एशिया महाद्वीप (Asia)

एशिया

एशिया महाद्वीप (Asia) पृथ्वी का सबसे बड़ा महाद्वीप है। यह क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनो ही मामलों में पृथ्वी का सबसे बड़ा महाद्वीप है। यह पृथ्वी के कुल स्थलीय भाग के लगभग 30 प्रतिशत पर फैला हुआ है। इस पर विश्व की कुल जनसंख्या का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा निवास करता है। विश्व के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शीर्ष दो देश चीन व भारत इसी महाद्वीप पर अवस्थित हैं। पृथ्वी के तीन अक्षांशीय वृत्त विषुवत वृत्त, कर्क वृत्त और आर्कटिक वृत्त इस महाद्वीप से होकर गुजरते हैं।

एशिया का मैप

इस शब्द ‘एशिया’ की उत्पत्ति हिब्रू भाषा के शब्द ‘आसु’ से हुई है। जिसका शाब्दिक अर्थ ‘उगते सूरज’ के संदर्भ में है। विषुवत वृत्त, कर्क वृत्त और आर्कटिक वृत्त इस महाद्वीप से होकर गुजरते हैं।

एशिया महाद्वीप की भौगोलिक सीमाएं –

इस महाद्वीप के पूर्व में प्रशांत महासागर, उत्तर में आर्कटिक महासागर, और दक्षिण में हिंद महासागर अवस्थित है। एशिया महाद्वीप के पश्चिम में यूरोल पर्वत, कैस्पियन सागर, काला सागर, व भूमध्यसागर यूरोप की सीमा बनाते हैं। बेरिंग जलसंधि एशिया को उत्तरी अमेरिका से अलग करती है। बेरिंग जलसंधि अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा के समानांतर है। स्वेज नहर व लाल सागर एशिया को अफ्रीका महाद्वीप से अलग करते है। स्वेज नहर लाल सागर व भूमध्यसागर को जोड़ती है।

एशिया महाद्वीप का भौगोलिक क्षेत्र –

इस महाद्वीप पर तीन प्रमुख प्रायद्वीप अरब प्रायद्वीप, दक्कन प्रायद्वीप व इंडोचीन प्रायद्वीप हैं। रूस के एशिया में अवस्थित भौगोलिक क्षेत्र को साइबेरिया के नाम से जाना जाता है। यांग्सी इस महाद्वीप की सबसे लंबी नदी है। महावेली गंगा श्रीलंका की सबसे लंबी नदी है। स्वर्णिम त्रिभुज के तहत लाओस, म्यांमार व थाईलैंड आते हैं। मध्य हिमालय को नेपाल में महाभारत श्रेणी के नाम से जाना जाता है।

माउंट एवरेस्ट –

माउंट एवरेस्ट

विश्व का सर्वोच्च पर्वत शिखर ‘माउंट एवरेस्ट’ एशिया में ही स्थित है। इसकी ऊँचाई 8848.86 मीटर (दिसंबर 2020 से) है। इसे नेपाल में ‘सागरमाथा’ और तिब्बत में ‘कोमोलंग्मा’ के नाम से जाना जाता है। इसे ‘पृथ्वी का तीसरा ध्रुव’ भी कहा जाता है। 1830 से 1843 तर भारत के महासर्वेक्षक रहे सर जॉर्ज एवरेस्ट के नाम पर इसका नाम रखा गया। इन्होंने ही एवरेस्ट की अवस्थिति का पता लगाया था। इससे पहले इस पर्वत शिखर को ‘चोटी-15’ के नाम से जाना जाता था। ‘एडमंड हिलेरी व तेनजिंग नोरगे’ माउंट एवरेस्ट पर पहुँचने वाले विश्व के पहले व्यक्ति थे। ये साल 1953 में एवरेस्ट पर पहुँचे। तिब्बत की ओर से एवरेस्ट पर चढ़ने पर आयु सीमा की बाध्यता नहीं है।

