मिजोरम सामान्य ज्ञान (Mizoram General Knowledge)

‘मिजोरम सामान्य ज्ञान’ शीर्षक के इस लेख में मिजोरम राज्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को संकलित किया गया है। मिजोरम भारत के 28 राज्यों में से एक है, इसकी राजधानी ‘आइजोल‘ है। यह भारत के पूर्वोत्तर सात राज्यों में से एक है। ब्रिटिश काल में यह असम का एक जिला था। साल 1972 ई. में इसे भारत का केंद्रशासित राज्य घोषित किया गया। इसके बाद 20 फरवरी 1987 को इसे पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया। इस तरह साल 1987 में यह भारत का 23 वां राज्य बना।

मिजोरम : एक नजर में

राज्य मिजोरम
स्थापना20 फरवरी 1987
राजधानीआइजोल
क्षेत्रफल21,081 वर्ग किमी.
जनसंख्या10,91,014
मुख्यमंत्रीलालदुहोमा
राज्यपालकंभम्पति हरिबाबू
जिले 11
राज्य विधायिकाएकसदनीय
विधानसभा सीटें40
लोकसभा सीटें01
राज्यसभा सीटें01
जनघनत्व52
लिंगानुपात975
पहले मुख्यमंत्रीच. छुंगा
पहले राज्यपालहितेश्वर सेकिया
राज्य पशुसीरो
राज्य पक्षीतीतर
राज्य वृक्षआयरनवुड
राज्य पुष्परेडवांडा
भाषामिजी, व अंग्रेजी
उच्च न्यायालयगुवाहाटी हाईकोर्ट
सर्वोच्च पर्वत शिखरद् ब्ल्यू माउंटेन
नदियांतवांग, व सोनाई
सीमावर्ती राज्य –

मिजोरम की सीमा तीन भारतीय राज्यों और दो देशों बांग्लादेश व म्यांमार (बर्मा ) से मिलती है। मिजोरम की पूर्वी सीमा भारत व म्यांमार (बर्मा) के बीच की अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाती है। राज्य की पश्चिमी सीमा भारत-बांग्लादेश की अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाती है। मिजोरम की उत्तरी सीमा भारतीय राज्यों त्रिपुरा, असम, व मणिपुर से लगती है।

इसे भी पढ़ें  मध्यप्रदेश के राजकीय प्रतीक राजकीय पशु, पक्षी, पुष्प
जिले –
  1. Aizawl,
  2. Lunglei,
  3. Siaha,
  4. Champhai,
  5. Kolasib,
  6. Serchhip,
  7. Mamit,
  8. Lawngtlai,
  9. Hnahthial,
  10. Saitual
  11. Khawzawl
मिजोरम के मुख्यमंत्रियों की सूची –
मुख्यमंत्रीकब से कब तक
Ch. Chhunga3 मई 197210 मई 1977
राष्ट्रपति शासन10 मई 19771 जून 1978
Brig T. Sailo2 जून 197810 नवंबर 1978
राष्ट्रपति शासन11 नवंबर 1978-
Brig T. Sailo8 मई 19794 मई 1984
Lalthanhawla5 मई 198420 अगस्त 1986
Laldenga21 अगस्त 19867 सितंबर 1988
राष्ट्रपति शासन8 सितंबर 198823 जनवरी 1989
Lalthanhawla24 जनवरी 19893 दिसंबर 1998
Zoramthanga4 दिसंबर 19989 दिसंबर 2008
Lalthanhawla11 दिसंबर 200812 दिसंबर 2018
PU Zoramthanga15 दिसंबर 20187 दिसंबर 2023
Lalduhoma8 दिसंबर 2023वर्तमान

मिजोरम सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर

प्रश्न – मिजोरम की राजधानी कहाँ है ?

उत्तर – आइजोल

प्रश्न – मिजोरम राज्य की स्थापना कब हुई ?

उत्तर – 20 फरवरी 1987 को

प्रश्न – मिजोरम किस वर्ष केंद्रशासित प्रदेश बना ?

उत्तर – 1972 ई.

प्रश्न – मिजोरम को पूर्ण राज्य का दर्जा कब प्राप्त हुआ ?

उत्तर – 20 फरवरी 1987 को

प्रश्न – मिजोरम की सीमा किन राज्यों से मिलती है ?

उत्तर – मणिपुर, असम, त्रिपुरा

प्रश्न – मिजोरम की अंतर्राष्ट्रीय सीमा किन किन देशों से मिलती है ?

उत्तर – बांग्लादेश और म्यांमार से

प्रश्न – मिजोरम का न्यायिक क्षेत्र किस हाई कोर्ट के अंतर्गत आता है ?

इसे भी पढ़ें  भूकंप (EarthQuake)

उत्तर – ‘गुवाहाटी हाई कोर्ट’। मिजोरम राज्य का अपना पृथक उच्च न्यायालय नहीं है। ये न्यायिक रूप से असम में अवस्थित गुवाहाटी उच्च न्यायालय के अंतर्गत आता है।

प्रश्न – मिजोरम राज्य का क्षेत्रफल कितना है ?

उत्तर – 21081 वर्ग किलोमीटर

प्रश्न – मिजोरम राज्य की सर्वोच्च पर्वत चोटी कौनसी है ?

उत्तर – द् ब्ल्यू माउंटेन

प्रश्न – मिजोरम के पहले मुख्यमंत्री कौन थे ?

उत्तर – सी. छुंगा

प्रश्न – मिजोरम राज्य की सबसे बड़ी झील कौनसी है ?

उत्तर – पाला झील

प्रश्न – मिजोरम राज्य की मुख्य भाषाएं कौनसी हैं ?

उत्तर – मिजो  व अंग्रेजी

प्रश्न – मिजोरम में कृषि की कौनसी पद्यतियां प्रचलित हैं ?

उत्तर – झूम या स्थानांतरित कृषि

(Visited 790 times, 1 visits today)
error: Content is protected !!