दक्षिण अमेरिका – देश, राजधानी व मुद्रा

‘दक्षिण अमेरिका – देश, राजधानी व मुद्रा (South America)’ शीर्षक के इस लेख में दक्षिण अमेरिका से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को संकलित किया गया है। दक्षिण अमेरिका पृथ्वी का चौथा सबसे वड़ा महाद्वीप है। इसका क्षेत्रफल 17798500 वर्ग किलोमीटर है। इसका अधिकांश भाग दक्षिणी गोलार्द्ध में अवस्थित है।

दक्षिण अमेरिका राजनीतिक मैप

दक्षिणी अमेरिका की सीमाएं –

इस महाद्वीप के पूर्व में अटलांटिक महासागर, पश्चिम में प्रशांत महासागर, उत्तर में उत्तरी अमेरिका और दक्षिण में दक्षिण महासागर है।

दक्षिणी अमेरिका पनामा नहर के जरिए उत्तरी अमेरिका से अगल होता है।

महाद्वीप के दक्षिण में टेराडेल फ्यूगो नामक द्वीप अवस्थित है जो कि मैगलन जलसंधि के द्वारा महाद्वीप की मुख्य भूमि से अलग होता है। हॉर्न अन्तरीप इसका दक्षिणतम बिन्दु है।

दक्षिण अमेरिका का क्षेत्रीय भूगोल –

ब्राजील इस महाद्वीप पर अवस्थित सबसे बड़ा देश है, इसकी सीमा चिली व इक्वाडोर को छोड़कर महाद्वीप पर अवस्थित सभी देशों से लगती है।

इस महाद्वीप के ब्राजील, इक्वाडोर व कोलंबिया भूमध्यरेखा पर अवस्थि देश हैं।

दक्षिण अमेरिका में पेटोगोनिया, गुयाना व ब्राजील पठार हैं।

अर्जेंटीना में विस्तृत घार में मैदान को पम्पास कहा जाता है। पम्पास को अर्जेंटीना का हृदय कहा जाता है। पम्पास क्षेत्र में पोषक तत्वों से भरपूर घार ‘अल्फा-अल्फा’ उगाई जाती है।

आटाकामा मरुस्थल में नाइट्रेट में भण्डार पाये जाते हैं।

दक्षिण अमेरिका के वनों से सिनकोना, चन्दन, रबड़, कार्नोबा इत्यादि वस्तुएं प्राप्त होती हैं।

ब्राजील इस महाद्वीप का सर्वाधिक सोयाबीन उत्पादक देश है। विश्व में इसका दूसरा स्थान है।

इस महाद्वीप का ब्राजील मैंगनीज का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। यहाँ की अमापा खान विश्व की सबसे बड़ी मैगनीज खान है।

अर्जेंटीना में विशाल पशु फार्मों को ‘एक्टांशिया’ कहा जाता है। यहाँ के पशुपालकों को ग्वांको कहा जाता है।

इटाबिरा ब्राजील का प्रमुख लौह अयस्क खनन केंद्र है।

अर्जेंटीना यहाँ का सबसे बड़ा मक्का उत्पादक देश है।

दक्षिणी अमेरिका का सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश वेनेजुएला है।

चिली दक्षिणी अमेरिका का सबसे बड़ा ताँबा उत्पादक देश है।

रबड़ के पेंड़ का मूल स्थान ब्राजील है।

इस महाद्वीप पर अर्जेंटीना सूरजमुखी के बीज का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला देश है।

गेहूं की चन्द्राकार पेटी अर्जेंटीना में स्थित है।

ब्राजील इस महाद्वीप का सर्वाधिक कोको उत्पादन करने वाला देश है।

अमेजन बेसिक –

दक्षिण अमेरिका का अमेजन बेसिन

Amazon बेसिन के लोग मलोका नामक घरों में रहते हैं। अमेजन बेसिन में टूकन नामक पक्षी पाया जाता है। यहाँ के लोगों का मुख्य आहार मेनियोक (कसावा) है। यह आलू की तरह जमीन में उगाया जाता है। यहाँ के लोग मलोका कहे जाने वाले तीव्र ढलान वाली छतों वाले अपार्टमेंट में रहते हैं। ब्रोमिलायड यहाँ का एक परजीवी पौधा है। यह पत्तियों में जल को संचित रखता है। टूकन नामक पक्षी अमेजन बेसिन में पाया जाता है।

अमेजन नदी –

दक्षिण अमेरिका की अमेजन नदी

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप पर बहने वाली अमेजन नदी क्षेत्रफल/आयतन की दृष्टि से विश्व की सबसे बड़ी नदी है। लम्बाई के आधार पर अमेजन विश्व की दूसरी सबसे लम्बी (6500 किमी.) नदी है। यह पेरु के एण्डीज पर्वतमाला से निकलकर पश्चिम से पूर्व को ओर बहती हुई अटलांटिक महासागर में जा गिरती है। यह ब्राजील, बोलीविया, कोलंबिया, पेरु, व इक्वाडोर में बहती है। इसमें अन्य बहुत सी नदियाँ भी आकर मिलती हैं। यह नदी कई स्थानों पर इतनी चौंड़ी है कि दूसरा किनारा तक नजर नहीं आता। इस नदी में मछली की हजारों प्रजातियाँ पायी जाती हैं।