विश्व में एशिया का स्थान –

  • दुनिया में सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश चीन इसी महाद्वीप पर अवस्थित है।
  • एशिया महाद्वीप पर अवस्थित अरब प्रायद्वीप विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप है।
  • विश्व का सबसे विस्तृत पठार तिब्बत का पठार एशिया महाद्वीप पर ही अवस्थित है।
  • सबसे ऊँचा पठार पामीर का पठार (विश्व की छत) इसी महाद्वीप पर अवस्थित है।
  • विश्व की सर्वोच्च पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट एशिया महाद्वीप पर अवस्थित है, नेपाल की स्थानीय भाषा में इसे सागरमाथा के नाम से जाना जाता है। माउंट एवरेस्ट की ऊँचाई 8850 मीटर है।
  • सबसे गहरा गर्त ‘मेरियाना गर्त’ इसी महाद्वीप के क्षेत्र में अवस्थित फिलिपींस द्वीप समूह के निकट अवस्थित है। इस गर्त की गहराई 11,022 मीटर है।
  • विश्व की सबसे विस्तृत झील ‘कैस्पियन सागर’ इसी महाद्वीप पर अवस्थित है।
  • दुनिया की सबसे गहरी झील ‘बैकाल झील’ इसी महाद्वीप पर अवस्थित है।
  • कैस्पियन सागर व बैकाल झील साइबेरिया में अवस्थित हैं।
  • पैगांग झील ( लद्दाख व तिब्बत ) विश्व में सर्वाधिक ऊँचाई (4267 मीटर) पर अवस्थित झील एशिया में ही है।
  • विश्व का सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान मासिनराम (मेघालय, भारत) एशिया में ही है।

एशिया की नदियाँ –

  • Aldan
  • Amur
  • Brahmaputra
  • Chambal
  • Chu
  • Ganga
  • Godavari
  • Helmand
  • Huang he
  • Indigirka
  • Indus
  • Irtysh
  • Kolyma
  • Kotuy
  • Lower Tunguska
  • Mekong
  • Olenek
  • Poyang
  • Satluj
  • Si Kiang
  • Songhua
  • Syr Darya
  • Tarim
  • Tsangpo
  • Yangtze – एशिया की सबसे लम्बी नदी
  • Yenisey

एशिया के स्थलरुद्ध देश –

एशिया के स्थलरुद्ध देश

स्थलरुद्ध देश उन देशों को कहा जाता है जिनकी भौगोलिक सीमा समुद्र से नहीं मिलती। अफगानिस्तान, नेपाल, भूटान, मंगोलिया, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, तजाकिस्तान, उजबेकिस्तान, लाओस इस महाद्वीप पर अवस्थित स्थलरुद्ध देश हैं। कजाकिस्तान एशिया का सबसे बड़ा स्थलरुद्ध देश है, इसके बाद मंगोलिया एशिया का दूसरा सबसे बड़ा स्थलारुद्ध देश है। लाओस दक्षिण पूर्व एशिया का एकमात्र स्थलरुद्ध देश है।

एशिया में विख्यात उपनाम –

  • पाकिस्तान का स्वर्ग – स्वात घाटी
  • लैंड ऑफ थंडरबोल्ट – भूटान
  • जापान का मानचेस्टर – ओसाका
  • म्यांमार की जीवनधारा – इरावदी नदी
  • स्वर्ण पैगोड़ो का देश – म्यांमार
  • जापान का डेट्रायट – नगोया
  • पूर्व का ग्रेट ब्रिटेन – जापान
  • जापान का ब्रेडफोर्ड – नगोया
  • चीन का मानचेस्टर – शंघाई
  • जापान का पिट्सबर्ग – यवाटा

एशिया के देश – राजधानी व मुद्रा

देशराजधानीआधिकारिक मुद्रा
भारतदिल्लीरुपया
पाकिस्तानइस्लामाबादरुपया
अफगानिस्तानकाबुलअफगानी
चीनबीजिंगयूआन
नेपालकाठमांडूरुपया
बांग्लादेशढाकाटका
भूटानथिम्पूगुलट्रम
म्यांमारनेपिताक्यात
उत्तर कोरियाप्योंगयांगवॉन
दक्षिण कोरियासियोलवॉन
श्रीलंकाकोलंबो रुपया
जापानटोक्योयेन
इराकबगदाददीनार
ईरानतेहरानदीनार
तुर्कीअंकारालीरा
ताइवानताइपेताइवान डॉलर
मालदीवमालेरुपया
कजाकिस्तानअस्तानाTenge
यमनसनारियाल
ओमानमस्कटरियाल
कतरदोहारियाल
कुवैतकुवैत सिटीदीनार
थाईलैंडबैंकॉकBaht
सिंगापुरसिंगापुरडॉलर
मलेशियाकुआलालम्पुररिंगिट
मंगोलियाउलल बटोरतुगरिक
इजराइलजेरुसलमसीकल
इंडोनेशियाजकार्तारुपिया
फिलिपींसमनीलापेसो
अर्मेनियायेरेवनDram
अजरबैजानबाकूमनत
बहरीनमनामादीनार
कंबोडियानामपेन्हरियाल
साइप्रसनिकोसियायूरो
जॉर्जियाT'bilisiलारी
जॉर्डनअम्मनदीनार
लाओसवियनतियानेकिप
लेबनानबेरुतपाउंड
सऊदी अऱबरियादरियाल
सीरियादमस्कसपाउंड
ताजिकिस्तानदुशांबेरूबल
तिमूर लेस्तेदिलीUS डॉलर
तुर्कमेनिस्तानअशगाबतमनत
उजबेकिस्तानताशकंदसोम
विएतनामहनोईडोंग
किरगिस्तानबिश्केकसोम
फिलिस्तीनरमल्लाशेकल
ब्रुनेईबंदर सेरीबेगावनडॉलर
संयुक्त अरब अमीरात (UAE)अबूधाबीदिरहम

