विश्व की प्रमुख झीलें

पृथ्वी पर झीलों का विस्तार विश्व भर में पाया जाता है। झीलें दो प्रकार की होती हैं – खारे पारी की झील और मीठे पानी की झील। इस लेख में विश्व की प्रमुख झीलों के बारे में महत्वूपूर्ण जानकारी को साझा किया गया है।

विश्व की प्रमुख झीलें

उत्पत्ति के आधार पर झीलें –

विश्व की प्रमुख झीलें

  • क्रेटर झील 
  • भूकंपकृत या अभिनत झील
  • भ्रंश दरारी झील
  • हिमानी झीलें
  • कृत्रिम या मानवनिर्मित झीलें

तालाब और झील में क्या अंतर होता है ?

आकार के अतिरिक्त तालाब और झील देखने में एक जैसे ही लगते हैं। परंतु यह इन दोनों का अंतर नहीं है। बल्कि अंतर ये है कि तालाब में जल का स्त्रोत बाहरी होता है। वहीं झील में जल का स्त्रोत आंतरिक (भूमिगत) होता है।

कैस्पियन सागर –

कैस्पियन सागर

कैस्पियन सागर विश्व की सबसे विस्तृत झील है। इसका क्षेत्रफल 371000 वर्ग किलोमीटर है। यह खारे पानी की झील है। यह यूरेशिया में अवस्थित है। जो कि रूस, कजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, ईरान और अजरबैजान की सीमा बनाती है। यूराल व वोल्गा नदी उत्तर की ओर से आकर इसमें गिरती हैं। इस कारण कैस्पियन सागर झील के उत्तरी भाग की लवणता कम है। परंतु कैस्पियन सागर के दक्षिणी भाग में स्थित काराबुगास की खाड़ी की लवणता 140% है।

बैकाल झील –

बैकाल झील

बैकाल झील विश्व की सबसे गहरी झील है। बैकाल झील की गहराई 1637 मीटर (5369 फीट) है। यह मंगोलिया की उत्तरी सीमा के उत्तर में रूस में स्थित है। यह रूस के साइबेरिया क्षेत्र में अवस्थित है। इसके पूर्वी भाग में ब्यूरेट नामक जनजाति पायी जाती है।

टंगानीका झील –

टंगानीका झील

यह मीठे पानी की विश्व की सबसे लम्बी झील है। इसकी लम्बाई 660 किलोमीटर है। यह विश्व की दूसरी सबसे गहरी झील है। इसकी गहराई 1436 मीटर है।

ग्रेट लेक्स –

ग्रेट लेक्स

ग्रेट लेक्स उत्तरी अमेरिका महाद्वीप पर अवस्थित पांच झीलों का समूह है। इसके अंतर्गत कुल पांच झीलें सुपीरियर झील, मिशिगन झील, ह्यूरोन झील, इरी झील, व ओंटारियो झील आती है। ग्रेट लेक्स कनाडा व अमेरिका की सीमा पर अवस्थित हैं।

सुपीरियर झील –

विश्व की प्रमुख झीलें सुपीरियर झील

सुपीरियर झील ताजे (मीठे) पानी की विश्व की  सबसे बड़ी झील है। यह अमेरिका व कनाडा की सीमा पर अवस्थित है। यह ग्रेट लेक्स समूह की सबसे उत्तर में अवस्थित झील है। इसका क्षेत्रफल 82100 वर्ग किलोमीटर है।

विक्टोरिया झील –

विश्व की प्रमुख झीलें लेक विक्टोरिया

विक्टोरिया झील अफ्रीका महाद्वीप पर स्थित है। यह युगांडा, केन्या, व तंजानिया की सीमा बनाती है। इसका क्षेत्रफल 68870 वर्ग किलोमीटर है।

मृत सागर –

यह इजराइल फिलिस्तीन व जॉर्डन की सीमा पर अवस्थित है। इसकी औसत गहराई 120 मीटर है। यह विश्व की सबसे निचली झील है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 2500 फीट और नीचे है। यह विश्व की दूसरी सर्वाधिक लवणता वाली झील है।

टिटिकाका झील –

टिटिकाका झील पेरु व बोलीविया की सीमा पर स्थित झील है। इसकी गहराई 370 मीटर है। यह विश्व की सबसे ऊंचाई पर अवस्थित नौकागम्य झील है।

