विश्व की प्रमुख जलसंधियाँ

जलसंधियाँ सागरों/महासागरों को जोड़ती हैं और स्थलखंडों/महाद्वीपों को अलग करती हैं। जलसंधियाँ ‘जलडमरूमध्य’ के नाम से भी जानी जाती हैं। जलसंधियाँ व्यापारिक व सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। जिब्राल्टर, बेयरिंग व मलक्का जलसंधि विश्व की प्रमुख जलसंधियों में से हैं।

विश्व की प्रमुख जलसंधियां: स्थित व किनको जोड़ती हैं

बेरिंग जलसंधि (अलास्का व रूस)

बेरिंग सागर (प्रशांत महासागर) व चुक्की सागर (आर्कटिक महासागर) को जोड़ती है। यह रूस के सबसे पूर्वी भाग और अलास्का के सबसे पश्चिमी भाग के बीच अवस्थित है। यह उत्तरी अमेरिका को एशिया से अलग करती है। अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा बेयरिंग जलसंधि से होकर गुजरती है।

जिब्राल्टर जलसंधि (स्पेन व मोरक्को)

अटलांटिक महासागर व भूमध्यसागर को जोड़ती है। यह जलसंधि यूरोप को अफ्रीका से अलग करती है। जिब्राल्टर जलसंधि को भूमध्यसागर की कुंजी कहा जाता है।

डोबर जलसंधि (फ्रांस व इंग्लैंड)

डोवर जलसंधि
विश्व की प्रमुख जलसंधियाँ

उत्तरी सागर व इंग्लिश चैनल को जोड़ती है। इसके अंदर फ्रांस के कलैस व इंग्लैंड के फाल्कस्टोन को जोड़ने वाली रेलवे सुरंग बनाई गई हैं।

  • मलक्का जलसंधि (इंडोनेशिया व मलेशिया) – अंडमान सागर (हिंद महासागर) व दक्षिण चीन सागर (प्रशांत महासागर) को जोड़ती है। ये इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप को मलेशिया से अलग करती है।
  • पाक जलसंधि (भारत व श्रीलंका) – बंगाल की खाड़ी व मन्नार की खाड़ी को जोड़ती है। इसका नामकरण मद्रास के ब्रिटिश गवर्नर रहे रॉबर्ट पाक के नाम पर किया गया है।
  • बाब अल मनदेब (यमन व जिबूती) – लालसागर व अदन की खाड़ी (हिंद महासागर) को जोड़ती है।
  • डेविस जलसंधि (कनाडा व ग्रीनलैंड) – अटलांटिक महासागर व बैफिन की खाड़ी को जोड़ती है।
  • टॉरस जलसंधि (आस्ट्रेलिया व पापुआ न्यूगिनी) – पापुआ की खाड़ी व अराफुरा सागर को जोड़ती है।
  • हारमुज जलसंधि (ओमान व ईरान) – ओमान की खाड़ी और फारस की खाड़ी को जोड़ती है।
  • मोजाम्बिक चैनल (मोजाम्बिक व मालागासी) हिंद महासागर में।
  • मैगलन जलसंधि (चिली) – प्रशांत महासागर व दक्षिण अटलांटिक महासागर को जोड़ती है।
  • नार्थ चैनल (आयरलैंड व इंग्लैंड) – अटलांटिक महासागर व आयरिस सागर को जोड़ती है।
  • फ्लोरिडा जलसंधि (अमेरिका व क्यूबा) – अटलांटिक महासागर व मैक्सिको की खाड़ी को जोड़ती है।
बोनीफैसियो (कोर्सिका व सार्डीनिया) – मूमध्यसागर में
  • हडसन जलसंधि (कनाडा) – हडसन की खाड़ी और अटलांटिक महासागर को जोड़ती है।
  • फारमोसा जलसंधि (चीन व ताइवान) – पूर्वी चीन सागर व दक्षिण चीन सागर को जोड़ती है।
  • ओरंटो जलसंधि (इटली व अल्बानिया) – एड्रियाटिक सागर व आयोनियन सागर को जोड़ती है।
  • सुंडा जलसंधि (इंडोनेशिया) – जावा सागर व हिंद महासागर को जोड़ती है।
  • डेनमार्क जलसंधि (आइसलैंड व ग्रीनलैंड) – आर्कटिक महासागर व उत्तरी अटलांटिक को जोड़ती है।
  • तातार जलसंधि (रूस) – ओखोटस्क सागर व जापान सागर को जोड़ती है।
  • बास जलसंधि (आस्ट्रेलिया) – दक्षिण सागर व तस्मान सागर को जोड़ती है।
  • डर्डेनलेज जलसंधि (तुर्की) – एजियन सागर व मरमरा सागर को जोड़ती है।
  • सुंगारु जलसंधि (जापान) – जापान सागर व प्रशांत महासागर को जोड़ती है।
  • यूकाटन जलसंधि (मैक्सिको व क्यूबा) – कैरेबियन सागर व मैक्सिको की खाड़ी को जोड़ती है।
  • बास्पोरस जलसंधि (तुर्की) – काला सागर व मरमरा सागर को जोड़ती है।
  • मेसिना जलसंधि (भूमध्यसागर) – इटली व सिसली को जोड़ती है।
  • कुक जलसंधि (न्यूजीलैंड) – दक्षिण प्रशांत महासागर
  • बोनीफैसियो (कोर्सिका व सार्डीनिया) – मूमध्यसागर में
  • 10 डिग्री चैलन (अंडमान द्वीप समूह) – अंडमान द्वीप व निकोबार द्वीप को अलग करता है। 10 डिग्री उत्तरी अक्षांश पर अवस्थित होने के कारण इसे 10 डिग्री उत्तरी अक्षांश कहा जाता है। इसकी चौंड़ाई 150 किमी. है।

