नागालैंड सामान्य ज्ञान (Nagaland General Knowledge)

नागालैंड सामान्य ज्ञान (Nagaland General Knowledge) – इस राज्य के इतिहास की लिखित जानकारी बहुत ही कम उपलब्ध है। 1890 ई. तक यहाँ ब्रिटिश शासन स्थापित हो चुका था। 1947 में भारत की आजादी के बाद ये क्षेत्र असम व नार्थ ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी के बीच विभाजित रहा। ‘नागालैंड सामान्य ज्ञान’ शीर्षक के इस लेख में नागालैंड राज्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी का संकलन किया गया है। नागालैंड भारत के 28 राज्यों में से एक है, इसकी राजधानी कोहिमा है। यह भारत के पूर्वोत्तर सात राज्यों में से एक है। साल 1957 ई. में इसे केंद्रशासित घोषित किया गया। इसका प्रशासन असम के राज्यपाल द्वारा संभाला जाता था। तब इसका नाम ‘नगा हिल्स तुएनसांग’ रखा गया था। परंतु यह नाम जनता की आकांक्षाओं पर खरा न उतर सका। इस पर असंतोष पनपने लगा। साल 1961 में इसका नाम बदलकर नागालैंड कर दिया गया और राज्य का दर्जा प्रदान किया गया।

1 दिसंबर 1963 को इसे विधिवत रूप से पूर्ण राज्य का दर्जा प्रदान किया गया। कोहिमा को इसकी राजधानी बनाया गया। इसी के साथ यह भारत का 16 वां राज्य बना। यहाँ की अधिकांश जनसंख्या ईसाई है। हॉर्निबल महोत्सव यहां का प्रसिद्ध महोत्सव है।

नागालैण्ड एक नजर में

राज्य नागालैंड
स्थापना1 दिसंबर 1963
राजधानीकोहिमा
क्षेत्रफल15,579 वर्ग किमी.
जनसंख्या19,80,602
मुख्यमंत्रीनेफ्यू रियो
राज्यपालला. गणेशन
जिले 16
राज्य विधायिकाएकसदनीय
विधानसभा सीटें60
लोकसभा सीटें01
राज्यसभा सीटें01
जनघनत्व119
लिंगानुपात931
पहले मुख्यमंत्रीपी. शीलू आओ
पहले राज्यपालविष्णु सहाय
राज्य पशुसीरो
राज्य पक्षीब्लाइथ्ज टैगोपन
राज्य वृक्षआल्डर
राज्य पुष्पबुरांश
भाषाअंग्रेजी
उच्च न्यायालयगुवाहटी हाईकोर्ट
उत्सवहॉर्निबल उत्सव

सीमावर्ती क्षेत्र –

नागालैण्ड की पूर्वी सीमा भारत – म्यांमार (बर्मा) के बीच की अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाती है। राज्य के पश्चिम में असम, उत्तर में अरुणाचल प्रदेश, व दक्षिण में मणिपुर अवस्थित है।

मुख्यमंत्रियों की सूची

मुख्यमंत्रीकब से कब तक
P. Shilu Ao1 दिसंबर 196314 अगस्त 1966
T. N. Angami14 अगस्त 196622 फरवरी 1969
Hokishe Sema22 फरवरी 196926 फरवरी 1974
Vizol Angami26 फरवरी 197410 मार्च 1975
John Bosco Jasokie10 मार्च 197520 मार्च 1975
राष्ट्रपति शासन20 मार्च 197525 नवंबर 1977
Vizol Angami25 नवंबर 197718 अप्रैल 1980
S. C. Jamir18 अप्रैल 19804 जून 1980
John Bosco Jasokie5 जून 198018 नवंबर 1982
S. C. Jamir18 नवंबर 198228 अक्टूबर 1986
Hokishe Sema29 अक्टूबर 19867 अगस्त 1988
राष्ट्रपति शासन7 अगस्त 198825 जनवरी 1989
S. C. Jamir25 जनवरी 198910 मई 1990
K. L. Chishi16 मई 199019 जून 1990
Vamuzo Phesao19 जून 19902 अप्रैल 1992
राष्ट्रपति शासन2 अप्रैल 199222 फरवरी 1993
S. C. Jamir22 फरवरी 19936 मार्च 2003
Neiphiu Rio6 मार्च 20033 जनवरी 2008
राष्ट्रपति शासन3 जनवरी 200812 मार्च 2008
Neiphiu Rio12 मार्च 200823 मई 2014
T. R. Zeliang23 मई 201419 फरवरी 2017
Shurhozelie Liezietsu22 फरवरी 201718 जुलाई 2017
T. R. Zeliang19 जुलाई 20177 मार्च 2018
Neiphiu Rio8 मार्च 2018 वर्तमान

नागालैंड में कितने जिले हैं ?