समुद्र में हर साल जाने वाले कुल मीठे पानी मे इस नदी का योगदान 20 प्रतिशत है। अमेजन नदी के क्षेत्र में पाये जाने वाले वनों को वर्षावन कहा जाता है। अमेजन के जंगल पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं, इसलिए इन वनों को धरती का फेफड़ा कहा जाता है। अमेजन वन जैव विविधता का केंद्र हैं।

एण्डीज पर्वत –

एण्डीज पर्वत

यह विश्व की सबसे लम्बी पर्वतमाला है। यह करीब 7200 किलोमीटर लम्बी है। एण्डीज पर्वत की सर्वोच्च चोटी एकांकागुआ है। एकांकागुआ की ऊंचाई 6960 मीटर है। इसके उत्तर पश्चिम में आटाकामा मरुस्थल है।

दक्षिणी अमेरिका सामान्य ज्ञान –

रियो-डि-जेनेरियो इस महाद्वीप का सबसे बड़ा शहर है।

एंडीज पर्वतों के पूर्वी ढलान के वनों को मोंटाना के नाम से जाना जाता है।

यहाँ के ‘अटाकामा मरुस्थल’ में नाइट्रेट के विशाल भंडार हैं।

विश्व में कहवा की मंडी के नाम से विख्यात साओ पोलो ब्राजील में अवस्थित है।

दक्षिण अमेरिका का सैंटोस बंदरगाह कहवा निर्यात का प्रमुख बंदरगाह है।

एण्डीज पर्वतमाला के ऊँचे भागों में लामा पाया जाता है, यह बोझा ढोने के काम आता है।

‘ग्वानको’ पेंटागोनिया के जंगलों मे पाया जाने वाला एक जंगली लामा है।

‘चैको का मैदान’ अर्जेंटीना का प्रमुख कपास उत्पादन क्षेत्र है।

पेरु इस महाद्वीप का सर्वाधिक मछली पकड़ने वाला देश है।

संसार का सबसे बड़ी शिकारी पक्षी केंडोर इसी महाद्वीप पर पाया जाता है।

रीआ इस महाद्वीप पर पाया जाने वाला ऐसा पक्षी है जो उड़ नहीं सकता।

महाद्वीप का वह स्थान जहाँ सर्दियों में वर्षा होती है मध्य चिली है।

पेंटागोनिया मरुस्थल इस महाद्वीप का उष्ण मरुस्थल है।

प्यूमा व जैगुआर इस महाद्वीप के शिकारी पशु हैं।

उरुग्वे यहां का सर्वाधिक नगरीकृत देश है। बोलीविया यहां का सबसे बड़ा स्थलरुद्ध देश है।

दक्षिणी अमेरिका व विश्व –

बोलीविया की राजधानी लापाज विश्व की सर्वाधिक ऊँचाई पर अवस्थित राजधानी है।

अपवाह क्षेत्र की दृष्टि से विश्व की सबसे बड़ी नदी अमेजन इसी महाद्वीप पर बहती है।

विश्व का सर्वाधिक कॉफी उत्पादक देश ब्राजील इसी महाद्वीप पर अवस्थित है। ब्राजील में कहवा बागानों को फजेंडा कहा जाता है।

विश्व में कहवा का पात्र ब्राजील और कहवा की मंडी सॉओ पाउलो है।

सैन्टोस दक्षिण अमेरिका का कहवा निर्यातक बंदरगाह है।

टिटिकाका झील

बोलीविया पठार पर अवस्थित टिटिकाका झील विश्व की सर्वाधिक ऊँचाई (3811 मीटर) पर अवस्थित नौकायन झील है।

एंजिल जलप्रपात

वेनेजुएला में गुयाना पठार पर अवस्थित एंजिल जलप्रपात विश्व का सबसे ऊँचा (979 मीटर) जलप्रपात है।

यह जलप्रपात कैरो नदी पर अवस्थित है।

ओजेस डेल सलाडो

ओजोस डेल सलाडो

चिली व अर्जेंटीना की सीमा पर अवस्थित यह विश्व का सबसे ऊँचा ज्वालामुखी है।

यह एण्डीज पर्वतमाला में स्थित है।

ब्राजील रबड़ के पेड़ का मूल स्थान फजेंडा है।

इस महाद्वीप के वर्षा वनों का स्थानीय नाम सेल्वास है।

विश्व की सबसे हल्की लकड़ी वाल्सा अमेजन द्रोणी के वनों में ही पायी जाती है।

उत्तरी चिली में स्थित ‘अरिका’ विश्व का शुष्कतम स्थान है।

चुकीकामाता ताँबा खान –

यह एण्डीज पर्वत पर 3000 मीटर की ऊंचाई पर अवस्थित है। इसे विश्व की ताँबा राजधानी भी कहा जाता है। यह चिली के अंतर्गत आती है।

दक्षिणी अमेरिका की नदियाँ –

  • Amazon
  • Apure
  • Araguaia
  • Balbina Res.
  • Beni
  • Bermejo
  • Branco
  • Caqueta
  • Chico
  • Chubut
  • Colarado
  • Deseado
  • Guapore
  • Guaviare
  • Japura
  • Jarua
  • Madeira
  • Maranon
  • Napo
  • Negro
  • Orinoco
  • Purus
  • Roosevelt
  • Salado
  • Tapajos
  • TelesPires
  • Tocantins
  • Tucurui Res.
  • Xingu