विश्व की जलसंधियाँ – तथ्य

प्रश्न – मलक्का जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – अण्डमान सागर और दक्षिण चीन सागर

प्रश्न – पाक जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – बंगाल की खाड़ी और मन्नार की खाड़ी

प्रश्न – बेरिंग जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – बेरिंग सागर व चुकसी सागर

प्रश्न – हारमुज जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – फारस की खाड़ी व ओमान की खाड़ी

प्रश्न – डेविस जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – बेफिन की खाड़ी व अटलांटिक महासागर

प्रश्न – डोवर जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – इंग्लिश चैनल व उत्तरी सागर

प्रश्न – हडसन जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – हड़सन की खाड़ी व अटलांटिक महासागर

प्रश्न – जिब्राल्टर जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – भूमध्यसागर व अटलांटिक महासागर

प्रश्न – मैगलन जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – प्रशांत महासागर व दक्षिणी अटलांटिक महासागर

प्रश्न – बाव अल मंडेव जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – अरब सागर व लाल सागर

जलसंधियाँ प्रश्न उत्तर –

प्रश्न – डेनमार्क जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – आर्कटिक महासागर और उत्तरी अटलांटिक महासागर

प्रश्न – फ्लोरिडा जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – मैक्सिको की खाड़ी व अटलांटिक महासागर

प्रश्न – कुक जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – तस्मान सागर को दक्षिणी प्रशांत महासागर से जोड़ती है।

प्रश्न – टॉरस जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – पापुआ की खाड़ी और अराफुरा सागर

प्रश्न – नार्थ चैनल जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – अटलांटिक महासागर व आयरिश सागर

प्रश्न – सुगारू जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – जापान सागर व प्रशांत महासागर

प्रश्न – सुसीमा जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – जापान सागर और पूर्वी चीन सागर

प्रश्न –  मकास्सार किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – जावा सागर एवं सेलीबीज सागर

प्रश्न – कारीमाटा जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – जावा सागर और दक्षिणी चीन सागर

प्रश्न – फोबेक्स जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – तस्मान सागर व जावा सागर

जलसंधियाँ –

प्रश्न – डार्डेनलीज जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – मारमरा सागर और एजियन सागर

