करेंट अफेयर्स 2023 Ι Current Affairs 2023

करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स 2023 Current Affairs 2023 : प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे – संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), राज्य लोक सेवा आयोग (State PCS), एसएससी (SSC), बैंकिंग (Banking), पुलिस (Police), लेखपाल (Lekhpal) पटवारी इत्यादि के लिए महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स 2023…

मार्च 2023 करेंट अफेयर्स

राजस्थान में नए जिलों की घोषणा –

राजस्थान में नए जिलों का गठन

राजस्थान की गहलोत सरकार ने 19 मार्च 2023 को राज्य में 19 नए जिलों व 3 मण्डलों के निर्माण की घोषणा की है। इतनी बड़ी संख्या में जिलों का निर्माण राजस्थान के नक्शे को काफी परिवर्तित कर देगा। वर्तमान राजस्थान के 33 जिलों में से 25 जिलों के भूभाग में परिवर्तन किया जाएगा। नए जिलों के निर्माण के बाद सबसे बड़ी चुनौती होगी लोगों के तमाम तरह के दस्तावेजों में परिवर्तन करना। हालांकि अभी राज्य की विधानसभा सीटों में किसी प्रकार का कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। हालांकि पुलिस थानों में बदलाव किया जाएगा।

प्रश्न – नौसेना की पश्चिमी कमान का प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है ?

उत्तर – वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी

प्रश्न – मुहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी किस देश के नए प्रधानमंत्री बने हैं ?

उत्तर – कतर

प्रश्न – अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक 2023 में भारत किस स्थान पर है ?

उत्तर – 42वें स्थान

लॉरेंस बिश्नोई –

लॉरेंस बिश्नोई

हाल ही में चर्चा में रहा लॉरेंस बिश्नोई पंजाब और हरियाणा का एक गैंगस्टर है। जिस पर दर्जनों हत्या और जबरन वसूली सहित अन्य मामले दर्ज हैं। बिश्नोई हाल ही में सलमान खान को धमकी देने के कारण चर्चा में रहा। साथ ही इसके जेल से लिये गये एक इंटरव्यू ने भी इसे मीडिया में छा दिया। ये स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी का कर्ताधर्ता है। इसके पास तमाम तरह के हथियार हैं। सलमान खान को धमकी देने के मामले में इस पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

प्रश्न – किस फिल्म अभिनेता का हाल ही में निधन हो गया ?

उत्तर – सतीश कौशिक

प्रश्न – 25 वर्षों के बाद किस देश ने महिलाओं के लिए सैन्य सेवा की शुरवात की है ?

उत्तर – कोलंबिया

रामसहाय प्रसाद यादव

रामसहाय यादव

पीपल्स सोशलिस्ट पार्टी के राम सहाय यादव को नेपाल के नए उपराष्ट्रपति के रूप में चुना गया है। 52 वर्षीय रामसहाय नेपाल के तीसरे उपराष्ट्रपति बने हैं। नेपाल के तीसरे उपराष्ट्रपति के रूप में रामसहाय यादव का कार्यकाल 20 मार्च 2023 को शुरु हुआ। इस पद पर इन्होंने नंद बहादुर पुन का स्थान लिया। इससे पहले 2021-22 में रामसहाय जी वन एवं पर्यावरण मंत्री भी रह चुके हैं। ये 4 मार्च 2018 से नेपाल संसद की प्रतिनिधि सभा के सदस्य हैं। इनका जन्म 24 जुलाई 1970 को हुआ था। इन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुवात साल 1990 में नेपाल सद्भावना पार्टी से की थी। ये मधेसी जन अधिकार फोरम के संस्थापक महासचिव हैं। 2007 में हुए पहले मधेश आंदोलन में इनकी सक्रिय भूमिका रही। नेपाल के उपराष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है।

प्रश्न – अमेरिकी एयरफोर्स का नया असिस्टेंट सीक्रेटरी कौन बना है ?

