नवजोत सिंह सिद्धू Ι Navjot Singh Sidhu

नवजोत सिंह सिद्धू Ι Navjot Singh Sidhu : नवजोत सिंह सिद्धू क्रिकेट, राजनीति और टीवी शो सभी जगह अपनी पहचान बना चुके सिद्धू को आज हर कोई पहचानता है। ये भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर व अमृतसर से पूर्व सासंद रह चके हैं।

प्रारंभिक जीवन –

20 अक्टूबर 1963 को नवजोत सिंह सिद्धू का जन्म पंजाब के पटियाला में हुआ था। ये पंजाबी सिख होने के साथ पूर्णतः शाकाहारी व्यक्ति हैं। इनका विवाह नवजोत कौर से हुआ। जो पेशे से एक चिकिस्तक व एक राजनीतिक चेहरा हैं। नवजोत कौर को 2012 के पंजाब विधानसभा चुनाव में अमृतसर पूर्व विधानसभा सीट से विधायक चुना गया।

क्रिकेट करियर –

नवजोत सिंह सिद्धू

नवजोत सिंह सिद्धू  ने 1981-82 में क्रिकेट में पदार्पण किया। ये दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। 12 नवंबर 1983 को इन्होंने अहमदाबाद में वेस्ट इंडीज के विरुद्ध अपना पहला टेस्ट मैच खेला। 9 अक्टूबर 1987 को इन्होंने आस्ट्रेलिया के विरुद्ध वनडे मैच में पदार्पण किया। ये 1987 की वर्ल्ड कप टीम का भी हिस्सा थे। इन्होंने 1996-97 में टेस्ट मैच में वेस्ट इंडीज के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। 20 सितंबर 1998 को इन्होंने अपना अंतिम वनडे मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला। इन्होंने अपने करियर का अंतिम टेस्ट मैच 6 जनवरी 1999 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला। जिसमें इन्होंने सिर्फ 1 रन बनाया। 1999 में इन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया। अपने 19 साल के क्रिकेट करियर में इन्होंने कुल 51 टेस्ट मैच और 136 एक दिवसीय क्रिकेट मैच खेले।

क्रिकेट कमेंट्री –

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सिद्धू ने दूरदर्शन पर क्रिकेट कमेंट्री करने शुरु किया।

नवजोत सिंह सिद्धू का राजनीतिक जीवन –

2004 में ये राजनीति में आये और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। 2004 के लोकसभा चुनाव में इन्होंने पंजाब की अमृतसर लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर जीत हासिल की। 2016 में ये राज्यसभा सांसद नामित किये गए। लेकिन तीन माह बाद ही इन्होंने इस्तीफा दे दिया। 2017 में ये कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए और अमृतसर ईस्ट विधानसभा सीट से विधायक चुने गए। 2017 में पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनी और सिद्धू को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। साल 2019 में इन्होंने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। भाजपा के जाने माने नेता अरुण जेटली ने जब सिद्धू का केस लड़ा तो दोनों के आपसी संबंध काफी अच्छे हो गए। लेकिन जब 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अमृतसर से सिद्धू की जगह अरुण जेटली को टिकट दे दिया। तो सिद्धू ने ये चुनाव न लड़ने की घोषणा कर दी।

विवाद में रहे नवजोत सिंह सिद्धू –

पूर्व क्रिकेटर इमरान 2018 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री चुने गए। तो इन्होंने अपने पूर्व क्रिकेटर मित्र को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया। उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के कारण सिद्दू विवादों में रहे। साथ ही पाकिस्तानी जनरल कमर जावेद से गले मिलने की तस्वीर भी लोगों ने सोशल मीडिया पर साझा करके इनकी आलोचना की। सिद्धू ने पाकिस्तान का दौरा किया और करनतारपुर कॉरिडोर को खोने जाने की मांग की। जहाँ एक ओर लोगों ने इनकी पाकिस्तान यात्रा की आलोचना की। वहीं दूसरी ओर इन्हें करतारपुर कॉरिडोर खोलने जाने की अहम कड़ी मानकर इनकी प्रशंसा भी हुई।