दक्षिणी अमेरिका के प्रमुख क्षेत्र व स्थल –

  • Ambato (Ecuador)
  • Arequipa
  • Barquisimeto
  • Bucaramanga
  • Cali
  • Caracas
  • Chiclayo
  • Ciudad Bolivar
  • Ciudad Guayana
  • Cuenca
  • Cucuta
  • El Alto
  • Guayaquil
  • Ibague
  • Maracaibo
  • Manizales
  • Maturin
  • Margarita Iland
  • Medellin
  • Merida
  • Mitu
  • Pasto
  • Pereira
  • Puerto Ayacucho
  • Riberalta
  • SanCarlos
  • San Cristobal
  • San Fernando
  • Santa Cruz (Bolivia)
  • Trinidad (Bolivia)
  • Trujillo
  • Valencia

दक्षिण अमेरिका – देश, राजधानी व मुद्रा

देशराजधानीमुद्रा
ब्राजीलब्राजीलियाक्रूजेरो रियाल
अर्जेंटीनाब्यूनस आयर्सआस्ट्रल
कोलम्बियाबोगाटापीसो
बोलीवियालापजेपेसो
पेरुलीमान्यूसोल
चिलीसेंटियागोपेसो
इक्वाडोरक्वोटोUS डालर
फ्रेंचगुयानाकोयेनेफ्रैंक
गुयानाजॉर्जटनडॉलर
पराग्वेअसनश्यानगुआरानी
सूरीनामपरामारीबोगिल्डर
उरुग्वेमोंटेवीडियोपीसो
वेनेजुएलाकराकसबोलिवर

दक्षिणी अमेरिका की खाड़ियां –

  • Gulf of Darien
  • Gulf of Guayaquil
  • Corcovado Gulf
  • Gulf Of Penas
  • Grande Bay
  • Gulf of San Jorge
  • Gulf of San Matias

इस महाद्वीप पर स्थित एडीज वर्वत विश्व की सबसे लम्बी पर्वत श्रंखला है। इसकी लम्बाई 7200 किलोमीटर है।

ब्राजील –

ब्राजील का नक्शा

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के उत्तर-पूर्व में स्थित ब्राजील एक देश है। यह दक्षिण अमेरिका का सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला देश है। इक्वाडोर और चिली के अतिरिक्त इसकी सीमा दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के हर देश से लगती है। ब्राजील की राजधानी ब्राजीलिया (Brasilia) है। ब्राजील का अधिकांश भाग विषुवत वृत्त के दक्षिण में आता है। इस क्षेत्र में पाए जाने वाले ब्रासिल (रेडवुड) नामक वृक्ष के कारण इसका नाम ब्राजील पड़ा। इसके पूर्व और उत्तर में अटलांटिक महासागर स्थित है। देश का अधिकांश भाग उच्च भूमि या पठार के रूप में है। इसका पूर्वी भाग सबसे ऊंचा है। वहीं देश का उत्तर पश्चिमी भाग समतल मैदान है, जिसका निर्माण अमेजन व उसकी सहायक नदियों द्वारा हुआ है। ब्राजील के अधिकांश खनिज भंडार ‘मिनास गिराइस’ राज्य में हैं। यहाँ उच्च कोटि के लौह अयस्क व अभ्रक के विशाल भंडार हैं।

ब्राजील का प्रमुख लौह अयस्क खनन केंद्र ‘इटाबिरा’ है। ब्राजील दक्षिण अमेरिका महाद्वीप का सबसे बड़ा मैंगनीज उत्पादक देश है। ‘अमापा खान’ मैंगनीज की विश्व की सबसे बड़ी खान है। पठारी नदियों से जलविद्युत उत्पन्न कर बहुत से उद्योगों का विकास किया गया है। वस्त्र उद्योग व चीनी उद्योग यहाँ के प्रमुख उद्योग हैं। ब्राजील का पहला इस्पात कारखाना वोल्टा रिटोन्डा में लगाया गया था। यह रियो डि जेनेरिया और साओपोलो के मध्य परेबा घाटी में स्थित है। ब्राजील के प्रमुख औद्योगिक नगर साओपोलो, रियो डि जेनेरियो, सैंटोस, बेलो होरिजोंटा हैं।

ब्राजील की तट रेखा बहुत लंबी होने के कारण यहाँ बहुत सारे बंदरगाह हैं। अधिकतम नगर तटों पर ही स्थित हैं। यहाँ की अधिकांश जनसंख्या का संकेंद्रण तटीय क्षेत्रों में ही है। ब्राजील का सबसे बड़ा नगर साओपोलो हैं। रियो डि जेनेरिया गुआनबारा की खाड़ी के तट पर अवस्थित सुंदर शहर है। इसे मैग्निफिकेंट सिटी के नाम से जाना जाता है। यह ब्राजील का दूसरा सबसे बड़ा नगर है। पृथ्वी सम्मेलन 1992 का आयोजन रियो डि जेनेरियो में ही किया गया था।

कॉफी के उत्पादन में ब्राजील –

कॉफी के उत्पादन में ब्राजील

यहाँ लावा के जमाव से उपजाऊ मिट्टी मिलती है जिसमें कहवा (कॉफी) की फसल होती है। यह विश्व का सबसे बड़ा कॉफी उत्पादक व निर्यातक देश है। इसे ‘विश्व का कहवा का पात्र’ कहा जाता है। रबर के पेंड़ का मूल स्थान ब्राजील ही है। 1200 ई. में कहवा का पौधा पुर्तगालियों द्वारा अरब से ब्राजील लाया गया था। ब्राजील में कहवा के बड़े-बड़े बागान मिलते हैं जिन्हें ‘फजेंडा’ कहा जाता है। कपास ब्राजील की दूसरी प्रमुख फसल है।