उत्तर – रवि चौधरी

प्रश्न – अल नेयादी स्पेस स्टेशन पर जाने वाले किस देश के दूसरे व्यक्ति हैं ?

उत्तर – संयुक्त अरब अमीरात

प्रश्न – भारत में अभी भी कितने प्रतिशत ग्रामीणों के पास शौचालय उपलब्ध नहीं हैं ?

उत्तर – 21 प्रतिशत

प्रश्न – हाल ही में विमल कपूर को किस फर्म का नया सीईओ नियुक्त किया गया है ?

उत्तर – हनीवेल इंटरनेशनल

प्रश्न – हाल ही में जारी रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश कौनसा है ?

उत्तर – भारत

सबसे लम्बे प्लेटफॉर्म –

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में दुनिया के सबसे लम्बे रेलवे प्लेटफॉर्म का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री जी ने 12 मार्च 2023 को इसका उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित किया। यह भारत के साथ दुनिया का सबसे लम्बा रेलवे प्लेटफार्म बन गया है। इसकी लम्बाई 1507 मीटर है। इसे दुनिया के सबसे लम्बे प्लेटफार्म के रूप में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में स्थान दिया गया है। यह कर्नाटक राज्य के हुबली जिले में स्थित श्रीसिद्धरूढ़ा रेलवे स्टेशन पर बनाया गया है। जो कि दक्षिण पश्चिमी रेलवे जोन का हिस्सा है। इसे बनाने में 20 करोड़ रुपये की लागत आयी है। ध्यातव्य है कि इससे पहले उत्तर प्रदेश का गोरखपुर रेलवे स्टेशन भारत का सबसे लम्बा रेलवे प्लेटफार्म था।

प्रश्न – संयुक्त राष्ट्र द्वारा महिलाओं के लिए दुनिया का सबसे दमनकारी देश किसे घोषित किया गया ?

उत्तर – अफगानिस्तान

प्रश्न – दुनिया के सबसे बड़े चिप सेंटर का निर्माण कौनसा देश करेगा ?

उत्तर – दक्षिण कोरिया

प्रश्न – हाल ही में किस देश में लिथियम के भारी भण्डारण की खोज की गई है ?

उत्तर – ईरान

प्रश्न – राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 2023 की थीम क्या है ?

उत्तर – Our Aim – No Harm

रामपुरी चाकू –

रामपुरी चाकू

उत्तर प्रदेश का रामपुर शहर अपने चाकू के लिए प्रसिद्ध है। हाल ही में यहाँ पर दुनिया का सबसे बड़ा रामपुरी चाकू लगाया गया है। इसकी लम्बाई 20 फीट है। इसे प्रशासन द्वारा 52.52 लाख रुपये की लागत से लगवाया गया है। इसने नैनीताल रोड से रामपुर आने वाले मार्ग पर लगाया गया है। इस स्थान को चाकू चौक का नाम दिया गया है। इसका उद्घाटन 21 मार्च 2023 को किया गया। इसके प्रदर्शन से रामपुर में इसके कारोगार को एक नया आयाम मिलेगा। शहर की इस खोती पहचान को भी एक नई दिशा मिलेगी।  इसे जंग लगने से बचाने के लिए स्टील व पीतल से बनाया गया है। साथ ही इसे गिनीज बुल ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज करने के लिए भी भेजा गया है। पहले रामपुर में चाकू के बहुत सारे कारखाने हुआ करते थे। लेकिन धीरे-धीरे यह कारोबार कम होता गया। वर्तमान में रामपुरी चाकू के कुछ ही कारखाने शेष हैं।

इसे भी पढ़ें  करेंट अफेयर्स अगस्त 2022

केरल की पहली ट्रांस जेंडर वकील –

पद्मा लक्षमी

पद्मा लक्ष्मी केरल की पहली ट्रांस जेंडर वकील हैं। इन्होंने भौतिक विज्ञान में स्नातक करने के बाद एलएलबी की थी। 19 मार्च 2023 को इन्होंने बार काउंसिल ऑफ केरल में अपना पंजीकरण कराकर यह रिकार्ड दर्ज किया। केरल के कानून मंत्री पी. राजिव ने इन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। ये बचपन से ही एक वकील बनना चाहती थीं।

प्रश्न – एरिक गार्सेटी भारत में किस देश के नए राजदूत होंगे ?