प्रश्न – कोरिया जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – जापान सागर और पूर्वी चीन सागर

प्रश्न – लुजोन जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – दक्षिण चीन सागर और फिलीपींस सागर।

प्रश्न – बेलेद्वीप जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – सेण्ट लारेंस की खाड़ी और अटलांटिक महासागर

प्रश्न – बासफोरस जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – काला सागर और मारमरा सागर।

प्रश्न – बॉस जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – तस्मान सागर व दक्षिणी सागर

प्रश्न – ओरण्टो जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – आयोनियन सागर और एड्रियाटिक सागर

प्रश्न – टोकरा जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – प्रशांत महासागर और पूर्वी चीन सागर

प्रश्न – सुण्डा जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – जावा सागर व हिन्द महासागर

प्रश्न – यूकाटन जलसंधि किस सागरों या महासागरों को जोड़ती है ?

उत्तर – मैक्सिको की खाड़ी व कैरीबियन सागर

– विश्व की प्रमुख जलसंधियाँ ।

चंद्रमा (Moon)

‘चंद्रमा (Moon)’ पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह है। चंद्रमा को जीवश्म ग्रह भी कहा जाता है। पृथ्वी से चंद्रमा की औसत दूरी 3,84,365 किलोमीटर है। इसका परिभ्रमण पथ दीर्घ वृत्ताकार है। पृथ्वी के अक्ष के साथ चंद्रमा का अक्ष तल 58.48 डिग्री का अक्ष कोण बनाता है। चंद्रमा भी पृथ्वी के ही समान 460 करोड़ वर्ष पुराना है।

सेलेनोलॉजी –

चंद्रमा (Moon) की सतह व उसकी आंतरिक स्थिति का अध्ययन करने वाला विज्ञान ‘सेलेनोलॉजी’ कहलाता है।

परिक्रमण व घूर्णन –

चंद्रमा पृथ्वी की एक परिक्रमा करीब 27 दिन, 8 घंटे में पूरी कर लेता है। अर्थात चंद्रमा को अपनी पूर्व स्थिति में आने में 27 दिन, 7 घंटे, 43 मिनट, 11.6 सेकंड का समय लगता है। इतना ही समय चंद्रमा को अपने अक्ष पर घूमने (घूर्णन) में लगता है। यही कारण है कि पृथ्वी से चंद्रमा का सदैव एक ही भाग नजर आता है। पृथ्वी से चंद्रमा के 57 प्रतिशत भाग को देखा जा सकता है।

लीबनिट्ज पर्वत –

लीबनिट्ज पर्वत चंद्रमा का सर्वोच्च (11668 मीटर) पर्वत है। यह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अवस्थित है।

शांति सागर –

चंद्रमा (Moon) पर धूल के मैदान को शांति सागर के नाम से जाना जाता है। यह चंद्रमा का पिछला भाग है जो अंधकारमय रहता है।

व्यास व द्रव्यमान –

चंद्रमा का व्यास 3480 किलोमीटर है। चंद्रमा का द्रव्यमान पृथ्वी के द्रव्यमान का 1/81 है।

सुपर मून –

चंद्रमा का पृथ्वी के सबसे निकट होने की स्थिति को सुपरमून कहा जाता है। इसे ‘पेरिजी फुल मून‘ के नाम से भी जाना जाता है। इस स्थिति में चांद अन्य दिनों की अपेक्षा 14 प्रतिशत अधिक बड़ा नजर आता है। साथ ही यह 30 प्रतिशत अधिक चमकीला भी दिखता है।

ब्लू मून –

जब एक ही महीनें में दो पूर्णमासी पड़ती हैं तो दूसरी पूर्णिमा का चांद ब्लू मून कहा जाता है।

दो पूर्णमासी के बीच 31 दिन से कम समय होने पर यह स्थिति बनती है।

ऐसी स्थिति 2-3 साल में बनती है।

ब्लू मून ईयर –

साल में दो ब्लू मून होने की स्थिति में वह साल ब्लू मून ईयर कहलाता है।

error: Content is protected !!