वर्तमान (दिसंबर 2021) में नागालैंड में कुल 15 जिले हैं –

  1. Dimapur (दीमापुर)
  2. Kiphire
  3. Kohima (कोहिमा)
  4. Longleng (लांगलेंग)
  5. Mokokchung – सर्वाधिक (91.62%) साक्षरता दर वाला जिला (जनगणना-2011)
  6. Peren (पेरेन)
  7. Phek (फेक)
  8. Som – सबसे कम (57 %) साक्षरता दर वाला जिला (जनगणना-2011)
  9. Tuensang (तुएनसांग)
  10. Wokha (वोखा)
  11. Zunheboto – सर्वाधिक (976) लिंगानुपात वाला जिला।
  12. नोकलाक
  13. त्सेमिन्यु
  14. निउलैंड
  15. चुमुकेदिमा

सरकार ने दिसंबर 2021 में तीन नए जिले बनाने की घोषणा की। ये जिले त्सेमिन्यु, निउलैंड, और चुमुकेदिमा हैं। एक साल पहले ही नोकलाक को नया जिला बनाया गया था। अब बनाए गए तीन जिलों के साथ ही नागालैणड में अब जिलों की संख्या 15 हो गई है। कोहिमा जिले के उपमंडल त्सेमिन्यु को जिले के रूप में अपग्रेड कर दिया गया है। जब्कि निउलैंड और चुमुकेदिमा को दीमापुर से पृथक कर नये जिला बनाये गए हैं।

नागालैण्ड सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर

प्रश्न – नागालैंड की राजधानी कहाँ है ?

उत्तर – कोहिमा

प्रश्न – नागालैंड की स्थापना कब हुई ?

उत्तर – 1 दिसंबर 1963 ई. को

प्रश्न – नागालैण्ड किस उच्च न्यायालय के अंतर्गत आता है ?

उत्तर – गुवाहाटी हाईकोर्ट। नागालैंड राज्य का अपना पृथक उच्च न्यायालय नहीं है। अर्थात नागालैंड का न्यायिक क्षेत्र गुवाहाटी उच्च न्यायालय के अंतर्गत आता है।

प्रश्न – नागालैण्ड राज्य का क्षेत्रफल कितना है ?

उत्तर – 16579 वर्ग किलोमीटर

प्रश्न – नागालैण्ड राज्य की सर्वोच्च पर्वत चोटी कौनसी है ?

उत्तर – माउंट सरमती (3840 मीटर)। यह पर्वत श्रंखला भारत व म्यांमार के बीच प्राकृतिक सीमा रेखा बनाती है।

प्रश्न – प्रसिद्ध हार्निबल महोत्सव किस राज्य में मनाया जाता है ?

उत्तर – नागालैण्ड

प्रश्न – दोयांग, दिखू, व झाझी किस राज्य की नदियां हैं ?

उत्तर – नागालैण्ड

प्रश्न – नागालैण्ड की सीमा किन भारतीय राज्यों से मिलती है ?

उत्तर – अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर

प्रश्न – नागालैण्ड किस देश के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाता है ?

उत्तर – म्यांमार

नागालैंड करेंट अफेयर्स –

जून 2022 में अतिरिक्त आयुक्त कर, CGST शशि वैपांग ने खुलासा किया कि राज्य में 10 हजार पंजीकृत करदाता हैं।

जून 2022 में जोत्सोमा में क्षेत्रीय संगीत और प्रदर्शन कला उत्कृष्टता केंद्र में एक समारोह के दौरान ‘फिल्म एसोसिएशन ऑफ नागालैंड’ को ‘फेडरेशन ऑफ फिल्म  सोसाइटीज ऑफ इंडिया’ के साथ संबद्ध कर दिया गया है।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने जून 2022 में नागालैंड के दीमापुर में शहद परीक्ष प्रयोगशाला (हनी टेस्टिंग लैब) का शुभारंभ किया।