उत्तर – संयुक्त राज्य अमेरिका

प्रश्न – हाल ही में किस राज्य में पक्षी सर्वेक्षण किया गया ?

उत्तर – गुजरात

प्रश्न- हाल ही में आयोजित यशांग उत्सव किस राज्य से संबंधित है ?

उत्तर – मणिपुर

प्रश्न – कपिलदेव को पछाड़कर भारत के तीसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन बने ?

उत्तर – अश्विन

प्रश्न – चीन के राष्ट्रपति कौन हैं जिनका तीसरा कार्यकाल हाल ही में शुरु हुआ है ?

उत्तर – शी जिनपिंग

प्रश्न – किस भारतीय राज्य में हाल ही में लिथियम की खोज की गई है ?

उत्तर – मध्यप्रदेश

प्रश्न – त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री कौन बने हैं ?

उत्तर – माणिक साहा

प्रश्न – नेफ्यू रियो ने किस राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की ?

उत्तर – नागालैंड

प्रश्न – आईफोन निर्माता फॉक्सकान किस भारतीय राज्य में एक अरब डॉलर का निवेश करेगी ?

उत्तर – कर्नाटक

प्रश्न – कपड़ा मंत्रालय की कौनसी योजना हाल ही में चर्चा में रही ?

उत्तर – समर्थ योजना

प्रश्न – कोनराड संगमा किस राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं ?

उत्तर – मेघालय

प्रश्न – राष्ट्रीय फोटोग्राफी पुरस्कारों के 8वें संस्करण में किस फोटोग्राफर को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया ?

उत्तर – शिप्रा दास

प्रश्न – भारतीय नौसेना द्वारा ट्रोपैक्स 2023 का आयोजन कहाँ पर किया गया ?

उत्तर – हिंद महासागर

प्रश्न – मेघालय विधानसभा के निर्विरोध अक्ष्यक्ष चुने जाने वाले व्यक्ति कौन हैं ?

उत्तर – थामस ए संगमा

प्रश्न – हाल ही में भारतीय सेना ने 100 फीट ऊंचा झण्डा कहाँ पर फहराया ?

उत्तर – डोडा, जम्मू कश्मीर

प्रश्न – हाल ही में चर्चा में रहा माधव राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में है ?

उत्तर – मध्य प्रदेश

प्रश्न – हाल ही में भारत में सबसे लम्बा बांस क्रैश बैरियर किस राज्य में बनाया गया ?

उत्तर – महाराष्ट्र

प्रश्न – आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री कौन हैं जिन्होंने हाल ही में भारत की यात्रा की ?

उत्तर – एंथनी अल्बनीस

फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स –

प्रश्न – महाराष्ट्र में शिवसेना का प्रमुख नेता किसे नामित किया गया ?

उत्तर – एकनाथ शिंदे

प्रश्न – किस राज्य की सभी ब्राड गेज रेलवे लाइन का विद्युतीकरण किया जा चुका है ?

उत्तर – उत्तर प्रदेश

प्रश्न – शेख हसीना ने राजधानी ढाका में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा पुरस्कार से किसे सम्मानित किया ?

उत्तर – महेंद्र मिश्रा

प्रश्न – भारत की किस 14 वर्षीय युवती ने ISSF विश्वकप में 10 मीटर एयर राइफल शूट में कांस्य पदक जीता ?

