प्राचीन भारत प्रश्न उत्तर (Ancient History)

‘प्राचीन भारत प्रश्न उत्तर (Ancient History Question Answer)’ शीर्षक के इस लेख में प्राचीन भारत के इतिहास के प्रश्न उत्तर संकलित किये गए हैं। इसके अतिरिक्त मध्यकालीन भारतीय इतिहास के प्रश्न उत्तर और भारत के आधुनिक इतिहास के प्रश्न उत्तरों की भी पोस्ट देख सकते हैं।

प्राचीन भारत प्रश्न उत्तर 1

प्रश्न – सर्वप्रथम भारत वर्ष का उल्लेख किस अभिलेख में मिलता है ?

उत्तर – खारवेल का हाथीगुम्फा अभिलेख

प्रश्न – आयुर्वेद किस वेद का उपवेद है ?

उत्तर – ऋग्वेद

प्रश्न – सबसे प्राचीन वेद कौनसा है ?

उत्तर – ऋग्वेद

प्रश्न – सबसे प्राचीन धर्मसूत्र कौनसा है ?

उत्तर – गौतम धर्मसूत्र

प्रश्न – मिताक्षरा का लेखक विज्ञानेश्वर किसके दरबार में था ?

उत्तर – विक्रमादित्य षष्ठ (चालुक्य)

प्रश्न – हिंदू उत्तराधिकार से संबंधित पुस्तकें कौन कौनसी हैं ?

उत्तर – मिताक्षरा व दायभाग

प्रश्न – बौद्ध धर्म के त्रिपिटक किस भाषा में लिखे गए हैं ?

उत्तर – पालि भाषा

प्रश्न – बौद्ध धर्म के त्रिपिटक कौन कौनसे हैं ?

उत्तर – सुत्तपिटक, विनयपिटक, अभिधम्मपिटक

प्रश्न – सबसे पड़ा पिटक कौनसा है ?

उत्तर – सुत्तपिटक

प्रश्न – किस निकाय को बौद्ध धर्म का एनसाइक्लोपीडिया कहा जाता है ?

उत्तर – दीर्घनिकाय

प्रश्न – महात्मा बुद्ध और महावीर स्वामी की भेंट का उल्लेख किस ग्रंथ में मिलता है ?

उत्तर – मज्झिम निकाय

प्रश्न – छठी शताब्दी ई. पू. के 16 महाजनपदों की जानकारी किस ग्रंथ से मिलती है ?

उत्तर – अंगुत्तर निकाय

प्रश्न – भारत का मिल्टन के नाम से किसे जाना जाता है ?

उत्तर – अश्वघोष

प्रश्न – जैन तीर्थांकरों की जीवनियां किस ग्रंथ में दी गई हैं ?

उत्तर – भगवतीसूत्र में

प्रश्न – किस पुस्तक को प्रथम ऐतिहासिक पुस्तक का दर्जा दिया गया है ?

उत्तर – कल्हण की ‘राजतरंगिणी’

प्रश्न – राजतरंगिणी से कब से कब तक के इतिहास की जानकारी मिलती है ?

उत्तर – आदिकाल से 1151 ई. तक

प्रश्न – राज शासन पर लिखित प्रथम पुस्तक कौनसी है ?

उत्तर – अर्थशास्त्र

प्रश्न – सीरिया के शासक एण्टियोकस ने बिंदुसार के दरबार में अपने किस राजदूत को भेजा ?

उत्तर – डाइमेकस

प्रश्न – मिश्र के शासक टालेमी फिलाडेल्फस ने अपने किस राजदूत को बिंदुसार के दरबार में भेजा ?

उत्तर – डायनेसियस

प्रश्न – मेगस्थनीज के विवरणों को पूर्णतः असत्य व अविश्वसनीय किसने कहा ?

उत्तर – स्ट्रौबो

प्राचीन भारत प्रश्न उत्तर 2

प्रश्न – चीनी यात्री फाह्यान किसके शासनकाल में भारत आया ?

उत्तर – चंद्रगुप्त विक्रमादित्य

प्रश्न – ‘सी-यू-की’ किस चीनी यात्री का यात्रा वृतान्त है ?

उत्तर – ह्वेनसांग

प्रश्न – किस चीनी यात्री का भारत में डाकुओं ने अपहरण कर लिया था ?

