नागालैंड सामान्य ज्ञान (Nagaland General Knowledge) – इस राज्य के इतिहास की लिखित जानकारी बहुत ही कम उपलब्ध है। 1890 ई. तक यहाँ ब्रिटिश शासन स्थापित हो चुका था। 1947 में भारत की आजादी के बाद ये क्षेत्र असम व नार्थ ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी के बीच विभाजित रहा। ‘नागालैंड सामान्य ज्ञान’ शीर्षक के इस लेख में नागालैंड राज्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी का संकलन किया गया है। नागालैंड भारत के 28 राज्यों में से एक है, इसकी राजधानी कोहिमा है। यह भारत के पूर्वोत्तर सात राज्यों में से एक है। साल 1957 ई. में इसे केंद्रशासित घोषित किया गया। इसका प्रशासन असम के राज्यपाल द्वारा संभाला जाता था। तब इसका नाम ‘नगा हिल्स तुएनसांग’ रखा गया था। परंतु यह नाम जनता की आकांक्षाओं पर खरा न उतर सका। इस पर असंतोष पनपने लगा। साल 1961 में इसका नाम बदलकर नागालैंड कर दिया गया और राज्य का दर्जा प्रदान किया गया।
1 दिसंबर 1963 को इसे विधिवत रूप से पूर्ण राज्य का दर्जा प्रदान किया गया। कोहिमा को इसकी राजधानी बनाया गया। इसी के साथ यह भारत का 16 वां राज्य बना। यहाँ की अधिकांश जनसंख्या ईसाई है। हॉर्निबल महोत्सव यहां का प्रसिद्ध महोत्सव है।
नागालैण्ड एक नजर में
राज्य | नागालैंड |
---|---|
स्थापना | 1 दिसंबर 1963 |
राजधानी | कोहिमा |
क्षेत्रफल | 15,579 वर्ग किमी. |
जनसंख्या | 19,80,602 |
मुख्यमंत्री | नेफ्यू रियो |
राज्यपाल | जगदीश मुखी |
जिले | 15 |
राज्य विधायिका | एकसदनीय |
विधानसभा सीटें | 60 |
लोकसभा सीटें | 01 |
राज्यसभा सीटें | 01 |
जनघनत्व | 119 |
लिंगानुपात | 931 |
पहले मुख्यमंत्री | पी. शीलू आओ |
पहले राज्यपाल | विष्णु सहाय |
राज्य पशु | सीरो |
राज्य पक्षी | ब्लाइथ्ज टैगोपन |
राज्य वृक्ष | आल्डर |
राज्य पुष्प | बुरांश |
भाषा | अंग्रेजी |
उच्च न्यायालय | गुवाहटी हाईकोर्ट |
उत्सव | हॉर्निबल उत्सव |
सीमावर्ती क्षेत्र –
नागालैण्ड की पूर्वी सीमा भारत – म्यांमार (बर्मा) के बीच की अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाती है। राज्य के पश्चिम में असम, उत्तर में अरुणाचल प्रदेश, व दक्षिण में मणिपुर अवस्थित है।
नागालैंड के मुख्यमंत्रियों की सूची
मुख्यमंत्री | कब से | कब तक |
---|---|---|
P. Shilu Ao | 1 दिसंबर 1963 | 14 अगस्त 1966 |
T. N. Angami | 14 अगस्त 1966 | 22 फरवरी 1969 |
Hokishe Sema | 22 फरवरी 1969 | 26 फरवरी 1974 |
Vizol Angami | 26 फरवरी 1974 | 10 मार्च 1975 |
John Bosco Jasokie | 10 मार्च 1975 | 20 मार्च 1975 |
राष्ट्रपति शासन | 20 मार्च 1975 | 25 नवंबर 1977 |
Vizol Angami | 25 नवंबर 1977 | 18 अप्रैल 1980 |
S. C. Jamir | 18 अप्रैल 1980 | 4 जून 1980 |
John Bosco Jasokie | 5 जून 1980 | 18 नवंबर 1982 |
S. C. Jamir | 18 नवंबर 1982 | 28 अक्टूबर 1986 |
Hokishe Sema | 29 अक्टूबर 1986 | 7 अगस्त 1988 |
राष्ट्रपति शासन | 7 अगस्त 1988 | 25 जनवरी 1989 |
S. C. Jamir | 25 जनवरी 1989 | 10 मई 1990 |
K. L. Chishi | 16 मई 1990 | 19 जून 1990 |
Vamuzo Phesao | 19 जून 1990 | 2 अप्रैल 1992 |
राष्ट्रपति शासन | 2 अप्रैल 1992 | 22 फरवरी 1993 |
S. C. Jamir | 22 फरवरी 1993 | 6 मार्च 2003 |
Neiphiu Rio | 6 मार्च 2003 | 3 जनवरी 2008 |
राष्ट्रपति शासन | 3 जनवरी 2008 | 12 मार्च 2008 |
Neiphiu Rio | 12 मार्च 2008 | 23 मई 2014 |
T. R. Zeliang | 23 मई 2014 | 19 फरवरी 2017 |
Shurhozelie Liezietsu | 22 फरवरी 2017 | 18 जुलाई 2017 |
T. R. Zeliang | 19 जुलाई 2017 | 7 मार्च 2018 |
Neiphiu Rio | 8 मार्च 2018 | वर्तमान |
नागालैंड में कितने जिले हैं ?