उत्तर –  तिलोत्तमा सेन

प्रश्न – दिल्ली की नई मेयर कौन बनीं हैं ?

उत्तर – शैली ओबेरॉय

प्रश्न – डेनमार्क के क्राउन प्रिंस कौन हैं जो पांच दिवसीय भारत यात्रा पर आए ?

उत्तर – क्राउन प्रिंस आंद्रे हेनरिक क्रिश्चियन

प्रश्न – भारत ने क्रिकेट में किस देश की टीम को हराकर टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में जगह बनाई ?

उत्तर – आयरलैंड

प्रश्न – लद्दाख का नया उपराज्यपाल किसे बनाया गया है ?

उत्तर – बी.डी. मिश्रा

प्रश्न – फुटबॉल एशियाई कप 2027 की मेजबानी कौनसा देश करेगा ?

उत्तर – सऊदी अरब

प्रश्न – अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की दोड़ में शामिल भारतीय मूल के अमेरिकी व्यक्ति कौन हैं ?

उत्तर – विवेक रामास्वामी

प्रश्न – हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन से जुड़ने वाले विश्व का नवीनतम देश कौनसा है ?

उत्तर – कांगो गणराज्य

नीति आयोग के नए CEO –

भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी बी.वी. आर. सुब्रमण्यम को केंद्र सरकार ने नीति आयोग का नया CEO नियुक्त किया है। इस पद पर ये परमेश्वरन अय्यर का स्थान लेंगे। परमेश्वरन अय्यर को विश्व बैंक का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है। सुब्रमण्यम छत्तीसगढ़ कैडर के 1987 बैच के IAS अधिकारी हैं। जो 30 सितंबर 2022 को सेवानिवृत्त हुए थे। इन्हें देश के आंतरिक मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है। नीति आयोग के सीईओ के रूप में इनका कार्यकाल 2 साल को होगा।

प्रश्न – विमेन प्रीमियर लीग में एलिसा हीरी किस राज्य की टीम की कप्तान बनाई गई हैं ?

इसे भी पढ़ें  करेंट अफेयर्स 2021 : Current Affairs 2021

उत्तर – उत्तर प्रदेश

प्रश्न – भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन कौनसी होगी ?

उत्तर – वन्दे मैट्रो

प्रश्न – असम के नए राज्यपाल कौन नियुक्त किये गए हैं ?

उत्तर – गुलाबचंद कटारिया

प्रश्न – हाल ही में हरियाणा में अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुण्ड मेले कि किस संस्करण का आयोजन किया गया ?

उत्तर – 36वां

प्रश्न – एशिया के पहले फ्लोटिंग फेस्टिवल का आयोजन कहाँ पर किया गया ?

उत्तर – मंदसौर

आम बजट 2023-24

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 1 फरवरी 2023 को आम बजट 2023-24 पेश किया गया। इसका उद्देश्य वैश्विक परिप्रेक्ष्य मे भारतीय अर्थव्यवस्था का समग्र विकास करना है। भारतीय संविधान में बजट शब्द के स्थान पर ‘वार्षिक वित्तीय विवरण’ का प्रयोग किया गया है। भारत की जीडीपी 6 से 6.8 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है।

प्रश्न – आज 1 फरवरी को वायुसेना का उप प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है ?

उत्तर -अमनप्रीत सिंह

प्रश्न – भारतीय फुटबॉल टीम के कोच कौन हैं जिसने इस्तीफा दे दिया ?

उत्तर – ग्राहम रीड। इन्होंने यह इस्तीफा हॉकी विश्वकप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद दिया।

करेंट अफेयर्स जनवरी 2023 –

प्रश्न – गणतंत्र दिवस 2023 की परेड में सर्वश्रेष्ठ झांकी किस राज्य को प्रदान की गई ?

उत्तर – उत्तराखण्ड

प्रश्न – हाल ही में नारंगी रंग का चमगादड़ कहाँ पर पाया गया है ?

