‘यूरोप महाद्वीप’ शीर्षक के इस लेख में यूरोप महाद्वीप से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को साझा किया गया है। यह विश्व का सबसे नगरीकृत महाद्वीप है। इसे ‘प्रायद्वीपों का महाद्वीप’ भी कहा जाता है। यह उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे छोटा महाद्वीप है। यूरोप स एशिया के सम्मिलित भाग को यूरेशिया के नाम से जाना जाता है।
यूरोप की भौगोलिक सीमाएं –
यह महाद्वीप तीन ओर से महासागरों से घिरा हुआ है। यूराल व काकेशश पर्वत इसे एशिया महाद्वीप से अलग करते है। इसके पश्चिम में अन्ध महासागर, उत्तर में उत्तरी ध्रुव सागर, दक्षिण में भूमध्यसागर व काला सागर अवस्थित है। इंग्लिश चैनल फ्रांस को यूनाइटेड किंगडम से अलग करता है। यहाँ का ग्रेट सेंट बर्नार्ड दर्रा इटली व स्विजरलैंड के बीच मार्ग प्रशस्त करता है। पूर्व में यूराल पर्वत और कैस्पियन सागर द्वारा एशिया से पृथक होता है।
यूरोप का भूगोल –
इस महाद्वीप का सबसे बड़ा नगर लंदन है जो टेम्स नदी के तट पर बसा है। यूरोप का सर्वोच्च पर्वत शिखर एलब्रुज (5642 मीटर) है। इस महासागर की सबसे लंबी नदी वोल्गा है। इस महाद्वीप की सबसे महत्वपूर्ण नदी डेन्यूब है जो महाद्वीप के विभिन्न देशों के अलग अलग शहरों से होकर गुजरती है। विश्व का सुंदर नगर और फैशन की नगरी के नाम से प्रसिद्ध पेरिस इसी महाद्वीप पर अवस्थित है। विश्व का अन्न का भंडार या रोटी की डलिया के नाम से प्रसिद्ध यूक्रेन इसी महाद्वीप पर अवस्थित है। ओरिएण्ट रेलमार्ग इस महाद्वीप का सबसे व्यस्त रेलमार्ग है, यह पेरिस से लेकर कुस्तुनतुनिया तक विस्तृत है। यूरोप के आल्प्स पर्वत का सर्वाधिक विस्तार स्विजरलैंड में है। मॉस्को को पांच सागरों का पत्तन कहा जाता है। ये पांच सागर हैं – कैस्पियन सागर, काला सागर, बाल्टिक सागर, खेत सागर और, लडोगा झील। यूरोप की सर्वोच्च (5642 मीटर) पर्वत चोटी एल्ब्रुश है जो कि काकेशस पर्वत का हिस्सा है।
यूरोप के देशों की जानकारी –
कृषि योग्य भूमि पाने हेतु नीदरलैंड में समुद्र किनारे पटान कर इसका प्रयोग किया गया है। इससे प्राप्त भूमि को पोल्डर लैंड कहा जाता है। नार्वे तट की भूमि फियर्ड तट का उदाहरण है। विश्व में सबसे बड़ा फियर्ड ‘सोगने फियर्ड’ है। हिमोढ़ों के जमाव से फिनलैंड में हजारों झीलों का निर्माण हुआ है। इसीलिए फिनलैंड को ‘झीलों का देश‘ भी कहा जाता है। यूनान, रोमानिया व अल्बानिया को संयुक्त रूप से ‘बाल्कन राज्य’ कहा जाता है। आर्मेनिया, जॉर्जिया व अजरबैजान को संयुक्त रूप से ‘काकेशश राज्य’ के नाम से जाना जाता है। स्पेन व पुर्तगाल को मिलाकर ‘आइबेरिया’ कहा जाता है। लिथुआनिया, लाटविया, व एस्तोनिया को संयुक्त रूप से ‘बाल्टिक राज्य’ कहा जाता है। नार्वे के स्वेलबार्ड द्वीप पर अंतर्राष्ट्रीय बीज भण्डार बनाया गया है। शीतोष्ण घास के मैदान हंगरी, यूक्रेन