विश्व की प्रमुख जलसंधियाँ

जलसंधियाँ सागरों/महासागरों को जोड़ती हैं और स्थलखंडों/महाद्वीपों को अलग करती हैं। जलसंधियाँ ‘जलडमरूमध्य’ के नाम से भी जानी जाती हैं। जलसंधियाँ व्यापारिक व सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। जिब्राल्टर, बेयरिंग व मलक्का जलसंधि विश्व की प्रमुख जलसंधियों में से हैं।

विश्व की प्रमुख जलसंधियां: स्थित व किनको जोड़ती हैं

बेरिंग जलसंधि (अलास्का व रूस)

बेरिंग सागर (प्रशांत महासागर) व चुक्की सागर (आर्कटिक महासागर) को जोड़ती है। यह रूस के सबसे पूर्वी भाग और अलास्का के सबसे पश्चिमी भाग के बीच अवस्थित है। यह उत्तरी अमेरिका को एशिया से अलग करती है। अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा बेयरिंग जलसंधि से होकर गुजरती है।

जिब्राल्टर जलसंधि (स्पेन व मोरक्को)

अटलांटिक महासागर व भूमध्यसागर को जोड़ती है। यह जलसंधि यूरोप को अफ्रीका से अलग करती है। जिब्राल्टर जलसंधि को भूमध्यसागर की कुंजी कहा जाता है।

डोबर जलसंधि (फ्रांस व इंग्लैंड)

डोवर जलसंधि
विश्व की प्रमुख जलसंधियाँ

उत्तरी सागर व इंग्लिश चैनल को जोड़ती है। इसके अंदर फ्रांस के कलैस व इंग्लैंड के फाल्कस्टोन को जोड़ने वाली रेलवे सुरंग बनाई गई हैं।

  • मलक्का जलसंधि (इंडोनेशिया व मलेशिया) – अंडमान सागर (हिंद महासागर) व दक्षिण चीन सागर (प्रशांत महासागर) को जोड़ती है। ये इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप को मलेशिया से अलग करती है।
  • पाक जलसंधि (भारत व श्रीलंका) – बंगाल की खाड़ी व मन्नार की खाड़ी को जोड़ती है। इसका नामकरण मद्रास के ब्रिटिश गवर्नर रहे रॉबर्ट पाक के नाम पर किया गया है।
  • बाब अल मनदेब (यमन व जिबूती) – लालसागर व अदन की खाड़ी (हिंद महासागर) को जोड़ती है।
  • डेविस जलसंधि (कनाडा व ग्रीनलैंड) – अटलांटिक महासागर व बैफिन की खाड़ी को जोड़ती है।
  • टॉरस जलसंधि (आस्ट्रेलिया व पापुआ न्यूगिनी) – पापुआ की खाड़ी व अराफुरा सागर को जोड़ती है।
  • हारमुज जलसंधि (ओमान व ईरान) – ओमान की खाड़ी और फारस की खाड़ी को जोड़ती है।
  • मोजाम्बिक चैनल (मोजाम्बिक व मालागासी) हिंद महासागर में।
  • मैगलन जलसंधि (चिली) – प्रशांत महासागर व दक्षिण अटलांटिक महासागर को जोड़ती है।
  • नार्थ चैनल (आयरलैंड व इंग्लैंड) – अटलांटिक महासागर व आयरिस सागर को जोड़ती है।
  • फ्लोरिडा जलसंधि (अमेरिका व क्यूबा) – अटलांटिक महासागर व मैक्सिको की खाड़ी को जोड़ती है।
बोनीफैसियो (कोर्सिका व सार्डीनिया) – मूमध्यसागर में
  • हडसन जलसंधि (कनाडा) – हडसन की खाड़ी और अटलांटिक महासागर को जोड़ती है।
  • फारमोसा जलसंधि (चीन व ताइवान) – पूर्वी चीन सागर व दक्षिण चीन सागर को जोड़ती है।
  • ओरंटो जलसंधि (इटली व अल्बानिया) – एड्रियाटिक सागर व आयोनियन सागर को जोड़ती है।
  • सुंडा जलसंधि (इंडोनेशिया) – जावा सागर व हिंद महासागर को जोड़ती है।
  • डेनमार्क जलसंधि (आइसलैंड व ग्रीनलैंड) – आर्कटिक महासागर व उत्तरी अटलांटिक को जोड़ती है।
  • तातार जलसंधि (रूस) – ओखोटस्क सागर व जापान सागर को जोड़ती है।
  • बास जलसंधि (आस्ट्रेलिया) – दक्षिण सागर व तस्मान सागर को जोड़ती है।
  • डर्डेनलेज जलसंधि (तुर्की) – एजियन सागर व मरमरा सागर को जोड़ती है।
  • सुंगारु जलसंधि (जापान) – जापान सागर व प्रशांत महासागर को जोड़ती है।
  • यूकाटन जलसंधि (मैक्सिको व क्यूबा) – कैरेबियन सागर व मैक्सिको की खाड़ी को जोड़ती है।
  • बास्पोरस जलसंधि (तुर्की) – काला सागर व मरमरा सागर को जोड़ती है।
  • मेसिना जलसंधि (भूमध्यसागर) – इटली व सिसली को जोड़ती है।
  • कुक जलसंधि (न्यूजीलैंड) – दक्षिण प्रशांत महासागर
  • बोनीफैसियो (कोर्सिका व सार्डीनिया) – मूमध्यसागर में
  • 10 डिग्री चैलन (अंडमान द्वीप समूह) – अंडमान द्वीप व निकोबार द्वीप को अलग करता है। 10 डिग्री उत्तरी अक्षांश पर अवस्थित होने के कारण इसे 10 डिग्री उत्तरी अक्षांश कहा जाता है। इसकी चौंड़ाई 150 किमी. है।