उत्तर – छत्तीसगढ़ (भारत)

प्रश्न – दक्षिण अफ्रीका के किस क्रिकेटर ने संन्यास लेने की घोषणा की है ?

उत्तर – हाशिम अमला

प्रश्न – दुनिया की सबसे उम्रदराज व्यक्ति जिनका हाल ही में 118 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया ?

उत्तर – नन लूसिल रैंडन (फ्रांस)

प्रश्न – आंध्रप्रदेश की नई राजधानी कहाँ होगी ?

विशाखापट्टनम –

अब विशाखापट्टनम आंध्रप्रदेश की नई राजधानी होगी। आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने 31 जनवरी 2023 को इसकी घोषणा की। राज्य की नई राजधानी के निर्माण के लिए इससे पहली ही तीन विकल्पों पर विचार किया गया था। जिनमें मौजूदा राजधानी के साथ कुर्नूल भी शामिल था। विशाखापट्टनम आंध्रप्रदेश का सबसे बड़ा नगर एवं सर्वाधिक आबादी वाला शहर है। दरअसल 2014 में हुए राज्य के पुनर्गठन के बाद हैदराबाद राजधानी के रूप में तेलंगाना को दे दिया गया। इसके बाद 2015 में चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली सरकार ने अमरावती को नई राजधानी के रूप में चिह्नित किया। इसके बाद राज्य ने कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका के लिए पृथक-पृथक तीन राजधानियों के निर्माण की योजना बनाई।

प्रश्न – वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पांचवें खिलाड़ी कौन बने हैं ?

उत्तर – शुभमन गिल

प्रश्न – भारत का उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार किसे नियुक्त किया गया है ?

उत्तर – पंकज कुमार सिंह

प्रश्न – किस देश के राष्ट्रपति गुएन जुआन फुक ने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के बीच पद से इस्तीफा दे दिया है ?

उत्तर – विएतनाम

प्रश्न – ‘सांसद खेल महाकुंभ’ के दूसरे चरण का उद्घाटन कहाँ पर किया गया ?

उत्तर – बस्ती (उत्तर प्रदेश)

प्रश्न – श्रीलंका अपने 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किस देश के प्रथम प्रधानमंत्री के चित्र के साथ डाक टिकट जारी कर रहा है ?

उत्तर भारत

प्रश्न – महिला आईपीएल के मीडिया राइट्स को किस कंपनी द्वारा खरीदा गया है ?

उत्तर – वायाकॉम 18

प्रश्न – 5जी तकनीक लागू करने वाला भारत का पहला आकांक्षी जिला कौनसा है ?

उत्तर – विदिशा (मध्यप्रदेश)

अस्का पुलिस स्टेशन

केंद्रीय गृहमंत्री ने अस्का पुलिस स्टेशन को भारत के सर्वश्रष्ठ पुलिस थाने के रूप में सम्मानित किया है। अस्का पुलिस स्टेशन ओडिशा राज्य के गंजम जिले में स्थित है। नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कुमार साहू को केंद्रीय गृहमंत्री जी द्वारा सम्मानित किया गया।

प्रश्न – आर्मेनिया में भारत की अगली राजदूत कौन नियुक्त की गई हैं ?

उत्तर – नीलाक्षी साहा सिन्हा

प्रश्न – मिस यूनिवर्स 2022 कौन बनीं ?

उत्तर – आर’बोनी गेब्रियल

प्रश्न – भारत का पहला संविधान साक्षर जिला कौनसा है ?

उत्तर – केरल का कोल्लम जिला

प्रश्न – किस कंपनी ने विकास पुरोहित के भारत में अपना वैश्विक व्यापार प्रमुख नियुक्त किया है ?

उत्तर – मेटा

प्रश्न – भारतीय रेलवे द्वारा कौनसी टूरिस्ट रेल की शुरुवात की जा रही है ?

