हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh)

‘हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान’ शीर्षक के इस लेख में हिमाचल प्रदेश राज्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को साझा किया गया है। हिमाचल प्रदेश भारत के 28 राज्यों में से एक है। इसकी राजधानी शिमला है। वर्तमान गणना के अनुसार यह भारत का सबसे उत्तरी राज्य है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर भारतका सबसे उत्तरी राज्य था। लेकिन उसको दो केंद्रशासित प्रदेश के रूप में बदलने के बाद अब हिमाचल प्रदेश भारत का सबसे उत्तर में अवस्थित राज्य है।

Himachal Pradesh Hindiprem.com

हिमाचल प्रदेश : एक नजर में
राज्यहिमाचल प्रदेश
राजधानीशिमला
स्थापना25 जनवरी 1971
मुख्यमंत्रीसुखविंदर सिंह सुखू
राज्यपालशिवप्रसाद शुक्ला
क्षेत्रफल55,673 वर्ग किमी.
जनसंख्या68,64,602
संभाग/मंडल03
जिले12
राजकीय विधायिकाएकसदनीय
विधानसभा सदस्य68
लोकसभा सदस्य04
राज्यसभा सदस्य03
राजकीय पशुहिम तेंदुआ
राजकीय पक्षीजुजुराना
राजकीय फूलगुलाबी बुरुंंश
राजकीय वृक्षहिमालयी देवदार
प्रमुख भाषाएंहिंदी व, हिमाचली
उच्च न्यायालयशिमला हाईकोर्ट
जनघनत्व123
लिंगानुपात974
प्रथम राज्यपालएस. चक्रवर्ती
प्रथम मुख्यमंत्रीयशवंत सिंह परमार

राज्य की भौगोलिक सीमाएं –

हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक सीमा तीन भारतीय राज्यों, दो केंद्रशासित प्रदेशों व एक देश चीन से लगती है। राज्य के उत्तर में लद्दाख व जम्मू-कश्मीर, पश्चिम में पंजाब, दक्षिण में हरियाणा और दक्षिण-पूर्व में उत्तराखंड अवस्थित है। राज्य की पूर्वी सीमा चीन व भारत के मध्य अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाती है।

इसे भी पढ़ें  आंध्र प्रदेश सामान्य ज्ञान
हिमाचल प्रदेश के जिले –
  1. Bilaspur (बिलासपुर)
  2. Chamba,
  3. Hamirpur,
  4. Kangra (कांगड़ा)
  5. Kinnaur,
  6. Kullu (कुल्लू)
  7. Lahaul & Spiti,
  8. Mandi,
  9. Shimla (शिमला)
  10. Sirmaur,
  11. Solan,
  12. Una.

हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर

प्रश्न – हिमाचल प्रदेश की स्थापना कब हुई थी ?

उत्तर – 25 जनवरी 1971 ई. को

प्रश्न – हिमाचल प्रदेश की राजधानी कहाँ है ?

उत्तर – शिमला

प्रश्न – हिमाचल प्रदेश का न्यायिक क्षेत्र किस हाई कोर्ट के अंतर्गत आता है ?

उत्तर – शिमला हाई कोर्ट

प्रश्न – हिमाचल प्रदेश राज्य का क्षेत्रफल कितना है ?

उत्तर – 55,673 वर्ग किलोमीटर

प्रश्न – हिमाचल प्रदेश में कुल कितने मण्डल हैं ?

उत्तर – 03

प्रश्न – हिमाचल प्रदेश में कुल कितने जिले हैं ?

उत्तर – 12 जिले

प्रश्न – हिमाचल प्रदेश की राजकीय विधायिका का स्वरूप कैसा है ?

उत्तर – एक सदनीय

प्रश्न – हिमाचल प्रदेश राज्य विधानमण्डल में कितनी सीटें हैं ?

उत्तर – 68 सीटें

प्रश्न – हिमाचल प्रदेश राज्य में कितनी लोकसभा सीटें हैं ?

उत्तर – 04

प्रश्न – हिमाचल प्रदेश राज्य में कितनी राज्यसभा सीटें हैं ?

उत्तर – 03

प्रश्न – हिमाचल प्रदेश में बोली जाने वाली प्रमुख भाषाएं कौनसी हैं ?

उत्तर – हिंदी व हिमाचली

प्रश्न – हिमाचल प्रदेश के पहले राज्यपाल कौन हैं ?

उत्तर – एस. चक्रवर्ती

प्रश्न – हिमाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री कौन थे ?

इसे भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान (Chhattisgarh General Knowledge)

उत्तर – यशवंत सिंह परमार

प्रश्न – हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक सीमाएं किन किस राज्यों से मिलती हैं ?

उत्तर – पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड।

प्रश्न – हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक सीमाएं किन किस केंद्र शासित प्रदेशों से  मिलती हैं ?

उत्तर – लद्दाख व जम्मू-कश्मीर से

प्रश्न – हिमाचल प्रदेश की अंतर्राष्ट्रीय सीमा किस देश से मिलती है ?

उत्तर – चीन

हिमाचल प्रदेश सामान्य जानकारी –

  • भारत में पहली बार हींग की खेती की शुरुवात हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी व स्पीति घाटी में अक्टूबर 2020 में शुरु की गई।
  • केंद्र सरकार की शिक्षा नीति को सितंबर 2020 में लागू करने वाला भारत का पहला राज्य बना हिमाचल प्रदेश।
(Visited 345 times, 1 visits today)
error: Content is protected !!