महाद्वीप की अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखाएं –

डूरंड रेखा

डूरंड रेखा

यह रेखा पाकिस्तान व अफगानिस्तान के बीच अवस्थित है। 1886 ई. में यह रेखा भारत व अफगानिस्तान के बीच सर मार्टिमर डूरंड द्वारा खींची गई थी। परंतु 1947 में भारत-पाकिस्तान के विभाजन के बाद उत्पन्न विवाद के बाद वर्तमान में यह क्षेत्र पाकिस्तान के अधिकार में है।

इसे भी पढ़ें  NVS PGT EXAM 2019

मैकमोहन रेखा –

यह रेखा भारत और चीन के बीच अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाती है। सर हेनरी मैकमोहन द्वारा निर्धारित की गई इस रेखा की लम्बाई 1120 किलोमीटर है। परंतु चीन ने इसे सीमा मानने से इनकार कर दिया।

रेडक्लिफ रेखा –

यह भारत व पाकिस्तान के मध्य अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाती है। यह रेखा 1947 ई. में भारत पाकिस्तान सीमा आयोग के अध्यक्ष सर सारिल रेडक्लिफ द्वारा निर्धारित की गई थी।

24वीं समानांतर रेखा –

यह सीमा भारत व पाकिस्तान के मध्य अवस्थित है। पाकिस्तान के अनुसार यह कच्छ क्षेत्र का सही निर्धारण करती है। परंतु भारत इसे स्वीकार नहीं करता।

इजराइल फिलिस्तीन संघर्ष –

9 मई 2021 को इजराइल व फिलिस्तीन के बीच जंग की शुरुवात हो गई। हमास ने गाजा पट्टी से इस्त्राइल के यरुशलेम पर 300 से ज्यादा रॉकेट दाग दिये। इसके जबाव में इजराइल ने भी हमास के करीब 150 ठिकानों को निशाना बनाया। इजराइल ने फिलिस्तीन की एक 13 मंजिला बिल्डिंग को भी ध्वस्त कर दिया। इजरायल फिलिस्तीनी संगठन हमास को एक आतंकी संगठन मानता है। दरअसल हाल ही में इजरायली सुप्रीम कोर्ट ने यरुशलम से 7 फिलिस्तीनी परिवारों को हटाने का आदेश जारी किया था। इस निर्णय में इजराइल के गठन से पहले 1948 ई. में यहूदी धर्म एसोसिएशन के अंतर्गत आने वाले घरों को खाली कराने का आदेश था।

अतः शेख जर्रा नामक स्थान से फिलिस्तीनियों को हटाकर यहूदियों को बसाया जा रहा था। फिलिस्तीनियों ने इसके विरोध में जगह-जगह आंदोलन भी किये। यरुशलम की मस्जिद अल-अक्सा में नमाज के बाद कोर्ट के इस फैसले का विरोध किया गया। शांतिपूर्ण रूप से शुरु किया गया यह विरोध बाद में हिंसक हो गया। पुलिस पर पत्थरबाजी की गई तो पुलिस को अश्रुगैस के गोले फेंकने पड़े। हिंसा अधिक बढ़ने के बाद पुलिस को हैंड ग्रेनेड फेंकने पड़े, जो कि मस्जिद में जा गिरे। यहीं से विवाद अधिक बढ़ गया। इजराइल की राजधानी येरुशलम यहूदी, ईसाई, व मुस्लिम तीनों धर्मों का प्रमुख केंद्र है।

2014 में भी हुआ था इजराइल फिलिस्तीन संघर्ष, जो कि 50 दिन तक चला था।

चीन सामान्य ज्ञान –

देशचीन
राजधानीबीजिंग
क्षेत्रफल में विश्व का तीसरा
उत्तर में तकलामकान
उत्तर में गोबी मरुस्थल
बड़ी नदियांयांग्टीसीक्यांग, सीक्यांग
जलवायुरूपांतरित मानसूनी
सबसे बड़ा पत्तनशंघाई
सूत्री वस्त्र का केंद्रशंघाई
चीन का मानचेस्टरशंघाई
उत्तर में देशमंगोलिया
पूर्व में देशजापान, उ. कोरिया, द. कोरिया, ताइवान
दक्षिण में देशनेपाल, भूटान, म्यांमार, विएतनाम
पश्चिम में देशताजिकिस्तान
पूर्व में महासागरप्रशांत