जीतेगा पंजाब –

फरवरी 2020 में नवजोत सिंह सिद्धू ने जीतेगा पंजाब नाम से अपना यूट्यूब चैनल भी बनाया। इसके माध्यम से इन्होंने लोगों के साथ राज्य के ज्वलंत मुद्दों पर अपने विचारों को साझा किया।

किसान आंदोलन –

सिद्धू केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ धरने में भी शामिल हुए। साथ ही राहुल गांधी की पंजाब यात्रा के दौरान ट्रैक्टर रैली में भी शामिल हुए।

नवजोत सिंह सिद्धू पर केस और सजा –

नवजोत सिंह सिद्धू Navjot Singh Siddhu

1988 के रोजरेज के एक मामले में 19 मई 2022 को नवजोत सिंह को एक साल की सजा सुनाई गई। 27 दिसंबर 1988 को पटियाला में पार्किंग को लेकर एक 65 वर्षीय बुजुर्ग पर हमला करने का आरोप सिद्धू पर था। जिस हमले के बाद उस गुरनाम सिंह नामक व्यक्ति को हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहाँ हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने सिद्धू पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कराया था। हालांकि निचली अदालत ने सिद्धू को बरी कर दिया था। लेकिन पीड़ित के परिवार ने हाई कोर्ट में इस फैसले को चुनौती दी थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने नवजोत सिंह सिद्धू को तीन साल की सजा सुनाई थी। तो सिद्धू ने हाईकोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी।

सुप्रीम कोर्ट में अरुण जेटली ने सिद्धू का केस लड़ा था। 15 मई 2018 को सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के इस फैसले को पलट दिया। इसके बाद 15 मई 2008 को पीड़ित के परिवार ने सुप्रीम कोर्ट मे पुनर्विचार याचिका दायर की। इसके बाद 19 मई 2022 को सुप्रीम कोर्ट ने सिद्धू को 1 साल की सजा सुनाई और एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

जेल से रिहा हुए सिद्धू –

1 अप्रैल 2023 को नवजोत सिंह सिद्धू को पटियाला सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया। वैसे इन्हें 1 साल की सजा सुनाई गई थी। लेकिन इनके अच्छे व्यवहार के चलते इन्हें 10 माह में ही रिहा कर दिया गया। अब सिद्धू के Y श्रेणी की सिक्योरिटी दी जा रही है। जब्कि जेल जाने से पहले इन्हें Z+ श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी। सिद्धू ने अपनी Z+ श्रेणी की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। सुबह से ही इनके समर्थक जेल के बाहर खड़े इनके बाहर आने का इंतजार कर रहे थे। बाहर आते ही इन्होंने ढोल-नगाडे बजाकर इनका स्वागत किया। इनके वकील ने बताया कि नियम के अनुसार किसी कैदी के अच्छे व्यवहार के चलते हर माह 5-7 दिन की सजा कम होती जाती है। उसी आधार पर इनको एक साल पूरे होने से पहले ही रिहा कर दिया गया।

आईपीएल (IPL) के बारे में

आईपीएल (IPL) के बारे में :  आईपीएल (IPL) यानि कि इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League ) भारतीय लोगों में अत्यधिक लोकप्रिय है। IPL की घोषणा 2007 में की गई थी। भारत में IPL की शुरुवात भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा साल 2008 में की गई थी। इसका संचालन बीसीसीआई द्वारा ही किया जाता है। इसका पहला टूर्नामेंट (सीजन-1) साल 2008 में ही खेला गया था। यह टी-20 फॉर्मेच में खेला जाने वाला मैच है। वर्तमान (2023-16वां सीजन) में आईपीएल में 10 टीमें खेल रही हैं।

आईपीएल (IPL) 2023 की टीमें –

  1. चेन्नई सुपरकिंग्स
  2. दिल्ली कैपिटल्स
  3. मुम्बई इंडियंस
  4. पंजाब किंग्स
  5. राजस्थान रॉयल्स
  6. रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु
  7. सनराइजर्स हैदराबाद
  8. कोलकाता नाइट राइडर्स
  9. लखनऊ सुपर जॉइंट्स
  10. गुजरात टाइटंस