उत्तर – ह्वेनसांग

प्रश्न – मिहिरभोज को अरबों (मुसलमानों) का घोर शत्रु किसने बताया ?

उत्तर – सुलेमान ने

प्रश्न – भारत में मार्क्सवादी इतिहास लेखन की शुरुवात किसने की ?

उत्तर – डी. डी. कौशाम्बी

प्रश्न – चम्पू शैली (गद्य व पद्य का मिश्रण) में लिखा गया पहला अभिलेख कौनसा है ?

उत्तर – रुद्रदामन का जूनागढ़ अभिलेख

प्रश्न – सर्वप्रथम सोने के सिक्के किसने चलाए ?

उत्तर – मिनाण्डर ने

प्रश्न – मिलिंदपन्हों किस भाषा का ग्रंथ है ?

उत्तर – पाली

प्रश्न – पाषाणकाल को कितने भागों में बांटा गया है ?

उत्तर – तीन (पुरा पाषाणकाल, मध्यपाषाण काल, नवपाषाण काल)

प्रश्न – पुरापाषाणकाल को कितने भागों में बांटा गया है ?

उत्तर – निम्न पुरापाषाण काल, मध्य पुरापाषाण काल, उच्च पुरापाषाण काल।

इसे भी पढ़ें  अशोक महान (Ashoka The Great)

प्रश्न – सोहन संस्कृति के अवशेष किस क्षेत्र से मिलते हैं ?

उत्तर – शिवालिक क्षेत्र

प्रश्न – ताँबे का चाकू व 14 मानव कंकाल कहां से प्राप्त हुए ?

उत्तर – लंघनाज से

प्रश्न – ऋग्वेद में कितने मंडल हैं ?

उत्तर – 10

प्रश्न – दशराज्ञ युद्ध का वर्णन ऋग्वेद के किस मंडल में मिलता है ?

उत्तर – सातवें मंडल में

प्रश्न – गायत्री मंत्र ऋग्वेद के किस मंडल में है ?

उत्तर – तीसरे मंडल में

प्रश्न – राज्य व राजा की उत्पत्ति का सिद्धांत किसमें दिया गया है ?

उत्तर – ऐतरेय ब्राह्मण में

प्रश्न – कौनसे वेद का कोई भी आरण्यक नहीं है ?

उत्तर – अथर्ववेद

प्रश्न – नचिकेता व यम संवाद का वर्णन किसमें किया गया है ?

उत्तर – कठ उपनिषद

प्रश्न – वेदों की संख्या कितनी है ?

उत्तर – चार

प्रश्न – वेदांगों (उपवेद) की संख्या कितनी है ?

उत्तर – 6

प्राचीन भारत प्रश्न उत्तर 3

प्रश्न – कौनसा महाजनपद ‘अविमुक्त क्षेत्र’ अभिधान के नाम से जाना जाता था ?

उत्तर – काशी

प्रश्न – प्रसेनजित किस महाजनपद का शासक था ?

उत्तर – कोसल

प्रश्न – चम्पा किस महाजनपद की राजधानी थी ?

उत्तर – अंग

प्रश्न – कौनसा स्थान जैन व बौद्ध दोनों धर्मों का प्रमुख केंद्र था ?

उत्तर – कौशाम्बी

प्रश्न – किस महाजनपद की दो राजधानियां (अहिछत्र व काम्पिल्य) थीं ?

उत्तर – पांचाल

प्रश्न – महाजनपद काल में कन्नौज किस महाजनपद के अंतर्गत आता था ?

उत्तर – पांचाल

प्रश्न – कौनसा महाजनपद घोड़ों के लिए प्रसिद्ध था ?

उत्तर – कम्बोज

प्रश्न – पुराणों के अनुसार मगध पर शासन करने वाला पहला राजवंश कौनसा था ?

उत्तर – वृहद्रथ वंश

प्रश्न – बौद्ध ग्रंथों के अनुसार मगध पर शासन करने वाला पहला राजवंश कौनसा था ?

उत्तर – हर्यक वंश

प्रश्न – पाटलिपुत्र (कुसुमपुर) की स्थापना किसने की ?

उत्तर – उदायिन ने

प्रश्न – खरोष्ठी लिपि की जनक कौनसी लिपि मानी जाती है ?