अरल सागर –

यह कजाकिस्तान व उजबेकिस्तान की सीमा पर अवस्थित खारे पानी की झील है। सर दरिया व अमू दरिया नामक नदियां इसमें आकर गिरती हैं। Watch in Video

वान लेक –

वान झील विश्व की सर्वाधिक लवणता वाली झील है। यह तुर्की में अवस्थित है।

विश्व की प्रमुख झीलें : गहराई व संबंधित क्षेत्र

  • कैस्पियन सागर – 371000 वर्ग किलोमीटर – रूस , कजाकिस्तान , ईरान , अजरबैजान , तुर्कमेनिस्तान
  • सुपीरियर झील – 82100 वर्ग किलोमीटर – अमेरिका , कनाडा
  • विक्टोरिया झील – 68870 वर्ग किलोमीटर – युगांडा , केन्या , तंजानिया
  • ह्यूरन झील – 59600 वर्ग किलोमीटर – अमेरिका , कनाडा
  • मिशिगन – 58000 वर्ग किलोमीटर – अमेरिका
  • टंगानीका झील – 32900 वर्ग किलोमीटर – तंजानिया , जाम्बिया , जायरे , बुरुंडी
  • बैकाल झील – 31500 वर्ग किलोमीटर – रूस
  • ग्रेट बियर – 31000 वर्ग किलोमीटर –
  • मालावी – 29500 वर्ग किलोमीटर – मालावी , मोजाम्बिक
  • ग्रेट स्लेव – 27000 वर्ग किलोमीटर – कनाडा
  • इरी झील – 25700 वर्ग किलोमीटर – अमेरिका , कनाडा
  • विनिपेग झील – 24510 वर्ग किलोमीटर – कनाडा
  • न्यासा झील – 22490 वर्ग किलोमीटर
  • ओंटारियो झील – 18960 वर्ग किलोमीटर – अमेरिका , कनाडा
  • लडोगा झील – 18130 वर्ग किलोमीटर
  • बाल्खश झील- 17400 वर्ग किलोमीटर
  • वोस्टोक झील – 12500 वर्ग किलोमीटर
  • ओनेगा झील – 9600 वर्ग किलोमीटर
  • आयर झील – 8900 वर्ग किलोमीटर
  • टिटिकाका झील – 8372 वर्ग किलोमीटर
  • निकारागुआ झील – 8260 वर्ग किलोमीटर
  • अथाबक्का – 8080 वर्ग किलोमीटर
  • अलबर्ट झील – 6410 वर्ग किलोमीटर
  • रेंडियर झील – 6330 वर्ग किलोमीटर
  • इसीकुल झील – 6200 वर्ग किलोमीटर
  • उरमिया झील – 5900 वर्ग किलोमीटर
  • टोरेंस झील – 5780 वर्ग किलोमीटर
  • वैनर्न झील – 5580 वर्ग किलोमीटर
  • पोयांगहू झील – 5000 वर्ग किलोमीटर
  • म्वेरू झील – 4920 वर्ग किलोमीटर
  • तुर्काना (रुडोल्फ) झील – 4250 वर्ग किलोमीटर
  • किंघाई झील – 2300 वर्ग किलोमीटर

झीलों से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य –

  • विश्व में सर्वाधिक झीलें कनाडा में हैं।
  • झीलों का देश फिनलैंड को कहा जाता है।
  • लाडोगा व ओनेगा झीलें रूस में हैं।
  • लेक आयर आस्ट्रेलिया में अवस्थित झील है।
  • हाई स्वान मिश्र में स्थित मानव निर्मित जील है।
  • लोपनोर झील चीन में है।
  • विश्व की सबसे ऊंचाई पर अवस्थित झील ठिसो सिकरू है। यह तिब्बत के पठार पर अवस्थित है।
  • मोजाम्बिक, तंजानिया व मलावी की सीमा कौनसी झील बनाती है – न्यासा या मलावी झील
  • तंजानिया, जायरे व जाम्बिया की सीमा कौनसी झील बनाती है – टंगानिया
  • कनाडा की झीलें – विनिपेग, रेंडियर, ग्रेट स्लैव, व ग्रेट बीयर हैं।

गणित : संख्या पद्यति (Number System)

‘गणित : संख्या पद्यति (Number System)’ के अंतर्गत सम, विषम, भाज्य, अभाज्य, सह अभाज्य, पूर्णांक, प्राकृतिक संख्या इत्यादि की जानकारी दी गई है।

शून्य (0)सम संख्या है। ये भाज्य है। ये न तो घनात्मक संख्या है और न ही ऋणात्मक संख्या। ये खुद के सिवाय हर संख्या से विभाज्य है। ‘Zero is divisible by every number except itself’.