IPL खिलाड़ी –

आईपीएल की एक टीम में 18 से 25 तक खिलाड़ी हो सकते हैं। जिनमें 8 तक विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। IPL के एक खिलाड़ी के कांट्रेक्ट की अवधि 1 वर्ष तक होती है। लेकिन अगर फ्रेंचाइजी किसी प्लेयर का कांट्रेक्ट बढ़ाना चाहे तो 2 साल तक के लिए बढ़ा सकती है। इंडियन प्रीमियर लीग में किसी भी पाकिस्तानी प्लेयर को नहीं ले सकते। हालांकि जब आईपीएल की शुरुवात हुई तब पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने इसमें हिस्सा लिया था। लेकिन बाद में इन्हें बैन कर दिया गया। इस आईपीएल मैच का प्रसारण करीब 18 देशों में किया जाता है।

पहला आईपीएल (IPL) मैच – 2008

पहले आईपीएल मैच में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया था। आईपीएल के पहले संस्करण में कुल 59 मैच खेले गए थे। पहले आईपीएल का फाइनल मैच 1 जून 2008 को चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुआ था। पहले संस्करण के इस फाइनल मैच में रॉजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की थी।

आईपीएल (IPL) का पहला मैच –

इसका पहला मैच 18 अप्रैल 2008 को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर के बीच हुआ था। जिसें कोलकाता नाइट राइडर्स ने सौरव गांगुली की कप्तानी में रिकॉर्ड 140 रनों से जीत हासिल की थी।  इसमें बेंग्लुरु रॉयल चैलेंजर्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय किया। कोलकाता नाइटराइडर्स ने 20 ओवरों मे 222 रन बनाए। इसके बाद बेंग्लुरु रॉयल चैलेंजर्स टीम सिर्फ 82 रन ही बना पायी और 140 रनों के रिकॉर्ड से बुरी तरह हारी। इस मैच में प्रवीण कुमार के अतिरिक्त बेंग्लुर रॉयल चैलेंजर्स का कोई खिलाड़ी 10 रन से ज्यादा नहीं बना पाया।

लेकिन 140 रन के हार के इस रिकार्ड को 8 साल बाद 2016 के आईपीएल मैच में बेंग्लुरु की ही टीम ने तोड़ा। जब विराट कोहली की कैप्टनशिप में उसने गुजरात लॉयंस को 144 रनों के अंतर से हराया।  इसके बाद साल 2017 में मुम्बई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 146 रनों से हराकर रिकॉर्ड बनाया। वहीं IPL के इतिहास में 1 रन से जीत का पहला रिकॉर्ड किंग्स इलेवन पंजाब के नाम है। जब 2008 में उसने बुम्बई इंडियंस को मात्र 1 रन से हराया।

IPL (आईपीएल) 2013 –

आईपीएल 2013 में 23 अप्रैल 2013 को रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु और पुणे वॉरियर्स के बीच हुआ एक यादगार मैच था। इस दिन कई रिकॉर्ड बने। इसमें बेंग्लुरु रॉयल चैलेंजर्स ने 263 रनों का भारी स्कोर खड़ा कर दिया। इसी मैच में क्रिस गेल ने 175 रनों की नाबाद पारी खेली और सबसे तेज शतक बनाया। साथ ही यह इनका सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी था।

अब तक के IPL की विजेता टीमें –

  1. राजस्थान रॉयल्स – IPL 2008
  2. डेक्कन चार्जर्स – IPL 2009
  3. चेन्नई सुपर किंग्स – IPL 2010
  4. चेन्नई सुपर किंग्स – IPL 2011
  5. कोलकाता नाइट राइडर्स – IPL 2012
  6. मुम्बई इंडियंस – IPL 2013
  7. कोलकाता नाइट राइडर्स – IPL 2014
  8. मुम्बई इंडियंस – IPL 2015
  9. सनराइजर्स हैदराबाद – IPL 2016
  10. मुंबई इंडियंस – IPL 2017
  11. चेन्नई सुपर किंग्स – IPL 2018
  12. मुंबई इंडियंस – IPL 2019
  13. मुंबई इंडियंस – IPL 2020
  14. चेन्नई सुपर किंग्स – IPL 2021
  15. गुजरात टाइटंस – IPL 2022

प्रश्न – सबसे ज्यादा आईपीएल मैच जीतने वाली टीम कौनसी है ?

