‘झारखंड सामान्य ज्ञान’ शीर्षक के इस लेख में झारखंड राज्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को साझा किया गया है। यह भारत के 28 राज्यों में से एक हैं। झारखंड की राजधानी ‘रांची’ है। 15 नवंबर सन् 2000 को इसे बिहार से पृथक कर नया राज्य बनाया गया था।
झारखंड की सामान्य जानकारी
राज्य | झारखण्ड |
---|---|
राजधानी | रांची |
स्थापना | 15 नवंबर 2000 |
मुख्यमंत्री | हेमंत सोरेन |
राज्यपाल | सी.पी. राधाकृष्णन |
संभाग/मंडल | 05 |
जिले | 24 |
क्षेत्रफल | 79,714 |
राजकीय पशु | हाथी |
राजकीय पक्षी | कोयल |
राजकीय फूल | पलाश |
राजकीय वृक्ष | साल |
प्रमुख भाषाएं | हिंदी |
उच्च न्यायालय | रांची हाईकोर्ट |
राजकीय विधायिका | एकसदनीय |
विधानसभा सदस्य | 81 |
लोकसभा सदस्य | 14 |
राज्यसभा सदस्य | 06 |
जनघनत्व | 414 |
लिंगानुपात | 947 |
प्रथम राज्यपाल | प्रभात कुमार |
प्रथम मुख्यमंत्री | बाबूलाल मरांडी |
प्रमुख नदियां | दामोदर, व स्वर्णरेखा |
जनजातियां | संथाल, गोंड, मुण्डा, हो, भूइया, असुर, भूमिज, कोरबा |
झारखण्ड के सीमावर्ती राज्य –
झारखंड की सीमा भारत के पांच राज्यों से लगती है। इसके उत्तर में बिहार, पूर्व में पं. बंगाल, दक्षिण में ओडिशा और पश्चिम में उत्तर प्रदेश व छत्तीसगढ़ राज्य अवस्थित हैं।
झारखंड के जिले –
झारखण्ड में कुल 24 जिले हैं –
- Bokaro (बोकारो)
- Chatra,
- Deoghar,
- Dhanbad (धनबाद)
- Dumka,
- East Singhbhum (पूर्वी सिंहभूम)
- Garhawa,
- Giridih,
- Godda,
- Gumla,
- Hazaribag,
- Jamtara (जामतारा)
- Khunti,
- Koderma (कोडर्मा)
- Latehar (लातेहार)
- Lohardaga,
- Pakur,
- Palamu,
- Ramgarh (रामगढ़)
- Ranchi (रांची)
- Sahiganj,
- Seraikela-Kharsawan,
- Simdega,
- West Singhbhum (पश्चिमी सिंहभूम)
यूनाइटेड झारखंड ब्लॉक –
इसका गठन साल 1948 ई. में जस्टिन रिचर्ड द्वारा किया गया था। इसका गठन झारखंड आंदोलन में गैर आदिवासी लोगों को शामिल करने के उद्देश्य से किया गया था।
झारखंड सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर
प्रश्न – झारखंड राज्य की स्थापना कब हुई ?
उत्तर – 15 नवंबर 2000 को झारखंड भारत के 28 वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया।
प्रश्न – झारखंड राज्य की राजधानी कहाँ है ?
उत्तर – रांची
प्रश्न – झारखंड राज्य का क्षेत्रफल कितना है ?
उत्तर – 79,714 वर्ग किलोमीटर
प्रश्न – झारखंड को किस राज्य से पृथक कर नया राज्य बनाया गया था ?
उत्तर – बिहार
प्रश्न – झारखंड का न्यायिक क्षेत्र किस उच्च न्यायालय के अंतर्गत आता है ?
उत्तर – रांची हाई कोर्ट
प्रश्न – झारखंड की राजकीय विधायिका का स्वरूप कैसा है ?
उत्तर – एकसदनीय विधायिका
प्रश्न – झारखंड की विधानसभी में कितनी सीटें हैं ?
उत्तर – 81 सीटें
प्रश्न – झारखंड में कितनी लोकसभा सीटें हैं ?
उत्तर – 14 सीटें
प्रश्न – झारखंड में कितनी राज्यसभा सीटें हैं ?
उत्तर – 06 सीटें
प्रश्न – झारखंड के पहले राज्यपाल कौन हैं ?
उत्तर – प्रभात कुमार
प्रश्न – झारखंड के पहले मुख्यमंत्री कौन हैं ?
उत्तर – बाबूलाल मरांडी
प्रश्न – झारखंड राज्य की प्रमुख नदियां कौन कौन सी हैं ?