विश्व की जलसंधियाँ – तथ्य

प्रश्न – मलक्का जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – अण्डमान सागर और दक्षिण चीन सागर

प्रश्न – पाक जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – बंगाल की खाड़ी और मन्नार की खाड़ी

प्रश्न – बेरिंग जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – बेरिंग सागर व चुकसी सागर

प्रश्न – हारमुज जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – फारस की खाड़ी व ओमान की खाड़ी

प्रश्न – डेविस जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – बेफिन की खाड़ी व अटलांटिक महासागर

प्रश्न – डोवर जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – इंग्लिश चैनल व उत्तरी सागर

प्रश्न – हडसन जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – हड़सन की खाड़ी व अटलांटिक महासागर

प्रश्न – जिब्राल्टर जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – भूमध्यसागर व अटलांटिक महासागर

प्रश्न – मैगलन जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – प्रशांत महासागर व दक्षिणी अटलांटिक महासागर

प्रश्न – बाव अल मंडेव जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – अरब सागर व लाल सागर

जलसंधियाँ प्रश्न उत्तर –

प्रश्न – डेनमार्क जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – आर्कटिक महासागर और उत्तरी अटलांटिक महासागर

प्रश्न – फ्लोरिडा जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – मैक्सिको की खाड़ी व अटलांटिक महासागर

प्रश्न – कुक जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – तस्मान सागर को दक्षिणी प्रशांत महासागर से जोड़ती है।

प्रश्न – टॉरस जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – पापुआ की खाड़ी और अराफुरा सागर

प्रश्न – नार्थ चैनल जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – अटलांटिक महासागर व आयरिश सागर

प्रश्न – सुगारू जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – जापान सागर व प्रशांत महासागर

प्रश्न – सुसीमा जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – जापान सागर और पूर्वी चीन सागर

प्रश्न –  मकास्सार किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – जावा सागर एवं सेलीबीज सागर

प्रश्न – कारीमाटा जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – जावा सागर और दक्षिणी चीन सागर

प्रश्न – फोबेक्स जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – तस्मान सागर व जावा सागर

जलसंधियाँ –

प्रश्न – डार्डेनलीज जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – मारमरा सागर और एजियन सागर

प्रश्न – कोरिया जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – जापान सागर और पूर्वी चीन सागर

प्रश्न – लुजोन जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – दक्षिण चीन सागर और फिलीपींस सागर।

प्रश्न – बेलेद्वीप जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – सेण्ट लारेंस की खाड़ी और अटलांटिक महासागर

प्रश्न – बासफोरस जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – काला सागर और मारमरा सागर।

प्रश्न – बॉस जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – तस्मान सागर व दक्षिणी सागर

प्रश्न – ओरण्टो जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – आयोनियन सागर और एड्रियाटिक सागर