उत्तर – मुम्बई इंडियंस (5 बार) > चेन्नई सुपर किंग्स (4 बार)

आईपीएल (IPL) 2023 – 16वां सीजन

IPL 2023 में 52 दिनों में 10 टीमों में कुल 74 मैच खेले जाएंगे जिनमें 70 लीग मैच और 4 प्लेऑफ मुकाबले शामिल हैं। इनका आयोजन 12 शहरों अहमदाबाद, मोहाली, लखनऊ, हैदराबाद, बेंग्लुरु, चेन्नई, दिल्ली, कोलकाता, जयपुर, मुम्बई, गुवाहाटी, धर्मशाला में होगा। IPL 2023 का पहला मैच 31 मार्च 2023 को चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। आईपीएल 2023 का फाइनल मैच 29 मई 2023 को खेला जाएगा…Read More

IPL 2023 की टीमें –

  1. चेन्नई सुपरकिंग्स
  2. गुजरात टाइटंस
  3. दिल्ली कैपिटल्स
  4. मुम्बई इंडियंस
  5. पंजाब किंग्स
  6. राजस्थान रॉयल्स
  7. रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु
  8. सनराइजर्स हैदराबाद
  9. कोलकाता नाइट राइडर्स
  10. लखनऊ सुपर जॉइंट्स

आईपीएल में 6000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी –

  1. विराट कोहली (RCB) – 188 पारियों (4285 गेंदों) में
  2. शिखर धवन (PBKS) – 199 पारियों (4738 गेंदों) में
  3. डेविड वार्नर (DC) – 165 पारियों (4285 गेंदों) में
  4. रोहित शर्मा (MI) – 227 पारियों (4616 गेंदों) में

आईपीएल में 5000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी –

  1. विराट कोहली
  2. शिखर धवन
  3. डेविड वार्नर
  4. रोहित शर्मा
  5. सुरेश रैना
  6. एबी डिविलियर्स
  7. महेंद्र सिंह धोनी

IPL में एक ओवर में 5 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी –

  • क्रिस गेल (RCB) ने 2012 में पुणे वारियर (राहुल शर्मा) के विरुद्ध
  • राहुल तेवतिया ने 2020 में पंजाब किंग्स (शेल्डन कॉट्रेल) के विरुद्ध
  • रवींद्र जडेजा ने 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु (हर्ष पटेल) के विरुद्ध
  • रिंकू सिंह ने 2023 में गुजरात टाइटंस (यश दयाल) के विरुद्ध

आईपीएल में सबसे तेज अर्द्ध शतक –

  • के.एल. राहुल (2018) – 14 गेंदों पर
  • पैट कमिंस (2022) – 14 गेंदों पर
  • यूसुफ पठान (2014) – 15 गेंदों पर
  • सुनील नरेन (2017) – 15 गेंदों पर
  • निकोलस पूरन (2023) – 15 गेंदों पर

IPL Records –

पीयूष चावला – एकमात्र गेंदबाज हैं जिन्होंने 400 ओवर डाले। लेकिन एक भी नो बॉल नहीं डाली।

सचिन तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर – आईपीएल में खेलने वाले एकमात्र पिता-पुत्र हैं।

आईपीएल में ऑरेंज कैप –

ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श IPL के इतिहास में ऑरेंज कैप पाने वाले पहले खिलाड़ी थे। इन्होंने यह कैप पहले आईपीएल मैच में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए पायी। आस्ट्रेलिया के डेविट वार्नर (SRH) अब तक सर्वाधिक बार (3 बार) ऑरेंज कैप पाने वाले क्रिकेटर हैं। वेस्टइंडीज के खिलाड़ी क्रिस गेल (RCB) लगातार 2 बार ऑरेंज कैप पाने वाले अब तक के एकमात्र खिलाड़ी हैं।

