अरुणाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान

अरुणाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान

‘अरुणाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान’ शीर्षक के इस लेख में अरुणाचल प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को साझा किया गया है। अरुणाचल प्रदेश भारत के 28 राज्यों में से एक है। इसकी राजधानी ईटानगर है। यह भारत का सबसे पूर्वी राज्य है। यह राज्य चीन, भूटाव व, म्यांमार के साथ भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाता है।

अरुणाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान

अरुणाचल प्रदेश : एक नजर में

राज्यअरुणाचल प्रदेश
राजधानी ईटानगर
स्थापना20 फरवरी 1987
मुख्यमंत्रीपेमा खांडू
राज्यपालके.टी. परनाइक
क्षेत्रफल83743 वर्ग किमी.
जनसंख्या13,82,611
जिले26
राजकीय विधायिकाएकसदनीय
विधानसभा सदस्य60
लोकसभा सदस्य02
राज्यसभा सदस्य01
राजकीय पशुमिथुन
राजकीय पक्षीग्रेट इंडियन हॉर्निबल
राजकीय फूलद्रौपदी माला
राजकीय वृक्षहोलांग
प्रमुख भाषाएंहिंदी, अंग्रेजी, असमिया, नेपाली
उच्च न्यायालयगुवाहटी हाईकोर्ट
जनघनत्व17
लिंगानुपात920
प्रथम मुख्यमंत्रीपेमा खांडू थुंगन
उद्याननामदाफा राष्ट्रीय उद्यान
प्रमुख नदीसिंयांग

राज्य की भौगोलिक सीमाएं –

अरुणाचल प्रदेश की भौगोलिक सीमा देश के अन्य राज्यों के साथ कुछ अन्य देशों से भी मिलती है। राज्य की सीमा से लगे भारतीय राज्यों में असम व नगालैंड हैं। साथ ही चीन, भूटान व, म्यांमार/बर्मा की अंतर्राष्ट्रीय सीमा भी अरुणाचल प्रदेश से मिलती है। भारत और चीन के बीच अवस्थित अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा (मैकमोहन रेखा) अरुणाचल प्रदेश से ही संबद्ध है। मैकमोहन रेखा अरुणाचल प्रदेश के उत्तर में है।

इसे भी पढ़ें  बिहार सामान्य ज्ञान (Bihar General Knowledge)

जिले –

अरुणाचल प्रदेश में कुल 25 जिले हैं –

  1. Anjaw,
  2. Changalam,
  3. Dibang Valley,
  4. East Kameng,
  5. East Siang,
  6. Kamle,
  7. Kra Daadi,
  8. Kurung Kumey,
  9. Lepa Rada,
  10. Lohit,
  11. Lower Siang,
  12. Longding,
  13. Lower Dibang Valley,
  14. Lower Subansiri,
  15. Namsai,
  16. Pakke Kessang,
  17. Papum Pare,
  18. Shi Yomi,
  19. Siang,
  20. Tawang,
  21. Tirap,
  22. Upper Siang,
  23. Upper Subansiri,
  24. West Kameng,
  25. West Siang

अरुणाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर

प्रश्न – अरुणाचल प्रदेश की स्थापना कब हुई थी ?

उत्तर – 20 फरवरी 1987 ई.

प्रश्न – अरुणाचल प्रदेश की राजधानी कहाँ है ?

उत्तर – ईटानगर

प्रश्न – भारत का सबसे पूर्वी राज्य कौनसा है ?

उत्तर – अरुणाचल प्रदेश

प्रश्न – अरुणाचल प्रदेश किन देशों के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाता है ?

उत्तर – भूटान, चीन, म्यांमार

प्रश्न – अरुणाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं ?

उत्तर – पेमा खांडू

प्रश्न -अरुणाचल प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल कौन हैं ?

उत्तर – बी. डी. मिश्रा

प्रश्न – अरुणाचल प्रदेश का क्षेत्रफल कितना है ?

उत्तर – 83743 वर्ग किलोमीटर

प्रश्न – अरुणाचल प्रदेश की राजकीय विधायिका का स्वरूप कैसा है ?

उत्तर – एक सदनीय

प्रश्न – अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में कितनी सीटें हैं ?

उत्तर – 60 सीटें

प्रश्न – अरुणाचल प्रदेश में लोकसभा की कितनी सीटें हैं ?

उत्तर – 02

प्रश्न – अरुणाचल प्रदेश में राज्यसभा की कितनी सीटें हैं ?

उत्तर – 01

इसे भी पढ़ें  गौतम बुद्ध व बौद्ध धर्म (Gautam Buddha and Buddhism)

प्रश्न – अरुणाचल प्रदेश में कौन कौन सी भाषाएं बोली जाती हैं ?

उत्तर – हिंदी, अंग्रेजी, असमिया, नेपाली

प्रश्न – अरुणाचल प्रदेश किस हाई कोर्ट के न्यायिक क्षेत्र के अंतर्गत आता है ?

उत्तर – गुवाहाटी हाई कोर्ट

प्रश्न – नामदाफा राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में अवस्थित है ?

उत्तर – अरुणाचल प्रदेश

प्रश्न – अरुणाचल प्रदेश की प्रमुख नदी कौनसी है ?

उत्तर – सियांग

संजय दत्त बने अरुणाचल प्रदेश के ब्रांड एम्बेसडर –

बीजेपी की पेमा खांडू के नेतृत्व वाली अरुणाचल प्रदेश सरकार ने दिसंबर 2021 में बॉलीवुड फिल्म अभिनेता संजय दत्त को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। साथ ही फिल्म निर्माता व ब्रांडिंग विशेषज्ञ राहुल मित्रा को ब्रांड सलाहकार बनाया है। राज्य के नामकरण की 50वीं वर्षगाँठ को चिह्नित करते हुए स्वर्ण जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया। इसी दौरान इनके नामों की घोषणा की गई। एक माह तक चलने वाला यह उत्सव 20 जनवरी 2022 को शुरु होगा। इस समारोह का समापन राज्य स्थापना दिवस के मौके पर 20 फरवरी को होगा।

(Visited 1,798 times, 1 visits today)
error: Content is protected !!