उत्तर – अरामेइक लिपि

प्रश्न – सिकंदर के आक्रमण के समय आम्भी कहाँ का शासक था ?

उत्तर – तक्षशिला

प्रश्न – सिकंदर भारत में कितने समय रहा ?

उत्तर – 19 माह

प्रश्न – मगध की साम्राज्यवादी नीति का पहला शिकार कौन बना ?

उत्तर – अंग

प्रश्न – दूसरे संगम का कौनसा ग्रंथ उपलब्ध है ?

उत्तर – तोलकाप्पियम

प्रश्न – शिल्पादिकारम का लेखक कौन था ?

उत्तर – इलंगो आदित्य

प्रश्न – लाल चेर के नाम से कौनसा शासक जाना जाता था ?

उत्तर – शेनगुट्टवन

प्रश्न – पांड्य राज्य की जीवनरेखा कौनसी नदी कही जाती थी ?

उत्तर – वेंगी नदी

प्रश्न – चोलों का प्रमुख बंदरगाह कौनसा था ?

उत्तर – कावेरीपत्तनम

प्रश्न – मेगस्थनीज की इंडिका में दक्षिण भारत के किस राज्य का वर्णन मिलता है ?

उत्तर – पांड्य

मौर्य वंश से संबंधित प्रश्न उत्तर –

प्रश्न – भारत का प्रथम ऐतिहासिक सम्राट किसे कहा जाता है ?

उत्तर – चंद्रगुप्त मौर्य

प्रश्न – चंद्रगुप्त मौर्य को एंड्रोकोट्स किसने कहा ?

उत्तर – प्यूटार्क व एपियन ने

प्रश्न – चंद्रगुप्त मौर्य को सैंड्रोकोट्स किसने कहा ?

उत्तर – फिलार्कस ने

प्रश्न – चंद्रगुप्त व सिकंदर की भेंट का उल्लेख किसने किया ?

उत्तर – जस्टिन व प्लूटार्क ने

प्रश्न – चंद्रगुप्त की सेना को डाकुओं का गिरोह किसने कहा ?

उत्तर – जस्टिन ने

इसे भी पढ़ें  वैदिक सभ्यता (Vedic Period Age Civilization)

प्रश्न – सिकंदर का सेनापति सेल्युकस कहाँ का शासक था ?

उत्तर – सीरिया

प्रश्न – किसने अपनी पुत्री हेलना का विवाह चंद्रगुप्त मौर्य से किया ?

उत्तर – सेल्युकस निकेटर

प्रश्न – चंद्रगुप्त के बाद कौन शासक बना ?

उत्तर – बिन्दुसार

प्रश्न – सीजेरियन (सर्जरी) तकनीक से जन्म लेने वाला भारत का पहला शासक कौन था ?

उत्तर – बिंदुसार

प्रश्न – अशोक कब शासक बना ?

उत्तर – 273 ई. पू.

प्रश्न – अशोक का विधिवत राज्याभिषेक कब हुआ ?

उत्तर – 269 ई. पू.

प्रश्न – अशोक के नाम का उल्लेख किन अभिलेखों में किया गया है ?

उत्तर – मास्की, गुर्जरा, नेत्तुर, उडेगोलन

प्रश्न – अशोक की सबसे प्रचलित उपाधि कौनसी थी ?

उत्तर – प्रियदर्शी

प्रश्न – सर्वप्रथम (1750 ई.) अशोक के अभिलेखों को किसने खोजा ?

उत्तर – टी. फैंथेलर

प्रश्न – अशोक के अभिलेखों को सर्वप्रथम किसने पढ़ा ?

उत्तर – जेम्स प्रिंसेफ

प्रश्न – जेम्स प्रिंसेफ ने सर्वप्रथम किस अभिलेख को पढ़ा ?

उत्तर – दिल्ली-टोपरा अभिलेख

प्रश्न – लोमश ऋषि गुफा का निर्माण किसने कराया था ?

उत्तर – दशरथ

प्रश्न – अशोक की रुम्मिनदेई यात्रा के समय उसकी कौनसी पुत्री उसके साथ थी ?

उत्तर – चारुमती

प्रश्न – कलिंग युद्ध कब हुआ ?

उत्तर – 261 ई. पू.

प्रश्न – कलिंग युद्ध की जानकारी अशोक के किस शिलालेख से प्राप्त होती है ?