व रोमानिया में विस्तृत हैं। इन्हें यूक्रेन में स्टेपी और हंगरी में पुस्टाज कहा जाता है। यूक्रेन का स्टेपीज क्षेत्र प्रमुख गेहूं उत्पादक क्षेत्र है। इसे विश्व का अन्न भण्डार या रोटी की डलिया कहा जाता है। यूरोप का डेनमार्क डेयरी उद्योग के लिए विश्वप्रसिद्ध है। इटली विश्व के बड़े अंगूर व जैतून उत्पादक देशों में से है। यूरोप में सर्वाधिक चावल उत्पादन करने वाला क्षेत्र इटली का लोम्बार्डी का मैदान है। मिलान को इटली का मानचेस्टर कहा जाता है। तूरिन को इटली का डेट्रायट कहा जाता है। इटली की राजधानी व सबसे बड़ा नगर ‘रोम’ है। रोम टाइबर नदी के तट पर बसा है।
यूनाइटेड किंगडम –
इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स को संयुक्त रूप से ब्रिटेन कहा जाता है, इसी में उत्तरी आयरलैंड को भी मिला लो तो उसे यूनाइटेड किंगडम के नाम से जाना जाता है। यहाँ की राजधानी लंदन टेम्स नदी के तट पर बसी है। डोबर जलसंधि व इंग्लिश चैनल द्वारा ये यूरोप की मुख्य भूमि से अलग होता है। यूनाइटेड किंगडम के उत्तर-पूरब में उत्तर सागर अवस्थित है। इसके दक्षिण में इंग्लिश चैनल है। प्रधान देशांतर रेखा (ग्रीनविच रेखा) इसी की राजधानी लंदन के निकट स्थित ग्रीनविच नामक स्थान से होकर गुजरती है। इस देश की मध्यवर्ती उच्चभूमि को ‘मूरलैण्ड’ के नाम से जाना जाता है। क्योंकि इस भूमि पर पेड़ों का अभाव है। टेम्स, टाइन, सेबर्न, व मर्सी यहाँ की मुख्य नदियाँ हैं। इनमें सबसे लम्बी नदी सेबर्न और सबसे महत्वपूर्ण नदी टेम्स है। UK की जलवायु समशीतोष्ण महासागरीय है। यहाँ अटलांटिक महासागर से चलने वाली पछुआ पवन का प्रभाव रहता है और साल भर वर्षा होती है। उत्तरी सागर में विश्वप्रसिद्ध मत्स्य क्षेत्र डॉगर बैंक अवस्थित है। बर्मिंघम यूके का सबसे बड़ा औद्योगिक केंद्र है। यह मिडलैंड प्रदेश में अवस्थित है और काला प्रदेश के नाम से जाना जाता है। यहाँ का मानचेस्टर सूती वस्त्र का प्रमुख केंद्र है। लंदन जलपोत निर्माण का प्रमुख केंद्र है।
स्कैंडिनेवियाई देश –
नॉर्वे, स्वीडन और फिनलैंड को संयुक्त रूप से स्कैंडिनेवियन कंट्रीज के नाम से जाना जाता है। बोथनिया की खाड़ी जो कि बाल्टिक सागर का हिस्सा है, स्वीडन ओर फिनलैंड के मध्य में है। नॉर्वे का उत्तरी हिस्सा आर्कटिक वृत्त से लगता है।
यूरोप के पठार –
आइबेरिया का पठार, फ्रांस का मध्यवर्ती पठार (सेंट्रल मैसिफ), जर्मनी का वॉस्जेज व ब्लैक फॉरेस्ट (भ्रंशोत्थ पठार) तथा बोहेमिया पठार प्रमुख हैं।
फ्रांस का भूगोल –
