त्रिपुरा सामान्य ज्ञान (Tripura General Knowledge)

त्रिपुरा

त्रिपुरा सामान्य ज्ञान में त्रिपुरा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को संकलित किया गया है। त्रिपुरा भारत के 28 राज्यों में से एक है, इसकी राजधानी ‘अगरतला‘ है। यह भारत के पूर्वोत्तर सात राज्यों में से एक है। यह तीन ओर से अंतर्राष्ट्रीय सामाओं से घिरा हुआ राज्य है।

त्रिपुरा : एक नजर में

राज्य त्रिपुरा
स्थापना21 जनवरी 1972
राजधानीअगरतला
क्षेत्रफल10486 वर्ग किमी.
जनसंख्या36,71,052
मुख्यमंत्रीमाणिक साहा
राज्यपालइंद्रसेना रेड्डी
जिले 08
राज्य विधायिकाएकसदनीय
विधानसभा सीटें60
लोकसभा सीटें02
राज्यसभा सीटें01
जनघनत्व350
लिंगानुपात961
पहले मुख्यमंत्रीसचिंद्रलाल सिंह
पहले राज्यपालब्रजकुमार नेहरु
राज्य पशुफायरे लंगूर
राज्य पक्षीग्रीन इंपीरियल कबूतर
राज्य वृक्षअगार
राज्य पुष्पनाग केसर
भाषाबांग्ला, हिंदी, अंग्रेजी, मणिपुरी
उच्च न्यायालयअगरतला
सीमावर्ती राज्य –

त्रिपुरा की सीमा दो भारतीय राज्यों और एक देश बांग्लादेश से मिलती है। यह तीन ओर से बांग्लादेश की अंतर्राष्ट्रीय सीमा से घिरा हुआ है। त्रिपुरा की पूर्वी सीमा भारतीय राज्यों असममिजोरम से लगती है।

त्रिपुरा के जिले –

राज्य में कुल आठ जिले हैं –

  1. Dhalai,
  2. Gomati,
  3. Khowai,
  4. North Tripura,
  5. Sepahijala
  6. South Tripura
  7. Unakoti,
  8. West Tripura.
त्रिपुरा के मुख्यमंत्रियों की सूची –
मुख्यमंत्रीकब सेकब तक
सचिंद्रलाल सिंह1 जुलाई 19631 नवंबर 1971
साष्ट्रपति शासन1 नवंबर 197120 मार्च 1972
सुखमोय सेन गुप्ता20 मार्च 197231 मार्च 1977
प्रफुल्ल कुमार गुप्ता1 अप्रैल 197725 जुलाई 1977
राधिका रंजन गुप्ता26 जुलाई 19774 नवंबर 1977
राष्ट्रपति शासन5 नवंबर 19775 जनवरी 1978
नृपेन चक्रवर्ती5 जनवरी 19785 फरवरी 1988
सुधीररंजन मजूमदार5 फरवरी 198819 फरवरी 1992
समीररंजन वर्मन19 फरवरी 199210 मार्च 1993
राष्ट्रपति शासन11 मार्च 199310 अप्रैल 1993
दशरथ देव10 अप्रैल 199311 मार्च 1998
माणिक सरकार 11 मार्च 19989 मार्च 2018
बिप्लब कुमार देब9 मार्च 201814 मई 2022
माणिक साहा15 मई 2022वर्तमान
इसे भी पढ़ें  उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान

भारत बांग्लादेश के बीच बना मैत्री सेतु –

मैत्री सेतु 
त्रिपुरा सामान्य ज्ञान

यह सेतु त्रिपुरा और बांग्लादेश की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बहने वाली फेनी नदी पर बनाया गया है । 9 मार्च 2021 को इसका उद्घाटन बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त रूप से किया । इस पुल का निर्माण नेशनल हाईवे एण्ड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने तैयार किया है । 1.9 किलोमीटर लम्बे इस पुल को बनाने में 133 करोड़ रुपये की लागत आयी । इस पुल के माध्यम से दक्षिणी त्रिपुरा के कस्बे सबरूम से बांग्लादेश के चटगांव तक पहुँचा जा सकता है।

त्रिपुरा सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर

प्रश्न – त्रिपुरा की राजधानी कहाँ है ?

उत्तर – अगरतला

प्रश्न – भारत के किस पूर्वोत्तर राज्य की सीमा तीन ओर से बांग्लादेश से घिरी है ?

उत्तर – त्रिपुरा

प्रश्न – त्रिपुरा की सीमा किन दो भारतीय राज्यों से मिलती है ?

उत्तर – असम व मिजोरम

प्रश्न – त्रिपुरा के पहले राज्यपाल कौन थे ?

उत्तर – जॉन ऑस्टेन हुबेक

प्रश्न – स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात त्रिपुरा के पहले राज्यपाल कौन बने ?

उत्तर – कैलाशनाथ काटजू

प्रश्न – त्रिपुरा के पहले मुख्यमंत्री कौन थे ?

उत्तर – सचिंद्रलाल सिंह

प्रश्न – त्रिपुरा राज्य की स्थापना कब हुई ?

उत्तर – 21 जनवरी 1972 ई. को

प्रश्न – किस वर्ष त्रिपुरा को केंद्रशासित प्रदेश का दर्जा दिया गया ?

इसे भी पढ़ें  राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय दिवस

उत्तर – 1956 ई.

प्रश्न – त्रिपुरा का पुराना नाम क्या है ?

उत्तर – कीरत देश

प्रश्न – त्रिपुरा राज्य का उच्च न्यायालय कौनसा है ?

उत्तर – त्रिपुरा हाईकोर्ट

प्रश्न – त्रिपुरा भारत का तीसरा सबसे छोटा राज्य है। इससे छोटे दो भारतीय राज्य कौनसे हैं ?

उत्तर – सिक्किम व गोवा।

प्रश्न – प्रारंभ में त्रिपुरा में कितने जिले थे ?

उत्तर – चार (धलाई, पश्चिम त्रिपुरा, उत्तर त्रिपुरा, दक्षित्र त्रिपुरा)।

प्रश्न – बारामुरा, पालटाना व मोनारचक जी. टी. परियोजनाएं किस राज्य से संबंधित हैं ?

उत्तर – त्रिपुरा राज्य से।

(Visited 691 times, 1 visits today)
error: Content is protected !!