कल्हण की राजतरंगिणी (Kalhan ki Rajtarangini)

कल्हण की राजतरंगिणी (Kalhan ki Rajtarangini) : लेखक, जोनराज-श्रीवर, अध्याय, भाषा, शैली, उल्लिखित, इतिहास, महत्वपूर्ण तथ्य व जानकारी…

कल्हण द्वारा रचित राजतरंगिणी को ‘प्रथम ऐतिहासिक पुस्तक’ का दर्जा प्राप्त है। यह कश्मीर के इतिहास की एक बहुत ही महत्वपूर्ण पुस्तक है। इसके लेखक कल्हण हर्ष के आश्रित कवि थे। इस पुस्तक में कुल 8 तरंग (अध्याय) के साथ 800 श्लोक हैं। इसके प्रथम तीन अध्यायों में इतिहास का सर्वेक्षण मात्र है। अध्याय 4,5,6 में कश्मीर के कार्कोट और उत्पल वंश का इतिहास दर्ज है। अध्याय 7 और 8 में लोहार वंश का इतिहास दिया गया है। यह पुस्तक जयसिंह के समय 1150 ई. में पूर्ण हुई। इसमें आदिकाल से 1150 ई. तक का इतिहास दर्ज है। यह संस्कृत भाषा में महाभारत शैली में कश्मीर में लिखी गई थी। जैनुल आब्दीन के समय इस पुस्तक का विस्तार जोनराज ने किया। इसके बाद श्रीवर ने राजतरंगिणी को आगे बढ़ाया। तत्पश्चात प्राज्ञभट्ट व सुका ने इसे आगे बढ़ाया। कल्हण जाति से ब्राह्मण था कल्हण के पिता चंपक हर्ष के मंत्री थे।

जैनुल आब्दीन ने मुल्ला अहमद से राजतरंगिणी का फारसी में अनुवाद कराया। मुगल काल में शाह मुहम्मद शाहाबादी ने राजतरंगिणी का ‘बहर-उल-अस्मार’ नाम से फारसी में अनुवाद किया।

राजतरंगिणी में उल्लिखित बातें –

कल्हण राजा को सलाह देता है कि ब्राह्मणों को प्रश्रय दें और उनसे सलाह लें।

राजतरंगिणी में कश्मीर के चार राजवंशो गोनंद वंश, कार्कोट वंश, उत्पल वंश, लोहार वंश का इतिहास वर्णित है।

राजतरंगिणी में उत्पल वंश की दो रानियाँ सुगन्था व दिद्दा का उल्लेख मिलता है।

कल्हण ने खुद से पहले के 11 इतिहासकारों का भी जिक्र किया है और इनकी कमियाँ गिनाता हैं।

कल्हण अशोक को कश्मीर का प्रथम मौर्य शासक बताता है

अशोक को कल्हण ने श्रीनगर का संस्थापक बनाया है

अशोक के उत्तराधिकारी जालौक को कल्हण शैव मत का अनुयायी और बौद्ध विरोधी बताते हैं

कल्हण ने राजतरंगिणी में 64 उपजातियों का उल्लेख किया है

इसमें सती प्रथा के अनेक उदाहरण मिलते हैं।

इसमें खूय नामक इंजीनियर (अभियांत्रिक) का उल्लेख है जिसने झेलम नदी के तट पर बांध बनाकर झीलें निकाली थीं।

कनिष्क ने कश्मीर में कनिष्कपुर नगर बसाया, यहीं पर कुण्डलवन में चौथी बौद्ध संगीति हुई

नरसिंहगुप्त बालादित्य ने मिहिरकुल को हराया

शैव मतानुयायी मिहिरकुल का इसके बाद एक वर्ष तक कश्मीर पर शासन रहा

राजतरंगिणी से गुर्जर प्रतिहार शासक मिहिरभोज की उपलब्धियों की भी जानकारी मिलती है

इसमें डामर (दर्द) विद्रोह का उल्लेख है

प्रशासकों (विशेषकर कायस्थों के) अत्याचार का उल्लेख हुआ है

ललितादित्य मुक्तिपीड का कन्नौज नरेश यशोवर्मन को पराजित करना फिर दोनों में मित्रता होना और साथ में संयुक्त तिब्बत अभियान करने का उल्लेख भी मिलता है।