ब्राजील की जलवायु –

यहाँ की जलवायु मुख्यतः उष्णार्द्र है। वर्षा सिर्फ गर्मियों में ही होती है। कैम्पोस क्षेत्र में सवाना जलवायु मिलती है। ‘वाल्सा’ नाम विश्व की सबसे हल्की लकड़ी विषुवतीय प्रदेशों में पायी जाती हैं। जिनसे जीवन रक्षक नौकाएं और कार्क बनाई जाती हैं। सिनकोनो वृक्ष की छाल से मलेरिया की दवा कुनैन बनाई जाती है। ‘कार्नोबा वृक्ष’ से मोम निकाला जाता है।

अर्जेंटीना –

अर्जेंटीना का मैप

यह दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के दक्षिण में स्थित एक देश है। ब्यूनर आयर्स इसकी राजधानी है जो इसके पूर्वी तट पर स्थित एक प्रमुख बंदरगाह है। यह दक्षिण अमेरिका महाद्वीप का दूसरा सबसे बड़ा देश है। यहाँ पर ‘पम्पास घास का मैदान’ अवस्थित है। पम्पास एक स्पेनी शब्द है जिसका अर्थ है ‘दूर तक फैला मैदान’। जो कि इसकी समृद्धि का कारण है। यह मुख्य रूप से निम्न भूमि का देश है। इसके पश्चिमी भाग में एडीज पर्वत है। इसका टेराडेल फ्यूगो द्पील दक्षिणी भाग में स्थित है, जो कि मैगलन जलसंधि द्वारा मुख्य भूमि से पृथक होता है। इस द्वीप का आधा भाग अर्जेंटीना के और बाकी का चिली के अधिकार में आता है।

अर्जेंटीना की जलवायु व मौसम व कृषि –

इस महाद्वीप में यातायात मार्गों का सबसे सघन जाल अर्जेंटीना में ही है। अर्जेंटीना की जलवायु शीतोष्ण है। तापमान उत्तर से दक्षिण की ओर घटता जाता है। वर्षा पूर्व से पश्चिम की ओर घटती जाती है। अधिकतर वर्षा ग्रीष्मकाल में होती है। इसके उत्तरी भाग में ग्रानचाको की निम्न दलदली भूमि है। पशुपालन का कार्य मुख्य रूप से पूर्वी आर्द्र क्षेत्रों में किया जाता है। पश्चिम के शुष्क भागों में भेंड़ पालन का कार्य किया जाता है। बृहत् पशुपालन केंद्रों को ‘एस्टेंशिया’ कहा जाता है। पशुओं की देखभाल करने वालों को ग्वाचो कहा जाता है। जोकि यूरोपीय व अमेरिकन इंडियन लोगों की मिश्रित प्रजाति है। यहाँ के लोगों का मुख्य उद्यम खेती है। अर्जेंटीना में गेहूं, मक्का, गन्ना, व कपास की फसल उगाई जाती है। यहाँ पर पशुओं के लिए अल्फाल्फा नामक घास उगाई जाती है।

लेकिन इस देश में खनिज का अभाव है। जिस कारण खनिज पर आधारित उद्योगों का भी अभाव है। लेकिन खनिज तेल यहाँ की प्रमुख आर्थिक सम्पदा है। यहाँ यूरेनियम का प्रयोग परमाणु ऊर्जा के विकास में किया जाता है।

अर्जेन्टीना की सीमा से लगे देश –

इसकी सीमा चिली, बोलीविया, पराग्वे, ब्राजील, व उरुग्वे से मिलती है। इसके पूर्व में ब्राजील, उरुग्वे और अटलांटिक महासागर स्थित है। अर्जेंटीना के पश्चिम में चिली, उत्तर में बोलीविया व पराग्वे देश स्थित है।

कोलंबिया –

कोलंबिया का मैप

कोलम्बिया दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप के उत्तर पश्चिम में स्थित एक देश है। इसकी राजधानी बोगोटा है। कोलंबिया दक्षिण अमेरिका और उत्तर अमेरिका की सीमा बनाता है। इसकी सीमा बेनेजुएला, ब्राजील, पेरु और इक्वाडोर से मिलती है। इसके उत्तर में कैरेबियन सागर और पश्चिम में प्रशांत महासागर अवस्थित है। इसके उत्तर पश्चिम में उत्तर अमेरिकी देश पनामा स्थित है।

क्षेत्रफल के आधार पर कोलंबिया दक्षिण अमेरिका का चौथा सबसे बड़ा देश है। यह विश्व का 26वां सबसे बड़ा देश है। यहाँ की राजभाषा स्पेनिश है और यहाँ पर सर्वाधिक लोग स्पेनिश बोलते हैं। इसे 7 अगस्त 1819 ई. को स्पेन से स्वतंत्रता प्राप्त हुई। कोलंबिया का नामकरण क्रिस्टोफर कोलम्बस के नाम पर किया गया। आधिकारिक तौर पर देश का यह नाम 1886 ई. से प्रयोग में लाया जा रहा है। 4 जुलाई 1991 ई. को कोलंबिया द्वारा नया संविधान पारित किया गया। इसके तहत कोलंबियाई गणराज्य की स्थापना की गई जिसका प्रमुख राष्ट्रपति होता है।

