उत्तरी अमेरिका – देश, राजधानी व मुद्रा (North America)

उत्तर अमेरिका

‘उत्तरी अमेरिका – देश, राजधानी व मुद्रा (North America)’ शीर्षक के इस लेख में दक्षिण अमेरिका से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को संकलित किया गया है। दक्षिण अमेरिका पृथ्वी का तीसरा सबसे वड़ा महाद्वीप है। इसका क्षेत्रफल 2,42,55,000 वर्ग किलोमीटर है। यह विश्व क्षेत्रफल का 16.2 प्रतिशत है। यह पूरी तरह से उत्तरी गोलार्द्ध में अवस्थित है।

अमेरिका की खोज –

कोलंबस

साल 1492 में कोलंबस द्वारा इसकी खोज की गई थी, और इसे ‘नई दुनिया’ नाम दिया गया था।

बाद में ‘अमेरिगो वेसपुस्सी’ नामक यात्री के नाम पर इसका नाम अमेरिका पड़ा।

उत्तरी अमेरिका के साथ कैरेबियन क्षेत्र में कुल 29 देश सम्मिलित हैं।

100 डिग्री पश्चिमी देशांतर इसके मध्य से होकर गुजरती है।

नोट – ध्यान रहे अमेरिका की खोज से तात्पर्य अमेरिका महाद्वीप से है, न कि देश से।

उत्तरी अमेरिका की भौगोलिक सीमाएँ –

पनामा नहर इस महाद्वीप को दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप से जोड़ती है।

इसी नहर के माध्यम से अन्ध और प्रशांत महासागर के बीच जहाजों के बीज यातायात सुगम हो पाया है।

पनामा नहर के दो बंदरगाह ‘कोलन व पनामा’ हैं।

उत्तरी अमेरिका का भूगोल –

इस महाद्वीप का सर्वोच्च पर्वत शिखर माउंट मैकेंले (6194 मीटर) है, यह अलास्का में अवस्थित है।

माउंट मैकेंले एक सक्रिय ज्वालामुखी है।

महाद्वीप के दक्षिण पूर्वी तट (मैक्सिको की खाड़ी) पर चलने वाले चक्रवातों को हरिकेन व टारनेडो के नाम से जाना जाता है।

जनसंख्या की दृष्टि से मैक्सिको उत्तरी अमेरिका महाद्वीप का सर्वाधिक जनसंख्या वाला शहर है।

इस महाद्वीप के शीतोष्ण घास मैदान को प्रेयरी के नाम से जाना जाता है।

संयुक्त राज्य अमेरिका का डेट्रायट कार निर्माण का प्रमुख केंद्र है।

कनाडा का मांट्रियल कागज उद्योग के लिए विश्व प्रसिद्ध है।

महाद्वीप के पूर्वी तट पर लेब्राडोर की ठंडीजलधारा और गल्फस्ट्रीम की गर्म जलधारा बहती है।

मैक्सिको का पठार और कोलोरेडो पठार अन्तर्पर्वतीय पठारों के उदाहरण हैं।

कम्प्यूटर व सॉफ्टवेयर उद्योग के लिए प्रसिद्ध सिलिकन वैली सैन फ्रांसिस्को में अवस्थित है।

कनाडा का क्यूबेक शहर फ्रेंचभाषी है और इसे देश के अंदर देश का दर्जा प्राप्त है।

पनामा नहर के दो बंदरगाह कोलन व पनामा हैं।

इस महाद्वीप के मूल निवासियों में रेड इंडियन, इस्किमो और इन्युट प्रमुख हैं।

विश्व में उत्तरी अमेरिका –

इस महाद्वीप की सुलिवान खान विश्व की सबसे बड़ी सीसा-जस्ता (जुड़वां खनिज) खान है।

यहां का जमैका विश्व भर में केले के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।

यहां के देश क्यूबा को चीनी का कटोरा कहा जाता है।

यहाँ का मैक्सिको विश्व भर में चाँदी के उत्पादन में शीर्ष पर है।

संयुक्त राज्य अमेरिका के मोंटाना राज्य में स्थित बूटे खान विश्व की सबसे बड़ी ताँबे की खान है। कनाडा के अलबर्टा प्रांत में स्थित वुड वुफेलो नेशनल पार्क विश्व का सबसे बड़ा पार्क है।