भूमि व जलवायु की दृष्टि से फ्रांस को ‘लघु यूरोप‘ की संज्ञा दी गई है। फ्रांस की राजधानी ‘पेरिस’ सीन नदी के तट पर बसी है। पेरिस को ‘फैशन नगरी’ के नाम से जाना जाता है। यह यूरोप का एकमात्र देश है जो खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर है। कृषि प्रधान होने के कारण इसे ‘किसानों का देश’ कहा जाता है। हालांकि यहाँ की अधिकांश जनसंख्या शहरों में निवास करती है। यह अंगूर, सेब और जैतून के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यहाँ अंगूर से विश्व प्रसिद्ध शराब बनाई जाती है। शैम्पेन नाम के जिले में उगाए गए अंगूरों से ‘शैम्पेन’ शराब को बनाया जाता है। ‘बोर्डो’ शराब उत्पादन का सबसे बड़ा केंद्र है। इसके बाद शैम्पन का स्थान है। फ्रांस को इंग्लिश चैनल यूनाइटेड किंगडम से अलग करता है। पिरेनीज पर्वत इसे स्पेन से अलग करता है। आल्पस पर्वत फ्रांस को इटली से अलग करता है। जूरा पर्वत फ्रांस को स्विजरलैंड से अलग करता है। वॉस्जेज पर्वत फ्रांस को जर्मनी से अलग करता है। फ्रांस के दक्षिण में भूमध्यसागर और पश्चिम में अटलांटिक महासागर है। फ्रांस का उत्तर-पूर्वी और मध्यवर्ती भू-भाग प्राचीन उच्चभूमि (पठार) है जिसे सेंट्रल मैसिफ कहा जाता है। माउंट ब्लैक आल्पस पर्वत की सर्वोच्च चोटी है। भूमध्यसागर के तट पर स्थित मार्सेलीज बंदरगाह यूरोप का दूसरा सबसे बड़ा बंदरगाह है। सीन नदी इंग्लिश चैनल में गिरती है। फ्रांस की लवायर और गैरोन नदी बिस्के की खाड़ी में गिरती है। रोन नदी भूमध्यसागर में गिरती है। फ्रांस के दक्षिणी भाग में भूमध्यसागरीय जलवायु मिलती है। फ्रांस के लौह-अयस्क का 90 प्रतिशत से अधिक हिस्सा लॉरेन से निकाला जाता है। लौह इस्पात उद्योग भी मुख्यतः इसी क्षेत्र में विस्तृत है। फ्रांस का सूती वस्त्र उद्योग उत्तरी कोयला क्षेत्रों में विकसित है। वहीं रेशमी वस्त्र उद्योग रोन घाटी में केंद्रित है।
फ्रांस का इतिहास –
‘मैं ही राज्य हूँ और मेरे शब्द ही कानून हैं’ यह लुई 14वें ने कहा था।
लुई 14वें ने वर्साय के शीशमहल का निर्माण कराया था।
लुई 14वें ने वर्साय को फ्रांस की राजधानी बनाया।
1774 ई. में लुई 16वां फ्रांस का शासक बना।
1789 ई. में लुई 16वें के शासनकाल में फ्रांस में राज्यक्रांति हुई।
14 जुलाई को फ्रांस का राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।
14 जुलाई 1789 को क्रांतिकारियों ने बास्तील के दुर्ग का फाटक तोड़कर कैदियों को रिहा कराया था।
फ्रांस की 1789 की क्रांति ने विश्व को स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व की विचारधारा दी।
यूनाइटेड किंगडम, बेल्जियम, जर्मनी, स्विजरलैंड, इटली, व स्पेन फ्रांस के सीमावर्ती देश हैं।
फ्रांस के पश्चिम में बिस्के की खाड़ी है।
फ्रांस की दक्षिणी सीमा स्पेन से लगती है।
भूमध्यसागर फ्रांस के दक्षिण में अवस्थित है।
फ्रांस की पूर्वी सीमा जर्मनी, स्विजरलैंज व इटली से लगती है।
इंग्लिश चैनल फ्रांस को यूनाइटेड किंगडम से अलग करता है।
जर्मनी सामान्य जानकारी –
