ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप – देश, राजधानी, मुद्रा (Australia Continent)

ऑस्ट्रेलिया

‘ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप’ पृथ्वी का सबसे छोटा महाद्वीप है। यह पूर्ण रूप से दक्षिणी गोलार्द्ध में अवस्थित है। मकर रेखा इस महाद्वीप से होकर गुजरती है। यहाँ के मूल निवासियों को एबोर्जिंस कहा जाता है। चारो ओर समुद्र से घिरे इस महाद्वीप को प्यासी भूमि का देश भी कहा जाता है।

हिंदी प्रेम

खोज –

आस्ट्रेलिया की खोज एबेल तस्मान ने साल 1642 में और जेम्स कुक ने साल 1769 में की थी।

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का क्षेत्रीय भूगोल –

टॉरेस जलसंधि न्यूगिनी को महाद्वीप की मुख्य भूमि से अलग करती है।

ग्रेट डिवाइडिंग रेंज इस महाद्वीप की मुख्य पर्वत श्रंखला है।

महाद्वीप का सर्वोच्च (2228 मीटर) पर्वत शिखर कोस्यूस्को इसी पर्वत श्रंखला पर अवस्थि है।

कालगूर्ली और कूलगार्डी यहाँ की विश्व विख्यात सोने की खाने हैं।

यह महाद्वीप भेंड़पालन का प्रमुख केंद्र है, यहां भेंड़पालन केंद्रों पर कार्य करने वाले मजदूरों को जेकारू कहा जाता है।

ट्रांस कांटिनेंटल रेलमार्ग यहां का सबसे लंबा रेलमार्ग है, यह सिडनी से पर्थ तक विस्तृत है।

मर्रे-डार्लिंग नदियों की घाटी यहां का प्रमुख कृषि क्षेत्र है, इसकी उपजाऊ भूमि को रेवेरिना के नाम से जाना जाता है।

आस्ट्रेलिया विश्व प्रसिद्ध मैरिनो ऊन का प्रमुख उत्पादक देश है।

न्यूजीलैंड –

महाद्वीप की मुख्य भूमि से दक्षिण पूर्व में पृथक द्वीपीय देश न्यूजीलैंड को ‘दक्षिण के ब्रिटेन’ के नाम से जाना जाता है। यह आस्ट्रेलिया के दक्षिण-पूर्व में करीब 2 हजार किलोमीटर दूर बसा हुआ देश है। यह मुख्यतः दो द्वीपों पर बसा हुआ देश है। यहाँ के दोनों प्रमुख द्वीप ‘कुक जलसंधि’ के तहत एक दूसरे से पृथक होते हैं। न्यूजीलैंड एक पहाड़ी देश है। इस देश के मूल निवासियों को ‘माओरी’ कहा जाता है। यहाँ का प्रमुख पर्वत दक्षिणी द्वीप में स्थित है। इसे दक्षिणी आल्प्स के नाम से जाना जाता है। यहां का सर्वोच्च पर्वत शिखर माउंट कुक (3764 मीटर) है। यहाँ के मूल निवासी इस पर्वत शिखर को ‘ओरंगो’ कहते हैं। इसका अर्थ है मेघवेधक। न्यूजीलैंड में ‘एमू’ और ‘कोकाबर्रा’ (लाफिंग जैकास) नामक पक्षी पाया जाता है। न्यूजीलैंड का राष्ट्रीय पक्षी किवी है।

इसे भी पढ़ें  उत्तरी अमेरिका - देश, राजधानी व मुद्रा (North America)

उत्तरी द्वीप पर गर्म जल के झरने पाए जाते हैं। न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी झील ‘टॉपो’ है। ‘वैकाटो’ न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी नदी है। दोनों द्वीपों के समुद्र तटों पर छोटे-छोटे उपजाऊ मैदान पाए जाते हैं। इन मैदानों को ‘कैंटबरी’ के नाम से जाना जाता है। यहाँ की जलवायु शीतोष्ण है और यहाँ साल भर वर्षा होती रहती है। पश्चिमी भाग पछुआ पवनों से प्रभावित है। यहाँ वर्षा अधिक होती है। यहाँ पर डेयरी उत्पादन अधिक विकसित हुआ है। यह दुग्ध उत्पादों का बड़ा निर्यातक देश है। यहाँ का तराना प्रदेश विश्व में गौपशुओं का सर्वाधिक धनत्व रखता है। यह बड़ी मात्रा में भेंड़ के मांस का निर्यात करता है। पूर्वी न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा पत्तन व नगर ऑकलैंड है। न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंगटन विश्व की दक्षिणतम राजधानी है।

