 अगस्त 1856)
  • बमबहादुर कुंवर (1 अहल्क 1856 – 25 मई 1857)
  • कृष्णबहादुर राणा कुंवर (25 मई 1857 – 28 जून 1857)
  • नगेंद्र प्रसाद रिजल (16 जुलाई 1973 – 1 दिसंबर 1975)
  • तुलसी गिरी (1 दिसंबर 1975 – 12 सितंबर 1977)
  • कीर्तिनिधि विष्ट (12 सितंबर 1977 – 30 मई 1979)
  • शेरबहादुर देउबा (12 जुलाई 1983 – 21 मार्च 1986)
  • नगेंद्र प्रसाद रिजल (21 मार्च 1986 – 18 जून 1986)
  • शेरबहादुर देउबा (6 अप्रैल 1990 – 19 अप्रैल 1990)
  • शेरबहादुर देउबा (12 सितंबर 1995 – 12 मार्च 1997)
  • लोकेंद्र बहादुर चंद्र (12 मार्च 1997 – 7 अक्टूबर 1997)
  • शेरबहादुर देउबा (26 जुलाई 2001 – 4 अक्टूबर 2002)
  • लोकेंद्र बहादुर चंद्र (11 अक्टूबर 2002 – 5 जून 2003)
  • सूर्यबहादुर थापा (5 जून 2003 – 4 जून 2004)
  • शेरबहादुर देउबा (4 जून 2004 – 1 फरवरी 2005)
  • गिरिजाप्रसाद कोइराला (25 अप्रैल 2006 – 15 अगस्त 2008)
  • पुष्प कमल दहल (15 अगस्त 2008 – 25 मई 2009)
  • माधवकुमार नेपाल (25 मई 2009 – 6 फरवरी 2011)
  • झलनाथ खलान (6 फरवरी 2011 – 29 अगस्त 2011)
  • बाबूराम भट्टाराई (29 अगस्त 2011 – 14 मार्च 2013)
  • खिलराज रेग्मी (14 मार्च 2013 – 11 फरवरी 2014)
  • सुशील कोइराला (11 फरवरी 2014 – 11 अक्टूबर 2015)
  • के. पी. शर्मा ओली (12 अक्टूबर 2015 – 24 अगस्त 2016)
  • पुष्प कमल दहल (4 अगस्त 2016 – 7 जून 2017)
  • शेरबहादुर देउबा (7 जून 2017 – 15 फरवरी 2018)
  • के. पी. शर्मा ओली (15 फरवरी 2018 – 13 जुलाई 2021)
  • शेरबहादुर देउबा (13 जुलाई 2021 – 26 दिसंबर 2022)
  • पुष्पकमल दहल (26 दिसंबर 2022 – वर्तमान)

पुष्पकमल दहल –

Pushpa Kamal Dahal

26 दिसंबर 2022 को पुष्पकमल दहल नेपाल के प्रधानमंत्री बने। इससे पहले भी 2008 और 2016 में ये नेपाल के प्रधानमंत्री का पद ग्रहण कर चुके हैं। राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने उन्हें इस पद पर नियुक्त किया। नेपाल की 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में 169 सदस्यों ने दहल को अपना समर्थन दिया। इन्होंने राष्ट्रपति पद व गोपनीयता की शपथ शीतल निवास में हुए एक समारोह के दौरान ली।

– नेपाल की सामान्य जानकारी

error: Content is protected !!