देशज विदेशज शब्द (Deshaj Videshaj )

https://hindiprem.com/ देशज विदेशज शब्द

‘देशज विदेशज शब्द’ शीर्षक के इस लेख में देशज विदेशज शब्द की विस्तृत सूची दी गई हैं।  वे शब्द जिनकी उत्पत्ति का श्रोत ज्ञात न हो और लेकिन उनका प्रचलन भरपूर हो, देशज शब्दों की श्रेणी में आते हैं, जैसे –

देशज शब्द

झाड़, काका, बाबा, टपटा, लाला, तोंद, लोटा, कटोरा, खखरा, कटरा, छानी, लप्पड़, डोंगा, डाब,

डिबिया, खिचड़ी, खिड़की, कपास, लग्दी, मग्गा, घेवर, ठर्रा, जूता, ठेठ, ठुमरी, तेंदुआ, फुनगी,

कलाई, बियाना, लकड़ी, झंडा, मुक्का, बाजरा, जूता, कौड़ी, सरसों, भिंड़ी, कदली, घोटाला, जगमग,

गड़बड़, डकार, टक्कर, सर-सर, ठन-ठन, बक-बक, धड़ाम, कांय-कांय, टोपी, पों-पों, झिलमिल,

झुग्गी, खुसर-फुसर, खर्राटे, टुच्चा, ऊटपटांग, पगड़ी, अंटा, चसक, चिड़िया, खिसकाना, खटखटाना,

गडगडाना, हिनहिनाना, कल-कल, मिमियाना, चहकना…

विदेशज शब्द

भारत में विदेशी मूल की भाषाओं जैसे – अऱबी, तुर्की, फारसी, पुर्तगाली, अंग्रेजी के शब्दों का भी खूब प्रयोग किया जाता है। इन्हें ”विदेशी/विदेशज” शब्द कहा जाता है। रोजमर्रा की जिंदगी में ये इतना घुल मिल गए हैं कि याद रख पाना मुश्किल है कि कौनसा शब्द किस भाषा का है। यहां पर कुछ विदेशी भाषाओं के प्रमुख शब्दों का वर्गीकरण निम्नलिखित है –

तुर्की शब्द

सुराग, मुग़ल, कालीन, कैंची, कुर्की, चेचक, चमचा, तोप, तलाश, बेगम, कुली, बहादुर, काबू, लाश, उर्दू, लफंगा, आका, सौगात, तमगा,…

पुर्तगाली शब्द

आलपीन, तौलिया, बाल्टी, फीता, नीलाम, तम्बाकू, आया, इस्पात, कमीज, कनस्टर, कमरा, काजू, गमला, परत, चाबी, पिस्तौल, मेज, साया, पादरी, परात, इस्पात, आलमारी, गोदाम, इस्तिरी, लबादा, गोभी,…

इसे भी पढ़ें  इतिहास की प्रमुख पुस्तकें और उनके लेखक

अंग्रेजी शब्द –

नोटिस, प्लेट, पाउडर, चेयरमैन, थर्मामीटर, कॉलर कमीशन, गजट, अस्पताल, क्रिकेट, इंजन,

डॉक्टर, लालटेन, सिलेट, टिकस, कप्तान, थेटर/ठेठर, तारपीन, बोतल, मील, अपील, आर्डर, इंच,

इयरिंग, एजेंसी, कंपनी, कमिश्नर, काउन्सिल, गार्ड, जेल,  डायरी, डिप्टी, ड्राइवर, पेंसिल, पेन, नंबर,

पार्सल, पेट्रो, नर्स, पार्टी, अफसर, इंटर, ट्यूशन, क्लास, क्वार्टर, कैम्प, कम्प्यूटर

फारसी शब्द –

मोर्चा, पैमाना, लगाम, गरम, कबूतर, आतिशबाजी, मजा, सितार, सूद, खुराक, दवा, याद, गल्ला,

दंगल,  गिरह, गुल, गुलाब, गोश्त, गोला, चाबुक, चादर, चिराग, चिराग, चूँकि, चेहरा, चाशनी, जंग,

कमीना, गिरफ्तार, किशमिश, कमरबन्द, कूचा, दरबार, दिल, दिलेर, दरबार, नाव, नामर्द, दीवार,

यार, रंग, राह, लश्कर, लेकिन, वर्ना, वापिस, शोर, सितारा, सरासर, सुर्ख, सरदार, जुरमाना, जिगर,

खुद, खामोश, खरगोश, गवाह, खुश, खूब,  तमाशा, तेज, तीर, तबाह, तनख्वाह, ताजा, देहात, खाल,

जहर, जोर, जबर, जिन्दगी, जादू, जागीर, जान, अदा, नापसन्द, पलंग, पलक, पुल, पारा, पेशा, बहरा,

जोश, तरकश, अफ़सोस, सौदागर, हफ्ता, हजार, आराम, आवारा, आमदनी, आवाज, आफत,

आईना, बेहूदा, बीमार, बेरहम, मादा, माशा, मलाई, मुर्दा, कुश्ती, मुफ्त,  मीना, मुर्गा, मरहम, दस्तूर,

दुकान, उम्मीद, सरकार, शादी, मलीदा, पैदावार, किनारा, चश्मा, आबरू…

अरबी शब्द

कमल, मौलवी, जनाब, मामूली, वकील, माल, हवालात,  मदद, नहर, अदा, बाज, खराब, शराब, हौसला, कर्ज, इजाज, एहसान, औरत, औसत, मुहावरा, औलाद, कसार, कब्र,  किस्मत, हाकिम, तरक्की, ईमान, हमला, कदम, जालिम, जिक्र, तमाम, तकाजा, तकदीर, दवा, अजब, अजीब, अमीर,  दगा, दुआ, दफा, दुकान, दुनिया, दौलत, दान, दीन, नतीजा, नशा, नकद, नक़ल, फ़कीर, फायदा, बहस, बाकी, मुद्दई, मरजी, मिसाल, आखिर, आदत, आदमी, इनाम, फैसला, इज्जत, ईमारत, इस्तीफ़ा, अक्ल, असर, अल्ला, आसार, मुल्क, ख़त्म, हिम्मत, खत, ख्याल, खिदमत, गरीब, गैर, जाहिल, मौसम, जिस्म, जलसा, जवाब, जहाज, दावत, तमाशा, दफ्तर, कसूर, किला, कसम, कीमत, कसरत, कुर्सी, किताब, कायदा, खबर, मजबूर, मालूम, मुक़दमा, मल्लाह, तारिख, तकिया,  तरफ, तादात, तजुरबा, दिमाग, मुसाफिर, मौका, मशहूर, दाबा, मतलब, मानी, यतीम, राय, लिहाज, लफ्ज, लहजा, लिफाफा, लियाकत, लायक, वारिस, वहम, कातिल, हैजा, हिसाब, हरामी, हद, हक़, हुक्म, हाल, उम्र, …

इसे भी पढ़ें  कर्नाटक युद्ध

– देशज विदेशज शब्द लेख समाप्त।

(Visited 57,308 times, 1 visits today)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!