बोलीविया –

बोलीविया का मैप

बोलीविया दक्षिण अमेरिका का एक स्थलरुद्ध देश है। इसकी राजधानी ला पेज (प्रशासनिक) है। सूक्रे इसकी संवैधानिक राजधानी है। बोलीविया की सीमा पेरु, ब्राजील, पराग्वे, अर्जेंटीना, व चिली से मिलती है। यह एक स्थलरुद्ध देश है अर्थात इसकी सीमा समुद्र से नहीं लगती। इसे 21 जुलाई 1847 ई. को स्पेन से स्वतंत्रता प्राप्त हुई। इसका क्षेत्रफल 10,98,581 वर्ग किलोमीटर है।

पेरु –

यह दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के पश्चिम में स्थित एक देश है। इसकी राजधानी लीमा है। इसकी सीमा इक्वाडोर, कोलंबिया, ब्राजील, बोलीविया और चिली से मिलती है। इसके पश्चिम में प्रशांत महासागर अवस्थित है। उत्तर में कोलंबिया, उत्तर पश्चिम में इक्वाडोर, पूर्व में ब्राजील व बोलीविया और दक्षिण में चिली स्थित है।

चिली –

यह दक्षिण अमेरिका में स्थित एक देश है। इसकी राजधानी सैंटियागो है। यह चिल्ली (मिर्च) के आकार में पतला और लंबा बसा हुआ देश है। इसके पश्चिम में प्रशांत महासागर अवस्थित है। उत्तर में पेरु व बोलीविया, पूर्व में अर्जेंटीना स्थित है।

इक्वाडोर –

यह दक्षिण अमेरिका के उत्तर पश्चिम में बसा हुआ देश है। इसकी राजधानी क्वेटो (Quito) है। इसकी सीमा कोलंबिया, और पेरु से मिलती है। इसके पश्चिम में प्रशांत महासागर अवस्थित है।

फ्रेंच गुयाना –

यह दक्षिण अमेरिका का उत्तर में अवस्थित देश है। इसकी राजधानी कायने (Cayenne) है। इसके पश्चिम में सूरीना और पूर्व व दक्षिण में ब्राजील अवस्थित है। इसके पूर्व और उत्तर में अटलांटिक महासागर स्थित है।

गुयाना –

यह दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के उत्तर में अवस्थित देश है। इसकी राजधानी जॉर्जटाउन है। इसके उत्तर-पूर्व में अटलांटिक महासागर अवस्थित है। इसके पूर्व में सूरीनाम, पश्चिम में वेनेजुएला, दक्षिण-पश्चिम में ब्राजील स्थित है।

पराग्वे –

यह दक्षिणी अमेरिका का स्थलरुद्ध देश है। इसकी राजधानी असुनसिओन (Asuncion) है। इसकी सीमा बोलीविया, ब्राजील, और अर्जेंटीना से मिलती है।

उरुग्वे –

यह दक्षिणी अमेरिका के दक्षिण पूर्व में स्थित एक देश है। इसके दक्षिण-पूर्व में अटलांटिक महासागर अवस्थित है। इसकी सीमा ब्राजील और अर्जेंटीना से मिलती है।

सूरीनाम –

यह दक्षिणी अमेरिका के उत्तर में अवस्थित एक देश है। इसकी राजधानी पारामारिबो है। इसके पूर्व में फ्रेंच गुयाना, पश्चिम में गुयाना, उत्तर में अटलांटिक महासागर और इसके दक्षिण में ब्राजील अवस्थित है।

वेनेजुएला –

यह दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के उत्तर में अवस्थित देश है। इसकी राजधानी कराकास (Caracas) है। इसके उत्तर में कैरेबियन सागर अवस्थित है। इसकी सीमा कोलंबिया, ब्राजील, और गुयाना से मिलती है।

दक्षिण अमेरिकी देशों के राष्ट्राध्यक्ष –

देशनामकब से
अर्जेंटीना के राष्ट्रपतिअल्बटरे फर्नांडीज
Alberto Fernandez
10 दिसंबर 2019
बोलीविया के राष्ट्रपतिलुईस अलबर्टो अर्से कटाकोरा
Luis Arce
8 नवंबर 2020
ब्राजील के राष्ट्रपतिLuiz Inácio Lula da Silva
Luiz Inácio Lula da Silva
1 जनवरी 2023
चिली के राष्ट्रपतिGabriel Boric
Gabriel Boric
11 मार्च 2022
कोलंबिया के राष्ट्रपतिगुस्तावो पेट्रो
Gustavo Petro
7 अगस्त 2022
इक्वाडोर के राष्ट्रपतिGuillermo Lasso
गुलर्मो लेस्सो
24 मार्च 2021
गुयाना के राष्ट्रपतिमो. इरफान अली
मोहम्मद अली
2 अगस्त 2020
परागवे के राष्ट्रपतिमारियो अब्दो बेनिटेज
Mario Abdo Benítez
15 अगस्त 2018
पेरु के राष्ट्रपतिDina Boluarte
Dina Boluarte
7 दिसम्बर 2022
सूरीनाम के राष्ट्रपतिचान संतोखी
Chan Santokhi
16 जुलाई 2020
उरुग्वे के राष्ट्रपतिलुईस लकाले पाउ
Luis Lacelle Pou
1 मार्च 2020
वेनेजुएला के राष्ट्रपतिनिकोलस मादुरो
निकोलस मादुरो
5 मार्च 2013