इतिहास की प्रमुख पुस्तकें और उनके लेखक

इतिहास की प्रमुख पुस्तकें और उनके लेखक : इण्डिका, अर्थशास्त्र, राजतरंगिणी, चचनामा, तारीख-ए-फिरोजशाही, तबकात-ए-नासिरी, बाबरनामा, हुमायूँनामा, अकबरनामा, आइने अकबरी, आलमगीरनामा…

धार्मिक पुस्तकें और उनके लेखक –

प्रश्न – रामायण की रचना किसने की ?

उत्तर – बाल्मीकी

प्रश्न – महाभारत की रचना किसने की ?

उत्तर – वेदव्यास

प्राचीनकाल की पुस्तकें और उनके लेखक –

प्रश्न – राजतरंगिणी किसने लिखी ?

उत्तर – कल्हण

प्रश्न – अर्थशास्त्र पुस्तक के लेखक कौन हैं ?

उत्तर – कौटिल्य

प्रश्न – हर्षचरित का लेखक कौन है ?

उत्तर – महाकवि बाण

प्रश्न – हरिविजय का लेखक कौन है ?

उत्तर – सर्वसेन

प्रश्न – वासवत्ता का लेखक कौन है ?

उत्तर – सुबन्धु

प्रश्न – ब्राह्मण सर्वस्व किसकी रचना है ?

उत्तर – हलायुध

प्रश्न – दायभाग की रचना किसने की ?

उत्तर – जीमूतवाहन

प्रश्न – मिताक्षरा के लेखक कौन हैं ?

उत्तर – विज्ञानेश्वर मिश्र

प्रश्न – विभाषाशास्त्र की रचना किसने की ?

उत्तर – वसुमित्र

प्रश्न – दिव्यावदान का लेखक कौन है ?

उत्तर – लेखक अज्ञात

प्रश्न – पेरिप्लस ऑफ द् एरिथ्रियन शी का लेखक कौन है ?

उत्तर – लेखक अज्ञात

प्रश्न – इण्डिका किसकी रचना है ?

उत्तर – मेगस्थनीज

प्रश्न – हितोपदेश का लेखक कौन है ?

उत्तर – नारायण

बौद्ध धर्म से संबंधित पुस्तकें और उनके लेखक –

प्रश्न – सुत्तपिटक की रचना किसने की ?

उत्तर – आनन्द

प्रश्न – विनयपिटक की रचना किसने की ?

उत्तर – उपालि

प्रश्न – अभिधम्म पिटक की रचना किसने की ?

उत्तर – मोगलिपुत्त तिस्स

प्रश्न – बुद्धचरित की रचन किसने की ?

उत्तर – अश्वघोष

प्रश्न – महातमा बुद्ध के जीवनीकार कौन है ?

उत्तर – बुद्धघोष

प्रश्न – सर एडविन अर्नाल्ड की ‘लाइट ऑफ एशिया’ किस पर आधारित है ?

उत्तर – ललित विस्तार

पूर्वमध्यकालीन पुस्तकें और उनके लेखक –

प्रश्न – पृथ्वीराजरासो किसकी रचना है ?

उत्तर – चन्दबरदाई

सल्तनत कालीन पुस्तकें और उनके लेखक –

प्रश्न – तबकात ए नासिरी के लेखक कौन हैं ?

उत्तर – मिन्हाज उस सिराज

प्रश्न – मिन्हाज उस सिराज को किसने संरक्षण प्रदान किया ?

उत्तर – मुबारकशाह (सैय्यद)

प्रश्न – तारीख ए फिरोजशाही किसने लिखी ?

उत्तर – जियाउद्दीन बरनी

मुगलकालीन पुस्तकें और उनके लेखक –

प्रश्न – बाबरनामा किसने लिखा ?

उत्तर – बाबर

प्रश्न – अकबरनामा की रचना किसने की ?

उत्तर – अबुल फजल

प्रश्न – आइने अकबरी की रचना किसने की ?