उत्तर – 13 वां शिलालेख

प्राचीन भारत प्रश्न उत्तर 5

प्रश्न – अशोक के धम्म से क्या तात्पर्त है ?

उत्तर – संस्कृत का ‘धर्म’ ही प्राकृत में ‘धम्म’ कहलाया

प्रश्न – कौटिल्य ने अर्थशास्त्र किस भाषा में लिखा था ?

उत्तर – संस्कृत

प्रश्न – अशोक का प्रधानमंत्री कौन था ?

उत्तर – राधागुप्त

प्रश्न – गुप्तचर व्यवस्था का पहला विस्तृत साक्ष्य कहाँ से प्राप्त होता है ?

उत्तर – अर्थशास्त्र

प्रश्न – अशोक के सभी सात अभिलेख किस स्तंभ पर उत्कीर्ण हैं ?

उत्तर – दिल्ली टोपरा

प्रश्न – कण्व वंश के अंतिम शासक सुशर्मा की हत्या किसने की ?

उत्तर – सिमुक

प्रश्न – सातवाहन शासकों की सबसे लंबी सूची किसमें मिलती है ?

उत्तर – मत्स्य पुराण

प्रश्न – वर्ण व्यवस्था का रक्षक किसे कहा जाता है ?

उत्तर – गौतमीपुत्र शातकर्णी

प्रश्न – रुद्रदामन ने अपनी पुत्री का विवाह किससे किया था ?

उत्तर – वशिष्ठीपुत्र पुलवामी से

प्रश्न – मनुस्मृति किस विषय से संबंधित ग्रंथ है ?

उत्तर – विधि संहिता

प्रश्न – कलिंग के चेदि राजवंश को अन्य किस नाम से जाना जाता है ?

उत्तर – महामेघवाहन वंश

प्रश्न – हाथीगुम्फा अभिलेख कहाँ पर अवस्थित है ?

उत्तर – ओडिशा के पुरी जिले में

प्रश्न – चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने अपनी पुत्री प्रभावती गुप्त का विवाह किससे किया ?

उत्तर – रुद्रसेन द्वितीय (वाकाटक)

प्रश्न – गोण्डोफर्नीज किस वंश का प्रसिद्ध शासक था ?

उत्तर – पार्थियन या पहलव

प्रश्न – कुषाण सत्ता का वास्तविक संस्थापक किसे कहा जाता है ?

उत्तर – विम कडफिसस

प्रश्न – दक्षिण भारत के कदम्ब वंश का संस्थापक कौन था ?

उत्तर – मयूर शर्मा

प्रश्न – बेसनगर अभिलेख का हेलियोडोरस कहां का निवासी था ?

उत्तर – तक्षशिला का

प्रश्न – किस हिंद-यवन शासक ने सीसे के सिक्के जारी किए ?

उत्तर – स्ट्रेटो द्वितीय

प्रश्न – बिना बेगार के सुदर्शन झील की मरम्मत किसने कराई ?

उत्तर – रुद्रदामन प्रथम ने

प्राचीन भारत प्रश्न उत्तर 6

प्रश्न – अफगानिस्तान का कौनसा स्थल बुद्ध प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध था ?

इसे भी पढ़ें  इतिहास की प्रमुख संधियाँ

उत्तर – बामियान

प्रश्न – किस वंश के शासक देवपुत्र की उपाधि धारण करते थे ?

उत्तर – कुषाण

प्रश्न – रस चिकित्सा का आविष्कार किसने किया ?

उत्तर – नागार्जुन ने

प्रश्न – सातवाहनों की शासकीय भाषा क्या थी ?

उत्तर – प्राकृत

प्रश्न – अमरावती स्तूप कहां पर अवस्थित है ?

उत्तर – गुंटूर जिले में

प्रश्न – गुप्त वंश का संस्थापक कौन था ?

उत्तर – श्रीगुप्त

प्रश्न – गुप्त वंश का वास्तविक संस्थापक किसे माना जाता है ?

उत्तर – चंद्रगुप्त प्रथम

प्रश्न – महाराजाधिराज की उपाधि धारण करने वाला पहला गुप्त शासक कौन था ?

उत्तर – चंद्रगुप्त प्रथम

प्रश्न – लिच्छवि दौहित्र के नाम से किसे जाना जाता है ?