प्रश्न – टोकरा जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – प्रशांत महासागर और पूर्वी चीन सागर

प्रश्न – सुण्डा जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – जावा सागर व हिन्द महासागर

प्रश्न – यूकाटन जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – मैक्सिको की खाड़ी व कैरीबियन सागर

– विश्व की प्रमुख जलसंधियाँ ।

जून 2020 करेंट अफेयर्स

जून 2020 करेंट अफेयर्स (June 2020 Current Affairs) – इस लेख में जून 2020 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी को साझा किया गया है। इसमें राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, वैज्ञानिक क्षेत्र की जानकारी को साझा किया गया है।

जून 2020 करेंट अफेयर्स

  • मोनिका कपिल मोहता को हाल ही में स्विजरलैंड में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है।
  • हाल ही में नाबार्ड ने असम ग्रामीण विकास बैंक के लिए 270 करोड़ रुपये का फंड जारी किया।
  • कर्नाटक के हुबली स्टेशन पर दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे प्लेटफार्म बनाया जा रहा है।
  • हाल ही में शोभा डे ने ‘Lockdown Liaisons: Leaving and Other Stories’ नामक पुस्तक लिखी।
  • अनिल वल्लूरी को हाल ही में गूगल क्लाउड इंडिया का नया अध्यक्ष बनाया गया है।
  • हाल ही में खाद्य सुरक्षा सूचकांक में कौनसा राज्य शीर्ष पर है – गुजरात
  • असम सरकार ने हाल ही में कॉलेजों में मुफ्त प्रवेश प्रक्रिया की घोषणा की है।
  • हाल ही में जावेद इकबाल बानी को जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।
  • ध्यातव्य है कि वर्तमान में गोरखपुर रेलवे प्लेटफार्म भारत का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफार्म है।
  • पश्चिम बंगाल सरकार ने 30 जून तक लाकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया।
  • चार्ल्स ब्राउन जूनियर हाल ही में अमेरिका के पहले अश्वेत चीफ ऑफ स्टाफ बने।
  • आईआईटी गुवाहाटी ने हाल ही में फ्लाईजी नामक एप विकसित किया।
  • हाल ही में केंद्र सरकार ने अगरबत्ती निर्माताओं के लिए बाँस के आयात शुल्क को बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दिया है।
  • केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने हाल ही में कोविड-19 के लिए कोविड-बीप नामक एप लांच की।
  • हाल ही में कोविड-19 से बचने के लिए DIAT ने ANANYA फार्मूलेशन तैयार किया।
  • हाल ही में ओडिशा सरकार ने लक्ष्मीकांत महापात्र द्वारा रचित संगीत वंदे उत्कल जननी को राज्यगीत घोषित किया।
  • कोविड-19 स्थिति और विकासात्मक कार्य से निपटने हेतु पश्चिम बंगाल ने विश्व बैंक से 1950 करोड़ रुपये का ऋण लिया।
  • हाल ही में गूगल ने सोडर नामक सोशल डिस्टेंसिंग एप लांच की है।
  • मध्यप्रदेश ने हाल ही में शहरी स्ट्रीट वेंडर कल्याण कार्यक्रम की शुरुवात की।

