राजनीतिक शब्दावली | Polity Terms

राजनीतिक शब्दावली | Polity Terms

राजनीतिक शब्दावली | Polity Terms : अधिग्रहण |

अधिग्रहण (Annexation) –

वह एकतरफा कार्यवाही जिसमें कोई राज्य किसी दूसरे राज्य की भूमि या किसी ऐसी भूमि पर कब्जा कर लेता है जिसका किसी से संबंध न हो।

रंगभेद नीति (Apartheid) –

इस शब्द से तात्पर्य है ‘अलग रहना’। यह नीति दक्षिण अफ्रीका की सरकार द्वारा अपनाई गई। इसके अनुसार दक्षिण अफ्रीका की सरकार द्वारा गोरों (अंग्रेजी मूल के) और अफ्रीकी मूल के काले लोगों के बीच भेदभाव किया जाता है।

वयस्क मताधिकार (Adult Franchise) –

यह किसी लोकतांत्रिक देश में बिना जाति, धर्म, रंग व लिंग के आधार पर नागरिकों को प्रदत्त मतदान का अधिकार है। हालांकि भिन्न-भिन्न देशों में मतदान की आयु भिन्न-भिन्न हो सकती है। भारत में वयस्क मताधिकार की आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। राजनीतिक शब्दावली ।

अराजकता (Anarchy) –

सामान्य भाषा में अराजकता से आशय अव्यवस्था और अस्त-व्यस्तता से है। जब किसी देश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो जाती है। तब यह स्थित उत्पन्न होती है। ऐसे में कानून का कोई शासन नहीं रह जाता।

अराजकतावाद (Anarchism) –

यह एक ऐसा राजनीतिक सिद्धांत है जिसका उद्देश्य राज्यविहीन व वर्गविहीन समाज की स्थापना करना है। यह विचारधारा भी दो प्रकार की होती है। जिसमें पहली विचारधारा उद्देश्य पूर्ति के लिए हिंसा को मान्यता देती है। जब्कि दूसरा वर्ग हिंसा को स्वीकार नहीं करता।

एमनेस्टी (Amnesty) –

इसमें किसी सरका द्वारा विद्रोहियों व कैदियों को सामान्य रूप से क्षमा कर दिया जाता है और छोड़ दिया जाता है।

राजदूत (Ambassador) –

स्वतंत्र देशों द्वारा एक दूसरे के देश में नियुक्त किया गया अपना प्रतिनिथि होता है। यह अपने विदेश में अपने देश के नागरिकों को सहूलियत प्रदान करने के लिए नियुक्त किया जाता है। यह किसी वार्ता के लिए अपने देश का प्रतिनिधित्व करता है। ब्रिटिश राष्ट्रमण्डल में शामिल देशों के ऐसे प्रतिनिधियों को उच्चायुक्त (हाईकमीशनर) कहा जाता है। राजनीतिक शब्दावली ।

इसे भी पढ़ें  भारतीय संसद : लोकसभा और राज्यसभा

शांति समझौता (Armistice) –

जब दो देश शत्रुता त्याग कर लड़ाई या युद्ध को समाप्त करके लड़ना बंद कर देते हैं। लड़ाई को त्यागकर वैचारिक आदान-प्रदान के लिए तैयार हो जाते हैं। तो उनका यह कार्य शांति समझौता कहलाता है।

स्वायत्तता (Autonomy) –

जिन प्रांतों या संस्थाओं को स्वयं का शासन चलाने का अधिकार प्राप्त होता है उसे स्वायत्तता कहा जाता है।

धार्मिक राज्य (Theocratic State) –

वह राज्य जिसका अपना एक घोषित धर्म हो, धार्मिक राज्य कहलाता है। ऐसे देश में एक विशेष धर्म के नियमों के आधार पर शासन चलाया जाता है। साथ ही किसी विशेष धर्म को विशेष रियायतें भी प्रदान होती हैं। ऐसे राज्यों को धर्म सापेक्ष राज्य भी कहा जाता है।

पंथनिर्पेक्ष राज्य –

वह राज्य जिसका अपना कोई घोषित धर्म नहीं, परंतु सभी धर्मों को समान मान्यता देता हो। ऐसा राज्य किसी विशेष धर्म को विशेष सुविधाएं प्रदान नहीं करता।

धर्मनिर्पेक्ष राज्य –

ऐसा राज्य जो किसी भी धर्म को मानता ही नहीं है, धर्म निर्पेक्ष राज्य कहलता है।

उप चुनाव (By-Election) –

मृत्यु, त्यागपत्र या अयोग्यता के कारण असमय रिक्त हुए पद को भरने के लिए अवधि से पूर्व कराए गए विशेष चुनाव को उप चुनाव कहा जाता है।

