मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान

मध्यप्रदेश सामान्यज्ञान प्रश्न उत्तर के जिले MP

‘मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान’ शीर्षक के इस लेख में मध्यप्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को साझा किया गया है। मध्य प्रदेश भारत के 28 राज्य व 8 केंद्रशासित प्रदेशों में से एक है। इसकी राजधानी ‘भोपाल’ है।

मध्य प्रदेश मैप

क्षेत्रफल की दृष्टि से यह भारत का ‘दूसरा सबसे बड़ा राज्य’ है। इसका क्षेत्रफल 308000 वर्ग किमी. है। यह देश के कुल क्षेत्रफल के 9.38 प्रतिशत भाग पर विस्तृत है।

कर्क रेखा मध्यप्रदेश के बीच से गुजरती है। अर्थात यह कर्क रेखा पर अवस्थित भारतीय राज्यों में से एक है।

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है।

1 नवंबर 2000 को राज्य का विभाजन कर छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की गई।

मध्य प्रदेश एक जनर में

राज्यमध्य प्रदेश
राजधानीभोपाल
स्थापना1 नवंबर 1956
मुख्यमंत्रीमोहन यादव
राज्यपालमंगूभाई पटेल
क्षेत्रफल3,08,000 वर्ग किलोमीटर
पहले मुख्यमंत्रीरविशंकर शुक्ला
पहले राज्यपालडॉ. पट्टाभिसीतारमैया
उच्च न्यायालयजबलपुर
मण्डल10
जिले52
लोकसभा सदस्य29
राज्यसभा सदस्य11
विधानसभा सदस्य230
लिंगानुपात931
तहसीलें367
ग्रामपंचायत23043
राज्य पशुबारहसिंहा
राज्य पक्षीदूधराज या शाह बुलबुल
राज्य पुष्पलिली
राज्य वृक्षबरगद
नदियाँनर्मदा, ताप्ती, चंबल, बेतवा, क्षिप्रा, तवा, सोन
भाषाहिंदी व अंग्रेजी
बोलियांबुन्देली, बघेली, व मालवी
प्रमुख जनजातियांभील, गोंड, सहरिया, भरिया, कोर्कू, मारिया, माल्तो

इसे भी पढ़ें  भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy)

मध्यप्रदेश के सीमावर्ती राज्य

राज्य की सीमा कुल पांच राज्यों से लगती है। ये राज्य निम्नलिखित हैं –

मध्यप्रदेश की सीमा से लगने वाले राज्य गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, व महाराष्ट्र हैं। राज्य के उत्तर में उत्तर प्रदेश, उत्तर पश्चिम में राजस्थान, पश्चिम में गुजरात, दक्षिण में महाराष्ट्र, और दक्षिण पूर्व में छत्तीसगढ़ अवस्थित है।

मध्य प्रदेश का इतिहास –

महाजनपद काल में 16 महाजनपदों में से अवंति महाजनपद इसी क्षेत्र के अंतर्गत आता था। मध्यकाल में मध्यप्रदेश मालवा क्षेत्र के अंतर्गत आता था। मध्यप्रदेश के इतिहास की विस्तृत जानकारी को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

राष्ट्रीय उद्यान व वन्यजीव अभ्यारण्य –

  • कान्हा राष्ट्रीय उद्यान, मांडला व बालाघाट
  • बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान, अमरिया
  • माधव राष्ट्रीय उद्यान, शिवपुरी
  • पन्ना राष्ट्रीय उद्यान पन्ना व छतरपुर
  • पेंच राष्ट्रीय उद्यान, छिंदवाड़ा व सियोनी

भाषा व बोलियां –

राज्य की आधिकारिक भाषा हिंदी है जो कि सर्वाधिक क्षेत्र में बोली जाती है। इसके अतिरिक्त शहरी क्षेत्रों में अंग्रेजी का भी प्रयोग किया जाता है।

बुन्देली, बघेली, व मालवी मध्य प्रदेश की प्रचलित बोलियां हैं।

खनिज पदार्थ –

रीवा, जबलपुर, सतना, शहडोल, व मंडना राज्य के प्रमुख बॉक्साइट उत्पादक क्षेत्र हैं। देश के कुल बॉक्साइट उत्पादन का लगभग 45 प्रतिशत मध्यप्रदेश के इन्हीं क्षेत्रों से प्राप्त होता है।

इसे भी पढ़ें  असम सामान्य ज्ञान (Assam General Knowledge)

यहां के जबलपुर, बालाघाट व, मंडला जिलों से लौह अयस्क की प्राप्ति होती है।

नदी तट पर बसे शहर –

  • नर्मदा नदी – धार, मंडला, जबलपुर, ओंकारेश्वर, निमाड़, महेश्वर, झाबुआ, बड़वानी।
  • ताप्ती – बुरहानपुर।
  • बेतवा नदी – साँची, विदिशा, ओरछा, गुना।
  • चम्बल नदी – रतलाम, मऊ, श्योपुर।
  • क्षिप्रा नदी – उज्जैन।
  • तवा नदी – पंचमणि, तवानगर।
  • बैनगंगा – बालाघाट।
  • सिंद नदी – शिवपुरी, दतिया।
  • काली नदी – देवास।
  • काली सिंध नदी – सोनकच्छ।

मध्य प्रदेश में जिले –

प्रारंभ में राज्य में कुल 43 जिले थे, वर्तमान में मध्यप्रदेश में 52 जिले हैं। साल 1972 में दो बड़े जिलों का विभाजन किया गया। तब सीहोर जिले से भोपाल को और दुर्ग जिले से राजनांद गांव को अलग किया गया। तो राज्य में जिलों की संख्या 45 हो गई।  इसके बाद साल 1998 में राज्य के बड़े जिलों का विभाजन कर 16 नए जिलों को बनाया गया और राज्य में जिलों की संख्या 51 हो गई। इसके बाद 1 नवंबर 2000 को राज्य के दक्षिण – पूर्वी भाग को पृथक कर एक नए राज्य छत्तीसगढ़ का निर्माण किया गया।

मध्यप्रदेश के प्रमुख व्यक्ति –

भीमराव अम्बेडकर, अटल बिहारी वाजपेयी, डॉ. शंकर दयाल शर्मा, माखनलाल चतुर्वेदी, राहत इंदौरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, शिवराज सिंह चौहान, चंद्रशेखर आजाद, आशुतोश राणा, सलमान खान, अर्जुन रामपाल, अन्नू कपूर, कैलाश सत्यार्थी, उमा भारती, झलकीबाई, अनिल काकोडकर इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ पर क्लिक करें

इसे भी पढ़ें  गौतम बुद्ध व बौद्ध धर्म (Gautam Buddha and Buddhism)

– मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान लेख समाप्त।

(Visited 661 times, 1 visits today)
error: Content is protected !!