यहाँ की जलवायु समशीतोष्ण महासागरीय है। यहाँ सर्दी व गर्मी के तापमान में खास अंतर नहीं होता। सर्दियों में यहाँ का तापमान 0 डिग्री सेल्सियस से भी कम हो जाता है। जर्मनी के पूर्वोत्तर में बाल्टिक सागर और उत्तर-पश्चिम में उत्तर सागर है। 99 किलोमीटर लम्बी ‘कील नहर‘ का निर्माण इन दोनों सागरों को मिलाने के लिए किया गया है। जर्मनी के पश्चिम में राइन नदी कुछ दूर तक जर्मनी व फ्रांस की सीमा बनाती है। पूर्व में ओडर नदी जर्मनी व पोलैण्ड की सीमा बनाती है। डेन्यूब राइन, रूर, एल्ब, ओडर, वेसर, मेन्स, हम्स जर्मनी की प्रमुख नदियाँ हैं। इनमें डेन्यूब को छोड़कर सभी उत्तरवाहिनी हैं। राइन इनमें सबसे महत्वपूर्ण नदी है। यह यूरोप की व्यस्ततम नदी है। यह अन्तःस्थल जलमार्ग का कार्य करती है। राइन व रूर नदियों के बीच का क्षेत्र कोयला उत्पादन का प्रमुख क्षेत्र है। रॉस्टोक बाल्टिक सागर के तट पर स्थित एक प्रमुख पत्तन है। जर्मनी का ब्लैक फारेस्ट और हॉर्ज पर्वत भ्रंशोत्थ पर्वत के उदाहरण हैं। राइन नदी की भूभ्रंश घाटी इन्हीं के बीच स्थित है। राइन व रूर नदियों के औद्योगिक क्षेत्र में जनसंख्या का संकेंद्रण पाया जाता है। जर्मनी का सर्वप्रमुख खनिज कोयला है। यह रूर बेसिन कोयले का प्रमुख उत्पादक क्षेत्र है। जर्मनी का अन्य कोयला क्षेत्र सार बेसिन है। पवन ऊर्जा व पोटाश के उत्पादन में जर्मनी विश्व के अग्रणी देशों में है। यह राई, चुकंदर, व आलू के बड़े उत्पादक देशों में से है। एल्ब नदी की घाटी में अंगूर की खेती होती है।
जर्मनी का इतिहास –
1815 से 1850 तक जर्मनी पर आस्ट्रिया का आधिपत्य था। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद जर्मनी दो भागों में बंट गया था। इसका पूर्वी भाग जर्मन लोकतांत्रिक गणराज्य कहलाया। पश्चिमी भाग जर्मनी संघीय गणतंत्र कहलाया। पूर्वी जर्मनी रूस के प्रभाव में रहा। पश्चिमी जर्मनी अमेरिका व मित्रराष्ट्रों के प्रभाव में रहा। 1990 ई. में जर्मनी के दोनों हिस्सों का एकीकरण कर बर्लिन को इसकी राजधानी बनाया गया। वैज्ञानिक समाजवाद के जनक कार्ल मार्क्स जर्मनी के ही निवासी थे।दास कैपिटल कार्ल मार्क्स की प्रसिद्ध पुस्तक है। नेपोलियन बोनापार्ट को जर्मनी में राष्ट्रीयता का संदेशवाहक कहा जाता है। फ्रेडरिक लिस्ट को जर्मन आर्थिक राष्ट्रवाद का जनक कहा जाता है। सूडान के युद्ध के बाद जर्मनी का एकीकरण संभव हो सका। हिटलर के नेतृत्व में जर्मनी में नाजीवाद का जन्म हुआ। 1920 ई. में हिटलर ने नाजी दल का गठन किया।
यूरोप के विख्यात स्थल –
विश्व का अन्न का भंडार या रोटी की डलिया – यूक्रेन
विश्व का सुंदर नगर, फैशन की नगरी – पेरिस (फ्रांस)
सुरा और सुंदरियों का देश – फ्रांस
झीलों का देश – फिनलैंड
यूरोप का भारत – इटली
फियोर्ड तटों का देश – नॉर्वे
व्हाइन यार्ड का देश – फ्रांस
यूरोप का गर्म कम्बल – गल्फस्ट्रीम जलधारा
यूरोप का खेल का मैदान – स्विजरलैंड
इटली की गंगा – पो नदी
लघु यूरोप – फ्रांस
किसानों का देश – फ्रांस
समुद्रों की रानी – फ्रांस