ग्रेट वैरियर रीफ –

यह आस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड प्रांत के उत्तर पूर्वी तट के पास समुद्र में अवस्थित एक प्रवाल भित्ति है। इसका निर्माण प्रवाल नामक छोटे – छोटे जीवों के अस्थिपंजरों के लगातार हुए जमाव से हुआ है।

ऑस्ट्रेलिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान –

ऑर्डर ऑफ आस्ट्रेलिया आस्ट्रेलिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

अब तक यह कुल चार भारतीयों को प्रदान किया जा चुका है।

ये चार भारतीय  मदर टेरेसा (1982), सचिन तेंदुलकर (2012), जहांगीर सोराबजी (2016), किरण मजूमदार (2020) हैं।

इसे भी पढ़ें  अफ्रीका महाद्वीप - देश, राजधानी, मुद्रा (Africa)

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की नदियां –

  • Ashburton
  • Avon
  • Barwon
  • Blackwood
  • Cooper Creek
  • Daly
  • Darling
  • De Grey
  • Diamantina
  • Fitzroy
  • Flinders
  • Fortescue
  • Gascoyne
  • Gilbert
  • Georgina
  • Lachlan
  • Macamba
  • Mitchell
  • Murray
  • Murchison
  • Murrumbidgee
  • Roper
  • Victoria

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की झीलें –

  • Amadeus
  • Argyle
  • Austin
  • Barlee
  • Blanche
  • Carey
  • Carnegie
  • Cowan
  • Disappointment
  • Dundas
  • Eyre
  • Gregory
  • Lefroy
  • Mackay
  • Moore
  • Prome
  • Torrens
  • Wells
  • Woods

आस्ट्रेलिया की खाड़ियां –

Gulf of joseph Bonaparte, Gulf of Carpentaria, Gulf of Spencer.

Important Places of Australia –

  • Canberra
  • Sydney
  • Melbourne
  • Brisbane
  • New Castle
  • Gold Coast
  • Dirk Hartog
  • Rum Jungle
  • Queensland
  • Great Barrier Reef
  • Bundaberg
  • Orange
  • Alice Springs
  • Port Augusta
  • Kalgoorlie-Boulder
  • Coolgardie
  • Albany
  • Bunbury
  • Esperance
  • Port Lincoln
  • Ballarat
  • Adelaide
  • Investigator I.
  • Kangaroo I.
  • Portland
  • Warrnambool

 

ऑस्ट्रेलिया व ओसीनियाई – देश, राजधानी व मुद्रा

देशराजधानीमुद्रा
आस्ट्रेलियाकैनबराडॉलर
न्यूजीलैंडवेलिंगडनडॉलर
फिजीसूवाडॉलर
नौरुयारेनडॉलर
किरिबतीतरावाआस्ट्रेलियन डॉलर
मार्शल द्वीपमजूरोUS डॉलर
माइक्रोनेशियापालीकीरUS डॉलर
सोलोमन द्वीपहोनेराडॉलर
टोंगानोकुआलोपापाअंगा
टुवालूफुनाफुतीआस्ट्रेलियन डॉलर
वनुआतूपोर्ट विलावातू
पापुआ न्यूगिनीपोर्ट मोरेस्बीकीना

एंथनी अल्बनीस –

23 मई 2022 को Anthony Albanese आस्ट्रेलिया (देश) के 31वें प्रधानमंत्री बने। इस पद पर इन्होंने स्कॉट मॉरिसन का स्थान लिया। ये आस्ट्रिलिया की लेबर पार्टी के नेता हैं। ये इससे पहले साल 2013 में आस्ट्रिलिया के उप प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं। इनका जन्म 2 मार्च 1963 ई. को हुआ था।

(Visited 10,231 times, 1 visits today)
error: Content is protected !!