एशिया महाद्वीप पर स्थित चीन जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा देश है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह विश्व का तीसरा सबसे बड़ा देश है। इसकी राजधानी बीजिंग है। संसार का सबसे विस्तृत पठार ‘तिब्बत का पठार’ अब चीन के ही अधिकार क्षेत्र में है। जहाँ से सिंधु, सतलज, ब्रह्मपुत्र, व मेकांग जैसी बड़ी नदियां निकलती हैं। चीन के उत्तर में तकलामकान पठार स्थित है, जो कि एक शीत व सूनसान पठार है। उत्तरी चीन मंगोलिया पठार का हिस्सा है। चीन के उत्तरी भाग में गोबी मरुस्थल स्थित है। यांग्टीसीक्यांग, सीक्यांग व ह्वांगहो यहाँ की बड़ी नदियां हैं। ये तीनो नदियां पूर्व की ओर बहती हुई प्रशांत महासागर में गिरती हैं।

यहाँ की जलवायु रूपांतरित मानसूनी है। शंघाई चीन का सबसे बड़ा पत्तन व सूती वस्त्रों का केंद्र है। इसे चीन का मानचेस्टर कहा जाता है। हांगकांग व मकाओ चीन में विलय किये गए नवीनतम क्षेत्र हैं। चीन विश्व का सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं वाला देश है।

भारत सामान्य ज्ञान –

भारत के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ पर क्लिक करें

पाकिस्तान सामान्य ज्ञान –

महाद्वीपएशिया
देशपाकिस्तान
राजधानीइस्लामाबाद
स्वतंत्रता14 अगस्त 1947
स्वतंत्रता पूर्व उपनिवेशब्रिटेन का
सीमावर्ती देशभारत, अफगानिस्तान, ईरान
प्रमुख नदीसिंधु
उपनामनहरों का देश
पठारबलूचिस्तान का पठार
सर्वोच्च शिखरतिरिचमीर
तिरिचमीर की स्थितिहिंदुकुश पर्वत
पाकिस्तान का स्वर्गस्वात घाटी
परमाणु शक्ति केंद्रकाहुटा

पाकिस्तान एशिया महाद्वीप पर स्थित एक देश है। इसकी राजधानी इस्लामाबाद है। यह 14 अगस्त 1947 को ब्रटेन से आजाद होकर एक नए राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आया। इसकी सीमा भारत,  अफगानिस्तान व ईरान से मिलती है। सिंधु पाकिस्तान की प्रमुख नदी है। इसके अरब सागर में गिरने से पहले रावी, व्यास, झेलम, चिनाव, सतलज व काबुल नदियां इसमें मिलती हैं। सिंधु व उसकी सहायक नदियों से इतनी नहरें निकाली गई हैं कि पाकिस्तान को ‘नहरों का देश‘ कहा जाने लगा। इसी कारण वर्षा का अभाव होने के कारण भी पाकिस्तान एक कृषि प्रधान देश है।

बलूचिस्तान का पठार पाकिस्तान के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित है। ‘तिरिचमीर‘ पाकिस्तान का सर्वोच्च पर्वत शिखर है जो हिंदुकुश पर्वत पर स्थित है। प्रसिद्ध खैबर दर्रा हिंदुकुश श्रेणी में आता है।  पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी सीमा प्रांत में स्वात घाटी स्थित है, जिसे पाकिस्तान का स्वर्ग कहा जाता है। हालांकि आतंकी गतिविधियों के कारण यह अशांति का क्षेत्र बन गया। काहुटा पाकिस्तान का परमाणु शक्ति केंद्र है।

बांग्लादेश –

बांग्लादेश एशिया में स्थित एक देश है। इसकी राजधानी ढाका है। टका यहाँ की आधिकारिक मुद्रा है। 1947 ई. से पहले ब्रिटिश काल में यह ब्रिटिश भारत का हिस्सा था। पहले ये बंगाल प्रेसिडेंसी के अंतर्गत आता था। 1905 में हुए बंगाल विभाजन के बाद इसे पूर्वी बंगाल के नाम से जाना गया। 14 अगस्त 1947 को आजाद हुए पाकिस्तान का हिस्सा बना और पूर्वी पाकिस्तान के नाम से जाना गया। बाद में 16 दिसंबर 1971 को यह पाकिस्तान से स्वतंत्र होकर एक नए राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आया।

