‘असम सामान्य ज्ञान’ शीर्षक के इस लेख में असम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को साझा किया गया है। असम भारत के 28 राज्यों में से एक है। इसकी राजधानी ‘दिसपुर’ है। यह भारत के पूर्वोत्तर सात राज्यों में से एक है। पूर्वोत्तर राज्यों में यही एकमात्र ऐसा राज्य है जिसकी सीमा भारत के सभी पूर्वोत्तर राज्यों से लगती है।
असम : एक नजर में
राज्य | असम |
---|---|
राजधानी | दिसपुर |
स्थापना | 15 अगस्त 1947 |
मुख्यमंत्री | हिमन्त बिस्व सरमा |
राज्यपाल | जगदीश मुखी |
क्षेत्रफल | 78,438 वर्ग किमी. |
जनसंख्या | 3,11,69,272 |
जिले | 33 जिले |
तहसीलें | 78 |
राज्य विधायिका | एकसदनीय |
विधानसभा सदस्य | 126 |
लोकसभा सदस्य | 14 |
राज्यसभा सदस्य | 07 |
उच्च न्यायालय | गुवाहटी हाईकोर्ट |
हाईकोर्ट की स्थापना | 1 मार्च 1948 |
राजकीय पशु | एक सींग वाला गैंडा |
राजकीय पक्षी | काठ बत्तख |
राजकीय फूल | द्रौपदी माला |
राजकीय वृक्ष | होलांग |
प्रमुख भाषाएं | असमिया, व वोडो |
जनघनत्व | 397 |
लिंगानुपात | 954 |
प्रथम राज्यपाल | रॉबर्ट नील रीड |
प्रथम मुख्यमंत्री | गोपीनाथ बोरदोलोई |
नृत्य | विहू |
प्रमुख नदियां | ब्रह्मपुत्र |
राज्य की भौगोलिक सीमाएं –
असम पूर्वोत्तर राज्यों में एक प्रमुख राज्य है। इसकी भौगोलिक सीमा पूर्वोत्तर के अन्य 6 राज्यों के साथ-साथ पं बंगाल से भी लगती है। इसके अतिरिक्त भूटान व, बांग्लादेश की अंतर्राष्ट्रीय सीमा भी असम से लगती है। बांग्लादेश की अंतर्राष्ट्रीय सीमा दो अलग-अलग स्थानों पर असम से लगती है। असम की सीमा से लगे भारतीय राज्य प. बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा व, मेघालय हैं।
जिले –
असम में कुल 33 जिले हैं –
- Baksa,
- Barpeta,
- Biswanath,
- Bongaigaon,
- Cachar,
- Charaideo,
- Chirang,
- Darrang,
- Dhemaji,
- Dhubri,
- Dibrugadh,
- Dima Hasao (North Cachar Hills),
- Goalpara,
- Golaghat,
- Hailakandi,
- Hojai,
- Jorhat,
- Kamrup,
- kamrup Metropolitan – गुवाहटी इसी जिले के अंतर्गत आता है।
- Karbi Anglong,
- Karimganj,
- Kokrajhar,
- Lakhimpur,
- Majuli,
- Morigaon,
- Nagaon, – राज्य का सबसे बड़ा जिला।
- Nalbari,
- Sivasagar,
- Sonitpur,
- South Salamara – Mankachar,
- Tinsukia,
- Udalguri,
- West Karbi Anglong.
हिमा दास बनीं असम की डीएसपी –
ढिंग एक्सप्रेस के नाम से विख्यात भारतीय फर्राटा धाविका हिमा दास को 26 फरवरी 2021 को असम का पुलिस उप अधीक्षक बनाया गया । इनका जन्म 9 जनवरी 2000 को असम के एक छोटे से गाँव कांधूलिमारी ( जिला नगांव ) में हुआ था । इस भारतीय एथलीट के कोच निपोन दास हैं।
हिमा दास की उपलब्धियाँ –
- 25 सितम्बर 2018 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया ।
- फिनलैंड टेम्पेरे में हुई आईएएफ वर्ल्ड अंडर-20 चैंपियशिप में महिला वर्ग की 400 मीटर की रेस में स्वर्ण पदक।
- ट्रैक स्पर्धाओं में महिला व पुरुष दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय हैं।
- जकार्ता एशियन गेम्स में 400 मीटर की रेस में हिमा दास ने दो बार राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ा।
- डायमंड लीग में 49.08 सेकेंड में 400 मीटर की रेस जीतकर स्वर्ण पदक जीता।
- वर्ल्ड जूनियर एथलेटिक्स में में 51.46 सेकेंड में 400 मीटर की रेस जीतकर स्वर्ण पदक जीता।
- गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में में 51.32 सेकेंड में 400 मीटर की रेस में छठा स्थान प्राप्त किया।
- 18वें एशियाई खेलों में हिमा दास ने 2 स्वर्ण पदक और 1 रजत पदक जीता।
- 20 दिन में 6 गोल्ड मडल जीतने का रिकार्ड भी हिमा दास के नाम दर्ज है।
असम सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर
प्रश्न – असम राज्य की स्थापना कब हुई ?