उत्तर – अबुल फजल

प्रश्न – सेतुबन्ध किसकी रचना है ?

उत्तर – प्रवरसेन द्वितीय

प्रश्न – हरिकेलि नाटक का लेखक कौन है ?

उत्तर – विग्रहराज

प्रश्न – ललितविग्रहराज किसकी रचना है ?

उत्तर – सोमदेव

प्रश्न – पवनदूत किसकी रचना है ?

उत्तर – धोयी

प्रश्न – तिलकमंजरी किसकी रचना है ?

उत्तर – धनपाल

प्रश्न – हितोपदेश का फारसी में अनुवाद किसने किया ?

उत्तर – ताजुलमाली

प्रश्न – ललित विस्तार के लेखक कौन हैं ?

उत्तर – हरिभद्र सूरि

प्रश्न – भद्रबाहु चरित की रचना किसने की ?

उत्तर – रत्नाकर नन्दी

प्रश्न – वृहत्कथामंजरी किसकी रचना है ?

उत्तर – क्षेमेंद्र

प्रश्न – दशकुमारचरितम का लेखक कौन है ?

उत्तर – दण्डी

प्रश्न – गौडवहो किसकी रचना है ?

उत्तर – वाक्पति

प्रश्न – विक्रमांकदेवचरित का लेखक कौन है ?

उत्तर – विल्हण

प्रश्न – नवसहसांकचरित किसकी रचना है ?

उत्तर – पद्मगुप्त परिमल

प्रश्न – बल्लालचरित का लेखक कौन है ?

उत्तर – आनन्दभट्ट

प्रश्न – दानसागर और अद्भुतसागर की रचना किसने की ?

उत्तर – बल्लालसेना

प्रश्न – कुमारपाल चरित किसने लिखी ?

उत्तर – हेमचंद्र

प्रश्न – प्रबोध चंद्रोदय का लेखक कौन है ?

उत्तर – कृष्ण मिश्र

प्रश्न – गीत गोविंद किसकी रचना है ?

उत्तर – जयदेव

प्रश्न – कूवलयमाला की रचना किसने की ?

उत्तर – उद्योतन सूरि

प्रश्न – मतविलास प्रहसन किसकी रचना है ?

उत्तर – महेंद्रवर्मन

प्रश्न – मृच्छकटिक किसकी रचना है ?

उत्तर – शूद्रक

प्रश्न – चण्डकौशिकम किसकी रचना है ?

उत्तर – क्षेमीश्वर

प्रश्न – गाथाशप्तसती की रचना किसने की ?

उत्तर – हॉल

प्रश्न – नैषधचरित की रचना किसने की ?

उत्तर – श्रीहर्ष

प्रश्न – सिकंदर का आक्रमण शीर्षक से पुस्तक किसने लिखी ?

उत्तर – एरियन

प्रश्न – मेगस्थनीज के अतिरिक्त किसने इण्डिका नाम से पुस्तक लिखी ?

उत्तर – एरियन

प्रश्न – नेचुरल हिस्टोरिका की रचना किसने की ?

उत्तर – प्लिनी

प्रश्न – फो क्यों की किसकी रचना है ?

उत्तर – ह्वेनसांग

प्रश्न – अर्ली हिस्ट्री ऑफ इण्डिया किसकी रचना है ?

उत्तर – विंसेट स्मिथ

प्रश्न – हिस्ट्री ऑफ ब्रिटिश इंडिया किसने लिखी ?

उत्तर – जेम्स मिल

प्रश्न – एनल्स एण्ड एण्टीक्वीटीज ऑफ राजस्थान शीर्षक से पुस्तक किसने लिखी ?

उत्तर – कर्नल टॉड

प्रश्न – हिस्टी एण्ड कल्चर ऑफ इंडियन पीपल किसने लिखी ?

उत्तर – आर.सी. मजूमदार

प्रश्न – हिस्ट्री ऑफ एनसिएंट इंडिया किसने लिखी ?

उत्तर – नीलकंठ शास्त्री

प्रश्न – हिस्ट्री ऑफ साउथ इण्डिया किसने लिखी ?

