मणिपुर सामान्य ज्ञान (Manipur General Knowledge)

‘मणिपुर सामान्य ज्ञान’ शीर्षक के इस लेख में मणिपुर राज्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को संकलित किया गया है। यह भारत के 28 राज्यों में से एक है, इसकी राजधानी ‘इम्फाल‘ है। यह भारत के पूर्वोत्तर सात राज्यों में से एक है। विश्व का एकमात्र तैरता हुआ उद्यान इसी राज्य में अवस्थित है। ‘केईबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान‘ मणिपुर की लोकटक झील पर स्थित केईबुल लामजाओ द्वीप पर अवस्थित है। लोकटक झील भारत की ताजे पानी की सबसे बड़ी झील है।

मणिपुर : एक नजर में

राज्य मणिपुर
स्थापना21 जनवरी 1972
राजधानीइम्फाल
क्षेत्रफल22,327 वर्ग किमी.
जनसंख्या27,21,760
मुख्यमंत्रीएन. बिरेन सिंह
राज्यपालअनुसुइया उइके
जिले 16
राजकीय विधायिकाएकसदनीय
विधानसभा सीटें60
लोकसभा सीटें02
राज्यसभा सीटें01
जनघनत्व122
लिंगानुपात987
उच्च न्यायालयइम्फाल हाईकोर्ट
पहले मुख्यमंत्रीएम. कोइरंग सिंह
पहले राज्यपालब्रजकुमार नेहरु
राज्य पशुसंगाई हिरण
राज्य पक्षीमिसीस हुमेस
राज्य वृक्षतून
राज्य पुष्पसिरोय कुमिदिनी
भाषामणिपुरी
लोकनृत्यमणिपुरी
सीमावर्ती राज्य व क्षेत्र –

मणिपुर की क्षेत्रीय सीमा तीन भारतीय राज्यों और एक देश म्यांमार (बर्मा ) से लगती है। राज्य की पूर्वी सीमा भारत व म्यांमार (बर्मा) के बीच की अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाती है। राज्य के उत्तर में नागालैंड,पश्चिम में असम, और दक्षिण में मिजोरम राज्य अवस्थित है।

मणिपुर के जिले –

राज्य में कुल 16 जिले हैं –

  1. Bishnupur,
  2. Chandel,
  3. Churachandpur,
  4. Imphal East,
  5. Imphal West,
  6. Jiribam,
  7. Kakching,
  8. Kamjong,
  9. Kangpokpi,
  10. Noney,
  11. Pherzawl,
  12. Senapati,
  13. Tamenglong,
  14. Tengnoupal,
  15. Thoubal,
  16. Ukhrul.
इसे भी पढ़ें  मध्यप्रदेश के प्रमुख व्यक्तित्व

मणिपुर के मुख्यमंत्रियों की सूची

Chief MinisterFromTo
Mairembam Koireng Singh1 July 196311 Jan 1967
President's Rule12 Jan 196719 May 1967
Mairembam Koireng Singh20 March 19674 Oct 1967
Longjam Thambou Singh13 Oct 196724 Oct 1967
President's Rule25 Oct 196718 Feb 1968
Mairembam Koireng Singh19 Feb 196816 Oct 1969
President's Rule17 Oct 196922 March 1972
Mo. Alimuddin23 March 197227 May 1973
President's Rule28 May 19733 March 1974
Mo. Alimuddin4 March 19749 July 1974
Yangmasho Shaiza10 July 19745 Dec 1974
R.k. Dorendra Singh6 Dec 197415 May 1977
President's Rule16 May 197728 June 1977
Yangmasho Shaiza29 June 197713 Nov 1979
President's Rule14 Nov 197913 Jan 1980
R.k. Dorendra Singh14 Jan 198026 Nov 1980
Rishang Keishingh27 Nov 198027 Feb 1981
President's Rule28 Feb 198118 June 1981
Rishang Keishingh19 June 19813 March 1988
R.k. Jaichandra Singh4 March 198822 Feb 1990
R.k. Ranbir Singh23 Feb 19906 Jan 1992
President's Rule7 Jan 19927 April 1992
R.k. Dorendra Singh8 April 199210 April 1993
President's Rule31 Dec 199313 Dec 1994
Rishang Keishingh14 Dec 199415 Dec 1997
Wahengwan Nipamacha Singh16 Dec 199714 Feb 2001
Radhabinod Koijam 15 Feb 20011 June 2001
President's Rule2 June 20016 March 2002
Omkar lbobi Singh7 March 20021 March 2007
Omkar lbobi Singh2 March 200713 march 2012
Omkar lbobi Singh14 March 201215 March 2017
Nongthomban Biren Singh15 March 2017Present
इसे भी पढ़ें  अरुणाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान

महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

प्रश्न – राज्य की राजधानी कहाँ है ?