यूरोप महाद्वीप की नदियां –
वोल्गा यूरोप की सबसे लम्बी नदी है। इसे डॉन नदी में मिला दिया गया है। डेन्यूब नदी यूरोप की पांच राजधानियों से होकर गुजरती है। ये राजधानियाँ बुखारेस्ट (रोमानिया), बेलग्रेड (यूगोस्लाविया), बुडापेस्ट (हंगरी), वियना (आस्ट्रिया), ब्राटिस्लावा (स्लोवाकिया) हैं। वोल्गा और यूराल नदियां कैस्पियन सागर में गिरती हैं। डॉन, डेन्यूब, नीपर, व नीस्तर नदियां काला सागर में गिरती हैं। फ्रांस की सीन नदी इंग्लिश चैनल में गिरती है। ‘पो नदी’ को इटली की गंगा के नाम से जाना जाता है। राइन नदी यूरोप का सबसे व्यस्त अन्तःस्थलीय जलमार्ग है।
- Bug
- Dal
- Danube
- Dniester
- Douro
- Drava
- Ebro
- Elbe
- Garonne
- Guadalquivir
- Guadiana
- Indals
- Klar
- Mino
- Mures
- Nemen
- Notec
- Odra
- Po
- Rhine
- Sava
- Seine
- Skellefte
- Svir
- Tagus
- Tejo
- Thames
- Tiber
- Tome
- Ume
- Vistula
- Warta
- Weser
यूरोप की झीलें –
- Balton
- Constance
- Garda
- Geneva
- Inari
- Inarijarvi
- Ladoga
- Onega
- Oulu
- Peipsi
- Prespa
- Vanern
- Vattern
यूरोप की खाड़ियां –
- Donegal Bay
- Gulf of Finland
- Gulf of Bothnia
- Galway Bay
- Gulf of Lions
- Gulf of Taranto
यूरोपीय देश, राजधानी व मुद्रा
देश | राजधानी | मुद्रा |
---|---|---|
यूनाइटेड किंगडम | लंदन | पाउंड स्टर्लिंग |
फ्रांस | पेरिस | यूरो |
जर्मनी | बर्लिन | यूरो |
स्विजरलैंड | बर्न | फ्रैंक |
इटली | रोम | यूरो |
स्पेन | मेड्रिड | यूरो |
यूनान/ग्रीस | एथेंस | यूरो |
नॉर्वे | ओस्लो | क्रोन |
स्वीडन | स्टाकहोम | क्रोन |
फिनलैंड | हेलेंस्की | यूरो |
डेनमार्क | कोपेनहेग | क्रोन |
आस्ट्रिया | वियना | यूरो |
नीदरलैंड/हालैंड | एम्सटर्डम | यूरो |
आइसलैंड | रेक्जाविक | क्रोना |
बेल्जियम | ब्रुसेल्स | यूरो |
यूक्रेन | कीव | रिव्निया |
रोमानिया | बिखारेस्ट | ल्यु |
पोलैंड | वारसा | न्यू जलोटी |
क्रोएशिया | जाग्रेब | कुना |
हंगरी | बुडापेस्ट | फोरिंट |
चेक गणराज्य | प्राग | क्रोना |
पुर्तगाल | लिस्बन | यूरो |
सर्बिया | बेलग्रेड | दीनार |
अल्बानिया | तिराना | लेक |
बुल्गारिया | सोफिया | लेव |
बेलारुस | मिंस्क | रुबल |
मेसिडोनिया | स्कोप्जे | दीनार |
एस्टोनिया | टाल्लिन | यूरो |
मोनाको | मोनाको | यूरो |
लाटविया | रीगा | लट्स |
लक्जमबर्ग | लक्जम्बर्ग सिटी | यूरो |
लिथुआनिया | विल्नियस | यूरो |
माल्टा | बेल्लेटा | यूरो |
सैन मैरिनो | सैन मैरिनो | यूरो |
स्लोवाकिया | ब्रातिस्लावा | यूरो |
स्लोवीनिया | जुब्लजाना | यूरो |
माल्डोवा | चिसनाउ | ल्यु |
होली सी | वेटिकन सिटी | यूरो |
लिचेंस्टन | वादुज | स्विस फ्रैंक |
कोसोवो | प्रिस्टीना | यूरो |
अंडोरा | अंडोरा ला बेल्ला | यूरो |
बोस्निया हर्जेगोविना | सरजेवो | कन्वर्टेवल मार्क |