उत्तर – नीलकण्ठ शास्त्री

प्रश्न – वंडर दैट वाज इंडिया किसक रचना है ?

उत्तर – ए.एल.वासम

प्रश्न – शूद्रज इन एनशिएंट इंडिया किसकी रचना है ?

उत्तर – रामशरण शर्मा

प्रश्न – इंडियन फ्यूडलिज्म किसकी रचना है ?

उत्तर – रामशरण शर्मा

प्रश्न – अर्बन डिके इन इंडिया किसकी रचना है ?

उत्तर – रामशरण शर्मा

प्रश्न – हरिवंश का लेखक कौन है ?

उत्तर – जिनसेन

प्रश्न – नीतिशास्त्र की रचना किसने की ?

उत्तर – कामन्दक

प्रश्न – पंचतंत्र के लेखक कौन हैं ?

उत्तर – विष्णु शर्मा

प्रश्न – युक्तिकल्पतरु की रचना किसने की ?

उत्तर – परमार भोज

प्रश्न – मानसोल्लास की रचना किसने की ?

उत्तर – सोमेश्वर

प्रश्न – पाणिनी का अष्टध्यायी किस विषय पर लिखित पुस्तक है ?

उत्तर – व्याकरण

प्रश्न – रसमाला की रचना किसने की ?

उत्तर – सोमश्वर

प्रश्न – किरातार्जुनीयम किसकी रचना है ?

उत्तर – भारवि

प्रश्न – स्वप्नवासवदत्तम् के लेखक कौन हैं ?

उत्तर – भास

प्रश्न – नीतिवाक्यमृत किसकी रचना है ?

उत्तर – सोमदेव सूरी

प्रश्न – कथासरितसागर की रचना किसने की ?

उत्तर – सोमदेव

प्रश्न – आदिपुराण किसकी रचना है ?

उत्तर – जिनसेन

प्रश्न – शांतिपुराण किसकी रचना है ?

उत्तर – पोन्न

प्रश्न – सारिपुत्र प्रकरण किसने लिखी ?

उत्तर – अश्वघोष

प्रश्न – गदायुद्ध किसकी रचना है ?

उत्तर – रन्न

प्रश्न – विक्रमार्जुनविजय का लेखक कौन है ?

उत्तर – पंपा

प्रश्न – काव्यालंकार का लेखक कौन है ?

उत्तर – वामन

प्रश्न – नाट्यदर्पण किसने लिखी ?

उत्तर – पामचंद्र और गुणचंद्र

प्रश्न – कीर्ति कौमुदी के लेखक कौन हैं ?

उत्तर – सोमेश्वर

प्रश्न – वृहद्कथाकोष के लेखक कौन हैं ?

उत्तर – हरिषेण

प्रश्न – सूर्यशतक किसकी रचना है ?

उत्तर – मयूर

प्रश्न – हम्मीर मदमर्दन किसकी रचना है ?

उत्तर – जयसिंह

प्रश्न – प्रबंध चिंतामणि के लेखक कौन हैं ?

उत्तर – मेरुतुंग

प्रश्न – गणितसारसंग्रह का लेखक कौन है ?

उत्तर – महावीराचार्य

प्रश्न – सिद्धांतशिरोमणि किसकी रचना है ?

उत्तर – भास्कर

प्रश्न – प्रसन्नराघव किसकी रचना है ?

उत्तर – जयदेव

प्रश्न – नाट्यशास्त्र के लेखक कौन हैं ?

उत्तर – भरतमुनि

प्रश्न – भारत में मार्कसवादी इतिहास लेखन की शुरुवात किसने की ?

उत्तर – डी.डी. कौशाम्बी

पुस्तकें और उनके लेखक

पुस्तकलेखक
राजतरंगिणीकल्हण
मुद्राराक्षसविशाखदत्त
रामायणबाल्मीकि
महाभारतवेदव्यास
इण्डिकामेगस्थनीज
पेरिप्लस ऑफ द् इरिथ्रियन सी-
रसमालासोमेश्वर
कीर्ति कौमुदीसोमेश्वर
सूर्यशतकमयूर
हम्मीर मदमर्दनजयसिंह
error: Content is protected !!