ऑरेंज कैप और पर्पल कैप –

ये दोनों ही कैप आईपीएल में सर्वाधिक रन मारने वाले और सर्वाधिक विकेट लेने वाले वाले खिलाड़ियों को दी जाती है। IPL में सर्वाधिक रन मारने वाले बल्लेबाज को Orange Cap और सर्वाधिक रन मारने वाले को Purple Cap दी जाती है। IPL के पूरे सीजन में सिर्फ ये 1-1 कैप ही होती हैं। जो रन बनाने वाले औऱ विकेट लेने वाले शीर्ष खिलाड़ियों के सर पे रखी जाती है। पूरे सीजन में कई बार इस कैप को पाने वाले खिलाड़ी बदलते रहते हैं। मतलब जिनका आंकड़ा बढ़ता रहता है ये कैप उनको दे दी जाती है। पूरा टूर्नामेंट होने के बाद फाइनली ये कैप 1-1 खिलाडियों को दे दी जाती है।

Orange Cap Winner Players list –

  • 2008 – शॉन मार्श (PBKS) – 616 रन
  • 2009 – मैथ्यू हेडन (CSK) – 572 रन
  • 2010 – सचिन तेंदुलकर (MI) – 618
  • 2011 – क्रिस गेल (RCB) – 608 रन
  • 2012 – क्रिस गेल (RCB) – 733 रन
  • 2013 – माइकल हसी CSK) – 733 रन
  • 2014 – रॉबिन उथप्पा (KKR) – 660 रन
  • 2015 – डेविड वॉर्नर (SRH) – 562 रन
  • 2016 – विराट कोहली (RCB) – 973 रन
  • 2017 – डेविड वॉर्नर (SRH) – 641 रन
  • 2018 – केन विलियमसन (SRH) – 735 रन
  • 2019 – डेविड वॉर्नर (SRH) – 692 रन
  • 2020 – के.एल. राहुल (PBKS) – 670 रन
  • 2021 – ऋतुराज गायकवाड़ (CSK) – 635 रन
  • 2022 – जोस बटलर (RR) – 863 रन

Purple Cap Winners List –

  • 2008 – सोहेल तनवीर (RR)
  • 2009 – आरपी सिंह (डेक्कन चार्जर्स)
  • 2010 – प्रज्ञान ओझा (डेक्कन चार्जर्स)
  • 2011 – लथिस मलिंगा (MI)
  • 2012 – मोर्ने मार्केल (दिल्ली डेयरडेविल्स)
  • 2013 – ड्वेन ब्रावो (CSK)
  • 2014 – मोहित शर्मा (CSK)
  • 2015 – ड्वेन ब्रावो (CSK)
  • 2016 – भुवनेश्वर कुमार (SRH)
  • 2017 – भुवनेश्वर कुमार (SRH)
  • 2018 – एंड्रयू टाई (किंग्स इलेवन पंजाब)
  • 2019 – इमरान ताहिर (CSK)
  • 2020 – कगिसो सबाडा (DC)
  • 2021 – हर्षल पटेल (RCB)
  • 2022 – युजवेंद्र चहल (RR)

आईपीएल (IPL) से संबंधि प्रश्न उत्तर –

प्रश्न – IPL की फुलफॉर्म क्या है ?

उत्तर – इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League)

प्रश्न – आईपीएल का आयोजन कौन करता है ?

उत्तर – बीसीसीआई

प्रश्न- आईपीएल की शुरुवात कब हुई ?

उत्तर – 2008 में

प्रश्न- आईपीएल की शुरुवात किसने की ?

उत्तर – बीसीसीआई (BCCI)

प्रश्न – आईपीएल में कितनी टीमें हैं ?

उत्त र- 10 (2023 में)

प्रश्न – आईपीएल में ऑरेंज कैप किसे मिलती है ?

उत्तर – सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को

प्रश्न – आईपीएल में पर्पल कैप किसे मिलती है ?