हेकानी जाखलू –

हेकानी जाखलू

हेकानी जाखलू नागालैंड विधानसभा के लिए निर्वाचित होने वाली पहली महिला सदस्य हैं। ये National Democratic Progressive Party से विधायक बनीं हैं। इन्हें दीमापुर-3 विधानसभा सीट से से विधायक चुना गया है। इन्होंने यह जीत अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 1536 मतों के अंतर से दर्ज की है। ये पेशे से वकील के साथ एक सामजिक कार्यकर्ता भी हैं। 1963 ई. में नागालैंड के गठन के बाद से अब तक राज्य में कोई भी महिला विधायक नहीं बनी थी। इन्होंने अमेरिका की सैनफ्रांसिस्को यूनिवर्सिटी से LLM की पढ़ाई की है। इन्होंने साल 2006 में यूथनेट नाम के एक एनजीओ की स्थापना की। साल 2018 में इन्हें नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मेघालय सामान्य ज्ञान (Meghalaya GK)

‘मेघालय सामान्य ज्ञान’ शीर्षक के इस लेख में मेघालय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को संकलित किया गया है। ‘मेघालय’ भारत के 28 राज्यों में से एक है। इसकी राजधानी ‘शिलांग‘ है। यह भारत के पूर्वोत्तर सात राज्यों में से एक है। मेघालय का शाब्दिक अर्थ मेघों का आलय अर्थात बादलों का घर है।

मेघालय : एक नजर में

राज्य मेघालय
स्थापना21 जनवरी 1972
राजधानीशिलांग
क्षेत्रफल22,429 वर्ग किमी.
जनसंख्या29,64,000
मुख्यमंत्रीकॉनराड संगमा
राज्यपालफागू चौहान
जिले 12
लोकसभा सीटें02
राज्यसभा सीटें01
जनघनत्व132
लिंगानुपात986
पहले मुख्यमंत्रीविलयमसन ए. संगमा
पहले राज्यपालब्रजकुमार नेहरु
विधानसभा सीटें60
राज्य पशुधूमिल तेंदुआ
राज्य पक्षीपहाड़ी मैना
राज्य वृक्षगैमारी
राज्य पुष्पलेडी चपल आर्किड
भाषागोरो, खासी, हिंदी, अंग्रेजी, नेपाली, बंगाली
उच्च न्यायालयशिलांग हाईकोर्ट
सर्वोच्च पर्वत शिखरगोरो, खासी, जयंतिया, बोरो, महार, मिकिर

सीमावर्ती क्षेत्र –

यह राज्य दो तरफ से भारतीय राज्य असम से और दो तरफ से बांग्लादेश से घिरा हुआ है। मेघालय की दक्षिणी व पश्चिमी सीमा बांग्लादेश से भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाती है। असम मेघालय की संपूर्ण उत्तरी व पूर्वी सीमा बनाता है।

मेघालय के मुख्यमंत्रियों की सूची

मुख्यमंत्रीकब सेकब तक
विलियमसन ए. संगमा2 अप्रैल 19703 मा्र्च 1978
डार्विन दीनघदो पग10 मार्च 19786 मई 1979
बी. बी. लिंगदोह6 मई 19797 मई 1981
विलियमसन ए. संगमा7 मई 198124 फरवरी 1983
बी. बी. लिंगदोह2 मार्च 198331 मार्च 1983
विलियमसन ए. संगमा2 अप्रैल 19834 फरवरी 1988
पी. ए. संगमा6 फरवरी 198825 मार्च 1990
बी. बी. लिंगदोह26 मार्च 199010 अक्टूबर 1991
राष्ट्रपति शासन11 अक्टूबर 19915 फरवरी 1992
डी. डी. लापांग5 फरवरी 199219 फरवरी 1993
एस. सी. मार्क19 फरवरी 199310 मार्च 1998
बी. बी. लिंगदोह10 मार्च 19988 मार्च 2000
ई. के. मालोंग8 मार्च 20008 दिसंबर 2001
फ्लिंडर एंडरसन खोंगलाम8 दिसंबर 20014 मार्च 2003
डी. डी. लापांग4 मार्च 200315 जून 2006
जे. डी. रमबई15 जून 200610 मार्च 2007
डी. डी. लापांग10 मार्च 20074 मार्च 2008
दोनकुपर रॉय19 मार्च 200818 मार्च 2009
राष्ट्रपति शासन18 मार्च 200912 मई 2009
डी. डी. लापांग13 मई 200919 अप्रैल 2010
मुकुल संगमा20 अप्रैल 20106 मार्च 2018
कॉनराड संगमा6 मार्च 2018वर्तमान