एक (1) – न भाज्य है, न अभाज्य है।

दो(2) – एकमात्र सम संख्या जो अभाज्य है।

दो(2) – सबसे छोटी अभाज्य संख्या है।

1 से 100 तक की संख्या में – 74 भाज्य और 25 अभाज्य संख्याएं होती है। क्योंकि एक(1) न भाज्य है न अभाज्य।

1 से 50 तक की संख्याओं में – 34 भाज्य और 15 अभाज्य संख्याएं होती हैं।

गणित : संख्या पद्यति (Number System)

अंक (Digit) – 0 से 9 तक की पूर्ण संख्याओं को अंक कहा जाता है। इनकी संख्या 10 (0, 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9) होती है।

प्राकृतिक संख्याएं (Natural Numbers) : 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11… अनंत तक।

पूर्ण संख्याएं – 0, 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11… अनंत तक।

पूर्णांक (Integers) तीन प्रकार के होते हैं – घन पूर्णांक (1,2,3,4,5….), शून्य पूर्णांक (0), ऋणात्मक पूर्णांक (-1, -2, -3, -4, -5 -6……)।

सम, विषम, भाज्य, अभाज्य –

सम (Even) संख्याएं : 0, 2, 4, 6, 8, 10, 12… (2 से पूर्णतः विभाजित होने वाली संख्याओं और शून्य को सम संख्या कहते हैं।

विषम (Odd) संख्या : 1, 3, 5, 7, 9, 11, 13, 15….

भाज्य (Composite) संख्याएं : वे संख्याएं जो 1 और स्वयं के अतिरिक्त कम से कम किसी एक अन्य संख्या से भी विभाजित हो जाए।

जैसे – 4, 6, 8, 9, 10, 12, 14, 15, 16, 18, 20 इत्यादि।

अभाज्य (Prime) पूर्णांक : वे संख्याएं जो 1 और स्वयं से ही विभाजित होती हैं वे अभाज्य संख्याएं कहलाती हैं।

जैसे –

2,3,5,7,11,13,17,19,23,29,31,37,41,43,47,53,59,61,67,71,73,79,83,89,97

‘एक (1)’ इन दोनों ही मापदण्डों में सटीक नहीं बैठता। इसी कारण ‘एक (1)’ न तो भाज्य है और न ही अभाज्य।

सह अभाज्य संख्याएं (Co-Prime Numbers)– दो या दो से अधिक ऐसी संख्याएं जिनमें 1 के अतिरिक्त कोई अन्य अभयनिष्ठ (Common) गुणनखंड न हो।

भिन्नात्मक संख्याएं (Fractional Numbers) – इन संख्याओं में पूर्णतः का अभाव पाया जाता है। इन्हें दो प्रकार से लिखा जाता है। एक दशमलव (1.2) में दूसरा अंश व हर (1/3) के रूप में।

उचित भिन्न – जिस भिन्न में अंश कम और हर अधिक होता है, उसे उचित भिन्न कहते हैं।

अनुचित भिन्न – जिस भिन्न में अंश अधिक और हर कम होता है, उसे अनुचित भिन्न कहते हैं। अनुचित भिन्नों को मिश्रित भिन्नों के रूप में भी लिखा जा सकता है।

आवृत्ति दशमलव संख्या :- इसके अंतर्गत कई प्रकार की आवृत्तियां आती हैं। जो कि निम्नलिखित हैं –

  • 4/9 = 0.4444444…
  • 2/3 = 0.6666666…..
  • 3/11 = 0.272727272…..
  • 3/37 = 0.081081081081081

गणित की अपरिमेय संख्याएं – वे संख्याएं जिनका सटीक मान पता न हो। जैसे पाई का मान 22/7 प्रयोग में आता है।

