महाराष्ट्र सामान्य ज्ञान (Maharashtra GK)

गेटवे ऑफ इंडिया महाराष्ट्र

‘महाराष्ट्र सामान्य ज्ञान’ शीर्षक के इस लेख में महाराष्ट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को संकलित किया गया है। महाराष्ट्र भारत के 28 राज्यों में से एक है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह भारत की तीसरा सबसे बड़ा राज्य है। इसका क्षेत्रफल 3,07,713 वर्ग किमी. है। इसकी राजधानी ‘मुम्बई’ है और यह ‘बाम्बे हाईकोर्ट’ के न्यायिक क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

महाराष्ट्र : एक नजर में

राज्यमहाराष्ट्र
राजधानीमुम्बई
स्थापना1 मई 1960
मुख्यमंत्रीएकनाथ शिंदे
राज्यपालरमेश बैस
क्षेत्रफल307713 वर्ग किमी.
जनसंख्या11,23,74,333
संभाग/मंडल6
जिले36
राजकीय पशुजाइंट गलहरी
राजकीय पक्षीहरा कबूतर
राजकीय फूलजरुल
राजकीय वृक्षआम
प्रमुख भाषामराठी, अंग्रेजी, कोंकणी
उच्च न्यायालयबाम्बे हाईकोर्ट
राजकीय विधायिकाद्विसदनीय
विधानसभा सदस्य288
विधानपरिषद सदस्य78
लोकसभा सदस्य48
राज्यसभा सदस्य19
लिंगानुपात925
जनघनत्व365
साक्षरता दर79.85 प्रतिशत
प्रथम मुख्यमंत्रीयशवंतराव चवण
प्रमुख लोकनृत्यलावड़ी
राजकीय खेलकबड्डी
प्रमुख नदियांगोदावरी, तापी, पेनगंगा, वर्धा

राज्य के मण्डल व जिले –

महाराष्ट्र के जिले

महाराष्ट्र में 06 मण्डल के अंतर्गत कुल 36 जिले आते हैं।

अहमदनगर(Ahmednagar), Akola, अमरावती(Amravati), औरंगाबाद(Aurangabad),Beed, Bhandara, Buldhana, Chandrapur, Dhule, Gadchiroli, Gondia, Hingoli, Jalgaon, Jalna, कोल्हापुर(Kolhapur), लातूर(Latur), Mumbai City, Mumbai Sub-urban, नागपुर(Nagpur), नांदेड़(Nanded), Nandurbar, नासिक(Nashik), Osmanabad, Palghar, Parbhani, पुणे(Pune), रायगढ़(Raigad), रत्नागिरि(Ratnagiri), सांगली(Sangli), सतारा(Satara), Sindhudurg, सोलापुर(Solapur), ठाणे(Thane), वर्धा(Wardha), Washim, Yavatmal.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों की सूची –

मुख्यमंत्रीकब सेकब तक
यशवंतराव चवण1 मई 196019 नवंबर 1962
मारोतराव कन्नम्वर20 नवंबर 196224 नवंबर 1963
पी. के. सावंत25 नवंबर 19634 दिसंबर 1963
यशवंतराव नाइक5 दिसंबर 19631 मार्च 1967
यशवंतराव नाइक1 मार्च 196713 मार्च 1972
यशवंतराव नाइक13 मार्च 197220 फरवरी 1972
शंकरराव चवड़21 फरवरी 197516 मई 1977
वसंत दादा पाटिल17 मई 19775 मार्च 1978
वसंत दादा पाटिल5 मार्च 197818 जुलाई 1978
शरद पवार18 जुलाई 197817 फरवरी 1980
राष्ट्रपति शासन17 फरवरी 19808 जून 1980
अब्दुल रहमान अंटुले9 जून 198012 जनवरी 1982
बाबा साहेब भोसले21 जनवरी 19821 फरवरी 1983
वसंतदादा पाटिल2 फरवरी 19831 जून 1985
शिवाजीराव पाटिल नीलंगेकर3 जून 19856 मा्र्च 1986
शंकरराव चवड़12 मार्च 198626 जून 1988
शरद पवार26 जून 19883 मार्च 1990
शरद पवार4 मार्च 199025 जून 1991
सुधाकर राव नाइक25 जून 199122 फरवरी 1993
शरद पवार6 मार्च 199314 मार्च 1995
मनोहर जोशी14 मार्च 199531 जनवरी 1999
नारायण राणे1 फरवरी 199917 अक्टूबर 1999
विलासराव देशमुख18 अक्टूबर 199916 जनवरी 2003
सुशीलकुमार सिंधे18 जनवरी 200330 अक्टूबर 2004
विलासराव देशमुख1 नवंबर 20044 दिसंबर 2008
अशोक चवड़8 दिसंबर 200815 अक्टूबर 2009
अशोक चवड़7 नवंबर 20099 नवंबर 2010
पृथ्वीराज चवड़11 नवंबर 201026 सितंबर 2014
राष्ट्रपति शासन28 सितंबर 201430 अक्टूबर 2014
देवेंद्र फडनवीस31 अक्टूबर 20148 नवंबर 2019
राष्ट्रपति शासन12 नवंबर 201923 नवंबर 2019
देवेंद्र फडनवीस23 नवंबर 201926 नवंबर 2019
उद्धव ठाकरे28 नवंबर 201930 जून 2022
एकनाथ शिंदे30 जून 2022वर्तमान
इसे भी पढ़ें  आंध्र प्रदेश सामान्य ज्ञान

