भारतरत्न | Bharat Ratna Award

भारतरत्न | Bharat Ratna Award : भारतरत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। यह किसी वर्ष अधिकतम तीन लोगों को प्रदान किया जा सकता है। 1999 में पहली बार यह 4 व्यक्तियों को प्रदान किया गया। इसके बाद 2024 में यह 5 लोगों को प्रदान किया गया। इन पुरस्कारों की स्थापना तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा 1953 में हुई। इसे पहली बार 2 जनवरी साल 1954 में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, सी.वी. रमन, और चक्रवर्ती राजगोपालाचारी को प्रदान किया गया था। अब यह 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदान किया जाता है।

2024 में 5 लोगों को भारत रत्न के लिए चुने जाने के बाद भारत रत्न पाने वाले व्यक्तियों की संख्या 53 हो गई है। यह पुरस्कार कला, विज्ञान, साहित्य, खेल और समाजसेवा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाता था। परंतु 2011 में इसे प्रदान किये जाने वाले क्षेत्रों के संबंध में कुछ संशोधन किया गया। अब इसे प्रदान किये जाने के लिए कोई भी क्षेत्र का दायरा निर्धारित नहीं है। यह आवश्यक नहीं कि यह पुरस्कार हर साल प्रदान किये जाएं। साथ ही यह भारतीयों के अतिरिक्त विदेशियों को भी दिया जा सकता है।

पुरस्कार को बंद किया जाना –

जनता पार्टी की सरकार द्वारा साल 1977 में भारत रत्न को बंद कर दिया गया। तीन साल बाद 1980 में कांग्रेस ने इसे पुनः शुरु कर दिया। तब 1980 में मदर टैरेसा को यह प्रदान किया गया।

मरणोपरांत भारत रत्न –

इन पुरस्कारों की स्थापना के समय यह मरणोपरांत प्रदान किये जाने का प्रावधान नहीं किया गया था। मरणोपरांत इसे दिये जाने का प्रावधान 1955 में किया गया। अब तक मरणोपरांत भारत रत्न प्राप्त करने वाले व्यक्ति –

  • लालबहादुर शास्त्री (1966)
  • विनोबा भावे (1983)
  • एम.जी. रामचंद्रन (1988)
  • राजीव गाँधी (1991)
  • सरदार बल्लभभाई पटेल (1991)
  • अबुल कलाम आजाद (1992)
  • अरुणा आसफ अली (1997)
  • गोपीनाथ बोरदोलोई (1999)
  • मदनमोहन मालवीय (2015)
  • अटल बिहारी वाजपेयी (2015)
  • नानाजी देशमुख (2019)
  • भूपेन हजारिका (2019)
  • कर्पूरी ठाकुर (2024)
  • चौधरी चरणसिंह (2024)
  • पी.वी. नरसिम्हाराव (2024)
  • एम.एस. स्वामीनाथन (2024)

2024 का भारतरत्न पुरस्कार –

भारतरत्न | Bharat Ratna Award

  • कर्पूरी ठाकुर (मरणोपरांत)
  • लालकृष्ण आडवाणी
  • चौधरी चरणसिंह (मरणोपरांत)
  • पी.वी. नरसिम्हाराव (मरणोपरांत)
  • एम.एस. स्वामीनाथन (मरणोपरांत)

पहली बार भारत रत्न पुरस्कार एक साल में 5 व्यक्तियों को प्रदान किया गया है। इनमें कर्पूरी ठाकुर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री थे। ये दो अलग-अगल कार्यकाल में बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके। लालकृष्ण आडवाणी 2002 से 2004 के बीच भारत के उपप्रधानमंत्री रहे। चौधरी चरणसिंह भारत के 5वें प्रधानमंत्री थे। पी.वी.नरसिम्हाराव भारत के 9वें प्रधानमंत्री थे। इन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को उदार बनाते हुए महत्वपूर्ण आर्थिक सुधारों की शुरुवात की। एम.एस.स्वामीनाथ भारत में हरित क्रांति के जनक कहे जाते हैं। इन्होंने भारत में हरित क्रांति लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Bharat Ratna : प्राप्तकर्ताओं की सूची, वर्ष, व क्षेत्र –