उत्तर – भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन

गणतंत्र दिवस 2023 –

भारत का गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। इसी के साथ भारत में राजतंत्र को त्यागकर गणतंत्र की स्थापना हुई थी। हर साल इस दिवस पर किसी अन्य देश के राष्टाध्यक्ष को मुख्य अतिथि बनाने की प्रथा है। इस साल 2023 में मिश्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अलसीसी भारतीय गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर मुख्य अतिथि होंगे। पहली बार साल 1050 में गणतंत्र दिवस के समारोह में इंडोनेशिया के तात्कालिक राष्ट्रपति सुकर्णों को मुख्य अतिथि बनाया गया था। वहीं कुछ ऐसे साल ( 1952, 1953, 1966) भी थे जब कोई विदेशी राष्ट्राध्यक्ष इस समारोह में सामिल न हो सका।

प्रश्न – डॉयफेस्ट फेस्टिवल का आयोजन हाल ही में किस राज्य में किया गया ?

इसे भी पढ़ें  Current Affairs October 2020

उत्तर – ओडिशा

प्रश्न – भारतीय सेना दिवस किस तिथि को मनाया जाता है ?

उत्तर – 15 जनवरी

प्रश्न – वैश्विक जोखिम रिपोर्ट 2023 किसके द्वारा जारी की गई ?

उत्तर – विश्व आर्थिक मंच

प्रश्न – अब किस राज्य सरकार ने पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा की है ?

उत्तर – हिमाचल प्रदेश

प्रश्न – जापान के साथ पारस्परिक पहुँच समझौता करने वाला पहला यूरोपीय देश कौनसा है ?

उत्तर – यूनाइटेड किंगडम

मुख्य सचिव शांति कुमारी

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शांति कुमारी को हाल ही में तेलंगाना राज्य की मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। ये इस पद पर आसीन होने वाली राज्य की प्रथम महिला हैं। इन्होंने अमेरिका में एमबीए किया है। ये 1989 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं।

प्रश्न – दुर्लभ पृथ्वी तत्वों का यूरोप का सबसे बड़ा भण्डार किस देश में पाया गया है ?

उत्तर – स्वीडन

प्रश्न – भारतीय मूल की किस महिला को हाल ही में अमेरिकी स्टेट कंसास का सीनेटर नियुक्त किया गया है ?

उत्तर – उषा रेड्डी

प्रश्न – किस पूर्वोत्तर राज्य ने साझा स्कूल बस प्रणाली और कृषि प्रतिक्रिया वाहन योजना लांच की है ?

उत्तर – मेघालय

प्रश्न – भारत के किस दिग्गज नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री का हाल ही में निधन हो गया ?

उत्तर – शरद यादव

प्रश्न – ऑनलाइन गेमिंग में भारत का पहला एक्सीलेंस सेंटर कहाँ पर स्थापित किया जाएगा ?

उत्तर – शिलांग (मेघालय)

प्रश्न – किस मशहूर अमेरिकी सिंगर का हाल ही में निधन हो गया ?

उत्तर – लिसा मैरी प्रेस्ली (इसकी यात्री डिब्रूगढ़ में समाप्त होगी)

नारंगी चमगादड़ –

हाल ही में छत्तीसगढ़ राज्य में चमगादड़ की एक नई प्रजाति देखी गई है। यह नारंगी रंग का एक चमगादड़ है। इसे छत्तीसगढ़ के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में देखा गया है। इससे पहले इस प्रकार के चमगादड़ को केरल और ओडिशा में देखे जाने की बात भी कही जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार यह बेहद दुर्लभ किस्म का चमगादड़ है। आम तौर पर चमगादड़ों का रंग काला और भूरा होता है।

प्रश्न – दुनिया का सबसे लम्बा रिवर क्रूज कौनसा है जिसे हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झण्डी दिखाई ?

उत्तर – एमवी गंगा विलास

प्रश्न – प्रमुख आईटी कंपनी कॉग्निजेंट ने अपना नया सीईओ किसे नियुक्त किया है ?

