भीमराव अंबेडकर | Bhimrao Ambedkar

Ambedkar Birthday भीमराव अंबेडकर

भीमराव अंबेडकर | Bhimrao Ambedkar : जन्म, स्थान, शिक्षा, सामाजिक कार्य, धर्म परिवर्तन, मृत्यु, समाधि स्थल, भारत रत्न सम्मान, प्रारूप समिति की अध्यक्षता…

जन्म व प्रारंभिक जीवन –

भारतीय संविधान के जनक एवं भारत के महान दार्शनिक, लेखक, पत्रकार, राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री, विधि विशेषज्ञ एवं महान बुद्धिजीवी भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 ई. को मऊ (मध्यप्रदेश, ब्रिटिश भारत) में हुआ था। इनके पिता का नाम रामजी मालोजी सकपाल और माता का नाम भीमाबाई मुरबादकर था। इन्हें बचपन से ही समाज में बेहद भेदभाव का सामना करना पड़ा।

शिक्षा –

इनकी प्रारंभिक शिक्षा भी बहुत भेदभाव के साथ संपन्न हुई। इन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय से पी.एच.डी. की डिग्री प्राप्त की। ये विदेश जाकर अर्थशास्त्र में डाक्ट्रेट करने वाले प्रथम भारतीय हैं। शिक्षा प्राप्ति के बाद इन्होंने शिक्षण औऱ वकालत का कार्य किया।

सामाजिक कार्य –

इन्होंने समाज में दलितों की सामाजिक दशा को सुधारने के लिए अथक प्रयास किये। समाज में व्याप्त भेदभाव को मिटाने के अथक प्रयासों के बावजूद 14 अक्टूबर 1956 ई. को इन्होनें बौद्ध धर्म अपना लिया।

मृत्यु –

6 दिसंबर 1956 ई. को इनकी मृत्यु हो गई।

भीमराव अंबेडकर का समाधि स्थल –

मुम्बई में चैत्युभूमि इनका समाधि स्थल है।

भारत रत्न से सम्मानित –

1990 ई. में इन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारतरत्न से सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें  जयशंकरप्रसाद का जीवन परिचय

महू का भव्य स्मारक –

स्थानीय सरकार ने इनकी जन्म स्थली महू में भव्य स्मारक का निर्माण कराया। इसकी आधारशिला अंबेडकर की 100वीं जयंती पर 14 अप्रैल 1991 को तात्कालिक मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा द्वारा रखी गई। इसके बाद 14 अप्रैल 2008 को इसका उद्घाटन किया गया।

प्रारूप समिति के अध्यक्ष –

ये भारतीय संविधान निर्मात्री संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे। प्रारूप समिति का गठन 29 अगस्त 1947 को किया गया था। प्रारूप समिति ने संविधान सभा को अपना प्रतिवेदन 21 फरवरी 1948 को सुपुर्द किया।

अम्बेडकर प्रतिमा, विजयबाड़ा (आंध्र प्रदेश)

20 जनवरी 2024 को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में भीमराव अम्बेडकर की 125 फुट ऊँची प्रतिमा का अनावरण को किया गया। यह अब तक की अम्बेडकर की दुनिया की सबसे ऊँची प्रतिमा है। इस मूर्ति को विजयवाड़ा के स्वराज मैदान में स्थापित किया गया है।

USA में अंबेडकर की प्रतिमा –

14 अक्टूबर 2023 को वाशिंगटन डी.सी. में स्थापित की गई अम्बेडकर प्रतिमा को ‘स्टेच्यू ऑफ इक्वलिटी’ का नाम दिया गया। इसे वाशिंगटन डीसी के उपनगर मेरीलैंड में स्थापित किया गया है। यह भारत के बाहर अम्बेडकर की सबसे ऊँची प्रतिमा है। इसकी ऊंचाई 19 फीट है। इसे स्थापित किये जाने के दौरान भारी मात्रा में भारतीय मूल के लोग उपस्थित रहे। इस प्रतिमा का अनावरण मशहूर मूर्तिकार राम सुतार द्वारा कराया गया। इन्होंने ही इस मूर्ति का निर्माण किया। बता दें कि स्टेट्यू ऑफ यूनिटी (पटेल की मूर्ति) के मूर्तिकार भी सुतार ही हैं।

इसे भी पढ़ें  तुलसीदास का जीवन परिचय | Tulsidas

अंबेडकर की सबसे ऊँची प्रतिमा –

14 अप्रैल 2023 को भीमराव अंबेडकर की 125 फीट ऊँची प्रतिमा का अनावरण तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में किया गया। इसका अनावरण तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने किया। इस दौरान अंबेडकर जी के पोते प्रकाश अंबेडकर उपस्थित रहे। यह भारत में स्थित अम्बेडकर की सबसे ऊँची प्रतिमा है। जिसे 146.50 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इसे 360 टन स्टेनलेस स्टील और 114 टन कांसे का इस्तेमाल कर बनाया गया है।

यह प्रतिमा राज्य सचिवालय के बगल में बुद्ध प्रतिमा के सामने स्थित है। पास में ही तेलंगाना शहीद स्मारक है। इस प्रतिमा के निर्माण में लगभग दो साल का समय लगा। यह 98 वर्षीय मूर्तिकार राम वनजी सुतार द्वारा बनाई गई है। प्रतिमा अनावऱण सभा में राज्य के 35 हजार लोगों को शामिल करने के लिए राज्य ने 750 बसें चलाईं। आने वाले इन लोगों के लिए हैदराबाद के 50 किलोमीटर के दायरे में भोजन की भी व्यवस्था की गई।

अम्बेडकर प्रतिमा, लातूर (महाराष्ट्र)

स्टेच्यू ऑफ नॉलेज

13 अप्रैल 2022 को महाराष्ट्र के लातूर में 70 फीट ऊँची अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण किरण रिजिजू द्वारा किया गया। इसका अनावरण अंबेडकर की 131वीं जयंती के अवसर पर किया गया। इसे प्रतिमा को ‘Statue of Knowledge’ का नाम दिया गया है।

(Visited 156 times, 1 visits today)
error: Content is protected !!