उत्तर – दामोदर नदी व स्वर्णरेखा नदी।
प्रश्न – झारखंड राज्य की प्रमुख जनजातियां कौन कौन सी हैं ?
उत्तर – संथाल, मुण्डा, हो, गोंड, भूइया, असुर, भूमिज, कोरबा।
झारखण्ड सामान्य ज्ञान एक पंक्ति में –
- 2011 की जनगणना के अनुसार झारखंड की साक्षरता दर कितनी है – 66.4 प्रतिशत
- पूर्वी सिंहभूम जिले का मुख्यालय कहाँ पर है – जमशेदपुर
- गंगा नदी झारखंड के किस जिले में बहती है – साहेबगंज
- पारसनाथ पहाड़ी किस जिले में अवस्थित है – गिरिडीह
- मयूराक्षी नदी पर कौनसा बाँध बना है – कनाडा बांध
- फॉसिल पार्क किस जिले में है – साहेबगंज
- साल 1929 में झरिया में हुए अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के अधिवेशन में किसे अध्यक्ष चुना गया – जवाहरलाल नेहरू
- कार्तिक उराँव के नेतृत्व में अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद की स्थापना किस वर्ष की गई थी – 1968 ई.
- शिबू सोरेन द्वारा सोनोत संथाल समाज की स्थापना कब की गई थी – 1970 ई.
- बेतवा राष्ट्रीय उद्यान किस वन्य प्राणी के लिए प्रसिद्ध है – बाघ
- राज्य की जनजातीय भाषा कुडुख (उराँव) किस भाषा परिवार की है – द्रविड़
- बिरसा मुण्डा ने अपने आंदोलन की धार्मिक सामाजिक शाखा का प्रमुख किसे बनाया था – सोमा मुंडा को
- जमशेदपुर वर्कर्स एसोसिएशन की स्थापना कब हुई – 1920 ई.
- चतरा जिले में कौनसा अभ्यारण्य स्थित है – लावालौंग अभ्यारण्य
- घाटशिला के महल पर अंग्रजों का कब्जा कब हुआ – 22 मार्च 1767
- झारखंड का बिरसा आंदोलन मुख्यतः किस जिले से संबंधित था – खूँटी
- जल संरक्षण हेतु राज्य में डोभा निर्माण की शुरुवात कब हुई – 2016 में
- दलमा गज अभ्यारण्य किस जिले में है – सिंहभूम
- मुख्यमत्री जनवन योजना के तहत वृक्षारोपण की सीमा कितनी है – 1 एकड़ से 50 एकड़
- राज्य में समस्याओं के निराकरण हेतु कौनसी का गठन किया गया था – आदिवासी महासभा
- केंद्रीय ईंधन अनुसंधान संस्थान कहाँ पर स्थित है – जलगोड़ा
- राज्य के गुमला जिले में किस नदी का उद्गम स्थल है – शंख नदी
- बिरसा मुडा को पहली बार जेल से कब रिहा किया गया था – 30 नवंबर 1897
झारखंड सामान्य ज्ञान तथ्य –
- बिहार विधानसभा द्वारा झारखंड निर्माण हेतु प्रस्ताव कब पारित किया गया – 22 जुलाई 1997
- झारखंड के निर्माण हेतु बिहार विधानसभा में प्रस्ताव कब बापस लिया गया – 21 सितंबर 1998
- झारखंड क्षेत्र स्वशासी परिषद (जैक) का गठन कब हुआ – 9 अगस्त 1995
- राज्य के किस मेले में आग पर चलने के विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है – मंडा मेला
- राज्य में रथयात्रा मेले का आयोजन किस माह में होता है – आषाढ़
- साल 1938 में किसने टाटा वर्कर्स यूनियन के नाम से अपना अगल श्रम संघ स्थापित किया – प्रो. अब्दुल बारी सिद्दीकी
- एस. पी. जी. मिशन ने किस वर्ष अंधों के लिए सेंट माइकल स्कूल खोला – 1898 ई.