गणित के महत्वपूर्ण तथ्य –

  • फरवरी में तीन साल 28 दिन और चौथे साल 29 दिन (लीप) होते हैं।
  • अप्रैल, जून, सितंबर, नवंबर में 30 दिन होते हैं।
  • जनवरी, मार्च, मई, जुलाई, अगस्त, अक्टूबर, दिसंबर में 31 दिन होते हैं।
  • जिस साल फरवरी में 29 दिन होते हैं, उस साल को लीप वर्ष कहते हैं।
  • 100 वर्षों में 24 लीप वर्ष और 76 साधारण वर्ष होते हैं।
  • परंतु 400 वर्षों में लीप वर्ष 24×4 = 96 नहीं बल्कि 97 होते हैं।
  • 1 से 9 तक सभी अंकों से विभाजित होने वाली सबसे छोटी संख्या 2520 है।
  • शतरंज में आयतों की संख्या – 1296 होती है।
  • पाई क्या है – पाई एक करणी है।
  • तीन सरल रेखाओं से घिरी आकृति को त्रिभुज करते हैं।
  • तीन या अधिक सरल रेखाओं से घिरी आकृति को बहुभुज करते हैं।
  • त्रिभुज में विकर्णों की संख्या कितनी होती है – शून्य
  • चतुर्भुज में विकर्णों की संख्या कितनी होती है – दो
  • पंचभुज में विकर्णों की संख्या कितनी होती है – 5
  • षष्ठभुज में विकर्णों की संख्या कितनी होती है – 9
  • सप्तभुज में विकर्णों की संख्या कितनी होती है – 14
  • अष्टभुज में विकर्ण की संख्या – 20 होती है।
  • शताब्दी का पहला दिन सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शनिवार ही हो सकता है।
  • शताब्दी का पहला दिन बुधबार, शुक्रवार और रविवार नहीं हो सकता।
  • सदी का अंतिम दिन सोमवार, बुधबार, शुक्रवार और रविवार ही हो सकता है।
  • शताब्दी का अंतिम दिन मंगलवार, गुरुवार, शनिवार नहीं हो सकता है।

गणित शब्द अर्थ :-

अंकगणित – Arithmetic
बीजगणित – Algebra
रेखागणित – Geometry
त्रिकोणमिति – Trigonometry
सम – Even
विषम – Odd
अभाज्य – Prime
शून्य – Zero
वृत्त – Circle
गोला – Sphere
आयात – Rectangle
वर्ग – Squire
समचतुर्भुज – Rhombus
समानांतर चतुर्भुज – Parallelogram
समलम्ब चतुर्भुज – Trapezoid
घन – Cube
घनाभ – cuboid
त्रिभुज – Triangle
बेलन – Cylinder
खोखला बेलन – Hollow Cylinder
शंकु – Cone

1 11 21 31 41 51 61 71 81 91
2 12 22 32 42 52 62 72 82 92
3 13 23 33 43 53 63 73 83 93
4 14 24 34 44 54 64 74 84 94
5 15 25 35 45 55 65 75 85 95
6 16 26 36 46 56 66 76 86 96
7 17 27 37 47 57 67 77 87 97
8 18 28 38 48 58 68 78 88 98
9 19 29 39 49 59 69 79 89 99
10 20 30 40 50 60 70 80 90 100

गणित में 1 से 100 तक की संख्या में –

11 बार शून्य (0) आता है।

21 बार – एक (1) आता है।

1 से 10 तक की संख्याओं के घन –

  • 1 का घन – 1
  • 2 का घन – 8
  • 3 का घन – 27
  • 4 का घन – 64
  • 5 का घन – 125
  • 6 का घन – 216
  • 7 का घन – 343
  • 8 का घन – 512
  • 9 का घन – 729
  • 10 का घन – 1000

1 से 20 तक की संख्याओं के वर्ग –

  • 1 का वर्ग- 1
  • 2 का वर्ग – 4
  • 3 का वर्ग – 9
  • 4 का वर्ग – 16
  • 5 का वर्ग – 25
  • 6 का वर्ग – 36
  • 7 का वर्ग – 49
  • 8 का वर्ग – 64
  • 9 का वर्ग – 81
  • 10 का वर्ग – 100
  • 11 का वर्ग – 121
  • 12 का वर्ग – 144
  • 13 का वर्ग – 169
  • 14 का वर्ग – 196
  • 15 का वर्ग – 225
  • 16 का वर्ग – 256
  • 17 का वर्ग – 289
  • 18 का वर्ग – 324
  • 19 का वर्ग – 361
  • 20 का वर्ग – 400
error: Content is protected !!