द्विसदनात्मक (Bicameral) –

जब किसी राज्य की केंद्रीय व्यवस्थापिका या राज्य विधानमण्डल को दो सदनों (उच्च सदन व निम्न समदन) में विभाजित किया जाता है। तब यह व्यवस्था द्विसदनात्मक कहलाती है।

इसे भी पढ़ें  आम आदमी पार्टी | अरविंद केजरीवाल

नौकरशाही (Bureaucracy) –

नागरिक सेवकों द्वारा चलाई जाने वाली सरकार को नौकरशाही कहा जात है। इसमें हर चीज के लिए सरकारी नौकरों व अधिकारियों पर निर्भर रहना पड़ता है। इसकी कार्य प्रणाली विशिष्ट प्रकार की होती है। यह एक प्रकार का विकृति सूचक शब्द है जो नागरिक सेवकों के लिए प्रयोग किया जाता है।

बफर स्टेट (Buffer State) –

दो राज्यों के बीच एक ऐसा तटस्थ राज्य जो दोनों को युद्ध करने से रोके। या अपनी ही राज्य सीमा पर एक अन्य राज्य स्थापित कर देना। ताकि कोई अन्य राज्य आक्रमण करे तो उस पर, और स्वयं सुरक्षित रहा जा सके।

बुर्जुआ (Bourgeoise) –

सामंतों के बाद आने वाले व्यापारी, उद्योगपति, व जमींदारों का एक मध्यम वर्ग था। मजदूर (सर्वहारा) वर्ग और साम्यवादी सदैव इनसे घृणा करते थे। क्योंकि बुर्जुआ वर्ग के लोग सर्वहारा का शोषण किया करते थे।

बूट लेगिंग (Boot Legging) –

गैरकानूनी तरीके से शराब बनाने व बेचने के कार्यों को बूट लेगिंग कहा जाता था।

बोल्शेविज्म (Bolshevism) –

यह रूस की क्रांतिकारी साम्यवादी विचारधारा है। इसी के माध्यम से 1917 ई. में रूस मे लेनिन के नेतृत्व में क्रांति हुई।

बांस का पर्दा –

चीन की कम्युनिस्ट गवर्मेंट के नियंत्रण व प्रतिबंधों को Bamboo Curtain कहा जाता है। जिस कारण वहां के नागरिक विदेशों मे आ जा नहीं सकते। अपनी व देश की कोई बात विदेश में नहीं कह सकते।

इसे भी पढ़ें  भारत के केंद्रशासित प्रदेश (Union Territories of India)

ब्रेन वॉश –

जब किसी के स्वतंत्र विचारों को नष्ट कर अपने या अपने संगठन के ही विचारों को किसी के दिमाग में भर दिया जाता है। इस स्थिति में हम कहेंगे कि उस व्यक्ति का ब्रेन वॉश किया गया है।

बायकॉट –

किसी व्यक्ति, दल, सभा या सरकार का बहिष्कार करना। Boycott कहलाता है।

कर्फ्यू –

सरकार का वह आदेश जिसे जारी करने के बाद एक निश्चित अवधि के दौरान कोई व्यक्ति सड़क पर नहीं घूम सकता। न ही दुकान इत्यादि खोल सकता है। Curfew कहलाता है।

कूप –

जब किसी विद्रोह, सैन्य कार्यवाही या गुट द्वारा वैधानिक सरकार गैर कानूनी तरीके से उखाड़ फेंका जाता है। और एक नई सरकार की स्थापना की जाती है। उसे कूप कहा जाता है।

कन्वेंशन –

किसी विशिष्ट विषय पर वार्तालाप करने के लिए आयोजित सम्मेलन को कन्वेंशन कहा जाता है।

कॉन्फेडरेशन –

दो या दो से अधिक देशों का किसी विशेष उद्देश्य की प्राप्ति के लिए आपस में मिल जाना Confederation कहलाता है। परंतु यह संघ से भिन्न होता है।

कॉनडोमीनियन –

किसी देश के ऊपर बाहरी दो देशों द्वारा प्रभुसत्ता का उपयोग करना। उदाहरणस्वरूप सूडान पर पहले ब्रिटेन और मिश्र का का Condominium था।

उपनिवेशवाद –

किसी एक देश पर अन्य देश द्वारा अधिकार कर शासन करना। इसमें शासित देश के लोगों का शोषण किया जाता है। उनके संसाधनों पर कब्जा कर उन्हें परतंत्र कर दिया जाता है।

(Visited 657 times, 1 visits today)
error: Content is protected !!