उत्तर – 15 अगस्त 1947 को
प्रश्न – असम की राजधानी कहाँ है ?
उत्तर – दिसपुर
प्रश्न – असम के वर्तमान राज्यपाल कौन हैं ?
उत्तर – जगदीश मुखी
प्रश्न – असम के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं ?
उत्तर – सर्वानंद सोनोवाल
प्रश्न – असम का क्षेत्रफल कितना है ?
उत्तर – 78438 वर्ग किलोमीटर
प्रश्न – असम राज्य की विधायिका का स्वरूप कैसा है ?
उत्तर – एक सदनीय
प्रश्न – असम विधानसभा में कुल कितनी सीटें हैं ?
उत्तर – 126 सीटें
प्रश्न – असम में लोकसभा सीटें कितनी हैं ?
उत्तर – 14 सीटें
प्रश्न – असम में राज्यसभा सीटें कितनीं हैं ?
उत्तर – 07 सीटें
प्रश्न – असम का न्यायिक क्षेत्र किस उच्च न्यायालय के अंतर्गत आता है ?
उत्तर – गुवाहाटी हाई कोर्ट
प्रश्न – असम का राजकीय पशु कौनसा है ?
उत्तर – एक सींग वाला गैंडा।
प्रश्न – असम के पहले मुख्यमंत्री कौन थे ?
उत्तर – गोपीनाथ बोरदोलोई
प्रश्न – असम का प्रमुख नृत्य कौनसा है ?
उत्तर – विहू
असम की पहली महिला वित्त मंत्री कौन बनीं ?
अजंता नियोगी 11 मई 2021 को असम की पहली महिला वित्त मंत्री बनीं। इसके अतिरिक्त इन पर सामाजिक कल्याण विभाग की भी जिम्मेदारी है। ये पहले कांग्रेस में थीं। परंतु साल 2020 के अंत में ये बीजेपी में शामिल हो गईं। पहले ये कांग्रेस में रहते हुए राज्य में मंत्री रह चुकी हैं। ये अब तक पाँच बार विधायक रह चुकी हैं। पिछला चुनाव इन्होंने असम की गोलाघाट विधानसभा सीट से जीता। इन्होंने पहली बार चुनाव 2001 में इसी सीट से जीता था। तब ले लगातार वे इस सीट से पांचवीं बार जीती हैं।
असम के मुख्यमंत्रियों की सूची
मुख्यमंत्री | तारीख से | तारीख तक |
---|---|---|
मौलवी सईद मु. सादुल्ला | 1 अप्रैल 1937 | 19 सितंबर 1938 |
गोपीनाथ बोरदोलोई | 19 सितंबर 1938 | 17 नवंबर 1939 |
मौलवी सईद मु. सादुल्ला | 17 नवंबर 1939 | 24 दिसंबर 1941 |
मौलवी सईद मु. सादुल्ला | 25 अगस्त 1942 | 11 फरवरी 1946 |
गोपीनाथ बोरदोलोई | 11 फरवरी 1946 | 6 अगस्त 1950 |
विष्णुराम मेधी | 9 अगस्त 1950 | 27 दिसंबर 1957 |
बी. पी. चलीहा | 28 दिसंबर 1957 | 6 नवंबर 1970 |
महेंद्रमोहन चौधरी | 11 नवंबर 1970 | 30 जनवरी 1972 |
सरतचंद्र सिन्हा | 31 जनवरी 1972 | 12 मार्च 1978 |
गोपाल बोरबोरा | 12 मार्च 1978 | 4 सितंबर 1979 |
जोगेंद्रनाथ हजारिका | 9 सितंबर 1979 | 11 दिसंबर 1979 |
श्रीमती अनोवारा तैमूर | 6 दिसंबर 1980 | 30 जून 1981 |
केशवचंद्र गोगोई | 13 जनवरी 1982 | 19 मार्च 1982 |
हितेश्वर सेकिया | 27 फरवरी 1983 | 23 दिसंबर 1983 |
प्रफुल्ल कुमार महंता | 24 दिसंबर 1985 | 27 नवंबर 1990 |
हितेश्वर सेकिया | 30 जून 1991 | 22 अप्रैल 1996 |
भूमिधर वर्मन | 22 अप्रैल 1996 | 14 मई 1996 |
प्रफुल्ल कुमार महंता | 15 मई 1996 | 17 मई 2001 |
तरुन गोपाल | 17 मई 2001 | - |
सर्वानंद सोनोवाल | 24 मई 2016 | 10 मई 2021 |
हिमन्त बिस्व सरमा | 10 मई 2021 | वर्तमान |