यह भी तीन ओर से भारत से घिरा हुआ है।  यह भारत के साथ सबसे लम्बी स्थल सीमा बनाता है। बांग्लादेश की पूर्वी सीमा म्यांमार से भी मिलती है। भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, व मिजोरम की सीमा बांग्लादेश से लगती है। इसकी दक्षिणी सीमा बंगाल की खाड़ी से लगती है। विश्व का सबसे बड़ा नदी डेल्टा सुंदरवन का डेल्टा इसी की सीमा में आता है। डेल्टाई भाग में ज्वारीय वन पाए जाते हैं जो सुंदरवन के नाम से प्रसिद्ध हैं। ब्रह्मपुत्र नदी को बांग्लादेश में जमुना के नाम से जाना जाता है। वहीं गंगा में मिलने के बाद संयुक्त धारा को पद्मा के नाम से जाना जाता है।

इसे भी पढ़ें  तेलंगाना (Telangana)

अफगानिस्तान –

प्रचीनकाल में इसे एरियाना और मध्यकाल में खुरासान के नाम से जाना जाता था। इसकी राजधानी ‘काबुल‘ है। देश का क्षेत्रफल 6,52,864 वर्ग किलोमीटर है। हिंदुकुश यहाँ पर प्रमुख पर्वत श्रेणी है। पश्तो यहाँ की सरकारी भाषा है। यह अफीम का बहुत बड़ा उत्पादक देश है। लोया जिरगा यहाँ की सर्वोच्च सभा है। यहाँ का बामियान प्रदेश बुद्ध की विशाल मूर्तियों के लिए विख्यात है। ये अप्रैल 2007 में सार्क का 8वां सदस्य देश बना।

नेपाल –

नेपाल हिमालय की गोद में स्थित एशिया महाद्वीप का एक पहाड़ी देश है। इसकी राजधानी काठमांडू है। यह उत्तर में चीन से और बाकी तीन दिशाओं में भारत से घिरा हुआ है। नेपाल की सीमा भारतीय राज्यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, प. बंगाल, और सिक्किस से मिलती है। मध्य हिमालय को यहाँ महाभारत श्रेणी के नाम से जाना जाता है। विश्व का सर्वोच्च पर्वत शिखर एवरेस्ट नेपाल व चीन की सीमा पर स्थित है। एवरेस्ट को नेपाल में सागरमाथा के नाम से जाना जाता है।

भूटान –

भूटान भी एक हिमालयी देश है। इसकी राजधानी थिम्पू है। नेपाल की तरह यह भी तीन तरफ से भारत से और उत्तर में चीन से घिरा हुआ है। भारतीय राज्य सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम व अरुणाचल प्रदेश की सीमा भूटान से लगती है। कुलाकांगड़ी भूटान का सर्वोच्च पर्वत शिखर है। सकल राष्ट्रीय प्रसन्नता सूचकांक अपनाने वाला भूटान विश्व का पहला देश है।

म्यांमार –

इसे स्वर्ण पैगोड़ा के देश के रूप में जाना जाता है।  म्यांमार को पहले बर्मा के नाम से जाना जाता था। इसकी राजधानी नायपिडाव है। मांडले व यांगून(रंगून) म्यांमार की पुरानी राजधानी हैं। इसकी सीमा भारत, बांग्लादेश, चीन, लाओस व थाईलैंड से मिलती है। यहाँ की प्रमुख पर्वत श्रेणी अराकानयोमा है। हकाकाबोराजी म्यामांर का सर्वोच्च पर्वत शिखर है। इरावदी नदी को म्यांमार की जीवनधारा कहा जाता है।

श्रीलंका –

यह भारत के दक्षिण में हिन्द महासागर में एक द्वीप पर स्थित है। यह पाक जलसंधि द्वारा भारत से पृथक होता है। इसकी राजधानी कोलंबो देश का सबसे बड़ा पत्तन नगर है और यह केलानी नदी के मुहाने पर बसा है। कैंडी यहाँ की पूर्व राजधानी है। भारत के धनुषकोंडि, रामेश्वरम से लेकर तलैयामन्नार, श्रीलंका के बीच जल में डूबी एक प्रवाल भित्ति की श्रंखला है। पिथुराथालागला श्रीलंका की सर्वोच्च पर्वत चोटी है। श्रीलंका  की सबसे लम्बी नदी महावेली गंगा है। इस देश में स्थित मन्नार की खाड़ी से मोती लिकाले जाते हैं। तमिल व सिंहली यहाँ की राष्ट्रभाषाएं हैं।

