जजिया कर का इतिहास

जजिया कर

भारतीय इतिहास में जजिया कर एक अत्यंत महत्वूपूर्ण शब्द है। इतिहास से संबंधित सभी लोगों ने कभी न कभी इसका जिक्र जरुर किया होगा। भारतीय इतिहास में इसे कई शासकों द्वारा लगाया व हटाया गया।

जजिया का अर्थ –

यह एक धार्मिक कर है। दरअसल इस्लामिक राज्यों में सिर्फ मुसलमानों को ही रहने की अनुमति थी। यदि कोई गैर इस्लामिक व्यक्ति इस्लामिक राज्य में रहता है। तो उसे इसके लिए एक कर देना होता था। इसी कर को जजिया के नाम से जाना जाता था। ये कर देने के बाद गैर मुस्लिम अपने धर्म का पालन कर सकते थे।

जजिया कर किसने लगाया ?

भारत में जजिया कर का इतिहास मुहम्मद बिन कासिम के सिंध पर आक्रमण करने से प्रारंभ होता है। सर्वप्रथम मोहम्मद बिन कासिम ने सिंध प्रांत के देवल में ये कर लगया था। इसके बाद भारत में ये कर लगाने वाले शासक –

  • फिरोजशाह तुगलक
  • सिकंदर लोदी
  • कश्मीर का सिकंदरशाह
  • अकबर
  • औरंगजेब
  • फर्रुखशियर

जजिया कर का इतिहास

यद्यपि मुहम्मद बिन कासिम द्वारा भारत में पहली बार ये कर लगाया गया था। तथापि इसके बाद भी कई भारतीय शासकों ने इसका प्रयोग अपने शासनकाल में किया। फिरोज तुगलक ने इसे खराज (भूराजस्व कर) से अलग कर एक पृथक कर बनाया। फिरोज ही पहला शासक था जिसने यह कर ब्राह्मणों पर भी लगाया। जो कि अब तक इस कर से मुक्त हुआ करते थे। इसका विरोध भी हुआ परंतु फिर भी फिरोज ने इसे बापस नहीं लिया। अंत में दिल्ली की अन्य हिंदू जनता ने ब्राह्मणों के भी हिस्से का कर स्वयं देने का निर्णय लिया। सिकंदर लोदी ने भी अपने शासनकाल में इसे लगाया।

इसे भी पढ़ें  राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर - Rajasthan GK

कश्मीर में सर्वप्रथम जजिया कर सिकंदरशाह ने लगाया। कश्मीर में इसे निषेध सर्वप्रथम जैनुल आब्दीन ने किया। यह एक सहिष्णु शासक था। इसे कश्मीर का अकबर के नाम से जाना जाता है। गुजरात में इसे सर्वप्रथम अहमदशाह (1411-42 ई.) के समय लगाया गया। शेरशाह सूरी के शासनकाल में इसे नगर-कर की संज्ञा दी गई। मुगल वंश में अकबर ने 1564 ई. में इसे लगाया। इसके बाद 1575 ई. में इसे फिर से लगा दिया। इसके बाद 1579 ई. में अकबर ने फिर इसे समाप्त कर दिया। औरंगजैब ने 1679 ई. में इसे लागू किया। इसे जहाँदारशाह ने 1712 ई. में समाप्त कर दिया। इसके बाद फर्रुखशियर ने साल 1713 ई. में इसे समाप्त किया। इसके बाद 1717 ई. में फर्रुखशियर ने दोबारा इसे लगा दिया। अंत में साल 1720 ई. में मुगल शासक मुहम्मदशाह ने जयसिंह के कहने पर इसे हमेशा के लिए समाप्त कर दिया।

जजिया कर किसने खत्म किया ?

इस जजिया कर को समाप्त करने वाले शासक हैं –

  • जैनुलाब्दीन (कश्मीर का अकबर)
  • अकबर
  • जहाँदारशाह
  • फर्रुखशियर
  • मुहम्मदशाह

तुरुष्कदण्ड कर

तुरुष्कदंड को जजिया का विपरीत कर कह सकते हैं। जहाँ एक तरफ इस्लामिक राज्य में रहने वाली गैर इस्लामिक जनता को जजिया देना होता था। उसी तरह गैर मुस्लिम राज्य में रहने वाली मुस्लिम जनता को तुरुष्कदण्ड कर देना पड़ता था।

इसे भी पढ़ें  इल्तुतमिश (Iltutmish)

गहड़वालों ने तुरुष्कदंड को अपने राज्य में रहने वाली मुस्लिम जनता पर लगाया था।

जजिया से संबंधित प्रश्न उत्तर –

प्रश्न – जजिया कर का स्वरूप किस प्रकार का था ?