इसे भी पढ़ें  एशिया महाद्वीप (Asia)

कनाडा का शहर विनिपेग विश्व में गेहूँ की मंडी के नाम से प्रसिद्ध है।

शिकागो विश्व का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन है। न्यूयॉर्क विश्व का सबसे बड़ा बंदरगाह है।

संयुक्त राष्ट्र अमेरिका का येलोस्टोन पार्क विश्व का पहला उद्यान है।

कनाडा स्थित ओण्टेरिया खान विश्व की सबसे बड़ी सोने की खान है।

एस्किमों –

एस्किमो

एस्किमों यहां की मूल प्रजातियों में से एक हैं। इनका घर बर्फ से बना होता है जिसे ‘इग्लू’ कहते हैं।

ये बर्फ पर चलने वाली गाड़ी (स्लेज) को खींचने के लिए ‘रेंडियर’ कुत्तों का प्रयोग करते हैं।

यह सील मछली की हड्डी व खाल से नाव बनाते हैं जिसे ‘कयाक’ कहा जाता है।

ये लोग ‘हारपून’ नामक हथियार का प्रयोग करते हैं।

ग्रैंड बैंक –

ग्रैंड बैंक

इस महाद्वीप के पूर्वी तट पर न्यूफाउंडलैंड के दक्षिण पश्चिम तटीय भाग को ग्रैंड बैंक के नाम से जाना जाता है।

यह मत्स्य पालन का प्रमुख केंद्र है।

नियाग्रा जलप्रपात –

नियाग्रा जलप्रपात

नियाग्रा जलप्रपात कनाडा व संयुक्त राज्य अमेरिका की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर ईरी व ओंटोरियो झीलों के बीच में अवस्थि है।

हरिकेन व टारनेडो –

संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिण पूर्वी तट (मैक्सिको की खाड़ी) पर चलने वाले चक्रवातों को टारनेडो व हरिकेन के नाम से जाना जाता है।

मृत घाटी –

मृत घाटी

संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में स्थित एक अभिनत घाटी है। उत्तरी अमेरिका की सबसे गर्म जलवायु यहीं पर पायी जाती है। ग्रीष्मकाल में यहाँ का तापमान 56 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।

वर्षा क्षेत्र –

यहाँ पर पर्वत श्रेणियों की दिशा सामान्यतः उत्तर-दक्षिण है। जो समुद्री आर्द्र पवनों को रोककर तटीय भागों में वर्षा करवाने में समर्थ है। पर्वतों की इस दिशा के कारण मध्य मैदानी भाग छायावृष्टि क्षेत्र में आ जाते हैं। उत्तर का पश्चिमी तट पछुआ पवनों से प्रभावित है। जबकि दक्षिण पूर्वी तट सन्मार्गी पवनों (ट्रेड विंड) से प्रभावित है।

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप – देश, राजधानी व मुद्रा

देशराजधानीमुद्रा
कनाडाओटावाडॉलर
क्यूबाहवानापीसो
ग्रीनलैंडरुकक्रोन
पनामापनामा सिटीवालबोआ
जमैकाकिंग्सटनडॉलर
हैती पोटओप्रिंसगौर्ड
होंडुरसटेगुसिगल्पालेम्पिरा
निकारागुआमनागुआकॉर्डाबा
गुटेमालागुटेमाला सिटीक्वेटजल
बहामासनस्साउडॉलर
बेलीजबेल्मोपनडॉलर
बारबाडोसब्रिजटाउनडॉलर
ग्रेनाडासेंटजॉर्जपूर्वी कनेडियन डॉलर
सेंट लुइसकास्ट्रिसपूर्वी कनेडियन डॉलर
सेंट विंसेट व ग्रेनेडिंसकिंग्सटनपूर्वी कनेडियन डॉलर
सेंट किट्स व नेविसबेसेट्रेपूर्वी कनेडियन डॉलर
मैक्सिकोमैक्सिको सिटीपीसो
अल सल्वाडोरसान सल्वाडोरकोलन
डोमिनिकारौसेपूर्वी कनेडियन डॉलर
डोमेनिकन गणराज्यसैंटो डोमिंगोपूर्वी कनेडियन डॉलर
कोस्टारिकासैन जोसेकोस्टारिका कॉलन
एंटीगुआ व बरबूडासेंट जांसपूर्वी कनेडियन डॉलर
त्रिनिदाद एंड टोबैगोपोर्ट ऑफ स्पेनडॉलर
संयुक्त राज्य अमेरिकावाशिंगटन डी. सी.डॉलर
इसे भी पढ़ें  अफ्रीका महाद्वीप - देश, राजधानी, मुद्रा (Africa)