उत्तरी अमेरिका – देश, राजधानी व मुद्रा (North America)

‘उत्तरी अमेरिका – देश, राजधानी व मुद्रा (North America)’ शीर्षक के इस लेख में दक्षिण अमेरिका से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को संकलित किया गया है। दक्षिण अमेरिका पृथ्वी का तीसरा सबसे वड़ा महाद्वीप है। इसका क्षेत्रफल 2,42,55,000 वर्ग किलोमीटर है। यह विश्व क्षेत्रफल का 16.2 प्रतिशत है। यह पूरी तरह से उत्तरी गोलार्द्ध में अवस्थित है।

अमेरिका की खोज –

कोलंबस

साल 1492 में कोलंबस द्वारा इसकी खोज की गई थी, और इसे ‘नई दुनिया’ नाम दिया गया था।

बाद में ‘अमेरिगो वेसपुस्सी’ नामक यात्री के नाम पर इसका नाम अमेरिका पड़ा।

उत्तरी अमेरिका के साथ कैरेबियन क्षेत्र में कुल 29 देश सम्मिलित हैं।

100 डिग्री पश्चिमी देशांतर इसके मध्य से होकर गुजरती है।

नोट – ध्यान रहे अमेरिका की खोज से तात्पर्य अमेरिका महाद्वीप से है, न कि देश से।

उत्तरी अमेरिका की भौगोलिक सीमाएँ –

पनामा नहर इस महाद्वीप को दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप से जोड़ती है।

इसी नहर के माध्यम से अन्ध और प्रशांत महासागर के बीच जहाजों के बीज यातायात सुगम हो पाया है।

पनामा नहर के दो बंदरगाह ‘कोलन व पनामा’ हैं।

उत्तरी अमेरिका का भूगोल –

इस महाद्वीप का सर्वोच्च पर्वत शिखर माउंट मैकेंले (6194 मीटर) है, यह अलास्का में अवस्थित है।

माउंट मैकेंले एक सक्रिय ज्वालामुखी है।

महाद्वीप के दक्षिण पूर्वी तट (मैक्सिको की खाड़ी) पर चलने वाले चक्रवातों को हरिकेन व टारनेडो के नाम से जाना जाता है।

जनसंख्या की दृष्टि से मैक्सिको उत्तरी अमेरिका महाद्वीप का सर्वाधिक जनसंख्या वाला शहर है।

इस महाद्वीप के शीतोष्ण घास मैदान को प्रेयरी के नाम से जाना जाता है।

संयुक्त राज्य अमेरिका का डेट्रायट कार निर्माण का प्रमुख केंद्र है।

कनाडा का मांट्रियल कागज उद्योग के लिए विश्व प्रसिद्ध है।

महाद्वीप के पूर्वी तट पर लेब्राडोर की ठंडीजलधारा और गल्फस्ट्रीम की गर्म जलधारा बहती है।

मैक्सिको का पठार और कोलोरेडो पठार अन्तर्पर्वतीय पठारों के उदाहरण हैं।

कम्प्यूटर व सॉफ्टवेयर उद्योग के लिए प्रसिद्ध सिलिकन वैली सैन फ्रांसिस्को में अवस्थित है।

कनाडा का क्यूबेक शहर फ्रेंचभाषी है और इसे देश के अंदर देश का दर्जा प्राप्त है।

पनामा नहर के दो बंदरगाह कोलन व पनामा हैं।

इस महाद्वीप के मूल निवासियों में रेड इंडियन, इस्किमो और इन्युट प्रमुख हैं।

विश्व में उत्तरी अमेरिका –

इस महाद्वीप की सुलिवान खान विश्व की सबसे बड़ी सीसा-जस्ता (जुड़वां खनिज) खान है।

यहां का जमैका विश्व भर में केले के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।

यहां के देश क्यूबा को चीनी का कटोरा कहा जाता है।

यहाँ का मैक्सिको विश्व भर में चाँदी के उत्पादन में शीर्ष पर है।

संयुक्त राज्य अमेरिका के मोंटाना राज्य में स्थित बूटे खान विश्व की सबसे बड़ी ताँबे की खान है। कनाडा के अलबर्टा प्रांत में स्थित वुड वुफेलो नेशनल पार्क विश्व का सबसे बड़ा पार्क है।

कनाडा का शहर विनिपेग विश्व में गेहूँ की मंडी के नाम से प्रसिद्ध है।

शिकागो विश्व का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन है। न्यूयॉर्क विश्व का सबसे बड़ा बंदरगाह है।

संयुक्त राष्ट्र अमेरिका का येलोस्टोन पार्क विश्व का पहला उद्यान है।

कनाडा स्थित ओण्टेरिया खान विश्व की सबसे बड़ी सोने की खान है।

एस्किमों –

एस्किमो

एस्किमों यहां की मूल प्रजातियों में से एक हैं। इनका घर बर्फ से बना होता है जिसे ‘इग्लू’ कहते हैं।

ये बर्फ पर चलने वाली गाड़ी (स्लेज) को खींचने के लिए ‘रेंडियर’ कुत्तों का प्रयोग करते हैं।