मेघालय के गवर्नरों की सूची

गवर्नरकब से कब तक
अकबर हैदरी4 मई 194728 दिसंबर 1948
श्रीप्रकाश16 फरवरी 194926 मई 1950
जे. दौलतराम27 मई 195014 मई 1956
सैयद फैजी अली19 मई 195622 अगस्त 1959
एस.एम. श्रीनागेश13 जनवरी 19617 सितंबर 1962
वी. सहाय7 सितंबर 196216 अप्रैल 1968
बी.के. नेहरु9 अप्रैल 196818 सितंबर 1973
एल. पी. सिंह19 सितंबर 197311 अगस्त 1981
श्री प्रकाश महरोत्रा11 अगस्त 198128 मार्च 1984
भीष्मनारायण सिंह16 अप्रैल 198410 मई 1989
हरिदेव जोशी11 मई 198926 जुलाई 1989
श्री ए. ए. रहीम27 जुलाई 19899 मई 1990
श्री मधुकर दिघे10 मई 199018 जून 1995
एम. एम. जैकब19 जून 199511 अप्रैल 2007
बी. एल. जोशी12 अप्रैल 200729 अक्टूबर 2007
शिवेंद्र सिंह सिद्धू29 अक्टूबर 200730 जून 2008
आर. एस. मुसहरी1 जुलाई 20088 जुलाई 2013
कृष्णकांत पौल8 जुलाई 20135 जनवरी 2015
केशरीनाथ त्रिपाठी6 जनवरी 201519 मई 2015
वी. शणमुगनाथन20 मई 201527 जनवरी 2017
बनवारीलाल पुरोहित27 जनवरी 20174 अक्टूबर 2017
गंगा प्रसाद5 अक्टूबर 201724 अगस्त 2018
तथागत राय25 अगस्त 201818 दिसंबर 2019
आर.एन.रवि18 दिसंबर 201926 जनवरी 2020
तथागत राय27 जनवरी 202018 अगस्त 2020
सत्यपाल मलिक18 अगस्त 20203 अक्टूबर 2022
बी.डी. मिश्रा4 अक्टूबर 202212 फरवरी 2023
फागू चौहान12 फरवरी 2023वर्तमान

राज्य के जिले –

मेघालय राज्य में कुल 12 जिले हैं –

  1. East Garo Hills
  2. East Jaintia Hills
  3. West Jaintia Hills
  4. East Khasi Hills
  5. North Garo Hills
  6. South Garo Hills
  7. Ri Bhoi
  8. South West Garo Hills
  9. South West Khasi Hills
  10. West Garo Hills
  11. West Khasi Hills
  12. Eastern West Khasi Hills

मेघालय सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर

प्रश्न – मेघालय राज्य की स्थापना कब हुई ?

उत्तर – 21 जनवरी 1972 ई.

प्रश्न – मेघालय की राजधानी कहाँ है ?

उत्तर – शिलांग

प्रश्न – मेघालय राज्य का क्षेत्रफल कितना है ?

उत्तर – 22429 वर्ग किलो मीटर

प्रश्न – मेघालय के सीमावर्ती राज्य कौनसे हैं ?

उत्तर – असम

प्रश्न – मेघालय की अंतर्राष्ट्रीय सीमा किस देश से मिलती है ?

उत्तर – बांग्लादेश

प्रश्न – मेघालय शब्द का शाब्दिक अर्थ क्या है ?

उत्तर – ‘मेघों का आलय’ या ‘मेघों का घर’

प्रश्न – मेघालय की प्रमुख जनजातियां कौनसी हैं ?

उत्तर – गारो, खासी, जयंतिया

प्रश्न – मेघालय में हवाई अड्डा कहां पर है ?

उत्तर – शिलांग से 35 किलो मीटर दूर उमरोई में

प्रश्न – एलीफेंट जलप्रपात भारत के किस राज्य में अवस्थित है ?

उत्तर – मेघालय

प्रश्न – मेघालय के पहले मुख्यमंत्री कौन थे ?

उत्तर – विलियमसन ए. संगमा

प्रश्न – मेघालय की राजकीय भाषा कौनसी है ?

उत्तर – अंग्रेजी। इसके अतिरिक्त गारो व खासी भी राज्य की अन्य प्रमुख भाषाएं हैं।

error: Content is protected !!