जून 2020 करेंट अफेयर्स

  • ब्रजेंद्र नवनीत को हाल ही में विश्व व्यापार संघ में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया।
  • हाल ही में उत्तराखंड ने अपने सबसे बड़े जैव विविधता पार्क का उद्घाटन किया।
  • ‘2020 कास्ट ऑफ लिविंग सर्वे’ में हांगकांग को प्रवासियों के रहने के लिए विश्व का सबसे महंगा शहर घोषित किया है। इसमें मुम्बई भारत का सबसे महंगा शहर (विश्व का 60 वां) घोषित किया गया।
  • हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रियाज शेख का निधन हो गया।
  • राजस्थान के जालौर में अंतर्देशीय शिपिंग बंदरगाह बनाने की योजना है।
  • आंध्र प्रदेश ने हाल ही में ऑनलाइन कचरा प्रबंधन प्लेटफार्म की शुरुवात की है।
  • हाल ही में बी.एस.-6 वाहनों पर हरे रंग का स्टीकर लगाना अनिवार्य कर दिया है।
  • वीरेंद्रनाथ दत्त हाल ही में नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के अध्यक्ष व एम.डी. बने।
  • राजस्थान का पहला बायोगैस सीएनजी प्लांट भीलवाड़ा में लगाया गया।
  • हिमाचल प्रदेश ने हाल ही में पंचवटी योजना शुरु की।
  • हाल ही में अमेरिका के जिमनास्ट कर्ट थॉमसन का निधन हो गया।
  • जम्मू कश्मीर में हाल ही में सैलेरी ट्रैकिंग मोबाइल एप मेरा वेतन लांच हुई है।
  • हाल ही में किस राज्य ने कोरोबोट को विकसित किया है – महाराष्ट्र
  • केंद्र सरकार ने राहुल श्रीवास्तव को रोमानिया में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया।
  • हाल ही में भारत ने नेपाल में 56 स्कूलों का पुनर्निर्माण करने की घोषणा की है।
  • संयुक्त अरब अमीरात ने हाल ही में अपना पहला मंगल मिशन  लांच किया है।
  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैंण क्षेत्र को राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया।
  • केरल गरीबी रेखा से नीचे के लोगों को मुफ्त इंटरनेट सुविधा देने वाला भारत का पहला राज्य बना।
  • कर्नाटक की राज्य सरकार ने हाल ही में मेघसंदेश एप लांच किया।

जून 2020 करेंट अफेयर्स

  • हाल ही में रवीश कुमार को फिनलैंड में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया।
  • छत्तीसगढ़ राज्य की पुलिस ने हाल ही में स्पंदन अभियान शुरु किया।
  • हाल में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में 2012 से 2019 के बीच कुल 750 बाघों की मृत्यु हो गई।
  • प्रकाश जावड़ेकर ने हाल ही में नगर वन कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
  • कोविड-19 के चलते केंद्र सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस सर्टिफिकेट और परमिट की वैद्यता 30 सितंबर तक बढ़ा दी है।
  • यूनिक ट्विन समिट – 2021 की मेजबानी वर्ल्ड ईकोनोमिक फोरम करेगा।
  • मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने हाल ही में इम्फाल में प्लांट हेल्थ क्लीनिक की शुरुवात की।
  • हाल ही में म्यांमार की सेना ने फिर से फेसबुक का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है।
  • राजीव टोपनो को विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक का वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया।
  • बांग्लादेश ने हाल ही में कोविड-19 के उपचार के लिए प्लाज्मा नेटवर्क लांच किया।
  • बुरुंडी के राष्ट्रपति रियरे नकुरुंजेजा का हाल ही में 56 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया।
  • कृतिका पाण्डे को हाल ही में एशिया रीजन के लिए कामनवेल्थ शॉर्ट स्टोरी प्राइज 2020 से नवाजा गया।
  • वर्चुअल ग्लोबल वैक्सीन समिट 2020 की मेजबानी ब्रिटेन ने की।
  • भारत ने हाल ही में डेनमार्क के साथ बिजली सहयोग हेतु एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर किये।
  • हाल ही में उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के साथ सभी संचार माध्यमों को बंद कर दिया।
  • हाल ही में जावेद अख्तर ‘रिचर्ड डाकिंस पुरस्कार’ प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बने।
  • ग्लोबल स्टार्टअप इकोसिस्टम रैंकिंग – 2020 में भारत 23वें स्थान पर है।
  • फोर्ब्स द्वारा हाल ही में जारी सर्वाधिक कमाई वाले सेलेब्स की सूची में अक्षय कुमार एकमात्र भारतीय हैं।
  • हाल ही में राजस्थान ने ‘राज्य कौशल पोर्टल‘ की शुरुवात की।
  • हाल ही में फुटबॉलर हमजा कोया का निधन हो गया।