यह सील मछली की हड्डी व खाल से नाव बनाते हैं जिसे ‘कयाक’ कहा जाता है।

ये लोग ‘हारपून’ नामक हथियार का प्रयोग करते हैं।

ग्रैंड बैंक –

ग्रैंड बैंक

इस महाद्वीप के पूर्वी तट पर न्यूफाउंडलैंड के दक्षिण पश्चिम तटीय भाग को ग्रैंड बैंक के नाम से जाना जाता है।

यह मत्स्य पालन का प्रमुख केंद्र है।

नियाग्रा जलप्रपात –

नियाग्रा जलप्रपात

नियाग्रा जलप्रपात कनाडा व संयुक्त राज्य अमेरिका की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर ईरी व ओंटोरियो झीलों के बीच में अवस्थि है।

हरिकेन व टारनेडो –

संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिण पूर्वी तट (मैक्सिको की खाड़ी) पर चलने वाले चक्रवातों को टारनेडो व हरिकेन के नाम से जाना जाता है।

मृत घाटी –

मृत घाटी

संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में स्थित एक अभिनत घाटी है। उत्तरी अमेरिका की सबसे गर्म जलवायु यहीं पर पायी जाती है। ग्रीष्मकाल में यहाँ का तापमान 56 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।

वर्षा क्षेत्र –

यहाँ पर पर्वत श्रेणियों की दिशा सामान्यतः उत्तर-दक्षिण है। जो समुद्री आर्द्र पवनों को रोककर तटीय भागों में वर्षा करवाने में समर्थ है। पर्वतों की इस दिशा के कारण मध्य मैदानी भाग छायावृष्टि क्षेत्र में आ जाते हैं। उत्तर का पश्चिमी तट पछुआ पवनों से प्रभावित है। जबकि दक्षिण पूर्वी तट सन्मार्गी पवनों (ट्रेड विंड) से प्रभावित है।

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप – देश, राजधानी व मुद्रा

देशराजधानीमुद्रा
कनाडाओटावाडॉलर
क्यूबाहवानापीसो
ग्रीनलैंडरुकक्रोन
पनामापनामा सिटीवालबोआ
जमैकाकिंग्सटनडॉलर
हैती पोटओप्रिंसगौर्ड
होंडुरसटेगुसिगल्पालेम्पिरा
निकारागुआमनागुआकॉर्डाबा
गुटेमालागुटेमाला सिटीक्वेटजल
बहामासनस्साउडॉलर
बेलीजबेल्मोपनडॉलर
बारबाडोसब्रिजटाउनडॉलर
ग्रेनाडासेंटजॉर्जपूर्वी कनेडियन डॉलर
सेंट लुइसकास्ट्रिसपूर्वी कनेडियन डॉलर
सेंट विंसेट व ग्रेनेडिंसकिंग्सटनपूर्वी कनेडियन डॉलर
सेंट किट्स व नेविसबेसेट्रेपूर्वी कनेडियन डॉलर
मैक्सिकोमैक्सिको सिटीपीसो
अल सल्वाडोरसान सल्वाडोरकोलन
डोमिनिकारौसेपूर्वी कनेडियन डॉलर
डोमेनिकन गणराज्यसैंटो डोमिंगोपूर्वी कनेडियन डॉलर
कोस्टारिकासैन जोसेकोस्टारिका कॉलन
एंटीगुआ व बरबूडासेंट जांसपूर्वी कनेडियन डॉलर
त्रिनिदाद एंड टोबैगोपोर्ट ऑफ स्पेनडॉलर
संयुक्त राज्य अमेरिकावाशिंगटन डी. सी.डॉलर

उत्तर अमेरिका की नदियाँ –

  • Albany River
  • Arkansas River
  • Brazos River
  • Colorado River
  • Columbia River
  • Fraser River
  • Hay River
  • Hayes River
  • Hudson River
  • Leaf River
  • Liard River
  • Mackenzie River
  • Mississippi River
  • Peace River
  • Pecos River
  • Platte river
  • Red River
  • Severn River
  • Snake River
  • Tennessee river
  • Winisk River
  • Yukon River

उत्तरी प्रशांत प्रवाह (गर्म जलधारा) के कारण अलास्का का दक्षिणी भाग हिम मुक्त रहता है। जब्कि सेंट लारेंस नदी का मुहाना सर्दियों के मौसम में जम जाता है। क्योंकि यहाँ पर लेब्राडोर (ठंडी जलधारा) का प्रभाव रहता है। लैब्राडोर की जलधारा न्यूफाउंडलैंड के पास गल्फस्ट्रीम में मिल जाती है। यह दशा प्लवकों  के उत्पन्न होने के अनुकूल है।

उत्तर अमेरिका की झीलें –

  • Athabasca Lake
  • Erie Lake
  • Fort peck Lake
  • Great Salt Lake
  • Great Slave Lake
  • Huron Lake
  • La Martre Lake
  • Managua Lake
  • Mead Lake
  • Michigon Lake
  • Nicaragua Lake
  • Nipigon Lake
  • Oane lake
  • Powell Lake
  • Reindeer Lake
  • Superior Lake
  • Ontario Lake
  • Winnipeg Lake

उत्तरी अमेरिका के वनस्पति प्रदेश –

  • टुड्रा वनस्पति
  • शंकुधारी वन
  • मिश्रित वन
  • भूमध्यसागरीय वनस्पति
  • प्रेयरी (घास के मैदान)
  • उष्ण एवं उपोष्ण वन
  • मरुस्थलीय वन

