फिनलैंड के बारे में Ι About Finland

फिनलैंड के बारे में About Finland

फिनलैंड के बारे में ( About Finland ) : फिनलैंड यूरोप महाद्वीप के उत्तरी हिस्से में बाल्टिक सागर की सीमा पर अवस्थित एक देश है। इसे झीलों के देश के रूप में जाना जाता है। इसकी राजधानी हेलसिंकी (Helsinki) सबसे बड़ा शहर है। फिनलैंड की सीमा पूर्व में रूस से, पश्चिम में स्वीडन से और उत्तर में नॉर्वे से मिलती है। यहाँ की राजभाषाएं फिनिश और स्वीडिश हैं। इसे रूसी साम्राज्य से 29 मार्च 1809 ई. को स्वायत्तता प्राप्त हुई थी। जिसकी घोषणा 6 दिसंबर 1917 को की गई। 4 जनवरी 1918 ई. को इसे मान्यता प्राप्त हुई। फिनलैंड का क्षेत्रफल 3,38,424 वर्ग किलोमीटर है।

नाटो का 31वां सदस्य बना फिनलैंड –

यूरोपीय देश फिनलैंड को नाटो का 31वां सदस्य बना लिया गया है। फिनलैंड को नाटो की स्थाई सदस्यता 4 अप्रैल 2022 को प्रदान कर दी गई। जिनकी संख्या बढ़ते-बढ़ते अब 31 हो गई है। फिनलैंड से पहले मेसिडोनिया ने साल 2020 में नाटो की सदस्यता ग्रहण की थी। फिनलैंड की 1300 किलोमीटर लम्बी सीमा रूस से लगी हुई है। रूस शुरु से ही नाटो को अपना शत्रु मानता है।

फिनलैंड की नाटो सदस्यता में अड़चन –

स्वीडन व फिनलैंड ने साल 2022 में नाटो की सदस्यता के लिए आवेदन किया था। हालांकि अधिकतर देशों ने इनके सदस्य बनने की मंजूरी दे दी थी। लेकिन हंगरी व तुर्किये इसके लिए राजी नहीं थे। बाद में दोनों देशों ने फिनलैंड के प्रति रुख को नरम किया औऱ इनकी सदस्यता के लिए मंजूरी दे दी। तुर्किये संसद में 30 मार्च को फिनलैंड के नाटो में शामिल होने के लिए आवेदन के पक्ष में मतदान किये गए। तब जाकर फिनलैंड के नाटों में शामिल होने की अड़चन समाप्त हुई। इस तरह तुर्किये फिनलैंड की नाटो सदस्यता को मंजूरी देने वाला अंतिम देश था। लेकिन स्वीडन को सदस्यता देने के लिए अभी भी दोनों देश राजी नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें  इजराइल और फिलिस्तीन : Israel and Palestine

फिनलैण्ड की सेना –

फिनलैंड की सेना वर्तमान में दुनिया की 51वीं सबसे शक्तिशाली सेना है। फिनलैंड में सैन्य सेवा अनिवार्य है। जिसकी अवधि 180 से 362 दिन तक की होती है। वहाँ हर साल 21,000 नई भर्तियाँ होती हैं। रिटायर होने के बाद फिनलैंड के सिपाही फिनलैंड के रिजर्व कोर का हिस्सा बन जाते हैं। इस प्रकार फिनलैंड की रिजर्व सेना में 2 लाख 80 हजार सैनिक हैं। इनमें से हर साल 10 हजार सैनिकों को बारी-बारी रिफ्रेशर कोर्स के लिए बुलाया जाता है।

साल 1994 से महिलाएं भी फिनलैंड की सेना में भर्ती हो रही हैं। हालांकि वहाँ महिलाओं के लिए सैन्य सेवा अनिवार्य नहीं है। फिनलैंड की सेना को फिनिश सेना के नाम से जाना जाता है। फिनिश सेना में 8 ब्रिगेड शामिल हैं। उनके पास 239 मुख्य युद्धक टैंक शामिल हैं। 55 लाख की कुल आबादी वाले फिनलैंड में 17 से 60 आयु वर्ग के 9 लाख लोग सेना में शामिल हो सकते हैं। फिनलैंड की सेना में 239 मुख्य युद्धक टैंक हैं। इसके अतिरिक्त 212 इंफेंट्री फाइट व्हीकल, 27 हेलीकॉप्टर और 650 एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइलें भी शामिल हैं।

