2000 के नोट बंद

2000 के नोट बंद

भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 के नोटों को सर्कुलेशन से बाहर करने का निर्णय लिया है। लेकिन यदि आपके पास दो हजार के पुराने नोट हैं तो डरने की आवश्यकता नहीं है। उन नोटों को बदलवाने के लिए सितंबर 2023 तक का समय दिया गया है। आरबीआई ने 19 मई 2023 को यह जानकारी दी। इससे पहले 1018-19 में ही 2000 रुपये के नए नोटों की प्रिंटिंग को बंद कर दिया गया था। वर्तमान में प्रचलन में इन नोटों को 30 सितंबर 2023 तक वैध माना जाएगा। इसलिए जिसके भी पास ये नोट हैं वे इस तिथि से पहले बैंक में इन्हें बदलवा सकते हैं। इन नोटों को रिजर्व बैंक के 19 रीजनल ऑफिस में जाकर बदलवाया जा सकता है।

कब से बदलवा सकते हैं नोट –

बंद हुए इन नोटों को लोग 23 मई से 30 सितंबर 2023 तक बदलवा पाएंगे। एक बार में 20 हजार रुपये तक के नोटों को बदलवा सकते हैं। आप अपनी बैंक की किसी भी ब्रांच से ये नोट बदलवा पाएंगे।

पिछली नोटबंदी –

इससे पहले 8 नवंबर 2016 को केंद्र सरकार ने 500-1000 के नोटों को बंद करने की घोषणा की थी। जिनके स्थान पर 500-2000 के नए नोट जारी किये गए थे।

भारत में नोटबंदी कब हुई –

  • 1946 ई में पहली बार भारत में नोटबंदी हुई। तब 500 रुपये और उससे ऊपर के नोटों को बंद किया गया।
  • भारत में आजादी के बाद 1954 ई. में 1000, 5000, और 10,000 रुपये के नोट प्रचलन में आए।
  • आजाद भारत की पहली नोटबंदी 1978 ई. में जनता दल की सरकार द्वारा की गई। तब मोरारजी देसाई की सरकार ने 1000, 2000 और 10,000 रुपये के नोटों को बंद किया।
  • 8 नवंबर 2016 को मोदी सरकार ने 500-1000 रुपये के नोटों को प्रचलन से बाहर किया।
  • 19 मई 2023 को मोदी सरकार द्वारा 2000 रुपये के नोटों को बंद करने की घोषणा की गई।
(Visited 387 times, 1 visits today)
इसे भी पढ़ें  प्रमुख पुस्तकें : उनके लेखक
error: Content is protected !!