उत्तर – इम्फाल

प्रश्न – राज्य की स्थापना कब हुई ?

उत्तर – 21 जनवरी 1972

प्रश्न – राज्य की सीमा किन किन राज्यों से मिलती है ?

उत्तर – असम, मिजोरम, नागालैंड

प्रश्न – राज्य की अंतर्राष्ट्रीय सीमा किस देश से मिलती है ?

उत्तर – म्यांमार (बर्मा)

प्रश्न – राज्य किस उच्च न्यायालय के न्यायिक क्षेत्र के अंतर्गत आता है ?

उत्तर – इम्फाल हाई कोर्ट

प्रश्न – राज्य का क्षेत्रफल कितना है ?

उत्तर – 22347 वर्ग कि. मी.

प्रश्न – राज्य के पहले मुख्यमंत्री कौन बने ?

उत्तर – एम. कोइरांग सिंह

प्रश्न – राज्य का प्रमुख लोकनृत्य कौनसा है ?

उत्तर – मणिपुरी

प्रश्न – भारत की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील किस राज्य में अवस्थित है ?

उत्तर – मणिपुर

प्रश्न – भारत की ताजे पानी की सबसे बड़ी झील कौनसी है ?

उत्तर – लोकटक झील

प्रश्न – लोकटक झील पर तैरते हुए द्वीप किस नाम से जाने जाते हैं ?

उत्तर – फूमदी या कुंदी

प्रश्न – लोकटक झील पर अवस्थित हजारों द्वीपों में सबसे बड़ा द्वीप कौनसा है ?

उत्तर – केईबुल लामजाओ

प्रश्न – केईबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में अवस्थित है ?

उत्तर – मणिपुर

प्रश्न – केईबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान किस द्वीप पर अवस्थित है ?

इसे भी पढ़ें  गौतम बुद्ध व बौद्ध धर्म (Gautam Buddha and Buddhism)

उत्तर – केईबुल लामजाओ द्वीप

प्रश्न – केईबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान किस रेलवे स्टेशन के निकट है ?

उत्तर – दीमापुर रेलवे स्टेशन

मणिपुर में होगा दुनिया का सबसे ऊँचा रेलवे ब्रिज –

रेल मंत्रालय के अनुसार इस पुल की लम्बाई 703 मीटर और ऊँचाई 141 मीटर होगी। इसके खम्भों का निर्माण हाइड्रोलिक ऑगर्स का उपयोग करके होगा। यह पुल 111 किलोमीटर लम्बी ‘जिरीबाम-इंफाल रेलवे परियोजना’ का हिस्सा है। तैयार होने के बाद यह पुल यूरोप के 139 मीटर ऊंचे मोंटेनेग्रो के माला-रिजेका वायडक्ट का रिकार्ड तोड़ेगा। संदीप शर्मा इस परियोजना के मुख्य इंजीनियर  (अभियंता) हैं। यह पुल नोनी घाटी में बनाया जा रहा है। यह परियोजना सरकार की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति का भी हिस्सा है। इस परियोजना के लिए सरकार ने बजट में 13809 करोड़ रुपये की घोषणा की। इसमें पुल की ही लागत करीब 374 करोड़ रुपये है। इस राष्ट्रीय परियोजना को साल 2008 में शुरु किया गया था। यह दिसंबर 2023 तक पूरी हो जाएगी। यह महत्वाकांक्षी परियोजना राजधानी इम्फाल को ब्राड गेज नेटवर्क से जोड़ेगी। 111 किलीमीटर लम्बी इस परियोजना में 61 प्रतिशत सुरंगें हैं।

(Visited 523 times, 1 visits today)
error: Content is protected !!