मालदीव –

मालदीव एशिया का सबसे छोटा देश है। यह 8 डिग्री चैलन के माध्यम से भारत के मिनिकॉय द्वीप से अलग होता है। यह मूंगे की चट्टान से निर्मित करीब 1200 द्वीपों की श्रंखला का समूह है। यहाँ की राजधानी माले है, देश की एक चौथाई जनसंख्या यहीं पर निवास करती है। यह 1968 ई. में ब्रिटेन से स्वतंत्र होकर एक नए राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आया। मालदीव की भाषा विदेही है जो सिंहली भाषा का ही परिवर्तित रूप है। इसकी समुद्रतल से औसत ऊंचाई मात्र 1.5 मीटर है। बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग के खतरे के चलते इसके अस्तित्व पर ही खतरा मंडरा रहा है। कृषि, मत्स्यन, व पर्यटन देश की आय का बड़ा साधन हैं।

मलेशिया –

यह पूरा देश दो भागों में विभाजित है मलाया द्वीप, और बोर्नियो द्वीप का उत्तरी हिस्सा। मलाया द्वीप एशिया के मुख्य भू भाग का हिस्सा है। बोर्नियो द्वीप एशिया महाद्वीप की मुख्य भूमि से पृथ्क एक द्वीप है, जिसके उत्तरी भाग पर मलेशिया और दक्षिणी भाग पर इंडोनेशिया का अधिकार है। क्वालालंपुर मलेशिया की राजधानी है। देश के कुल कृषि योग्य क्षेत्र में आधे से अधिक पर रबर के बागान लगाए गए हैं। यह रबर उत्पादन में विश्व मे शीर्ष पर है।

इंडोनेशिया –

यह एशिया महाद्वीप के मुख्य भूभाग से पृथ्क दक्षिण पूर्व में स्थित एक द्वीपों की श्रंखला के रुप में विस्तृत देश है। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता है। इसमें 13 हजार से अधिक द्वीप हैं, जिनमें से 6 हजार द्वीपों पर ही लोग रहते हैं। ये द्वीप करीब 5 हजार किलोमीटर में विस्तृत हैं। जिनका क्षेत्रफल लगभग 19 लाख वर्ग किलोमीटर है। जावा, सुमात्रा, बोर्नियो, इरियन जाया, सुलावेसी यहाँ के प्रमुख द्वीप हैं।  यह विश्व का सबसे बड़ा सिनकोना उत्पादक देश है। सिनकोना से मलेरिया की दवा बनाई जाती है। पहले इंडोनेशिया डच लोगों की कालोनी थी।

एशिया से संबंधित प्रश्न उत्तर –

विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौनसा है ?

एशिया

विश्व की सर्वाधिक जनसंख्या किस महाद्वीप पर है ?

एशिया

जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौनसा है ?

एशिया

क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौनसा है ?

एशिया

एशिया महाद्वीप के सर्वाधिक जनसंख्या वाले देश कौनसे हैं ?

चीन, भारत

पृथ्वी के कौनसे अक्षांशीय वृत्त एशिया महाद्वीप से होकर गुजरते हैं ?

आर्कटिक वृत्त, कर्क वृत्त, विषुवत वृत्त

एशिया शब्द की उत्पत्ति हिब्रू भाषा के किस शब्द से हुई है ?

आसु

एशिया शब्द की उत्पत्ति कि भाषा के शब्द से हुई है ?

हिब्रू

एशिया महाद्वीप के पूर्व में कौनसा महासागर स्थित है ?

प्रशांत महासागर

एशिया महाद्वीप के उत्तर में कौनसा महासागर स्थित है ?

आर्कटिक महासागर

एशिया महाद्वीप के दक्षिण में कौनसा महासागर स्थित है ?

हिन्द महासागर

एशिया महाद्वीप के पश्चिम में कौनसा पर्वत यूरोप की सीमा बनाता है ?

यूराल पर्वत

कौनसी जलसंधि एशिया को उत्तर अमेरिका से अलग करती है ?

बेरियं जलसंधि

कौनसी जलसंधि अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा के समानांतर है ?

बेरिंग जलसंधि

स्वेज नहर व लाल सागर एशिया को किस महाद्वीप से अलग करते हैं ?

अफ्रीका महाद्वीप

एशिया महाद्वीप के प्रायद्वीप कौन कौन से हैं ?

अरब प्रायद्वीप, दक्कन का प्रायद्वीप, इंडोचीन प्रायद्वीप

इसे भी पढ़ें  अंतर्राष्ट्रीय संगठन : मुख्यालय व स्थापना वर्ष

रूस के एशिया वाले क्षेत्र को किस नाम से जाना जाता है ?

साइबेरिया

एशिया महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी कौनसी है ?