वर्षप्राप्तकर्ताक्षेत्र
1954डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
चक्रवर्ती राजगोपालाचारी
सी.वी.रमन
समाज सेवा
समाज सेवा
विज्ञान एवं इंजीनियरिंग
1955डॉ. भगवान दास
पं. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया
पं. जवाहरलाल नेहरू
शिक्षा व साहित्य
समाज सेवा
समाज सेवा
1957पं. गोविंदवल्लभ पंतसमाज सेवा
1958डी. के. कर्वेसमाज सेवा
1961विधानचंद्र राय
पुरुषोत्तम दास टण्डन
चिकित्सा
समाज सेवा
1962डॉ. राजेंद्र प्रसादसमाज सेवा
1963डॉ. जाकिर हुसैन
पांडुरंग वामन काणे
समाज सेवा
साहित्य सेवा
1966लालबहादुर शास्त्री (मरणोपरांत)समाज सेवा
1971इंदिरा गाँधीसमाज सेवा
1975वराहगिरी वेंकटगिरीसमाज सेवा
1976कुमारस्वामी कामराजसमाज सेवा
1980मदर टैरेसासमाज सेवा
1983विनोबा भावे (मरणोपरांत)समाज सेवा
1987खान अब्दुल गफ्फार खानसमाज सेवा
1988एम.जी. रामचंद्रन (मरणोपरांत)समाज सेवा
1990डॉ. भीमराव अंबेडकर
नेल्सन मंडेला
समाज सेवा
समाज सेवा
1991राजीव गाँधी (मरणोपरांत)
बल्लभभाई पटेल (मरणोपरांत)
मोरारजी देसाई
समाज सेवा
समाज सेवा
समाज सेवा
1992मौलाना अबुलकलाम आजाद
जे.आर.डी. टाटा
सत्यजीत रे
समाजसेवा
उद्योग एवं व्यापार
कला (सिनेमा)
1997गुलजारीलाल नंदा
अरुणा आसफअली
डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
समाज सेवा
समाज सेवा
विज्ञान एवं इंजीनियरिंग
1998एम.एस. सुब्बालक्ष्मी
चिदम्बरम सुब्रमण्यम
कला
समाज सेवा
1999जयप्रकाश नारायण
अमर्त्यसेन
गोपीनाथ बोरदोलोई
रविशंकर
समाज सेवा
शिक्षा व साहित्य
समाज सेवा
कला
2001लता मंगेशकर
बिस्मिल्लाह खा
कला
कला
2009भीमसेन जोशीकला
2014सी.एन.आर.राव
सचिन तेंदुलकर
विज्ञान एवं इंजीनियरिंग
खेल
2015मदनमोहन मालवीय
अटल बिहारी वाजपेयी
समाज सेवा
समाज सेवा
2019नानाजी देशमुख
भूपेंद्र हजारिका
प्रणव मुखर्जी
समाज सेवा
कला
समाज सेवा
2024कर्पूरी ठाकुर
एम.एस.स्वामीनाथन
लालकृष्ण आडवाणी
पी.वी. नरसिम्हाराव
चौधरी चरणसिंह

महत्वपूर्ण तथ्य –

  • भारत रत्न पुरस्कार की स्थापना किस वर्ष हुई – 1943
  • पहली बार भारत रत्न कब प्रदान किये गए – 2 जनवरी 1954
  • भारत रत्न पाने वाले प्रथम विदेशी कौन थे – अब्दुल गफ्फार खान
  • भारत रत्न पाने वाले एकमात्र खिलाड़ी (क्रिकेट) कौन हैं – सचिन तेंदुलकर
  • सबसे कम उम्र के व्यक्ति जिन्हें भारत रत्न दिया गया – सचिन तेंदुलकर
  • भारत रत्न पाने वाले विदेशी – अब्दुल गफ्फार खान, नेल्सन मण्डेला
  • मरणोपरांत भारत रत्न पाने वाले पहले व्यक्ति – लालबहादुर शास्त्री

करेंट अफेयर्स फरवरी 2024 | Current Affairs February 2024

करेंट अफेयर्स फरवरी 2024 | Current Affairs February 2024 : समसामयिकी घटनाक्रम | राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रम | प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे – संघ लोक सेवा आयोग | UPSC | राज्य लोक सेवा आयोग | State PCS |एसएससी | SSC | CGL | MTS | बैंकिंग | Banking | पुलिस | Police | Competition | लेखपाल | Lekhpal | पटवारी इत्यादि के लिए महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स 2024…