JUNE 2020 Current Affairs

  • POK में कोहाला पनबिजली योजना के लिए चीन व पाकिस्तान में समझौता हुआ।
  • आर. श्रीलेखा को हाल ही में केरल की पहली महिला DGP नियुक्त किया गया है।
  • HDFC बैंक ने हाल ही में समर ट्रीट्स नामक अभियान की शुरुवात की।
  • हाल ही में अनवर हुसैन शेख को WTO में भारत का स्थाई मिशन काउंसलर नियुक्त किया गया।
  • आंध्रप्रदेश सरकार ने कोविड-19 के कारण आजीविका न जुटा पाने पाले नाई, दर्जी, व धोबियों के लिए जगन्नाथ चेदोड्डु योजना चलाई है।
  • महाराष्ट्र ने हाल ही में मिशन Begin Again की शुरुवात की।
  • हाल ही में अरुण सिंघल को Fssai का CEO नियुक्त किया गया।
  • सीमा सड़क संगठन ने हाल ही में रावी नदी पर कसोवाल पुल का उद्घाटन किया।
  • हाल ही में शोभा शेखर को ‘मैडम ऑफ द् ऑर्डर ऑफ आस्ट्रेलिया‘ से सम्मानित किया गया।
  • कोविड-19 के कारण फिल्म निर्माता व निर्देशक अनिल सूरी का 77 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया।
  • यूरोपीय कप विजेता फुटबॉलर टोनी ड्यून (यू.के.) का हाल ही में निधन हो गया।
  • हाल ही में सामाजिक आर्थिक और शैक्षणिक विकास सोसाइटी को वर्ल्ड नो टोबैको डे अवार्ड 2020 से सम्मानित किया गया।
  • हाल ही में लेखन ठक्कर को बीजिंग(चीन) में भारतीय दूतावास में काउंसलर (आर्थिक) नियुक्त किया गया।

जून 2020 करेंट अफेयर्स

  • विश्वजीत दास गुप्ता चीफ ऑफ स्टाफ ईस्टर्न नेवल कमांड नियुक्त किए गए।
  • अमेरिका ने भारत को उच्छ क्षमता वाले 100 वेंटिलेटर दिये।
  • हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने बाल श्रमिक योजना की शुरुवात की।
  • विश्व के प्रवासियों के लिए भारत के सबसे महंगे शहर क्रमशः – मुम्बई, दिल्ली, चेन्नई, वेंग्लुरु, व कोलकाता हैं।
  • तमिलनायडु सरकार ने कोयंबटूर का नाम बदलकर किया कोयंपुत्थतूर
  • हाल ही में जारी फीफा रैंकिंग में बेल्जियम की टीम शीर्ष पर रही।
  • हाल ही में हैदराबाद की पुलिस ने महिलाओं के लिए स्त्री कार्यक्रम की शुरुवात की।
  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने हाल ही में इंस्टा सेविंग बैंक अकाउंट सर्विस शुरु की है। इसके तहत ग्राहक अब घर बैठे बैंक अकाउंट खोल सकते हैं।
  • डॉ. रतनलाल को हाल ही में विश्व खाद्य पुरस्कार – 2020 से सम्मानित किया गया।
  • हाल ही में स्विजरलैंड कोविड-19 के मामलें में सबसे सुरक्षित देश घोषित किया गया।
  • अंशुमान शर्मा हाल ही में IDBI के नए निदेशक नियुक्त किये गए हैं।
  • QS World University Ranking में विश्व के टॉप 500 संस्थानों में भारत के सिर्फ 8 संस्थान ही जगह बना पाए।
  • कृष्णेंद्र मजूमदार को हाल ही में बाफ्टा का अध्यक्ष बनाया गया है।
  • तमिलनाडु की 13 वर्षीय नेत्रा को UNADAP की गरीबों के लिए सद्भावना राजदूत नियुक्त किया गया।
  • मध्यप्रदेश सरकार ने हाल ही में दिव्यांग आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को कोरोना वारियर्स का दर्जा दिया।
  • हाल ही में केरल में मास्क डिस्पोज करने की डिवाइस बिन-19 और यू.वी. स्पॉट लांच की गई है।
  • सुशील कुमार सिंघल को पापुआ न्यू गिनी में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किय गया।
  • हाल ही में कार्गो इंटरनेशनल ने सोनू सूद को अपना ब्रांड अम्बेसडर बनाया।
  • झारखंड के जल जीवन मिशन हेतु केंद्र सरकार ने दी 572.23 करोड़ रुपये की मंजूरी।
  • हाल ही में मध्यप्रदेश में थैंक्स मॉम नामक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।