यांग्सी

श्रीलंका की सबसे लम्बी नदी कौनसी है ?

महावेली गंगा

स्वर्णिम त्रिभुज के अंतर्गत कौनसे क्षेत्र आते हैं ?

लाओस, म्यामांर, व थाईलैंड

मध्य हिमालय को नेपाल में किस नाम से जाना जाता है ?

महाभारत श्रेणी

मध्य हिमालय को महाभारत श्रेणी के नाम से किस देश में जाना जाता है ?

नेपाल।

विश्व का सर्वोच्च पर्वत शिखर कौनसा है ?

माउंट एवरेस्ट

विश्व की सर्वोच्च पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट किस महाद्वीप पर है ?

एशिया

माउंट एवरेस्ट को तिब्बत में किस नाम से जाना जाता है ?

कोमोलंग्मा

माउंट एवरेस्ट को नेपाल में किस नाम से जाना जाता है ?

सागरमाथा

माउंट एवरेस्ट की ऊँचाई कितनी है ?

8848.86 मीटर

पृथ्वी का तीसरा ध्रुव किसे कहा जाता है ?

माउंट एवरेस्ट

विश्व के सर्वोच्च पर्वत शिखर का नामकरण किसके नाम पर किया गया ?

सर जॉर्ज एवरेस्ट (1830 से 1843 तक भारत के महासर्वेक्षक रहे)।

माउंट एवरेस्ट से पहले इस पर्वत चोटी को किस नाम से जाना जाता था ?

चोटी – 15

माउंट एवरेस्ट पर सबसे पहले कौन पहुँचा ?

एडमंड हिलेरी व तेनजिंग नोरगे

एडमंड हिलेरी व तेनजिंग नोरगे माउंट एवरेस्ट पर कब पहुँचे ?

1953 ई. में

किस देश की ओर से माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने पर आयु सीमा की बाध्यता नहीं है ?

तिब्बत

विश्व का सबसे विस्तृत पठार किस महाद्वीप पर अवस्थित है ?

एशिया

विश्व का सबसे ऊँचा पठार किस महाद्वीप पर अवस्थित है ?

एशिया

विश्व का सबसे गहरा गर्त कौनसा है ?

मेरियाना गर्त

विश्व का सबसे गहरा गर्त ‘मेरियाना गर्त’ किस महाद्वीप के क्षेत्र में आता है ?

एशिया महाद्वीप

मेरियाना गर्त की गहराई कितनी है ?

11022 मीटर

विश्व की सबसे विस्तृत झील कौनसी है ?

कैस्पियन सागर

कैस्पियन सागर किस महाद्वीप पर है ?

एशिया महाद्वीप

विश्व की सबसे गहरी झील कौनसी है ?

बैकाल झील

कैस्पियन सागर व बैकाल झील एशिया के किस क्षेत्र में हैं ?

साइबेरिया

विश्व में सर्वाधिक ऊंचाई (4267 मीटर) पर अवस्थित झील कौनसी है ?

पैगांग झील (लद्दाख व तिब्बत)

विश्व में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान कौनसा है ?

मासिनराम (मेघालय, भारत) एशिया में ही है।

एशिया का सबसे बड़ा स्थलरुद्ध देश कौनसा है ?

कजाकिस्तान, ततपश्चात मंगोलिया

दक्षिण पूर्व एशिया का एकमात्र स्थलरुद्ध देश कौनसा है ?

लाओस

डूरंड रेखा किन देशों के बीच खींची गई थी ?

भारत व अफगानिस्तान

डूरंड रेखा कब खींची गई थी ?

1886 ई. में

वर्तमान में डूरंड रेखा किन देशों के बीच अवस्थित है ?

अफगानिस्तान व पाकिस्तान (POK)

मैकमोहन रेखा किन देशों के बीच स्थित है ?

भारत व चीन

मैकमोहन रेखा की लम्बाई कितनी है ?

1120 किलोमीटर

रेडक्लिफ रेखा किन देशों के बीच स्थित है ?

भारत व पाकिस्तान

एशिया के उपनाम संबंधी प्रश्न उत्तर –

पाकिस्तान का स्वर्ग किसे कहा जाता है ?

स्वात घाटी

लैंड ऑफ थंडरबोल्ट किसे कहा जाता है ?

भूटान

जापान का मानचेस्टर किसे कहा जाता है ?

ओसाका

म्यांमार की जीवनधारा किस नदी को कहा जाता है ?

इरावदी नदी

स्वर्ण पगोड़ा का देश किसे कहा जाता है ?

म्यांमार

जापान का डेट्रायट किसे कहा जाता है ?