उत्तर – रवि कुमार

प्रश्न – राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2023 की थीम क्या है ?

उत्तर – ग्लोबल साइंस फार ग्लोबल वैलवीइंग

प्रश्न – हाल ही में चर्चा में रहा ‘भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान’ किस राज्य में अवस्थित है ?

उत्तर – ओडिशा

प्रश्न – अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन कहाँ पर आयोजित किया गया ?

उत्तर – राजस्थान के जयपुर में

प्रश्न – प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोबल अवार्ड 2023 में सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के लिए किसे चुना गया ?

उत्तर – नाटू नाटू (फिल्म – RRR)

प्रश्न – साल 2023 को किस वर्ष के रूप में घोषित किया गया है ?

उत्तर – अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष

प्रश्न – 26 जनवरी 2023 को गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि कौन होगा ?

उत्तर – अब्देल फतह अलसीसी (मिश्र के राष्ट्रपति)

प्रश्न – 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन 2023 के मुख्य अतिथि कौन होंगे ?

उत्तर – युगांडा के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान

प्रश्न – साल 2023 में होने वाले जी-20 सम्मेलन की मेजबानी कौनसा देश करेगा ?

उत्तर – भारत

प्रश्न – एयरो इंडिया प्रदर्शनी 2023 का आयोजन कब किया जाएगा ?

उत्तर – 13 फरवरी 2023 से 17 फरवरी 2023

जनवरी के दिवस –

प्रश्न –  1 जनवरी को कौनसा दिवस मनाया जाता है ?

उत्तर – चीन का स्वतंत्रता दिवस, ताइवान का स्वतंत्रता दिवस, जगदीशचंद्रबोस का जन्म दिन

प्रश्न – भारत रत्न की स्थापना किस तिथि को हुई थी ?

उत्तर – 2 जनवरी

प्रश्न – गुल पनाग का जन्मदिन कब होता है ?

उत्तर – 3 जनवरी

प्रश्न – 4 जनवरी को कौनसा दिवस मनाया जाता है ?

उत्तर – विश्व ब्रेल दिवस

प्रश्न – विश्व ब्रेल दिवस कब मनाया जाता है ?

उत्तर – 4 जनवरी को

प्रश्न – गुरु गोविंद सिंह जयंती कब मनाई जाती है ?

उत्तर – 5 जनवरी

प्रश्न – HDFC बैंक की स्थापना कब हुई थी ?

उत्तर – 5 जनवरी 1995

प्रश्न – 6 जनवरी को किसका जन्मदिन मनाया जाता है ?

उत्तर – कपिलदेव

प्रश्न – 7 जनवरी को किसका जन्मदिन मनाया जाता है ?

उत्तर – शोभा डे

प्रश्न – 8 जनवरी को किसका जन्मदिन मनाया जाता है ?

उत्तर – स्टीफेन हॉकिंस

प्रश्न – प्रवासी भारतीय दिवस कब मनाया जाता है ?

उत्तर – 9 जनवरी

प्रश्न – विश्व हिंदी दिवस कब मनाया जाता है ?

उत्तर – 10 जनवरी

प्रश्न – 11 जनवरी को क्या हुआ था ?

उत्तर – लालबहादुर शास्त्री की मृत्यु

प्रश्न – राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया जाता है ?

उत्तर – 12 जनवरी

प्रश्न – 13 को किसका जन्मदिवस मनाया जाता है ?

उत्तर – राकेश शर्मा

प्रश्न – 14 जनवरी को क्या हुआ था ?

उत्तर – पानीपत की तीसरी लड़ाई 1761 ई. में

प्रश्न – 15 जनवरी को कौनसा दिवस मनाया जाता है ?

उत्तर – थलसेना दिवस

(Visited 264 times, 1 visits today)
error: Content is protected !!