सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar)

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) : मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का जन्म राजापुर के मराठी ब्राह्मण परिवार में 24 अप्रैल 1973 ई. को हुआ था। इनके पिता का नाम रमेश तेंदुलकर था। उन्होंने इनका नाम अपने पसंदीदा संगीतकार सचिन देव बर्मन के नाम पर रखा। सचिन ने अपनी शिक्षा शारदाश्रम विद्यामंदिर में ग्रहण की। यहीं पर कोच रमाकांत अचरेकर के सानिध्य में अपने क्रिकेट जीवन की शुरुवात की। सचिन के दो भाई अजीत, नितिन और एक बहन सविताई तेंदुलकर है। बड़े भाई अजीत तेंदुलकर ने इन्हें क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। 24 मई 1995 को इन्होंने डॉ. अंजलि मेहता से विवाह किया। इनकी दो संतानों में बड़ी बेटी सारा और बेटा अर्जुन तेंदुलकर है। बच्चों के पालनपोषण के लिए सचिन ‘अपनालय’ नाम का एक एनजीओ भी चलाते हैं।

तेंदुलकर का क्रिकेट करियर –

ये बैटिंग और बॉलिंग दाएं हाथ से करते हैं। इन्होंने प्रथम श्रेणी पहला क्रिकेट मैच 14 वर्ष की अवस्था में मुम्बई के लिए खेला। 1989 में इन्होंने कराँची में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा। इन्होंने 15 नवंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में पदार्पण किया। इसके बाद 18 दिसंबर 1989 को पाकिस्तान के ही खिलाफ वनडे मैच में पदार्पण किया। ये 31 मार्च 2001 को इंदौर में आस्ट्रेलिया के विरुद्ध खेलते हुए 10 हजार रन पूरे करने वाले पहले क्रिकेटर बने। 2009 में इन्हें आईपीएल में मुम्बई टीम का कप्तान बनाया गया। ये 2011 की विश्वकप विजेता इंडियन टीम के सदस्य थे। इन्होंने अपना अंतिम वनडे मैच 18 मार्च 2012 को पाकिस्तान के खिलाफ खेला। 2013 में ये आईपीएल से सेवानिवृत्त हो गए। 14 नवंबर 2013 को अपना अंतिम टेस्ट मैच वेस्टंडीज के विरुद्ध खेला।

इसके बाद 16 नवंबर 2013 को क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा की। सचिन तेंदुलकर 14000 रन बनाने वाले विश्व के पहले क्रिकेटर हैं। इन पर एक बायोपिक Sachin : A Billion Dreams भी बन चुकी है।

सचिन तेंदुलकर को मिले पुरस्कार –

  • 1994 ई. में इन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 1997 के विजडन क्रिकेटर चुने गए।
  • खेल जगत के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित पहले क्रिकेटर हैं। यह सम्मान इन्हें 1997-98 में प्राप्त हुआ।
  • 1999 में इन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
  • 2001 ई. में इन्हें महाराष्ट्र पद्मभूषण से सम्मानित किया गया।
  • इन्हें 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है।
  • 2010 में इन्हें इंडियन एयरफोर्स द्वारा मानद ग्रुप कैप्टन की उपाधि दी गई।
  • 2011 में बीसीसीआई ने सर्वोच्च भारतीय क्रिकेटर चुना।
  • 2012 में इन्हें राज्यसभा सांसद के रूप में नामित किया गया।
  • 4 फरवरी 2014 को इन्हें देश के सर्वोच्च पुरस्कार ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पाने वाले सचिन सबसे कम उम्र के व्यक्ति व प्रथम खिलाड़ी बने।

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022)

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) – भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, हांगकांग के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेला गया…