नगोया

पूर्व का ग्रेट ब्रिटेन किसे कहा जाता है ?

जापान

जापान का ब्रेडफोर्ड किसे कहा जाता है ?

नगोया

चीन का मानचेस्टर किसे कहा जाता है ?

शंघाई

जापान का पिट्सबर्ग किसे कहा जाता है ?

यवाटा

एशिया के देशों की राजधानी से संबंधित प्रश्न उत्तर –

प्रश्न – भारत की राजधानी कहाँ है ?

– नई दिल्ली

प्रश्न – पाकिस्तान की राजधानी कहाँ है ?

– इस्लामाबाद

प्रश्न – चीन की राजधानी कहाँ है ?

– बीजिंग

प्रश्न – अफगानिस्तान की राजधानी कहाँ है ?

– काबुल

प्रश्न – नेपाल की राजधानी कहाँ है ?

– काठमांडू

प्रश्न – भूटान की राजधानी कहाँ है ?

– थिम्पू

प्रश्न – बांग्लादेश की राजधानी कहाँ है ?

– ढाका

प्रश्न – म्यांमार की राजधानी कहाँ है ?

– नेपिता

प्रश्न – उत्तर कोरिया की राजधानी कहाँ है ?

– प्योंगयांग

प्रश्न – दक्षिण कोरिया की राजधानी कहाँ है ?

– सियोल

प्रश्न – ईरान की राजधानी कहाँ है ?

– तेहरान

प्रश्न – इराक की राजधानी कहाँ है ?

– बगदाद

प्रश्न – जापान की राजधानी कहाँ है ?

– टोक्यो

प्रश्न – श्रीलंका की राजधानी कहाँ है ?

– कोलंबो

प्रश्न – मालदीव की राजधानी कहाँ है ?

– माले

प्रश्न – संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी कहाँ है ?

– अबूधाबी

प्रश्न – ताइवान की राजधानी कहाँ है ?

– ताइपे

प्रश्न –  तुर्की की राजधानी कहाँ है ?

– अंकारा

प्रश्न – कजाकिस्तान की राजधानी कहाँ है ?

– अस्ताना

प्रश्न – ताजिकिस्तान की राजधानी कहाँ है ?

– दुशांबे

प्रश्न – तुर्कमेनिस्तान की राजधानी कहाँ है ?

– अशगाबत

प्रश्न – उजबेकिस्तान की राजधानी कहाँ है ?

– ताशकंद

प्रश्न – किरगिस्तान की राजधानी कहाँ है ?

– बिश्केक

प्रश्न – कतर की राजधानी कहाँ है ?

– दोहा

प्रश्न – इजराइल की राजधानी कहाँ है ?

– जेरुसलेम

प्रश्न – फिलिस्तीन की राजधानी कहाँ है ?

– रमल्ला

प्रश्न – कुवैत की राजधानी कहाँ है ?

– कुवैत सिटी

प्रश्न – ब्रुनेई की राजधानी कहाँ है ?

– बंदर सेरीबेगावन

प्रश्न – यमन की राजधानी कहाँ है ?

– सना

प्रश्न – ओमान की राजधानी कहाँ है ?

– मस्कट

प्रश्न – थाईलैंड की राजधानी कहाँ है ?

– बैंकॉक

प्रश्न – सिंगापुर की राजधानी कहाँ है ?

– सिंगापुर

प्रश्न – विएतनाम की राजधानी कहाँ है ?

– हनोई

प्रश्न – मलेशिया की राजधानी कहाँ है ?

– कुआलालम्पुर

प्रश्न – इडोनेशिया की राजधानी कहाँ है ?

– जकार्ता

प्रश्न – मंगोलिया की राजधानी कहाँ है ?

– उलन बटोर

प्रश्न – फिलिपींस की राजधानी कहाँ है ?

– मनीला

प्रश्न – अर्मेनिया की राजधानी कहाँ है ?

– येरेवन

प्रश्न – अजरबैजान की राजधानी कहाँ है ?

– बाकू

प्रश्न – बहरीन की राजधानी कहाँ है ?

– मनामा

प्रश्न – कम्बोडिया की राजधानी कहाँ है ?

– नामपेन्ह

प्रश्न – साइप्रस की राजधानी कहाँ है ?

– निकोसिया

प्रश्न – जॉर्डन की राजधानी कहाँ है ?

– अम्मन

प्रश्न – लाओस की राजधानी कहाँ है ?

– वियनतियाने

प्रश्न – सऊदी अरब की राजधानी कहाँ है ?

– रियाद

प्रश्न – सीरिया की राजधानी कहाँ है ?

– दमस्क

(Visited 6,621 times, 1 visits today)
error: Content is protected !!