उत्तर अमेरिका की नदियाँ –

  • Albany River
  • Arkansas River
  • Brazos River
  • Colorado River
  • Columbia River
  • Fraser River
  • Hay River
  • Hayes River
  • Hudson River
  • Leaf River
  • Liard River
  • Mackenzie River
  • Mississippi River
  • Peace River
  • Pecos River
  • Platte river
  • Red River
  • Severn River
  • Snake River
  • Tennessee river
  • Winisk River
  • Yukon River

उत्तरी प्रशांत प्रवाह (गर्म जलधारा) के कारण अलास्का का दक्षिणी भाग हिम मुक्त रहता है। जब्कि सेंट लारेंस नदी का मुहाना सर्दियों के मौसम में जम जाता है। क्योंकि यहाँ पर लेब्राडोर (ठंडी जलधारा) का प्रभाव रहता है। लैब्राडोर की जलधारा न्यूफाउंडलैंड के पास गल्फस्ट्रीम में मिल जाती है। यह दशा प्लवकों  के उत्पन्न होने के अनुकूल है।

उत्तर अमेरिका की झीलें –

  • Athabasca Lake
  • Erie Lake
  • Fort peck Lake
  • Great Salt Lake
  • Great Slave Lake
  • Huron Lake
  • La Martre Lake
  • Managua Lake
  • Mead Lake
  • Michigon Lake
  • Nicaragua Lake
  • Nipigon Lake
  • Oane lake
  • Powell Lake
  • Reindeer Lake
  • Superior Lake
  • Ontario Lake
  • Winnipeg Lake

उत्तरी अमेरिका के वनस्पति प्रदेश –

  • टुड्रा वनस्पति
  • शंकुधारी वन
  • मिश्रित वन
  • भूमध्यसागरीय वनस्पति
  • प्रेयरी (घास के मैदान)
  • उष्ण एवं उपोष्ण वन
  • मरुस्थलीय वन

उत्तर अमेरिका की खाड़ियाँ –

  • Gulf of Maxico
  • Gulf of Panama
  • Baffin Bay
  • Gulf of California
  • Frobisher Bay
  • Gulf of Alaska
  • Gulf of St. Lawrence
  • Hudson Bay
  • Quqertarsuup Bay

उत्तरी अमेरिका की जलसंधियाँ –

  • Hecate Strait
  • Hudson Strait
  • Lawrence Strait
  • McClure Strait

उत्तर अमेरिकी देशों के राष्ट्राध्यक्ष –

देशराष्ट्राध्यक्ष
Antigua & Barbuda PMGaston Browne
Bahamas PMHubert Minnis
Barbados PMMia Mottley
Belize PMJohn Antonio Briceno
(12 Nov 2020)
Canada PMJustin Trudeau
Costa Rica PresidentCarlos Alvarado Quesada
President of CubaMiguel Diaz Canel
PM of CubaManuel Marrero Cruz
Dominica PMRoosevelt Skerrit
President of Dominican Rep.Luis Abinader
El Salvador PresidentNayib Bukele
Greenland PMMute Bourup Egede
(23 April 2021)
Guatemala PresidentAlejandro Giammattei
President of HaitiJovenel Moise
Haiti PMClaude Joseph
President of HondurasMauricio Oliva Herrera
Jamaica PMAndrew Holness
President of MexicoAndres Manuel Lopez Obrador
President of NicaraguaDaniel Ortega
President of PanamaLaurentino Cortizo
St Kitts & Nevis PMTimothy Harris
St Lucia PMAllen Chastanet
St Vincent & Gre. PMRalph Gonsalves
Trinidad & Tobago PMPaula Mae Weekes
USA PresidentJoe Biden (20 Jan 2020)
इसे भी पढ़ें  ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप - देश, राजधानी, मुद्रा (Australia Continent)