उत्तर अमेरिका की खाड़ियाँ –

  • Gulf of Maxico
  • Gulf of Panama
  • Baffin Bay
  • Gulf of California
  • Frobisher Bay
  • Gulf of Alaska
  • Gulf of St. Lawrence
  • Hudson Bay
  • Quqertarsuup Bay

उत्तरी अमेरिका की जलसंधियाँ –

  • Hecate Strait
  • Hudson Strait
  • Lawrence Strait
  • McClure Strait

उत्तर अमेरिकी देशों के राष्ट्राध्यक्ष –

देशराष्ट्राध्यक्ष
Antigua & Barbuda PMGaston Browne
Bahamas PMHubert Minnis
Barbados PMMia Mottley
Belize PMJohn Antonio Briceno
(12 Nov 2020)
Canada PMJustin Trudeau
Costa Rica PresidentCarlos Alvarado Quesada
President of CubaMiguel Diaz Canel
PM of CubaManuel Marrero Cruz
Dominica PMRoosevelt Skerrit
President of Dominican Rep.Luis Abinader
El Salvador PresidentNayib Bukele
Greenland PMMute Bourup Egede
(23 April 2021)
Guatemala PresidentAlejandro Giammattei
President of HaitiJovenel Moise
Haiti PMClaude Joseph
President of HondurasMauricio Oliva Herrera
Jamaica PMAndrew Holness
President of MexicoAndres Manuel Lopez Obrador
President of NicaraguaDaniel Ortega
President of PanamaLaurentino Cortizo
St Kitts & Nevis PMTimothy Harris
St Lucia PMAllen Chastanet
St Vincent & Gre. PMRalph Gonsalves
Trinidad & Tobago PMPaula Mae Weekes
USA PresidentJoe Biden (20 Jan 2020)

कनाडा –

कनाडा

कनाडा क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तर अमेरिका महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। इसकी राजधानी ओटावा है। क्षेत्रफल के आधार पर यह विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है। यह पूर्व में अटलांटिक महासागर से पश्चिम में प्रशांत महासागर तक विस्तृत है। यह उत्तर में आक्रटिक सागर से दक्षिण में USA तक विस्तृत है। कनाडा को तीन प्राकृतिक भागों में बांटा गया है – कनाडियन शील्ड, आंतरिक मैदान, कार्डिलेरा प्रदेश।

संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) –

अमेरिका मैप

क्षेत्रफल की दृष्टि से United States of America (USA) उत्तर अमेरिका महाद्वीप का दूसरा सबसे बड़ा देश है। इसकी राजधानी वाशिंगटन डीसी है। यहाँ की आधिकारिक मुद्रा डॉलर है। क्षेत्रफल की दृष्टि से संयुक्त राज्य अमेरिका विश्व का चौथा सबसे बड़ा देश है। अमेरिका के मूल निवासियों को रेड इंडियन कहा जाता है। यहाँ का डेट्रायट मोटर गाड़ियों के निर्माण के लिए प्रसिद्ध है। सॉफ्टवेयर व कम्प्यूटर उद्योग के लिए विश्व विख्यात सिलिकन वैली यहीं सैन फ्रांसिस्को में है। संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय न्यूयॉर्क में है। अमेरिका के गर्म जल के स्त्रोतों को गीजर कहा जाता है। यहाँ के मोंटाना राज्य की बूटे खान विश्व की सबसे बड़ी तांबे की खान है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बेडेन (20 जनवरी 2021 से) हैं। नैंसी पेलोसी अमेरिकी संसद के सदन प्रतिनिध सभा की पहली महिला स्पीकर बनी।

अमेरिका का इतिहास –

अमेरिका में ब्रिटिश उपनिवेश की नींव जेम्स प्रथम के शासनकाल में डाली गई। 16 दिसंबर 1773 को बोस्टन टी पार्टी की घटना हुई। इस घटना का नायक सैमुएल एडम्स था। अमेरिका 4 जुलाई सन् 1776 ई. को आजाद हुआ। अमेरिका स्वतंत्रता संग्राम सितम्बर 1783 में पेरिस की संधि के तहत समाप्त हुआ। अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम के नायक जॉर्ज वाशिंगटन थे। बाद में ये अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने। 1789 ई. में इसने अपना संविधान लागू किया। लिखित संविधान व मौलिक अधिकार लागू करने वाला यह विश्व का पहला देश है। 1808 ई. में अमेरिका ने दासों के आयात को समाप्त किया। अमेरिका फिलोसोफिकल सोसाइटी की स्थापना बेंजामिन फ्रैंकलिन ने की थी।

अब्राहम लिंकन –

अब्राहम लिंकन

1860 ई. में अब्राहित लिंकन अमेरिका के राष्ट्रपति बने। 12 अप्रैल 1861 ई. को अमेरिकी ग्रह युद्ध की शुरुवात दक्षिणी कैरोलिना राज्य से हुई। उत्तरी राज्य दासता के विरोधी और दक्षिणी राज्य इसके समर्थक थे। 1 जनवरी 1863 ई. को अब्राहम लिंकन ने दास प्रथा को समाप्त कर दिया। 4 मार्च 1865 ई. को जॉन विल्कीज वूथ ने अब्राहम लिंकन की हत्या कर दी। 26 मई 1865 ई. में अमेरिकी गृह युद्ध की समाप्ति हो गई।

error: Content is protected !!