QS World University Ranking 2024 –

इस रैंकिंग में एशिया के कुल 856 विश्वविद्यालयों को शामिल किया गाय है। जिसमें भारत के 148 विश्वविद्यालय शामिल हैं। इ सूची में चीन की पेकिंग यूनिवर्सिटी को शीर्ष स्थान पर रखा गया है। इसके बाद हांगकांग यूनिवर्सिटी का दूसरा स्थान है। वहीं भारतीय संस्थानों में आईआईटी बाम्बे शीर्ष पर है। इस रैंकिंग में IIT बाम्बे का एशिया में 40वां स्थान है। इस रैंकिंग में टॉप 100 में सिर्फ 7 भारतीय संस्थान ही अपना स्थान बना पाए।

फरवरी 2024 की महत्वपूर्ण घटनाएं –

प्रश्न – झारखण्ड के नए मुख्यमंत्री कौन बने ?

उत्तर – चंपई सोरेन

प्रश्न – साल 2024 में किन किन राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे ?

उत्तर – आंध्रप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, झारखण्ड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, ओडिशा, सिक्किम।

प्रश्न – हाल ही में पंजाब का नया राज्यपाल किसे नियुक्त किया गया है ?

उत्तर – किरण वेदी

प्रश्न – भारतीय सेना का उप प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है ?

उत्तर – उपेंद्र द्विवेदी

प्रश्न – हाल ही में उत्तराखण्ड के उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश कौन बनीं ?

उत्तर – ऋतु बाहरी

प्रश्न – समान नागरिक संहिता विधेयक पारित करने वाला पहला राज्य कौनसा है ?

उत्तर – उत्तराखण्ड

प्रश्न – जस्टिस विजय बिश्नोई किस हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश बने हैं ?

उत्तर – गुवाहाटी हाईकोर्ट

करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर –

प्रश्न – ओल्जास बेक्टेनोव को हाल ही में किस देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया ?

उत्तर – कजाकिस्तान

प्रश्न – हाल ही में किस देश ने भारतीयों को वीजामुक्त यात्रा प्रदान करने की घोषणा की ?

उत्तर – ईरान

प्रश्न – भारत के किन पूर्व प्रधानमंत्रियों को भारतरत्न प्रदान करने की घोषणा की गई है ?

उत्तर – पी.वी. नरसिम्हाराव, चौधरी चरण सिंह

प्रश्न – हाल ही में बाउंस ऑफ जॉय कार्यक्रम किस राज्य ने शुरु किया ?

उत्तर – राजस्थान

प्रश्न – टाटा डिजिटल के नए CEO व MD कौन बने ?

उत्तर – नवीन ताहिलयानी

प्रश्न – इस बार भारतरत्न के लिए किसे चुना गया है ?

उत्तर – कर्पूरी ठाकुर, लालकृष्ण आडवाणी

प्रश्न – केंद्रीय मंत्री द्वारा हाल ही में कौनसा पोर्टल लांच किया गया ?

उत्तर – सारथी पोर्टल

प्रश्न – भारत के UPI भुगतान को स्वीकार करने वाला पहला यूरोपीय देश कौनसा है ?

उत्तर – फ्रांस

प्रश्न – किस राज्य ने दो नए जिले बनाने के लिए विधानसभा में विधेयक पारित किया है ?

उत्तर – अरुणाचल प्रदेश

प्रश्न – देश का सबसे बड़ा थियेटर फेस्टिवल ‘भारत रंग महोत्सव’ कहाँ शुरु हुआ ?

उत्तर – गुजरात

प्रश्न – किस भारतीय को UAE का गोल्डन वीजा प्रदान किया गया ?

उत्तर – आनंद कुमार

प्रश्न – वर्ल्ड गवर्मेंट समिट 2024 कहाँ पर आयोजित की जाएगी ?

उत्तर – दुबई

प्रश्न – मुख्यमंत्री वयोश्री योजना 2024 किस राज्य से संबंधित है ?

उत्तर – महाराष्ट्र

प्रश्न – स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया ने हाल ही में किसे स्वर्ण पदक से सम्मानित किया ?