इस बार एशिया कप 2022 का आयोजन श्रीलंका की मेजबानी में संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में किया गया। पहले इसका आयोजन श्रीलंका में होने वाला था। लेकिन वहाँ व्याप्त राजनीतिक अस्थिरता के चलते विरोध प्रदर्शन इत्यादि के कारण श्रीलंका ने इसकी मेजबानी संयुक्त अरब अमीरात में की। यह एशिया कप का 15वां संस्करण है जिसका आयोजन टी-20 प्रारूप में किया गया। इसका आयोजन इशियन क्रिकेट काउंसिल की ओर से किया गया। इस मैच में 6 टीमों ने हिस्सा लिया – भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, व हांगकांग। इन टीमों को दो भागों भारत, पाकिस्तान, हांगाकांग और श्रीलंका, बांग्लादेश, व अफगानिस्तान में बांटा गया है। भारत अब तक 7 बार यह खिताब जीत चुका है।

एशिया कप 2022 में भारतीय टीम –

रोहित शर्मा (कप्तान), के.एल. राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, दिनेश कार्तिक (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, अवेश खान। स्टैंडबॉय – दीपक चाहर, श्रेयस अय्यर, अक्षय पटेल।

एशिया कप में पाकिस्तान टीम –

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, मो. वसीम जूनियर, मो. हसनैन, खुशदिल शाह, शाहनवाज दहानी, हारिस रऊफ, आसिफ अली, उस्मान कादिर, फखर जमान, मो. नवाज, मो. रिजवान, नसीम शाह, इफ्तियाह अहमद, हैदर अली।

एशिया कप 2022 फाइनल –

11 सितंबर 2022 को पाकिस्तान व श्रीलंका के बीच हुए एशिया कप के 15वें चरण के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रन से हराकर एशिया कप 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहली फील्डिंग करने का निर्णय लिया। श्रीलंका ने पहले बैटिंग कर 6 विकेट के नुकसान के साथ 170 रन बनाए और पाकिस्तान को जीतने के लिए 171 रनों का टार्गेट दिया। लेकिन पाकिस्तान की टीम 20 ओवरों में 147 रन ही बना पायी। इस प्रकार श्रीलंका इस टूर्नामेंट का विजेता बना। इसमें भानुका राजपक्षे को प्लेयर ऑफ द् मैच का खिताब मिला। इन्होंने 71 रनों का नाबाद पारी खेली। वहीं वानिंदु हसारंगा को प्लेयर ऑफ द् सीरीज का खिताब मिला।

विनिंदु हसारंगा ने पूरे टूर्नामेंट में कुल 9 विकेट लिए, इन्होंंने फाइनल मैच में एक ओवर में 3 विकेट लिए। श्रीलंका की इस जीत के साथ ही एशिया कप के टी-20 मैच के 15 संस्करण का समापन हो गया।टूर्नामेंट के विजेता के तौर पर श्रीलंका को 1.5 लाख डॉलर की ईनाम धनराशि मिली। वहीं रनरअप रहे पाकिस्तान को 60 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की गई। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली भी उपस्थित रहे। एशिया कप के इस पूरे टूर्नामेंट में श्रीलंका ने 5 मैच जीते। हालांकि टूर्नामेंट के पहले मैच में श्रीलंका को अफगानिस्तान से 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

तिथिटीमेंविजेता
27 Aug 2022श्रीलंका-अफगानिस्तानअफगानिस्तान
28 Aug 2022भारत-पाकिस्तानभारत
30 Aug 2022बांग्लादेश-अफगानिस्तानअफगानिस्तान
31 Aug 2022भारत-हांकांगभारत
1 Sep 2022श्रीलंका-बांग्लादेशश्रीलंका
2 Sep 2022हांगकांग-पाकिस्तानपाकिस्तान
3 Sep 2022श्रीलंका-अफगानिस्तानश्रीलंका
4 Sep 2022भारत-पाकिस्तानपाकिस्तान
6 Sep 2022भारत-श्रीलंकाश्रीलंका
7 Sep 2022पाकिस्तान-अफगानिस्तानपाकिस्तान
8 Sep 2022भारत-अफगानिस्तानभारत
9 Sep 2022श्रीलंका-पाकिस्तानश्रीलंका
11 Sep 2022श्रीलंका-पाकिस्तानश्रीलंका
error: Content is protected !!