उत्तर – समुद्रगुप्त को

प्रश्न – किस गुप्त शासक ने उज्जयिनी को राज्य की दूसरी राजधानी बनाया ?

उत्तर – चंद्रगुप्त विक्रमादित्य

प्रश्न – 319 ई. में गुप्त संवत की शुरुवात किसने की ?

उत्तर – चंद्रगुप्त प्रथम ने

प्रश्न – समुद्रगुप्त की प्रयाग प्रशस्ति का लेखक कौन है ?

उत्तर – हरिषेण

प्रश्न – प्रयाग प्रशस्ति को किस पर उत्कीर्ण किया गया है ?

उत्तर – अशोक स्तंभ पर

प्रश्न – देवीचंद्रगुप्तम नाटक का रचयिता कौन है ?

उत्तर – विशाखदत्त

प्रश्न – किस विजय के बाद चंद्रगुप्त द्वितीय ने विक्रमादित्य की उपाधि धारण की ?

उत्तर – शक विजय

प्रश्न – कालिदास किसके दरबार में रहते थे ?

उत्तर – चंद्रगुप्त द्वितीय (विक्रमादित्य)

प्रश्न – वराहमिहिर किसके दरबार में रहते थे ?

उत्तर – चंद्रगुप्त द्वितीय (विक्रमादित्य)

प्रश्न – धनवंतरि किसके दरबार में रहते थे ?

उत्तर – चंद्रगुप्त द्वितीय (विक्रमादित्य)

प्रश्न – अमरकोश के रचनाकार अमरसिंह किसके दरबार में रहते थे ?

उत्तर – चंद्रगुप्त द्वितीय (विक्रमादित्य)

प्रश्न – किस गुप्त शासक का कार्यकाल सर्वाधिक लम्बा रहा ?

उत्तर – कुमारगुप्त प्रथम (40 वर्ष)

प्राचीन भारत प्रश्न उत्तर 7

प्रश्न – ह्वेनसांग ने किसका उल्लेख शक्रादित्य के नाम से किया ?

उत्तर – कुमार गुप्त प्रथम

प्रश्न – किस शासक ने नालंदा में बुद्ध की 80 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित कराई ?

उत्तर – नरसिंह बालादित्य

प्रश्न – स्कंदगुप्त द्वारा हूणों की पराजय की जानकारी किस से प्राप्त होती है ?

उत्तर – जूनागढ़ अभिलेख से

प्रश्न – स्कंदगुप्त का सौतेला भाई कौन था ?

उत्तर – पुरुगुप्त

प्रश्न – पहला गुप्त शासक जो बौद्ध अनुयायी था ?

उत्तर – पुरुगुप्त

प्रश्न – सती प्रथा का पहला अभिलेखीय साक्ष्य कौनसा है ?

उत्तर – भानुगुप्त का एरण अभिलेख

प्रश्न – आर्यभट्ट किस काल में हुए ?

उत्तर – गुप्त काल

प्रश्न – शल्य चिकित्सा के प्रणेता सुश्रुत किस काल में हुए ?

उत्तर – गुप्तकाल

प्रश्न – मालवा के यशोधर्मन ने मिहिरकुल से चरणवंदना कराई यह उल्लेख कहां से प्राप्त होता है ?

उत्तर – मंदसौर प्रशस्ति से

प्रश्न – यशोधर्मन की मंदसौर प्रशस्ति का लेखक कौन है ?

उत्तर – वासुल

प्रश्न – वर्धन राजवंश को अन्य किस नाम से जाना जाता है ?

उत्तर – पुष्यभूति राजवंश

प्रश्न – हर्ष के शासनकाल में कौनसा चीनी यात्री भारत आया ?

उत्तर – ह्वेनसांग

प्रश्न – ह्वेनसांग ने हर्ष को किस नाम से संबोधित किया ?

उत्तर – शिलादित्य

प्रश्न – नर्मदा नदी के तट पर हर्ष की पराजय किसके हाथों हुई ?

उत्तर – पुलकेशिन द्वितीय

प्रश्न – हर्षकाल में 635 ई. में महामोक्षपरिषद् का आयोजन कहाँ पर हुआ ?

उत्तर – प्रयाग में

(Visited 1,878 times, 1 visits today)
error: Content is protected !!