नाटो के बार में –

North Atlantic Treaty Organization (NATO) एक रक्षा गठबंधन है।

इसका गठन 1949 ई. में किया गया था।

इसके गठन का मुख्य उद्देश्य यूरोपीय देशों को रूस की शक्ति से बचाना था।

इसे भी पढ़ें  रामसर स्थल | Ramsar Site

इसमे अमेरिका, कनाडा, यूके, फ्रांस जैसे देश शामिल हैं। इस संगठन के किसी देश पर हमला होने पर बाकी देश उसकी मदद करेंगे और विरोधी देश पर हमला करेंगे। प्रारंभ में नाटो के कुल 12 सदस्य थे। लेकिन वर्तमान (अप्रैल 2023) में इसके सदस्यों की संख्या 31 हो गई है।

फिनलैंड की दुनिया को देन –

दुनिया को पहला इंटरनेट ब्राउजर फिनलैंड ने ही दिया। दुनिया का पहला ग्राफिकल वेब ब्राउजर 1991 में फिनलैंड के ही चार छात्रों ने बनाया था। भारत में अब तक सर्वाधिक बिकने वाला मोबाइल फोन बनाने वाली NOKIA फिनलैंड की ही कंपनी है।

फिनलैंड से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य –

तथ्य – फिनलैंड यूरोप का आठवां सबसे बड़ा देश है।

1 तथ्य – फिनलैंड को ‘झीलों की भूमि’ कहा जाता है। यहाँ 1.88 लाख झीलें हैं। फिनलैंड की की सबसे बड़ी झील साइमा है।

2 तथ्य – फिनलैंड एक विकसित देश है।

3 तथ्य – फिनलैंड की राजधानी हेलेंस्की है।

4 तथ्य – फिनलैंड की मुद्रा यूरो है।

5 तथ्य – फिनलैंड की राजकीय भाषा फिनिश और स्पेनिश है।

6 तथ्य – 1809 ई. तक फिनलैंड स्वीडन का हिस्सा था।

7 तथ्य – 1809 से 1863 ई. तक इनलैंड पर रूस का शासन था।

8 तथ्य – फिनलैंड ने 1995 ई. में यूरोपीय संघ की सदस्यता प्राप्त की।

9 तथ्य – फिनलैंड की शिक्षा व्यवस्था दुनिया में सबसे बेहतरीन मानी जाती है।

इसे भी पढ़ें  भारत के प्रमुख संस्थान

10 तथ्य – फिनलैंड में बच्चे 7 साल की उम्र के बाद स्कूल जाते हैं।

11 तथ्य – फिनलैंड के स्कूलों में 8वीं कक्षा तक कोई ग्रड सिस्टम नहीं है।

12 तथ्य – फिनलैंड की सरकार 17 वर्ष तक के बालकों को निःशुल्क शिक्षा देती व वित्तीय सहायता देती है।

13 तथ्य – महिलाओं को समान मताधिकार देने वाले पहला यूरोपीय देश फिनलैंड ही है। 1906 ई. में दिया गया।

14 – दुनिया का सबसे कम भ्रष्टाचार वाला देश फिनलैंड ही है।

15 – फिनलैंड में प्लास्टिक की 90 प्रतिशत बोतलों को और कांच की 100 प्रतिशत बोतलों को रिसाइकिल किया जाता है।

16 – फिनलैंड में गाड़ी चलाते वक्त हर समय हैडलाइट ऑन रखनी पड़ती है।

17 तथ्य – फिनलैंड की जेलें दुनिया की बेहतरीन जेलों मे से एक हैं। यहाँ की कई जेलें दूसरे देशों के होटलों से भी बेहतर हैं।

18 तथ्य – फिनलैंड की सरकार हर माह बेरोजगारों को 35-40 हजार रुपये गुजारा भत्ता देती है।

19 तथ्य – यहाँ पर लोगों के चालान उनकी आय के आधार पर काटे जाते हैं।

(Visited 312 times, 1 visits today)
error: Content is protected !!