JUNE 2020 Current Affairs

  • आई.टी.बी.पी. ने हाल ही में कोरोना वायरस योद्धाओं के लिए एक विशेष गीत जारी किया।
  • कैजाद भरूच HDFC बैंक के कार्यकारी निदेशक नियुक्त किये गए।
  • हाल ही में एडिडास ने मानुषी छिल्लर को अपना ब्रैंड अम्बैसडर बनाया।
  • आर्सेलर मित्तल ग्रुप ने हाल ही में ओडिशा राज्य में 2000 करोड़ के निवेश की घोषणा की।
  • सिबी जॉर्ज को कुवैत में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया।
  • Behind the Mask: Covid-19 के लेखक मोहम्महद अब्दुल मन्नान हैं।
  • रॉबर्ट क्लाइव की लंदन में स्थित मूर्ति को हटाने की हाल ही में मांग की गई।
  • हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी कोरोना पॉजिटिव पाये गए।
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में गौ वध निरोध (संशोधन) अध्यादेश – 2020 को मंजूरी दी।
  • हाल ही में गुलजार देहलवी का निधन हो गया।
  • भारत ने 2030 तक अंतरिक्ष में अपने स्पेस स्टेशन को स्थापित करने की बात कही है।
  • कोविड-19 के चलते पंजाब सरकार ने हाल ही में घर घर निगरानी एप की शुरुवात की है।
  • पश्चिम बंगाल की राज्य सरकार ने हाल ही में नौकरी पोर्टल की शुरुवात की।
  • ब्रिटेन की एक सड़क का नाम बदलकर गुरुनानक मार्ग करने की घोषणा की गई।
  • पंजाब सरकार ने हाल ही में शनिवार, रविवार और छुट्टी के दिन लोगों का बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया।
  • दिल्ली पुलिस की मांग पर डीआरडीओ ने हाल ही में जर्मीक्लीन नामक वर्दी सैनिटाइजर मशीन बनाई।
  • हाल ही में महाराष्ट्र की लोनार झील के पानी का रंग बदलकर गुलाबी हो गया है।
  • राजीव सिंह को दिल्ली लैंड एंड फाइनेंस लिमिटेड का चेयरमैन नियुक्त किया गया।
  • केथी सुलिवन दुनिया के सबसे गहरे बिंदु चैलेंजर डीप (मैरियाना ट्रेंच में) तक पहुंचने वाली पहली महिला बनीं।

जून 2020 करेंट अफेयर्स

  • आईआईटी हैदराबाद ने हाल ही में कोविड-19 संबंधी AI Based परीक्षण किट का विकास किया।
  • स्विजरलैंड कोरोना के मामले में सबसे सुरक्षित देश बना।
  • हाल ही में ओडिशा छात्रावासों हेतु ISO प्रमाणपत्र पाने वाला भारत का पहला राज्य बना।
  • फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
  • उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने निवेश हेतु एक नोडल एजेंसी की स्थापना की।
  • यूक्रेन के बॉक्सर ओलेक्सांद्र ग्वोज्डिक ने की संन्यास लेने की घोषणा।
  • सऊदी अरब ने हाल ही में अपने कच्चे तेल की कीमतों में भारी वृद्धि की है।
  • महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में अपने पर्यावरण विभाग का नाम बदलकर पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन विभाग कर दिया है।

कोविड-19 (कोरोना) मुक्त देशों की सूची –

  • न्यूजीलैंड (8 जून 2020)
  • तंजानिया (7 जून 2020)
  • वेटिकन (6 जून 2020)
  • फिजी ( जून के पहले सप्ताह से)
  • मोंटनीग्रो (24 मई 2020)
  • सेंट किटी व नेविस (19 मई 2020)
  • शेलल्स (18 मई 2020)
  • तिमोर लेस्ते (15 मई 2020)
  • पापुआ न्यू गिनी (4 मई 2020 से)

जून माह के प्रमुख दिवस –

  • 1 जून – अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस
  • 2 जून – तेलंगाना स्थापना दिवस
  • 3 जून – विश्व साइकिल दिवस
  • 5 जून – विश्व पर्यावरण दिवस
  • 7 जून – विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस
  • 8 जून – विश्व महासागर दिवस
  • 9 जून – विश्व प्रत्यायन दिवस
  • 11 जून – ग्रीन मिजोरम दिवस
  • 12 जून – बाल मजदूरी के विरुद्ध विश्व दिवस
  • 14 जून – विश्व रक्तदान दिवस
  • 20 जून – विश्व शरणार्थी दिवस
  • 21 जून – विश्व योग दिवस (साल 2020 का पहला सूर्य ग्रहण 21 जून को ही पड़ेगा।)
  • 23 जून – अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस
  • 29 जून – सांख्यिकी दिवस
error: Content is protected !!