उत्तर – मिल्खा सिंह

प्रश्न – दीनबंधु छोटूराम थर्मल पावर प्लांट किस राज्य में स्थित है ?

उत्तर – हरियाणा

प्रश्न – विद्यांजलि छात्रवृत्ति कार्यक्रम किसके द्वारा शुरु किया गया है ?

उत्तर – शिक्षा मंत्रालय

प्रश्न – तीसरी बार एशियाई क्रिकेट परिषद का अध्यक्ष कौन बना है ?

उत्तर – जय शाह

प्रश्न – 2022 में किस प्रकार के कैंसर के सर्वाधिक मामले दर्ज किये गए ?

उत्तर – फेफड़े का कैंसर

प्रश्न – हाल ही में लोकसभा में पारित सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2024 के तहत कितने जुर्माने का प्रावधान किया गया है ?

उत्तर – 1 करोड़ रुपये

प्रश्न – भारतीय वायुसेना द्वारा ‘वायु शक्ति 2024’ कहाँ पर किया जाएगा ?

उत्तर – राजस्थान

प्रश्न – हाल ही में आयोजित ‘टाटा स्टील मास्टर्स 2024’ का विजेता कौन है ?

उत्तर – वेई यी

प्रश्न – हाल ही में खबरों में रहा सिपाहीजला वन्यजीव अभयारण्य किस राज्य में स्थित है ?

उत्तर – त्रिपुरा

प्रश्न – अंतरिक्ष में सर्वाधिक समय (878 दिन) बिताने का रिकार्ड किसने बनाया ?

उत्तर – ओलेग कोनो

प्रश्न – मोदी जी भारत ऊर्जा सप्ताह का उद्घाटन कहाँ पर करेंगे ?

उत्तर – गोवा

प्रश्न – किस राज्य ने प्रयोगशाला में मछली के मांस को विकसित करने की पहल शुरु की ?

उत्तर – केरल

प्रश्न – हाल ही में ‘ऑरोविले अनुभव यात्रा’ का आयोजिन कहाँ पर किया गया ?

उत्तर – पदुच्चेरी

प्रश्न – हाल ही में कामाख्या कॉरिडोर परियोजना की आधारशिला किस राज्य में रखी गई ?

उत्तर – असम

प्रश्न – रोल्स रॉयस ने भारत में MTU S4000 समुद्री इंजन बनाने के लिए किससे समझौता किया ?

उत्तर – GRSE

प्रश्न – विश्व वैटलैंड्स दिवस 2024 कहाँ पर आयोजित किया गया ?

उत्तर – इंदौर

प्रश्न – पेरिस ओलंपिक 2024 के मशाल वाहक कौन भारतीय होंगे ?

उत्तर – अभिनव बिंद्रा

प्रश्न – 37वें सूरजकुण्ड शिल्प मेले का थीम राज्य कौनसा है ?

उत्तर – गुजरात

प्रश्न – ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कामर्स में शामिल होने वाली पहली मेट्रो कौनसी है ?

उत्तर – चेन्नई

प्रश्न – हाल ही में चर्चा में रही उगंलई थेडी उनगल ओरिल योजना किस राज्य से संबंधित है ?

उत्तर – तमिलनाडु

प्रश्न – 2024-25 में भारतीय सहायता प्राप्त करने वाला शीर्ष देश कौनसा है ?

उत्तर – भूटान

प्रश्न – 27 हजार करोड़ रुपये के तालाबीरा थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट की आधारशिला हाल ही में किस राज्य में रखी गई ?

उत्तर – ओडिशा

प्रश्न – भारतीय नौसेना में शामिल किया गया पहला सर्वेक्षण पोत कौनसा है ?

उत्तर – INS संध्याक

प्रश्न – हाल ही में ‘दोसमोचे महोत्सव’ कहाँ पर मनाया गया ?

उत्तर – लद्दाख

प्रश्न – तांबे से बना बापू टॉपर हाल ही में कहाँ पर स्थापित किया गया है ?

उत्तर – पटना

प्रश्न – हाल ही में नायब बुकेले को किस देश का दूसरी बार राष्ट्रपति चुना गया ?

उत्तर – अल सल्वाडोर

प्रश्न – सीमा सड़क संगठन ने किस अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बाड़ लगाने की परियोजना शुरु की है ?