कनाडा –

कनाडा

कनाडा क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तर अमेरिका महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। इसकी राजधानी ओटावा है। क्षेत्रफल के आधार पर यह विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है। यह पूर्व में अटलांटिक महासागर से पश्चिम में प्रशांत महासागर तक विस्तृत है। यह उत्तर में आक्रटिक सागर से दक्षिण में USA तक विस्तृत है। कनाडा को तीन प्राकृतिक भागों में बांटा गया है – कनाडियन शील्ड, आंतरिक मैदान, कार्डिलेरा प्रदेश।

संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) –

अमेरिका मैप

क्षेत्रफल की दृष्टि से United States of America (USA) उत्तर अमेरिका महाद्वीप का दूसरा सबसे बड़ा देश है। इसकी राजधानी वाशिंगटन डीसी है। यहाँ की आधिकारिक मुद्रा डॉलर है। क्षेत्रफल की दृष्टि से संयुक्त राज्य अमेरिका विश्व का चौथा सबसे बड़ा देश है। अमेरिका के मूल निवासियों को रेड इंडियन कहा जाता है। यहाँ का डेट्रायट मोटर गाड़ियों के निर्माण के लिए प्रसिद्ध है। सॉफ्टवेयर व कम्प्यूटर उद्योग के लिए विश्व विख्यात सिलिकन वैली यहीं सैन फ्रांसिस्को में है। संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय न्यूयॉर्क में है। अमेरिका के गर्म जल के स्त्रोतों को गीजर कहा जाता है। यहाँ के मोंटाना राज्य की बूटे खान विश्व की सबसे बड़ी तांबे की खान है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बेडेन (20 जनवरी 2021 से) हैं। नैंसी पेलोसी अमेरिकी संसद के सदन प्रतिनिध सभा की पहली महिला स्पीकर बनी।

अमेरिका का इतिहास –

अमेरिका में ब्रिटिश उपनिवेश की नींव जेम्स प्रथम के शासनकाल में डाली गई। 16 दिसंबर 1773 को बोस्टन टी पार्टी की घटना हुई। इस घटना का नायक सैमुएल एडम्स था। अमेरिका 4 जुलाई सन् 1776 ई. को आजाद हुआ। अमेरिका स्वतंत्रता संग्राम सितम्बर 1783 में पेरिस की संधि के तहत समाप्त हुआ। अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम के नायक जॉर्ज वाशिंगटन थे। बाद में ये अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने। 1789 ई. में इसने अपना संविधान लागू किया। लिखित संविधान व मौलिक अधिकार लागू करने वाला यह विश्व का पहला देश है। 1808 ई. में अमेरिका ने दासों के आयात को समाप्त किया। अमेरिका फिलोसोफिकल सोसाइटी की स्थापना बेंजामिन फ्रैंकलिन ने की थी।

अब्राहम लिंकन –

अब्राहम लिंकन

1860 ई. में अब्राहित लिंकन अमेरिका के राष्ट्रपति बने। 12 अप्रैल 1861 ई. को अमेरिकी ग्रह युद्ध की शुरुवात दक्षिणी कैरोलिना राज्य से हुई। उत्तरी राज्य दासता के विरोधी और दक्षिणी राज्य इसके समर्थक थे। 1 जनवरी 1863 ई. को अब्राहम लिंकन ने दास प्रथा को समाप्त कर दिया। 4 मार्च 1865 ई. को जॉन विल्कीज वूथ ने अब्राहम लिंकन की हत्या कर दी। 26 मई 1865 ई. में अमेरिकी गृह युद्ध की समाप्ति हो गई।

(Visited 38,244 times, 1 visits today)
error: Content is protected !!