इतिहास –

महाराष्ट्र का संस्थापक सातवाहन नरेशों (230 – 225 ई.पू.) को माना जाता है। इनके बाद वाकाटक नरेशों का शासन स्थापित हुआ। इन्हीं के शासनकाल में अजन्ता की गुफाओं में भित्ति चित्रों का निर्माण हुआ। इनके बाद कल्चुरी वंश तत्पश्चात चालुक्यों ने इस क्षेत्र पर शासन किया। इनके बाद राष्ट्रकूटों व यादव शासकों का वर्चस्व इस क्षेत्र पर रहा। यादवों ने ही मराठी को शासन की भाषा बनाया। इसके बाद छत्रपति शिवाजी मराठा के नेतृत्व में इस क्षेत्र की प्रतिष्ठा का परचम लहराया।

राजधानी –

मुंबई महाराष्ट्र की राजधानी एवं राज्य का सबसे विस्तृत शहर है। यह एक टापू पर बसा है। इसे देश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। भारत में इसे ‘फिल्मनगरी’ के नाम से भी जाना जाता है।

महाराष्ट्र का भूगोल –

  • महाराष्ट्र के उत्तरी भाग में ‘सतपुड़ा की पहाड़ियां’ हैं।
  • यह राज्य मुख्य रुप से पठारी क्षेत्र में अवस्थित है।
  • इसका पश्चिमी मैदान तटीय है जो कि अरब सागर से लगा हुआ है।
  • राज्य के पूर्व में डेक्कन पठार है। महाराष्ट्र के मध्य भाग में अजन्ता की पहाड़ियां अवस्थित हैं।

राज्य की सीमाएं –

इसे भी पढ़ें  मिजोरम सामान्य ज्ञान (Mizoram General Knowledge)

महाराष्ट्र की नदियाँ –

गोदावरी, कृष्णा व तापी महाराष्ट्र की प्रमुख नदियाँ हैं।

इनके अतिरिक्त वेनगंगा, पेनगंगा, वांडिया, बोरी, पंझरा, गिरंग, भीमा, चपोरा, प्रवरा, दारना, कालू, वार्णा, नीरा, येर्ला, बोरी, सीना, मंजरा, तीर्ना, दूदना, पूर्णा, अरन महाराष्ट्र की नदियां हैं।

स्वतंत्रता संग्राम में योगदान –

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में भी यह क्षेत्र सबसे आगे था। यहीं पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना हुई।

राज्य का पुनर्गठन –

अंग्रेजी हुकूमत के दौरान यह क्षेत्र ‘बम्बई प्रेसीडेंसी’ के अंतर्गत आता था। इसके अंतर्गत इतना विस्तृत क्षेत्र (4,88,850 वर्ग किमी.) आता था कि अन्य यूरोपीय कंपनियों ( मुख्यतः फ्रांस) के अन्य सभी क्षेत्रों का भी व्यापार इसके बराबर नहीं था। अंग्रेजों व फ्रांसीसियों के मध्य इस क्षेत्र पर अपने प्रभुत्व को लेकर सदैव मंशा रही। इसमें आधुनिक महाराष्ट्र, गुजरात, खानदेश, कोंकण, उत्तर-पश्चिमी कर्नाटक, पाकिस्तान के सिंध प्रांत इत्यादि क्षेत्र सम्मिलित थे। 1 मई 1960 को इस क्षेत्र को विभाजन कर दो राज्यों गुजरात व महाराष्ट्र का निर्माण किया गया। यह विभाजन भाषाई आधार पर किया गया था। क्योंकि इस क्षेत्र में गुजराती व मराठी भाषा समूह के लोगों की बहुतायत थी।

महाराष्ट्र संबंधी महत्वपूर्ण तथ्य –

  • अक्टूबर 2020 में महाराष्ट्र सरकार ने CBI के साथ सामान्य सहमति समझौते को बापस ले लिया। इसके बाद सीबीआई को राज्य में किसी भी केस पर जाँच हेतु राज्य सरकार से अनुमति लेनी होगी।
  • अक्टूबर 2020 में महाराष्ट्र कोविड के चलते मास्क की कीमतें तय करने वाला देश का पहला राज्य बना।
  • सितंबर 2020 में खुली बीड़ी-सिगरेट की खरीद बेच पर रोक लगाने वाला देश का पहला राज्य बना।
  • अगस्त 2020 में राज्य सरकार ने सभी सेवारत और सेवानिवृत्त सैनिकों को ग्राम पंचायत प्रापर्टी टैक्स में छूट देने का निर्णय लिया।
  • अगस्त 2020 में राज्य के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी को गोवा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
  • राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजी पाटिल निलांगेकर का निधन हो गया।
  • राज्य सरकार ने 1975-77 के आपात के दौरान जेल गए लोगों की पेंशन रोकने का निर्णय लिया।
इसे भी पढ़ें  चंद्रमा (Moon)

– महाराष्ट्र सामान्य ज्ञान लेख समाप्त।

(Visited 933 times, 1 visits today)
error: Content is protected !!