- एम. एन. रॉय ने रेडिकल डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थापना कब की – 1940 में
- बौद्धकालीन भ्रमकाली मंदिर किस जिले में स्थित है – चतरा
- दामोदर नदी किस जिले से निकलती है – लातेहार
- डिमना बाँध किस नदी पर स्थित है – स्वर्णरेखा नदी
- विश्व का सबसे बड़ा लाह (लाख) निर्यात केंद्र राज्य के किस स्थान पर अवस्थित है – टोरी
- सुभाषचंद्र बोस ने फॉरबर्ड ब्लाक की स्थापना कहाँ पर की – रामगढ़
- सुधीर नारायण सिंह किस कला से संबंधित हैं – नृत्य
- हूल झारखंड पार्टी का गठन कब हुआ – 1968 ई. में
- रामगढ़ कांग्रेस के मुख्य द्वारा का नामकरण किसके नाम पर किया गया – बिरसा मुंडा
- दुमका का हिजला मेला किस नदी के तट पर लगता है – मयूराक्षी
- साल 1988 में किस राजनीतिक पार्टी द्वारा 18 जिलों के वनांचल राज्य की मांग की गई थी – भाजपा
- झारखंड समन्वय समिति के संयोजक कौन थे – विश्वेश्वर प्रसाद केसरी
- अखिल भारतीय झारखंड पार्टी का गठन किस वर्ष हुआ – 1967 ई.
- पद्म पुरस्कार से सम्मानित राज्य का पहला आदिवासी व्यक्ति कौन है – जुएल लकड़ा
- कोल्हुआ झील राज्य के किस जिले में है – चतरा
झारखंड सामान्य ज्ञान तथ्य –
- संथाल जनजाति में विवाह को किस नाम से जाना जाता है – बापला
- संथाल जनजाति में मंदिर को क्या कहा जाता है – मंझिनाथ
- सविनय अवज्ञा आंदोलन में संथालों का नेतृत्व किसने किया – बंगम माणे
- दामोदर घाटी निगम का भूमि संरक्षण डिवीजन कहाँ पर है – हजारीबाग
- झारखंड राज्य जल नीति कब लागू की गई – 2011 में
- झारखंड नवीकरणीय ऊर्जा विभाग का गठन कब हुआ – 2001 में
- झारखण्ड ऊर्जा नीति कब लागू की गई – 2012
- हुंडरू जलप्रपात झारखंड के किस जिले में स्थित है – रांची
- अय्यर व बर्मा बांध किस नदी पर स्थित हैं – दामोदर
- सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौरान राँची में स्वदेशी सप्ताह कब मनाया गया – सितंबर 1930 में
- झारखंड का पहला हिंदी दैनिक समाचारपत्र कौनसा था – राष्ट्रीय भाषा
- मुगलकाल में बंगाल की राजधानी कहाँ पर थी – राजमहल
- झारखंड की सबसे लम्बी नदी कौनसी है – दामोदर
- किस जनजाति के पुरुषों के हाथ पर सिक्के का निशान पाया जाता है – संथाल
- झारखण्ड में सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र कौनसा है – नेतरहाट पठार
- राज्य में दामोदर नदी की लम्बाई कितनी है – 290 किलोमीटर
- तिलका माँजी को कहाँ पर फाँसी दी गई थी – भागलपुर
- राज्य में कीनन स्टेडियम कहाँ पर स्थित है – जमशेदपुर
- झारखण्ड में सर्वाधिक कौनसी मिट्टी का क्षेत्र पाया जाता है – लाल मिट्टी
- आदिवासी महासभा के दूसरे अधिवेशन (1939ई.) की अध्यक्षता किसने की – जयपाल सिंह
- झारखंड की उपराजधानी किस जिले में बनाई गई है – दुमका
- स्वर्णरेखा परियोजना में झारखंड के अतिरिक्त अन्य कौनसे राज्य सम्मिलित हैं – ओडिशा व पश्चिम बंगाल
- कोल विद्रोह के बाद किस साल दक्षिण पश्चिम सीमांत एजेंसी का गठन हुआ – 1833 ई.
- राज्य में साइकिल वितरण योजना कब से शुरु हुई – 2002 से
- संथाल जनजाति में दोपहर के भोजन को क्या कहा जाता है – माजवान
- गर्म पानी का कुंड सूरजकुंड झारखंड के किस जिले में अवस्थित है – हजारीबाग
झारखण्ड सामान्य ज्ञान –
- किस जनजाति में पसरी व पाचा पद्यति का प्रचलन है – उराँव जनजाति
- बृहत्तर झारखण्ड की मांग सर्वप्रथम किसने की – जयपाल सिंह
- बृहत्तर झारखंड की मांग सर्वप्रथम किस वर्ष की गई – 1939 में
- कोल विद्रोह का दमन किसने किया – विलकिंसन
- कोल विद्रोह के सबसे प्रमुख नेता बुद्धू भगत कहाँ के निवासी थे – सिल्ली
- ‘धर्मेश’ किस जनजाति के प्रमुख भगवान हैं – उराँव जनजाति