उत्तर – भारत-म्यांमार

प्रश्न – जेम्स वेब टेलीस्कोप ने पृश्वी से 137 प्रकाश वर्ष दूर रहने योग्य किस ग्रह की खोज की है ?

उत्तर – सुपर अर्थ TOI-715b

प्रश्न – देश के पहले डिजिटल राष्ट्रीय संग्रहालय की आधारशिला कहाँ पर रखी गई ?

उत्तर – हैदराबाद

प्रश्न – उड़ने वाले डायनासोर का जीवाश्म कहाँ पर खोजा गया ?

उत्तर – स्कॉटलैंड

प्रश्न – पहली बिम्सटेक एक्वाटिक चैंपियनशिप कहाँ पर शुरु हुई ?

उत्तर – नई दिल्ली

प्रश्न – नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में विश्व का शीर्ष देश कौनसा है ?

उत्तर – चीन

प्रश्न – हाल ही में RBI ने रेपो दर कितनी निर्धारित की है ?

उत्तर – 6.5 प्रतिशत

प्रश्न – 7वें हिंद महासागर सम्मेलन का आयोजन कहाँ पर होगा ?

उत्तर – ऑस्ट्रेलिया

प्रश्न – वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ऑफ द् ईयर का पीपुल्स चॉइस अवार्ड किसे प्रदान किया गया ?

उत्तर – आइस बेड

प्रश्न – ड्रोन पायलटों की ट्रेनिंग और ड्रोन पोर्ट निर्माण हेतु ISRO ने किसके साथ समझौता किया ?

उत्तर – तेलंगाना सरकार

प्रश्न – टॉम टॉम ट्रैफिक इंडेक्स 2023 के अनुसार सबसे धीमा शहर कौनसा है ?

उत्तर – लंदन

प्रश्न – हाल ही में उत्तराखण्ड की पहली महिला मुख्य सचिव कौन बनीं ?

उत्तर – राधा रतूड़ी

प्रश्न – केंद्र सरकार ने लखपति दीदी योजना के लक्ष्य को बढ़ाकर कितना किया है ?

उत्तर – 3 करोड़

प्रश्न – हाल ही में चर्चा में रहा एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है ?

उत्तर – केरल

प्रश्न – साल 2023 में जापान को पछाड़कर कौनसा देश दुनिया का शीर्ष वाहन निर्यातक बन गया है ?

उत्तर – चीन

प्रश्न – उत्तर भारत का पहला मानव DNA बैंक कहाँ पर स्थापित होगा ?

उत्तर – बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

प्रश्न – बजट 2024-25 के अनुसार विगत वित्तीय वर्ष में राजकोषीय घाटा कितना रहा ?

उत्तर – 5.8 प्रतिशत

प्रश्न – 75वें गणतंत्र दिवस परेड में सर्वश्रेष्ठ झांकी का दर्जा किस राज्य को मिला ?

उत्तर – ओडिसा

प्रश्न – हाल ही में RBI ने किस पेमेंट्स बैंक पर प्रतिबंध लगाया ?

उत्तर – पेटीएम पेमेंट्स बैंक

प्रश्न – हाल ही में नौकायन में किसने भारत के लिए पहला ओलंपिक कोटा प्राप्त किया ?

उत्तर – विष्णु सरवनन

प्रश्न – हाल ही में किस राज्य सरकार ने सेल्फ वैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच किया ?

उत्तर – उत्तराखण्ड

प्रश्न – खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 में सर्वाधिक पदक किस राज्य ने जीते ?

उत्तर – महाराष्ट्र

प्रश्न – किस इंडियन क्रिकेटर ने अपना पहला टेस्ट शतक हाल ही में वेस्टइंडीज के विरुद्ध लगाया ?

उत्तर – यशस्वी जयसवाल

प्रश्न – भारत का पहला IIT सैटेलाइट कैंपस कहाँ पर विकसित किया जाएगा ?

उत्तर – उज्जैन

प्रश्न – भारतीय वायुसेना द्वारा वायुशक्ति 2024 अभ्यास कहाँ पर किया जाएगा ?

उत्तर – जैसलमेर

प्रश्न – भारतीय तटरक्षक बल स्थापना दिवस किस तारीख को मनाया जाता है ?

उत्तर – 1 फरवरी

error: Content is protected !!