वर्तमान (दिसंबर 2021) में नागालैंड में कुल 15 जिले हैं –
- Dimapur (दीमापुर)
- Kiphire
- Kohima (कोहिमा)
- Longleng (लांगलेंग)
- Mokokchung – सर्वाधिक (91.62%) साक्षरता दर वाला जिला (जनगणना-2011)
- Peren (पेरेन)
- Phek (फेक)
- Som – सबसे कम (57 %) साक्षरता दर वाला जिला (जनगणना-2011)
- Tuensang (तुएनसांग)
- Wokha (वोखा)
- Zunheboto – सर्वाधिक (976) लिंगानुपात वाला जिला।
- नोकलाक
- त्सेमिन्यु
- निउलैंड
- चुमुकेदिमा
नागालैंड सरकार ने दिसंबर 2021 में तीन नए जिले बनाने की घोषणा की। ये जिले त्सेमिन्यु, निउलैंड, और चुमुकेदिमा हैं। एक साल पहले ही नोकलाक को नया जिला बनाया गया था। अब बनाए गए तीन जिलों के साथ ही नागालैणड में अब जिलों की संख्या 15 हो गई है। कोहिमा जिले के उपमंडल त्सेमिन्यु को जिले के रूप में अपग्रेड कर दिया गया है। जब्कि निउलैंड और चुमुकेदिमा को दीमापुर से पृथक कर नये जिला बनाये गए हैं।
नागालैण्ड सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर
प्रश्न – नागालैंड की राजधानी कहाँ है ?
उत्तर – कोहिमा
प्रश्न – नागालैंड की स्थापना कब हुई ?
उत्तर – 1 दिसंबर 1963 ई. को
प्रश्न – नागालैण्ड किस उच्च न्यायालय के अंतर्गत आता है ?
उत्तर – गुवाहाटी हाईकोर्ट। नागालैंड राज्य का अपना पृथक उच्च न्यायालय नहीं है। अर्थात नागालैंड का न्यायिक क्षेत्र गुवाहाटी उच्च न्यायालय के अंतर्गत आता है।
प्रश्न – नागालैण्ड राज्य का क्षेत्रफल कितना है ?
उत्तर – 16579 वर्ग किलोमीटर
प्रश्न – नागालैण्ड राज्य की सर्वोच्च पर्वत चोटी कौनसी है ?
उत्तर – माउंट सरमती (3840 मीटर)। यह पर्वत श्रंखला भारत व म्यांमार के बीच प्राकृतिक सीमा रेखा बनाती है।
प्रश्न – प्रसिद्ध हार्निबल महोत्सव किस राज्य में मनाया जाता है ?
उत्तर – नागालैण्ड
प्रश्न – दोयांग, दिखू, व झाझी किस राज्य की नदियां हैं ?
उत्तर – नागालैण्ड
प्रश्न – नागालैण्ड की सीमा किन भारतीय राज्यों से मिलती है ?
उत्तर – अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर
प्रश्न – नागालैण्ड किस देश के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाता है ?
उत्तर – म्यांमार
नागालैंड करेंट अफेयर्स –
जून 2022 में अतिरिक्त आयुक्त कर, CGST शशि वैपांग ने खुलासा किया कि राज्य में 10 हजार पंजीकृत करदाता हैं।
जून 2022 में जोत्सोमा में क्षेत्रीय संगीत और प्रदर्शन कला उत्कृष्टता केंद्र में एक समारोह के दौरान ‘फिल्म एसोसिएशन ऑफ नागालैंड’ को ‘फेडरेशन ऑफ फिल्म सोसाइटीज ऑफ इंडिया’ के साथ संबद्ध कर दिया गया है।
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने जून 2022 में नागालैंड के दीमापुर में शहद परीक्ष प्रयोगशाला (हनी टेस्टिंग लैब) का शुभारंभ किया।