उत्तर – धार्मिक कर

प्रश्न – जजिया कर किन पर लगाया जाता था ?

उत्तर – इस्लामिक राज्यों में रहने वाली हिंदू जनता पर

प्रश्न – किन हिंदुओं को जजिया कर से मुक्त रखा गया था ?

उत्तर – ब्राह्मणों

प्रश्न – जजिया कर किस लिए लगाया जाता था ?

उत्तर – धर्म का पालन करने हेतु

प्रश्न – भारत में पहली बार जजिया किसके द्वारा लगाया गया था ?

उत्तर – मुहम्मद बिन कासिम

प्रश्न – मुहम्मद बिन कासिम द्वारा भारत में पहली बार जजिया कहाँ पर लगाया गया था ?

उत्तर – सिंध प्रांत के देवल में

प्रश्न – भारत में सल्तनत काल में जजिया कर लगाने वाला पहला सुल्तान कौन था ?

उत्तर – फिरोज तुगलक

प्रश्न – सल्तनत काल में किन-किन सुल्तानों ने Jajiya कर लगाया ?

उत्तर – फिरोज तुगलक, सिकंदर लोदी

प्रश्न – कश्मीर में जजिया कर सर्वप्रथम किसके द्वारा लगाया गया ?

उत्तर – सिकंदरशाह

प्रश्न – मुगलकाल में किसके द्वारा Jajiya कर लगाया गया ?

उत्तर – अकबर, औरंगजेब, फर्रुखसियर

प्रश्न – मुगलकाल में किसके द्वारा Jajiya कर लगाया व हटाया गया ?

उत्तर – अकबर, औरंगजेब

इसे भी पढ़ें  अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारी (Important Knowledge)

प्रश्न – किस सुल्तान ने Jajiya को खराज (भूराजस्व कर) से अलग कर एक पृथक कर बनाया ?

उत्तर – फिरोज तुगलक

प्रश्न – किस सुल्तान ने Jajiya कर ब्राह्मणों पर भी लगाया ?

उत्तर – फिरोज तुगलक

प्रश्न – पहली बार Jajiya को कश्मीर के किस शासक द्वारा समाप्त किया गया ?

उत्तर – जैनुल आब्दीन

प्रश्न – गुजरात में Jajiya कर को किसके समय लगाया गया ?

उत्तर – अहमदशाह

जजिया कर संबंधी तथ्य –

प्रश्न – किस शासक के समय Jajiya को नगर कर की संज्ञा दी गई ?

उत्तर – शेरशाह सूरी

प्रश्न – अकबर द्वारा Jajiya कर कब लगाया गया ?

उत्तर – 1564 ई.

प्रश्न – अकबर द्वारा Jajiya किस वर्ष समाप्त किया गया ?

उत्तर – 1579 ई.

प्रश्न – औरंगजेब द्वारा Jajiya कब लगाया गया ?

उत्तर – 1679

प्रश्न – किस मुगल बादशाह द्वारा Jajiya को अंतिम रूप से समाप्त कर दिया गया ?

उत्तर – मुहम्मदशाह

प्रश्न – मुहम्मदशाह ने किसके कहने पर Jajiya को अंतिम रूप से समाप्त कर दिया ?

उत्तर – जयसिंह

प्रश्न – Jajiya कर को हटाने वाले शासक कौन कौन हैं ?

जैन उल आब्दीन (कश्मीर का अकबर), अकबर, जहाँदारशाह, फर्रुखशियर, मुहम्मदशाह

प्रश्न – जजिया का विपरीत कर किसे कहा जा सकता है ?

उत्तर – तुरुष्कदण्ड

प्रश्न – तुरुष्कदण्ड कर किसके द्वारा लगाया गया ?

उत्तर – गहड़वाल शासक

(Visited 10,902 times, 1 visits today)
error: Content is protected !!