उत्तर – आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर को

प्रश्न – IPL की शुरुवात किस वर्ष हुई ?

उत्तर – 2008 में

प्रश्न – IPL की शुरुवात कब हुई ?

उत्तर – 18 अप्रैल 2008 को

प्रश्न – IPL का पहला मैच कब खेला गया ?

उत्तर – 18 अप्रैल 2008

प्रश्न – IPL का पहला मैच किन टीमों के बीच खेला गया ?

उत्तर – कोलकाता नाइटराइडर्स vs बेंग्लुरु रॉयल चैलेंजर्स

प्रश्न -IPL का पहला मैच किसने जीता ?

उत्तर – कोलकाता नाइट राइडर्स

प्रश्न – IPL की पहली विजेता टीम कौनसी है ?

उत्तर – कोलकाता नाइट राइडर्स

प्रश्न – IPL का पहला टॉस किसने जीता ?

उत्तर – रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु

प्रश्न – IPL में वैटिंग करने वाली पहली टीम कौनसी थी ?

उत्तर – कोलकाता नाइट राइडर्स

प्रश्न – IPL में हारने वाली पहली टीम कौनसी थी ?

उत्तर – रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु

प्रश्न – पहले IPL में कोलकाता नाइटराइडर्स ने कितने रन बनाए थे ?

उत्तर – 222 रन

प्रश्न – बेंग्लुरु रॉयल चैलेंजर्स ने पहले IPL मैच में कितने रन बनाए थे IPL

उत्तर – 82 रन

प्रश्न – IPL में पहला छक्का किसने लगाया ?

उत्तर – ब्रेंडन मैकुलम (2008)

प्रश्न – IPL में पहली छक्का किसकी गेंद पर लगा ?

उत्तर – जहीर खान

प्रश्न – IPL में पहला चौका लगाने वाले खिलाड़ी कौन हैं ?

उत्तर – ब्रेंडन मैकुलम (2008)

प्रश्न – IPL में पहला चौका किसकी बॉल पर लगा ?

उत्तर – जहीर खान

आईपीएल के तथ्य –

प्रश्न – IPL में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी कौन हैं ?

उत्तर – क्रिस गेल (357)

प्रश्न – आईपीएल में सर्वाधिक चौके लगाने वाले खिलाड़ी कौन हैं ?

उत्तर – विराट कोहली (701)

प्रश्न – IPL में पहला शतक किसने बनाया ?

उत्तर – ब्रेंडन मैकुलम

प्रश्न – आईपीएल में सिर्फ 30 गेंदों पर शतक बनाने वाले खिलाड़ी ?

उत्तर – क्रिस गेल

प्रश्न – किस भारतीय क्रिकेटर ने IPL में 37 गेंदों पर शतक बनाया था ?

उत्तर – यूसुफ पठान

प्रश्न – IPL में सर्वाधि (14) बार शून्य पर आउट होने वाले क्रिकेटर कौन हैं ?

उत्तर – रोहित शर्मा और मनदीप सिंह

प्रश्न – IPL में सर्वाधिक रन बाने वाले खिलाड़ी कौन हैं ?

उत्तर – विराट कोहली (6624 रन)

प्रश्न- IPL में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी कौन हैं ?

उत्तर – ड्वेन ब्रैवो (चेन्नई सुपरकिंग्स)

प्रश्न – IPL में बल्लेबाजी का सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट (177.88) किसके नाम है ?

उत्तर – आंद्रे रसेल

प्रश्न – IPL में 5000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी कौन हैं ?

उत्तर – महेंद्र सिंह धोनी

प्रश्न – आईपीएल में सबसे तेज 50 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम है ?

उत्तर – खलील अहमद (इन्होंने 35 मैच में 50 विकेट लिए)

प्रश्न – IPL मैच में एक ओवर में 5 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी कौन कौन हैं ?

उत्तर – क्रिस गेल (2012), राहुल तेवतिया (2020), रवींद्र जडेजा (2021), रिंकू सिंह (2023)

error: Content is protected !!