सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar)

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) : मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का जन्म राजापुर के मराठी ब्राह्मण परिवार में 24 अप्रैल 1973 ई. को हुआ था। इनके पिता का नाम रमेश तेंदुलकर था। उन्होंने इनका नाम अपने पसंदीदा संगीतकार सचिन देव बर्मन के नाम पर रखा। सचिन ने अपनी शिक्षा शारदाश्रम विद्यामंदिर में ग्रहण की। यहीं पर कोच रमाकांत अचरेकर के सानिध्य में अपने क्रिकेट जीवन की शुरुवात की। सचिन के दो भाई अजीत, नितिन और एक बहन सविताई तेंदुलकर है। बड़े भाई अजीत तेंदुलकर ने इन्हें क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। 24 मई 1995 को इन्होंने डॉ. अंजलि मेहता से विवाह किया। इनकी दो संतानों में बड़ी बेटी सारा और बेटा अर्जुन तेंदुलकर है। बच्चों के पालनपोषण के लिए सचिन ‘अपनालय’ नाम का एक एनजीओ भी चलाते हैं।

तेंदुलकर का क्रिकेट करियर –

ये बैटिंग और बॉलिंग दाएं हाथ से करते हैं। इन्होंने प्रथम श्रेणी पहला क्रिकेट मैच 14 वर्ष की अवस्था में मुम्बई के लिए खेला। 1989 में इन्होंने कराँची में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा। इन्होंने 15 नवंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में पदार्पण किया। इसके बाद 18 दिसंबर 1989 को पाकिस्तान के ही खिलाफ वनडे मैच में पदार्पण किया। ये 31 मार्च 2001 को इंदौर में आस्ट्रेलिया के विरुद्ध खेलते हुए 10 हजार रन पूरे करने वाले पहले क्रिकेटर बने। 2009 में इन्हें आईपीएल में मुम्बई टीम का कप्तान बनाया गया। ये 2011 की विश्वकप विजेता इंडियन टीम के सदस्य थे। इन्होंने अपना अंतिम वनडे मैच 18 मार्च 2012 को पाकिस्तान के खिलाफ खेला। 2013 में ये आईपीएल से सेवानिवृत्त हो गए। 14 नवंबर 2013 को अपना अंतिम टेस्ट मैच वेस्टंडीज के विरुद्ध खेला।

इसे भी पढ़ें  सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन अज्ञेय

इसके बाद 16 नवंबर 2013 को क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा की। सचिन तेंदुलकर 14000 रन बनाने वाले विश्व के पहले क्रिकेटर हैं। इन पर एक बायोपिक Sachin : A Billion Dreams भी बन चुकी है।

सचिन तेंदुलकर को मिले पुरस्कार –

  • 1994 ई. में इन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 1997 के विजडन क्रिकेटर चुने गए।
  • खेल जगत के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित पहले क्रिकेटर हैं। यह सम्मान इन्हें 1997-98 में प्राप्त हुआ।
  • 1999 में इन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
  • 2001 ई. में इन्हें महाराष्ट्र पद्मभूषण से सम्मानित किया गया।
  • इन्हें 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है।
  • 2010 में इन्हें इंडियन एयरफोर्स द्वारा मानद ग्रुप कैप्टन की उपाधि दी गई।
  • 2011 में बीसीसीआई ने सर्वोच्च भारतीय क्रिकेटर चुना।
  • 2012 में इन्हें राज्यसभा सांसद के रूप में नामित किया गया।
  • 4 फरवरी 2014 को इन्हें देश के सर्वोच्च पुरस्कार ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पाने वाले सचिन सबसे कम उम्र के व्यक्ति व प्रथम खिलाड़ी बने।
(Visited 95 times, 1 visits today)
error: Content is protected !!